Category: tech-news

  • Hyundai ने अपनी पॉपुलर सीरीज़ के दो नए वेरिएंट्स को भारत में उतारा

    डेस्क। कार निर्माता कंपनी Hyundai ने भारत में अपनी पॉपुलर हैचबैक Hyundai I20 के दो नए वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस नई सीरीज़ में पहला वेरिएंट 1.2 CVT Asta (O) है और दूसरा वेरिएंट 1.0 DCT Sportz हैं।

    Hyundai ने इन दोनों कारों के वेरिएंट को नई कीमतों के साथ पेश किया है जिसमें 1.2 CVT Asta (O) वेरिएंट की कीमत 10.51 लाख रुपये से शुरू है वहीं दूसरे वेरिएंट 1.0 SCT Sportz की शुरुआती कीमत 9.76 लाख रुपये रखी गई है।

    जानिए क्या है खास-

    हुंडई ने इस कार में 1.2 लीटर इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया था लेकिन अब इन दोनों नए वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प जुड़ गया है जिसके चलते इस कार की बिक्री बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है। इसी के साथ इसमें Auto AC का फीचर भी दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़िए-Mahindra की ये गाड़ी लेने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे, जानिए जबरदस्त फ़ीचर्स

    यह फीचर केवल एस्टा वेरिएंट में ही दिया गया था इसके अलावा एस्टा वेरिएंट में मिलने वाले क्रूज कंट्रोल फीचर को भी लोअर ट्रिम्स के साथ इन दोनों में दिया गया है। साथ ही इस इसमें सनरूफ (Sunroof) का फीचर भी दिया गया है जो की कंपनी केवल 1.0 आईएमटी एस्टा में ही देती थी।

  • Moto ने लॉन्च किया अपना नया बजट स्मार्टफोन-

    डेस्क। अमेरिका की  मोबाइल फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने जी सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मोटोरोला की तरफ से पेश किया गया  G 22 इस सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन होगा।

    बता दें कि कंपनी ने फिलहाल के लिए इस स्मार्टफोन को केवल यूरोपीयन बाजार में ही उतारा है। पर जल्द ही कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।

    बता दें कि यूरोप में कंपनी ने फ़ोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 4 जीबी की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूरोप में Moto G22 को 169 यूरो यानी करीबन 14,300 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – कॉस्मिक ब्लैक, पर्ल व्हाइट और आइसबर्ग ब्लू के साथ मार्किट में आएगा।

    अन्य देशों में औपचारिक रूप से लॉन्च होने के जवाब में कंपनी ने बताया है कि, MotoG22 को अन्य देशों में लॉन्च करने को लेकर तैयारी हो रही है जल्द ही इसे एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका के देशों में लॉन्च किया जाएगा। 

    Moto का यह फ़ोन 6.5 इंच के मैक्सविजन डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 720×1600 पिक्सल के एचडी रिजॉल्यूशन सुपपोर्टेड है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोन की इंटरनल मेमोरी को आप 1टीबी तक एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी और 15 वॉट का चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

  • आज लॉन्च हो सकता है ASUS का पहला OLED टीवी-

    डेस्क। विश्व का जानामाना स्मार्टफोन-लैपटॉप ब्रांड ASUS गुरुवार यानी 3 मार्च को भारत में अपना पहला OLED टीवी लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि ASUS ने बीते वर्ष अपना पहला OLED लैपटॉप भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी देश में OLED टीवी लेकर आ रही है। 

    कंपनी की ओर से जारी किए गए ओफ्फिशल स्टेटमेंट में जानकारी दी गई कि “ASUS OLED TV का नया युग आ गया है और #WowTheWorld का आपका आदर्श साथी है, टीवी फिर कभी पहले जैसा नहीं रहने वाला है।” 

    ASUS अपने इस टीवी तो लॉन्च करने से पहले हैशटैग #WhoWatchesTV का उपयोग कर रहा है जो टेलीविजन और भारतीय नागरिकों के बंधन को बताता है। अभी कंपनी ने केवल इसके लिए लोगों में जिज्ञासा भरने को प्राथमिकता देते हुए इसके फ़ीचर्स को नहीं बताया है। साथ ही कंपनी ने हार्डवेयर स्पेक्स के बारे में भी कुछ साफ नहीं किया है और न ही इसके डिजाइन के बारे में बात की है। यह पहली बार है जब हम ASUS कंपनी के टीवी के बारे में सुन रहे हैं। हालांकि इसके फ़ीचर्स और स्पेशलिटी की डिटेल आज लॉन्च के बाद सब साफ हो जाएगी। सूत्रों की माने तो कंपनी इस टीवी के कई मॉडल्स को अलग-अलग कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है।

    जानिए किन कंपनीज से होगी टक्कर-

    OLED टिविज की बात करें तो; सैमसंग, सोनी, और एलजी जैसी कंपनियां अपने टीवी लॉन्च करतीं हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ASUS उन्हें जल्द ही OLED टीवी के साथ चुनौती देने के लिए तैयार है। साथ ही स्मार्टफोन कंपनियों में Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड भी किफायती कीमतों पर स्मार्ट टीवी बनाते हैं।

    अगर ASUS यह टीवी चीनी ब्रांड को टक्कर देने के लिहाज से बना रहा है तो संभवता यह ASUS OLED TV Android OS पर चलेगा और इसमें सिंपल टीवी चैनलों को एक्सेस करने के साथ ही आप Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube, Zee5, और अन्य OTT ऐप्स को चला सकेंगे। इसको और भी कंपीडीटीव बनाने के लिए टीवी में ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए Google Play Store का भी सपोर्ट मिल सकता है।

  • Motorola के इस फ़ोन पर मिल रहा 11 हजार का डिस्काउंट-

    डेस्क। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने भारत में पिछले हफ्ते ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro को इंडियन मार्किट में उतारने के ऐलान किया था । इसी कड़ी में यह फ़ोन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर बिक रहा है।

    कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट स्नैप ड्रैगन 8 जनरेशन 1 मौजूद है। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन में ओएलईडी (OLED) डिस्प्ले के साथ 144 Hz का रिफ्रेश रेट भी उपलब्ध कराया है।

    साथ ही मिल रहा बंपर डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 30 Pro को केवल 49,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि कंपनी के द्वारा इसकी तय की गई 55,999 रुपए है। Flipkart से इसको मंगवाने पर आप करीब 6,000 रुपए बचा सकते हैं। इसी के साथ SBI क्रेडिट कार्ड का उसे करने से आपको अतिरिक्त 5000 का डिस्काउंट भी मिलेगाम इस तरह आपको ये फ़ोन केवल 44,999 में मिलेगा और इसपर आप पूरे 11 हजार रुपए बचा सकेंगे।

  • क्या आप गाड़ी लेने की सोच रहें हैं? Mahindra लॉन्च करने जा रही तीन Electric Cars-

    डेस्कईंधन से अब इलेक्ट्रिक कार्स का नया दौर आता दिखाई दे रहा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने भी इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक कार्स मार्किट में उतारने का फैसला ले लिया है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार Mahindra की New Electric Cars जल्द ही भारतीय मार्किट को अपना बनाने वालीं हैं।

    जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी कई बेस्ट सेलिंग कार्स का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों की कीमत का अंदाजा अभी लगा पाना मुश्किल है पर दूसरी कम्पनीज को टक्कर देने के लिए महिंद्रा को फायदे से समझौता करना पड़ सकता है।कंपनी बहुत जल्द अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगा हालांकि तारीख की कोई औपचारिक सूचना नहीं है।

    बता दें कि कंपनी ने अपनी जल्द लॉन्च होने वाली इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों का एक टीजर लॉन्च कर के इसकी जानकारी साझा की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों को बॉर्न प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है; जो केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल को तैयार करने के लिए समर्पित है।

  • JioPhone Next खरीदने में आ रही दिक्कत, यहां से करें बुक-

    डेस्क।  JioPhone Next भारत मे लॉन्च हो चुका है। अगर आप भी इसके जबरदस्त फ़ीचर्स से प्रभावित हैं और Jio का यह वेरिएंट खरीदना चाहते हैं पर आपको इसे बुक करने में दिक्कत आ रही है। तो जानिए कैसे करें बुक बता दें अगर ग्राहक EMI प्लान चुनते हैं तो JioPhone Next  को कम से कम 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।  

    इच्छुक खरीदार जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।  ग्राहक पहले Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस के लिए पंजीकरण भी कर के इसे मंगवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए, आपको अपना नाम, घर का पता और फोन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद कंपनी आपको बताएगी कि डिवाइस आपके नजदीकी स्टोर पर उपलब्ध है या नहीं। लेकिन बता दें कि ग्राहकों को इसके लिए तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकती है आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

    ये तरीका भी जान लीजिए-

    व्हाट्सएप नंबर के जरिये भी आप इसकी अवलिबलिटी को चेक कर सकते है। 7018270182 पर ‘Hi’ संदेश भेजकर व्हाट्सएप पर जियोफोन नेक्स्ट की उपलब्धता की जांच की जा सकता है। इसके बाद कंपनी आपको बताएगी कि मोबाइल आपके नजदीकी स्टोर पर उपलब्ध है या नहीं। साथ ही कंपनी ने घोषणा की कि उसने जियोफोन नेक्स्ट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूरे भारत में 30,000 से अधिक दुकानों के साथ भागीदारी की गई है।

    जानिए फ़ोन के स्पेशल फ़ीचर्स-

    जहां तक ​​स्पेसिफिकेशंस का सवाल है तो JioPhone नेक्स्ट में 5.45-इंच HD+ (720 x 1440 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आती है। यह फ़ोन Pragati OS के साथ आता है। इसमें 1.3GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 क्वाड-कोर प्रोसेसर द्वारा है, जिसे 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।  कंपनी ने इंटरनल स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया है।

    ये भी देखें:Moto ने लॉन्च किया अपना लेटेस्ट बजट Smartphone

    ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  यह पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और कुछ कस्टम इंडिया-ऑगमेंटेड रियलिटी फिल्टर जैसी कैमरा सुविधाएँ भी देता है। फ़ोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ v4.1, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।  और डुअल-सिम स्लॉट। इसके साथ ही इस फ़ोन में स्मार्टफोन में रीड अलाउड, लाइव ट्रांसलेट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं।

  • Maruti ने लॉन्च की 31 Km का माइलेज देने वाली CNG car

    डेस्क। मारुति सुजुकी इंडिया ने आज अपनी CNG गाड़ियों की कड़ी में डिजायर S-CNG को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी में k-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT का 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। MC की ओर से दावा किया गया है कि यह गाड़ी एस-सीएनजी 57kW@6000 RPM की सुपर पॉवर और 31.12 की जबरदस्त माइलेज देगी।

    ये भी पढ़ें:Mahindra की गाड़ी यहां मिल रही सस्ते में 

    यहां बिक रहीं बजट में तीन CNG Cars

    बात करें अगर इसकी कीमत की तो मारुति सुजुकी डिजायर एस-सीएनजी की कीमत 81 लाख 400 रुपए है। अभी के लिए बता दें कि इस लेटेस्ट मॉडल को केवल आप सब्सक्रिप्शन के माध्यम से ही खरीद सकते है। 

    गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट को लेने के लिए आपको 14100 रुपए से शुरू होकर; CNG वेरिएंट के लिए 16999 रुपए देने होंगे।

    ये भी देखें:Iphone 12 Mini पर बम्पर डिस्काउंट ऑफर

    गाड़ी के लॉन्च के समय मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर मार्केटिंग और सेल्स एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया एक ग्रीन फ्यूचर की ओर बढ़ रही है। मारुति सुजुकी ने लगातार ग्रीन व्हीकल के अपने बढ़ते पोर्टफोलियो का विस्तार ही करने पर काम किया है। S-CNG जैसी ट्रांस्फोर्मेंटिक टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गाड़ी को खरीद रहे है। उन्होंने आगे बताया कि आज हमारे (कम्पनी के) पास 9 एस-सीएनजी गाड़ियों का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। एस-सीएनजी गाड़ियों के अच्छे माइलेज के कारण भारत मे इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि ग्राहक तेजी से तकनीकी रूप से उन्नत, पर्यावरण के अनुकूल, फैक्ट्री-फिटेड और सुरक्षित मारुति सुजुकी एस-सीएनजी वाहनों की ओर झुकाव रहते हैं।

  • iphone पर इतना डिस्काउंट आपने कभी सुना ही नहीं होगा-

    डेस्क। iphone का प्लान है लेकिन बजट नहीं। तो आईफोन पर मिल रहा ये बड़ा डिस्काउंट, आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें की सबसे लेटेस्ट iPhone 13 Pro मॉडल फिलहाल अब तक की अपनी तय कीमत में से सबसे कम दामों में उपलब्ध है। जल्द से जल्द इस मौके का फायदा उठाने के लिए पढ़िए…

    सितंबर 2021 में लॉन्च हुई iPhone 13 की सीरीज के टॉप-एंड मॉडल में से एक iPhone 13 Pro भारत में इस समय अपनी अबतक की सबसे कम कीमत में भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। iphone 13 pro ऐप्पल के सबसे एडवांस फ़ोन्स में से एक है। 

    आपको बता दें कि जबरदस्त चिपसेट से लैस ये वेरिएंट बेहतरीन ग्राफिक क्वालिटी, मैक्रो मोड के साथ इम्प्रूव्ड कैमरा और अच्छे बैटरी बैकअप के साथ आता है। खुशी की बात तो यह है कि एप्पल का यह टॉप क्लास फ़ोन केवल ₹1,10,000 में अपना बना सकते है।

    ये भी पढ़िए:-इतने कम दामों में Realme ने लॉन्च किया नया फ़ोन

    iphone 13 pro की यह कीमत वियज सेल्स पर चल रही मेगा ऐप्पल सेल का हिस्सा है। बता दें इस सेल में कई फोन्स खरीदने पर कैशबैक और कई बैंक ऑफर भी मिल रहा है। इस मॉडल पर भी 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    जानिए कीमत-

    आमतौर पर iPhone 13 Pro को सभी ऑनलाइन या ऑफलाइट स्टोर्स पर 1,19,900 रुपये में बेचा जाता है लेकिन विजय सेल्स पर इस मॉडल पर फ्लैट ₹4,800 का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसका दाम केवल ₹1,15,100 ही रह जाता है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड, कोटक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आपको ₹5,000 का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

  • क्या आप भी करते हैं Cab में सफर, जानिए न्यू रूल वर्ना भुगतना पड़ेगा…

    डेस्क। क्या आप भी कहीं जाने के लिए पब्लिक व्हीकल को छोड़ कर सहूलियत भारी कैब लेना प्रिफर करते हैं। पर आप कैब ड्राइवर द्वारा राइड कैंसिल करने और अधिक पैसा की मांग करने की मनमानी से परेशान है तो आपके लिए अब राहत भरी खबर है। अब उन्हें (वाहन चालकों को) अपनी मनमानी महंगी पड़ने वाली है। कैब ड्राइवर अब अगर ऐसा करता है तो सरकार उनका लाइसेंस रद्द कर देगी साथ ही उसपर जुर्माना भी लगेगा। 

    जानिए क्या है नया नियम-

    बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में ऐप के जरिये कैब बुकिंग सेवाओं के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना में कैब चालकों द्वारा अधिक भाड़ा वसूलना और यात्रा रद्द करने के आरोपों को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैं। अबसे कैब ड्राइवर्स पर ऐसा करने के लिए जुर्माने और लाइसेंस को अस्थायी रूप से रद्द करने का प्रावधान कर बना दिया गया है।

    देखें : गाड़ी चालकों के लिए सरकार का नया नियम लागू

    इस जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गैर वाजिब सरचार्ज और राइड रद्द करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं ऐसी स्थिति में एग्रीगेटर का लाइसेंस अस्थायी तौर पर भी रद्द करने जैसी कार्यवाही की जा सकेगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैब चालकों द्वारा यात्री से तीन किलोमीटर से कम दूरी पर अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाना चाहिए। ड्राइवर द्वारा बुकिंग रद्द करने पर जब 100 रुपये से अधिक की यात्रा हो 10 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। सक्षम अधिकारी लाइसेंस को 10 दिन से 6 महीने तक के लिए कैंसल कर सकते हैं। साथ ही सवारी और चालक की सुरक्षा कंपनी की जिम्मेदारी होगी, यानी किसी भी असुविधा के लिए कंपनी जिम्मेदार होगी।

  • फोन पर 80% तो लैपटॉप पर मिलेगी 40 प्रतिशत की छूट-

    डेस्क। ई- कामर्स कंपनी Flipkart अपने ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर्स दिया ही करती है। कभी डिस्काउंट, कभी फ्री शिपिंग जैसी सुविधा आपको काफी भाती होंगी। इसी कड़ी में फिल्पकार्ट ने Flipkart Big Saving Days 2022 की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह ऑफर 13 मार्च 2022 से शुरू होगा जो की 16 मार्च तक चलेगा। 

    इन सेविंग डेज में अगर आप भी इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर, स्‍मार्टफोन और अन्‍य डिवाइस को खरीदना चाहते है तो आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड यूज करने पर 10 फीसद तक का डिस्‍काउंट भी दिया जाएगा।

    Apple, Realme, Poco और Samsung जैसी कंपनियों के फोन खरीदने पर Flipkart आपको 80 प्रतिशत तक की छूट देगा। साथ ही में स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड जैसे प्रोडक्ट्स पर 60 फीसदी तक की छूट मिलने वाली है। और सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि लैपटॉप खीरदने पर आप को 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मोबाइल, टैबलेट, कैमरा, लैपटॉप, टीवी, फैशन डील सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रसोई उत्पादों सहित हर चीज पर भारी छूट मिलने वाली है।

    ये भी पढ़ें:Jio phone Next इतने सस्ते में केवल यहीं मिलेगा

    इन सेविंग डेज की दौरान नो कॉस्ट ईएमआई, बेस्ट एक्सचेंज डील्स, फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड, कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन जैसी कई सुविधाओं का लाभ भी आपको मिलेगी।