Category: tech-news

  • जीप की इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली झलक ने जीता दिल

    Technology

    जीप जो अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी के नए मॉडल को लेकर लम्बे समय से सुर्खियों में है। उसने आज इस मॉडल से पर्दा हटा दिया है और इसकी पहली तस्वीर लोगो के बीच साझा की है। जीप ने ट्वीट करते हुए कहा, कि अगले साल 2023 में मार्केट में शिरकत करेगी। जीप की आने वाली नई मॉडल की कार Jeep Renegade से छोटी होगी।

     जीप ने अभी सिर्फ यह बताया है कि यह कार मार्केट में कब तक आएगी इसके अलावा इस कार में क्या क्या फीचर्स होंगे और इसकी कीमत क्या होगी इससे पर्दा नहीं उठाया गया है। जीप ने ट्वीट करते हुए इस कार की फोटो शेयर की है और इसके लॉन्च का साल लोगो को बता दिया है लेकिन इस कार की विशेषता से लेकर इसकी क़ीमत अभी छुपी हुई है। कार का फोटो पीला और काले सेड के साथ है देख कार कार का लुक बेहतरी आंका जा सकता है।

     

  • कम्प्यूटर के इस्तेमाल का , ये शार्टकट फार्मूला बचाएगा आपका टाइम

    Technology| जब से कोरोना का दौर आया है लोगों की दुनिया बदल गई है। लोग अब तकनीकी से जुड़ गए है। उनके प्रत्येक काम कम्प्यूटर या लैपटॉप के जरिए ही होते हैं आजकल छोटे छोटे बच्चे भी कम्प्यूटर के माध्यम से अपनी क्लासेस करते हैं। लेकिन कई बार हम कम्प्यूटर पर काम करते करते चीजो को बार बार दोहरे से ऊब जाते हैं और सोंचते है कि काश कोई शार्टकट मिल जाए जिसके जरिए हम अपने काम को जल्दी से जल्दी कर सकें। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कम्प्यूटर की उन शार्टकट बटनों की जानकारी जो काम को जल्दी करने में मदद भी करती है और जल्दी इनकी जानकारी आपको कहीं नहीं मिलती है।

    window+L 

    इस शार्टकट की का उपयोग करके आप अपने कंप्यूटर को डिरेक्ट लॉक कर सकते हैं। यदि आप इस शार्टकट key का उपयोग करते हैं तो आपके सिस्टम से दूर हटने के बाद भी कोई आपका डेटा नहीं देख सकता है।

    Ctrl+ y

    कई बार हम कम्प्यूटर में कुछ गलत लिख देते हैं और सिर बैक्स्पेस key का इस्तेमाल करके उसे इरेज करते हैं। आप इसके लिए इन शार्टकट की का भी उपयोग कर सकते हैं।

    Shift+ insert

    वैसे तो हम किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए कंट्रोल के साथ c दबाते है। लेकिन इस शार्टकट key का इस्तेमाल करके हम अपने कंटेंट को कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।

    Ctrl+Home और Ctrl+End

    किसी भी काम मे ऊपर की और जाने के लिए Ctrl+Home और अंत मे जाने के लिए Ctrl+End शॉर्टकट की का इस्तेमाल किया जाता है।

    Window+ D

    कई बार हम कम्प्यूटर पर काम करते हुए चाहते हैं कि हम डेक्सटॉप पर पहुंच जाए। इस शार्टकट key का इस्तेमाल सामान्यतः डायरेक्ट डेक्सटॉप पर पहुंचने के लिए किया जाता है।

    Alt +TAB

    यदि आप कम्प्यूटर के key बोर्ड से काम कर रहे हैं और माउस को नहीं छूना चाहते हैं। तो आप इस शार्टकट key का इस्तेमाल कीजिए। यह आपके कंप्यूटर पर खुले टैब को आपके समाने खोल देगा।

  • MG की इस कार में होगा 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा, जानिए इसके गजब के फ़ीचर्स-

    डेस्क। MG motors India, देश मे अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV का फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस गाड़ी का लॉन्च 7 मार्च को होगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी एक-एक कर इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है। 

    कंपनी ने अपने ताजा बयान में बताया है कि ZS EV फेसलिफ्ट में i-SMART टेक्नोलॉजी दी मिलेगी, जिसके जरिए कार में 75+ कनेक्टेड फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि गाड़ी में Jio, Park+, MapMyIndia, और Shortpedia जैसे पार्टनर्स की सर्विस भी ऑफर की जाएगी। 

    कार के ही MapMyIndia अपने एडवांस 4D मैप्स के जरिए ग्राहक को ऑनलाइन Navigation और लाइव ट्रैफ़िक का अपडेट देगा। वहीं Park+ यूजर्स को अपने स्थान तक पहुंचने से पहले ही पार्किंग स्लॉट के लिए Prebook और Prepayment की सुविधा प्रदान करेगा। अब सफर में मनोरंजन तो होना बनता है ना इस लिए कंपनी अपनी गाड़ी में आपको Jiosaavn की सुविधा भी दे रही है।

    नई MG ZS EV में ज्यादा रेंज के साथ बड़ा बैटरी पैक मिलने की भी उम्मीदे लगाई जा रहीं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई कार में बैटरी फुल चार्ज होने पर 480 किमी तक की रेंज ऑफर कर सकती है। लेकिन अभी इसकी कोई औपचारिक जानकारी नही दी गई है। वहीं इसमें 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसमें ADAS सिस्टम और एक 360-डिग्री तक रोटेट होने वाला कैमरा भी मिलेगा। इसकी कीमत की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

  • Redmi Note 11E Pro जल्द ही होगा इंडिया में लॉन्च-

    डेस्क। रेडमी अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी के इस नए वेरिएंट का नाम- Redmi Note 11E Pro है। कंपनी ने यह फ़ोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन के फ़ीचर्स के कारण इंडियन मार्किट में इसका इंतेज़ार बड़ी बेसब्री के साथ किया जा रहा है।

    रेडमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 1699 युआन (करीब 20,400 रुपये) है और साथ ही बता दें कि इसकी सेल 4 मार्च से शुरू होगी। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग का स्पेशल फीचर भी दिया गया है, इसके अलावा फ़ोन में कई दमदार फ़ीचर्स भी दिए गए हैं। 

    Redmi Note 11E Pro में कंपनी 2400×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले भी ऑफर कर रहा है। फ़ोन के इस डिस्प्ले को सैमसंग ने डिवेलप किया है और यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक के UFS 3.1 स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में अच्छी फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 16 मेगीपिक्स का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।  इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। रेडमी का यह फोन 1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथू 5.1, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, जीपीएस, इन्फ्रारेड ब्लास्टर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं।

  • Honor की ये स्मार्टफोन सीरीज़ सभी Phones को पीछे छोड़ रही-

    डेस्कहॉनर मैजिक सिरीज़ में कंपनी ने दो नए फ़ोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने Honor Magic 4 और Honor Magic 4 Pro को अब मार्किट में उतारा है। कंपनी के इन दोनों वेरिएंट्स ने मार्किट में उतरते ही सभी को पीछे छोड़ दिया है। इसका कैमरा, अमेज़िंग फ़ीचर्स, प्रोसेसर और इसकी फ़ास्ट चार्जिंग के चर्चे पूरी मार्किट में फ़ोन की हाईप को लगातार इनक्रीज़ करते जा रहें हैं।

    Honor Magic 4 एंड Magic 4 pro में 50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 जेन के 1 चिपसेट के साथ ही 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ कई बेहतरीन फीचर भी दिए गए हैं। अगर फ़ोन की कीमत के बारे में करें तो ऑनर मैजिक 4 की शुरुआती कीमत 899 यूरो यानी भारतीय करेंसी में करीब 76,000 रुपये है। वहीं, मैजिक 4 प्रो; 1099 यूरो जो 93,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ मार्किट में उतारा गया है।

    Honor magic 4 pro में कंपनी ने 1213×2848 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.81 इंच का फ्लेक्स OLED क्वॉड डिस्प्ले भी दिया है। साथ ही फोन में कंपनी 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट भी ऑफर कर रही है। इस मोबाइल में 8जीबी रैम और 256जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। यह प्रोसेसर कंपनी की GPU X Technology के साथ आता है जो मोबाइल गेमिंग के एक्सपीरियंस को और भी अच्छा कर देगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लिकर सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के बेटे का निधन-

    डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सीईओ सत्य नडेला और उनकी पत्नी अनु के बेटे ज़ैन नडेला का निधन हो गया है। आपको बता दें कि नडेला के बेटे 26 साल के थे। वो सेरेब्रल पाल्सी बीमारी के साथ पैदा हुए थे। सॉफ्टवेयर निर्माता ने अपने कार्यकारी कर्मचारियों को ईमेल के द्वारा इस बात की जानकारी दी कि ज़ैन का निधन हो गया है।

    औपचारिक रूप से दिए गए इस संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने को कहा गया है। 2014 में कंपनी के सीईओ का पद संभालने के बाद से ही नडेला ने कंपनी का प्रॉडक्ट डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित किया है। 

    जिस बीमारी से सत्य नडेला के बेटे की मौत हुई यह एक शारीरिक और मानसिक डिसऑर्डर/डिसएबिलिटी है। इसमें शरीर के कुछ अंग सही तरह से काम नहीं करते, मुख्यता टाइट हाथ-पैर, जोड़ों का न हिल पाना और चलने-फिरने में परेशानी होती है।

    ये भी जान लीजिए, पिछले साल द चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल (जैन का इलाज इसी हॉस्पिटल में हुआ था) ने नडेलाज की सदस्यता ली थी। सिएटल चिल्ड्रेन्स सेंटर फॉर इंटिग्रेटिव ब्रेन रिसर्च ने इसके एक पार्ट के रूप में जैन नडेला एंडेड चेयर इन पैडेट्रिक न्यूरोसाइंस की स्थापना भी की थी।

    बच्चों के अस्पताल के सीईओ जेफ स्परिंग ने एक मैसेज में लिखा, “ज़ैन को संगीत में उनके इलेक्टिक टेस्ट, उनकी ब्राइट सनी स्माइल और उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए जो उन्हें प्यार करते थे, के लिए याद किया जाएगा।’ इस मैसेज को माइक्रोसॉफ्ट के सभी अधिकारियों के साथ साझा किया गया है।

  • यूएस का ये कदम हिला देगा रूस की नींव, कई देशों की टेक्नोलॉजी हो जायेगी फ्रीज-

    Desk| संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद, यूएस-निर्मित उत्पादों के साथ-साथ अमेरिकी प्रौद्योगिकी के साथ निर्मित कई विदेशी-उत्पादित सामानों के रूस को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी व्यापार कानून के छह विशेषज्ञों के अनुसार, यह बताया गया है कि इस फैसले से केवल रूस को ही नहीं बल्कि, खुद अमेरिका सहित कई और देशों पर प्रभाव पड़ेगा। खासकर के अंतराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों को इससे बड़ा नुकसान होने के कयास लगाए जा रहें हैं।

    अमेरिका ने बीते दिनों उठाया था कड़ा कदम-

    अमेरिकी कंपनियों को अब कंप्यूटर, सेंसर, लेजर, नेविगेशन उपकरण, और दूरसंचार, एयरोस्पेस और समुद्री उपकरण बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ” लॉ फर्म रोप्स एंड ग्रे के पार्टनर अमा एडम्स ने कहा है कि, संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर देगा हमें कुछ व्यापक होने की उम्मीद थी, और यह निश्चित रूप से व्यापक रहा।

    अमेरिका के इस नए नियम के अन्तर्गद, रूस में शिपिंग से पहले यूएस लाइसेंस लेने के लिए यूएस टूल्स के साथ उत्पाद बनाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय अमेरिका ने रूस की ओर से यूक्रेन पर हुए आक्रमण को देखते हुए लिया है। इसी तरह का प्रतिबंध इससे पहले हाल के वर्षों में ही चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुआवेई को शिपिंग करने वाली कंपनियों पर भी लागू किया गया था।

    इस नई नियम को लेकर कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि कई कंपनियां सावधानी से रूस के साथ निर्यात को निलंबित करने का विकल्प चुन सकती हैं।

    बीते वर्ष दोनों देशों में इतना हुआ था निर्यात-

    बीते वर्ष दोनों देशों के बीच निर्यात 6.4 बिलियन डॉलर का हुआ था। इस साल इसमें बड़ी वृद्धि दर्ज की जानी थी। अमेरिका ने इसपर प्रतिबंध तो लगा दिया है; पर इससे दोनों देशों की इकॉनमी पर बड़ा असर पड़ेगा।

    इन देशों ने भी लिया है कुछ ऐसा ही एक्शन-

    यूरोपीय संघ के दो दर्जन से भी अधिक सदस्य, साथ ही यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे कई देश भी रूस के विकल्पों को सीमित करने के लिए समान निर्यात प्रतिबंध लगा रहे है; सूत्रों के अनुसार कई और देश भी इसी प्रकार की कार्यवाही पर विचार कर रहे हैं।

    टेक्नोलॉजी में आगे नहीं बढ़ सकेगा रूस : अमेरिका

    सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी के सीनियर फेलो और पूर्व डिप्टी असिस्टेंट यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एमिली किलक्रीज ने कहा है कि, प्रतिबंध रूस की तकनीक को फ्रीज कर देंगे जहां वह आज है वहीं रुक जाएगा आगे नहीं बढ़ सकेगा। 

    वहीं कई विशेषज्ञ यह भी मानते है कि, कई छोटे देशों की अर्थव्यवस्था पर भी ब्रेक लग जाएगा। जो देश बड़े कन्ट्रीज को रिसोर्स देकर रेवेन्यू बनाने हैं; उनको इससे गहरी चोट पहुँचेगी।

  • एक्ट्रेस ने रियालिटी शो में ठुकराया इस पॉपुलर ऐक्टर का प्यार

    रिलीज़ से पहले ही चर्चा में रहने वाला एक्ट्रेस कंगना रनौत का नया शो ‘लॉकअप’, रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कंगना के ‘लॉकअप’ को पहले ही हफ्ते में लाखों व्यूज मिले हैं। ऐसे में मेकर्स ने इस शो से धमाकेदार रिजल्ट की उम्मीदें सजा ली हैं।

    साथ ही कंगना के ये शो अब विवादों से घिरता नज़र आ रहा है। कंगना के लॉकअप के दो कंटेस्टेंट, एक्टर शिवम शर्मा (Shivam Sharma) ने शो के पहले ही हफ्ते में एक्ट्रेस सारा खान को अपना हाल ए दिल सुना दिया है। शिवम ने सारा खान (Sara Khan) के सामने प्यार का इजहार किया। वहीं बात करे सारा की तो उन्होंने इसको इसे मजाक समझ लिया। सारा खान के जवाब के बाद शिवम शर्मा शो पर फूट-फूट कर रोने लगे।

    आपको बता दें कि, शिवम शर्मा (Shivam Sharma) ने हाल ही के एपिसोड में अपने प्यार का इजहार Sara Khan के सामने किया। सारा ने जवाब में शिवम से कहा, ‘वह एक्टिंग कर रहा है, क्योंकि 2-3 दिन में किसी को प्यार नहीं होता है।’ 

  • भारत में आज से Realme Narzo 50 की बिक्री शुरू, जानिए कीमत

    डेस्क। भारत में हाल ही में लॉन्‍च हुआ चाइनीज़ ब्रांड का नया मोबाइल Realme Narzo 50; आज से भारतीय बाजार में नज़र आएगा। आज दोपहर 12 बजे के बाद से इसकी सेल्लिंग हो रही है। उपभोक्ताओं को बता दें कि यह फ़ोन  Amazon से कम कीमतो में खरीदा जा सकता है। Realme का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 SoC पर चलता है और इसमें 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस भी दी गई है।

    जानिए फ़ोन के कुछ स्पेशल फ़ीचर्स-

    Realme Narzo 50 फोन आपको 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट देता है। Realme Narzo 50 में Ram बढ़ाने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसको भविष्य में सुविधा अनुसार 11GB तक बढ़ाया जा सकता है। अभी के लिए फ़ोन 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फ़ोन को Amazon के माध्यम से और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर के माध्यम से अभी के लिए ऑनलाइन ही खरीदा जा सकेगा।

    जानिए फ़ोन की कीमत-

    Realme Narzo 50 की कीमत बेस 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 12,999 तय की गई है। साथ ही 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,449 रुपये है। यह फ़ोन स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू दो रंगों में उपलब्ध होगा।

  • Aadhaar Card पर नंबर अपडेट के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, बस ऐसे झटपट बदले

    डेस्क। अपनी नागरिकता साबित करने का सबसे कारगर उपाय है Aadhaar Card दिखाना। आधार कार्ड आज लोगों की जरूरत बन चुका है। जिसका आधार कार्ड नहीं बना है उनको रोज बैंकों और जन सेवा केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ ही अगर आपके आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी हो गई है तो यह भी आपकी मुश्किल बढ़ा देगा। आधार में आपकी डिटेल्स का सही होना भी बेहद जरूरी है। लेकिन कई सरकारी कामों की तरह ही इसमें भी काफी समय लग जाता है इसलिए आप आधार अपडेट कराने से डरते हैं। ऐसे में काफी महत्वपूर्ण चीज़; आपका मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड पर सही होना चाहिए। यहां तक अगर आपका आधार गलत मोबाइल नंबर से लिंक हैं तो आपके बैंक में रखें पैसों, फैमिली डेटा, पर्सनल एवं प्रोफ़ेसनल लाइफ को काफी खतरा है।

    ऐसे में हम आपको बताएंगे कि बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए आप घर बैठे बिना किसी मुसीबत के कई चीजें आधार में बदल एवं अपडेट कर सकते हैं।

    पहले ये प्रकिया समझ लीजिए-

    अपने आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि जैसी पर्सनल डिटेल्स अपडेट करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार आईडी के साथ लिंक/रजिस्टर होना अनिवार्य है। ताकि अपडेट करते समय रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जा सके।  ऐसे में अगर आपने नया नंबर ले लिया है या पुराना नंबर बंद है तो आप तुरंत अपना नंबर बदल लें।

    ऐसे करें अपडेट-

    आधार कार्ड पर अपना फोन नंबर खुद से अपडेट करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई वेब पोर्टल Ask.uidai.gov.in पर जाएं। वहां फ़ोन नंबर जोड़ें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। फिर कैपचा कोड लिखिए। इसके बाद आपको ‘ओटीपी भेजें’ ऑप्शन पर टैप करना है और अपने फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को एंटर करें। इसके बाद ‘सबमिट ओटीपी एंड प्रोसीड’ ऑप्शन पर क्लिक करें। 

    इसके बाद अब आप एक ड्रॉपडाउन मेनू देख पाएंगे जो ‘ऑनलाइन आधार सर्विसेस’ नोट करता है। लिस्ट नाम, पता, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और बहुत कुछ सहित कई अन्य ऑप्शन आपको स्क्रीन पर दिखाई देंगे। मोबाइल नंबर ऑप्शन को चुनें। आपसे पूछी गईं डिटेल्स को भरें। फिर आप जो अपडेट करना चाहते हैं उसपर जाएं। एक नया पेज ओपन होगा और आपको एक कैप्चा दर्ज करना होगा। फिर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी को वेरिफाई करें और ‘सेव एंड प्रोसीड’ ऑप्शन पर क्लिक करें। बस आपका नंबर अपडेट हो गया।