Category: tech-news

  • भारत में कई हाई-प्रोफाइल खातों को ट्विटर ने किया निलंबित

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ट्विटर ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत सूचना फैलाए जाने की आशंका के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इशारे पर कई हाई-प्रोफाइल खातों को निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने अभिनेता सुशांत सिंह, कारवां पत्रिका, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टर2ट्विटर और कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हाई-प्रोफाइल हस्तियों और संगठनों के कई खातों को निलंबित कर दिया।

    आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन ट्वीट्स और अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

    ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि कई देशों में ऐसे कानून हैं जो ट्वीट्स या ट्विटर अकाउंट कंटेंट पर लागू हो सकते हैं।

    ट्विटर ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने 300 से अधिक खातों को निलंबित कर दिया, क्योंकि 72वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली हिंसक हो गई थी।

    ट्विटर के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया है कि कंपनी ने इस सेवा पर बातचीत को हिंसा, दुर्व्यवहार और धमकियों को भड़काने के प्रयासों से बचाने के लिए मजबूत प्रवर्तन कार्रवाई की है।

  • 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना सैन्य आधुनिकीकरण पर : राजनाथ

    [object Promise]

    बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत ने अगले 7-8 वर्षों में सैन्य आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। यहां ‘एयरो इंडिया’ शो में बोलते हुए, मंत्री ने कहा, “हमने हाल ही में अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। बड़े और जटिल रक्षा प्लेटफार्मों का घरेलू विनिर्माण अब हमारी नीति के तहत आत्मानिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्रित हो गया है। सैन्य आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की हमारी योजना है।”

    उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और निर्यात के दोहरे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 2024 तक एयरोस्पेस और रक्षा उपकरणों और सेवाओं में 35,000 करोड़ रुपये के निर्यात सहित 1,75,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि भारत कई मित्र देशों को रक्षा उपकरणों का एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता बनने की क्षमता रखता है। मंत्री ने कहा, “हमारे पास एक मजबूत और विविधतापूर्ण सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम क्षेत्र है, जिसकी 5,000 से अधिक सक्रिय इकाइयां हैं।”

    ‘एयरो इंडिया’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण में एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, कि यह अवसर एक बढ़ती मांग, बेहतर नवाचार, अनुकूल नीतियों और रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण क्षेत्र में परिपक्व पारिस्थितिकी तंत्र के संगम के रूप में आता है।

    मंत्री ने कहा कि विमानन क्षेत्र में, एयर शो और विमानन प्रदर्शनी सबसे चमकीले गैलेक्सी में से एक है जो विभिन्न प्रकार के विकल्प, समाधान, साझेदारी और अवसर प्रदान करते हैं।

    सिंह ने मालदीव, यूक्रेन, गिनी, ईरान, कोमोरोस और मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों का आभार व्यक्त किया, जो इस अवसर पर उपस्थित थे, और अन्य वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

    80 से अधिक विदेशी कंपनियों, रक्षा मंत्रियों और प्रतिनिधियों, सेवा प्रमुखों और 55 से अधिक देशों के अधिकारियों सहित लगभग 540 प्रदर्शक इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह वैश्विक समुदाय के बढ़ते आशावाद को दर्शाता है।”

    सिंह ने यह भी कहा कि एयरोस्पेस और इंजीनियरिंग फर्मों द्वारा विकसित मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला, एक निवेशक-हितैषी सरकार, सरलीकृत प्रक्रियाओं और सिंगल-विंडो तंत्र के माध्यम से फास्ट-ट्रैक व्यापार की मंजूरी के साथ कर्नाटक को उद्योग के लिए एक बहुत ही आकर्षक गंतव्य बनाती है।

  • स्नैपचैट के डेली एक्टिव यूजर्स दुनिया में 26.5 करोड़ हुए

    [object Promise]

    नई दिल्ली । साल 2020 की चौथी तिमाही में स्नैपचैट संग 1.6 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स जुड़े और अब जाकर इसके कुल यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ तक पहुंच गई यानि कि इसमें साल-दर-साल के हिसाब से 22 फीसदी का इजाफा हो रहा है। प्रतिस्पर्धा भरे इस बाजार में यह वाकई में सराहनीय है। स्नैपचैट कैमरे से हर रोज औसतन 500 करोड़ से अधिक तस्वीरें खींची जा रही हैं।

    स्नैप के सीईओ इवान स्पीगल ने निवेशकों से कहा कि आज की युवा पीढ़ी शब्दों से ज्यादा तस्वीरों से खुद को जाहिर करने में यकीन रखती है और इनमें से 82 प्रतिशत का मानना है कि दुनिया में बदलाव लाना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

    स्पीगल ने कहा कि वक्त के साथ-साथ कंपनी स्टोरीज का इजाद कर रही है ताकि नए फॉर्मेट्स को अपनाया जा सके।

    उन्होंने आगे कहा, “हर महीने 25 करोड़ से अधिक स्नैपचैटर्स हमारे मैप को ओपेन करते हैं, जहां उन्हें ऐसे लोग और जगहें मिलती हैं, जो उनके लिए मायने रखते हैं। हमारी कम्युनिटी के लिए मैप पर 3.5 करोड़ से अधिक व्यवसाय है, जिसके माध्यम से वे लोकल बिजनेस के साथ खुद को जोड़ सकते हैं।”

    आज स्नैपचैट पर औसतन 20 करोड़ से अधिक लोग एआर संग जुड़े हैं।

    स्पीगल आखिर में कहते हैं, “आने वाले समय के लिए हमारा प्लान साल 2020 में हासिल की गई वृद्धि के मुकाबले 46 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी हासिल करना और दुनिया में अपनी कम्युनिटी का विस्तार करना है और ऐसा स्नैपचैट प्रोडक्ट के अनुभव को बेहतर और स्थानीय बनाने से ही होगा।”

  • शानदार फीचर से लेस titan की तीन शानदार स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Titan ने भारत में अपनी तीन शानदार स्मार्टवॉच Titan TraQ Lite, Titan TraQ Cardio और TraQ Triathlon को लॉन्च कर दिया है। तीनों स्मार्टवॉच का डिजाइन आकर्षक है और तीनों में इन-बिल्ट जीपीएस, हार्ट-मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को तीनों डिवाइस में स्पोर्ट मोड मिलेगा, जिसमें रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी शामिल है।

    Titan TraQ Lite की कीमत और फीचर

    Titan की यह एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच है। यह वॉच ग्रीन, ऑरेंज, रेड और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Titan TraQ Lite में कलर डिस्प्ले के साथ हार्ट-मॉनिटर सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 25 वर्कआउट सेशन रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी।

    Titan TraQ Cardio और Triathlon की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने Titan TraQ Cardio और Triathlon स्मार्टवॉच में जीपीएस दिया है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टवॉच हार्ट-रेट मॉनिटर से लैस हैं। इसके अलावा दोनों वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि ये डिवाइस वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट हैं। अब बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टवॉच में 290mAh की बैटरी दी गई है, जो स्टैंडर्ड मोड में 7 दिन का बैकअप देती है। साथ ही इनमें म्यूजिक कंट्रोल से लेकर कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन तक दिया गया है।

    Titan TraQ Cardio और Triathlon की कीमत

    Titan TraQ Cardio की कीमत 16,999 रुपये है। यह वॉच ग्रीन, ऑरेंज और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी तरफ Titan TraQ Triathlon की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसे ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    Titan Connected X

    आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल फरवरी में Titan Connected X वॉच को पेश किया था। इस स्मार्टवॉच की कीमत 11,995 रुपये है। यह वॉच तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस में पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 30 दिन का बैकअप देती है। इसके साथ ही यूजर्स को वॉच में एक्टिविटी ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी।

  • जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स, आज दोपहर 12 बजे Poco M3 की पहली सेल होगी शुरू

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Poco M3 स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स के तौर पर वाॅटरड्राॅप नाॅच स्टाइल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर काम करता है और दो स्टोरेज माॅडल में लाॅन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में आज पहली बार आज यानि 9 फरवरी को सेल के लिए उपलब्ध होगा और यूजर्स इसे ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकतेे हैं।

    Poco  M3 की कीमत और ऑफर्स

    Poco M3 की कीमत पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन के 6GB + 64GB स्टोरेज माॅडल को भारत में 10,999 रुपये में लाॅन्च किया गया है। जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज माॅडल को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूजर्स इसे ब्लू, ब्लैक और येलो तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। Flipkart पर यह स्मार्टफोन नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड होल्डर फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद यूजर्स इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

    Poco M3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    Poco M3 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और यह Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास से कोटेड है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है और दोनों ही स्टोरेज माॅडल में 512GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं।

    फोटोग्राफी के लिए Poco M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

  • अमेरिकी ऐप से डरा ड्रैगन लिया आनन-फानन में बैन का फैसला…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी ऐप Clubhouse को बैन कर दिया है। चीन सरकार की दलील है कि Clubhouse से जुड़ने के लिए चीनी नागरिकों को भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ती थी, साथ ही कोड हासिल करने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते चीनी सरकार ने Clubhouse पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। चीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Clubhouse के इनविटेशन कोड के लिए  108 डॉलर (करीब 7,866 रुपये) तक की रकम देनी पड़ रही है। Clubhouse एक ऑडियो बेस्ड ऐप है, जहां यूजर को रूम्स क्रिएट और ज्वाइन करने की इजाजत दी जाती है।

    कैसे काम करता है Clubhouse

    Clubhouse ऐप लाइव ऑडियो चैटरूम मुहैया कराता है। इस ऐप को तभी कोई यूजर ज्वाइन कर सकता है, अगर उसे इसके लिए किसी अन्य यूजर से इनविटेशन मिला हो। फिलहाल, Clubhose पर खुद को रजिस्टर करने के लिए चीनी यूजर्स को अमेरिकी ऐप स्टोर पर जाना पड़ रहा था। वहां अपने फोन नंबर को रजिस्टर करने के बाद ही वो इनवाइट हासिल कर सकते थे। लेकिन चीन के बाहर के यूजर्स को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन इसका भी एक विकल्प है कि अगर Clubhouse का कोई पुराना यूजर इनवाइट भेजे,तो Clubhouse को ज्वाइन किया जा सकता है। लेकिन हर यूजर के पास केवल दो इनवाइट भेजने का विकल्प होता है।

    चीन में क्यों पॉप्युलर है Clubhouse

    Clubhouse ऐप कई मामलों में खास है। ये ऐप चीनी सरकार के रडार से लंबे वक्त तक बचने में कामयाब रहा। दरअसल चीन में ताइवान की आजादी चाहने वाले, शिनजियांग प्रांत के मुसलमान और लोकतंत्र समर्थक नेताओं के बीच Clubhouse ऐप काफी पॉप्युलर था। इस ऐप पर लोग चीनी सरकार की नजर से बचकर अपनी बात स्वतंत्रता के साथ रख सकते थे, जिस पर चीनी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। चीन में Twitter और Facebook पर प्रतिबंध था। लेकिन Clubhouse पर सेंसरशिप लगाने में चीन कामयाब नहीं रहा। लोग Clubhouse के जरिए एकजुट होते थे और चीनी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे। Clubhouse ऐप कई महीन तक चीन के फ़ायरवॉल के रडार के नीचे उड़ान भरने में कामयाब रहा। इस ऐप से चीनी नागरिक बाकी दुनिया के लोगों से जुड़ सकते थे।

    Elon Musk के एक ऑडियो से बढ़े Clubhouse के यूजर्स 

    Clubhouse को मार्च 2020 में iOS यूजर के लिए लॉन्च किया गया था। इसे सिलिकॉन वैली के उद्यमी पॉल डेविडसन और रोहन सेठ ने बनाया था। मई 2020 में Clubhouse के करीब 1,500 यूजर थे और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर थी। हालांकि जब Elon Musk ने Clubhouse पर अपना चैटरूम खोला और Valad Tenev के सीईओ रॉबिनहुड के साथ एक ऑडियो चैट जारी किया, जिसे YouTube पर भी शेयर किया गया। इसके बाद से Club house के यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। फरवरी 2021 तक Clubhouse के 2 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं। मौजूदा वक्त में clubhouse की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर की है।

  • Whatsapp लाया है नया feature जिसका आपको इंतेज़ार था

    [object Promise]

    WhatsApp हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन एक लिमिट के बाद यही WhatsApp आपकी जिंदगी और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा भी बन जाता है. आपको इस चैटिंग ऐप से जोड़ने के सभी तरीके मौजूद हैं. लेकिन इससे कुछ समय का ब्रेक लेने के लिए कोई टूल मौजूद नहीं है. अब इसी समस्या पर ध्यान देते हुए WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है.

    टेक साइट WaBetaInfo की नई रिपोर्ट के मुताबिक अब आपको WhatsApp में Log Out का फीचर मिलने वाला है. इस नए फीचर के लिए पिछले कई समय से मांग हो रही थी.

    दरअसल WhatsApp आपके साथ चौबीस घंटे एक्टिव रहता है. सुबह से शाम तक आपको दोस्तों-रिश्तेदारों और बिजनेस मार्केटिंग के मैसेज आते ही रहते हैं. इसके बावजूद आप इस ऐप से ब्रेक नहीं ले सकते थे. अभी यूजर्स को सिर्फ ऐप Delete Account करने का ही ऑप्शन है.

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब WhatsApp से Delet Account का ऑप्शन गायब कर दिया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp के बीटा वर्जन में नया Log Out का ऑप्शन आ चुका है. कुछ खास लोगों को ये फीचर अपने WhatsApp में दिखने लगा है.

    बताया जा रहा है कि नया Log Out फीचर WhatsApp Messenger और Business वर्जन में आएगा. इसे iOS और Android दोनों में अपडेट किया जाएगा.

  • WhatsApp के मैसेज बिना ओपन किए पढ़ने के लिए आप भी अपना सकती ये टिप्स

    व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जिससे हम न सिर्फ अपने सन्देश दूसरों तक पहुंचा सकते हैं, बल्कि अपनी फीलिंग्स भी कुछ ही सेकस में दूसरों तक भेज सकते हैं। लेकिन अगर आपकी कभी अपने किसी दोस्त से लड़ाई हो जाए और वो आपको सॉरी मैसेज भेजे लेकिन आप उसका मैसेज पढ़कर भी उसे ऐसा शो नहीं करना चाहते हैं कि आपने मैसेज पढ़ा है तो आप क्या करेंगे ? क्या हुआ आप भी ज़रा देर के लिए सोच में पड़ गए न ? हो भी क्यों न ये ऐप है ही ऐसा जिसमें सेन्डर ने कब मैसेज भेजा, आपने मैसेज पढ़ा, ऑनलाइन आ कर मैसेज नहीं पढ़ा गया और मैसेज पहुंचा या नहीं जैसी बातों की जानकारी मिलती है। 

    यदि आप प्रेषक को यह बताए बिना व्हाट्सएप संदेशों को पढ़ने का तरीका ढूंढ रहे हैं कि आपने संदेश पढ़ा है या नहीं, तो आपको प्रेषक को खोले या सूचित किए बिना व्हाट्सएप संदेशों को पढ़ने के चार अलग-अलग तरीके मिलेंगे। लेकिन अगर आप सेन्डर का मैसेज बिना खोले पढ़ना भी चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि उसे पता न चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है तो यहां बताए कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं। 

    इंटरनेट कनेक्शन को बंद करें 

    अगर आपके पास कोई व्हाट्सएप मैसेज आता है और आप उसको खोलकर पढ़ते हैं तो भेजने वाले को पता चल जाता है कि आपने मैसेज पढ़ा है क्योंकि उसमें डबल ब्लू टिक दीखते हैं। लेकिन यदि आप कोई मैसेज पढ़ना चाहते हैं और यह भी न पता चले कि आपके द्वारा वह सन्देश पढ़ा गया है, तो सबसे पहले मैसेज रिसीव होने पर अपना इंटरनेट कनेक्शन ऑफ कर लें। इसके लिए आपको बस ये करना है कि उस मैसेज को न खोलें और इन चरणों का पालन करें:

    • अपने मोबाइल को एयरप्लेन मोड ऑन करके वाई-फाई और मोबाइल डेटा बंद करें।
    • अब WhatsApp खोलें, मैसेज पर टैप करें और पढ़ें।
    • एक बार हो जाने के बाद, व्हाट्सएप से बाहर निकलें और ऐप को पूरी तरह से बंद कर दें। 
    • यह सुनिश्चित करने के बाद कि व्हाट्सएप पूरी तरह से बंद हो गया है, एयरप्लेन मोड ऑफ कर दें। 
    • ऐसा करने से आप सेन्डर को बिना जानकारी दिए मैसेज पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से सेन्डर को डबल ब्लू टिक भी नहीं प्राप्त होगा। 

    नोटिफिकेशन विंडो से पढ़ें मैसेज 

    जब भी आपके मोबाइल पर मैसेज रिसीव होता है, एक नोटिफिकेशन जरूर आता है। ऐसे में यदि आप मैसेज को बिना खोले पढ़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जैसे ही मैसेज का नोटिफिकेशन आये इसे देखें। आप  नोटिफिकेशन विंडो में पूरा मैसेज पढ़ सकते हैं और प्रेषक को इसकी जानकारी भी नहीं होगी। लेकिन इस तरीके से आप छोटे मैसेजेस को ही पढ़ सकते हैं। यह ऐप को खोले बिना और प्रेषक को सचेत किए बिना छोटे संदेशों को पढ़ने का एक शानदार तरीका है। बस सुनिश्चित करें कि पढ़ते समय संदेश पर टैप न करें, क्योंकि यह आपको ऐप में स्थानांतरित कर देगा और प्रेषक को सूचित करेगा कि आपको संदेश मिल गया है। 

    Read Receipts को डिसेबल कर दें 

    यदि आप वास्तव में गोपनीयता को महत्व देते हैं और लोगों को उनके संदेशों को पढ़ने के बारे में सूचित करने में अजीब महसूस करते हैं, तो व्हाट्सएप आपको इस सुविधा को अच्छे के लिए अक्षम करने की क्षमता देता है। ऐसा करने के लिए, ऐप खोलें और दाएं कोने तीन डॉट्स पर टाइप करें। इसमें “setting ” पर टैप करके वहां से, “account ” चुनें, फिर ” privacy ” पर टैप करें। अब, “privacy ” पृष्ठ के निचले भाग में “read receipts ” पर टैप करके इसे टॉगल करें और समाप्त करें। बस ध्यान रखें कि इस सुविधा को बंद करने से आप यह भी नहीं देख पाएंगे कि आपके संदेश पढ़े गए हैं या नहीं। इसके अलावा, यह सुविधा अभी भी समूह चैट के भीतर काम करेगी, इसलिए ऐप को प्रेषकों को सूचित करने से रोकने के लिए आप ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। 

    इन सभी तरीकों से आप व्हाट्सएप मैसेज को बिना खोले और सेन्डर को बिना पता कराए उसके द्वारा भेजे संदेशों को आसानी से पढ़ सकते हैं।

  • बिना मोबाइल नंबर दिए भी WhatsApp यूज किया जा सकता है, लेकिन कैसे?

    इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का यूज ज्यादातर लोग करते हैं. इसमें मैसेज एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड होता है. इस वजह से यूजर्स की प्राइवेसी मेंटेन रहती है. इसमें कई लोग सेफ्टी के लिए अपना मोबाइल नंबर यूज नहीं करना चाहते हैं. ये संभव है. WhatsApp यूज करने के लिए एक फोन नंबर देना जरूरी होता है. ये मोबाइल या लैंडलाइन नंबर हो सकता है.

    लैंडलाइन नंबर सभी के पास नहीं होता है इस वजह से वर्चुअल मोबाइल नंबर का यूज किया जा सकता है. वर्चुअल नंबर को आसानी से इंटरनेट से लिया जा सकता है. ये आपके WhatsApp साइनअप में काम आएगा. आप वर्चुअल नंबर के साथ भी WhatsApp को रेगुलर नंबर की तरह ही यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप इंटरनेट पर मौजूद कई वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं जो वर्चुअल नंबर यूजर्स को देते हैं. सबसे अच्छी बात है इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.

    आप वर्चुअल नंबर के लिए गूगल की मदद ले सकते हैं. इसके लिए एक पॉपुलर TextNow ऐप भी है. ये आपको अमेरिका और कनाडा के फोन नंबर फ्री में उपलब्ध करवाता है. आपको बता दें कि आप फ्री में इससे लिमिटेड नंबर ही ले सकते हैं.

    इसके लिए आपको ये ऐप डाउनलोड करके इसमें साइन-अप करना होगा. इसके बाद आप ऑप्शन्स में आ रहे हैं कई नंबरों में से एक नंबर सेलेक्ट कर लें. फिर आपको WhatsApp में पुराने अकाउंट को हटा कर नए नंबर से रजिस्टर करने के ऑप्शन पर जाना होगा. रजिस्ट्रेशन के टाइम आपको कंट्री कोड वहां का डालना होगा जहां का आपका वर्चुअल नंबर है.

    इसके बाद आपको ओटीपी की जरूरत पड़ेगी जो आपको TextNow में मिलेगा. नए अपडेट के बाद इसपर वेरिफिकेशन कोड पाने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होते हैं.

  • Maruti Suzuki की इस कार के सभी वेरिएंट्स की जाने कीमत-खासियत

    मारुति सुजुकी की कारें भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं और इसने छोटी फैमिली के लिए कई सारी सस्ती हैचबैक, सिडैन और एसयूवी-एमपीवी सेगमेंट के कार पेश किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद है। इसी कड़ी में मारुति की मिनी Maruti Suzuki Alto 800 भारत में लाखों लोगों को बेहद पसंद है और यह कार एक बार फिर से बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। जी हां, बीते महीने यानी सितंबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 बेस्ट सेलिंग कार के रूप में सामने आई है। आज हम आपको मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 के सभी वेरिएंट्स की कीमत और खासियत से रूबरू कराएंगे।

    भारत की बेस्ट सेलिंग कार

    भारत में सितंबर 2021 में Maruti Alto की कुल 12,413 यूनिट बिकी है, जो कि सबसे ज्यादा है। अपनी कम कीमत की वजह से भारत में यह लोगों की फेवरेट कार बन गई है और खासकर छोटे शहरों में ऑल्टो लोगों को बेहद पसंद है। 4 और 5 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध मारुति की इस मिनी हैचबैक में 796 cc तक का 0.8 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 48PS की पावर और 69Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका सीएनजी वेरिएंट भी है, जो कि 41PS की पावर और 60Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05kmpl तक की माइलेज और सीएनजी वेरिएंट 31.59km/kg तक की माइलेज देता है।

    Maruti Alto Variants & Price

    Maruti Suzuki Alto 800 के वेरिएंट्स और प्राइस की बात करें तो Maruti Alto STD पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 3.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं, Maruti Alto STD Opt पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 3.21 लाख रुपये है। Maruti Alto LXI वेरिएंट की कीमत 3.86 लाख रुपये है। Maruti Alto LXI Opt पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 3.92 लाख रुपये है। Maruti Alto VXI पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.12 लाख रुपये है। Maruti Alto VXI Plus पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.26 लाख रुपये है। Maruti Alto LXI S-CNG वेरिएंट की कीमत 4.76 लाख रुपये और Maruti Alto LXI Opt S-CNG वेरिएंट की कीमत 4.82 लाख रुपये है।