Category: tech-news

  • नए साल से WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे पुराने iPhones पर…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp हर साल कुछ पुराने डिवाइसेज को सपोर्ट करना बंद कर देता है। पिछले साल कंपनी ने iOS 8 वर्जन को सपोर्ट नहीं करने की घोषणा की थी। वहीं अब साल 2021 में iOS 9 प्लेटफॉर्म पर चलने वाले डिवाइसेज पर यूजर्स WhatsApp का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अगर आपके भी iPhone यूजर्स हैं तो पुराने वर्जन की बजाय अब नए वर्जन पर आधारित डिवाइस का इस्तेमाल करें। यहां हम आपके लिए उन iPhone मॉडल की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें साल 2021 में WhatsApp का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

    जानें मुख्य वजह

    WhatsApp हर साल पुराने एंड्राइड और आईओएस वर्जन वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देता है। हालांकि, अभी तक WhatsApp ने साल 2021 को लेकर इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स को यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

    अगर साल 2021 में WhatsApp पुराने iOS को सपोर्ट करना बंद कर देता है तो कई मॉडल्स में यूजर्स इस ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अगर आपके पास भी iOS 9 ओएस पर आधारित मॉडल है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें। इस लिस्ट में iPhone 4s, iPhone 5, iPhone 5c, iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus शामिल हैं। ये सभी मॉडल iOS 8 वर्जन पर काम करते हैं। जबकि अब मार्केट मं iOS 14 दस्तक दे चुका है।

    ता दें कि फिलहाल WhatsApp एंड्राइड 4.3 या इससे अधिक वर्जन को सपोर्ट करता है। लेकिन आने वाले दिनों में एंड्राइड 4.3 वर्जन पर आधारित स्मार्टफोन्स में यूजर्स इस ऐप का उपयोग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर पहले ही चेक कर लें कि आपका फोन कौन से एंड्राइड वर्जन पर काम करता है। अगर पुराना वर्जन है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें या फिर अपने बजट में नया स्मार्टफोन भी देख सकते हैं।

     

  • कुल चार कैमरों और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20 (2021) को लॉन्च किया गया, कीमत जानिए

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y20 (2021) मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Y12s से मिलता-जुलता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही वीवो वाय 20 (2021) में पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में कुल चार कैमरे दिए गए हैं।

    Vivo Y20 (2021) की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित FunTouch OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600×720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Helio P35 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    कैमरा सेक्शन

    वीवो ने फोटोग्राफी के लिए Vivo Y20 (2021) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का बोके सेंसर और तीसरा 2MP मैक्रो लेंस है। साथ ही डिवाइस के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    बैटरी और कनेक्टिविटी 

    Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

    Vivo Y20 (2021) की कीमत 

    Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन की कीमत 599 RM (करीब 10,900 रुपये) है। यह फोन Nebula ब्लू और Dawn व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि इस डिवाइस को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

    Vivo Y51 (2020) 

    आपको बता दें कि वीवो ने इस महीने की शुरुआत में Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,599,000 IDR (करीब 18,749 रुपये) है। Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में Snapdragon 665 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    कंपनी ने Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का tertiary सेंसर मौजूद है। साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ओटीजी, ग्लोनेस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसका वजन 188 ग्राम है।

     

  • वनप्लस लॉन्च कर सकता है श्याओमी को टक्कर देने के लिए फिटनेस बैंड

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वनप्लस कथित तौर पर अगले साल भारत में ‘वनप्लस बैंड’ को लॉन्च करके वियरेबल्स सेगमेंट में उतरने की योजना बना रहा है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वनप्लस अपने प्रतिद्वंदि श्याओमी के एमआई बैंड 5 को टक्कर देने के लिए वनप्लस बैंड लॉन्च कर सकता है।

    एंड्रॉएड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैंड को पहले भारत के बाजार में उतारा जा सकता है, जिसके बाद इसके अन्य जगह भी पेश किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये होगी।

    बैंड को एएमओ-एलईडी डिस्प्ले और मल्टी-डे बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह डिवाइस पानी के संपर्क में आने पर भी खराब नहीं होगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस वियर ओएस में सुधार के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    स्मार्टवॉच में स्नैपड्रैगन वियर सिस्टम-ऑन-चिप की सुविधा होने की संभावना है। संभवत: इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन वियर 4100 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वनप्लस वॉच में बैटरी बचाने के लिए ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही अन्य फीचर्स में हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और सॉफ्टवेयर-आधारित फीचर्स जैसे स्लिप पैटर्न एनालिसिस, लक्ष्य-उन्मुख व्यायाम ट्रैकिंग आदि शामिल हो सकते हैं।

  • बदलाव स्वीकार नहीं किए 8 फरवरी तक तो बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप अकाउंट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें उन्हें सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है। 8 फरवरी तक ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा। ऐप नोटिफिकेशन के बहुत अधिक विवरण नहीं मिले हैं, लेकिन लिंक पर क्लिक करने पर यह बताया गया है कि व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं की जानकारी को मूल कंपनी फेसबुक के साथ आगे बढ़ाने और प्रोसेस करने को लेकर बदलाव किए गए हैं।

    अपडेटेड पॉलिसी में लिखा है, “जब आप हमारी सेवाओं को इंस्टॉल करते हैं या उपयोग करते हैं तो व्हाट्सएप को अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध कराने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज करने, सपोर्ट करने और मार्केटिंग की कुछ जानकारी इकट्ठा करनी होती है। हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले और आपस में बातचीत करने वाले व्यवसायों को अपनी बातचीत की जानकारी हमें देने की जरूरत है।”

    व्हाट्सएप की ये नई सेवा शर्तें और गोपनीयता नीति 8 फरवरी से लागू होंगी। मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह अपनी सेवाओं को संचालित करने, उपलब्ध करने, सुधारने, समझने, कस्टमाइज करने, सपोर्ट करने और मार्केटिंग में मदद करने के लिए थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर और अन्य फेसबुक कंपनियों के साथ काम करता है।

    इसमें आगे कहा गया है, “ये कंपनियां हमें कुछ खास परिस्थितियों में आपके बारे में जानकारी प्रदान कर सकती हैं। उदाहरण के लिए ऐप स्टोर हमें सेवा की समस्याओं को समझने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए रिपोर्ट प्रदान कर सकते हैं।”

    बता दें कि अक्टूबर में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी मैसेंजर चैट, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को मर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। ताकि वे एक तरीके से जुड़े इंटरऑपरेबल सिस्टम की तरह काम करना शुरू कर सकें।

    जुकरबर्ग ने विश्लेषकों को बताया था, “यहां और काम करना है। हम निश्चित रूप से व्हाट्सएप को उस इंटरऑपरेबिलिटी में लाना चाहते हैं। इसके अलावा ऐसी और भी विशेषताएं हैं जो हम मैसेंजर, इंस्टाग्राम इंटरऑपरेबिलिटी में भी जोड़ना चाहते हैं।”

    अपनी नई नीति में व्हाट्सएप ने कहा है कि ‘यदि आप हमारी सेवाओं का उपयोग ऐसी थर्ड-पार्टी सेवाओं या फेसबुक कंपनी के प्रोडक्ट्स के साथ करते हैं, तो हम आपसे उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप न्यूज सर्विस पर व्हाट्सएप शेयर बटन का उपयोग उसे अपने व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स, ग्रुप्स या ब्रॉडकास्ट लिस्ट के साथ साझा करते हैं, यदि आप मोबाइल कैरियर या डिवाइस प्रोवाइडर के प्रचार के जरिये हमारी सेवाओं का उपयोग करने का विकल्प चुनते हैं।”

    साथ ही व्हाट्सएप फेसबुक कंपनियों के हिस्से के रूप में आपको दोस्तों, समूहों, कंन्टेंट आदि को लेकर सुझाव भी दे सकता है। आपको शॉपिंग करने, संबंधित ऑफर दिखाने, फेसबुक कंपनियों के प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाने जैसे काम कर सकता है।

    उदाहरण के लिए यह आपको व्हाट्सएप पर चीजों का भुगतान करने के लिए अपने फेसबुक पे अकाउंट को कनेक्ट करने की अनुमति देता है। साथ ही नए व्हाट्सएप अकाउंट को कनेक्ट करके आपको अन्य फेसबुक कंपनी प्रोडक्ट्स जैसे पोर्टल पर अपने दोस्तों के साथ चैट करने की अनुमति देता है।

  • IMEI नंबर चेक करना है स्मार्टफोन में तो फाॅलो करें ये सिंपल टिप्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आजकल नए स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर की सुविधा दी जा रही है जिसके बाद पुराना फोन देकर कम कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के दौरान सबसे जरूरी चीज पुराने स्मार्टफोन का IMEI नंबर होता है जिसे एंटर करने के बाद ही आपके पुराने फोन पर मिल रहे ऑफर का पता चल सकेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि IMEI नंबर चेक कैसे किया जाए। कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें नहीं पता कि स्मार्टफोन का IMEI कैसे पता चलेगा। तो ऐसे ही यूजर्स की जानकारी के लिए आज हम IMEI नंबर पता करने का तरीका बता रहे हैं।

    आखिर क्या है IMEI नंबर

    सबसे पहले ये पता होना जरूरी है कि IMEI नंबर क्या है? बता दें कि किसी भी डिवाइस का प्रोडक्शन करते समय उसमें एक यूनिक नंबर असाइन किया जाता है जिसे आईएमआई नंबर कहते हैं। इसका मतलब International Mobile Equipment Identity है। अगर आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो आप IMEI नंबर की मदद से फोन को ट्रैक व ब्लाॅक कर सकते हैं।

    एंड्राइड, एप्पल और फीचर फोन में IMEI नंबर चेक करने का तरीका

    एंड्राइड, एप्पल और फीचर फोन लगभग सभी डिवाइस में IMEI नंबर चेक करना का एक समान प्रोसेस होता हैै। इसका सबसे सिंपल तरीका USSD कोड्स है। यूजर्स अपने किसी भी फोन में इस USSD कोड की मदद से IMEI नंबर पता कर सकते हैं।

    • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के काॅलिंग सेक्शन में जाएं और वहां डायल पे ओपन करें।
    • डायल पेड में जाकर वहां आपको *#06# डायल करना होगा।
    • इस कोड को डायल करते ही आपकी स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखने लगेगा।
    • आप इस नंबर को नोट कर लें या इसका स्क्रीनशाॅट लेकर सेव कर लें।

    IMEI नंबर पता करने का दूसरा तरीका

    USSD कोड के अलावा आईएमईआई नंबर पता करने दूसरा तरीका भी मौजूद है। जो कि एंड्राइड और आईओएस दोनों में थोड़ा अलग है।

    • आईफोन में IMEI नंबर चेक करने के लिए सेटिंग्स में जाएं।
    • ज्हां आपको जनरल में दिए गए अबाउट पर क्लिक करना होेगा।
    • अबाउट सेक्शन में आपको IMEI नंबर मिल जाएगा।
    • वहीं एंड्राइड फोन यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
    • वहां सबसे नीचे अबाउट का विकल्प मिलेगा।
    • अबाउट पर क्लिक करने के बाद वहां स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा।
    • स्टेटस पर क्लिक करते ही IMEI नंबर से जुड़ी सभी डिटेल ओपन हो जाएंगी।

  • मुकदमा दर्ज किया फेसबुक ने 2 डेवलपर्स पर यूजर्स के डेटा स्क्रैप करने के चलते

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने अपनी वेबसाइट से यूजर्स के प्रोफाइल और अन्य डेटा को स्क्रैप करने के चलते पुर्तगाल के दो डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। व्यापारिक नाम ‘ओइंक एंड स्टफ’ का इस्तेमाल करते हुए इन अभियुक्तों द्वारा एक ब्राउजर एक्सटेंशन का निर्माण किया गया और इन्हें क्रोम स्टोर पर उपलब्ध कराया गया।

    फेसबुक में प्लेटफॉर्म इंफोर्समेंट एंड लिटिगेशन की निदेशक जेसिका रोमेरो ने कहा, “एक गोपनीयता नीति के साथ एक्सटेंशन को इंस्टॉल कर इन्होंने यूजर्स को गुमराह किया है। इस गोपनीयता नीति या प्राइवेसी पॉलिसी में यह दावा किया गया था कि वे किसी भी व्यक्तिगत जानकारियों का संग्रह नहीं करते हैं।”

    वेब फॉर इंस्टाग्राम प्लस डीएम, ब्लू मैसेंजर, ईमोजी की-बोर्ड और ग्रीन मैसेंजर जैसे इनके चार एक्सटेंशन दुर्भावनापूर्ण रहे हैं। ये छिपे हुए कंप्यूटर कोड से लैस रहे हैं, जो स्पाईवेयर की तरह से काम करता है।

    लोग जब अपने ब्राउजर्स पर इन एक्सटेंशंस को इंस्टॉल करेंगे, तो वे छिपे हुए कोड को इंस्टॉल कर रहे होंगे, जिन्हें यूजर्स के फेसबुक वेबसाइट से जानकारियों को स्क्रैप करने के लिए डिजाइन किया गया है और साथ ही इनके द्वारा उन ब्राउजर्स से भी आंकड़े ले लिए जाएंगे, जो फेसबुक से संबंधित नहीं है और यह सब कुछ यूजर्स की जानकारी के बगैर होगा।

    रोमेरो ने कहा कि इन जानकारियों में यूजर्स के नाम, उनकी आईडी, रिलेशनशिप स्टेटस, आयु सहित और भी कई जानकारियां होंगी।

    रोमेरो आखिर में कहती हैं, “हम अभियुक्तों पर स्थायी निषेधाज्ञा जारी करने की मांग कर रहे हैं और चाह रहे हैं कि वे अपने पास से फेसबुक के सभी डेटा को डिलीट कर दें।”

  • शेयर बाजार: 549 अंक लुढ़का सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुआ

    सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 549.49 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49034.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक (1.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 14433.70 के स्तर पर बंद हुआ।

    पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि फिलहाल घरेलू बाजार उत्साहजनक नहीं लग रहे हैं।

     

    GDP से अधिक हुआ शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप
    एक दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा हुआ है जब शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया। इससे पहले साल 2007 में ऐसा देखने को मिला था, जब कंपनियों की बाजार हसियत देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 100 फीसदी से अधिक हो गई थी। नेशनल स्टैटेस्टिक ऑफिस (NSO) के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी 195 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप से कम है। 14 जनवरी 2021 को मार्केट कैप 197 लाख करोड़ रुपये रहा था, यानी देश की जीडीपी कुल मार्केट कैप की तुलना में 99 फीसदी है।

    दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, आईटीसी, ग्रासिम, भारती एयरटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, गेल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

     

    2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
    शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली।

     

    सपाट स्तर पर खुला था बाजार
    आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39.73 अंक (0.08 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49544.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.00 फीसदी के बदलाव के साथ 14595.60 के स्तर पर था। इसके बाद दोपहर 2.29 बजे सेंसेक्स 550.61 अंक (1.11 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49033.55 के स्तर पर था।

     

  • व्हाट्सअप अकाउंट को अगर आप कंप्यूटर से लिंक करते हैं तो एक और नयी सुरक्षा है

    [object Promise]

    नई दिल्ली । व्हाट्सएप अकाउंट को कंप्यूटर से लिंक करने की प्रक्रिया में सुरक्षा की एक नई परत को जोड़ा जा रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा अब एक अपडेट को आगे बढ़ा रही है जो उपयोगकर्ताओं को प्रमाणीकरण के लिए अपने फोन पर बायोमेट्रिक्स का लाभ लेने की अनुमति देगा । कोई भी डिवाइस जो अपने बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ संगत है – चाहे वह फिंगरप्रिंट, चेहरा, या आईरिस अनलॉक हो – इस सुरक्षा सुविधा से लाभ उठा सकेगा। पिन, पैटर्न या पासवर्ड अनलॉक जैसे पारंपरिक विकल्पों का कोई समर्थन नहीं है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि ऐप केवल बायोमेट्रिक्स के लिए पूछेगा जब आप पहली बार खाते को कंप्यूटर से लिंक करते हैं।

    व्हाट्सएप इस समय अपने संचार के साथ बेहद सतर्क है और पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कंपनी आपके डिवाइस के ओएस द्वारा संग्रहीत बायोमेट्रिक जानकारी तक नहीं पहुंच सकती है।

    नया अपडेट अभी तक लाइव नहीं हुआ है लेकिन आपको आने वाले दिनों में इसके आने की उम्मीद करनी चाहिए। कंपनी यह भी वादा करती है कि यह 2021 में अपने डेस्कटॉप और वेब ग्राहकों के लिए “बहुत अधिक कार्यक्षमता” जोड़ देगा। यह वॉयस और वीडियो कॉल या मल्टी-डिवाइस लॉगिन के लिए समर्थन का संदर्भ हो सकता है।

  • प्रतोल पम्प पर पेट्रोल लेते वक़्त अपनाये ये टिप्स कभी धोखा नहीं खायेंगे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कई बार पेट्रोल पंप मालिक ज्यादा मुनाफ़ा कमाने के चक्कर में फ्रॉड करना शुरू करते हैं और अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए आने वाले ग्राहकों को चूना लगाते हैं। दरअसल ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पेट्रोल पंप अटेंडेंट्स को पेट्रोल चुराते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में ग्राहक अगर सावधान ना रहें तो वो भी इस फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको ऐसे आसान से तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोग आपके साथ फ्रॉड नहीं कर पाएंगे।

  • भारत के कुछ हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स को ट्विटर ने किया अनब्लॉक

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ट्विटर ने कुछ हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटीज और संगठनों के अकाउंट्स को फिर से रिस्टोर कर दिया है, जिनमें अभिनेता सुशांत सिंह, कारवां मैगजीन, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टरटूट्विटर सहित कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखक और कार्यकर्ताओं के अकाउंट शामिल हैं। देश में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर इन्हें ब्लॉक किया गया था। ट्विटर ने संबंधित अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में कहा है कि कंपनी ने पाया कि ये विषय सामग्रियां बोलने की स्वतंत्रता से संबंधित और लोगों के जानने योग्य या समाचार बनने के लायक हैं।

    कंपनी ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, “ट्विटर पर काम करने के दौरान हम लोगों की सार्वजनिक बातचीत और पारदर्शिता का सबसे अधिक ख्याल रखते हैं। इन विषय सामग्रियों को अनब्लॉक कर दिया गया है।”

    यह जानने के लिए कि क्या अकाउंट वाकई में अनब्लॉक हुआ है, किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट किया, “क्या भारतीय अकाउंट्स पर यह ट्वीट दिख रहा है?”

    आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत इन ट्वीट्स और अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।