Category: tech-news

  • macan का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया पॉर्श ने, कीमत 69.98 लाख रुपये से शुरू

    [object Promise]

    लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पॉर्श ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मकान (Porsche Macan) का भारत में नया वर्जन पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 69.98 लाख रुपये से शुरू है। इसके टॉप मॉडल मकान एस की कीमत 85.03 लाख रुपये है।

    पॉर्श इंडिया के निदेशक पवन शेट्टी ने कहा कि मैकन भारत में हमारी सफल श्रृंखला है और इसकी पीढ़ी में अधिक बेहतर पॉर्श का डीएनए है। मुझे भरोसा है कि सफलता की यह कहानी जारी रहेगी।

    मकान मॉडल में 252 अश्वशक्ति का दो लीटर का टर्बोचार्ज्ड चार सिलेंडर का इंजन है। यह मॉडल शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 6.5 प्रतिशत सेकंड मे पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 227 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं मकान एस में 354 अश्वशक्ति का नया वी6 इंजन है।

  • VIVO Z1X : वीवो ने किया Z1X 8GB वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चीनी स्मार्ट फोन मेकर वीवो ने बुधवार को जेड-सीरिज पॉर्टफोलियो में 8जीबी रैम वाला एक नया ‘जेड 1 एक्स’ वेरिएंट लांच किया है।

    इसकी कीमत 21,990 रुपये है। ‘फ्यूजन ब्लू’ वेरिएंट में 8जीबी प्लस 128जीबी डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए जेड 1 एक्स स्मार्टफोन का विस्तार है।

    ‘जेड 1 एक्स’ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई चिपसेट, 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ ‘22.5 वॉट वीवो फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है।

    डिवाइस 48एमपी प्राइमरी कैमरा, 8एमपी सुपर वाइड-एंगल कैमरा और 2एमपी डेप्थ कैमरा के साथ एआई- इनेबल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

    16.20 सीएम (6.38) एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाले डिवाइस में 32 एमपी सेल्फी कैमरा है।

    एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों के साथ नए वीवो जेड 1 एक्स 8जीबी पर 5 फीसदी कैशबैक ऑफर है, ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।

  • नए रूप में होगा लॉन्च बजाज चेतक, जानिए क्या है खूबियां

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत में कई दशकों तक राज करने वाली ऑटो कम्पनी बजाज आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठने वाला है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे।

    स्कूटर की दुनिया में बजाज की वापसी के रूप में देखा जा रहा है। बजाज ऑटो के लिए यह स्कूटर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इस मौके पर कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक फ्यूचर को लेकर भी बड़े ऐलान होने की संभावना है। बजाज कंपनी की इस स्कूटर का नाम चेतक हो सकता है। इसका डिजाइन कंपनी के पुराने स्कूटर जैसा हो सकता है, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर की याद दिलाएगा।

    बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले दिनों कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।
    इस स्कूटर रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक में नजर आ रहा है। फीचर्स की बात करें तो chetak chic के नाम के इस स्कूटर के फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक हो सकता है। स्कूटर के फ्रंट एंड पर एलईडी लैम्प हैं।

    मीडिया खबरों के अनुसार, बजाज चेतक चिक स्कूटर में सेफ्टी के लिहाज से इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा। इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा, जिसमें बैटरी रेंज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर की जानकारी भी मिलेगी। बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 60 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।

  • 19 नवंबर को होगा गूगल स्टेडिआ लॉन्च

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका स्थित सर्च इंजन दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि सबस्क्रिप्शन-बेस्ड स्ट्रीमिंग गेम सर्विस ‘स्टेडिआ’ का फाउंडर्स एडिशन इस साल 19 नवंबर को जारी किया जाएगा। स्टेडिआ के वीपी एंड हेड ऑफ प्रोडक्ट जॉन जस्टिस ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, “स्टेडिआ फाउंडर एडिशन गेमर्स के दरवाजे तक 19 नवंबर 2019 तक पहुंचना शुरू हो जाएगा! हम जानते हैं कि आप प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “19 तारीख को 5 पीएम बीएसटी से शुरुआत करते हुए यदि आप पहले गेमर्स में से एक रहे, जो फाउंडर्स एडिशन को प्री-ऑर्डर और प्राप्त करते हैं, तो आप अपने पसंदीदा गेम जैसे रेड डेड रिडेम्पशन 2, मोर्टल कॉमबैट 11, किन, और अन्य को खरीद और खेल सकते हैं।”

    गूगल स्टेडिआ का फाउंडर एडिशन ग्राहक 129.99 डॉलर में प्राप्त कर सकेंगे। यह डेस्टिनी 2 गेम की एक फ्री कॉपी के साथ आएगा। एक बार फ्री सबस्क्रिप्शन खत्म होने के बाद यूजर्स को 9.99 डॉलर प्रति माह देने होंगे।

    यह 14 देशों में पहले आएगा, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आयरलैंड, फ्रांस, इटली, स्पेन और नीदरलैंड शामिल हैं।

    लॉन्च होने के साथ ही यह लैपटॉप्स, डेस्कटॉप, क्रोमकास्ट अल्ट्रा टीवी स्ट्रीमिंग स्टीक्स, टैबलेट्स, प्लस गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 4 फोन्स पर काम करेगा। बाद में इसके आईफोन, अन्य फोन और दूसरे टैबलेट्स में आने की उम्मीद है।

  • इन्नोवेटिव सर्विस देगी सैमसंग इस त्योहारी सीजन में

    [object Promise]

    गुरुग्राम। प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग का लक्ष्य इस त्योहारी सीजन में प्रमुख शहरों में 535 कस्टमर सर्विस वैन्स समेत कुल 3,300 सर्विस पॉइंट्स के नेटवर्क की सहायता से अपने प्रीमियम उत्पादों को तत्काल इंस्टाल करने की सुविधा देने का है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, “डिलीवरी के चार घंटों के अंदर इंस्टालेशन देने वाली इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को सैमसंग टीवीज (55 इंच या इससे ज्यादा), विंड-फ्री एसी जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स खरीदने होंगे।”

    सैमसंग इंडिया के कस्टमर सर्विस के वाइस प्रेसीडेंट सुनील कुटिन्हा ने एक बयान में कहा, “उपभोक्ताओं से संबंध मजबूत करने और हमारे ब्रांड के प्रति उनके प्यार को बढ़ाने के लिए हमारी रणनीति के तहत नई सर्विस में रिमोट सपोर्ट के साथ-साथ लाइव चैट की सुविधा दी गई है।”

    कंपनी के अनुसार, सर्विस सेंटरों में लगभग 10,000 विशेषज्ञ इंजीनियर्स हैं जिन्हें सैमसंग के निजी ट्रेनिंग संस्थानों में प्रशिक्षित किया गया है।

    उपभोक्ता सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर प्रायोरिटी सर्विस के लिए भी बोल सकते हैं और अपने सुविधानुसार दिन और समय पर नजदीकी सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं।

    कंपनी सैमसंग के फोन के लिए देशभर में सभी सर्विस सेंटरों पर इंटरेक्टिव रिपेयर सुविधा भी प्रदान कर रही है। इसके तहत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मोबाइल की रिपेयरिंग कस्टमर के सामने करने की सुविधा दे रही है।

    सैमसंग ने 31 अक्टूबर तक अपनी प्रोडक्ट रेंज में कई नई डील्स, ऑफर्स और निश्चित उपहारों की भी घोषणा की है।

  • IPHONE 11 PRO MAX : लाख में बिकने वाले आईफोन प्रो मैक्स की कीमत जान रह जायेंगे हैरान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हाल में ही एप्पल कंपनी (Apple) आईफोन 11 सीरीज (Apple iPhone 11) को लॉन्च हुए कुछ दिन बीत चुके हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन आईफोन लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे महंगा आईफोन 11 प्रो मैक्स (iPhone 11 Pro Max) है।

    फोन के 64जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपए और 512जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1,41,900 रुपए है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतने महंगे आईफोन को बनाने की लागत कितनी होगी। अगर आप जानना चाहते है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे है, अाइए जानते हैं।

    iPhone 11 Pro Max पर कितनी है लागत…
    iPhone 11 Pro Max पर कंपनी की लागत 490.50 डॉलर (करीब 35,000) रुपए है। जी हां, आप माने या नहीं लेकिन ये सच है। आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 35000 हजार रुपए में बना फोन Apple आपको लाखों में बेच रहा है।

    दरअसल कल्टऑफमैक की एक रिपोर्ट में इसकी लागत का पता चला है। कल्टऑफमैक ने अपनी रिपोर्ट में टेक्निसाइट्स जो एक जानी-मानी टेक वेबसाइट है उसका हवाला देते हुए एक रिपोर्ट लिखी है।

    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक्निसाइट्स ने iPhone 11 Pro Max के हर पार्ट्स को टियरडाउन यानी अलग-अलग कर के उसकी कीमत का पता लगाया है। इसके बाद iPhone 11 Pro Max पर कंपनी की लागत का अनुमान लगाया गया है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 11 Pro Max में लगने वाले कुल पार्ट्स की कीमत 490.50 डॉलर (करीब 35,000 रुपए) है। टियरडाउन के बाद iPhone 11 Pro Max के जिस पार्ट की कीमत सबसे ज्यादा बताई गई वह इसका कैमरा है। यह 73.50 डॉलर है, जो भारतीय बाजार के हिसाब से करीब 5300 रुपए हैं।

    यहां यह बता दें कि यह केवल iPhone 11 Pro Max के पार्ट्स की कीमत है। एसेंब्लिंग की प्रक्रिया को जोड़ने पर आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत और बढ़ जाती है, हालांकि इतना तो साफ है कि ऐपल iPhone 11 Pro Max पर 50 फीसदी प्रॉफिट कमा रहा है।

  • RELIANCE JIO : क्या होगा असर रिलायंस जियो के 6 पैसे प्रति मिनट वसूलने के कदम का !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस जियो ने दूसरी कंपनी के कॉल के लिए मुफ्त वॉयस फैसिलिटी बंद करने की घोषणा की है तो विश्लेषक और ग्राहक, दोनों इस बदलाव का गवाह बनने के लिए उत्सुक हैं, जिससे टेलीकॉम टैरिफ में वृद्धि होगी। विश्लेषकों का कहना है कि ऑपरेटरों और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) दोनों के फैसलों के आधार पर टैरिफ को किसी भी दिशा में बढ़ाया जा सकता है।

    यूबीएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “यह देखा जाना बाकी है कि क्या भारती और वीआईएल (वोडाफोन आइडिया) नेट कॉल के लिए समान शुल्क पेश करने में जियो की राह चलते हैं, हालांकि हम उनके ऐसा करने की संभावना ज्यादा देखते हैं। एक संभावना यह भी है कि नियामक जीरो आईयूसी (इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस) को स्थगित करने का निर्णय रद्द कर दे और मूल योजना को लागू करे।” पिछले महीने मंगवाए गए एक परामर्श पत्र में ट्राई ने आईयूसी को समाप्त करने की तारीख को टाल दिया।

    रिलायंस जियो ने नियामक से इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस (आईयूसी) को हटाने और 1 जनवरी, 2020 से आईयूसी नियमों के तहत ‘बिल एंड कीप’ नियम को लागू करने के लिए नई समय-सीमा पर परामर्श प्रक्रिया को रोकने के लिए कहा है।

    इसने ट्राई के सचिव को लिखे पत्र में कहा, “आरजेआईएल आपसे वर्तमान परामर्श पत्र के संबंध में आरजेआईएल की आपत्तियों पर ध्यान देने का अनुरोध करता है और आशा करता है कि आप वर्तमान क्रियान्वयन को समाप्त कर देंगे, जो न केवल उद्योग के हित के खिलाफ है, बल्कि ग्राहकों और जनता के भी खिलाफ है।”

    कोटक इंटेस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारती और वोडाफोन आइडिया पर फैसले के असर का अनुमान लगाना आसान नहीं है।

    इसमें कहा गया है कि भारती और वीआईएल पर प्रभाव का अंदाजा लगाना दो कारणों से आसान नहीं है। पहला यह कि ये दोनों कंपनियां या तो पूरी तरह से जियो के नक्शेकदम पर चल सकती हैं या नहीं चल सकतीं। भारती और वीआईएल के पास चुनिंदा या सभी ग्राहकों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर है, अगर वे जियो के कदम का केवल आंशिक रूप से अनुसरण करते हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है, “हमारा मानना है कि दोनों कंपनियों को इस पर ध्यान से विचार करना चाहिए और इस पर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दूसरा कारण है कि भारती और वीआईएल के सभी ग्राहक असीमित वॉइस कॉल स्कीम से नहीं जुड़े हैं। पोस्टपेड सेगमेंट में मूल्य वृद्धि में गतिशीलता है जो वैसे भी आईयूसी से परे जाती है।

    कोटक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के लिए एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) में ‘सार्थक’ वृद्धि की संभावना है। अगर जियो का एआरपीयू बढ़ता है, तो अन्य दो कंपनियां भी वृद्धि करेंगी।

    पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने प्रतिद्वंद्वी नेटवर्क पर को वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क लगाने की घोषणा की, इस कदम की अन्य निजी कंपनियों ने आलोचना की।

    वोडाफोन आइडिया ने घोषणा को जल्दबाजी में उठाया अनुचित कदम करार दिया और एयरटेल ने मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी के इस कदम को इंटरकनेक्शन चार्ज को कम करने के लिए चली गई चाल बताया।

  • हुवावेई को सबसे ज्यादा नुकसान गूगल एप्स न होने से: रिपोर्ट

    [object Promise]

    बीजिंग। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी हुवावेई ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। विशेष तौर पर गूगल कोर एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, प्ले स्टोर और अन्य प्रसिद्ध एप्स जैसे सर्च और मैप्स का इसके डिवाइस पर नहीं होना इसे प्रभावित कर रहा है। हुवावेई यूएस में पब्लिक अफेयर के वाइस प्रेसिडेंट जॉन टैन के हवाले से रविवार को कहा गया, “यूरोप और साउथ-ईस्ट में कई एंड्रॉइड यूजर्स हैं। वे एंड्रॉयड फोन के शीर्ष पर इन गूगल एप्स का इस्तेमाल करते हैं।”

    उन्होंने कहा, “ओपन-सोर्स होने के चलते हम एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म का उपयोग करना जारी रख सकते हैं, लेकिन हम उन सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते जो इस पर ऐप चलाने में मदद करते हैं।”

    यूएस ट्रेड बैन के चलते गूगल एंड्रॉइड लाइसेंस हुवावेई को देने के लिए वर्जित है। इसका मतलब है कि कंपनी के डिवाइस बेस ओपन-सोर्स का इस्तेमाल तो कर सकते हैं, लेकिन उन सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते, जो इस पर ऐप चलाने में मदद करते हैं।

    एक अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया, जिसके चलते गूगल मौजूदा हुवावे डिवाइस पर वर्तमान में चल रहे एंड्रॉयड ओएस को सपोर्ट और अपडेट करने की अनुमति देता है।

    हालांकि, ट्रेड बैन के चलते भविष्य के प्रोडक्ट्स का विकास प्रभावित हो रहा है। हुवावेई खुद भी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मनी ओएस पर काम कर रही है, लेकिन इसमें बहुत समय लगेगा।

  • मरीज की मदद करेगा स्मार्टफोन समय पर दवा लेने में

    [object Promise]

    ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना)। स्वास्थ्य खराब होने के लिए कई बार स्मार्टफोन को जिम्मेवार ठहराया जाता है, लेकिन दिल के मरीजों पर इस डिवाइस का सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक साधारण ऐप निर्धारित अवधि के लिए इन रोगियों को अपनी दवा लेने में मदद करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है, जिससे समय से पहले मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।

    एक बार दिल का दौरा पड़ने के बाद मरीजों को फिर से इसे रोकने के लिए दवाइयां दी जाती हैं।

    हालांकि, अस्पताल से छुट्टी के बाद पहले 30 दिनों में चार में से एक मरीज कम से कम एक दवा को लेना बंद कर देता है।

    इससे दिक्कतें पैदा होने के चलते फिर से अस्पताल में भर्ती होने की संभावना और समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है।

    वर्तमान में इसके पालन में सुधार के लिए कोई सरल और लागत प्रभावी रणनीति नहीं है।

    ब्यूनस आयर्स में आयोजित 45वीं अर्जेंटीना कांग्रेस ऑफ कार्डियोलॉजी (एसएसी 2019) में किए गए अध्ययन से पता चला है कि स्मार्टफोन ऐप रिमाइंडर का उपयोग करने वाले हृदय रोगियों को लिखित निर्देश प्राप्त करने वालों रोगियों की तुलना में उनकी दवा लेने की अधिक संभावनाएं होती हैं।

    ब्यूनस आयर्स के कार्डियोवास्कुलर इंस्टीट्यूट के लेखक क्रिस्टियन एम. गार्मेडिया ने कहा, “हमने अनुमान लगाया कि ऐप से इसका पालन 30 प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन प्रभाव इससे भी कहीं अधिक रहा।”

  • बतौर दिवाली गिफ्ट पेश किया टेक्नो ने स्मार्टफोन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत में दिवाली पर्व तब तक पूरा नहीं माना जाता, जब तक कि आप अपने चाहने वाले को इस दिन तोहफा नहीं दे देते। वर्तमान में अक्सर इस दिन ग्राहकों द्वारा दूसरों को स्मार्टफोन गिफ्ट देना का चलन सामने आया है। वे इस दौरान अपने पसंद का तोहफा लेने के लिए पूरा साल इंतजार करते हैं। अगर आप दस हजार रुपये के बजट में बड़े स्क्रीन वाले वाइब्रेंट डिस्प्ले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी खोज टेक्नो के डिवाइस पर आकर खत्म होती है। दस हजार रुपये के भीतर कंपनी आधुनिक डिजाइन, एडवांस एआई कैमरा और लंबा चलने वाले बैटरी फोन दे रही है।

    कैमॉन 12 एयर के लॉन्च के बाद स्पार्क सीरीज इस ब्रांड की नवीनतम पेशकश है, जिसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदारों और स्मार्टफोन्स को अपग्रेड करने की सोच रखने वालों को लक्षित किया जा रहा है।

    टेक्नो स्पार्क गो की कीमत 5,499 रुपये है, यह बेस्ट सेलिंग डिवाइस रहने के साथ-साथ इस सेगमेंट का गेम चेंजर साबित हुआ है। 6.1 इंच एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले के साथ इसमें 5 एमपी एआई सेल्फी और 8 एमपी एआई रियर कैमरा ड्यूअल फ्लैश लाइट के साथ है। फोन में 2जीबी प्लस 16 जीबी स्टोरेज और 3000एमएच बैटरी सेफ चार्जिग के साथ उपलब्ध है।

    टेक्नो स्पार्क 4 एयर में फस्ट-ड्यूअल लेंस कैमरा 13एमपी एफ/1.8 प्राइमेरी सेंसर के साथ-साथ कस्टमिजेबल ड्यूअल फ्लैश लाइट के साथ आता है, जो डार्क सेटिंग में भी शार्प और ब्राइटर पिक्चर यूजर को प्रदान करता है।

    6,999 रुपये की कीमत वाले इस डिवाइस में 6.1-इंच डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले, 3 जीबी प्लस 32 जीबी स्टोरेज है।

    टेक्नो स्पार्क4, 6.25 इंच एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ट्रिपल कैमरा है, इसमें 13 एमपी मुख्य कैमरा और 2 एमपी डेप्थ कैमरा शामिल है।

    यह डिवाइस दो वेरिएंट में उपलब्ध है: 3जीबी प्लस 32 जीबी, जिसका कीमत 7,999 रुपये है और 4जीबी प्लस 64जीबी, जिसकी किमत 8,999 रुपये है। इसके साथ ही इस वेरिएंट में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

    टेक्नो कैमॉन 12 एयर हाल ही में लॉन्च हुआ फोन है, जिसमें 6.55 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, एआई ट्रिपल रियर कैमरा (16 एमपी प्लस 2 एमपी प्लस 5 एमपी प्लस), 4जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज 4000एमएच की बैटरी के साथ दिया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

    फोन में हेलिओ पी 22 ओक्टा-कोर सिस्टम-ऑन-चिप, 4जीबी रैम व 64जीबी रोम और 256 जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेट प्रदान किया गया है।

    टेक्नो के सभी डिवाइस सभी 35,000 प्लस रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।