Category: state-news

  • झारखंड विधानसभा चुनाव : ऐसा बोली कांग्रेस AJSU को समर्थन देने या लेने के बारे में

    झारखंड विधानसभा चुनाव : ऐसा बोली कांग्रेस AJSU को समर्थन देने या लेने के बारे में

    नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान ने यहां दावा किया कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद महागठबंधन की जीत होगी, क्योंकि लोगों ने देख लिया है कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

    यह पूछे जाने पर कि एक राष्ट्रीय पार्टी होते हुए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसी क्षेत्रीय पार्टी से भी कम सीटों पर चुनाव क्यों लड़ रही है, पासवान ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस का हमेशा से गठबंधन धर्म निभाने में विश्वास रहा है।

    जहां जिसकी स्थिति मजबूत है, वहां वही पार्टी लड़ रही है। हमारी समान विचारधारा है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में झामुमो 43 सीटों पर, कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 7 सीटों पर लड़ रही है।

    जिस तरह महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूटा है, ठीक उसी तरह ऐन चुनाव के वक्त झारखंड में लंबे अरसे से भाजपा की गठबंधन साझेदार रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने अकेले चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। पार्टी ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। पासवान ने कहा कि आजसू ने राजग से नाता तोड़ लिया है, फिर भी महागठबंधन आजसू को न समर्थन देगा और न उससे लेगा।

  • MAHARASHTRA : शरद पवार ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात से पहले कही यह बड़ी बात

    MAHARASHTRA : शरद पवार ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात से पहले कही यह बड़ी बात

    मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक गर्मी बढ़ती ही जा रही है। 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से अब तक तय नहीं हो पाया है कि कौनसा दल किसके साथ मिलकर सरकार बनाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 50-50 के फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पाने से भाजपा और शिवसेना अलग हो चुके हैं।

    शिवसेना अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने की जुगत में है। महाराष्ट्र में फिलहाल छह माह का राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। इस बीच सोमवार को राकांपा (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने एक बार फिर से सस्पेंस बढ़ा दिया है। आज सुबह यहां पहुंचने पर पवार ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि शिवसेना और भाजपा से पूछिए की महाराष्ट्र में कैसे सरकार बनेगी।

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। शिवसेना और भाजपा अलग हैं और हम और कांग्रेस अलग हैं, उनको उनका रास्ता तय करना है और हमें हमारी राजनीति तय करनी है। जब पत्रकारों ने पूछा कि शिवसेना तो कह रही है कि वह एनसीपी के साथ सरकार बना रही है तो इसके जवाब में पवार ने उल्टा सवाल दागते हुए कहा कि अच्छा? पवार शाम पांच बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे।

  • JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS 2019: जानिए क्यों झुकने को तैयार नहीं भाजपा सीटों के बंटवारे पर ?

    JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS 2019: जानिए क्यों झुकने को तैयार नहीं भाजपा सीटों के बंटवारे पर ?

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चुनाव पूर्व शिवसेना के साथ गठबंधन के बाद झटका खाई भाजपा क्या झारखंड में चुनाव पूर्व गठबंधन में नुकसान देख रही है? आजसू के साथ सीटों के बंटवारे के मसले पर भाजपा के बैकफुट पर न आने के बाद पार्टी से जुड़े सूत्र इस सवाल का जवाब हां में दे रहे हैं। राज्य की कुल 81 सीटों में भाजपा अब तक 71 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। सिर्फ 10 सीटें छोड़कर भाजपा ने गेंद आजसू के पाले में डाल रखी है।

    अगर इन सीटों पर आजसू ने रुख साफ नहीं किया तो भाजपा अपने दम पर सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। भाजपा को लगता है कि चुनाव पूर्व गठबंधन से ज्यादा बेहतर है जरूरत के हिसाब से चुनाव बाद गठबंधन करना। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, चुनाव बाद भी तो गठबंधन के विकल्प खुले रहते हैं। आजसू के साथ जब सीटों पर पटरी नहीं बन रही है तो बेहतर है कि पार्टी अपने दम पर लड़े। ज्यादा सीटों पर लड़ने से संभावनाएं और बेहतर होंगी। चुनाव पूर्व गठबंधन तब करना मजबूरी होती है, जब पार्टी की हालत खराब हो। 2014 में भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं थीं। भाजपा ने स्थिर सरकार देकर जनता के दिल में जगह बनाई है। भाजपा मजबूत है और अकेले लक्ष्य हासिल कर सकती है।

    गौरतलब है कि झारखंड में सहयोगी आजसू ने कुल 19 सीटें मांगीं थीं, जबकि पिछली बार भाजपा ने उसे आठ सीटें दीं थीं, जिसमें से उसे पांच सीटों पर जीत मिली थी।

    सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को लगा कि महाराष्ट्र की तरह अगर झारखंड में भी उसने गठबंधन में अधिक सीटों पर समझौता किया तो फिर मुश्किल हो सकती है। चुनावी नतीजों के बाद जब शिवसेना साथ छोड़ सकती है तो फिर झारखंड में सहयोगी दल आजसू भी आंख दिखा सकती है।

    इसी वजह से पार्टी ने पिछली बार से दो ज्यादा यानी अधिकतम 10 सीट ही आजसू को ऑफर की है। यही वजह है कि भाजपा ने 10 सीटें फिलहाल छोड़ी हैं। मगर आजसू ने भी सीटों के बंटवारे पर झुकने का फैसला नहीं किया। नतीजा रहा कि आजसू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ भी चक्रधरपुर से अपना प्रत्याशी उतार दिया।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर सीटों के बंटवारे और गठबंधन के भविष्य की गेंद फिलहाल आजसू के पाले में डाल चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत में वह कह चुके हैं, भाजपा ने कुछ सीटें छोड़ी हैं, अब हम आजसू के रुख का इंतजार कर रहे हैं।

  • राजस्थान : भीषण भिड़ंत बस और ट्रक की, गई 11 लोगों की जान, CM गहलोत ने जताया दुख

    राजस्थान : भीषण भिड़ंत बस और ट्रक की, गई 11 लोगों की जान, CM गहलोत ने जताया दुख

    बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में लाखासर गांव के निकट सोमवार सुबह एक बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। शेरुना स्टेशन के एसएचओ गुलाम नबी ने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए।

    उन्होंने आईएएनएस को बताया कि बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी, जब उसने ट्रक में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। घायलों को बीकानेर जिला अस्पताल ले जाया गया है और 15 घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

    उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार, कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना हो गई, हालांकि घायलों के ठीक होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11, बीकानेर-जयपुर राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यह हृदयविदारक है और मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

  • पंजाब में 11 लोगों के खिलाफ संघ नेता की हत्या मामले में आरोपपत्र दाखिल

    पंजाब में 11 लोगों के खिलाफ संघ नेता की हत्या मामले में आरोपपत्र दाखिल

    चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्कालीन उप प्रमुख ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या मामले में शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एनआईए के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि गगनेजा की हत्या की साजिश खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (एएलएफ) के प्रमुख नेताओं ने देश से बाहर रची थी।

    ग्यारह आरोपियों में हरदीप सिंह शेरा मुख्य आरोपी है। अन्य आरोपी हैं धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी, पहाड़ सिंह, मलूक सिंह और रमणदीप सिंह उर्फ जग्गी जोहाल, गुरशरणबीर सिंह वाहीवाल और हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी। माना जाता है कि इन्होंने इस हत्याकांड को पाकिस्तान से अंजाम दिया।

    एनआईए अधिकारी ने कहा कि गगनेजा की हत्या की कोशिश पंजाब में जनवरी, 2016 और अक्टूबर, 2017 के बीच आठ बार की गई।

    अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल लोग खास समुदायों और संगठनों से जुड़े हुए हैं। इनका मकसद पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना और राज्य में आतंकवाद को फिर से जिंदा करना था।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि साजिश करने वालों के तार पाकिस्तान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली और यूएई से जुड़े हुए हैं।

    अधिकारी ने कहा कि साजिश के तहत ही हरदीप सिह और रमणदीप सिंह की भर्ती क्रमश: दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में की गई और प्रशिक्षण दिलाया गया।

    गगनेजा की हत्या अगस्त, 2016 में जालंधर में की गई थी। खालिस्तान समर्थक संगठनों ने राज्य से संघ नेताओं का सफाया करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए उनकी हत्या की।

    एनआई को यह मामला इसी साल सौंपा गया। एजेंसी ने इसी साल मार्च में प्राथमिकी दर्ज की थी।

  • भाजपा नेता का बेटा PMC बैंक घोटाले में गिरफ्तार, होगी आज पेशी

    भाजपा नेता का बेटा PMC बैंक घोटाले में गिरफ्तार, होगी आज पेशी

    मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में एस. रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यहां शनिवार देर शाम कहा कि सिंह बैंक के एक निदेशक थे और भाजपा की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सरदार तारा सिंह के बेटे हैं। तारा सिंह मुलुंड से विधायक रह चुके हैं।

    मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक के अनुसा, रंजीत सिंह को पीएमसी बैंक के निदेशकों और एचडीआईएल समूह के निदेशकों द्वारा की गई 4,355 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ के लिए लाया गया है।

    चूंकि रंजीत लगभग 13 सालों तक बैंक के एक निदेशक थे और बैंक की रिकवरी कमेटी के सदस्य थे, लिहाजा उनसे एचडीआईएल समूह की कंपनियों को दिए गए ऋण को लेकर पूछताछ की गई।

    लेकिन उन्होंने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और असंतोषजनक जवाब दिए, जिसके बाद अपराध में उनकी संलिप्तता साफ हो गई और जांचकर्ताओं ने इसकी पुष्टि कर ली।

    डीसीपी ने कहा कि उसके बाद उन्हें देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को उन्हें एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस रिमांड ली जाएगी।

    सितंबर में सामने आए इस घोटाले के बाद से अभी तक पीएमसी बैंक के वरिष्ठ मौजूदा और पूर्व अधिकारियों, और एचडीआईएल समूह के शीर्ष अधिकारियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • नहीं खोले शरद पवार ने पत्ते ,कहा-सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर

    नहीं खोले शरद पवार ने पत्ते ,कहा-सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर

    मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने को लेकर अंतिम रूप देने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर एनसीपी चीफ शरद पवार आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास दस जनपथ मुलाकात की हैं। यह बैठक 45 मिनट से अधिक चली है। बैठक के बाद शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया है कि सोनिया गांधी को महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। शरद पवार ने बताया कि हमारी सोनिया गांधी से सरकार बनाने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर चर्चा के लिए अगले दो दिनों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) व कांग्रेस के प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे।

    इसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके बताया कि शरद पवार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में जानकारी दी हैं। यह तय किया गया कि एक या दो दिन में, NCP और कांग्रेस के प्रतिनिधि दिल्ली में बैठक कर आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे।

    इससे पहले शरद पवार ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और ‘उन्हें अपना रास्ता चुनना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था, NCP और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था, उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हमें अपनी राजनीति करनी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 250वें सत्र के अपने संबोधन में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की तारीफ की, जिससे राज्य में राजनीतिक गतिरोध के बीच कयासों को नई हवा मिल गई है। प्रधानमंत्री ने राकांपा और बीजू जनता दल(बीजद) के सदस्यों के सदन के मध्य न जाने को लेकर प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा किंगमेकर बनकर उभरी है।

  • चिराग ने कहा,गठन जरूरी राष्ट्रीय युवा आयोग का, बेरोजगारी-शिक्षा प्रणाली पर सदन में हो चर्चा

    चिराग ने कहा,गठन जरूरी राष्ट्रीय युवा आयोग का, बेरोजगारी-शिक्षा प्रणाली पर सदन में हो चर्चा

    नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने की वकालत करते हुए सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन का सुझाव दिया। सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले रविवार को यहां सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी।

    चिराग पासवान ने संसद के आगामी सत्र के दौरान तीन मसलों पर खास तौर से चर्चा करने सुझाव दिया जिनमें राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन, महिला आरक्षण विधेयक और भारतीय न्यायिक सेवा का गठन शामिल हैं। लोजपा अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज हुई सर्वदलीय बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी ने तीन महत्वपूर्ण विषय सरकार के सामने रखे।

    लोक जनशक्ति पार्टी चाहती है कि आगामी शीतकालीन सत्र में इन विषयों पर चर्चा हो। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं और उन्होंने इसी महीने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में लोजपा की कमान संभाली है।

    चिराग ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सर्वदलीय बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा की सदन में युवाओं से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर एक विस्तृत चर्चा होनी चाहिए जिसमें उनके रोजगार व बेरोजगारी से जुड़ी समस्या हो या फिर युवाओं की बेहतर शिक्षा प्रणाली से जुड़ी बात हो या फिर जितने भी सरकारी पद रिक्त हैं, उनसे भी जुड़ी बातों पर चर्चा हो।

  • रायबरेली मेरी जान है, कतई नहीं छोड़ूंगी शादी के बाद भी – विधायक अदिति सिंह

    रायबरेली मेरी जान है, कतई नहीं छोड़ूंगी शादी के बाद भी – विधायक अदिति सिंह

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी इसी सप्ताह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ होने जा रही हैं। यह शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी। अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं। जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है।

    शादी के बाद उत्तर प्रदेश छोड़ने के सवाल पर अदिति सिंह ने कहा कि अंगद और हम एक-दूसरे को समझते हैं, इसलिए मेरा अपना क्षेत्र छोड़ना या उत्तर प्रदेश छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं होता है।

    विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली मेरी जान है, यहां के लोग हमारे और यहां की सियासत मेरी है, इसलिए यह मैं कतई नहीं छोड़ूंगी ना ही मेरे पति अपनी सियासत वहां से छोड़ेंगे।

  • गुरुग्राम : गोलियां खाकर भी बच गया सास, साली और बीबी को निपटाने वाला बदमाश

    गुरुग्राम : गोलियां खाकर भी बच गया सास, साली और बीबी को निपटाने वाला बदमाश

    गुरुग्राम। सिपाही को शराब पिलाकर यूपी पुलिस की कस्टडी से फरार होने वाले हरियाणा के कुख्यात बदमाश पर घर के भीतर ही गोलियां बरसाई गईं, फिर भी वह बच गया और अस्पताल में घायलावस्था में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। बदमाश का नाम अशोक राठी है, और यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गुरुग्राम जिले के अलीपुर गांव में घटी।

    गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “अशोक राठी इन दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसके ऊपर जिन तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाईं उनमें से एक हमलावर की पहचान हो गई है।”

    अशोक राठी यूपी पुलिस का मुजरिम है। कथित तौर पर 24 मार्च, 2014 को अशोक राठी यूपी पुलिस के सिपाही को होटल (गुरुग्राम) में शराब पिलाने के बाद फरार हो गया था। उसने दो सितंबर, 2016 को भाड़े के हत्यारों से पत्नी की भी हत्या करवा दी थी। जबकि सन 2011 में उस पर सास और साली की हत्या करवाने का भी आरोप है। अशोक 17 जुलाई, 2019 को जेल से जमानत पर बाहर आया था।

    जांच में जुटी गुरुग्राम पुलिस को आशंका है कि अशोक राठी पर हमला गैंगवार का नतीजा हो सकता है। हमलावरों की तलाश में हरियाणा और दिल्ली में छापेमारी जारी है।