Category: state-news

  • LJP अध्यक्ष चिराग – मंजूर नहीं झारखंड में टोकन सीट पर चुनाव लडऩा

    LJP अध्यक्ष चिराग – मंजूर नहीं झारखंड में टोकन सीट पर चुनाव लडऩा

    नई दिल्ली। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग अकेले दम पर 50 सीटों पर विधानसभा चुनाव लडऩे का एलान कर चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि इस बार पार्टी टोकन की सीट पर चुनाव नहीं लडऩा चाहती है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने इसी महीने बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की कमान संभाली है।

    चिराग ने खास बातचीत में बुधवार को कहा कि पिछली बार झारखंड में टोकन के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दी थी, लेकिन इस बार लोजपा स्पष्ट कर चुकी है कि हम लोग किसी टोकन की सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम लोग सिर्फ उसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे जहां पर लोजपा का जनाधार है। उन्होंने कहा कि पिछली बार शिकारीपाड़ा की एक सीट हमें टोकन के तौर पर दी गई थी जहां पर हमारा कोई प्रत्याशी भी मौजूद नहीं था।

    अगर भाजपा ऐसी ही कोई सीट इस बार भी देती है तो हम लोग लेने के लिए कतई तैयार नहीं हैं। लोजपा केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हाल के दिनों में लोजपा का संगठन मजबूत हुआ और पार्टी की राज्य इकाई चाहती थी कि लोजपा को स्वतंत्र होकर चुनाव लडऩा चाहिए, फिर भी उन्होंने भाजपा से छह सीटें मांगी थी जिस पर सहमति नहीं बन पाई।

    चिराग ने कहा कि मैंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क साधकर एक ईमानदार प्रयास किया और गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग करते हुए कहा कि इन छह सीटों में अगर कुछ सीटें हमें दी जाती है तो हम चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए लोजपा ने अकेले चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में अगर लोजपा किसी सीट पर चुनाव लडक़र आती है तो वह राजग के साथ ही जाएगी। उन्होंने कहा कि हम केंद्र में राजग के साथ हैं और झारखंड में भी राजग के साथ रहेंगे।

    लोजपा के झारखंड में अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला करने से गठबंधन पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चिराग ने कहा, बिहार में कुछ विपक्षी दल अगर खुश हो रहे हैं कि झारखंड में इनका तालमेल नहीं बना और महाराष्ट्र में शिवसेना अलग हो गई तो उनको उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, झारखंड में हमारा भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं था। हमारे गठबंधन का आधार बिहार है। बिहार में हमारा गठबंधन हुआ है जिसके तहत हम वहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ते हैं।

    चिराग ने कहा कि बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, लोजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, जिस तरह लोकसभा चुनाव में हमने बिहार की 40 सीटों में से 39 पर जीत हासिल की उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें हम लोग जीतेंगे और हमारे आज के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली में भी आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कहीं तालमेल बैठता है तो उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर राज्य का समीकरण अलग-अलग है।

    महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूटने और राष्ट्रपति शासन लगने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने राजग के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया और जनता चाहती थी राजग की सरकार बने मगर जिस तरह से अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर राजनीतिक दलों ने निर्णय लिया और वहां राष्ट्रपति शासन लगा, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि लोजपा झारखंड की 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होगा, मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

  • झारखंड : एक और झटका BJP को, 50 सीटों पर उतारे LJP ने अपने उम्मीदवार

    झारखंड : एक और झटका BJP को, 50 सीटों पर उतारे LJP ने अपने उम्मीदवार

    रांची। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

    एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि वे झारखंड में अपने दम पर लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग हाल ही में एलजेपी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। चिराग दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    एलजेपी ने झारखंड में छह सीटें मांगी थीं लेकिन भाजपा ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद सोमवार को चिराग ने कहा था कि हम अकेले चुनाव लडऩे को तैयार हैं। हम इस बार टोकन के रूप में दी गई सीट स्वीकार नहीं करेंगे।

    राजनीति के जानकार कहते हैं कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से चिराग की सलाह पर ही उनके पिता ने यूपीए के बजाय एनडीए के साथ जाने का फैसला किया था। तब एलजेपी ने 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 पर जीत हासिल की। गौरतलब है कि झारखंड में कुल 81 सीटों पर पांच चरण में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर को होगी।

  • झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

    झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

    नई दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लोजपा ने मंगलवार शाम पहले चरण के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी। एक बयान में पार्टी ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी संदर्भ में प्रथम चरण के पांच उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जा रही है।”झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

    विधानसभा क्षेत्र नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को पार्टी ने टिकट दिया है।
    बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद जल्द ही लोजपा की दूसरी सूची जारी की जाएगी।”

    झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। इससे पहले अकेले चुनाव लड़ने की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे और हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने कहा था, “झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की प्रदेश इकाई को लेना था और लोजपा की प्रदेश इकाई ने 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।”

    लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES : होटल में कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुलाकात

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES : होटल में कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुलाकात

    मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाने के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। महाराष्ट्र में जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा तो शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। शिवसेना की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शिवसेना की ओर से अभी SC में राज्यपाल के द्वारा अधिक समय नहीं दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है, हालांकि राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ शिवसेना एक और याचिका दायर कर सकती है।

    LIVE UPDATES…
    -शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात मुंबई के होटल में जारी है। सरकार पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। उद्धव कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमेटी से मुलाकात कर रहे हैं, इसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बात फाइनल हो सकती है।

    -शिवसेना नेता संजय राउत लीलावती अस्पताल से बाहर आते हुए मीडिया से कहा है कि अब तबीयत ठीक है और वो काम पर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बात निश्चित है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

    -कांग्रेस ने एनसीपी के साथ साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर बातचीत के लिए महाराष्ट्र के नेताओं की एक समिति बनाई है। कमेटी में अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मणिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोरात और विजय वडेट्टीवार शामिल हैं।

    -NCP नेता अजीत पवार ने बताया कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद हम आगे की रणनीति पर बात करेंगे। शरद पवार समेत कुछ अन्य नेता अब संसद के सत्र के लिए दिल्ली जाएंगे। हमने 5-6 लोगों की कमेटी बनाई है, जो आगे की रणनीति पर काम करेगी। इस दौरान शिवसेना पर भी चर्चा होगी। हम जल्द से जल्द सरकार बनाना चाहते हैं, क्योंकि किसान काफी परेशानी में है।

    – भाजपा भी सरकार बनाने के लिए सक्रिय हाे गई है। भाजपा नेता नारायण राणे ने मोर्चा संभाल लिया है। उनको जोड़-तोड़ में माहिर माना जाता है।

    – शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इनसे मिलने के लिए एनसीपी के नेता नवाब मलिक पहुंच गए हैं।

    -शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने बताया कि हम आज शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर नहीं कर रहे हैं। यह कब दर्ज किया जाए, इस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। मंगलवार की याचिका का कोई उल्लेख नहीं है, महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ है जो उन्हें 3 और दिन देने से इनकार किया था।

    -एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी ने राज्यपाल को एक पत्र देकर तीन दिनों की मोहलत मांगी थी क्योंकि कांग्रेस के नेता यहां नहीं थे और सुबह की स्थिति अलग थी। हम पूरी प्रक्रिया के लिए अधिक समय चाहते थे

    – एनसीपी के अजित पवार ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों दल सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

    • शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल से होटल में सरकार बनाने को लेकर बैठक की है।

    महाराष्ट्र कांग्रेस के 44 विधायक जो पिछले कुछ दिनों से जयपुर में रुके हुए थे, वह आज वापस महाराष्ट्र रवाना होंगे। होर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को 5 दिनों से जयपुर में रखा हुआ है। महाराष्ट्र में अब राष्ट्रपति शासन लग गया है और अभी भी एनसीपी-कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है।

  • LIVE MAHARASHTRA : कांग्रेस नेता मिले शरद पवार से, महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन

    LIVE MAHARASHTRA : कांग्रेस नेता मिले शरद पवार से, महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन

    मुंबई। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव के बाद कोई भी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने में सफल नहीं रही। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुशंसा की, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि ऐसी परिस्थिति में महाराष्ट्र सरकार को संविधान के अनुसार नहीं चलाया जा सकता।

    गृह मंत्रालय ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा वाली संचिका राष्ट्रपति के पास भेजी, जिसके बाद उन्होंने इस बाबत अपनी सहमति दी। इससे पहले, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा था कि वह अपने गठबंधन के साथी शिवसेना के रुख को देखते हुए महाराष्ट्र में सरकार गठन नहीं करेगी।

    288 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और वह शिवसेना के साथ आसानी से सरकार बनाने की स्थिति में थी, लेकिन 56 सदस्यों वाली शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद की वजह से भाजपा का साथ देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद से शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा की मदद से सरकार गठन करने का प्रयास किया।

    राज्यपाल ने सबसे पहले भाजपा को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया था, उसके बाद उन्होंने रविवार को शिवसेना को आमंत्रित किया। शिवसेना को हालांकि 24 घंटे की समयसीमा में पर्याप्त विधायकों का समर्थन हासिल नहीं हो सका।

    उसके बाद कोश्यारी ने सोमवार शाम को राकांपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और समर्थन दर्शाने के लिए मंगलवार रात 8 बजे तक का समय दिया था, हालांकि उससे पहले ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

    UPDATES

    • महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी। राज्यपाल की सिफारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकृति दे दी है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की है।

    • महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिया है। पंजाब के दौरे पर गए राष्ट्रपति जैसे ही दिल्ली लौटे उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति शासन की भेजी गई सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर से बरकरार राजनीतिक अनिश्चितता का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है।

    • राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी को हमेशा देश से पहले रखा है। मेनन ने ट्वीट किया, कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी को हमेशा देश से पहले रखा है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने क्षेत्रीय गठबंधन से इनकार किया और भाजपा को सूपड़ा साफ करने में मदद की। अब वे भाजपा को थाली में परोसकर महाराष्ट्र दे रहे हैं। यह रूखा रवैया उसे जल्द ही खत्म कर देगा। कांग्रेस विधायकों को पवार से मिलना चाहिए।

    • राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और याचिका दाखिल की। शिवसेना का कहना है कि भाजपा को दावा पेश करने के लिए 48 घंटे, जबकि उन्हें सिर्फ 24 घंटे दिए गए।

    • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजनीतिक पार्टियों को चौंकाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा वाली एक रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी है। राजभवन की ओर से घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इस बात से संतुष्ट हैं कि चूंकि राज्य सरकार को संविधान के अनुसार नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने इस बाबत संविधान के अनुच्छेद 356 के प्रावधानों पर विचार करने के बाद आज एक रिपोर्ट दाखिल की है।

    • राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, उनके भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने सरकार गठन मुद्दे पर चर्चा के लिए यहां एक अहम बैठक की।

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कैबिनेट बैठक बुलाई। इस बैठक में महाराष्ट्र में जारी उठापटक को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की गई है। कैबिनेट की अनुशंसा राष्ट्रपति के पास भेजी जाएगी।

    • टीवी चैनल के मुताबिक महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं। राज्यपाल ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर तैयार रिपोर्ट में यह सिफारिश की है।

    • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर कांग्रेस-एनसीपी, शिवसेना के साथ आती है तो यह अच्‍छा ही होगा। सब बेनकाब होंगे और पता चलेगा कि कौन किसका वोट काट रहा था और कौन किसके साथ मिला था।

    • भाजपा नेता आशीष शेलार ने शिवसेना नेता संजय राउत से लीलावती असत्पाल में मुलाकात की। राउत राउत को सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

    • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार गठन को लेकर राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार से बात की। अहमद पटेल, वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई में पवार से इस मामले में वार्ता करेंगे।

    • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि हम सभी से बातचीत कर रहे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बातचीत जारी है। सब मिलकर बात करेंगे और मसला सुलझाएंगे। बातचीत के बाद ही हम किसी फैसले पर पहुंचेंगे।

    • एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, सरकार में देरी को लेकर करूंगा कांग्रेस से बात। कांग्रेस-एनसीपी बैठक के सवाल पर पूछा कैसी बैठक?

    • एनसीपी नेता अजीत पवार बोले, जो भी फैसला लेंगे वह एक साथ लिया जाएगा। हम सोमवार को कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रहे थे, मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। हम सरकार बनाने का फैसला अकेले नहीं लेंगे। यहां कोई गलतफहमी नहीं है। हमने साथ चुनाव लड़ा और हम साथ हैं।

    • कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने फिर दिखाए बगावती तेवर। ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के पास सरकार बनाने के लिए कोई नैतिक अधिकार नहीं है। यह भाजपा और शिवसेना की विफलता है कि उन्होंने राज्य को राष्ट्रपति शासन के कगार पर खड़ा कर दिया।

    • शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, बच्चन. हम होंगे कामयाब, जरूर होंगे।

  • JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS : 5 उम्मीदवारों की लोजपा ने जारी की दूसरी सूची

    JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS : 5 उम्मीदवारों की लोजपा ने जारी की दूसरी सूची

    नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे एक दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोजपा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है।

    उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, लोजपा ने झारखंड के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से बिरेंद्र प्रधान, बरकागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्र द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मोहम्म्द नईम अंसारी को टिकट दिया है।

    इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने नगर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया था।

    लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद लोजपा की अगली सूची जारी की जाएगी।”

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES : सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नहीं करेगी याचिका दायर, अजित पवार बोले, राज्यपाल से 3 दिन का समय मांगा था हमने सरकार बनाने के लिए

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES : सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नहीं करेगी याचिका दायर, अजित पवार बोले, राज्यपाल से 3 दिन का समय मांगा था हमने सरकार बनाने के लिए

    मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाने के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। महाराष्ट्र में जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा तो शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। शिवसेना की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शिवसेना की ओर से अभी SC में राज्यपाल के द्वारा अधिक समय नहीं दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है, हालांकि राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ शिवसेना एक और याचिका दायर कर सकती है।

    LIVE UPDATES…

    -शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने बताया कि हम आज शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर नहीं कर रहे हैं। यह कब दर्ज किया जाए, इस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। मंगलवार की याचिका का कोई उल्लेख नहीं है, महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ है जो उन्हें 3 और दिन देने से इनकार किया था।

    -एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी ने राज्यपाल को एक पत्र देकर तीन दिनों की मोहलत मांगी थी क्योंकि कांग्रेस के नेता यहां नहीं थे और सुबह की स्थिति अलग थी। हम पूरी प्रक्रिया के लिए अधिक समय चाहते थे

    • एनसीपी के अजित पवार ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों दल सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

    • शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल से होटल में सरकार बनाने को लेकर बैठक की है।

    महाराष्ट्र कांग्रेस के 44 विधायक जो पिछले कुछ दिनों से जयपुर में रुके हुए थे, वह आज वापस महाराष्ट्र रवाना होंगे। होर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को 5 दिनों से जयपुर में रखा हुआ है। महाराष्ट्र में अब राष्ट्रपति शासन लग गया है और अभी भी एनसीपी-कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है।

  • बिहार : डूबने से 5 लड़कियों सहित 6 की मौत कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान

    बिहार :  डूबने से 5 लड़कियों सहित 6 की मौत कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान

    पटना। बिहार के नालंदा और नवादा जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच लड़कियां हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र स्थित सकरी नदी में स्नान करने गई तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी सहायक पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पावापुरी सहायक थाना की प्रभारी प्रभा कुमारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों में घोसरावां निवासी अजय सिंह की पुत्री अंशु कुमारी (17) और सोनम कुमारी (15) तथा दीपू सिंह की पुत्री प्रीति कुमारी (15) हैं।

    उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यह तीनों सकरी नदी में स्नान कर रही थीं, तभी गहरे पानी में उतर गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के सेखोदेवरा गांव में मंगलवार सुबह तालाब में डूबकर एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, सेखोदेवरा गांव निवासी हरदेव महतो की पुत्री अनुराधा कुमारी (18) और बाल्मीकी साव की पुत्री शिल्पी कुमारी (18) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गांव के ही बडक़ी सूर्य मंदिर तालाब में स्नान करने गई थीं तभी दोनों गहरे पानी में चली गईं। उन्हें बचाने के लिए इसी गांव के निवासी शिक्षक अविनाश कुमार उर्फ राकेश सिंह (40) तालाब में उतरे, लेकिन वह भी गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में तीनों की डूबने से मौत हो गई। अविनाश जमुई के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। तीनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है।

  • डेंगू का कहर: मध्य प्रदेश में सामने आए 2915 मामले, 2 की मौत

    डेंगू का कहर: मध्य प्रदेश में सामने आए 2915 मामले, 2 की मौत

    भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। इससे राज्य सरकार चिंतित है। राज्य में मंगलवार तक डेंगू के कुल 2915 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान छेड़ दिया है। राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम तथा इससे बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

    समीक्षा बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में डेंगू प्रकरणों में कमी देखी गई है। पिछले वर्ष 2018 में प्रदेश में 4,997 प्रकरण और इस वर्ष 12 नवम्बर तक 2,915 प्रकरण सामने आए हैं। भोपाल जिले में डेंगू के 1384 प्रकरण प्रकाश में आए हैं। राजधानी में पांच सरकारी अस्पतालों एम्स, बी़ एम़ एच़ आऱ सी़, गांधी मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल बैरागढ़ और ज़ेपी़ अस्पताल में डेंगू और चिकुनगुनिया की एलाईजा आधारित जांच की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

    राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू से मृत्यु के दो प्रकरण (एक जिला इन्दौर और एक जिला भोपाल) दर्ज किए गए हैं।

    कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने समीक्षा के दौरान बताया कि भोपाल में डेंगू नियंत्रण के लिए 85 वार्डो को 19 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए एक नियंत्रण दल का गठन किया गया है, जिसमें 10 से 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इन दलों द्वारा प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से लार्वा नियंत्रण और फागिंग मशीन से धुंआ किया जा रहा है।

    भोपाल नगर निगम आयुक्त बी़ विजय दत्ता ने बताया, “भोपाल में अब तक 1134 खाली पड़े भूखण्डों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। करीब डेढ़ लाख रुपये का स्पॉट फाइन किया गया है। नगर निगम द्वारा 33 फागिंग मशीनों का उपयोग नियमित रूप से किया जा रहा है। नियंत्रण दलों द्वारा 4 लाख 30 हजार से अधिक घरों में लार्वा का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें करीब 30 हजार घरों में लार्वा पाया गया है, जिन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।”

  • LIVE महाराष्ट्र : SC पहुंची शिवसेना राष्ट्रपति शासन के फैसले के खिलाफ, कांग्रेस पर AAP नेता ने लगाया आरोप

    LIVE महाराष्ट्र : SC पहुंची शिवसेना राष्ट्रपति शासन के फैसले के खिलाफ, कांग्रेस पर AAP नेता ने लगाया आरोप

    मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव तथा 24 अक्टूबर को नतीजे आने के बाद से ही यहां जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है। भाजपा को 105, शिवसेना को 56, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें सीटें मिलीं। हालांकि मतदाताओं ने भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत दे दिया, लेकिन दोनों के बीच बात बनने के बजाय बिगड़ गई।

    इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे पहले सबसे ज्यादा सीट हासिल करने वाली भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाई। इसके बाद नंबर आया दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना का। वह भी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। अब राज्यपाल ने तीसरे सबड़े बड़ी पार्टी राकांपा को निमंत्रण दिया है।