Category: state-news

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES : शिवसेना को कांग्रेस विधायकों ने समर्थन देने की जताई इच्छा, उद्धव ठाकरे को CM बनाने की मांग उठी

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES : शिवसेना को कांग्रेस विधायकों ने समर्थन देने की जताई इच्छा, उद्धव ठाकरे को CM बनाने की मांग उठी

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो सप्ताह गुजर गए हैं लेकिन अभी तक सरकार बनाने का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को भाजपा को बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्यौता दिया है। वहीं शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    LIVE अपडेट…
    -शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। होटल रीट्रीट में चल रही बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित सांवत भी शामिल हैं। बताय जा रहा है कि शिवसेना प्रमुख खुद ड्राइव करते हुए अपनी वाइफ के साथ होटल पहुंचे थे।

    -कांग्रेस विधायक शिवसेना को समर्थन देने को तैयार हो गए हैं। राज्य के कांग्रेस विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा जताई है। इस बाबत मल्लिकाजुर्न खड़गे कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। आज जयपुर में ठहरे विधायकों के साथ खड़गे ने बैठक की। इस बैठक में विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा जता दी है।

    -शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। आपको बताते जाए कि इससे पहले उनके बेटे आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनाने के पोस्टर लगाए गए थे।
    -मुंबई में सरकार के गठन को लेकर देवेंद्र फडणवीस के घर आज बैठक प्रारंभ हो गई है। भाजपा नेता आशीष शेलार कोर कमेटी की बैठक में पहुंच गए हैं। बीजेपी की कोर कमेटी की ये बैठक महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पत्र भेजे जाने के बाद की रणनीति बनाई जाएगी।
    -कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया कि शिवसेना और भाजपा सरकार नहीं बना पाती है तो हमें सरकार बनाने का न्यौता दिया जाए। हम सरकार बनाएंगे।

    -संजय राउत ने लिखा कि स्थिति ऐसी है कि इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये उद्धव ठाकरे तय करेंगे। राज्य के बड़े नेता शरद पवार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और कांग्रेस के कई विधायक सोनिया गांधी से मिलकर आएंगे। महाराष्ट्र का निर्णय महाराष्ट्र को सौंपे, ऐसा उन्होंने भी सोनिया गांधी से कहा है। कुछ भी हो लेकिन दोबारा भाजपा का मुख्यमंत्री न हो, यह महाराष्ट्र का एकमुखी सुर है।
    -सामना के लेख में शिवसेना के नेता संजय राउत ने भाजपा की तुलना हिटलर से करते हुए लिखा है कि पांच साल दूसरों को डर दिखाकर शासन करने वाली टोली आज खुद खौफजदा हैं। यह उल्टा हमला हुआ है। डराकर मार्ग और समर्थन नहीं मिलता है, ऐसा जब होता है तब एक बात स्वीकार करनी चाहिए कि हिटलर मर गया है और गुलामी की छाया हट गई है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को इसके आगे तो बेखौफ होकर काम करना चाहिए, इस परिणाम का यही अर्थ है।

    इस बीच आदित्य ठाकरे ने शनिवार देर रात विधायकों से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है।
    चुनाव परिणाम आए दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी लेकिन महाराष्ट्र की कोई भी पार्टी या गठबंधन दल अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाए हैं। आगे की रणनीति क्या होगी, इसे लेकर आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। इसकी जानकारी पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दी। इधर शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी की इस पहल का स्वागत किया है।

    आपको बताते जाए कि शनिवार मध्य रात्रि को महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन अगली सरकार को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं है।

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES :बैठक जारी BJP की कोर कमेटी की, कांग्रेस नेता देवड़ा का ट्वीट- सरकार बनाने का NCP-कांग्रेस को दें न्यौता

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES :बैठक जारी BJP की कोर कमेटी की, कांग्रेस नेता देवड़ा का ट्वीट- सरकार बनाने का NCP-कांग्रेस को दें न्यौता

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो सप्ताह गुजर गए हैं लेकिन अभी तक सरकार बनाने का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को भाजपा को बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्यौता दिया है। वहीं शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुंबई में सरकार के गठन को लेकर देवेंद्र फडणवीस के घर आज बैठक प्रारंभ हो गई है। भाजपा नेता आशीष शेलार कोर कमेटी की बैठक में पहुंच गए हैं। बीजेपी की कोर कमेटी की ये बैठक महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पत्र भेजे जाने के बाद की रणनीति बनाई जाएगी।

    LIVE अपडेट…

    -कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया कि शिवसेना और भाजपा सरकार नहीं बना पाती है तो हमें सरकार बनाने का न्यौता दिया जाए। हम सरकार बनाएंगे।

    -संजय राउत ने लिखा कि स्थिति ऐसी है कि इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये उद्धव ठाकरे तय करेंगे। राज्य के बड़े नेता शरद पवार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और कांग्रेस के कई विधायक सोनिया गांधी से मिलकर आएंगे। महाराष्ट्र का निर्णय महाराष्ट्र को सौंपे, ऐसा उन्होंने भी सोनिया गांधी से कहा है। कुछ भी हो लेकिन दोबारा भाजपा का मुख्यमंत्री न हो, यह महाराष्ट्र का एकमुखी सुर है।
    -सामना के लेख में शिवसेना के नेता संजय राउत ने भाजपा की तुलना हिटलर से करते हुए लिखा है कि पांच साल दूसरों को डर दिखाकर शासन करने वाली टोली आज खुद खौफजदा हैं। यह उल्टा हमला हुआ है। डराकर मार्ग और समर्थन नहीं मिलता है, ऐसा जब होता है तब एक बात स्वीकार करनी चाहिए कि हिटलर मर गया है और गुलामी की छाया हट गई है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को इसके आगे तो बेखौफ होकर काम करना चाहिए, इस परिणाम का यही अर्थ है।

    इस बीच आदित्य ठाकरे ने शनिवार देर रात विधायकों से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है।
    चुनाव परिणाम आए दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी लेकिन महाराष्ट्र की कोई भी पार्टी या गठबंधन दल अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाए हैं। आगे की रणनीति क्या होगी, इसे लेकर आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। इसकी जानकारी पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दी। इधर शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी की इस पहल का स्वागत किया है।

    आपको बताते जाए कि शनिवार मध्य रात्रि को महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन अगली सरकार को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं है।

  • सुल्तानपुर लोधी के लिये राजस्थान से निशुल्क बस सेवा 12-15 नवम्बर तक

    सुल्तानपुर लोधी के लिये राजस्थान से निशुल्क बस सेवा 12-15 नवम्बर तक

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सिखों के पहले गुरू गुरूनानक देवजी के 550वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों से सिख धर्म के प्रमुख स्थल सुल्तानपुर लोधी तक निशुल्क स्पेशल बस सेवा संचालित की जाएगी। इसके लिए संबंधित जिला कलेक्टरों ने स्थानीय सिख संगठनों के साथ चर्चा कर आवश्यक प्रबंध किए हैं।
    गहलोत ने समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले गुरूनानक देवजी के इस प्रकाश पर्व पर सिख धर्मावलम्बियों के सुल्तानपुर लोधी की यात्रा में सहुलियत के लिए विशेष बसें संचालित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की अनुपालना में अलवर, बूंदी, कोटा, जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर जिलों से सुल्तानपुर लोधी के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
    उल्लेखनीय है कि सर्वाधिक 50 बसें गंगानगर जिले के गंगानगर, सूरतगढ़, सादुलशहर, रायसिंहनगर, विजयनगर, जैतसर, अनूपगढ़, घड़साना, करणपुर, पदमपुर और केसरीसिंहपुर से संचालित होगी। इसी प्रकार, बीकानेर से 10 बसें, जोधपुर शहर से 5 बसें, कोटा शहर से 3 बसें और जयपुर शहर के राजापार्क से 3-5 बसें तथा अन्य जिलों अलवर, बूंदी, हनुमानगढ़ से आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में बसें सुल्तानपुर लोधी जाने के लिए रवाना होंगी।
    इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा जिला परिवहन अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • झारखंड : भाजपा असमंजस में 29 सीटों को लेकर, नहीं हो पाया घटक दलों के साथ बंटवारा

    झारखंड : भाजपा असमंजस में 29 सीटों को लेकर, नहीं हो पाया घटक दलों के साथ बंटवारा

    नई दिल्ली। झारखंड में राजग के घटक दलों के साथ सीटों का बंटवारा न हो पाने के कारण 29 सीटों की सूची फंस गई है। इस वजह से बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सिर्फ 52 सीटों के उम्मीदवारों की ही सूची जारी की। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में कुल 81 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए मतदान होना है।

    राजग के सहयोगी दल, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने जिन सीटों पर दावा किया है, लगभग उन सीटों के नाम भाजपा की पहली सूची में नहीं हैं। जिससे माना जा रहा है कि सहयोगियों के संबंधित सीटों पर अड़ जाने के कारण भाजपा बातचीत सुलझाने के बाद दूसरी सूची जारी करने के मूड में है।

    सीटों के बंटवारे की बात करें तो आजसू ने भाजपा से इस बार 19 सीटें मांगी हैं, जबकि 2014 के चुनाव में उसे आठ सीटें मिलीं थीं, जिसमें से वह पांच सीटें जीत पाई थी। लोहरदगा सीट को आजसू ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। आजसू और भाजपा दोनों यहां से लडऩा चाहती हैं। दरअसल, 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आजसू नेता कमल किशोर भगत जीते थे।

    हालांकि बाद में एक मामले में कोर्ट से सजा होने के कारण इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस से सुखदेव भगत ने बाजी मारी थी। अब सुखदेव भगत भाजपा में हैं। 2014 के चुनाव में जीत के कारण आजसू जहां इस सीट को हर हाल में पाना चाहती है, वहीं कांग्रेस से भगवा खेमे में मौजूदा विधायक सुखदेव भगत के आने के कारण भाजपा इस सीट से खुद लडऩा चाहती है।

    चंदनकियारी सीट पर भी आजसू और भाजपा दोनों लडऩे के मूड में हैं। भाजपा की पहली सूची में इन दोनों सीटों का नाम न होने के कारण माना जा रहा है कि गठबंधन सहयोगी से बातचीत सुलझने पर ही उम्मीदवार घोषित होंगे। उम्मीदवार घोषित होने में फंसे पेंच के कारण भाजपा नेतृत्व ने आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है, हालांकि अब तक दोनों दलों की ओर से सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

    लोक जनशक्ति पार्टी भी छह सीटों पर अड़ी है, जबकि भाजपा सिर्फ एक सीट देना चाहती है। आजसू को भी भाजपा पिछली बार के बराबर ही सीट देना चाहती है। इस प्रकार देखें तो आजसू और लोजपा ने कुल मिलाकर 25 सीटों पर दावा किया है। हालांकि सीटों का बंटवारा और प्रत्याशियों का चेहरा तय न हो पाने के कारण अभी शेष 29 सीटों का टिकट लटका हुआ है।

    भाजपा के एक नेता ने आईएनएस को बताया, भाजपा राजग के सहयोगियों को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है। हैसियत के हिसाब से सभी को सीटें ऑफर की जा रही हैं, सोमवार की देर रात या मंगलवार तक सीटों पर तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • गुरुग्राम में महिला से किया चचेरे भाई ने दुष्कर्म

    गुरुग्राम में महिला से  किया चचेरे भाई ने दुष्कर्म

    गुरुग्राम। परीक्षा देने आई एक 24 साल की महिला के साथ उसके चचेरे भाई ने एक होटल में अपनी हवस मिटाई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 सितंबर को घटी थी, लेकिन पुलिस को इस बारे में शनिवार को तब पता चला, जब महेंद्रगढ़ की निवासी पीड़िता ने अपने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अन्य धाराओं के साथ दर्ज जीरो एफआईआर के बाद इसे रविवार को गुरुग्राम में महिला पुलिस थाने को हस्तांतरित किया गया। जांच प्रारंभिक चरण में है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।

    पीड़िता ने बताया कि वह अपने गृह स्थानन गुरुग्राम एक परीक्षा में शामिल होने आई थी। परीक्षा केंद्र पर उसकी मुलाकात उसके एक दूर के चचेरे भाई से हुई, जिसने उसे उसके साथ शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरने के लिए कहा।

    बोकन ने बताया कि रात के दौरान वह सो रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने उसे धमकी दी कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।

    बोकन ने बताया कि चूंकि परीक्षा एक दिन बाद थी, लिहाजा पीड़िता ने आपबीती के बारे में परिवार को नहीं बताया। उसने परीक्षा दी और अपने घर लौटी। कुछ दिन बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

  • शिवसेना-भाजपा की तकरार गठबंधन के 30 साल में नई नहीं, रिश्ते हमेशा रहे हैं नरम-गरम

    शिवसेना-भाजपा की तकरार गठबंधन के 30 साल में नई नहीं, रिश्ते हमेशा रहे हैं नरम-गरम

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने एक सबसे पुराने सहयोगी शिवसेना के साथ रिश्ते हमेशा नरम-गरम रहे हैं। बीते 30 सालों में इनके बीच गठबंधन कई बार अपनी लगभग-लगभग समाप्ति की तरफ भी जा चुका है। शिवसेना व भाजपा ने पहली बार 1989 में लोकसभा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया था। दोनों ने मिलकर महाराष्ट्र में 1995 में सरकार बनाई और 1999 तक सत्ता में रहे।

    इस गठबंधन के मनोहर जोशी पहले मुख्यमंत्री बने। जोशी के इस्तीफे के बाद दूसरे शिवसेना नेता नारायण राणे ने उनकी जगह ली। दोनों पार्टियां 1999 से 2014 तक विपक्ष में रहीं। भाजपा 2014 में राज्य व केंद्र की सत्ता में आई। हालांकि, इन सालों के दौरान शिवसेना कई मौकों पर भाजपा की जानबूझकर उपेक्षा करती रही है।

    साल 2007 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान शिवसेना ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार भैरो सिंह शेखावत को दरकिनार कर कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की उम्मीदवार प्रतिभा पाटील का समर्थन किया। शिवसेना ने अपने दलबदलू नेता नारायण राणे से निपटने के लिए अपने सहयोगी भाजपा का तिरस्कार किया। नारायण राणे ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी।

    राणे ने 2005 में उद्धव की प्रशासनिक क्षमता को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। शिवसेना के संप्रग उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करने के कदम से राजनीतिक हलकों में सनसनी मच गई। शिवसेना ने 2012 में फिर से राजग के उम्मीदवार पी.ए.संगमा की जगह कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने तब कहा था कि देश की प्रतिष्ठा दांव पर है।

    बाल ठाकरे ने कहा था, किसी को दावा नहीं करना चाहिए कि हमने पीठ पर वार किया है या विश्वास को तोड़ा है, हमने यह फैसला देश के सर्वोच्च हित में लिया है। दोनों पार्टियों में 2014 के विधानसभा चुनाव में और कड़वाहट बढ़ गई, जब दोनों पार्टियों का 25 साल पुराना गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर टूट गया और दोनों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES: 30 साल पुरानी शिवसेना-भाजपा की दोस्ती टूटी, मोदी सरकार से सावंत ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES: 30 साल पुरानी शिवसेना-भाजपा की दोस्ती टूटी, मोदी सरकार से सावंत ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे

    महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो हफ्ते से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी सरकार बनाने का रास्ता अब दिखाई देने लगा है। चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था। परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों की राह अलग-अलग हो गई है। अब महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद चल रही है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। राज्यपाल ने शिवसेना से आज शाम साढे सात बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

    LIVE…
    – कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे।
    -शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बैठक अब समाप्त हो गई है।
    – शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने केन्द्र की माेदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने का प्रयास किया गया। ठाकरे परिवार जाे वचन देता है उसको निभाता है। भाजपा पर अपने फार्मूला से पीछे हटने का आरोप लगाया है।

    -कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, केसी पडवी और विजय वादतीश्वर को दिल्ली तलब किया गया है। ये नेता शाम 4 बजे 10 जनपथ में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।

    -महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने उनके घर गए हैं। इन दोनों के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बैठक जारी है।

    • NCP की बैठक के बाद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय के बाद ही हम कुछ निर्णय कर पाएंगे। हम कांग्रेस के बिना शिवसेना के साथ नहीं जा सकते हैं। क्योंकि हमने मिलकर चुनाव लड़ा है।

    • कांग्रेस की वर्किँग कमेटी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। अब फिर चार बजे बैठक हाेगी। इसके बाद शिवसेना को समर्थन पर निर्णय होगा।

    -कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस के विधायकों को फिलहाल जयपुर में रखा गया है और दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर बैठक कर रहा है। ये विमान से तीन बजे मुंबई आने का कार्यक्रम हैं।

    -दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है।

    -शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार नहीं बन पाई है। इसके लिए पूरा दोष भाजपा को जाता है।
    -शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है।

    -कांग्रेस ने दस बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
    – शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वे 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी देंगे।
    शरद पवार ने कहा है कि शिवसेना को समर्थन लेना है तो पहले एनडीए से अपना नाता तोड़ लें। इसके बाद लगातार राजनीति बदल रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अभी हमारी पोजिशन यही है कि हम विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन हम आगे की रणनीति पर फैसला हाईकमान के निर्देश के बाद लेंगे।

    शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ना सरकार बनाने की हालत में है, ना वह सेना के साथ 2.5 साल का फॉर्मूला अपना रही है। ये किस तरह की राजनीति है? उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने कह दिया है कि शिवसेना का ही सीएम होगा तो मतलब सीएम शिवसेना का होगा।

    आपको बताते जाए कि राज्यपाल ने शिवसेना से सोमवार शाम तक सरकार बनाने के लिए सूचित करने के लिए कहा है।

     

  • MAHARASHTRA LIVE UPDATES: कांग्रेस के अधिकतर विधायक समर्थन में शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए

    MAHARASHTRA LIVE UPDATES: कांग्रेस के अधिकतर विधायक समर्थन में शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए

    महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो हफ्ते से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी सरकार बनाने का रास्ता अब दिखाई देने लगा है। चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था। परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों की राह अलग-अलग हो गई है। अब महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद चल रही है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। राज्यपाल ने शिवसेना से आज शाम साढे सात बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

    LIVE…
    -कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस के विधायकों को फिलहाल जयपुर में रखा गया है और दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर बैठक कर रहा है। ये विमान से तीन बजे मुंबई आने का कार्यक्रम हैं।

    -दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है।

    -शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार नहीं बन पाई है। इसके लिए पूरा दोष भाजपा को जाता है।
    -शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है।

    -कांग्रेस ने दस बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
    – शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वे 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी देंगे।
    शरद पवार ने कहा है कि शिवसेना को समर्थन लेना है तो पहले एनडीए से अपना नाता तोड़ लें। इसके बाद लगातार राजनीति बदल रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अभी हमारी पोजिशन यही है कि हम विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन हम आगे की रणनीति पर फैसला हाईकमान के निर्देश के बाद लेंगे।

    शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ना सरकार बनाने की हालत में है, ना वह सेना के साथ 2.5 साल का फॉर्मूला अपना रही है। ये किस तरह की राजनीति है? उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने कह दिया है कि शिवसेना का ही सीएम होगा तो मतलब सीएम शिवसेना का होगा।

    आपको बताते जाए कि राज्यपाल ने शिवसेना से सोमवार शाम तक सरकार बनाने के लिए सूचित करने के लिए कहा है।

  • चार्टर्ड प्‍लेन में जन्मदिन मनाने की तेजस्वी यादव की फोटाे वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

    चार्टर्ड प्‍लेन में जन्मदिन मनाने की तेजस्वी यादव की फोटाे वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

    पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव के चार्टर्ड प्‍लेन में जन्‍मदिन मनाने की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। आपको बताते जाए कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 9 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं।
    मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में तेजस्‍वी यादव जन्मदिन का केक प्‍लेन के अंदर काटते नजर आ रहे हैं। इस शाही पार्टी में तेजस्वी यादव के साथ उनके करीबी संजय यादव और मणि यादव भी दिखाई दे रहे हैं। लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव भी हैं। एक तस्वीर में तेजस्वी केक काटते नजर आ रहे है, जबकि अन्य तस्वीरों में कुछ खाते भी नजर आ रहे हैं। विमान में तेजस्वी के जन्मदिन मनाने की तस्वीरें कहां और कब की हैं, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, परंतु इसे लेकर बिहार की राजनीतिक गरमा गई है।

    इस पर जेडीयू नेता डॉक्‍टर अजय आलोक ने कहा कि पिता जेल में, बेटा चार्टर्ड प्लेन में। इसमें क्या नया है भाई। लेकिन भैया (तेज प्रताप) को भी साथ रखना चाहिए था। अकेले-अकेले हवा में और भाई मथुरा में।

    उन्‍होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि समाजवाद अब परिवारवाद के रास्ते अब भौतिकवाद बन गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बताया कि ये तस्वीरें उनकी समाजवाद विरासत की पोल खोल रहा है। युवराज चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। यह परिवार की पार्टी विचारहीन और बुद्घिहीन है।

  • UP: भाजपा नेता आशा सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन

    UP: भाजपा नेता आशा सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन

    बरेली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य आशा सिंह का चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आशा सिंह की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और संभवत: चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके चलते पेड़ से टकराने की घटना हुई। सर्कल अधिकारी के.के. सरोज ने बताया कि आशा सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और आशा सिंह के भाई पुष्पेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वे राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। भाजपा नेता ने 2016 में मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर भाजपा के टिकट पर विधान परिषद चुनाव लड़ा था, लेकिन समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार से हार गई थीं। भाजपा में शामिल होने से पहले, 44 साल की आशा आशा सपा के साथ थीं। उन्हें 2012 में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन घोषणा के तीन दिन बाद, पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। सपा में शामिल होने से पहले, वह 2007 से 2009 तक बसपा में रहीं।