Category: state-news

  • RAJASTHAN: अपने पति की प्रेमिका और बेटे को महिला डॉक्टर ने जलाया जिंदा

    [object Promise]

    जयपुर। भरतपुर की सूर्या सिटी में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति की प्रेमिका के घर में आग लगाकर घर के बाहर कुंदी लगा दी। इस घटना में प्रेमिका और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला डॉक्टर ने अपनी सांस को साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस बीच, भरतपुर में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जले हुए घर का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर का पति भी डॉक्टर हैँ। उनका भरतपुर में एक क्लीनिक है। इस क्लीनिक पर मृतक महिला काम करती थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उस महिला कर्मचारी और पुरुष डॉक्टर के बीच अफेयर की सूचना पर महिला डॉक्टर ने उसे अपने क्लीनिक से निकाल दिया। इसके बाद उसका पति और महिला कर्मचारी छुप-छुप कर मिलते थे। ये भी बताया जा रहा है कि पुरुष डॉक्टर ने महिला कर्मचारी को एक मकान भी दे रखा था।

    गुरुवार शाम महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता, सास सुलेखा के साथ डॉक्टर पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए उसके घर पहुंची।

    दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला डॉक्टर ने अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद घर के बाहर से कुंडी लगा दी। मौके पर पहुंचे दीपा के भाई अनुज (21) ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह भी झुलस गया। इसी बीच दीपा गुर्जर (25)और उनके 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

    दमकल की गाड़ियां करीब आधा घंटे में आग बुझा पाईं। वारदात के बाद राजकीय आरबीएम अस्पताल में फिजीशियन डॉ. सुदीप गुप्ता के अलावा एसपी हैदर अली जैदी, सीओ सिटी हवा सिंह रायपुरिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डॉ. सुदीप, उनकी पत्नी डॉ. सीमा व मां सुलेखा को हिरासत में ले लिया है। डॉ. सुदीप का शहर में काली बगीची इलाके में श्रीराम अस्पताल है। दीपा गुर्जर करीब 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के काली की बगीची स्थित श्रीराम अस्पताल में ही स्वागत कक्ष पर काम करती थी।

  • झारखंड : सीट बंटवारे की विपक्षी महागठबंधन ने की घोषणा, सोरेन होंगे CM का चेहरा

    [object Promise]

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शामिल होने की घोषणा की गई और कहा गया कि महागठबंधन से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे।

    रांची प्रेस क्लब में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और झामुमो के हेमंत सोरेन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 81 सीटों में से झामुमो 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद को सात सीटें दी गई हैं।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन इस चुनाव को लड़ेगा तथा वही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। सिंह ने जोर देकर कहा कि किसी भी विधानसभा सीट पर दोस्ताना संघर्ष नहीं होगा। ऐसा करने वाले नेता पर संबंधित पार्टी तत्काल कार्रवाई करेगी।

    संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा कि घटक दलों से अभी कई मुद्दों पर बात जारी है। उन्होंने कहा कि हमने अभी एक कड़ी जोड़ी है। अभी और कड़ी जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों का प्रश्न नहीं है, झारखंड से भाजपा को हटाने की बात है।

    संवाददाता सम्मेलन में हालांकि राजद का कोई भी नेता उपस्थित नहीं था। समझा जा रहा है कि राजद सीट बंटवारे से नाराज है। सूत्रों के मुताबिक, राजद और झामुमो, कांग्रेस के बीच एक सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। राजद आठ सीटों की मांग पर अड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि यही कारण है कि रांची में रहने के बावजूद तेजस्वी यादव संवाददाता सम्मेलन में नहीं आए।

  • महाराष्ट्र : फडणवीस इस्तीफा देने के बाद बोले , नहीं हुआ था कोई वादा ढाई-ढाई साल सीएम के लिए

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। सिर्फ तीन दिन के अंदर ही यानी 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आ गए। जनता ने भाजपा और शिवसेना गठबंधन को बहुमत सौंप दिया। इसके बावजूद 14 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सरकार नहीं बनी है। इसका कारण है भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी जंग। इस बीच आज शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

    फडणवीस ने कहा कि मेरे पास अच्छी खबर है। मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मुझे महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका मिला। मैं महाराष्ट्र, मोदी, शाह, नड्डा और हमारे सभी नेताओं का शुक्रगुजार हूं। महाराष्ट्र में हमें लोकसभा चुनावों के दौरान एक बड़ा जनादेश मिला और यहां तक कि विधानसभा में भी हमें सहयोगी के रूप में चुनावों का सामना करना पड़ा…महायुति (महागठबंधन) को स्पष्ट जनादेश मिला।

    हम 160 से ज्यादा सीट जीतने में सफल रहे। भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हमारा शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई वादा नहीं हुआ था। मेरे सामने कभी भी ऐसी नहीं हुई। मैंने खुद फोन कर उद्धव ठाकरे से बात की थी। उद्धव के करीबी लोग बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं। जब चुनाव साथ मिलकर लड़े थे तो फिर एनसीपी से चर्चा क्यों की जा रही है।

  • महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने किया आमंत्रित

    महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने किया आमंत्रित

    मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है। राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया। भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया, “राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।”

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी कोई भी पार्टी या कोई गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया है।

    कोश्यारी ने अब बागडोर अपने हाथों में लेते हुए सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया है और उसी क्रम में उन्होंने 105 निर्वाचित विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से उसकी इच्छा और क्षमता के बारे में पूछा है।

  • सभी को करना चाहिये अयोध्या फैसले का सम्मान – अशोक गहलोत

    सभी को करना चाहिये अयोध्या फैसले का सम्मान – अशोक गहलोत

    जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अयोध्या के फैसला का सभी सम्मान करना चाहिए । मुझे उम्मीद है कि देश और प्रदेश के अंदर सदभाव बना रहेगा। अगर कोई असामाजिक तत्व उपद्रव करेगा, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

    यहां पत्रकारों से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि सभी की यही प्रतिक्रिया रहेगी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिये। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ चुनाव जीतने के मुद्दे होते है, जनता से कोई सरोकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अर्थव्यवस्था को समझ ही नहीं है। सिर्फ राष्ट्रवाद, धर्म के नाम पर राजनीति, धारा 370 पर राजनीति करना चाहती है।
    वहीं मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राममंदिर के नाम पर भाजपा ने जो किया पिछले 25-30 साल के अंदर सबके सामने हैं। उसका नुकसान सबको भुगतना पड़ता है। जहां हिंसा होती है वहां पर क्या होता है। इतनी हिंसा हुई कितने निर्दोष लोग मारे गए। सबको मालूम है। उस समय भी मान लो ये judiciary पर डिपेंड रहते आज यह नौबत नहीं आती। बजाए इसके कि दंगे भड़काए गए दंगे कराए गए। राम मंदिर के अंदर बाबरी मस्जिद वहां तोड़ी गई। जिस रूप में और दंगे भड़के वहां पर। उस सब से बचा जा सकता था।

    गहलोत ने कहा कि अगर बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद थोड़ी समझदारी से काम लेती कि हम ज्यूडिशरी पर विश्वास करते हैं। उस समय पर यदि न्यायालय पर छोड़ देते तो साल, दो साल, तीन साल पांच साल तो निपट जाता मामला। कितना खून खराबा हुआ अब जाकर 25 साल के बाद में तो आप सोच सकते हो 25 नहीं 28 साल के बाद में तो यह स्थिति है। तो इस हालत से बच सकती थी सरकार।

    वहीं गहलोत ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने सोची समझी साजिश के तहत केंद्र सरकार की हरकत है। यहां सरकारी आवास पर एक प्रेस वार्ता में गहलोत ने कहा कि ऐसी क्या अचानक जरूरत पड़ गई कि एसपीजी की सुरक्षा हटानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस बारे में पीएम मोदी को खुद जवाब देना चाहिए।

  • AYODHYA VERDICT : तेजस्वी, चिराग ने किया अयोध्या फैसले का स्वागत

    AYODHYA VERDICT : तेजस्वी, चिराग ने किया अयोध्या फैसले का स्वागत

    पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सभी को न्याय मिला है। तेजस्वी ने कहा, “देश में हर मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे अपने हैं। सब हमारे थे, हैं और रहेंगे। अब राजनीतिक दलों और सरकारों का ध्यान अच्छे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल बनाने, किसानों के कल्याण, गरीबों के उत्थान एवं युवाओं को रोजगार दिलाने पर होना चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि “सभी को इस फैसले का इंतजार था। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करते हैं।”

    लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा माना है कि भगवान राम जन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह हमें स्वीकार होगा।

    उन्होंने ट्वीट किया, “अब देश में विकास के अतिरिक्त कोई और मुद्दा चर्चा के लिए शेष नहीं है। विकास के ऊपर चर्चा से देश आगे बढ़ेगा और उन्नति करेगा। लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।”

    सर्वोच्च न्ययायालय को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई देते हुए चिराग ने कहा, “इस फैसले की संवेदनशीलता को समझते हुए सभी पक्षों के साथ न्याय किया गया है।”

    उल्लेखनीय है कि अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया है।

  • AYODHYA VERDICT : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या फैसले पर बोले – कहा ऐतिहासिक दिन भारत के लिए

    AYODHYA VERDICT : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या फैसले पर बोले – कहा ऐतिहासिक दिन भारत के लिए

    मुंबई। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “यह ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए एक सुनहरा पल है।” उन्होंने कहा, “एक पुराना विवाद खत्म हो गया है..कई सालों बाद आखिरकार न्याय हुआ। सभी ने निर्णय को माना और हम सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। मैं न्यायपालिका को प्रणाम करता हूं।”

    ठाकरे ने कहा, “पिछले साल 24 नवंबर (2018) को मैं अयोध्या गया था और वहां आरती की थी। इससे पहले में क्षत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी गया था और वहां से थोड़ी मिट्टी लेकर अयोध्या गया था। मुझे लगा कि मिट्टी जादुई है और विश्वास था कि चमत्कार होगा और एक साल से भी कम समय में यह हुआ है”

    फैसले के बाद उन्होंने पुणे जिले में शिवनेरी में वापस जाने और प्रार्थना करने की घोषणा की। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद धन्यवाद के लिए वह एक फिर 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।

    उद्धव ने कहा, “आज हम दिवंगत बाला साहब ठाकरे को याद करते हैं। मैं भाजपा नेता लाल कृष्ण अडवाणी से भी मिलने जाऊंगा। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। मुझे विश्वास है कि आज के फैसले से वह भी बेहद खुश होंगे।”

    महाराष्ट्र में सरकार निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उद्धव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

  • सोमवार 10 बजे तक जयपुर में बंद रहेगा नेट, 2 लोगों को दबोचा भड़काऊ पोस्ट डालने पर

    सोमवार 10 बजे तक जयपुर में बंद रहेगा नेट, 2 लोगों को दबोचा भड़काऊ पोस्ट डालने पर

    जयपुर। छोटी काशी से मशहुर गुलाबी नगरी में अयाेध्या के फैसले को सभी समाजों ने ऐतिहासिक करार दिया है। मुस्लिम समाज ने बेहद सकारात्मक पहल करते बारावफात के मौके पर शहर में आज निकलने वाले जुलूस समेत विभिन्न कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय सेंट्रल मिलाद बोर्ड ने लिया है। संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने सोमवार सुबह 10 बजे तक इंटरनेट पर रोक लगाते हुए बंद रखने की निर्देश दिए। जयपुर जिले में धारा 144 लागू है। कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद इंटरनेट से रोक हटाई जा सकती है। संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने बताया कि एहतियात तौर पर इंटरनेट को बंद किया गया है ताकि लोग सोशल मीडिया पर वाट्सएप मैसेज, मेल के माध्यम से अफवाएं नहीं फैला सकें। सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी से हर चार घंटे में रिपोर्ट ले रहे है।

    अयोध्या में राममंदिर बनाने के फैसले के बाद शास्त्रीनगर में एक युवक द्वारा भड़काऊ पोस्ट डालने का मामला सामने आया। पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत उस युवक को पकड़ लिया गया। हंस वाटिका आरपीए रोड निवासी केशव अरोड़ा (35) को वाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पकड़ा गया है। केशव से पूछताछ की जा रही है। वह प्राइवेट जॉब करता है। इसके अलावा प्रदेश में तीन लोगाें के खिलाफ और मुकदमा दर्ज हुआ है। सेंट्रल आईबी की टीम भी जयपुर पहुंची और उससे पूछताछ की। इसी तरह झालावाड़ जिले के अकलेरा से एक युवक को भड़काऊ पोस्ट डालने पर गिरफ्तार कर लिया गया है

  • उठाया दिग्विजय सिंह ने सवाल, सजा कब मिलेगी बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों काे ?

    उठाया दिग्विजय सिंह ने सवाल, सजा कब मिलेगी बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों काे ?

    भोपाल। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर स्वागत करार दिया लेकिन उन्होंने इसी के साथ लिखा कि SC ने बाबरी मस्जिद तोड़े जाने को गैरकानूनी बताया है। इस स्थिति में दोषियों को क्या सजा मिलेगी।

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में बताया कि राम जन्मभूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया है इसके लिए हम आभारी हैं। कांग्रेस ने हमेशा से यही कहा था हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित कानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिए। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं हो सकता है।

    दिग्विजय ने अगले ट्वीट में लिखा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने रामजन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को ग़ैर क़ानूनी अपराध माना है। इसलिए दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं, 27 साल हो गए हैं। आपको बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को जो फैसला दिया उसमें इस बात का जिक्र था कि अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1934 में मस्जिद को नुकसान पहुंचाना, 1949 में अपवित्र करना और 1992 में मस्जिद को गिराना कानून का उल्लंघन था। 6 दिसंबर 1992 को बड़ी संख्या में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिरा दिया था। इस मामले में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य 13 का नाम शामिल हैं।

  • MAHARASHTRA:आज करेंगे भाजपा नेता बैठक, शिवसेना विधायकों के साथ आदित्य ठाकरे ने की रात भर बैठक

    MAHARASHTRA:आज करेंगे भाजपा नेता बैठक, शिवसेना विधायकों के साथ आदित्य ठाकरे ने की रात भर बैठक

    मुंबई। महाराष्ट्र में आज भाजपा नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा नेता सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से पूछा है कि क्या सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वह सरकार बनाना चाहती हैं। इस बीच आदित्य ठाकरे ने शनिवार देर रात विधायकों से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है।

    चुनाव परिणाम आए दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी लेकिन महाराष्ट्र की कोई भी पार्टी या गठबंधन दल अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाए हैं। आगे की रणनीति क्या होगी, इसे लेकर आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। इसकी जानकारी पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दी। इधर शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी की इस पहल का स्वागत किया है।

    आपको बताते जाए कि शनिवार मध्य रात्रि को महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन अगली सरकार को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं है। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि हमें राज्यपाल की ओर से पत्र मिला है। हमारी कोर कमेटी आज बैठक करेगी और अगली कार्रवाई के बारे में चर्चा की जाएगी।