Category: state-news

  • पति की करवाई पत्नी ने अपने अ‌वैध संबंधों को लेकर हत्या

    [object Promise]

    जयपुर । जिले के चंदवाजी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को को गिरफ्तार किया हैं। पत्नी ने धर्मभाई से नाजायज संबंधों का पता लग जाने पर पति की हत्या करवाई थी।

    एसपी ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन सांभर लेक निवासी पूनम गोयर (35) का शव अचरोल दुग्ध सहकार समिति के पास पड़ा हुआ देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पूनम की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई राजेश ने इस संबंध में थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

    पुलिस ने टीम का गठन कर पड़ताल की तो सामने आया कि मृतक की पत्नी अंजू देवी के अकबर नाम के व्यक्ति से नाजायज संबंध है। इस पर पुलिस ने अकबर की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस ने अकबर को दस्तयाब कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। मृतक की पत्नी अंजू और पति पूनम सिरसी बिन्दायका में किराए का कमरा लेकर रहते थे और मैरिज गार्डन में सफाई का काम करते थे। आरोपी अकबर भी गार्डन में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था, जिससे अंजू से नाजायज संबंध स्थापित हो गए। मृतक की पत्नी अंजू ने अपने संबंधों को छिपाने के लिए आरोपी अकबर को धर्मभाई बना लिया। मृतक पूनम को पत्नी अंजू और अकबर के संबंधों का पता चल गया। जिस कारण मृतक अकबर के घर जाने पर एतराज करता था। मृतक की पत्नी व आरोपी अकबर ने मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर हत्या कर दी। आरोपी अकबर, अल्लादीन तथा मृतक की पत्नी अंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया । मृतक की पत्नी व आरोपी अकबर ने मृतक को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त मन्नू खान, अफसर अल्लादीन को शामिल किया। ११ अक्टूबर को रात में काम कर गार्डन से घर जाते समय भी पूनम पर हमला किया था, मगर सफलता नही मिली थी। जिस पर मृतक की पत्नी उससे झगड़ा कर पीयर आ गई। योजना के मुताबिक अंजू ने पति को अचरोल बुलाया। आरोपी अकबर व मुन्ना खान ने मृतक को उसके कमरे से अचरोल छोडऩे के नाम पर बाइक पर बिठा लिया। तथा दूसरी बाइक पर दो आरोपी सवार हो गए। सिरसी रोड पर शराब के ठेके पर बीयर पिलाई। नशा नही होने के कारण अचरोल लेकर आ गए और शराब पिलाकर रात को ही पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

  • HARYANA: भाजपा को समर्थन देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी ये सफाई

    [object Promise]

    सिरसा। जेजेपी के नेता भाजपा को समर्थन देने पर अब सफाई देने उतर गए हैं। उनका कहना है कि हमने कभी भाजपा से वोट नहीं मांगा और कभी कांग्रेस से वोट मांगा है। क्योंकि हरियाणा में सोशल मीडिया में लगातार जेजेपी के समर्थन के खिलाफ अभियान चला रखा है।

    हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने न तो भाजपा के लिए और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे। जेजेपी ने राज्य को एक स्थिर सरकार प्रदान करने का निर्णय लिया। जो लोग ‘वोट किसको, समर्थन किस्को’ कह रहे हैं, क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं?
    दुष्‍यंत ने कहा कि हुड्डा ने अपने शासन में सीएलयू के नाम पर घोटाला कर हरियाणा को जमकर लूटा। दुष्‍यंत के भाई दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा को जेल जाने के लिए तैयार रहें।
    दुष्यंत के सिरसा निवास पर काफी संख्‍या में लोग पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में नए युग की शुरूआत हुई है। प्रदेश में तजुर्बा और युवा जोश मिलकर परिर्वतन के लिए मजबूत नींव रखेगा। यह सरकार राज्‍य को नई दिशा देने का काम करेगी।

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने यह बात नहीं कही कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भाजपा के खिलाफ और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की थी। उनका एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए थे।

  • दीपावली के मौके पर हिंगोनिया गौशाला में किया सीएम ने गौ-पूजन

    [object Promise]

    जयपुर। मूक पशुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं गौरक्षा के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दीपावली के अवसर पर रविवार को हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गौशाला में गौ-पूजन किया और गायों को गुड एवं चारा खिलाकर गौ-सेवा की।
    गहलोत ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र परिसर में 5 करोड़ की लागत से गायों के लिए बन रहे 11 नए शेड, चारा गोदाम एवं पानी की टंकी का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश आवारा पशु मुक्त बने और किसानों की चिंता दूर हो। उन्होेंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या के समाधान एवं इनसे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में राज्य सरकार ध्यान दे रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-भक्तों को आगे आकर गौ-सेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सरकार के समय हमने गौ-सेवा के लिए अलग से निदेशालय स्थापित किया था और गोपालकों की मदद के लिए 120 करोड़ रूपए का प्रावधान किया था। असहाय एवं अपंग पशुओं के लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान अलग से किया गया था। देश के किसी भी राज्य में गौ-सेवा के लिए अलग से निदेशालय/विभाग बनाने का यह पहला उदाहरण है।
    गहलोत ने कहा कि पिछली सरकार के समय हमने मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को 2 रूपए प्रति लीटर अनुदान देना शुरू किया था और 6 माह में ही इस योजना के तहत 58 करोड़ रूपए खर्च कर उन्हें सम्बल देने का काम किया था। सरकार बदलने पर यह योजना बन्द हो गई थी लेकिन इस बार सरकार बनते ही हमने यह योजना फिर से शुरू कर दी है।
    मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित ‘आदर्श गौठान’ केन्द्र के अपने दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पंचायत समिति स्तर पर सरकार द्वारा गायों की देखभाल एवं उनके लिए चारे का इंतजाम किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए हर पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोली जा रही है। प्रदेश की 1481 ग्राम पंचायतों में नए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाएंगे, ताकि पशुधन के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा जोधपुर में पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा काॅलेज भी खोला जाएगा।

    गहलोत ने हिंगोनिया गौ पुर्नवास केन्द्र में हरे कृष्ण मूवमेन्ट की ओर से गौ-सेवा की दिशा में किए जा रहे कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय हिंगोनिया गौशाला में गायों की लगातार हो रही मौत की खबरें सुर्खियों में रहती थीं। चार साल में हजारों की तादाद में गायों की मौत हो गई थी, लेकिन हरे कृष्ण मूवमेन्ट के गौशाला की देखभाल की जिम्मेदारी संभालने के बाद से स्थिति में काफी बदलाव आया है। गौशाला में पशुओं के इलाज की भी व्यवस्था की गई है। यहां स्थापित क्रिटिकल केयर यूनिट में अत्यधिक बीमार गायों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि हिंगोनिया गौशाला परिसर में आईओसी के सहयोग से बायोगैस प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 100 मैट्रिक टन गोबर का इस्तेमाल कर 4 मैट्रिक टन बायोगैस बनाई जाएगी। उन्होंने गौशाला में चारा उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए संस्था की प्रशंसा की।
    मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रदेश के गोपालकों की मदद में कोई कमी नहीं छोडे़गी। उन्होंने गौ-सेवकों से गायों की सेवा के लिए आगे आकर मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौवंश के संवर्द्धन के बारे में लोग अपने सुझाव राज्य सरकार को दें।

  • अवैध रूप से संग्रहीत पटाखों में पंजाब में विस्फोट

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक रिहायशी इलाके में खाली पड़े प्लॉट पर अवैध रूप से रखे गए पटाखों की बड़ी खेप में आग लग गई। हादसे में पास के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है।

    रविवार को हुए इस विस्फोट से करीब 15 घरों को नुकसान पहुंचा है और इसकी आवाज घटना स्थल से दो किमी के दायरे में सुनाई दी। घटनास्थल के पास पार्क किए गए वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

    किसी के जान नहीं गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जाना है। चीन निर्मित पटाखों को खुले में 30 बॉक्स में रखा गया था।

    पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

    दो महीने पहले भी गुरदासपुर जिले में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में अनधिकृत पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद 21 लोग मारे गए थे और 26 घायल हो गए थे।

  • मध्य प्रदेश : मंत्री ने मनाई दिवाली गरीब और अनाथ बच्चों के साथ

    [object Promise]

    इंदौर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने गरीब और अनाथ बच्चों के साथ दिवाली पर्व मनाया। इतना ही नहीं, वह इन बच्चों को लेकर आलीशान होटल रेडिसन भी गए, जहां उन्हें खाना खिलाया। मंत्री पटवारी ने रविवार को मनावता की मिसाल पेश की। बच्चे जब अपनी बस्ती और अनाथालय से बस में सवार होकर होटल पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। होटल की चकाचौंध उन्हें रोमांचित कर रही थी। इन बच्चों को पटवारी ने तरह-तरह के व्यंजन स्वयं परोसकर खिलाए।

    पटवारी ने कहा, “दिवाली पर्व पर अनाथालय, गरीब बस्ती और दिव्यांग बच्चों के साथ खुशी बांटने के लिए होटल जाने पर बड़े आनंद की अनुभूति हुई है। वाकई जब हम किसी और के जीवन में खुशियों का दीप जलाने की कोशिश करते हैं तो उनकी प्रसन्नता हमें अभिभूत कर देती है।”

    उन्होंने कहा कि इंदौर में अनाथालय एवं गरीब बस्ती के बच्चों के साथ होटल रेडिसन में पर्व मनाते हुए बच्चों की खुशियों में रंग भरकर बड़ा आनंदित महसूस हुआ।

  • MAHARASHTRA: BJP-शिवसेना के बीच CM पद को लेकर तनाव, निर्दलीयों से साध रहे हैं दोनों दल संपर्क

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्‍ट्र में मुख्यमंत्री की सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही शिवसेना ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सरकार बनाने की बात पर अड़ी हुई है। भाजपा विधायकों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी होने का हवाला देते हुए इस फॉर्मूले पर सहमत नहीं है। आपको बताते जाए कि कल भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की थी।

    महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर अपना हक जताने के साथ भाजपा और शिवसेना निर्दलीय विधायकों के माध्यम से अपने समीकरण को सुधारने में जुट गई हैं। 6 निर्दलीय विधायकों ने दोनों दलों के समर्थन की बात कह चुके हैं। इनमें से 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा और 3 ने शिवसेना को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

    इसके अलावा प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो विधायक शिवसेना के साथ आ खडे़ हुए हैं। दबाव की राजनीति के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को मुंबई पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार के गठन के फॉर्मूले को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

    वहीं भाजपा के साथ तीन निर्दलीय विधायकों में गीता जैन, राजेंद्र राउत और रवि राणा शामिल हैं। गीता जैन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव में ये तीनों नेता भाजपा से टिकट चाहती थीं। ऐसा न होने पर उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। विधायक राजेंद्र राउत, रवि राणा भी भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था।
    महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने बताया कि मुख्यमंत्री बीजेपी का था, है और आगे भी रहेगा। हमारे साथ 15 निर्दलीय विधायक हैं। छोटे दलों के कुछ और विधायक संपर्क में हैं।

    आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने चुनाव में 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं।

  • फडणवीस ने CM पद को लेकर शिवसेना के साथ तनातनी के बीच कही यह बात

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी एक दल को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। हालांकि भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 यानी कुल 161 सीटें मिलीं। अब दोनों दल मुख्यमंत्री पद को लेकर आमने-सामने हैं।

    शिवसेना का कहना है कि भाजपा को सरकार में 50-50 का फॉर्मूला अपनाना चाहिए। इस बीच मंगलवार को पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहें देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना की मांगों पर मेरिट के आधार पर विचार हो रहा है। हमारे पास कोई प्लान ए या बी नहीं है। ये बात तय है कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा। हमारे पास 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है, जल्द ही यह संख्या 15 तक पहुंच जाएगी।

    मीडिया में जो भी आ रहा है उससे इतर ये साफ है कि भाजपा की अगुवाई में ही सरकार का गठन होने जा रहा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में जो भी लिखा जाता है, वह ठीक नहीं है। वह बात बिगाडऩे का ही काम कर रहा है। बुधवार को विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा।

    शिवसेना पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद चाहती है, लेकिन मांगना और प्रेक्टिकल होना दो अलग बातें हैं। सीएम पद को लेकर कभी कोई फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला तय नहीं हुआ। शिवसेना की अगर कोई मांग है, तो उसे हमारे पास आना चाहिए. हम उन मांगों पर मेरिट के आधार पर बात करेंगे। आपको बता दें कि 8 नवंबर तक नई सरकार का गठन होना है। शिवसेना से बात न बनने पर भाजपा 2014 की जैसे अल्पमत की सरकार बना सकती है, जिसके गठन के बाद सदन में बहुमत परीक्षण किया जाएगा।

  • बिहार : 4 लोगों ने किया साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    [object Promise]

    शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिला में नवादा के एक आश्रम में रहने वाली एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की एक प्राथमिकी शेखपुरा महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साध्वी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग आश्रम आए और वहां गांव में मां के बीमार होने की सूचना दी। बदमाशों ने साध्वी को अपने साथ घर चलने को कहा। मां के बीमार होने की सूचना पर साध्वी भावुक हो गई।
    पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनमें से दो लोगों को साध्वी पहले से जानती थी, इस कारण वह उनके साथ कार से घर उत्तर प्रदेश जाने को तैयार हो गई। आरोप है कि दीपावली की रात यानी रविवार को उत्तर प्रदेश जाने के क्रम में साध्वी को अगवा कर बदमाशों ने जिले के महुली सहायक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक खंडहर में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए।

    दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता (25) किसी तरह फुलचोड गांव पहुंची और सोमवार को उन्होंने महिला थाना शेखपुरा पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

    महिला थाने की प्रभारी यशोदा कुमारी ने बताया कि पीड़िता साध्वी का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • बिहार : अपनी ही सरकार पर भडक़े गिरिराज पहले बाढ़ और अब कानून व्यवस्था को लेकर

    [object Promise]

    पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य में चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। गिरिराज ने इससे पहले पिछले दिनों पटना में आई बाढ़ के बाद भी जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।

    बेगूसराय से सांसद गिरिराज ने मंगलवार को कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए ट्वीट किया कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है। हाल ये है कि एक हत्या पीडि़त से मिलने जाता हूं तब तक दूसरी हत्या हो जाती है। पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। बजलपुरा, तेघड़ा में सुजीत के पीडि़त परिवार से मिला।

    इस तरह से नहीं चलेगा आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना गिरिराज सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, शासक दल का हूं, क्या कहूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

    गिरिराज ने इस दौरान पीडि़त परिवारों से मुलाकात की और सांत्वना दी। भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले गिरिराज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मचहा, बेगूसराय में हुए हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर के रख दिया है, परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी एवं पुलिस को परिवार के शेष सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है।

    इसके बाद गिररिाज सिंह ने बेगूसराय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि दिवाली की रात अपराधियों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।