Category: state-news

  • जिन्ना के समर्थक जीते बिहार के उपचुनाव में किशनगंज से- गिरिराज सिंह

    [object Promise]

    पटना। बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। एआईएमआईएम की इस जीत को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए खतरा बताया है। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिंह ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट कर लिखा कि बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाली है, ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है।

    भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिररिाज सिंह ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए आगे लिखा कि बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। किशनंगज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। इस उपचुनाव में एमआईएमआईएम के कमरूल होदा ने 10 हजार से अधिक मतों से भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया।

  • BJP प्रत्याशी सोनाली फोगाट के चुनाव हारने के बाद रोने का वीडियो वायरल

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार के बाद उनके रोने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाली रोती हुई दिखाई दे रही है।लेकिन यह वीडियो चुनाव से पहले के वीडियो है। उनकी हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर लोकप्रियता के चलते भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं।

    इस परिणाम में कुलदीप को जहां 51.7 फीसदी मत मिले। वहीं सोनाली को सिर्फ 27.78 प्रतिशत वोट ही प्राप्त हुए। आपको बताते जाए कि टिकटॉक पर उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 200 वीडियो टिकटॉक ऐप पर अपलोड किए हैं। अब यूजर्स इन्हीं वीडियो से सोनाली के हारने के दर्द को बयां कर रहे हैं।

    सोनाली फोगाट के वह बयान भी काफी सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप भारत माता की जय नहीं कहते हैं तो आप पाकिस्तानी हैं।

  • निर्दलीय विधायकों को रोक रही है सरकार, पूर्व CM भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने लगाया आरोप

    [object Promise]

    रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड़ा ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने खट्‌टर सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है। खट्‌टर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निर्दलीय विधायकों को यहां आने से रोका जा रहा है। इस भाजपा सरकार के एक- दो मंत्रियों को छोड़कर सारे मंत्री चुनाव हार रहे हैं। हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस, जेजेपी, इनलो, बसपा और निर्दलीय के पक्ष में जनता ने समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सब साथ आकर सरकार बनाए।

  • MAHARASHTRA ELECTION RESULTS : उद्धव ठाकरे-जारी रखेंगे हम गठबंधन, सहमत 50-50 फार्मूले पर

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के जो रुझान नजर आ रहे हैं उससे एक बार फिर से बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनती नजर आ रही है। लेकिन अभी तक के रुझानों से साफ है कि गठबंधन के बावजूद बीजेपी-शिवसेना को वैसी कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है जैसी वे उम्मीद जता रहे थे।

    महाराष्ट्र में 88 सीटों पर बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन आगे चल रहा है, इनमें बीजेपी 50 और शिवसेना 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 24 और एनसीपी 29 सीटों आगे चल रही है। वहीं, 1 सीटों पर AIMIM और एक सीट पर राज ठाकरे की MNS आगे चल रही है।

    चुनाव रुझानों से साफ है कि महाराष्ट्र में मजबूत विपक्ष की कमी का फायदा भाजपा-शिवसेना गठबंधन को मिल रहा है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की एक बार फिर सरकार आने वाली है लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं।

    चुनावी नतीजों में बहुमत मिलने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि सीएम को लेकर बीजेपी के साथ 50-50 फॉर्म्युले पर बात हुई थी और उनकी पार्टी इस पर नहीं झुकेगी। हां, हम गठबंधन जारी रखेंगे। हम 50-50 फार्मूले पर सहमत हुए थे।

    ‘बड़ा भाई-छोटा भाई का कोई फर्क नहीं’
    उद्धव ने कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाली है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र की जनता को शुक्रिया कहा। शिवसेना प्रमुख के तेवरों से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में बीजेपी-शिवसेना में सीएम पद को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल सकती है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उद्धव से पूछा गया कि क्या इस बार शिवसेना का सीएम होगा तो उन्होंने कहा- आपके मुंह में घी शक्कर। उद्धव ने कहा कि बड़ा भाई-छोटा भाई का कोई फर्क नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवसेना 50-50 फॉर्म्युले पर नहीं झुकेगी और फॉर्म्युला तय होने के बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

  • बिहार उपचुनाव: RJD 3 सीटों पर आगे, लगा नीतीश कुमार को झटका

    [object Promise]

    पटना। बिहार में लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। पहले बैलेट पेपर की मतगणना हो रही है। इस उपचुनाव में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा।

    -प्रारंभिक रुझानों में आरजेडी-3,निर्दलीय-1,ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-1 पर आगे चल रहे हैं।

    शुरुआती रूझानों में समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा और विधानसभा की पांच सीटों- किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के मतदाताओं ने 21 अक्टूबर को मतदान किया था।
    इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले विधनसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस उपचुनाव में जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

  • HARYANA ELECTION RESULT 2019 LIVE : जानिए BJP , कांग्रेस , जेजेपी का हाल, किसे मिली कितनी सीटें

    [object Promise]

    चंडीगढ। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना चल रही है। हरियाणा में कांग्रेस ने बाजी पलटकर रख दी है। अब 37 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेजेपी भी अच्छा कर रही है और उसने अब 10 विधानसभा सीटों पर लीड ले ली है।

    LIVE UPDATE….

    • हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर पार्टी आगे चल रही है।

    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

    • पिहोवा से बीजेपी उम्मीदवार संदीप सिंह आगे
      पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पिहोवा से बीजेपी उम्मीदवार संदीप सिंह आधिकारिक रुझानों के अनुसार, 1606 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • पहलवान और बड़ौदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, 430 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    हरियाणा के जो चुनाव नतीजे आ रहे हैं, इनमें लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। बीजेपी यहां आगे जरूर चल रही है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा उनसे दूर है। कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है और जेजेपी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में भाजपा को सरकार बनाने के लिए जेजेपी की जरूरत पड़ सकती है। सूत्रों के हवाले से भाजपा ने अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबिर सिंह बादल को जेजेपी से बात करने की जिम्मेदारी दी है।

  • HARYANA ELECTION RESULT 2019: हरियाणा में BJP की बढ़ाई कांग्रेस ने चिंता, भाजपा 40

    [object Promise]

    चंडीगढ। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना प्रारंभ हो गई है।
    हरियाणा की 90 में से कांग्रेस ने बाजी पलटकर रख दी है। अब 40 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेजेपी भी अच्छा कर रही है और उसने अब 8 विधानसभा सीटों पर लीड ले ली है। जबकि तीन सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

    पहलवान और हरियाणा की दादरी सीट से भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट ने मतगणना शुरू होने से पहले कहा कि उन्हें जनता ने भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। बबीता फोगाट ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जनता अपनी बेटी को आशीर्वाद जरूर देगी।

  • भाजपा अलर्ट मोड में झारखंड में हरियाणा के नतीजे देख

    [object Promise]

    नई दिल्ली । हरियाणा के चुनाव नतीजों ने झारखंड में भाजपा को ‘अलर्ट मोड’ में ला दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल झारखंड विकास मोर्च (झाविमो) के छह विधायकों को तोड़कर किसी तरह सरकार बनाने में सफल रही भाजपा इस बार किसी भी हाल में बहुमत के आंकड़े को छूना चाहती है।

    भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर को इस मोर्चे पर बीते अगस्त से ही लगा रखा है। झारखंड में इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भले ही 14 में से 12 सीटें राजग को मिलीं, मगर पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर किसी तरह के मुगालते में नहीं है। पार्टी का मानना है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर स्वीप करने के बाद भी जब विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिल पाया तो फिर झारखंड को लेकर भी ‘अति आत्मविश्वास’ का शिकार होना ठीक नहीं।

    भाजपा में चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक नेता ने आईएएनएस से कहा, “भाजपा इस मामले में खुशनसीब है कि उसे कोई न कोई चुनाव नतीजा आगे के लिए, समय रहते रेड अलर्ट कर देता है, जिससे आगे की रणनीतिक चूकों को दूर करने में मदद मिलती है। हरियाणा के चुनाव नतीजे देखकर पार्टी ‘फुलप्रूफ प्लान’ पर काम कर रही है। इसे धरातल पर उतारने के लिए संगठन के ऐसे मंझे हुए नेताओं की टीम उतारी जाएगी, जिन्हें झारखंड के मिजाज की बारीक समझ होगी।”

    दरअसल, झारखंड को लेकर भाजपा की चिंता इसलिए है, क्योंकि पिछली बार 81 में से सिफे 37 सीटें मिलीं थीं। तब बहुमत के लिए भाजपा को मुख्य विपक्षी दल झाविमो के छह विधायकों को तोड़ना पड़ा था। इसके बाद बहुमत के लिए जरूरी 41 के मुकाबले भाजपा के पास 43 विधायक हुए थे। राज्यपाल ने दो तिहाई से अधिक विधायकों के भाजपा में आने के कारण उनके विलय को मंजूरी दी थी।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर 2014 की तरह फिर भाजपा की गाड़ी बहुमत से दूर खड़ी हो गई तो पिछली बार की तरह जोड़तोड़ की राजनीति के लिए मजबूर होना पड़ेगा, ऐसे में पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर बहुमत लाने की कोशिश में है।

    सूत्र बताते हैं कि झारखंड में पहली बार बनाए गए गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रघुबर दास से कहा गया है कि वह किसी भी कीमत पर असंतुष्ट नेताओं को मनाएकर एकजुट रखें। चुनाव में भितरघात हर संभव तरह से रोकें। पार्टी हरियाणा की तरह झारखंड में टिकट वितरण में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।

    हरियाणा में टिकट कटने से नाराज हुए कई नेताओं ने जिस तरह से बागी के रूप में चुनाव लड़कर जीत दर्ज की, उससे भाजपा झारखंड में जनाधार वाले नेताओं को नाराज करने का जोखिम बिल्कुल मोल लेना नहीं चाहती।

  • HARYANA : हरियाणा में सरकार बनाने का बीजेपी ने पेश किया दावा, मनोहर लाल खट्‌टर कल लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

    [object Promise]

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में रविवार दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ मनोहरलाल खट्‌टर लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्यपाल से मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने करते हुए बताया कि वह जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं। वह गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय, कुल 57 विधायकों का समर्थन है। खट्टर ने आगे बताया कि कल यानी रविवार दोपहर सवा दो बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं खट्टर ने साफ किया दुष्यंत चौटाला राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।
    इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा है कि भाजपा को जेजेपी और छह विधायक का समर्थन प्राप्त है और हम विधायक कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। साथ ही सरकार में एक उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच डील हाेने केे बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

    अपडेट…

    हरियाणा में बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया है। भाजपा को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) का समर्थन प्राप्त है।

    • जननायक जनता पार्टी (जजपा) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन का पत्र शुक्रवार को राज्यपाल को सौंप दिया। हालिया विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    -भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए। खट्टर के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला भी उनके साथ हैं।

    -हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के समर्थन वाली सरकार बन रही है, जिसके तहत भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर रविवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    -चंडीगढ़ की बैठक मनोहरलाल खट्‌टर चुन लिए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने खट्‌टर को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

    -चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक की बैठक चल रही है। इसके बाद वह सरकार बनाने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर दावा पेश करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिवाली के बाद नया मंत्रिमंडल गठित किया जा सकता है।

    -विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है।

    इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यालय सजा दिया गया है। पोस्टर लगा दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में शनिवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो सकता है।

    गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बीजेपी और उपमुख्यमंत्री जेजेपी से होगा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

    विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती हैं, जबकि जेजेपी ने अपने 10 विधायकों का समर्थन दिया है। कुछ अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।

  • गोपाल कांडा से किया चौतरफा आलोचना से घिरी बीजेपी ने किनारा, रविशंकर प्रसाद बोले- नहीं लेंगे समर्थन

    [object Promise]

    चंडीगढ। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए सिरसा से जीते गोपाल कांडा के समर्थन लेने के बाद से बीजेपी की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी में भी घमासान मचा हुआ है। पार्टी के अंदर और बाहर मचे बवाल के बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि बीजेपी गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेगी।

    उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी कांडा का समर्थन नहीं लेने जा रही है।’ बता दें कि गोपाल कांडा ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।

    इसी बीच चंडीगढ़ में बीजेपी विधायकों की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बैठक में शामिल होने के बाद अनिल विज ने कहा है कि गोपाल कांडा को सरकार मे शामिल करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। बीजेपी सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन भी नहीं लेगी। इससे पहले हरियाणा बीजेपी के इनचार्ज अनिल जैन ने कहा था, हम कुछ ही देर में विधायक दल की बैठक करने वाले हैं जिसके बाद हम तय करेंगे कि किसका समर्थन लेना है।

    बहुमत से दूर बीजेपी को सिरसा से विधायक गोपाल कांडा द्वारा समर्थन की बात सामने आने पार्टी के नेताओं ने विरोध जताया था। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गोपाल कांडा को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, साफ छवि वाले लोगों का ही समर्थन लिया जाना चाहिए।

    वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांडा के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने हैशटैग ‘नो टू कांडा’ के साथ ट्वीट किया था, ‘पहले कुलदीप सेंगर, उसके बाद नित्यानंद और अब गोपाल कांडा, हर स्वाभिमानी भारतीय महिला को बीजेपी और उसके नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए अगर वे महिला सम्मान के बारे में बोलने की हिम्मत करते हैं।