Category: state-news

  • मुंबई : मामला दर्ज 200 लोगों के खिलाफ , 33 गिरफ्तार

    [object Promise]

    मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को एक व्यक्ति की शव यात्रा के दौरान हिंसा भडक़ने पर पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 33 को गिरफ्तार कर लिया गया। हिंसा में चार अधिकारियों सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते 44 साल के पंचाराम रिठाडिया ने तिलक नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह कई महीनों से लापता 17 साल की बेटी का पता नहीं लगने से तनाव में था। पंचाराम ने सुसाइड नोट में लिखा कि पुलिस ने बेटी का पता लगाने में उसकी कोई मदद नहीं की।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) लखमी गौतम ने बताया कि उपनगर चेंबूर के मोक्ष धाम तक पंचाराम की अंतिम यात्रा के दौरान उनके नाराज संबंधियों और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया और वैन समेत अन्य निजी वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

    एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैन, एक टैक्सी, एक कार, 10 से 12 मोटरसाइकिल और 3 ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। हम सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

  • हरियाणा में संकेत त्रिशंकु विधानसभा के, कांटे की टक्कर BJP और कांग्रेस में, जेजेपी बनाएगी…

    [object Promise]

    नई दिल्ली/चंडीगढ। आजतक और एक्सिस माई इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी एग्जिट पोल हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के लिए बुरा संकेत दे रहा। अगर एग्जिट पोल सच साबित हुआ तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति होगी। ऐसे में इनेलो टूटकर बनी दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी(जेजेपी) किंगमेकर बन सकती है।

    चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होंगे। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने भाजपा को कुल 90 में से 32-44 सीटें दी हैं, वहीं कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। यह एग्जिट पोल बताता है कि हरियाणा में दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में भी मामूली फर्क है। भाजपा को 33 प्रतिशत तो कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।

    खास बात है कि ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) टूटकर दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में बनी जनता जननायक पार्टी (जेजेपी) को छह से 10 सीटें मिल रही हैं। इस प्रकार अगर सचमुच त्रिशंकु विधानसभा बनी, तो दुष्यंत चौटाला की जेजेपी सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि 31 प्रतिशत जाट वोटों पर जेजेपी ने कब्जा किया है। हिसार, रोहतक और करनाल में जेजेपी की मजबूत पकड़ सामने आई है। एग्जिट पोल में अन्य के खाते में छह से 10 सीटें गईं हैं।

    गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 47 सीटें मिलीं थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि इनेलो को 19, हरियाणा जनहित कांग्रेस को दो, निर्दलीय एवं अन्य को सात सीटें मिलीं थीं। राज्य में तब मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई थी।

  • HARYANA & MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTION : खट्टर और फडणवीस का कद तय करेंगे नतीजे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गुरुवार (24 अक्टूबर) को घोषित होने जा रहे नतीजे वहां के मुख्यमंत्रियों मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस का कद तय करेंगे। अगर दोनों राज्यों में पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं तो मुख्यमंत्रियों का पार्टी में कद बढ़ेगा, वहीं अगर सीटों का नुकसान हुआ तो पार्टी के अंदरखाने दोनों के नेतृत्व पर भी सवाल उठ सकते हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले ही इस बात से खट्टर और फडणवीस दोनों भलीभांति वाकिफ रहे, यही वजह है कि उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी।

    चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही सभी सीटों से गुजरने वाली यात्राएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। दरअसल, 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों में पार्टी ने कोई स्थानीय चेहरा तय किए बगैर ही चुनाव लड़ा था। मई में तब मोदी सरकार सत्ता में आई थी। भाजपा के पक्ष में तेज लहर चल रही थी, उसी मोमेंटम में करीब पांच महीने बाद ही अक्टूबर में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए और भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की लय बरकरार रखी।

    हरियाणा में 47 सीटें जीतकर पार्टी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी तो महाराष्ट्र में सर्वाधिक 122 सीटें जीतने के बाद भी बहुमत से दूर रहने पर शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था। भाजपा ने दोनों राज्यों का विधानसभा चुनाव तब प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा था।

    नतीजे घोषित होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में गैर जाट मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र में गैर मराठा ब्राह्मण चेहरे फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था। मगर इस बार पार्टी ने हरियाणा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के चेहरे को ही आगे कर चुनाव लड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह राज्यों की हर चुनावी रैली में मुख्यमंत्रियों का गुणगान करते रहे।

    भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अगर हरियाणा में पार्टी की इस बार 47 से ज्यादा सीटें आईं और महाराष्ट्र में पिछली बार की 122 से ज्यादा सीटें आईं तो तब तो माना जाएगा कि दोनों चेहरे चुनाव में चल गए और अगर इससे कम सीटें आईं तो माना जाएगा कि पार्टी की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे। वहीं पार्टी के अंदर मौजूद दोनों मुख्यमंत्रियों का विरोधी धड़ा भी नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े कर सकता है।

    भाजपा के एक नेता ने कहा, यह सच है कि धमाकेदार जीत जरूर दोनों मुख्यमंत्रियों का कद बढ़ाएगी, मगर पिछली बार से कम सीटें आने की बात करना ही बेकार है। हरियाणा में खट्टर और महाराष्ट्र में फडणवीस ने राजनीति की पुरानी मान्यताओं को ध्वस्त करते हुए विकास का नया मॉडल खड़ा किया है। यही वजह है कि पार्टी ने उनके चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा। जनता वोट देते समय मोदी का चेहरा देखती है। दोनों राज्यों में बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

  • अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट

    [object Promise]

    उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक आदतन अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर पांच में स्थित प्रभातनगर में हिस्ट्रीशीटर गुरदीप सिंह को जब पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए कल रात्रि थानाधिकारी हनुवंत सिंह और अन्य पुलिस कर्मी पहुँचे तो गुरदीप के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुकी करते हुए मारपीट भी की।

    इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हिस्ट्रीशीटर गुरदीप सिंह को गाड़ी में बैठाया और थाने लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में राज्यकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर क्षेत्र वासियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने आये पुलिस कर्मियों का रवैया सही नही था। पुलिस कर्मियों ने गुरदीप के छोटे भाई पर बेवजह हाथ उठा दिया था जिससे अन्य परिजन आक्रोशित हो उठे।

  • HARYANA LIVE: , हरियाणा में भाजपा बनाएगी सरकार-मुख्यमंत्री मनोहर खट्‌टर

    [object Promise]

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने रणनीति बनाना प्रारंभ कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, 10 सीटें जेजेपी को मिली है। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार बनाने की प्रकिया तेज कर दी है। लेकिन भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। इसी बीच पांच विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। वे इस बैठक में निर्णय लेंगे किसको समर्थन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे।

    LIVE अपडेट…
    – मुख्यमंत्री मनोहर खट्‌टर चुनाव परिणाम आने के बाद आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उनसे निर्दलीय विधायकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपको बाद जानकारी देंगे।

    • मुख्यमंत्री खट्‌टर दिल्ली में हरियाणा भवन में पहुंच गए हैं। वे अब निर्दलीय विधायकों से मिलेंगे।
      हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। अब भाजपा के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन मिल गया है।
      जिन विधायकों ने जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाकात की हैं वो हैं:- रणधीर गोलन- पुंडरी,बलराज कुंडू- महम,रणजीत सिंह- रानियां, राकेश दौलताबाद- बादशाहपुर
      , गोपाल कांडा – सिरसा शामिल हैं।

    • आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी और धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे। ये सभी निर्दलीय विधायक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करने का कार्यक्रम है।

    -हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन के साथ बैठक करेंगे।

    -भाजपा को सबसे पहले जीत हासिल हुई है। हरियाणा के रानिया से निर्दलीय निर्दलीय विधायक और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि उनका समर्थन नरेंद्र मोदी के लिए है और वे मोदी के साथ विकास के रास्ते पर चलेंगे।

    पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बैठक में सभी की राय जानने के बाद पार्टी अपने अगले कदम पर विचार करेगी।
    आपको बताते जाए कि हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा, रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला और सिरसा की बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। इन तीनों ने पहले हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और बीजेपी महासचिव अनिल जैन से मुलाकात की और फिर देर रात जेपी नड्डा से उनके घर पर मिले। बताया जाता है कि इस मुलाकात में हरियाणा के सत्ता समीकरण पर लंबी चर्चा हुई है। बाद में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर जेपी नड्डा, अनिल जैन और बीएल संतोष ने आधी रात को हरियाणा की स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही तो पांच-छह और निर्दलियों का समर्थन भी भाजपा को मिलने की बात सामने आई है।

  • HARYANA LIVE: हरियाणा में भाजपा को 5 निर्दलीय विधायक का समर्थन, दिल्ली रवाना मुख्यमंत्री खट्‌टर

    [object Promise]

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने रणनीति बनाना प्रारंभ कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, 10 सीटें जेजेपी को मिली है। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार बनाने की प्रकिया तेज कर दी है। लेकिन भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। इसी बीच पांच विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने की बात सामने आ रही है।वहीं दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज 11 बजे बैठक है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे।

    LIVE अपडेट…
    हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। अब भाजपा के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन मिल गया है।
    जिन विधायकों ने जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाकात की हैं वो हैं:- रणधीर गोलन- पुंडरी,बलराज कुंडू- महम,रणजीत सिंह- रानियां, राकेश दौलताबाद- बादशाहपुर
    , गोपाल कांडा – सिरसा शामिल हैं।

    • आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी और धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे। ये सभी निर्दलीय विधायक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करने का कार्यक्रम है।

    -हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन के साथ बैठक करेंगे।

    -भाजपा को सबसे पहले जीत हासिल हुई है। हरियाणा के रानिया से निर्दलीय निर्दलीय विधायक और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि उनका समर्थन नरेंद्र मोदी के लिए है और वे मोदी के साथ विकास के रास्ते पर चलेंगे।

    पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बैठक में सभी की राय जानने के बाद पार्टी अपने अगले कदम पर विचार करेगी।
    आपको बताते जाए कि हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा, रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला और सिरसा की बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। इन तीनों ने पहले हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और बीजेपी महासचिव अनिल जैन से मुलाकात की और फिर देर रात जेपी नड्डा से उनके घर पर मिले। बताया जाता है कि इस मुलाकात में हरियाणा के सत्ता समीकरण पर लंबी चर्चा हुई है। बाद में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर जेपी नड्डा, अनिल जैन और बीएल संतोष ने आधी रात को हरियाणा की स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही तो पांच-छह और निर्दलियों का समर्थन भी भाजपा को मिलने की बात सामने आई है।

  • JHARKHAND:भाजपा रणनीतिकारों की हरियाणा और बिहार के चुनाव नतीजों ने उड़ाई नींद!

    [object Promise]

    रांची। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ’65 पार’ का नारा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी में शामिल होने से उत्साहित थी, लेकिन गुरुवार को दो राज्यों- खासकर हरियाणा और बिहार में हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा रणनीतिकारों की नींद उड़ा दी है।
    भाजपा के नेताओं की मानें तो पार्टी ने एक रणनीति के तहत विपक्षियों का मनोबल तोड़ने के लिए विपक्षी दलों के ऐसे नेताओं को तोड़ने की योजना बनाई थी, जो अपनी पार्टी के नेतृत्व से नाराज थे। भाजपा की यह रणनीति कामयाब भी रही। कांग्रेस और झामुमो में सेंध लगाते हुए सुखदेव भगत, मनोज यादव, कुणाल षाडंगी, ज़े पी़ पटेल और भानु प्रताप शाही जैसे विधायकों को भाजपा में शामिल भी कर लिया गया। इनके शमिल होने के बाद भाजपा खेमे का उत्साह और बढ़ा।

    इस साल हुए लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित ‘कमल दल’ अन्य दलों के दिग्गजों के आने के बाद खुद को जहां मजबूत मान रही थी, वहीं विपक्ष भी मायूस दिख रही थी। इस बीच, गुरुवार के चुनाव परिणामों ने विपक्षी दलों को संजीवनी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव कहते हैं, “हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार उपचुनाव के नतीजा ने एक बार फिर भाजपा के खोखले विकास के दावों की हवा निकाल दी है। अब भाजपा का बड़बोलापन समाप्त हो जाएगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता महाराष्ट्र में 200 और हरियाणा में 75 के पार का दावा कर रहे थे, लेकिन दो प्रदेशों के मतदाताओं ने भाजपा की आकांक्षाओं के अनुरूप बहुमत नहीं दिया। दोनों प्रदेशों के चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी ’65 पार’ का नारा खोखला साबित होगा। झारखंड की राजनीति पर गहरी नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश किसलय ने भी बताया कि हरियाणा का चुनाव परिणाम भाजपा को सीख देने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “भाजपा की रणनीति झारखंड में फिर से बड़ी जीत दर्ज करने की है, इसलिए हरियाणा से सीख लेते हुए ऐसे लोगों को टिकट देने से परहेज करेगी, जो जिताऊ नहीं होगा।

    भाजपा के प्रवक्ता इस बात को हालांकि नकारती हैं कि हरियाणा चुनाव परिणाम का यहां कोई प्रभाव पड़ेगा। भाजपा की प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने बताया कि हरियाणा में पार्टी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंची, यह समीक्षा का विषय है और पार्टी नेतृत्व इसकी समीक्षा भी करेगी, मगर झारखंड के हालात हरियाणा से पूरी तरह अलग हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्ष कहीं नहीं दिखता। विपक्ष में जो दिग्गज नेता थे, वे भी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा के एक नेता का कहना है कि चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियों को अंजाम दे ही रही है।

    पार्टी संगठन मतदान केंद्र स्तर पर काम कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव पूर्व ही ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए हैं। रघुवर का रथ अब तक राज्य के आधे विधानसभा क्षेत्रों को नाप चुका है। बहरहाल, भाजपा खेमा विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर चुनाव से पूर्व ही खुद को मजबूत स्थिति में मान उत्साहित थी, लेकिन हरियाणा चुनाव के परिणाम ने भाजपा को फिर से सोचने को विवश कर दिया है। हालांकि, कौन किस पर भारी रहेगा, इसका फैसला तो जनता करेगी, लेकिन दिग्गज नेताओं के पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने से विपक्ष की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है।

  • इस्तीफे की पेशकश की हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने

    [object Promise]

    नई दिल्ली । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों को देखते हुए गुरुवार को इस्तीफा देने की पेशकश की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  • HARYANA ELECTION RESULT 2019:मनोहर खट्टर को किया अमित शाह ने तलब, किंगमेकर साबित होगी जेजेपी

    [object Promise]

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया है। इसी बीच कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल से मुलाकात की है।

    कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है और इसमें दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) किंगमेकर साबित हो सकती है। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए जजपा से पहले ही संपर्क किया है।

    सूत्रों ने कहा कि हालांकि चौटाला ने पार्टी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। कांग्रेस, जजपा को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा भी इस नव गठित पार्टी से संपर्क करने की कोशिश में है।

    [object Promise]

  • HARYANA ELECTION RESULTS 2019 : सोनिया ने की हुड्डा से बात हरियाणा चुनावों के रूझान आते ही, खट्टर दिल्ली तलब

    [object Promise]

    चंडीगढ। हरियाणा चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प हो गए हैं। अब तक के रूझान में भाजपा यहां आगे जरूर चल रही है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा उससे दूर है। जबकि कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है और जेजेपी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा में सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों में भाजपा की बढ़त घटकर 38 पर आ गई है, कांग्रेस 32, जेजेपी 9 और अन्य 11 सीट पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा के रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी दूर दिख रही है।

    ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए जेजेपी की जरूरत पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से बात की है। रुझानों के बीच कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस अकेले सरकार बनाएगी।

    इस बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की भूमिका काफी अहम हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भाजपा की ओर से जेजेपी से मध्यस्थता के लिए आगे किया जा सकता है। वहीं यह भी खबर है कि जेजपी ने सीएम पद की शर्त के साथ कांग्रेस को समर्थन का प्रस्ताव दिया है।


    10:30- जोड़-तोड़ शुरू! जेजेपी से बात करेंगे बादल…

    हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने के 46 के जादुई आंकड़े से यदि भाजपा विधायकों की संख्या कुछ कम रहती है तो जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बीजेपी के साथ लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मध्यस्थता के लिए आगे किया जा सकता है। हालांकि दुष्यंत चौटाला का कहना है कि वे सिर्फ सीएम बनना चाहते हैं।

    जेजेपी के हाथ में होगी सत्ता की चाबी…
    जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ना भाजपा ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में होगी।

    बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी मैदान में उतरे और 21 अक्टूबर को मतदान हुआ।