Category: state-news

  • MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTION : इन सीटों से आजमा रहे किस्मत CM फडणवीस सहित प्रमुख उम्मीदवार

    [object Promise]

    मुंबई। 30 दिनों से चल रहे एक राजनीतिक छींटाकशी वाले प्रचार अभियान के बाद, कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंच तैयार हो गया है। मतदान में अब चंद घंटे ही बाकी रह गए हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में काबिज होने की जुगत मैं हैं और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन पांच साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद सत्ता में लौटने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।

    चुनावी मैदान में विभिन्न दलों के 3237 उम्मीदवारों के होने के साथ 288 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में विशेष रूप से कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। उनमें से प्रमुख हैं, 49 वर्षीय मुख्यमंत्री देवेंद्र गंगाधरराव फड़णवीस जो लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटकर सरकार के पहले गैर-कांग्रेसी प्रमुख बनकर इतिहास रचने की उम्मीद पाले हुए हैं।

    वह प्रतिष्ठित नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से कांग्रेस के अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी आशीष देशमुख और सात निर्दलीय सहित 18 अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा के नेता पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि फड़णवीस के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीतना और भाजपा को राज्य में सत्ता में फिर लाना बहुत आसान होगा।

  • रिश्वत लेते हुए विजीलैंस ने सितंबर महीने में 8 कर्मचारियों को दबोचा

    [object Promise]

    चंडीगढ़ । पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सितम्बर महीने के दौरान कुल 8 छापे मारकर 8 सरकारी मुलाजिमों को अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जिनमें पुलिस विभाग के 4 और दूसरे विभागों के 4 कर्मचारी शामिल हैं।
    इस सम्बन्धी चीफ़ डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल ने कहा कि इस दौरान ब्यूरो ने सार्वजनिक सेवाओं और दूसरे क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। इस दिशा में विजीलैंस के जांच अधिकारियों ने राज्य की विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकद्मों के दौरान दोषियों को न्यायिक सज़ाएं दिलाने के लिए पुख्ता पैरवी की।
    उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार सम्बन्धी 9 मामलों के चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किये गए। इसी महीने सरकारी कर्मचारियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार के मामलों में और गहराई के साथ जांच करने के लिए विजीलैंस की तरफ से 6 मुकद्मे भी दर्ज किये गए। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति बनाने के दोष में एक केस दर्ज किया गया है।
    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विजीलैंस की तरफ से दर्ज किये केस की सुनवाई के दौरान पिछले महीने विशेष अदालत रूपनगर की तरफ से एक केस में सिविल सर्जन रूपनगर में तैनात स्टोर कीपर प्रेम सरन बंसल को 3 साल की कैद और दस हज़ार रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

  • LIVE HARYANA ASSEMBLY ELECTION : जानें-कितनी हुई अब तक वोटिंग…

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा की विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 1064 पुरुष और 105 महिला उम्मीदवार हैं। यहां सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार हांसी विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम 6-6 उम्मीदवार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र और शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं।

    उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी से 90, बीएसपी से 87, सीपीआई से 4, सीपीआई (एम) से 7, इंडियन नेशनल कांग्रेस से 90, एनसीपी से 1, इंडियन नेशनल लोकदल से 81 तथा 375 आजाद और 434 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।उन्होंने बताया कि मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 130 कंपनियां हरियाणा में आई हैं और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इनकी तैनाती हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 2987 वल्नरेबल और 151 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य में अब तक कुल 6884 शिकायतें सी-विजल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त शिकायतों में से डीसीसी स्तर पर केवल एक शिकायत लंबित है और 33 शिकायतों की जांच अभी चल रही हैै। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रदेश का आमजन इतनी गंभीरता और सतर्कता के साथ सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला अंबाला से 478, जिला भिवानी से 111, चरखी दादरी से 6, फरीदाबाद से 645, फतेहाबाद से 63, गुरुग्राम से 1064, हिसार से 619, झज्जर से 154, जींद से 31, कैथल से 537, करनाल से 309, कुरुक्षेत्र से 330, महेन्द्रगढ़ से 3, मेवात से 35, पलवल से 46, पंचकूला से 55, पानीपत से 42, रेवाड़ी से 61, रोहतक से 869, सिरसा से 568, सोनीपत से 198 और जिला यमुनानगर से 660 शिकायतें सीविजल एप पर प्राप्त हुई हैं।

    UPDATES :-

    • हरियाणा विधानसभा के लिए 3 बजे तक 43. 89 फीसदी मतदान।

    • हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 28.19 फीसदी मतदान।

    • हरियाणा विधानसभा के लिए दोपहर 12 बजे तक 24 फीसदी मतदान।

    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में डाला वोट।

    • 11 बजे तक हरियाणा विधानसभा के लिए 20.25 फीसदी मतदान।

    • हरियाणा में पहले तीन घंटे में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया, सुबह 10 बजे तक 9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

    • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में डाला वोट। साइकिल से पहुंचे पोलिंग बूथ।

    • हरियाणा में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे में यानी सुबह 9 बजे तक 7.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

    • सिरसा से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर से परिवार को लेकर वोट डालने पहुंचे।

    • दादरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगाट ने परिवार के साथ डाला वोट।

    • कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया मतदान।

    • ओलंपिक पदक विजेता भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त ने डाला वोट। सोनीपत में उनके सामने कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा हैं।

  • स्वस्थ समाज का निर्माण चरित्र निर्माण से संभव – राज्यपाल

    [object Promise]

    शिमला । राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आध्यात्म की शक्ति चरित्र निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व को ऊंचा कर देती है। चरित्र निर्माण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

    राज्यपाल शिमला जिले के सुन्नी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान के द्विवार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन गौरवमयी संस्कृति को समझना होगा। हमारे ऋषि मुनियों ने योग का ज्ञान दिया। योग जीवन जीने की क्रिया है। प्राचीन काल में यह जीवन शैली का एक प्रमुख अंग था। लेकिन समय के साथ-साथ हम अल्ट्रा माॅडर्न के नाम पर अपने गौरवशाली ज्ञान को ही भूल गए। मन बुद्धि और शरीर को स्वस्थ रखने में योग की अहम् भूमिका है। योग प्रभाव से मन में शुद्ध सात्विक और शक्तिशाली विचार चलने लगते हैं और जब विचार श्रेष्ठ होते हैं तो कर्म भी श्रेष्ठ होते हैं।

    दत्तात्रेय ने कहा कि देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। आज सबसे जरूरी है कि युवाओं की शक्ति को रचनात्मक दिशा प्रदान की जाए। मेरा मानना है कि जब युवाओं के विचार सकारात्मक होंगे तो उन्नति की राह में कुछ भी बाधक नहीं हो सकता है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान सामाजिक चेतना और राष्ट्र विकास में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि यह संस्थान हिमाचल को स्वच्छ प्लास्टिक मुक्त और अधिक हराभरा बनाने में भी अपना योगदान दे।

    राज्यपाल ने इस अवसर पर ब्रह्माकुमारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

    इस अवसर पर हैदराबाद से आई ब्रह्माकुमारी अंजली बहन ने राज्यपाल का स्वागत किया और अध्यात्म को लेकर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।

    ब्रह्माकुमार रेवा दास ने राज्यपाल का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माऊंट आबु के वरिष्ठ राजयोगी श्री प्रकाश ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

  • HARYANA ASSEMBLY ELECTION : कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच नूंह में पथराव

    [object Promise]

    नूंह। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। वहीं, सुबह 8.45 बजे के आसपास नूंह से कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच हाथापाई और पथराव की होने की खबर है। मेवात में मुस्लिम बहुल नूंह जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं – नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना और यहां करीब पांच लाख मतदाता हैं। नूंह में भाजपा नेता जाकिर हुसैन और कांग्रेस नेता आफताब अहमद के बीच करीबी मुकाबला है।

    पूर्व में दोनों इस सीट का हरियाणा विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

  • ओबीसी महिला के लिए आरक्षित जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम का मेयर पद

    [object Promise]

    जयपुर । जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मेयर पद की सीट महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। राजधानी के स्वायत्त शासन भवन में नगर निकाय, नगर पालिका व नगर निगम चुनावों में महापौर/सभापति/ अध्यक्ष के पदों के लिए वर्गवार और महिला वर्ग के आरक्षण के निर्धारण के लिए रविवार शाम को लॉटरी निकाली गई।

    आपको बता दे यह लॉटरी प्रदेश के 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं के लिए खोली गई। इस मौके पर स्वायत्त शासन भवन मेें स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • LIVE MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTION : सचिन तेंदुलकर ने किया बांद्रा वेस्ट में मत का इस्तेमाल

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मैदान में उतरे कुल 3,237 उम्मीदवारों में से केवल 236 महिलाएं हैं और शेष 3,001 पुरुष हैं। भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में, सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र अहेरी और सबसे छोटा मुंबई में धारावी है, लेकिन मतदाताओं के लिहाज से, 554,827 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा पनवेल सबसे बड़ा क्षेत्र है और 27,980 मतदाताओं के साथ वर्धा सबसे छोटा है।

    जहां चिपलून में केवल तीन उम्मीदवार हैं वहीं, नांदेड़ दक्षिण में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों में, भाजपा ने 164, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121, मनसे ने 101, बसपा ने 262, वीबीए ने 288, सीपीआई ने 16, सीपीआई (एम) ने 8, अन्य पंजीकृत दलों ने 604 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि शेष 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

    राज्य के कुल 8.97 करोड़ मतदाताओं में से 4.68 करोड़ पुरुष और 4.28 करोड़ महिलाएं हैं, साथ ही 2,634 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 966,661 मतदान केंद्र बनाए हैं और राज्य में मतदान के लिए वीवीपैट ईवीएम की कुल संख्या 135,021 होगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

    UPDATES :-

    • जुहू में अभिनेता वरुण धवन ने वोट डाला।

    • बांद्रा वेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

    • प्रीति जिंटा, कैलाश खेर, उर्मिला मातोंडकर ने डाला वोट।

    • आमिर खान ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की।

    • एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया अपने मत का इस्तेमाल।

    • शायर गुलजार ने डाला वोट। 11 बजे तक 12.98 फीसदी हुआ मतदान।

    • शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मी और आदित्य, तेजस ने बांद्रा वेस्ट में वोट डाला।

    • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता और मां सरिता के साथ नागपुर में वोट डाला।

    • अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बांद्रा वेस्ट में डाला वोट।

    • महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 4.17 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

    • पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने पत्नी लारा दत्ता के साथ बांद्रा पश्चिम में मतदान किया।

    • यूपी के गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अंधेरी पश्चिम में वोटिंग की।

    • महाराष्ट्र में नागपुर में नितिन गडकरी, मुंबई में पीयूष गोयल, एनसीपी की सुप्रिया सुले और अजीत पवार ने बारामती से वोट डाले।

    • आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी वोटिंग शुरू होते ही नागपुर में अपना वोट डाला।

  • सावरकर की कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने की तारीफ, कहा-देश के लिए गए थे जेल

    [object Promise]

    नागपुर। पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि एक ही मुद्दे पर कांग्रेसी नेताओं का अलग-अलग स्टैंड होता है। इससे उनमें दरार की अटकलें लगने लग जाती हैं। इससे कांग्रेस की साख तो गिरती ही है साथ ही भाजपा को उसके खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल जाता है। लगता है अब एक बार फिर ऐसा होने वाला है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल सिंघवी ने आज एक ट्वीट कर कहा कि मैं निजी तौर पर सावरकर की विचारधारा को प्रमाणित नहीं कर रहा हूं लेकिन इससे यह तथ्य खत्म नहीं हो जाता है कि वे एक शानदार व्यक्तित्व के धनी थे।

    उन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया, दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़े और देश के लिए जेल भी गए। कभी नहीं भूलें। आपको बता दें कि कांग्रेस के कई नेताओं के विचार सावरकर के प्रति अच्छे नहीं रहे हैं।

    इससे पहले आज सुबह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में वोट डालने के बाद सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आरएसएस पर निशाना साधने को राजनीति करार दिया था। भागवत ने कहा कि हमें 90 साल से निशाना बनाया जाता रहा है, हमें इसकी आदत है इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। यह राजनीति है इसमें सब चलता है। समाज तो एक है और हमेशा एक रहने वाला है इसे सबको ध्यान में रखना चाहिए।

  • बिहार : महिला ने 3 बच्चों के साथ पारिवारिक विवाद में की आत्महत्या

    [object Promise]

    छपरा। बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी भरे गड्ढे में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम ने आईएएनएस को बताया कि नवादा मठिया गांव में मिट्टी निकालने से बने बड़े गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। गड्ढा बरसाती पानी से भरा हुआ है। मृतकों में मां, दो पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं। मृतकों की पहचान बिजेश राजभर की पत्नी संगीता देवी (26), उनकी बेटी सिमरन (7) और बेटा गणेश (4) व शत्रुघ्न (2) शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    थाना प्रभारी राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस प्रत्येक कोणों से मामले की जांच कर रही है।

  • HONEY TRAP CASE : हैदराबाद में जांच कराने का निर्देश इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की, इस बात पर नाराजगी

    [object Promise]

    इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा करने वाले हनी ट्रैप मामले में इंदौर उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने पकड़ी गई महिलाओं के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच हैदराबाद की प्रयोगशाला में कराए जाने का निर्देश दिया है और विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख को लगातार बदले जाने पर नाराजगी जताई।

    न्यायाधीश एस.सी. शर्मा और शैलेंद्र शुक्ला की युगल पीठ ने सोमवार को हनी ट्रैप मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग और बार-बार एसआईटी प्रमुख बदले जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की।

    अदालत से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने आरोपी महिलाओं से सीडी, मोबाइल फोन, पेनड्राइव सहित काफी सामान जब्त किया था। इनकी जांच पुलिस ने अपनी ही प्रयोगशाला में करवाई है। इसे युगल पीठ ने अनुचित मानते हुए जब्त किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया।

    युगल पीठ ने इस मामले की पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान सरकार से एसआईटी प्रमुख बदले जाने का कारण पूछा था, जिसका जवाब बंद लिफाफे में पेश किया गया, मगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर न्यायाधीशों ने नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि जांच अधिकारी को न्यायालय की अनुमति के बिना न बदला जाए। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

    हनी ट्रैप का मामला उजागर होने और पांच महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। एसआईटी प्रमुख सबसे पहले आईपीएस डी़ श्रीनिवास वर्मा को बनाया गया था, लेकिन उन्होंने खुद ही इस पद को छोड़ दिया था। इसके बाद डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव शमी को प्रमुख नियुक्त किया, फिर उन्हें भी हटाकर विशेष पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इस मामले का खुलासा इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह से महिलाओं द्वारा ब्लैकमेलिंग की धमकी देकर तीन करोड़ रुपये मांगे जाने की शिकायत के बाद हुआ था। भोपाल और इंदौर पुलिस ने कार्रवाई कर ब्लैकमेलिंग करने वाली पांच महिलाओं- श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन, आरती दयाल, बरखा सोनी और मोनिका यादव को गिरफ्तार किया था। पांचों अभी जेल में हैं।