Category: state-news

  • MAHARASHTRA : केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार ने 5 वर्ष में किया अभूतपूर्व काम- PM मोदी

    [object Promise]

    अकोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने कहा है कि आप सभी ने हमेशा मुझे और महायुती के साथियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। आज मैं आपके सामने पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनाने के लिए, मजबूत इरादों वाली सरकार बनाने के लिए, आपके साथ मजबूती से खड़ी रहने वाली सरकार बनाने के लिए, आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं।

    यह बात प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के अकाेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये वीर सावरकर के ही संस्कार हैं कि राष्ट्रवाद को हमने राष्ट्र निर्माण के मूल में रखा है। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जिन्होंने बाबा साहेब का कदम-कदम पर अपमान किया, उन्हें दशकों तक भारत रत्न से दूर रखा। ये वो लोग हैं जो वीर सावरकर का अपमान करते हैं।
    प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को पूरी तरह लागू न करने के प्रयासों के पीछे भी ऐसे ही लोगों की दुर्भावना है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अकोला के लोगों ने मोरना नदी को साफ करनी की जो मुहिम चलाई है वो प्रसंशनीय है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में भी इस बात का जिक्र कर लोगों से प्रेरणा लेने की अपील की थी। बैराज बनाने का काम हो, जलयुक्त शिवार हो, पूरी निष्ठा के साथ इस क्षेत्र का विकास हुआ है। बीते 5 वर्ष में बिजली के क्षेत्र में केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि अब अकोला को, महाराष्ट्र को पर्याप्त बिजली मिल पा रही है।
    गरीबों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिले हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्हें एक भारत-श्रेष्ठ भारत नहीं चाहिए। इन्हें बंटा भारत चाहिए, बिखरा भारत चाहिए, लड़ता हुआ भारत चाहिए। यही इनकी राजनीतिक चालें हैं, जो आज चौपट होती जा रही हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से आप सभी खुश हैं, लेकिन उनका चेहरा उतर गया है, उन्हें दर्द हो रहा है। जैसे पाल-पोसकर कर रखा जाने क्या चला गया। इनके द्वारा संभाल के रखी 370 देशवासियों के चरणों में न्यौछावर हो गई।
    ·

    मोदी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि छत्रपति शिवाजी की धरती पर आजकल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसी आवाजें उठायी जा रही हैं और इनकी बेशर्मी देखिये कि ये खुलेआम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव से अनुच्छेद 370 का क्या लेना देना? महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर का क्या संबंध?।महाराष्ट्र का कोई जिला ऐसा नहीं होगा जहां से गए वीर सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर की शांति के लिए त्याग नहीं किया होगा। महाराष्ट्र के वीर जवान के दिल में यही बात रही होगी कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती से आया हूं, मैं देश पर आंच भी नहीं आने दूंगा।

  • महिला की अवैध संबंध के शक में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना पुलिस ने तीन माह पहले हुई एक हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 3 माह पहले सदर थाना क्षेत्र के मोरथला में एक सूने मकान से महिला का शव मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि कालीबाई नाम की उस महिला की हत्या की गई थी।

    पुलिस सुत्रों के मुताबिक, आबूरोड के धामसरा की निवासी कालीबाई पिछले तीन-चार साल से मोरथला में रह रही थी। वह गांव में नोनिया व उसकी प्रेमिका फगुनी के साथ रहती थी। नोनिया की प्रेमिका फगुनी कालीबाई को साथ रखने की बात को लेकर नोनिया से झगड़ा करती थी।

    घटना के एक दिन पहले नोनिया के घर पर एक व्यक्ति आया और कालीबाई के बारे में पूछने लगा तो नोनिया ने काली पर अवैध संबंध रखने का शक किया और कालीबाई को अपने घर से निकाल दिया। कुछ दिनों बाद भी कालीबाई नोनिया के घर वापस आ गई। जिस पर 16 जुलाई को नोनिया और उसकी प्रेमिका ने मृतक काली का गला घोट कर और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास में स्थित एक सूने मकान में रख कर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

    जांच में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि नोनिया ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर कालीबाई की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • HARYANA POLLS : सुरजेवाला-गैंगस्टर के परिजन डरा रहे मतदाताओं को

    [object Promise]

    कैथल/नई दिल्ली । कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि हरियाणा के कैथल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थक एक गैंगस्टर के परिजन मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। कैथल सीट से कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख रणदीप सुरजेवाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लीलाराम गुर्जर से है। पार्टी ने कहा कि सुरजेवाला जब मंत्री थे, उस दौरान गैंगस्टर सुरिंदर गेओंग का दक्षिण अफ्रीका से प्रत्यर्पण कराया गया था और बाद में वह 2017 में एक मुठभेड़ में मारा गया। उसके परिवार के लोग मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं।

    पार्टी ने निर्वाचन आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुरिंदर के भाई जोगिंदर और बलजिंदर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।

    आयोग को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा, “खबरें मिली हैं कि उजहाना गांव में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को अपराधियों द्वारा धमकाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि या तो मतदान मत करो या करो तो भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में करो।”

    कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र में बूथ पर कब्जे की आशंका भी जताई है। पार्टी ने कहा कि मतदाताओं को धमकाए जाने की खबरें केयोरक, ढोंस, कथवार सहित कई और गांवों से भी आ रही हैं।

    कांग्रेस ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को इन खबरों से अवगत कराया गया, लेकिन वे कोई संतोषप्रद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

    पार्टी ने शिकायत पर संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए आयोग से कहा कि चुनाव में इस तरह दबाव डालना भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (सी) का सीधा-सीधा उल्लंघन है।

  • अपनी प्रतिभा के दम पर बाड़मेर की रूमा देवी ने संवारी हजारों महिलाओं की जिंदगी

    [object Promise]

    जयपुर । जीवन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो नामुमकिन काम भी मुमकिन किया जा सकता है। इसके लिए जरूरत है तो बस अपने काम के प्रति उत्साह और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने की। ऐसा ही मजबूत संकल्प लिए हजारों लाखों लोगों की प्रेरणा बनीं राजस्थान के बाड़मेर के छोटे से गांव की रूमा देवी की आज हर तरफ चर्चा है।

    वह सिर्फ आठवीं पास हैं, लेकिन उन्होंने राजस्थान की लगभग 22 हजार महिलाओं को नौकरी देकर आत्मनिर्भर बनाया है।

    रूमा के पास खास शैली और प्रतिभा है, जिसके दम पर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया कि उनके पास अब प्रतिष्ठित डिजाइनरों की लाइन लगती है। उन्हें टेक्सटाइल फेयर इंडिया 2019 में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही रूमा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हजारों महिलाओं के जीवन को बदलने के लिए नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 से भी सम्मानित किया है।

    उनमें अति सुंदर कढ़ाई करने की ऐसी प्रतिभा है, जिसने उन्हें फैशन की दुनिया में एक अलग मुकाम दिलाया है।

    उनके साथ काम करने वाले डिजाइनरों में अनीता डोंगरे, बीबी रसेल, अब्राहिम ठाकोर, रोहित कामरा, मनीष सक्सेना सहित अमेरिका के कई सम्मानित डिजाइनर शामिल हैं।

    वह हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आई थीं। इस तरह से अब उनकी कहानी दुनिया को पता है।

    रूमा राजस्थान की देहाती ग्रामीण गलियों से निकली हैं। उन्होंने कुछ ही वर्षों में सफलता की ऐसी कहानी गढ़ डाली जिससे उनका ही नहीं अन्य महिलाओं का भी जीवन संवर गया।

    एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मी रूमा ने पांच साल की उम्र में ही अपनी मां को खो दिया। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और यहीं से उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। वह आठवीं कक्षा तक ही पहुंची थीं कि उनके परिवार के सदस्यों ने रूमा का नाम स्कूल से कटाकर उसे घर के कामों में लगा दिया।

    रूमा को हर दिन पानी लाने के लिए लगभग 10 किमी. दूर चलकर जाना पड़ता था। महज 17 साल की उम्र में ही उनकी शादी कर दी गई। मगर इसके बाद भी उनका संघर्ष समाप्त नहीं हुआ। शादी के बाद भी गरीबी से उनका पीछा नहीं छूटा।

    गरीबी से तंग आकर रूमा ने करीब 10 महिलाओं का एक समूह बनाया और हाथ की कढ़ाई से बैग बनाने को कच्चा माल खरीदने के लिए प्रत्येक से 100 रुपये इकट्ठा किए।

    रूमा ने कहा, “हम अपने गांव में इन्हें बेचने गए और हमें बेहतर प्रतिक्रिया मिली। फिर हमने अपने काम को और समूहों में फैलाया और पास के गांवों में भी इन्हें बेचने के लिए गए। फिर परिणाम शानदार रहे।”

    उन्होंने कहा, “मेरी दादी ने मुझे यह कढ़ाई सिखाई थी और मैं बस इसे बड़ा बनाने की चाहत रखती हूं।”

    बाड़मेर में ग्रामीण विकास और चेतना संस्थान को उनके काम का पता चला और उन्होंने इसकी प्रशंसा की। 2008 में वह इसकी सदस्य बन गई। 2010 में वह इस संगठन की अध्यक्ष बनीं।

    रूमा ने बताया, “हमने तब प्रदर्शनियों में भाग लेना शुरू किया और अपने काम का प्रदर्शन किया, जिससे हमें एक पहचान मिली। अब हमारे पास लगभग 22 हजार महिलाएं हैं, जो हमारे साथ 17 से 70 आयु वर्ग के अलग-अलग समूहों में काम कर रही हैं।”

    उन्होंने बताया, “इससे पहले जब मैंने काम करना शुरू किया था तो हमारे परिवार में बाहर जाने और काम करने के लिए सख्त प्रतिबंध थे। मुझे घर से बाहर निकलने के लिए अपने परिवार से लड़ना पड़ा।”

    उन्होंने बताया कि पहले उन्हें घूंघट में ही काम करना पड़ता था। मगर जैसे-जैसे काम फैलता गया तो उनके परिवार ने उन्हें घूंघट के बिना भी स्वीकार करना शुरू कर दिया।

  • हजारों रुपए पार तीन लोगों के खाते से

    [object Promise]

    जयपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने किसी न किसी तरीके से लोगों को अपनी बातों में फंसा कर उनकी गाढी कमाई लूट रहे है। ऐसे ही तीन मामले शहर के दो अलगकृ अलग थाना इलाके में हुई है। जहां ठगों ने तीन लोगों के खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए है। पुलिस ने पीडितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

    रुपए निकलने पर कस्टमर केयर पर किया फोन तो खाते से निकले 20 हजार
    झोटवाडा थाना इलाके में एक युवक के खाते से निकलने पर कस्टमर केयर फोन करना भारी पड़ गया। इस दौरान किसी ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीडित ने बुधवार शाम को थाने में मामला दर्ज करवाया।

    पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर झोटवाडा के रहने वाले राधेश्याम कुमावत का बैंक खाता पीएनबी बैंक में था। 16 अक्टूबर को उसके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन हो गया वह भी पेटीएम के जरिए। जब पीड़ित राधेश्याम ने गुगल से पेटीएम कस्टमर केयर का नंबर लेकर बात कीए तो पता चला कि फोन रखने के बाद खाते से फिर दो बार ट्रांजेक्शन हो गया।

    पुलिस ने बताया कि बातचीत के दौरान किसी हैंकर ने साइट को हैंक किया हुआ था और कस्टमर केयर के फोन नंबर के साथ ही अपने नंबर भी वहां पर लिख रखे थे। जब राधेश्याम के खाते से चार बार में बीस हजार से ज्यादा रुपए साफ हो गए। किसने निकाले उसका नाम और नंबर तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

    खाते से हो गए 18 हजार रुपये ट्रांजेक्शन
    वहीं झोटवाडा थाने में कालवाड रोड के रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने एसबीआई खाते में 18 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसका मैसेज जब राजेन्द्र सिंह के पास आया तो उन्होनें रुपए निकालने वाले व्यक्ति को फोन किया। लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया। बैंक ने भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी तो रुपए निकालने वाले के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

    लोन और अन्य लुभावने झांसे देकर खाते से निकाले 80 हजार
    वहीं मुरलीपुरा थाना इलाके में रहने वाले रतन कुमार के खाते से भी दो बार में अस्सी हजार रुपए निकलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

    पुलिस के अनुसार पीडित के पास 15 अक्टूबर को फोन आयाए जहां फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और लोन और अन्य लुभावने झांसे देकर खाते की जानकारी जुटा ली। उसके बाद खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात का पता मोबाइल पर मैसेज आने के बाद चला। जिसके बाद पीडित थाने पहुंचा और मालमा दर्ज करवाया।

  • रा. ब. मा. पा. बाल धर्मशाला में हुआ जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

    [object Promise]

    ज्वालामुखी। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रा. ब. मा. पा. बाल धर्मशाला में हुया । इस प्रतियोगिता में रा. ब. मा. पा. बाल ज्वालामुखी कें 4 लड़के और 4 लडकियो ने भाग लिया। लडको और लडकियो के वर्ग मे बाल स्कूल ज्वालामुखी ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर दोनो टीमों का शानदार स्बागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने चेस टीम के शानदार प्रदर्शन पर टीम इंचार्ज श्यामा कुमारी और टीम के कोच विकास धीमान को बधाई दी।

    उन्होने कहा कि टीम के इस प्रदर्शन से स्कूल का नाम पूरे जिले मे रोशन हुया है । लडको कें वर्ग मे गणेश बहादुर , आर्यन राही , शिवम और चेतन और लडकियो के वर्ग मे पायल , अंशिका , दिव्या , शिल्पा ने शानदार प्रदर्शन किया । आर्यन राही, शिवम, पायल और अंशिका का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हो गया है । अब ये खिलाड़ी 19 से 21तक बाल स्कूल हमीरपुर मे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट मे हिस्सा लेंगे।

  • लॉ में 3 वर्षीय बीए (ऑनर्स) कोर्स जिंदल यूनिवर्सिटी ने किया शुरू

    [object Promise]

    सोनीपत। पहली बार ओ.पी.जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने गुरुवार को कानून अध्ययन में तीन वर्षीय बी.ए.(ऑनर्स) कार्यक्रम लॉन्च किया है। यह इंटरडिस्प्लिनरी प्रकृति का होगा और यह कानून के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक संदर्भ पर केंद्रित होगा। यूनिवर्सिटी ने कहा कि जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल का कार्यक्रम कानून की पढ़ाई को लोकतांत्रिक बनाने के प्रयास के तहत शुरू की गई है और इसे सभी छात्रों के लिए सुलभ बनाया गया है चाहे वह अपने हाई स्कूल में किसी भी अकादमिक स्ट्रीम का भाग हों।

    जेजीयू के कुलपति सी.राज कुमार ने एक बयान में कहा, “यह नया स्नातक कार्यक्रम भारतीय उच्च शिक्षा के बहुत ही जरूरी अंतर को भरेगा। इसे भारतीय हाई स्कूल एजुकेशन प्रणाली के प्रयासों के पर आधारित है, जिसमें हाल के सालो में ‘कानूनी अध्ययन’ को एक कोर्स के रूप में शुरू किया गया है।”

    कानूनी अध्ययन में स्नातक डिग्री के बाद छात्र तीन साल के एलएलबी कार्यक्रम को चुन सकते हैं, जो उन्हें वकील बनने में सशक्त बनाएगा।

    जेजीयू के कुलपति ने कहा, “जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल का हिस्सा बनने वाले बीए कानून अध्ययन के छात्रों के पास लॉ में विदेश में लघु अवधि के अध्ययन के अवसर होंगे, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, फ्लेचर स्कूल-टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जाते हैं और दुनिया भर की कई यूनिवर्सिटी के एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं, जिसमें एरिजोना यूनिवर्सिटी भी शामिल है।”

    इस कार्यक्रम को छात्रों को प्रमुख कानूनी व राजनीतिक विषयों व प्री-लीगल व पैरालीगल कार्यो एवं प्रदर्शन से जुड़े कौशल को बताने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ यह छात्रों को कानून, न्यायपालिका, अकादमिक, अनुसंधान व सामाजिक सेवा के लिए तैयार करता है।

    कानूनी अध्ययन के स्नातक मल्टी-डिसप्लेनरी प्रोगाम के लॉन्च से इस पहले हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्टीफेन पी.मार्क्‍स ने ‘चेंजिंग द वर्ल्ड थ्रू लॉ’ पर एक व्याख्यान दिया।

  • हरियाणा चुनाव 2019 : कांग्रेस आज तक कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है रादौर क्षेत्र में

    [object Promise]

    चंडीगढ़। भले ही हरियाणा में कांग्रेस ने 33 साल राज किया हो, लेकिन रादौर एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां कांग्रेस का उम्मीदवार कभी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। रादौर 1977 में एक नए विधानसभा क्षेत्र के तौर पर सामने आया था. इसके बाद पिछले 37 साल में यहां नौ बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, कांग्रेस को हर बार हार का ही मुंह देखना पड़ा है।

    इस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तो हारता ही है, लेकिन जीत दर्ज करने वाला विधायक भी मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने के लिए तरसता ही रहा है। इस दौरान पांच बार 1977, 1987, 1996, 2000 और 2014 में गैर कांग्रेसी सरकारें बनीं, लेकिन रादौर का कोई विधायक कभी मंत्री नहीं बन पाया।

    रादौर विधानसभा क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद 1977 में पहली बार यहां से जनता पार्टी के लहरी सिंह विधायक बने। 1982 के विधानसभा चुनाव में रादौर से निर्दलीय उम्मीदवार मास्टर राम सिंह चुने गए। 1987 के चुनावों में लोगों ने यहां से भाजपा के रतनलाल कटारिया को विधानसभा में भेज दिया। 1991 में हुए चुनावों में रादौर से हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर लागरी सिंह ने जीत दर्ज की। 2000 के चुनावों में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बंताराम वाल्मीकि बाजी जीतने में कामयाब रहे।

    कांग्रेस के रादौर से हारने का सिलसिला 2005 के चुनावों में भी जारी रहा और लोगों ने जीत का सेहरा इनेलो के ईश्वर पलाका के सिर पर बांध दिया। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद रादौर सीट रिजर्व से सामान्य सीट हो गई। इसके बाद 2009 में विधानसभा चुनाव हुए और कांग्रेस को मात देते हुए इनेलो के डॉ. बिशनलाल सैनी विधायक चुन लिए गए। 2014 के चुनावों में रादौर सीट पर भाजपा के श्याम सिंह राणा चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंच गए।

    हरियाणा में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने हैं। रादौर सहित राज्य के सभी 90 क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। मुकाबला यहां एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना है। अब यह तो 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने पर ही साफ हो पाएगा कि रादौर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के कभी नहीं जीत पाने का सिलसिला इस बार भी टूट पाता है या नहीं।

  • साहित्यिक कार्यक्रम आईएएस एसोसिएशन का

    [object Promise]

    जयपुर। शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा आईएएस ऎसोसिएशन की साहित्यिक सचिव मुग्धा सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि आईएएस ऎसोसिएशन, के तत्वाधान में झालाना डूंगरी संस्थानिक क्षेत्र स्थित टेक्नोहब में पार्थ सारथी सेन शर्मा आई.ए.एस द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘लखनऊ डायरिज ऑफ लव एवं लॉगिंग’’ पर शनिवार को 11 बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख शासन सचिव, कार्मिक विभाग रोली सिंह लेखक शर्मा से उनकी पुस्तक पर चर्चा में भाग लेंगी।

    सिन्हा ने बताया कि लखनऊ डायरी समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए प्यार, दोस्ती, लालसा और रिश्तों की पड़ताल करती है। कहानी दिनेश, फिरोज और राहुल के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे उनकी यात्रा एक-दूसरे के साथ और लखनऊ शहर से ही जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि शर्मा की यह कृति लखनऊ शहर के प्रति सम्मान है जो शहर को विभिन्न आयामों के साथ देखने के साथ-साथ उसके विकास की गाथा को अनूठे ढंग से बयां करती है। लेखन के शौकीन शर्मा प्रारम्भ से ही विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में लेख, यात्रानामा एवं अपने विचारनामा लिख रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि शर्मा द्वारा वर्ष 2011 में यात्रानामा ‘‘ ए पैसेज अक्रॉस यूरोप’’ 2015 में उपन्यास ‘‘लव साइड बाय साइड’’ का प्रकाशन करवाया है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन, यूरोप, टर्की, मोरक्को तथा भारत की यात्रा के संस्मरणों को वर्ष 2016 में प्रकाशित यात्रानामा ‘‘एवरी मायल ए मेमॉरी’’ पिरोया है। इन सभी पुस्तकों का हिन्दी में भी अनुवाद हो चुका है।

  • राजस्थान अग्रणी प्रदेश बिजनेस रिफोर्म्स एक्सन प्लान क्रियान्वयन में : आयुक्त

    [object Promise]

    जयपुर। उद्योग आयुक्त मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया है कि बिजनस रिफोर्मस एक्सन प्लान के क्रियान्वयन में राजस्थान अग्रणी प्रदेषों में शामिल है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा राज्य सरकार के 18 विभागों के 80 बन्दुओं को समाहित करते हुए इस साल राज्यों की रेंकिंग 80 पाइंट्स पर फीड बैक आधारित की जाएगी।

    आयुक्त अग्रवाल शुक्रवार को उद्योग भवन में बिजनस रिफोर्मस एक्सन प्लान से जुड़े विभागों में से 6 विभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान समूचे देश में एचिवर प्रदेशों में शामिल रहा है। प्रदेश में आम नागरिकों को ऑनलाईन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

    मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब 80 पाइंट्स में कारोबार को आसान बनाने के लिए सुधारों से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाओं को समाहित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए दिषा निर्देशों में सात नए बिन्दुओं को जोड़ा गया है। उन्होंने बीआईपी, रीको, राजस्व, आईजी रजिस्ट्रेशन एण्ड स्टांप्स, एलएसजी, यूएसडी, उद्योग व एनआईसी के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिन्दुओं की क्रियान्विति प्रगति और सरलीकरण व पारदर्शी व्यवस्था की क्रियान्विति पर विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने रीको के औद्योगिक क्षेत्र में में औद्योगिक प्लाटों के आवंटन व राजस्व विभाग के ऑटो म्यूटेशन प्रक्रिया के स्क्रीन शॉट्स उपलब्घ कराने के निर्देश दिए ताकि केन्द्र सरकार के उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जा सके।

    संयुक्त निदेशक संजय मामगेन ने बताया कि बिजनस रिफोर्मस एक्सन प्लान की क्रियान्विति सुनिष्चित करने के लिए विभाग द्वारा समन्वय बनाने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

    बैठक में एएससीआर महेन्द्र कुमार पारख, बीआईपी से रीतू लोेहिया, यूडीएस से नीतिन नेहरा, डीआईजी रेवेन्यू एवं स्टाम्प्स से एलएस कुड़ी व एसडी व्यास, रीको से संजय वाघमार, एलएसजी से विजेन्द्र सिंह व रवि राय वर्मा, केपीएमजी से चंदन मिश्रा आदि ने संबंधित विभागों की प्रगति जानकारी दी।