Category: state-news

  • व्यापारी से राजस्थान के बांसवाड़ा में दिनदहाड़े लूट, 24 घंटे में तीसरी वारदात

    [object Promise]

    जयपुर। राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वो दिनदिहाडे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने महज 24 घंटे के भीतर लुटेरों ने एक के बाद एक लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला। शनिवार को दौसा और जोधपुर के बाद रविवार को बांसवाड़ा में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक व्यापारी पर फायर कर उससे 6 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में इलाके में नाकाबंदी कर दी है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    जानकारी के अनुसार, ये घटना बांसवाड़ा शहर के ठीकरिया औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 8.15 बजे हुई। व्यापारी सुभाषनगर निवासी यशवंत दोसी नानूभाई हमेशा की तरह स्कूटर पर अपनी गेहूं फैक्ट्री जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में कुशलबाग मार्बल के सामने मोड़ पर बाइक सवार दो जने उनके पास आए। युवकों ने धक्का देकर दोसी को गिराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपना स्कूटर रोक लिया। बदमाशों ने दोसी के स्कूटर के आगे लटकाया हुआ रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस पर दोसी ने बदमाशों से संघर्ष किया तो वे नीचे गिर गए। इसी दौरान बदमाशों में से एक ने पिस्तौल से फायर किया। बाद में रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 6 लाख रुपए बताए जा रहे हैं।

    दोसी की चीख-पुकार सुनकर पास में स्थित एक प्रतिष्ठान का गार्ड दौड़कर वहां आया। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश वहां फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी करवाई। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    बता दे, शनिवार दोपहर को दौसा में तीन बदमाश एक ज्वेलर से 80 हजार रुपए और करीब 3 लाख के जेवरात लूट ले गए थे। उसके कुछ देर बाद ही जोधपुर शहर में एक महिला अधिवक्ता से दो बदमाश 28 लाख 70 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे।

  • पत्नी को दिया तलाक छोटे कपड़े नहीं पहनने पर, पति को दिया महिला आयोग ने नोटिस

    [object Promise]

    पटना। पटना में तीन तलाक को लेकर अब अलग ही मामला सामने आया है। पति ने इस लिए तलाक दे दिया कि पत्नी ने छोटे कपड़े और शराब पीने से मना कर दिया। इस बात की शिकायत पीडिता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। इसके बाद उसके पति को नोटिस भेज दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, नूरी फातमा नाम की एक महिला ने दावा किया कि उसके पति ने उसे इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने मॉडर्न बनने, छोटे कपड़े पहनने और शराब के सेवन से मना कर दिया था। नूरी ने बताया कि उसकी शादी 2015 में इमरान मुस्तफा से हुई थी। कुछ समय बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो गए।

    पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने बाद इमरान मुझसे शहर की अन्य मॉडर्न लड़कियों की तरह बनने को कहने लगा। वो चाहता था कि मैं छोटे कपड़े पहनूं, नाइट पार्टी में जाऊं और शराब का सेवन करूं। फातमा ने बताया कि ऐसा करने से मना करने पर पति उससे मारपीट करने लग गया।

    फातमा ने आरोप लगाया कि कई सालों तक मुझे प्रताड़ित करने के बाद कुछ दिन पहले उसने मुझे घर छोड़ने के लिए कहा और जब मैंने मना किया तो उसने मुझे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़िता ने राज्य महिला से शिकायत कर दी है। इसके बाद उसके पति को नोटिस भेजा गया है।

    राज्य महिला आयोग की चेयरमैन दिलमणि मिश्रा ने बताया कि हमने मामले का संज्ञान लिया है। एक सितंबर को उसके पति ने तीन तलाक दिया था। हमने उसके पति को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था और दो बार उसने उसका गर्भपात भी कराया था।

    आपको बताते जाए कि एक अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी थी। देश में तीन तलाक कानून 19 सितबंर, 2018 से लागू हो गया। इसके लिए तीन साल की सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी तीन तलाक रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

  • HARYANA POLLS 2019 : सब ठीक है कांग्रेस में, कांग्रेस से भी ज्यादा भाजपा में है अंतर्कलह: शैलजा

    [object Promise]

    नई दिल्ली/चंडीगढ। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर हार जाने के बाद कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में करो या मरो की स्थिति है। मतदान के लिए 21 अक्टूबर की तारीख की घोषणा होने के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस ने हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अशोक तंवर के स्थान पर कुमारी शैलजा को तरजीह दी। इसके बाद नाराज तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

    तंवर के इस्तीफे पर शैलजा ने आईएएनएस से कहा, “कांग्रेस में सब ठीक है, भाजपा में कांग्रेस से भी ज्यादा अंतर्कलह है।”

    पार्टी ने शनिवार को अपना घोषणा-पत्र भी जारी किया, जिसमें कृषि ऋण माफी, बेरोजगारी भत्ता, राज्य में सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, पंचायती राज संस्थानों, नगर निकायों और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, अनुसूचित जाति (एससी) और अति पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति और महिलाओं के नाम संपत्तियों पर आवास कर में 50 फीसदी छूट देने का वादा किया गया है।

    वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावी भाषणों में राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने और असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने के मुद्दे उठाए हैं।

    भाजपा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर शैलजा ने कहा, “भाजपा ने 150 वादे किए थे, लेकिन पिछले पांच सालों में उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। वह राज्य में अपने अधूरे वादों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए एनआरसी और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को उठा रही है।”

    यह पूछने पर कि क्या यह संभव है कि किसानों को फसल नष्ट होने या सूखे की स्थिति में 12,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा, जैसा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया है? शैलजा ने कहा, “अगर पैसा जनता का है तो यह किसानों को क्यों नहीं बांटा जा सकता। कांग्रेस सबका खयाल रखेगी और सभी वादे पूरे करेगी।”

    पार्टी ने पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर अधिकतम दो एकड़ जमीन वाले किसानों को निशुल्क बिजली देने और पराली जलाने से बचने के लिए मशीनें लाने का भी वादा किया है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

    इसके अलावा पार्टी ने राज्य में मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के खिलाफ कड़ा कानून लाने का भी वादा किया है।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नूंह में अपने पार्टी के उम्मीदवार के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार करेंगे।

    यह पूछने पर कि क्या वह अन्य स्थानों पर भी प्रचार करेंगे? शैलजा ने कहा, “उनके कार्यक्रम की जानकारी होने पर हम मीडिया को सूचित कर देंगे।”

  • HARYANA POLLS : CM खट्‌टर काे कांग्रेस ने सोनिया की तुलना मरी हुई चुहिया से करने पर बताया खच्चर

    [object Promise]

    सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार ने गति पकड़ ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस पूरे देश में घूमी लेकिन मिला खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वो भी मरी हुई। इस बयान के बाद कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर खट्टर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘निम्नस्तरीय’ है और भाजपा के ‘महिला विरोधी चरित्र’ को दिखाता है। इसके अलावा कांग्रेस ने खट्टर से अपने बयान पर माफी की मांग की। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने खट्टर को ‘खच्चर’ बता डाला।

    इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ये लोग सारे देश में घूमने लगे कि कांग्रेस के लिए एक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाए। घूमते-घूमते इन लोगों ने तीन महीने गुजार दिए और तीन महीने बाद भी कौन बना सोनिया गांधी।

    मुख्यमंत्री खट्टर ने आगे कहा कि फिर वही गांधी परिवार, खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई। कांग्रेस में शामिल हुई अलका लांबा ने इस बयान को लेकर कहा कि संघी मानसिकता का कोई आदमी ही महिलाओं के प्रति ऐसी घटिया सोच रख सकता है।

  • पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने मरीज को लिख दिया ऐसा टेस्ट, पर्चा देखा तो उड़ गए होश

    [object Promise]

    रांची। झारखंड के चतरा जिले में डॉक्टर की लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो युवकों को डॉक्टर ने ऐसा टेस्ट कराने के लिए लिख दिया जिसके बाद सभी हैरान रह गए। जी हां, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे दो युवकों को डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट लिख दिया।

    झारखंड के चतरा जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा।

    इसके बाद दोनों युवकों ने डॉक्टर के खिलाफ चतरा जिले के सिविल सर्जन अरुण कुमार पासवान से शिकायत की है। इस बारे में पासवान ने संवाददाताओं से कहा, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुमार ने हालांकि, इन आरोपों को झूठा बताया है।

    बता दे, इससे पहले भी ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला जुलाई में सिहभूम जिले में भी देखने को मिला था, जब एक डॉक्टर ने पेट दर्द की शिकायत पर एक महिला को कॉन्डम का प्रयोग करने के लिए लिखा था।

    जब महिला दवा लेने मेडिकल स्टोर गई तब उसे पता चला कि डॉक्टर ने जो दवा लिखी है वह कॉन्डम है।

  • पंजाब : पराली नहीं जलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किसानों का मांगा समर्थन

    [object Promise]

    चंडीगढ़। धान की पराली जलाने से परहेज करने वाले प्रगतिशील किसानों की सराहना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को किसान समुदाय से पराली जलाने को रोकने के लिए बड़े स्तर पर शुरू किए गए अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। किसानों के एक समूह के साथ बातचीत में अमरिंदर सिंह ने कहा कि बदलाव के इन एजेंटों ने प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने में सहायता करके मानवता की सेवा की है।

    उन्होंने कहा कि उनके अनुभवों व विशेषज्ञता को भूमि की उर्वरता को बचाने के लिए सभी के द्वारा दोहराया जाना चाहिए और दूसरी तरफ पर्यावरण प्रदूषण को रोका जाना चाहिए।

    तेजी से घटते भूजल के समझदारी के साथ इस्तेमाल करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी को बचाना किसान समुदाय का कर्तव्य है।

    उन्होंने कृषि की विविधता और ड्रिप इरिगेशन जैसी तकनीकों पर जोर दिया और कहा कि यह तकनीक पानी की कमी की समस्या का एकमात्र जवाब हैं।

  • MP : सिंधिया का कमलनाथ सरकार पर एक और वार! अब तबादलों पर उठाए सवाल

    [object Promise]

    भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक के बाद एक लगातार वार किए जा रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ न होने को लेकर सवाल उठाए थे, और अब उन्होंने तबादलों व पोस्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

    सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुरैना में हुई एक बैठक में तबादलों और पोस्टिंग की जारी प्रक्रिया पर तंज कसा। सूत्रों के अनुसार, सिंधिया ने कहा, प्रदेश में तबादलों और पोस्टिंग में जो हो रहा है, वह सबको पता है। आप लोग तबादलों की सिफारिशों में संयम बरतें।

    इससे दो दिन पहले सिंधिया ने किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ न होने की बात कही थी। उन्होंने भिंड में कहा था, किसानों की कृषि ऋण माफी समग्रता से नहीं की गई है। केवल 50000 रुपए तक का ऋण ही माफ किया गया है जबकि हमने दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने के लिए कहा था। दो लाख रुपए तक के कृषि ऋण को माफ किया जाना चाहिए।

    सिंधिया के कर्जमाफी वाले बयान पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है, हमने पहली किश्त में 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने की बात कही थी, उसे किया है। अब आगे कर रहे हैं। अब दो लाख रुपए तक का करेंगे।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इससे पहले कांग्रेस के आत्मावलोकन की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था, कांग्रेस को आत्मावलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है। सिंधिया के किसान कर्जमाफी को लेकर उठाए गए सवाल पर विपक्षी दल भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार देर शाम कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफ नहीं किए हैं। यह उनकी पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना की पोल खोल कर रख दी है।

  • बिहार : सूखे खेतों में छा गई बुजुर्ग की दिखाई राह से हरियाली

    [object Promise]

    बांका। बिहार के कई जिले प्रत्येक साल प्राकृतिक प्रकोप का शिकार बनते रहे हैं। बांका जिले के कई प्रखंड भी प्रत्येक साल सूखे की चपेट में आते थे, लेकिन एक बुजुर्ग के प्रयास और उनके द्वारा दिखाई गई राह ने जिले के कटोरिया और चांदन प्रखंड के कम से कम 10 ग्राम पंचायतों को सूखे से मुक्ति दिला दी। 70 वर्षीय इस बुजुर्ग की तालाब ‘क्रांति’ से इन पंचायतों में पानी के सोते (स्रोत) तक ऊपर आ गए।

    बांका के कटोरिया और चांदन प्रखंड की मुख्य फसल धान और गन्ना है। इन दोनों फसलों में सिंचाई के लिए पानी की अधिक जरूरत होती है, जिस कारण कोई भी किसान एक साल में एक ही फसल उपजा पाता था। बताया जाता है कि यहां की कृषि पूरी तरह मानूसन की बारिश पर निर्भर थी।

    यहां के ग्रामीण बताते हैं कि अल्पवृष्टि के कारण इस क्षेत्र में अक्सर सूखे की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में एक दशक पूर्व 70 वर्षीय किसान अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने यहां के पुराने जलस्रोत- तालाबों, नालों और तटबंधों को पुनजीर्वित करने का बीड़ा उठाया और अब इस क्षेत्र में सूखा बीते दिनों की बात हो गई है।

    पंजरपट्टा गांव के किसान द्वारिका यादव कहते हैं कि राज्य सरकार ने इस साल भी बांका के कुछ प्रखंड सहित कई जिलों में सूखे की घोषणा की है, लेकिन कटोरिया उस सूची में नहीं है। यहां लगभग 70 प्रतिशत धान की खेती हुई है।

    वे बताते हैं कि अनिरुद्ध बाबू के प्रयास से आज इन दोनों प्रखंडों में 150 तालाब, चेकडैम और लिट सिंचाई आबाद हो गए हैं, जिससे पानी के सोते, जो नीचे चले गए थे वे काफी ऊपर आ गए हैं।

    कटोरिया के डोमसरनी गांव के रहने वाले अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने आईएएनएस से कहा कि वे जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद वर्ष 1976 में अपने गांव लौट आए थे और उस आंदोलन को फैलाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद 1983 में पांच एकड़ जमीन खरीदी और दो साल बाद ‘मुक्ति निकेतन’ की स्थापना की।

    उन्होंने कहा, “मैंने 18 राज्यों में जल संरक्षण पर जागरूकता फैलाने के लिए एक स्वयंसेवक के रूप में काम किया था। मैंने कटोरिया और भागलपुर जिले में पानी की कमी के मुद्दे को भी उठाया, लेकिन किसी ने समाधान नहीं दिया।”

    उन्होंने बताया कि पहली बार साल 2008 में काउंसिल फॉर एडवांसमेंट ऑफ पीपुल्स एक्शन एंड रूरल टेक्नोलॉजी (कपार्ट) की ओर से पहली बार इस क्षेत्र में पानी के लिए मदद दी। कपार्ट एक नोडल एजेंसी है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास के लिए स्वैच्छिक समूहों और सरकार के बीच मध्यस्थ का काम करती है।

    सिंह ने कहा, “उस समय शुरुआत में 30 पुराने जल निकायों को पुनजीर्वित करने, 20 कुओं और 35 फ्लिट सिंचाई मशीनों का निर्माण करने और 40 हैंडपंप स्थापित करने का बीड़ा उठाया था। इसके बाद नाबार्ड और अन्य संस्थानों द्वारा 30 तालाब, 25 चेकडैम और 10 लिट सिंचाई योजना का निर्माण कराया गया। इसके बाद तो सिलसिला चल पड़ा।”

    सिंह एक सड़क हादसे में पैरों में गंभीर चोट लगने से ज्यादा पैदल नहीं चल पाते, लेकिन उनकी मदद करने वाला एक दल उनके कामों को आगे बढ़ रहा है।

    सिंह कहते भी हैं कि उन्हें इस बात की ज्यादा खुशी है कि जिस काम को उन्होंने शुरू किया, उसे आज के किसान कई गांवों तक ले गए। इधर, एक अन्य किसान नरेश सिंह कहते हैं कि सिंह के इस पहल से 30 गांवों के लगभग 1,000 किसानों को सीधे फायदा हुआ है, जबकि 200 गांवों के कम से कम 10,000 किसानों ने अपनी जमीन पर पानी के लिए इस मॉडल को अपनाया है। वे कहते हैं कि आज गांव के किसान दो फसलें धान और गेहूं उपजा रहे हैं, जबकि गेहूं की खेती यहां के किसानों के लिए कभी सपने जैसे था।

    किसान गंगेश्वर मांझी कहते हैं कि इन गांवों में ‘मोबाइल लिट सिंचाई’ का भी प्रयोग किया जा रहा है। जलस्रोतों से ‘फोल्डर’ पाइपों को जोड़कर 1,000 फीट तक खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है। इसका प्रयोग कथौन, कटोरिया, हरहड़, भिखुवासर, भैरोगंज, लालपुर और वर्नी की पंचायतों के किसान कर रहे हैं।

    बांका जिला प्रशासन भी अनिरुद्ध सिंह के इस प्रयास की प्रशंसा करता है। बांका के जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा प्रसाद कहते हैं कि सरकार जल संरक्षण के उपाय कर रही है। कई योजनाएं हाल ही में शुरू हुई है। उन्होंने कहा सिंह का प्रयास लोगों के लिए उदाहरण है, इसके लाभ भी किसानों को मिल रहे हैं। प्रसाद कहते हैं कि प्रत्येक लोगों को जलसंरक्षण का प्रयास करना होगा।

  • बड़ू साहिब गुरूद्वारा में मुख्यमंत्री ने टेका माथा

    [object Promise]

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के बड़ू साहिब गुरूद्वारा में माथा टेका तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह किंगरा से भी भेंट की तथा ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

  • PMC BANK SCAM: आरबीआई के PMC पर प्रतिबंध के चलते गई अब तक तीन खाताधारकों की जान

    [object Promise]

    मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (PMC) बैंक में चल रहे संकट से अब तक तीन लोगों की जान चली गई है। आरबीआई के प्रतिबंध के बाद पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
    पीएमसी बैंक के ग्राहक खाते से अपने ही पैसे को निकालने के लिए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के 3 खाताधारक की मौत हो चुकी है। इसकी शुरुआत संजय गुलाटी से हुई है। दिल का दौरा पड़ने की वजह से संजय गुलाटी की मौत हो गई थी। गुलाटी के परिवार के मुताबिक उनके पीएमसी बैंक में चार खाते हैं, जिसमें 90 लाख रुपए जमा हैं। बेटे के दिव्‍यांग होने की वजह से संजय को नियमित रूप से पैसे की आवश्यकता पड़ती रहती थी।लेकिन वह बैंक से पैसा नहीं निकाल पा रहे थे। यही कारण है कि वह बीते कुछ दिनों से परेशान थे।

    इसी तरह 59 साल के फत्तोमल पंजाबी की मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई. जबकि मंगलवार की देर शाम बैंक की एक अन्‍य खाताधारक और 39 वर्षीय महिला डॉक्टर के कथित आत्‍महत्‍या कर ली हैं। हालांकि, इन दोनों ही मामले में पीएमसी बैंक के संकट से सीधा कनेक्‍शन नहीं बताया जा रहा है।