Category: state-news

  • आज हिंडन-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह

    [object Promise]

    देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज गाजियाबाद हिंडन (उत्तरप्रदेश) और पिथौरागढ़ के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। फ्लाइट हिंडन से पिथौरागढ़ और वापस हिंडन उड़ान भरेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा को हरी झंड़ी देंगे। गुरुवार दोपहर को सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। हवाई सेवा को शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री वापस दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री देहरादून लौट सकते हैं।

  • BPSC 65th prelims exam 2019: परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव

    [object Promise]

    BPSC 65th prelims exam 2019: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी की परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कमीशन ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स परीक्षा में बदलाव किया जा रहा है।

    उम्मीदवारों का सेंटर पहले खगड़िया, एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर में था। पर अब इसमें बदलाव किया गया है। बता दें कि अब 314091 से 314890 तक रोल नंबर के लिए सीताराम मेमोरियल उच्च विद्यालय सनहौली, खगड़िया है। उम्मीदवारों का सेंटर पहले मुजफ्फरपुर, एमबीएल इंटर कॉलेज में था। पर अब इसमें बदलाव किया गया है। बता दें कि अब 103521 से 104020 तक रोल नंबर के लिए एमबीएल कॉलेज है। उम्मीदवारों का सेंटर पहले आर्यन रेजीडेंशियल स्कूल, जीरो माइल, आरा था। पर अब इसमें बदलाव किया गया है। बता दें कि अब 449431 से 449950 तक रोल नंबर के लिए , आर्यन रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, गोहाना रोड, आरा है।

  • कांग्रेस ने हरियाणा में जारी किया घोषणा पत्र , प्रतिमाह तक 300 यूनिट बिजली फ्री होगी और…

    [object Promise]

    चंडीगढ़। कांग्रेस ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आजाद , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।

    कांग्रेस के घोषणा पत्र की यहां जानें मुख्य बातें…

    -हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनेगा।

    -10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपए सालाना वजीफा मिलेगा।

    -हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।

    -अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

    -300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री होगी।

    -300 यूनिट से बिजली अधिक पर रेट आधा देना होगा।

    • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आऱक्षण दिया जाएगा।

    • हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

    इसी तरह गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    -बच्चे का 5 साल का हो जाने तक 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    -पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

    -नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

    -विधवा महिलाओं विकलांग तलाकशुदा अविवाहित महिलाओं को 51 सौ रुपए प्रति माह पेंशन देंगे।

    -बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए चुल्हा खर्च के तौर पर देंगे।

    -अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का पुनर्गठन किया जाएगा।

    -पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दिया जाएगा।

  • भव्य शुभारंभ दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिबाधित महिला संगीत प्रतियोगिता का

    [object Promise]

    जयपुर। लुई ब्रेल दृष्टिहीन विकास संस्थान द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिबाधित महिला संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां में हुआ।

    देश के कई राज्यों से आईं 60 से अधिक नेत्रहीन बालिकाओं ने अपने सुरों से सजी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों के बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं युवा वर्ग तीन वर्ग बनाए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को गायन के दो मौके दिए गए। शनिवार की प्रस्तुति के बाद मार्क्स के आधार पर जिन बालिकाओं का चयन हुआ, उन्हीं को रविवार को होने वाले फाइनल राउंड में गाने का मौका मिलेगा।

    इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रवि जैन, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता रोली अग्रवाल, आयकर आयुक्त ने की। दोनो ही अतिथियों ने प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियों, महिला कलाकारों के लिए की गई सुविधाओं की सराहना की तथा नेत्रहीन हुनरबाजों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरन्तर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नासिर मदनी, राजेन्द्र जडेजा, मीना सक्सेना और नीलम शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम की एंकरिंग शंकर पुरोहित एवं डॉक्टर ममनून फातमा द्वारा की गई। अंत में राकेश कुमार पारीक द्वारा संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

    इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन ने उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य के सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत करवाया और संस्थान द्वारा संचालित कक्षा 8वी तक के बच्चों के लिए नेत्रहीन स्कूल एवं आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

    सांस्कृतिक संध्या
    शनिवार रात को नेत्रहीन बालक-बालिकाओं के हुनर से सजी रंगबिरंगी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन जैन, शासन सचिव, श्रम विभाग एवं अध्यक्षता जी के बंसल, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने की।

    ग्रांड फिनाले होगा कल
    शनिवार की गायन प्रस्तुति से चयनित बालिकाओं को रविवार होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • लगी आग मुंबई में ड्रीमलैंड सिनेमा के पास आवासीय इमारत में

    [object Promise]

    मुंबई। मुंबई महानगर के चरनी रोड इलाके में ड्रीमलैंड सिनेमा के पास रविवार अल सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आग में 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह लेवल 3 की आग है। इसके बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने क्रेन और सीढ़ी की सहायता से लोगों को जलती इमारत से बाहर निकाल लिया। आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारण भी पता नहीं चल पाया है।

  • HARYANA POLLS : खट्‌टर सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा-हरियाणा को भ्रष्टाचार में झोंका

    [object Promise]

    चंडीगढ़। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पांच साल में जिस सरकार ने हरियाणा को अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नारी अत्याचार, अशिक्षा आदि में झोंक दिया है। उसकी हिम्मत देखिए हरियाणा की जनता के सामने नया धोखा पत्र सामने लेकर आई है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खेड़ा ने आगे कहा कि हरियाणा का वोटर हिसाब मांग रहा है, जवाब मांग रहा है। जो नकल हमारे संकल्प पत्र की डीजाइन एवं शीर्षक में इन्होंने की, काश वो नकल पिछले पांच सालों में सरकार चलाने में भी कर ली होती तो हरियाणा का इतना बुरा हाल नहीं होता।

    खट्‌टर सरकार को दिखाया आईना…

    कांग्रेस नेता ने बताया कि बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, कहते हैं 2022 तक किसान की आय को दोगुना कर देंगे, पिछले पांच साल में जिन्होंने कृषि की वार्षिक विकास दर बढ़ोतरी को पांच प्रतिशत से घटा कर 2.5 प्रतिशत कर दिया, वे ऐसा वादा करने की हिम्मत भी कैसे करते हैं। अगर किसान की आय को 2022 तक दोगुना करना है तो कृषि विकास दर 10.4 प्रतिशत सालाना बढ़नी चाहिए। किसान आत्महत्याओं में पिछले पांच साल में 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    क्या कृषि मंत्री देंगे किसानों का जवाब…

    कांग्रेस नेता खेड़ा ने आगे कहा कि किसानों की आत्महत्या का जवाब मैनीफैस्टों के चेयरमैन ओमप्रकाश धनखड़ जी देंगे जो कृषिमंत्री भी हैं और किसानों को कायर बताते हैं? ।
    उन्होंने याद दिलाते हुए बताया कि 2015 में ये ही ओमप्रकाश धनखड़ थे जिन्होंने कहा था कि आत्महत्या करने वाले किसान कायर हैं। क्या हरियाणा का किसान भूल जाएगा कि अभी मई में मुख्ममंत्री मनोहरलाल खट्टर ने यहां तक कह डाला कि किसानों को ऋण माफी नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि इससे वे मुफ्तखोर एवं कामचोर हो रहे हैं।

  • WEST BENGAL: TMC पर लगाया सांसद ने आरोप भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का

    [object Promise]

    नादिया । पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपराधियों ने 52 वर्षीय एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा सांसद ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा का सदस्य था।

    पुलिस ने बताया कि हरलाल देबनाथ परचून की एक दुकान चलाता था, जिसकी राणाघाट पुलिस थाने के अंतर्गत हबीबपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पत्नी चंदना देबनाथ ने बताया कि दो हमलावर दुकान पर आए और उन्होंने कुछ समान मांगा, और जब वह उनके लिए सामान निकाल रहा था, उन्होंने हरलाल पर गोलीबारी की और वे वहां से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अपराधियों का पता लगाने और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

  • HARYANA ASSEMBLY ELECTION 2019: भाजपा का घोषणा पत्र हुआ जेपी नड्‌डा की मौजूदगी में जारी

    [object Promise]

    चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के रूप में जारी कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मौजूद थे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ का विमोचन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की तरह अपने घोषणा पत्र का नाम भी संकल्प पत्र रख दिया है, लेकिन ये नहीं जानते कि नाम बदलने से सरकार नहीं आती बल्कि विकास के काम करने से आती है।

  • HARYANA POLLS : किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख तक लोन और…

    [object Promise]

    चंडीगढ़। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र 2019’ जारी कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूद थे। संकल्प पत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ के जरिए भाजपा ने सभी वर्गों को ध्यान रखा है।

    इस घोषणा पत्र की मुख्य बातें ये हैं….

    • किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य

    • युवा विकास और स्वरोजगार नामक मंत्रालय का गठन

    • 500 करोड़ रुपए खर्च कर 25 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने की तैयारी
    • सभी 22 जिलों में आधुनिक अस्पताल का निर्माण

    500 करोड़ रुपए की लागत से 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने का वादा

    -राज्य में वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर तीन हजार रुपए दिये जाएंगे

    -हरियाणा को तपेदिक मुक्त बनाया जाएगा

    -2000 स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र बनाए जाएंगे

    -राज्य में 1000 खेल नर्सरियां भी बनाई जाएंगी

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : आजाद विधायक फिर आ खड़े हुए वहीं

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में जीते चारों आज़ाद विधायक एक बार फिर वहीं आ खड़े हुए हैं, जहां से उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरु की थी, विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले यह चारों विधायक अपने पदों से इस्तीफे दे कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन सब को उम्मीद थी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उन्हें टिकट दे देगी, लेकिन जब उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो इनमें से किसी के भी नाम उसमें शामिल नहीं किये गए थे।
    विधानसभा में फिर से पहुंचने की चाह रखने वाले इन विधायकों को लगा कि उनके साथ भाजपा ने धोखा किया है। इन्हें अपने-अपने इलाकों में अपनी पैठ का भरोसा है, इसलिए टिकट कटते ही यह फिर से आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आ गए। इनका एकमात्र मकसद भाजपा को पीछे धकेल कर जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधना है।

    कैथल जिले का पुंडरी एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां पिछले 23 साल से किसी पार्टी का कोई उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया है। पुंडरी में 1996 से आज़ाद उम्मीदवार ही जीत का परचम फहराते रहे हैं। आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे दिनेश कौशिक ने यहां से 2005 और 2014 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा ने जब इस क्षेत्र से वेदपाल को उम्मीदवार घोषित कर दिया तो बिना देर किये कौशिक ने पार्टी को अलविदा कह दिया और एक बार फिर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर लोगों के बीच आ गए।

    पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र से पिछले चुनावों में आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर जीते रविंद्र मछरौली भी टिकट की खातिर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने जब पिछली बार हार गए शशिकांत कौशिक पर एक बार फिर दांव लगाया तो मछरौली ने पार्टी छोड़ कर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर ही चुनाव लड़ना ठीक समझा। सफीदों क्षेत्र से पिछले चुनावों में जीते जसबीर देशवाल ने भी चुनाव लड़ने के लिए भाजपा छोड़ दी है। देशवाल थोड़े अर्से पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने जब कांग्रेस से आये पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को टिकट दे दिया तो देशवाल फिर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर गए।

    मेवात के मुस्लिम बहुल क्षेत्र पुन्हाना में भी ऐसा ही हुआ है। पिछले चुनावों में पुन्हाना से रईस खान आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। भाजपा सरकार ने उन्हें हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी दी थी। टिकट की चाह में रईस खान विधायक पद से इस्तीफा दे कर भाजपा में आ गए थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह महिला उम्मीदवार नौक्षम चौधरी का नाम देखा तो उन्होंने फ़ौरन भाजपा छोड़ दी और एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया।
    इन चारों आज़ाद विधायकों को विधानसभा में पहुंचने की इच्छा ही भाजपा में ले गई थी और जब इनमें से किसी को भी टिकट नहीं मिला तो विधायक बनने की चाह ही इन्हें भाजपा से बाहर ले आई। कभी इधर, कभी उधर होने वाले इन चारों आज़ाद विधायकों पर पुंडरी, समालखा, सफीदों और पुन्हाना की जनता इस बार भी भरोसा जाहिर करेगी या नहीं, यह 24 अक्टूबर को साफ़ हो जाएगा।