जयपुर। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अंतर्गत बुधवार को राज्य के सरकारी व निजी महाविद्यालयो के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा रिकाॅर्ड 18336 यूनिट का रक्तदान किया गया।
काॅलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि सबसे अधिक कोटा जिले से 2002, जयपुर से 1856, अजमेर से 1656, भीलवाड़ा से 1648, झुन्झुनू से 1189,जोधपुर से 1126, उदयपुर से 1086, चूरू से 1010 यूनिट रक्तदान किया गया। अन्य स्थानो पर भी इसी तरह से रक्तदान के समाचार मिले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य के महाविद्यालयों मे गाॅंधीजी को श्रद्धा से स्मरण करते हुए स्वप्रेरित होकर इतनी अधिक संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया है।
बोरड़ ने बताया कि रक्तदान के साथ ही काॅलेजो में स्वैच्छा से 30 हजार से अधिक संकल्प पत्र भी नियमित रक्तदान के लिए भरे गये हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान में प्रदेश के महाविद्यालयो के छात्र-छात्राओं के साथ ही संकाय सदस्यों द्वारा भी भारी संख्या में भाग लिया गया। देर शाम तक भी फलोदी,बीकानेर एवं कुछ अन्य स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान निरंतर चलता रहा।
Category: state-news
-
रिकाॅर्ड 18336 यूनिट का रक्तदान काॅलेज आयुक्तालय की पहल पर
[object Promise] -
तीसरी मंजिल से गिरी छठी कक्षा की छात्रा
[object Promise]जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक छठी कक्षा की छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार मालवीय नगर स्थित सेंट एन्सलम्स स्कूल में शुक्रवार दोपहर छुट्टी के समय छठी कक्षा की छात्रा रिद्धिमा ने तीसरी मंजिल से गिर गई। जिससे वह काफी घायल हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल छात्रा को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी छात्रा के गिरने के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया कि प्रारिम्भक जांच पडताल में सामने आया कि छात्रा के टेस्ट में नंबर कम आए थे। जिससे वह काफी तनाव में थी। स्कूल की छुट्टी के समय हुई इस घटना से अफरा—तफरी मच गई। वहीं स्कूल के बच्चे भी सहम गए। वहीं घटना का पता चलने पर परिजन अस्तपाल पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच पडताल की जा रही है।
[object Promise] -
जन्म के तत्काल बाद रैबीज रोधी टीके लगना अनिवार्य करना चाहिए केन्द्र सरकार को : ओमेश भारती
[object Promise]धर्मशाला। पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर ओमेश भारती ने कहा है कि केन्द्र सरकार को रैबीज रोधी टीके जन्म के तत्काल बाद लगना अनिवार्य करना चाहिए ताकि जानवरों के काटने से प्रति वर्ष होने वाली 49,000 मौतों को रोका जा सके। डॉक्टर भारती संक्रमण से होने वाली महामारी के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा,‘‘भारत में रैबीज से प्रति वर्ष औसतन 49 हजार लोगों की मौत हो जाती है। अगर आपको इसे मिटाना है तो आपको जन्म के तत्काल बाद रैबीज रोधी टीके लगाने अनिवार्य करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि यदि जन्म के तत्काल बाद शिशुओं को रैबीज रोधी टीके लगाए जाएं तो बाद में कुत्ता,बिल्ली,नेवला, बंदर अथवा किसी अन्य जानवर के काटने की सूरत में केवल उन्हें एक बूस्टर डोज ही काफी होगी।गौरतलब है कि डॉ भारती को इस साल मार्च में राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें यह सम्मान रैबीज रोधी टीकों के दाम को बेहद कम करने में उनके योगदान के लिए दिया गया था। उनकी पहल से इस पूरे उपचार की कीमत 35 हजार रुपए से घट कर प्रति मरीज 350 रुपए पर आ गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे नया वैश्विक मानक भी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रैबीज रोधी टीके निशुल्क होने के बावजूद इस वर्ष हिमाचल में पांच लोगों की मौत रैबीज से हो गई। सभी मौतें कुत्ते के काटने से हुईं। उन्होंने कहा कि गलत धारण और जागरुकता में कमी इन मौतों की वजह है।
-
बाढ़ के लिए मांगी गिरिराज सिंह ने माफी, बिहार सरकार को किया कठघरे में खड़ा
[object Promise]पटना। बिहार में बाढ़ से हुई तबाही के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि पटना में बाढ़ के लिए हम सब दोषी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हो पाए। केन्द्रीय मंत्री बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में आई बारिश से बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं कुव्यवस्था है। इसके लिए हम पटना वासियों से माफी मांगते हैं और बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। हम सब लोग दोषी हैं।
राजग का हिस्सा होने के साथ पटना में भी भाजपा के कई सांसद हैं और वहां की जनता ने हमपर भरोसा किया है। जो बाढ़ आई है इसके लिए जनता नहीं हम जिम्मेदार हैं। हम (राजग) जनता से क्षमा याचना करेंगे। मेरी पीड़ा पटना महानगर में बसे हुए लोगों को लेकर है, जिनका सारा सामान (जलजमाव में) बर्बाद हो गया है। हम पानी निकासी को लेकर सतर्क नहीं हो पाए। अगर हम सचेत हो जाते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।गिरिराज सिंह ने इससे पहले कहा था कि पटना के खराब हालत की एकमात्र वजह कुव्यवस्था है प्राकृतिक आपदा नहीं है। इस बीच, पश्चिम चंपारण के सांसद और भाजपा के नवनियुक्त बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पटना में जो हुआ है, वह प्रशासनिक विफलता का मामला है। राज्य सरकार को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए।
-
HARYANA ASSEMBLY ELECTION: 84 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की कांग्रेस ने,नहीं मिला अशोक तंवर को टिकट
[object Promise]चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी है। कांग्रेस ने 90 सीटों में से 84 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, रणदीप सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर और तोशाम से किरण चौधरी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मौजूदा 17 विधायकों में से 16 को टिकट दिया है। पार्टी ने हिसार के आदमपुर सीट से कुलदीप विश्नोई और पंचकूला सीट से चंद्र मोहन को मैदान में उतार दिया है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को टिकट नहीं दिया गया है। आपको बताते जाए कि बुधवार को अशोक तंवर के समर्थकों सहित दिल्ली के एआईसीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया था।
-
हरियाणा चुनाव :सांपला से दाखिल किया हुड्डा ने नामांकन
[object Promise]चंडीगढ़। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हुड्डा ने पहले अपने आवास पर एक हवन किया। इसके बाद वह अपने बेटे और तीन बार के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके हजारों समर्थक भी मौजूद रहे।
हुड्डा ने मीडिया से कहा कि राज्य में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोगों को धोखा दिया है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 154 चुनावी वादे किए थे, मगर इनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसानों, कर्मचारियों, दलितों और व्यापारियों की बेहतरी के लिए काम करेगी। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। कर्मचारी विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं और पुलिस उनपर लाठीचार्ज कर रही है।”
हुड्डा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब के पैटर्न पर कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।
चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करके राज्य में पार्टी के मामलों की बागडोर सौंपी है।
हुड्डा को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए भाजपा ने इंडियन नेशनल लोकदल के नेता सतीश नांदल को मैदान में उतारा है। नांदल 29 जून को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई खंड में भाजपा का वोट फीसद काफी बढ़ गया।
हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव का परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
-
शांत नहीं बैठूंगा जब शिवसेना का CM नहीं बनाऊंगा- उद्धव ठाकरे
[object Promise]मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena chief Uddhav Thackeray) ने गठबंधन काे लेकर कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र की भलाई के लिए भाजपा से गठबंधन में कंप्रोमाइज किया है।
आपको बताते जाए कि भाजपा (BJP)और शिवसेना का गठबंधन ऐसा है जिसमें हमेशा कुछ न कुछ खटपट सुनाई देती रही है। हमेशा शिवसेना की ओर से बीजेपी को आईना दिखाया जाता है।सामना के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजय राउत को दिए इंटरव्यू में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा से शिवसेना का गठबंधन हिंदुत्व पर आधारित है। ठाकरे ने यह भी कबूला कि उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में आने के लिए कंप्रोमाइज किया है, जो सिर्फ महाराष्ट्र की भलाई के लिए है।
ठाकरे ने आगे कहा कि हम कम सीटों पर लड़ रहे हैं, क्योंकि देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल ने मुझसे अपनी समस्या समझने की अपील की थी। भले ही शिवसेना कम सीटों पर लड़ रही है, लेकिन पार्टी ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उद्धव ठाकरे ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता (बालासाहेब ठाकरे) को जुबान दी थी कि एक दिन मैं शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाऊंगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक मैं अपने पिता को दिया हुआ वचन पूरा नहीं करता, तब तक शांत नहीं बैठूंगा।
-
HARYANA: मुरथल में महिला को अगवा कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
[object Promise]सोनीपत। हरियाणा महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना थम नहीं रही है। अब एक और गैंग रेप की घटना सामने आई है। हरियाणा के मुरथल में पति और बेटी के साथ सोनीपत जा रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार सुबह मुरथल के एक ढाबे में भोजन के बाद अपने पति और बेटी के साथ लौट रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया और कैंटर में उसका गैंगरेप किया गया।
उसने पुलिस को कैंटर के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी विजय, सोनू और सुमेर के नाम से एक-दूसरे को बुलाते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जींद जिले के शीला खेरी गांव के विजय के रूप में हुई।
-
विभिन्न विकासात्मक मुद्दो पर बात रखी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आवास में
[object Promise]ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेे शिमला में उनके आवास ओक ओवर में रि. जरनल सतीश कुमार ने मुलाकात की। रि. जनरल सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया कि हिमाचल के समस्त शक्तिपीठ जो कि सरकार ने अधिग्रहण 1987 से किया है। इतनी सरकारें आई और गई लेकिन आज दिन तक इन शक्तिपीठों में विश्व स्तरीय सुविधाऐं देश विदेश से आने वाले सालाना लाखों लोगों को मुहैया नही हो पाई।
मौजूदा वक्त में भी यह शक्तिपीठ पुराने ही नजर आ रहे हैं जबकि डेवेल्प सिटी कहां से कहां तक पंहुच गई हैं जैसे चंडीगढ़ इसलिए इन शक्तिपीठों ज्वालामुखी, कांगड़ा, ब्रजेश्वरी, चामुंडा, नयना देवी के लिए विशेष रुप से एक मास्टर प्लान सिटी ब्यूटीफुल बनाने के उदेश्य से बनाया जाए इन शक्तिपीठों के धन को इसी क्षेत्र के विकास में लगाकर उसे धरातल पर कार्यान्वित किया जाए। यह कार्य आपके कार्यकाल में पूरा हो गया तो शक्तिपीठों के विकास का स्वर्णिंमकाल होगा।
उन्होने कहा कि हिमाचल में पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं जो कि हिमाचल एक दृष्टिकोण लेकर चलें हैं शिखर की ओर हिमाचल जिनता दर्द जनता का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महसूस करते हैं शायद ही किसी ने किया होगा। वहीं रि. जनरल सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक पत्र भी सौंपा। और जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति के कुशल प्रशासकीय प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वह धरातल पर हर समस्या का समाधान त्वरित करते हैं जिससे जनता की समस्याओं को निवारण तत्काल हो पाता है।
उन्होने कहा कि पिछले 10 वषों से ज्वालामुखी शक्तिपीठ क्षेत्र में रह रहे हैं लेकिन विकास के मामले में यह क्षेत्र आज भी अछूता है क्योंकि नगर परिषद ज्वालामुखी अपना कार्य सही नही कर रही है। जिसका परिणाम है कि शहर के सात बार्डों की गलीयों के रास्ते टूटे हुए हैं। अधिकारी मस्त है जनता त्रस्त है। इसके अलावा खौला क्षेत्र में आम रास्ते को लोगों ने स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के आने जाने के लिए बंद कर रखा है। इस रास्ते को भी खुलवाऐं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रि. जनरल सतीश कुमार के सुझावों पर उन्हे आश्वस्त किया कि जल्द ही वह गंभीरतापूर्वक समस्त बिंदुओं पर गौर करेगें।
-
किसान ‘पीएम किसान पोर्टल’ पर आधार के नाम को ही करे अपलोड
[object Promise]जयपुर। रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने सोमवार को बताया कि पीएम किसान पोर्टल पर किसान आवेदन करते समय उसके आधार कार्ड में उल्लेखित नाम को ही लिखे क्योंकि केन्द्र सरकार द्वारा किसान के नाम का उसके आधार कार्ड में मिलान होने पर ही उसके खाते में राशि जारी कर रहा है। अतः जिन किसानों को एसएमएस द्वारा सूचित किया जा रहा है वे किसान संशोधन के साथ पीएम किसान पोर्टल पर आधार में उल्लेखित नाम को अपडेट करे।
डॉ. पवन ने कहा कि राज्य के किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 1562.38 करोड़ की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 39.70 लाख किसानों को 794.04 करोड़ रूपये, द्वितीय किश्त 32.07 लाख किसानों को 641.55 करोड़ रूपये तथा तृतीय किश्त 6.33 लाख किसानों को 126.79 करोड़ की हस्तान्तरित की गई है।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर तक 12 लाख 10 हजार किसानों के पक्ष में तीसरी किश्त जारी करने हेतु भारत सरकार को अभ्यर्थना भेजी गई है। जिसमें से 11 लाख 75 हजार 250 किसानों के पक्ष में तीसरी किश्त की राशि लगभग 235.05 करोड़ रूपये स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की राशि आधार में अंकित नाम एवं आवेदन में भरे गए नाम में त्रुटि होने के कारण जारी नही हो पा रही है वे किसान आधार मेंं उल्लेखित नाम को ही पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन में अपडेट करें।