Category: state-news

  • राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग तथा रैली के लिए स्थान निर्धारित : उपायुक्त

    [object Promise]

    पंचकूला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2019 में राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग, पोस्टर व बैनर तथा रैली के लिए जिला की 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र मेें स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि पंचकूला नगर निगम के विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंगए पोस्टर व बैनर लगाने के लिए वार्ड नम्बर 9, 10, 12, 14, 17 व 18 निर्धारित किए गए है। इन वार्डों में सेक्टर 5 में शालीमार के पास खुली जगह, सेक्टर 5 सिथत परेड ग्राउंड, सेक्टर 16 मार्किट के पास खुली जगह, उद्यौगिक क्षेत्र फेज-।। के पीछे सेक्टर 15 में ओपन स्पेस, सेक्टर 20 न्यू ग्रेन मार्किट में ओपन स्पेस, सेक्टर 14 मार्किट के पास ओपन स्पेस तािा सेक्टर 19 मार्किट के पास ओपन स्पेस को रैलियो के लिए निर्धारित किया गया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 7 में होर्डिंग पोस्टर व बैनर लगाने के लिए खड़क मंगोली में ओपन स्पेस निर्धारित की गई है जबकि रैली के लिए गांव खड़क मंगोली में ट्रक युनियन के पास ओपन ऐरिया का स्थान निर्धारित किया गया है। वार्ड नंबर 8 में एमडीसी सेक्टर 5 में गांधी कालोनी के पास होर्डिंगए पोस्टर व बैनर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है और एमडीसी सेक्टर 4 व 5 तथा गांव भैंसा टिब्बा के पास ओपन स्पेस को रैलियों के लिए चुना गया है।

    वार्ड नंबर 9 में होर्डिंगए पोस्टर व बैनर लगाने के लिए सेक्टर 7, डस्टबिन व सामुदायिक केन्द्र के पास ओपन स्पेस का चयन किया गया है जबकि सेक्टर 7 में सामुदायिक केन्द्र, डाकघर तथा पेट्रोल पंप, सेक्टर 8 के पास ओपन स्पेस का चयन रैली स्थान के तौर पर किया गया है। वार्ड नंबर 10 में होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए सैक्टर 17 स्थित 16-17 की डिवाईडिंग पर ओपन स्पेस को चयनित किया गया है तथा यवनिका पार्क के सामने सेक्टर 9 मार्किट में ओपन ऐरिया तथा सेक्टर 17 के शोरूम व बूथों के आगे ओपन स्पेस को विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान रैली करने के लिए चुना गया है। वार्ड नंबर 11 में सेक्टर 16 लेबर चैंक व गांव बुढनपुर, गरूद्वारा के पास ओपन स्पेस का चयन होर्डिंग पोस्टर व बैनर लगाने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 11 में रैली करने के लिए लेबर चैंक सेक्टर 16 तथा अग्रवाल भवन सेक्टर 16 के पास ओपन स्पेस का चयन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 12 में मकान नंबर 1858 के पास व ओद्यौगिक क्षेत्र फेज-।। के पास ओपन स्पेस का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए चयनित किए गए हैं। वार्ड नंबर 12 में सेक्टर 15 की मार्किट के पीछे ओपन स्पेस व ओद्यौगिक क्षेत्र फेज-।। के पास ओपन स्पेस का चयन रैलियां करने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 13 में गांव अभयपुर के पास ट्रक युनियन के पास ओपन स्पेस का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने व पुलिस लाई सेक्टर 19 व गांव अभयपुर के पास ओपन स्पेस का चयन राजनैतिक पार्टियों के रैली करने के लिए निर्धारित किया गया है।

    वार्ड नंबर 14 में किसान भवन के सामने खुली जगह को होर्डिंगए पोस्टर व बैनर लगाने व पुलिस पोस्ट सेक्टर 14 के सामने ओपन स्पेस का चयन रैलियां करने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 15 में सेक्टर 10 मार्किट तथा सैक्टर 11 मार्किट की साईड में रेहड़ी मार्किट के पास ओपन स्पेस को चुना गया है। वार्ड नंबर 16 में सेक्टर 4 मार्किट के पीछे व गांव माजरी में खेड़ा के पास खुली जगह का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने व रैलियां करने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 17 में सेक्टर 21 मार्किट के पास दाएं व बाएं तरफ ओपन का स्पेस का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने जबकि वैटनरी अस्पताल गांव देवीनगर व पुलिस पोस्ट सेक्टर 21 के पास ओपन स्पेस का चयन राजनैतिक पार्टियों के रैलियां करने के लिए किया गया है।

    वार्ड नंबर 18 में सेक्टर 20 मार्किट बीएसएनएल एक्सचेंज के पास ओपन स्पेस का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने व अनाज मंडी सेक्टर 20 के पास ओपन स्पेस का चयन रैलियां करने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 19 के तहत सेक्टर 25 व 26 मार्किट के पास ओपन स्पेस का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने व राजनैतिक पार्टियों द्वारा रैलियां करने के लिए किया गया है। वार्ड नंबर 20 में रामगढ में खेड़ा मंदिर चैंक का चयन होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने व रैलियां करने के लिए किया गया है।

    [object Promise]

  • व्यवस्था की कुव्यवस्था का परिणाम है…अपनों का नीतीश पर वार

    [object Promise]

    बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बाढ़ और पटना में जलजमाव को लेकर बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसे प्राकृतिक आपदा बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पटना का जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं, व्यवस्था की अव्यवस्था है, सरकार की चूक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहत व्यवस्था कागजों में सिमटी हुई है।

    प्रशासन के लिए बाढ़ उत्सव के समान है। विभागीय प्रावधान की आड़ में मानवीय संवेदना के साथ मजाक किया जा रहा है। भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि पटना में जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की चूक है। व्यवस्था की अव्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि तीन अगस्त को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन, बाढ़ आने पर सारी तैयारियों की पोल खुल गई।

    बेगूसराय के सांसद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सामुदायिक रसोई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बाढ़पीडि़तों के भोजन के लिए सामुदायिक रसोई संचालन की बात कही जा रही है, लेकिन सवाल उठता है कि पानी से घिरा परिवार उस सामुदायिक रसोई तक कैसे पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा और जद (यू) की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले पटना में लगातार हो रही बारिश के बाद जलजमाव को प्राकृतिक आपदा बताया था।

  • सीताजी तो ‘मेरी जान’ है ऐसा विवादित बयान दे मुसीबत में पड़े भाजपा MLA राजकुमार

    [object Promise]

    देहरादून। रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित बयान सोशल मीडिया पर आने से मामला गरमा गया है। इंदिरा कॉलोनी में अायोजित रामलीला में रावण की भूमिका अदा करते हुए ठुकराल ने कहा कि सीता जी तो ‘मेरी जान’ है। ठुकराल के इस विवादास्‍पद डायलॉग पर रामलीला के आयोजकों ने भी आपत्ति जताई है।

    आयोजकों के आपत्ति के बाद भी ठुकराल ने अपना अभिनय जारी रखा। ठुकराल के डायलॉग को सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। ठुकराल रामलीला के मंचन के दौरान साधू का वेष धारण कर सीता जी के पास पहुंचे। उन्‍होंने सीता से कहा कि आप बहुत जवान दिख रही हैं। तुम्‍हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो।

    नाटक में सीता बने युवक ने जवाब देते हुए कहा कि ‘जी हां भगवन। सीता मेरा नाम है।’ ‘सीता’ के जवाब देने पर रावण बने भाजपा विधायक ने कहा कि सीता, मेरी जान। ठुकराल के इतना कहते ही वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। ठुकराल के इस बयान पर विवाद मच गया और नाटक के आयोजकों ने भी इस पर आपत्ति जताई। इस मामले पर ठुकराल ने स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने सीता ‘मेरी जान’ कहा था लेकिन यह भी कहा कि उनका डायलॉग पटकथा का हिस्‍सा था।

    भाजपा विधायक ने कहा कि यह राजकुमार नहीं बोल रहे थे। यह सीता के प्रति लगाव की वजह से राक्षस रावण बोल रहा था। मैंने जितने भी शब्‍द बोले वह पटकथा का हिस्‍सा थे। ठुकराल ने आगे बताया कि मेरी राम और सीता के प्रति अपार श्रद्धा है। सीता मेरे लिए मां के समान हैं और जितनी बार मैंने अपहरण का दृश्‍य मंचित किया, उतनी बार मैंने सीता माता के पैर छूए और उनसे माफी मांगी। इसी बीच कांग्रेस ने कहा कि ठुकराल का यह बयान दर्शाता है कि बीजेपी और उसके नेता राम और सीता का कितना सम्‍मान करते हैं।

  • पंजाब की कोई भूमिका नहीं बेअंत के हत्यारे की रिहाई में: अमरिंदर सिंह

    [object Promise]

    लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लंबे समय से कैद टाडा कैदियों की सिर्फ सूची भेजी थी और मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे या किसी दूसरे खास कैदी की रिहाई के केंद्र के कथित फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ 17 कैदियों की सूची भेजी थी, जिन्हें पंजाब में आतंकवादी व विघटकारी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया था। केंद्र ने कैदियों की रिहाई पर स्वतंत्र तौर पर फैसला लिया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को अभी भी नौ कैदियों के नाम प्राप्त करने हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

    अमरिंदर सिंह मीडिया में आईं उन रपटों पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट कर रहे थे, जिनमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना उन आठ कैदियों में शामिल है, जिन्हें केंद्र ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर मानवीय आधार पर रिहा करने का फैसला किया है।

    बेअंत सिंह ने पंजाब में आतंकवाद खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी।

    उन्होंने कहा कि राजोआना, राज्य सरकार द्वारा केंद्र को सौंपी गई 17 लोगों की सूची में शामिल है, क्योंकि वह एक टाडा कैदी है। सूची के दूसरे कैदियों की तरह उसने जेल में 14 साल से ज्यादा समय काटा है।

    अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस का रुख बेअंत सिंह के हत्यारों पर हमेशा से साफ व सुसंगत रहा है कि उन्हें अपनी पूरी सजा काटनी चाहिए।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर मौत की सजा के खिलाफ हैं, जिसे उन्होंने 2012 में भी कहा था।

    उनकी निजी राय है कि मौत की सजा के सभी मामलों को आजीवन कारावास में बदला जाना चाहिए।

    टाडा कैदियों की रिहाई से राज्य की शांति को खतरा होने की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी को राज्य का सौहार्द्र बिगाड़ने नहीं देंगे।

  • राज्य सरकार ने आदेश जारी कर किया सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानान्तरण

    [object Promise]

    जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। जिनमे 4 उप निदेशक, 6 सहायक निदेशक, 6 जनसम्पर्क, अधिकारी एवं 2 सहायक जनसम्पर्क अधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन किया गया है।

    आदेश के अनुसार राजेश कुमार व्यास को उप निदेशक, साहित्य शाखा, मुख्यालय जयपुर, सीताराम मीणा, को उप निदेशक आयोजना शाखा, मुख्यालय जयपुर, राजेन्द्र सिंह मीणा को उप निदेशक, सूजसका, भरतपुर, दीपक दत्त आचार्य, को उप निदेशक सूजसका, जैसलमेर में पदस्थापित किया गया है।

    इसी प्रकार गणपत सिंह नारोलिया को सहायक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (IEC) ब्रजेश कुमार सामरिया को सहायक निदेशक सूजसका, सवाई माधोपुर, आलोक आनंद को सहायक निदेशक मुख्यमंत्री कार्यालय, विवेक जादौन, को सहायक निदेशक सूजसका , नागौर, विजय खण्डेलवाल को सहायक निदेशक सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर, क्षिप्रा भटनागर को सहायक निदेशक, पंजीयन शाखा, मुख्यालय जयपुर में लगाया गया है।

    आदेश के अनुसार आशीष कुमार जैन, को जनसम्पर्क अधिकारी, क्षेत्र प्रचार शाखा, मुख्यालय जयपुर, कविता जोशी को जनसम्पर्क अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर, पवन कुमार शर्मा को जनसम्पर्क अधिकारी, सूजसका, पाली, भानु प्रताप सिहं गुर्जर को जनसम्पर्क अधिकारी अजमेर डिस्कॉम, धमेन्द्र कुमार मीणा को जनसम्पर्क अधिकारी करौली, प्रमोद कुमार वैष्णव को जनसम्पर्क अधिकारी, राजस्थान आवास मण्डल, जयपुर में पदस्थापित किया गया है।

    इसी प्रकार श्री राजेश यादव, को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सूजसका, जालौर एवं श्री मनोज कुमार को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, सूजसका, झुंन्झुनू में पदस्थापित किया गया है।

  • MP HONEY TRAP CASE : श्वेता जैन भाजपा की सदस्य नहीं अब – शैलेंद्र जैन

    [object Promise]

    सागर। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप सेक्सकांड की मुख्य आरोपी सागर निवासी श्वेता विजय जैन भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। यह बात भाजपा विधायक और पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही।

    भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा को लेकर बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन से श्वेता विजय जैन को लेकर सवाल पूछे गए कि क्या वह भाजपा में हैं? इस पर विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने कहा, श्वेता के पति विजय जैन भाजपा के सक्रिय नेता थे।

    उनकी पत्नी के तौर पर श्वेता पार्टी में सक्रिय हुईं। पिछले कई वर्षो से वह पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। चूंकि भाजपा की हर छह साल में सदस्यता होती है, उनकी सदस्यता नहीं हुई है। अब वह पार्टी की सदस्य नहीं हैं।

    ज्ञात हो कि राज्य के हनी ट्रैप सेक्सकांड में पकड़ी गईं पांच महिलाओं में एक श्वेता विजय जैन भी है और उसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह सागर की रहने वाली है और उसी के चलते लगातार उसकी राजनीतिक सदस्यता को लेकर सवाल उठ रहे थे। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे मंगलवार को 14 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया था।

  • पटना की स्थिति व्यवस्था की कुव्यवस्था का है परिणाम- गिरिराज

    [object Promise]

    बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बाढ़ और पटना में जलजमाव को लेकर बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसे प्राकृतिक आपदा बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पटना का जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं, व्यवस्था की अव्यवस्था है, सरकार की चूक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहत व्यवस्था कागजों में सिमटी हुई है।

    प्रशासन के लिए बाढ़ उत्सव के समान है। विभागीय प्रावधान की आड़ में मानवीय संवेदना के साथ मजाक किया जा रहा है। भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि पटना में जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की चूक है। व्यवस्था की अव्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि तीन अगस्त को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन, बाढ़ आने पर सारी तैयारियों की पोल खुल गई।

    बेगूसराय के सांसद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सामुदायिक रसोई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बाढ़पीडि़तों के भोजन के लिए सामुदायिक रसोई संचालन की बात कही जा रही है, लेकिन सवाल उठता है कि पानी से घिरा परिवार उस सामुदायिक रसोई तक कैसे पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा और जद (यू) की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले पटना में लगातार हो रही बारिश के बाद जलजमाव को प्राकृतिक आपदा बताया था।

  • उत्तराखंड में बवाल, 90 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को BJP ने पार्टी से किया बाहर

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से बड़ी खबर है। पार्टी ने बीजेपी के 90 कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त पाने के बाद इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है, जिनमें जिला स्तर के कई मंत्री शामिल हैं। पार्टी की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इन सभी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

    पार्टी ने जिलेवार ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। सबसे ज्यादा 19 कार्यकर्ता अल्मोड़ा जिले से बर्खास्त किए गए हैं। पार्टी को इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थीं कि पंचायत चुनाव में ये अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

    इन शिकायतों के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला स्तर पर समितियों का गठन किया था। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर अब यह कार्रवाई की गई है।

  • HARYANA ASSEMBLY ELECTION: 12 प्रत्याशियों के नाम किए BJP ने जारी, सोनाली फोगाट लड़ेंगी आदमपुर से चुनाव

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद अब 90 सीटों के लिए सारे उम्मीदवारों का एलान हो गया है। इससे पहले भाजपा ने 78 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी।

    लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने नारायनगढ़ से सुरेंदर राणा, पानीपति सिटी से प्रमोद विज, गनौर से निर्मल चौधरी, खरखौदा से मीना नरवाल, फतेहाबाद से दुदाराम बिश्नोई, आदमपुर से सोनाली फोगाट, तोशम से शशिरंजन परमार, मेहम से शमशेर, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील मुसेपुर, गुड़गांव से सुधीर सिंगला और पलवल से दीपक मंगला को टिकट दिया गया है।

    इस लिस्ट में भी बादशाहपुर सीट से विधायक राव नरबीर सिंह और फरीदाबाद से विधायक बिपुल गोयल का नाम नहीं है। ये दोनों राज्य सरकार में मंत्री हैं।

    आपको बताते जाए कि भाजपा ने दो मंत्रियों सहित कुल 14 विधायकों का टिकट काटा है। 12 सीट की इस सूची में पलवल से सीएम के सचिव दीपक मंगला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गुड़गांव से विधायक उमेश अग्रवाल का टिकट काट सुधीर सिंगला पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

  • राज्यपाल ने किया वीरागंनाओं को प्रणाम, शहीदों को नमन, कहा – राजस्थान के कण-कण में वीरत्व का भाव है

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान की भूमि के कण-कण में वीरत्व का भाव है। उन्होंने वीरांगनाओं को प्रणाम और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत निरर्थक नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरा देश शहीदों के परिवारजन के साथ हर परिस्थिति में साथ खड़ा हुआ है।

    मिश्र गुरूवार को यहां सीतापुरा स्थित होटल क्राउन प्लाजा में जी राजस्थान द्वारा आयोजित ‘‘है नमन उनको‘‘ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने राज्य के बीस शहीदो की वीरांगनाओं और परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    राज्यपाल ने कहा कि वीरों ने शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र की रक्षा की। आंतकवादियों के विरूद्व संघर्ष किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रबल इच्छा शक्ति वाले लोग राजस्थान में मौजूद है। समारोह को दक्षिण पश्चिम कमान के प्रमुख मेजर जनरल बी.पी.सिंह ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उद्बोधन जी राजस्थान के पुरूषोत्तम वैष्णव ने किया। समारोह में सेना के अधिकारीगण भी मौजूद थे।