Category: state-news

  • अपनी मांगे मनवाने के लिए एमबीबीएस छात्रों ने गांधीगिरी का लिया सहारा

    [object Promise]

    पिछले कई दिनों से विवादों में घिरे जिले के गांव गिरावड़ के मेडिकल छात्रों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए गांधीगीरी का सहारा लिया। पिछले 24 दिनों से धरने व हड़ताल पर बैठे इन छात्रों ने झज्जर की सड़कों मुख्य चौराहों पर राहगीरों के न सिर्फ जूते साफ किए बल्कि बूट पॉलिश भी की।

    बूट पॉलिश के दौरान छात्रों ने अपना मेहनताना केवल पांच रुपये रखा। इस दौरान छात्रों ने शहर के कई स्थानों पर बूट पॉलिश करने के लिए बोर्ड लेकर बैठे और फेरी भी लगाई। बता दें कि गांव गिरावड़ स्थित वर्ल्ड कॉलेज के करीब 103 छात्र प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल बैठे हैं।

    छात्रों ने हाथ में पोस्टर ले रखा था और विरोध के लिए गांधीगीरी का रास्ता अपनाया। पोस्टर पर लिखा था कि 5 रुपये में जूतों की पॉलिश कराएं। प्रदर्शनकारी छात्र कई मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्थान में पर्याप्त संसाधन नहीं होने, पढ़ाने के लिए शिक्षकों के अभाव आदि को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है।

  • मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सेक्स के लिए मजबूर छात्राये

    [object Promise]

    मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की सरगना के खुलासे के बाद 12 अधिकारियों और 8 पूर्व मंत्री बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली श्वेता जैन ने एसआईटी के सामने खुलासा किया है कि उसने करीब 2 दर्जन कॉलेज गोइंग गर्ल्स को सेक्स जाल का हिस्सा बनाया। इसमें लोअर मिडिल क्लास परिवार की लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार के बड़े अधिकारियों और नेताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

    श्वेता ने यह भी कहा कि हनी ट्रैप का मकसद वीआईपी को इसमें फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये के आकर्षक सरकारी अनुबंधों की खरीद करना था। इनमें से कई कॉन्ट्रैक्ट श्वेता जैन और उनकी साथी आरती दयाल की नामी-गिरामी कंपनियों को कमीशन के आधार पर दिए गए थे। कॉन्ट्रैक्ट खरीदने के अलावा श्वेता मध्य प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग भी मैनेज करती थीं।

    अधिकारियों की डिमांड में मंगाई गईं कॉलेज छात्राएं

    इंदौर में पूछताछ के दौरान श्वेता ने एसआईटी को बताया कि अधिकारियों की डिमांड पर उसने आर्थिक रूप से कमजोर कॉलेज जाने वाली छात्राओं को अपने रैकिट में फंसाया और उन्हें नामी-गिरामी हस्तियों के साथ बेड पर जाने के लिए मजबूर किया, जिनमें से अधिकतर उनके पिता की उम्र के रहे होंगे।

    सचिवालय में कराई टॉप ब्यूरोक्रेट्स से मुलाकात
    एसआईटी ने श्वेता के सामने 18 साल की लड़की को पेश किया। लड़की ने एसआईटी के सामने खुलासा किया कि प्रतिष्ठित कॉलेज में ऐडमिशन लेने की चाह में वह श्वेता के संपर्क में आई थी। श्वेता ने दावा किया था कि वह मध्य प्रदेश के कई बड़े अधिकारियों के काफी करीबी हैं। श्वेता ने किसी तरह उस लड़की को मना लिया और उसे भोपाल स्थित सचिवालय लेकर गई जहां उसने सचिव स्तर के तीन अधिकारियों से आरोपी लड़की की पहचान कराई। श्वेता ने लड़की को इंदौर से भोपाल आने-जाने के लिए एक ऑडी कार भी दी।

    पैरंट्स से किया पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा
    एक वरिष्ठ एसआईटी अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़की ने शुरुआत में श्वेता की बात मानने से इनकार कर दिया था और नरसिंहगढ़ में अपने घर वापस लौट गई। इसके बाद आरती दयाल उस लड़की के घर गई और उसके पिता से कहा कि अगर वह अपनी बेटी को भोपाल भेजते हैं तो उनका एनजीओ लड़की की पढ़ाई के सारे खर्चे उठाएगा।

    लोअर मिडिल क्लास परिवार की लड़कियों को बनाया निशाना
    एसआईटी को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि एक दिन आरती ने उसे श्वेता का एमएमएस दिखाया, जिसमें वह एक अधिकारी के साथ सेक्स कर रही थी। आरती ने लड़की से कहा था कि बड़े पद पर पहुंचने के लिए यह सब कुछ करना होता है। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि एनजीओ और लोअर मिडिल क्लास परिवारों की बेटियों को नौकरी देने के नाम पर आरती और श्वेता ने कई कॉलेज जाने वाली छात्राओं को बहला-फुसलाकर हनी ट्रैप रैकिट में शामिल कर दिया।

    पिता की उम्र के शख्स के साथ कराया गया जबरन सेक्स
    30 अगस्त को एसआईटी के सामने दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि आरती और उसकी साथी श्वेता उसे एक लग्जरी कार से इंदौर लेकर गई और वहां के पॉश इंफिनिटी होटल में ठहरीं। अगले दिन शाम को एक सरकारी इंजिनियर हरभजन सिंह (60) से उसकी पहचान कराई गई। इसके बाद लड़की को हरभजन के साथ पूरी रात रुकना पड़ा और सेक्स करना पड़ा। लड़की ने बताया कि आरती ने होटल रूम का विडियो बनाया था, जहां वह हरभजन के साथ सोई थी।

    मॉडर्न लाइफस्टाइल का लालच देकर सेक्स जाल में फंसाया
    विडियो क्लिप के आधार पर श्वेता ने हरभजन सिंह से 3 करोड़ रुपये मांगे थे। लड़की को भी धमकी दी गई कि अगर उसने अपने पैरंट्स को कुछ भी बताया कि तो उसके विडियो वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इंदौर की पहली महिला एसएसपी रुचि वर्धन सिंह (एसआईटी की मुख्य सदस्य) ने बताया कि श्वेता और आरती ने कॉलेज जाने वाली लड़कियों को फंसाकर उन्हें मॉडर्न लाइफस्टाइल का लालच दिखाकर हनी ट्रैप स्कैम में घसीटा था।

    40 कॉल गर्ल्स को भी शामिल किया गया
    लड़कियों को पहले फाइव स्टार होटल का ग्लैमर और लग्जरी कल्चर दिखाया जाता था और फिर उन्हें नेताओं व अधिकारियों को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए बड़ी कीमत दी जाती थी। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के अलावा श्वेता ने 40 कॉल गर्ल्स को भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समेत वीवीआईपी लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हायर किया था।

  • सेक्‍स स्‍कैंडल- जांच एजेंसियों को मामले से जुड़ी 4000 फाइलें मिल चुकी हैं,अभी भी जारी फाइलों के मिलने का सिलसिला

    [object Promise]

    मध्‍य प्रदेश में हनी ट्रैप रैकिट के खुलासे ने कई दिग्‍गज नेताओं, अधिकारियों और व्‍यापारियों की नींद उड़ा दी है। देश का ‘सबसे बड़ा ब्‍लैकमेलिंग सेक्‍स स्‍कैंडल’ कहे जाने वाले इस मामले से जुड़ी 4000 फाइलें जांच एजेंसियों को मिल चुकी हैं और फाइलों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है। अब इस केस में एक और दिलचस्प मोड़ आ गया है। हनी ट्रैप मामले में पांच अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुई 18 वर्षीय आरोपी मोनिका यादव सरकारी गवाह बनने के लिए राजी हो गई है। अब वह इस मामले में मुख्य गवाह होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस सबसे बड़े ब्‍लैकमेलिंग सेक्‍स स्‍कैंडल केस में कई अहम खुलासे होंगे।

    बता दें कि मोनिका के सरकारी गवाह बनने की यह बात तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही उसके पिता ने मानव तस्करी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंदौर नगर निगम के अधीक्षण इंजिनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मोनिका के अलावा, आरती दयाल, श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन, बरखा सोनी और एक ड्राइवर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था। इंजिनियर ने आरोप लगाया गया कि एक आरोपी महिला ने उनसे दोस्ती कर एक आपत्तिजनक विडियो बनाया और उसके आधार पर 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।

    मोनिका को बनाया गया ‘मोहरा’
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गैंग को श्वेता जैन चला रही थी। ऐसे में पुलिस मान रही है कि मोनिका के सरकारी गवाह बनने से यह बात सामने आएगी कि श्वेता ने किस तरह से ऑपरेशन को अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया कि मामले में मोनिका को ‘मोहरा’ बनाकर आरोपियों ने कई लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं।

    आरोपी से चार घंटे कड़ी पूछताछ
    उधर, प्रदेश सरकार की तरफ से मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने बुधवार सुबह इंदौर पहुंचकर मोनिका से पूछताछ शुरू कर दी है। एसआईटी टीम मोनिका को एक गुप्त स्थान पर ले गई। यहां एडीजी संजीव शमी और एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा द्वारा अन्य सदस्यों की उपस्थिति में उससे चार घंटे तक पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि अगला कदम अब मोनिका और उनके पिता को संरक्षण देना है।

    हार्ड डिस्क की तलाश में एसआईटी
    एसआईटी टीम बुधवार देर रात भोपाल में आरती दयाल के घर से सबूत जुटाने के इंदौर से रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि मोनिका ने पूछताछ के दौरान हनी ट्रैप मामले में आरती की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी है। इसमें उसने हार्ड डिस्क का भी जिक्र किया है जिसमें कई विडियो सेव हैं। पुलिस भोपाल में हार्ड डिस्क की तलाश में दबिश दे रही है।

    आरोपी से जेल में हो सकती है पूछताछ
    अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मोनिका जो इंदौर जेल में हैं, उसे पूछताछ के लिए भोपाल ले जाया जा सकता है या उससे जेल में पूछताछ की जा सकती है। एसआईटी प्रभारी एडीजी संजीव शमी ने कहा, ‘टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अगर मामले में पाया जाता है तो प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आएंगे।’

    एक अन्य महिला की तलाश में दिल्ली गई टीम
    पुलिस को आरोपी के साथ एक महिला की संलिप्तता भी मिली, जिसे ‘रूपा अहिरवार’ माना जाता है, जब वे एक स्थानीय होटल में गए थे। इस महिला का पता लगाने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई है। इस बीच, बेचैनी की शिकायत के बाद आरती दयाल को बुधवार को फिर से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि एसएसपी ने बताया कि उसकी सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं।

  • ‘फोन कॉल’ विवाद: पड़ोसियों की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार,नहीं हो पाया अभी हत्या की वजह का खुलासा

    [object Promise]

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फोन कॉल को लेकर हुए विवाद में युवक ने बुजुर्ग जोड़े और उसके बेटे की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजहों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि वह आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, चिकलथाना इलाके के रहने वाले अमोल बोर्डे का अपने पड़ोसी भगवान बोराडे के साथ फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बुधवार रात 8 बजे के आसपास अमोल ने भगवान के घर में घुसकर उस पर जानलेवा प्रहार कर दिया। भगवान की चीख सुनकर उसके माता-पिता अपने कमरे से बाहर आ गए और बेटे को अमोल से बचाने लगे। इस दौरान आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया।

    पुलिस ने बताया कि तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हत्या के आरोप में अमोल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने तीनों की हत्या क्यों की।

  • मध्य प्रदेश हनी ट्रैप केस: मंत्री बोले- ऐसा अनैतिक काम करने वालों पर होनी चाहिए कठोर कार्रवाई

    [object Promise]

    मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप स्कैंडल में कई नेताओं और अधिकारियों के शामिल होने पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से घुमाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री कमलनाथ का कोई बयान नहीं आया है लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि सीएम ने एसआईटी को साफ निर्देश दिए हैं कि सेक्स रैकिट में नाम आने पर किसी भी शख्स को बख्शा न जाए।

    मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने कहा, ‘अगर राजनीति में आने वाले लोग ऐसा अनैतिक काम करते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से उनका प्रदर्शन भी होना चाहिए कि लोगों को इससे सबक मिले।’ गोविंद सिंह ने आगे कहा, ‘पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए और उनकी पब्लिक में परेड करानी चाहिए। जो भी अधिकारी सेक्स स्कैंडल में शामिल होंगे उन्हें महत्वपूर्ण पदों से हटाया जाएगा और जो प्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल हैं उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।’

    सीएम ने एसआईटी को दिया सख्त निर्देश

    उधर सीएम कमलनाथ की चुप्पी पर उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंह सलूजा ने बताया, ‘सीएम केस को मॉनिटर कर रहे हैं और एसआईटी को रैकिट में शामिल लोगों के खिलाफ ऐक्शन लेने के लिए कहा है। सीएम ने कहा है कि चाहे आरोपी कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो उसे किसी भी सूरत में छोड़ा न जाए।’

    बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग
    हनी ट्रैप में शामिल होने की खबर को मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने निराधार बताया। उन्होंने इसे कांग्रेस द्वारा छवि धूमल करने की साजिश बताया। भार्गव ने कहा, ‘हनी ट्रैप कई राज्यों में फैला हुआ है इसलिए सरकार को इसकी सीबीआई जांच करानी चाहिए। सरकार को विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए जहां स्कैंडल और राज्य के दूसरे जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सके।

    ‘चाल चरित्र चेहरा का दावा करने वाली बीजेपी चुप क्यों’
    एक ओर भार्गव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया वहीं शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक बड़ा बिलबोर्ड लगाया गया है जिसमें लिखा है कि हनी ट्रैप स्कैंडल में बीजेपी नेताओं के नाम पर आने पर भी पार्टी चुप क्यों है? यह पोस्टर कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान और उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, ‘चाल चरित्र चेहरे का दावा करने वाले शिवराज सिंह चौहान और पार्टी उनके नेताओं के नाम हनी ट्रैप में आने के बाद भी चुप क्यों हैं? इससे पता चलता है कि कुछ तो गड़बड़ है।’

  • नेताओं के घर भी नहीं रहे अछूते बाढ़ और बारिश के पानी से

    [object Promise]

    पिछले कुछ दिन मे बिहार में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से राज्य के कई इलाकों में आफत टूट पड़ी। बिहार में 12 स्थानों पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी थी। तस्वीरों में देखें, बारिश की वजह से हुआ राज्य हुआ हाल…

    अस्पतालों में भी पानी

    नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी भरा पानी जिसमें तैर गया सामान।

    पानी के बीच भी प्यास बुझाने की कवायद

    राजेंद्र नगर में जलभराव वाले इलाके में दो महिलाएं साफ पीने का पानी लेने जाते हुए। बता दें कि गंगा-गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बिहार में 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    जड़ से उखड़ा पेड़

    खगौल में एक ऑटो पर पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश में जड़ से उखड़ गया था पेड़।

    सड़क पर उफनतीं नदियां

    लगातार हो रही बारिश से मानो नदियां सड़कों पर ही उतर आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की स्थिति से सूबे में तीन अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो पाएगी।

    पैर से सिर तक पानी
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश ने नगर निगम और राज्य सरकार की तैयारियों की पोल-खोल दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही सुशासन है।

    बारिश के कारण ट्रेनें लेट

    भारी बारिश के कारण बिहार में जहां कई ट्रेनें निरस्त हैं वहीं, कुछ रेलमार्गों पर रूट डायवर्जन करना पड़ा है। कई ट्रेनों को पटना के बजाए गया रूट से चलाया जा रहा है।

    पानी में तैर रहीं गाड़ियां

    भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है। सड़कें गाड़ियां चल पाने की स्थिति में नहीं हैं और गाड़ियां फंसी खड़ी हैं।

    ‘बचाने वाली’ ही फंसी

    भारी जलभराव से पानी में फंसीं ऐंबुलेंस गाड़ियां। दरवाजे-खिड़कियों तक पानी पहुंचने से जड़ गया है ताला।

    राहत कार्य में जुटी है सेना

    राजेंद्रनगर में लोगों को बचाने के लिए उतरी सेना भी।
    सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं लोग

    पटना के राजेंद्रनगर जलभराव वाले इलाकों से निकलकर जाते लोग।

    ATM पर लगा ‘ताला’

    भारी जलभराव के कारण बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के बाहर जैसे पानी का ताला लग गया हो।

    आफत पार करने इलाज को जाते लोग

    अस्पताल जाने के लिए भारी बारिश के बीच घुटनों तक भरे पानी से होकर जाते लोग।

    जेडीयू नेता के घर में भी पानी

    जनता दल यूनाइटेड नेता अजय आलोक का घर भी बाढ़ के पानी से नहीं बच सका। उनके आवास में भी बाढ़ का पानी घुस आया।

    घर में बाढ़

    घर में घुसा बाढ़ का पानी

  • नारद स्टिंग: सीबीआई ने की बीजेपी नेता से पूछताछ

    [object Promise]

    नारद टेप स्कैंडल की जांच के सिलसिले में बीजेपी नेता मुकुल रॉय से पूछताछ करने के बाद सीबीआई अब उनके आवास से बाहर निकल गई है। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए रॉय को शुक्रवार को तलब किया था। शनिवार को वह सीबीआई के सामने पेश हुए।

    बता दें कि राय पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापक सदस्य थे, लेकिन वह पिछले साल नवंबर में बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए नारद टेप में टीएमसी नेताओं से मिलते-जुलते नेता फर्जी कंपनियों के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए दिखे थे।

    यह स्टिंग ऑपरेशन नारद समाचार पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल्स ने किया था। इससे पहले दिन में सीबीआई ने इस कांड में पहली गिरफ्तारी की। रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। रॉय तब तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। सैम्युएल्स ने ही 2014 में यह स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था।

    आईपीएस एसएमएच मिर्जा गिरफ्तार
    केंद्रीय एजेंसी ने कई दौर की पूछताछ के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया। उधर, नारद स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने शनिवार को पैसे लेने की बात कबूल की। मीडिया से बात करते हुए काकोली ने कहा, ‘हां मैंने मैथ्यू सैमुअल से डोनेशन के तौर पर पैसे लिए थे।’ सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इसी महीने उनकी आवाज के नमूने का परीक्षण किया है। सीबीआई ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के जिन दस नेताओं और मंत्रियों को परीक्षण के लिए बुलाया था, उनमें काकोली घोष दस्तीदार भी शामिल हैं।

    शुक्रवार को रॉय को सीबीआई ने किया था तलब
    नारद टेप स्कैंडल की जांच के सिलसिले में बीजेपी नेता मुकुल रॉय से पूछताछ करने के बाद अब उनके आवास से बाहर निकल गई है। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए रॉय को शुक्रवार को तलब किया था। शनिवार को वह सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई के तलब करने पर शनिवार को रॉय निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर आए। राय पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापक सदस्य थे, लेकिन वह पिछले साल नवंबर में बीजेपी में शामिल हो गए थे।

    2016 में मामला आया था सामने
    साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए नारद टेप में टीएमसी नेताओं से मिलते-जुलते नेता फर्जी कंपनियों के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए दिखे थे। यह स्टिंग ऑपरेशन नारद समाचार पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल्स ने किया था। इससे पहले दिन में सीबीआई ने इस कांड में पहली गिरफ्तारी की। रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। रॉय तब तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। सैम्युएल्स ने ही 2014 में यह स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था।

    टीएमसी सांसद ने पैसे लेने की बात कबूली
    उधर, नारद स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने शनिवार को पैसे लेने की बात कबूल की। मीडिया से बात करते हुए काकोली ने कहा, ‘हां मैंने मैथ्यू सैमुअल से डोनेशन के तौर पर पैसे लिए थे।’ सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इसी महीने उनकी आवाज के नमूने का परीक्षण किया है। सीबीआई ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के जिन दस नेताओं और मंत्रियों को परीक्षण के लिए बुलाया था, उनमें काकोली घोष दस्तीदार भी शामिल हैं।

  • भाजपा निकालेगी प्रदेश में 2 से 31 अक्टूबर तक गाँधी संकल्प यात्रा

    [object Promise]

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 02 अक्टूबर से सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक ‘‘गाँधी संकल्प यात्रा’’ निकालेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जयपुर में 02 अक्टूबर को गाँधी सर्किल से संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक ये यात्रा निकाली जायेगी।

    पूनियां ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘गाँधी संकल्प यात्रा’’ प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में निकाली जायेगी। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, पार्टी के पदाधिकारियों सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य गाँधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गाँधी जी के विचारों को जनसामान्य तक पहुँचाना है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा का प्रयास होगा कि ‘‘नारों की नहीं-जन सरोकारों की राजनीति हो।’’ गाँधी जी की सोच के अनुसार गाँवों के विकास के लिए भाजपा की सरकारों ने अनेकों प्रयास किये और गाँव, किसान के उत्थान की योजनाएं चलायी। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गाँधी जी के विचारों में साम्यता थी, इसीलिए भाजपा ने अपनी सरकारों में गरीब व्यक्ति की चिंता करते हुए अन्त्योदय योजना शुरू की थी।

    पूनिया ने कहा कि असल में तो भाजपा ने ही गाँधी जी के विचारों को जमीन पर उतारा है। मोदी जी की सरकार के दौरान खादी का व्यापक प्रचार हुआ। गाँधी जी के स्वच्छता के नारे को जमीन पर उतारने का काम 10 करोड़ शौचालय बनाकर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया। छूआ-छूत खत्म करने के लिए खुद मोदी जी ने आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित किया। गाँवों के विकास और ग्राम स्वराज की गाँधी जी की संकल्पना को भाजपा की सरकारों ने ही साकार किया। कांग्रेस ने गाँधी जी के केवल नाम का इस्तेमाल कर सŸाा भोगी, उनके विचारों को कभी नहीं अपनाया।

  • बिहार में बाढ़-बारिश का कहर हुई 17 मौतें

    [object Promise]

    बिहार में बाढ़ और बारिश के कहर से 17 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। रेल और आवागमन की अन्य सुविधाएं बाधित हैं। राजधानी पटना का हाल और बुरा है। सड़कें पानी से लबालब हैं। कॉलोनियां डूबी हुई हैं। यहां तक कि मंत्रियों और नेताओं के बंगलों तक में पानी भरा हुआ है। उधर, बारिश से बेहाल बिहार की स्थिति पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं है। यह प्राकृतिक चीज है और हम स्थिति को बेहतर करने की कोशिश में जुटे हैं।

    15 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
    दरअसल, लगातार जारी बारिश के कारण गंगा-गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उधर, राजधानी पटना के कई इलाके डूब गए हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं। मंत्रियों और विधायकों के बंगलों तक में पानी घुस गया है।

    ‘लगातार बढ़ रहा गंगा का पानी’
    इस हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘शनिवार से कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है और गंगा नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि इससे निपटने के लिए उचित व्यवस्थाएं हैं और प्रशासन मौके पर है और लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।’

    नीतीश ने आगे कहा, ‘ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं है। यह प्राकृतिक है। सभी को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की जा रही है।’

    आपदा प्रबंधन को निर्देश, कई ट्रेनें रद्द

    इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की स्थिति से सूबे में तीन अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो पाएगी। उधर, भारी बारिश के कारण बिहार में जहां कई ट्रेनें निरस्त हैं। वहीं, कुछ रेलमार्गों पर रूट डायवर्जन करना पड़ा है। कई ट्रेनों को पटना के बजाए गया रूट से चलाया जा रहा है। पटना रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक डूब गया है जिससे दिल्ली से बिहार और बंगाल जाने वाली पटना रूट की ट्रेनों को गया रूट से चलाया जा रहा है।

  • कार्यकारिणी गठित हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी महासंघ की

    [object Promise]

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी महासंघ की आम सभा सेवानिवृत कोषाधिकारी प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर में सम्पन्न हुई। इस आम सभा में प्रदेश की सभी 12 जिला इकाईयों के अतिरिक्त कोष मुख्यालय इकाई, राजधानी कोष इकाई तथा काजा कोष इकाई से भी समस्त प्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

    बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सालिग राम चौहान को राज्य प्रधान, दया राम को वरिष्ठ राज्य उपप्रधान तथा कुलदीप सिंह राणा को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी गठन के उपरांत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    नवगठित कायकारिणी में कोष मुख्यालय शिमला के सालिग राम चौहान राज्य प्रधान, मंडी के दया राम वरिष्ठ उप प्रधान, बिलासपुर के सुरेन्द्र राणा को उप प्रधान, सिरमौर के अयूब खान को उप प्रधान, हमीरपुर के अरूण कुमार को उप प्रधान, शिमला के सुशील कुमार को उपप्रधान, किन्नौर के अमित तनवर को उप प्रधान, कांगड़ा के कुलदीप सिंह राणा को राज्य महासचिव, शिमला के हैप्पी चौहान को कोषाध्यक्ष, ऊना के कुलदीप चन्द को संयुक्त सचिव, सोलन के विक्रम सिंह को संयुक्त सचिव, चम्बा के मुनीष कुमार को संयुक्त सचिव, केलांग के गोविन्द सिंह नेगी संगठन सचिव, कुल्लू के विनीत कुमार संगठन सचिव, सोलन के आनंद किशोर शर्मा (सोलन), राजधानी कोष के हिरद राम शर्मा संगठन सचिव, कोष मुख्यालय शिमला के मनमोहन शर्मा प्रेस सचिव, मंडी के गुरमुख सिंह सह प्रेस सचिव, कुल्लू के अमर सिंह को मुख्य सलाहकार, काजा के राजू राम को सह-सलाहकार, केलांग के शेर बहादुर थापा को सह-सलाहकार तथा बिलासपुर के सोहन लाल को मुख्य कानूनी सलाहकार चुना गया।

    इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के राज्य प्रधान सालिग राम चौहान ने प्रदेश की सभी 12 जिला इकाईयों के अतिरिक्त कोष मुख्यालय इकाई, राजधानी कोष इकाई तथा काजा कोष इकाई से आए हुए सभी प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का धन्यावाद किया तथा संघ की एकता बनाए रखने के लिए आह्वान किया।