मोतिहारी। पताही के पचपकडी बाजार स्थित एक निजी विद्यालय की बस सोमवार को पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर हनुमान मंदिर के पास पलट गई। बस में सवार 40 बच्चे चोटिल हो गए। बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। गनीमत है कि कोई बच्चा गंभीर से जख्मी नहीं हुआ है। इस दुर्घटना की सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बच्चों को बस से बाहर निकालने में कदद करने लगे। दूसरी ओर, अभिभावकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की सूचना विद्यालय के संचालक द्वारा उन्हें नहीं दी गई। आनन-फानन में छात्र-छात्राओं को दूसरे वाहन से घर भेजने का काम होने लगा। जानकारी मिलने पर अभिभावक जैसे-तैसे घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोदनारायण कुमार ने जिलाधिकारी से पताही प्रखंड क्षेत्र एवं पचपकडी में संचालित निजी विद्यालयों की जांच कराकर वाहनों के संचालन से संबंधित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। बता दें कि ज्यादातर निजी शिक्षण संस्थान सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। सुविधाओं के नाम पर मोटी रकम की वसूली तो की जा रही है, मगर उसके अनुरूप बच्चों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। इस पर निगरानी के लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है। इस बात से लोगों में आक्रोश है।
Category: state-news
-
निजी विद्यालय की बस पलटी चालीस बच्चे चोटिल
[object Promise] -
“शिक्षा” के साथ-साथ “खेल” भी “महत्वपूर्ण”
[object Promise] -
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता की भतीजी हुईं बीजेपी में शामिल
[object Promise]रेवाड़ी : पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव की भतीजी विक्रम यादव ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने कार्यालय में सदस्यता दिलाई। विक्रम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी में आने का मन बनाया। इस सरकार में बिना भेदभाव और सिफारिश के युवाओं को नौकरी मिल रही है।
-
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का तंज- चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए पार्टी के ‘मठाधीश’ वकील भी
[object Promise]भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंहके भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के सभी ‘मठाधीश’ वकील भी चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए। बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के जमानत के लिए कोशिश करने वालों में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं।पहले भी पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं लक्ष्मण सिंह
विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘चिदंबरमजी निर्दोष सिद्ध हों और पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि हमारे सभी ‘मठाधीश’ अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया गया, वे उनकी जमानत नहीं करा पाए।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा हो। पिछले साल अप्रैल में जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का नाम तय कर रहा था तब सिंह ने ट्वीट किया था, ‘ब्लूटूथ तकनीक के युग में कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव में जाना एचएमवी रिकॉर्ड चलाने की तरह है।’बीजेपी से भी रहे सांसद
सिंह दो बार बीजेपी से भी सांसद रहे हैं। साल 2003 में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह बीजेपी में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। साल 2010 में बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह साल 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै। -
टूटते पहाडों से डरे मेहमान
[object Promise]मनाली-लेह रोड बंद; रोहतांग में फंसे सैकड़ों सैलानी, दर्रे के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें
केलांग – रोहतांग की टूटती पहाडि़यों ने सैलानियों को डरा दिया है। यहां लगातार पहाड़ी से गिर रही चट्टानों ने जहां गाडि़यों की आवाजाही रोकी दी है, वहीं बीआरओ के लिए भी यह नई चुनौती बन गई है। मनाली-लेह सड़क पर बच्चों संग फंसे सैकड़ों सैलानियों को जहां बुधवार की रात गाडि़यों में ही बितानी पड़ी, वहीं गुरुवार देर शाम तक मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका था। ऐसे में सैलानियों ने जहां प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं मनाली-लेह मार्ग पर फंसे सैलानी भविष्य में इस सड़क पर सफर न करने की बात कह रहे हैं। साफ मौसम में भी रोहतांग की पहाडि़यों के टूटने से सड़क पर जहां चट्टानों के गिरने का दौर जारी है, वहीं लाहुल-स्पीति से आने वाली किसानों की फसलों की खेप भी रोहतांग के ऊपर फंस गई है। ऐसे में मनाली-लेह सड़क पर यातायात के ठप होने से लाहुल-स्पीति के किसानों को रोजाना लाखों रुपयों बुधवार देर शाम से ही रोहतांग दर्रे के दोनों तरफ सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चों संग यहां फंसे सैलानियों को खाने-पीने के सामान की भी किल्लत झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार इस बार रोहतांग दर्रे के समीप बंता मोड़ व राक्षी ढांक व मढ़ी के समीप पहाड़ी के दरकने से हालात काफी खराब हो गए हैं। बुधवार सुबह ही इस सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया था, वहीं दोपहर बाद फिर से पहाड़ी के दरकने से यहां यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई। ऐसे में मनाली-लेह सड़क पर सफर कर रहे सैंकड़ों सैलानी जहां रोहतांग दर्रे के दोनों छोरों पर फंस गए। उधर, बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि रोहतांग दर्रे पर हुए भू-स्खलन का मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उनका कहना है कि यहां मलबा हटाते ही पहाड़ी से चट्टानें दोबारा गिर रही हैं, जिस कारण यहां यातायात बहाल नहीं हो पा रहा है।
-
“शराब” पूर्ण रूप से “बंद” हो : मिना देवी
[object Promise]रिपोर्ट विवेक चौबे
गढ़वा : अगर किसी अप्रिय घटना घटने का वजह है तो वह है शराब ।चाहे वह जुर्म किसी प्रकार का ही क्यों न हो,जैसे- बलात्कार,चोरी,मार-पीट आदि सारे जुर्म का कारण मात्र शराब ही है।शराबी नशे में धुत होकर अपना आपा खो देते हैं,जिससे अप्रिय घटना घटने का चांस 90 प्रतिशत बढ़ जाता है।समाज में कुरीतियां व असामाजिक तत्वों को पनपने में केवल शराब ही मददगार होती है।प्रतिदिन गाड़ी लड़ने की खबर मिलती है,जिसमें अधिकतर शराब के नशे की हालत में ही देखा जाता है।प्रशाशन को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पूर्ण सख्ती अपनाना चाहिए।
अबैध शराब के कारोबारियों व समाज मे फैल रही कुरीतियों को केवल प्रशाशन ही रोक सकती है,क्योंकि प्रशाशन भी तो समाज का अभिन्न अंग है।सरकार के निर्देशानुसार समाज सहित लोगों को सुरक्षित रखना प्रशाशन का ही दायित्व है।सुरक्षा नहीं होने पर प्रायः ऐसा समझा जाता है कि प्रशाशन में कहीं न कहीं कोई दोष अवश्य है।प्रशाशन भी तो समाज व लोगों के भलाई के लिए ही है।
उक्त सभी बातें कांडी प्रखण्ड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह सरकोनी पंचायत मुखिया-मिना देवी ने कहा।उन्होंने बताया कि इनदिनों प्रत्येक गांव में अबैध शराब का बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है। हालाकि 2016 ई. मे सरकोनी पंचायत मुखिया- मीना देबी ने शराब के खिलाफ आवाज उठाया था।सेमोरा गांव मे महिलाओ के साथ एक बड़ी जुलुस निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए शराब भी बंद करा दिया था। सेमोरा,डेमा, सरकोनी नकटा,जमुआ मे शराब बंद हो गया था,किन्तु कुछ ही दिन बीतने के पश्चात शराब फिर से बिक्री होने लगा।पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पाया।मुखिया-मिना देवी ने कांडी थाना प्रभारी से मांग किया है कि सेमोरा,सरकोनी,डेमा, नकटा जमुआ के साथ-साथ कांडी प्रखंड के सभी गांवों मे शराब पूर्ण रूप से बंद हो।
मिना देवी ने कहा कि शराबी शराब पीकर अपने ही गांव-घर मे तमाशा बना कर रखते हैं।कभी-कभी तो शराबी शराब के नशे में धुत होकर अपनी बीबी ,बच्चों की पिटाई बेरहमी से करते हैं।साथ ही कहा कि दिन में मजदूरी कर कुछ पैसे कमाते हैं,जिसमें की अपनी मेहनत की आधा से अधिक की कमाई शाम को चंद समय मे शराब पीने में ही खत्म कर देते हैं।ऐसी स्थिति में न तो वे न उनका घर-परिवार आगे बढ़ पाता है।इतनाहीं नहीं बल्कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी ठीक से नहीं करा पाते,जिससे कि उनके बच्चे शिक्षित नहीं हो पाते।
साथ ही कहा कि गांवों में शराब बिकने से पढ़ने-लिखने वाले बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।यही कारण है कि छोटे उम्र के ही बच्चों में शराब पीने की लत लग जाती है।बच्चों के उज्वल भविष्य की चिंता व समाज मे फैल रहे कुरीतियों को लेकर सरकार से भी मिना देवी ने मांग किया है कि अबैध शराब के कारोबार व कारोबारियों को रोकने व दंडित करने की जरूरत है।जिससे कि लोगों में सुख शांति व समृद्धि का महौल उत्पन्न हो सके।
-
पुरी: पत्नी की हत्या कर उसका कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति जाने पूरी खबर
[object Promise]ओडिशा के पुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना रामबरन गांव की है। पुरी एसपी उमाशंकर दास ने बताया कि हत्या से पहले पति और पत्नी के बीच तीखी नोंकझोक हुई थी। एसपी के मुताबिक आरोपी गणेश बेउरा चेन्नै में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।
पत्नी के चरित्र पर था शक
दास ने बताया कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लग रहा था कि पत्नी का किसी और के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार रात बात इतनी बिगड़ गई कि गणेश ने पत्नी की हत्या कर दी।पत्नी के परिजन बोले- करता था प्रताड़ित
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पत्नी की हत्या के बाद वह उसके कटे सिर के साथ थाने में पहुंचा। यहां उसने सारी बात बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।’ हालांकि महिला के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि चेन्नै में साथ रखते हुए आरोपी उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए वह (दिवंगत पत्नी) वापस ओडिशा चली आई थी।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौर कर गहन जांच पड़ताल की। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। -
आर्थिक आधार पर भी छत्तीसगढ़ में आरक्षण, कुल कोटा पहुंचा 82% पर
[object Promise]रायपुर
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में अब आरक्षण 82% पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए 32%, अनुसूचित जाति के लिए 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार ने संसद में विधेयक पारित किया था जिसके बाद से राज्य में भी सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की जा रही थी।देश में सबसे ज्यादा
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ में लोक पदों और सेवाओं में और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में सीटों का 10% आरक्षण करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ ही राज्य में आरक्षण 82% पर पहुंच गया है जो देश में सबसे ज्यादा तो है ही, सुप्रीम कोर्ट की 50% आरक्षण कैप से भी 22% ज्यादा है।किए जाएंगे संशोधन
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जनसंख्यात्मक जानकारी एकत्रित करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम,1994 में संशोधन करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम संशोधन अध्यादेश, 2019 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।इसके तहत अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 12% से बढ़ाकर 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने का अनुमोदन किया गया जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सामान्य वर्ग ने राज्य में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की थी। राज्य में पहले से ही अनुसूचित जनजाति के लिए 32% आरक्षण है।
-
मारपीट होती रही और 100 नंबर किसी ने उठाया नही
[object Promise]पटियाला: सरहद रोड पर 2 गुटों में हुई मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स की सरेआम पिटाई की जा रही है। यह तमाशा तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं पहुंचा। पीड़ित के पिता के मुताबिक 100 नंबर पर कॉल करने पर भी कंट्रोल रूम द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिसके बाद वो पैदल चलकर फगन माजरा चौकी तक पहुंचे और जब वहां पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित बेहोश हो गया था और मारपीट करने वाले सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे।
पीड़ित के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उल्टा उनपर ही मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
-
बादल फटने से एक मरा चार घायल
[object Promise]देहरादून। शनिवार तड़के पिथौरागढ़ और चमोली जिले में तीन इलाकों में बादल फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 100 से ज्यादा घरों, होटलों और दुकानों में बरसाती नालों के उफान के साथ आया मलबा घुस गया। 40 से 50 आवासीय भवन और छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। एसडीआरएफ टीम ने मलबे में दबे लोगों और मवेशियों को रेस्क्यू किया। राजस्व विभाग की टीमें क्षति का आकलन कर रही हैं। बदरीनाथ मार्ग अवरुद्ध होने के चलते करीब डेढ़ हजार श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर फंसे हुए हैं।
कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे बादल फटने से बरसाती गदेरे में उफान आ गया। इससे एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया, उसमें रह रहे 60 वर्षीय रामसिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी धनी देवी पड़ोसी महिला चंद्रा देवी घायल हो गए। क्षेत्र के तीन दर्जन से ज्यादा घरों में मलबा और पानी घुस आया। एक दर्जन से अधिक जानवर मलबे में दफन हो गए। भुजगड़ नदी के उफान पर आने से एक मैक्स जीप और दो मोटरसाइकिल बह गई हैं।तीन दर्जन के आसपास मकान क्षतिग्रस्त हो गए और करीब इतने ही मकान खतरे की जद में आ चुके हैं। रातीगाड़ के पास थल-मुनस्यारी मार्ग की करीब सात सौ मीटर सड़क नदी में समा गई है। दूसरी तरफ, बागेश्वर जिले में कपकोट के सूङ्क्षडग गांव में अतिवृष्टि ने जमीन धंसने लगी। लोगों ने घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। यहां 12 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां सरयू नदी के उफान को देखते हुए प्रशासन नदी किनारे बसें लोगों की निगरानी कर रहा है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे मलबा आने के कारण सुबह दो घंटे बंद रहा। नैनीताल में सुबह से कोहरा छाया हुआ है।
इधर, चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से 20 किमी दूरी पर तड़के भारी बारिश से गोविंदघाट में बादल फटने से भारी तबाही मची। बादल फटने के बाद गोठियामा गदेरा, तूपपाणी गदेरा और करुणा गदेरा में पानी के साथ मिट्टी व पत्थर आने से मलबा गोविंदघाट में घुस गया। गोविंदघाट की पार्किंग में खड़े 40 से ज्यादा वाहन मलबे की चपेट में आने से दब गए।
बदरीनाथ हाइवे का 80 हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। इसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मलबे से गुरुद्वारा जाने वाली दोनों सड़कें और 10 दुकानेें भी क्षतिग्रस्त हो गई। आठ होटलों में मलबा भी घुसा है। गोविंदघाट से हेमकुंड यात्रा रूट पर हेली सेवा के हेलीपैड में भी पानी आया है। आपदा के चलते गोविंदघाट में बिजली के पोल व पानी की लाइनें भी टूट गई हैं। गोविंदघाट में पीने के पानी के लिए दिक्कतें हो रही है।
थराली तहसील के तलवाड़ी के गुड़म गांव में तड़के तीन बजे बादल फटने से मच्छीताल गदेरे के पास नाला उफान पर आ गया। नाले के मलबे से तीन आवासीय भवन व तीन गौशालाओं को नुकसान हुआ है। बादल फटने की आवाज सुनकर लोगों ने रात घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। गौशाला में कई मवेशी भी दब गई। दो लोगों को चोट आई हैं।
बदरीनाथ हाईवे पर डेढ़ हजार यात्री फंसे
बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग भी बाधित रहे। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पूरे दिन बाधित रहे। बदरीनाथ मार्ग बाधित होने से करीब पांच सौ यात्री गोविंद घाट क्षेत्र और एक हजार यात्री जोशीमठ व बदरीनाथ के बीच फंसे हुए हैं। केदारनाथ सेरसी में बंद रहा। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सुचारु रहे