Category: state-news

  • लगाया चार करोड़ का चूना फर्जी कंपनी बनाकर वाणिज्य कर को

    [object Promise]

    फर्जी कागजात के आधार पर जीएसटी नंबर हासिल करने और फर्जी जीएसटी नंबर से आठ महीने में लगभग चार करोड़ रुपए के करवंचना का मामला सामने आया है। इस मामले में वाणिज्यकर विभाग के राज्य कर उपायुक्त झरिया अंचल पुष्पलता कुमारी और मंजू शोभा एक्का ने झरिया थाना में दो फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कराया है। पुष्पलता ने श्री राम कोल ट्रेडिंग नामक कंपनी के संचालक अजीत कुमार मिश्रा पर दो करोड़ 75 लाख 680 रुपया और मंजू शोशा एक्का ने जानकी कोल ट्रेडर्स के हरेन्द्र सिंह, पिता रास बिहारी सिंह के खिलाफ 78 लाख 309 रुपये से अधिक की कर वंचना करने की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।

    यह है मामला :

    झरिया थाने को दी गई शिकायत में वाणिज्यकर उपायुक्त पुष्पलता ने कहा है कि श्रीराम कोल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर जीएसटी नंबर जीएसटीआईएन 20 सीके एसपीएम 53349ए229 लिया गया। इसके मालिक अजीत कुमार मिश्रा पिता मनमोहन मिश्रा हैं। व्यवसाय का स्थल राजेश सिंह, झरिया कतरास मोड़, आवासीय पता पश्चिमी कोइरीबांध बताया गया है। व्यवसायी के पते पर काफी पड़ताल की गई। वहां अजीत मिश्रा की कोई जानकारी नहीं मिली। और न ही प्रतिष्ठान के संबंध में कुछ पता चल पाया। संबंधित पते पर कंपनी को कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इससे लग रहा है कि कर घोटाला करने के लिए गलत तथ्य देकर फर्जी तरीके से कागजात हासिल किए गए हैं। व्यवसायी द्वारा विभाग से निबंधन प्राप्त करने के क्रम में कुछ सूचनाएं ऑनलाईन अपलोड की गई है। जिसमें पैन नम्बर सीकेएसटीएम5349ए, बैंक खाता स्टेट बैंक झरिया बाजार शाखा, संख्या 34799533991 और मोबाइल नम्बर 7545025727 और व्यवसाय स्थल किराया से संबंधित एकरारनामा बताया गया है। व्यवसायी ने 1 सितंबर 2017 से कोयला के व्यवसाय के लिए निबंधन कराया है। व्यवसाय की विस्तृत जांच विभागीय पोर्टल पर 30 जनवरी 19 को किया गया। व्यवसायी ने मार्च 2018 तक अपने जीएसटी में शून्य दर्शाया है। जबकि नवम्बर 2017 में 2 करोड़ 75 लाख 680 रुपया दर्शाया गया है। जानकी कोल ट्रेडर्स के खिलाफ भी यही आरोप है। दोनों व्यवसायियों का पता नहीं चल रहा है। दोनों का खाता एसबीआई झरिया बाजार शाखा में है।

    झुग्गी झोपड़ी वाले हो गये अरबपति
    पुलिस दोनों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। चर्चा है कि झरिया कतरास मोड़ पर पिछले कुछ वर्षों से फर्जी कागजात पर करोड़ों का कारोबार हो रहा है। सभी कारोबार कोयला से जुड़ा है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अरबपति बन गये हैं। राजनीतिक संगठन से जुड़कर लोग अपने काले धंधे को सफेद कर रहे हैं। ऐसे लोग ही फर्जी नाम से करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। कई ऐसे भी लोगों के नाम पर धंधा चला रहे हैं जिनको पता तक नहीं है। कुछ लोगों को पता भी चला है तो उनको दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच करे तो अरबों का मामला उजागर होगा।

    इन धाराओं के तहत हुआ है मामला दर्ज:
    दोनों के खिलाफ झरिया थाना कांड संख्या 202/19 और 203/19 में भादवि की धारा 419, 420, 406, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    रंधीर कुमार, झरिया इंस्पेक्टर: वाणिज्यकर विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ट्रांसपोर्ट संचालकों का पता लगाया जा रहा है। साईबर सेल की भी मदद ली जायेगी।

    विजय कुमार दुबे, संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर : मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कल ही बता पाउंगा। संभव है झरिया अंचल द्वारा मामला दर्ज कराया गया हो।

     

  • देहरादून में 50 हजार नये सदस्य बनाने का भाजपा का दावा

    [object Promise]

    भाजपा महानगर की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। पार्टी अभी तक महानगर में 50 हजार नये सदस्य बनने का दावा कर रही है। इसमें धर्मपुर विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य बनाए गए हैं। अभियान 20 अगस्त तक चलेगा।

    शुक्रवार को महानगर कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सदस्यता उप प्रमुख खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि हम केवल पांच साल तक सरकार चलाने के लिए नहीं आए हैं। हमें अपने संगठन को इतना मजबूत करना है कि अगले कई सालों तक देश की सेवा कर सके। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा। कहा कि 20 अगस्त तक लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है। कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे से ज्यादा सदस्य बनाने की प्रतिस्पर्धा दिख रही है।

    हमें पूरी उम्मीद है कि 20 अगस्त तक एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया, सह प्रमुख रणजीत भंडारी, बबीता सहोत्रा, हरीश डोरा, विशाल गुप्ता, राजीव उनियाल, सुभाष बालिया, श्याम पंत, प्रदेश सदस्यता उप प्रमुख खिलेंद्र चौधरी, पूनम नौटियाल, सतेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

     

  • पांच करोड़ की ठगी बिटक्वाइंस के नाम पर, कई राज्यों से जुड़े हैं तार

    [object Promise]

    बिटक्वाइंस और अन्य क्वाइंस के नाम पर पांच करोड़ रुपये की ठगी की गई। सिविल लाइंस पुलिस ने शामली निवासी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ नोएडा, दिल्ली, मेरठ और हिमाचल में भी मुकदमे दर्ज है।

    सोलनीपुरम निवासी दिनेश कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात रमन कुमार निवासी ग्राम कासमपुर, थाना बाबरी, शामली, यूपी से हुई थी। रमन कुमार ने उन्हें अपनी कंपनी के बारे में बताया। तहरीर में बताया कि उनके पिता जगपाल सिंह और हर्ष कुमार के साथ मिलकर वेबसाइट बनाई है। इसमें बिटक्वाइन, लाइट क्वाइन, अन्य क्वाइंस में कारोबार किया जाता है। इस वेबसाइट में निवेश कर अच्छी आमदनी हो जाती है।

    क्वाइंस के रेट शेयर मार्केट में घटते-बढ़ते रहते हैं। बताया कि कारोबार की जानकारी देने के लिए रमन कुमार रुड़की आया। भरोसा दिलाया कि काम में नुकसान नहीं होगा। जितना निवेश किया जाएगा उसका ढाई गुना हर कीमत पर मिलेगा। बताया कि 2017 में रमन कुमार के साथ वेबसाइट में काम करना शुरू कर दिया।
    दिनेश कुमार ने अपने आठ लाख रुपये कारोबार में लगा दिए। अन्य लोगों ने भी धीरे-धीरे निवेश करना शुरू कर दिया। इसके बाद कारोबार में घाटा बताकर वेबसाइट को बंद कर दिया गया। इसी साल 23 फरवरी को रमन कुमार ने एक अन्य व्यक्ति के साथ दिल्ली में उनके और अन्य निवेशकों के साथ बैठक की। इसमें कुछ निवेशकों का पैसा वापस किया गया। इसके बाद रमन ने नई वेबसाइट बनाई। कुछ पैसा वापस करने पर उन्हें फिर से रमन कुमार पर विश्वास हो गया।

    नई वेबसाइट को अप्रैल में बंद कर दिया गया। इसके बाद से आरोपियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। तहरीर में बताया गया कि करीब पांच करोड़ की धोखाधड़ी की गई। सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, मेरठ संवाददाता के मुताबिक आरोपी के परिवार में मां बाप एक भाई वह बहन है जिनकी शादी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार हिमाचल से नशीले पदार्थ की तस्करी में यह जेल जा चुका है। इस पर नोएडा दिल्ली में ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि मेरठ पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

    अलग-अलग जगह के बताए गए पीड़ित

    तहरीर में बताया गया कि पंकज ने आठ, चंचल ने छह, संगीता ने पांच, बबीता ने एक, आजम ने 11, आजाद ने 12, अनुज शर्मा ने 4.86, पुनीत बिरला ने 4.86,नितिन चौधरी  ने 14.50बन्नी शर्मा ने 3, आदिल ने 2, सावन ने 2.43, अब्बास ने 18,प्रतिमा ने 9,ब्रजमोहन ने 8,शिखा ने 5,रितेश ने दस, पंकज कुमार ने 15, आशीष सोनी ने 31, अतुल त्यागी ने 7.50, हरिओम ने 4.86, विपिन मदान ने 5 लाख रुपये जमा कराए थे। सभी अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं।

    क्या है बिटक्वाइंस 

    बिटक्वाइन एक विकेंद्रीकृत मुद्रा है। यह डिजिटल मुद्रा है। यह किसी केंद्रीय बैंक की ओर से संचालित नहीं की जाती। कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान के लिए इसे निर्मित किया गया है।

     

  • मोदी ट्रेल के नाम से जानेंगे उस ट्रैक को जिससे कार्बेट में पीएम गुजरे

    [object Promise]

    जिम कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटन विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ‘मोदी ट्रेल’ विकसित करेगा। डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेज वाइल्ड कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जहां-जहां से पीएम मोदी गुजरे, उस ट्रैक को मोदी ट्रेल का नाम दिया जाएगा। पीएम के कार्बेट पार्क में रोमांचकारी सफर को मिली जबरदस्त पब्लिसिटी से पर्यटन विभाग गदगद है। इसे राज्य के पर्यटन के लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बताया कि जिम कार्बेट नेशनल पार्क की अपनी विशिष्ट पहचान है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेज वाइल्ड कार्यक्रम में शामिल होने से कार्बेट की वाइल्ड लाइफ की रोमांचकारी दुनिया को नई पहचान मिली है। इस कार्यक्रम के बाद देश, दुनिया से पर्यटक वाइल्ड लाइफ टूरिज्म की ओर आकर्षिक होंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कार्बेट के पूरे ट्रैक रूट पर निडरता और साहस का परिचय दिया, उसे राज्य पर्यटन विभाग एक पहचान के रूप में स्थापित करेगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएम जहां जहां गए, उसे पूरे क्षेत्र, ट्रैक को मोदी  ट्रेल का नाम दिया जाएगा ताकि कार्बेट घूमने आने वाले लोग उक्त क्षेत्र में जाकर उस रोमांच का अहसास कर सकें।

     

    कार्बेट के कोटद्वार द्वार को भी दिलाई जाएगी पहचान
    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अभी कार्बेट आने वाले पर्यटकों का पूरा दबाव रामनगर वाले रूट पर है। कार्बेट घूमने आने वाले सबसे अधिक लोग रामनगर पहुंचते हैं। जबकि अब कोटद्वार में भी कार्बेट का प्रवेश द्वार तैयार हो गया है। अब कोटद्वार वाले प्रवेश द्वार की ओर भी होटल, रिजॉर्ट तैयार हो रहे हैं।

     

  • उत्तराखंड के मेजर ढोंढियाल और बिष्ट समेत सात सपूतों को बहादुरी पुरस्कार

    [object Promise]

    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी रशीद का सफाया करने वाले आरआर राइफल्स के मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल समेत उत्तराखंड के सात जांबाजों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने बहादुरी पुरस्कारों का ऐलान किया। मेजर ढोंढियाल (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र और उनके मित्र रहे मेजर चित्रेश बिष्ट(मरणोपरांत) को सेना मेडल दिया जाएगा।

    फौज से सम्मान तक साथ

    मेजर ढोंढियाल और मेजर बिष्ट दोनों देहरादून के निवासी थे। साथ-साथ फौज में गए थे और इसी साल फरवरी में शहीद हुए थे। 18 फरवरी को मेजर चित्रेश और 19 फरवरी को मेजर ढोढिंयाल के शव देहरादून पहुंचे थे। अब दोनों को एक साथ बहादुरी का सम्मान भी दिया गया है।

    दोनों मेजर इंजीनियर 

    मेजर ढोंढियाल 18 फरवरी को पुलवाम के पिंगलिया गांव में आतंकियों के साथ चले सौ घंटे के ऑपरेशन के बाद शहीद हो गए थे। वे इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इस ऑपरेशन में चार जवान भी शहीद हुए थे। शहीद होने से पहले मेजर ढोंढियाल पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी रशीद का खात्मा करने में सफल हो गए थे। इसके ठीक एक दिन पहले ही 17 फरवरी को मेजर चित्रेश उस समय शहीद हो गए थे जब वे नौशेरा सेक्टर में आतंकियों द्वारा बिछाई गई एक सुरंग को निश्क्रिय कर रहे थे। वे सेना की इंजीनियर्स रेजिमेंट से थे। देहरादून के ये दोनों मेजर इंजीनियर थे और इंजीनियर्स कोर के थे।

    इन्हें भी मिला सम्मान

    इसी प्रकार 36वीं आरआर राइफल के राइफलमैन मंदीप रावत गुरेज सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। उन्होंने और उनके साथियों ने गुरेज सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया था। यह घटना आठ अगस्त 2018 की है। मूलत कोटद्वार के निवासी मंदीप गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। वहीं गढ़वाल राइफल्स के छठीं बटालियन के अजवीर सिंह चौहान को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा। 31 पैराशूट बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल भगवान सिंह बिष्ट, कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही सुशील सिंह कलाकोटी, छठी गढ़वाल राइफल्स के प्रीतम सिंह को सेना मेडल दिया जाएगा।

     

  • Independence day: कल गांधी मैदान में दिखेगी बदलते बिहार की तश्वीर

    [object Promise]

    स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में मुख्य झंडोतोलन होगा। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियों में बदलते बिहार की झलक दिखाई जाएगी। एसकेएम के पास झांकियां बनाई जा रही हैं। झांकियों में प्रमुख रूप से जलवायु परिवर्तन होने से मानव जीवन और पशुओं पर पड़ने वाला प्रभाव दिखेगा। इसके अलावा मधुबनी पेंटिंग, राजगीर और नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को भी लोग देख सकेंगे। पटना में मेट्रो लोगों के लिए नई बात है इसीलिए इस बार नगर विकास विभाग ने झांकी के माध्यम से इसे प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है।

    मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन विभाग द्वारा शराबबंदी, उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा बिहार के उन्नत हस्तशिल्प, पर्यटन निदेशालय द्वारा विश्व शांति स्तूप राजगीर, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन का पशुओं पर प्रभाव, कृषि विभाग द्वारा जल की प्रत्येक बूंद से अधिक उत्पादन, जीविका द्वारा सामाजिक मुद्दों पर संघर्षरत जीविका दीदी, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा त्वरंत विधि व्यवस्था एवं अनुसंधान की विशेष पहल, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उन्नयन बिहार, महिला विकास निगम द्वारा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन, बिहार बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना को केंद्र में रखते हुए सहकारिता विभाग में एमआईएस योजना, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सीमित परिवार एवं खुशियां अपार, ऊर्जा विभाग (ब्रेडा) द्वारा सोलर पावर तथा पंचायती राज विभाग द्वारा डिजिटल पंचायत भवन विषय पर झांकी निकाली जाएगी। सुबह साढे नौ बजे सीएम झंडोतोलन करेंगे। उसके बाद कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। गांधी मैदान परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी (पुरुष), एसटीएफ, बीएमपी एक, बीएमपी (महिला), जिला शस्त्र बल (पुरुष-महिला), झारखंड शस्त्र पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी (ग्रामीण-शहरी), एनसीसी आर्मी (ब्वायज-गर्ल्स), एनसीसी नेवी व एयरफोर्स विंग आदि शामिल होंगे।

    खादी के झंडों की बिक्री पिछले साल से अधिक
    आजादी के पर्व को खास बनाने के लिए खादी की दुकानों में झंड़ा की अधिक बिक्री हो रही है। कुर्ता पाजामा बंडी, शर्ट और 15 अगस्त पर झंडा अधिक बिक रहा है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के शोरूम के प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार तक दो लाख रुपये से अधिक के केवल खादी के झंडे बिक चुके हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार खादी के राष्ट्रीय ध्वज को अधिक लोग खरीद रहे हैं। कीमत 700 से लेकर 2000 रुपये तक है। शोरूम में खादी के झंडा के अलावा गांधी टोपी, बंडी व पाजामा कुर्ता भी खूब बिक रहा है। गांधी टोपी 60 की है लेकिन छूट के बाद 48 रुपये में मिल रही है। खादी के अन्य वस्त्रों पर 20 फीसदी की छूट है। मौर्यालोक स्थित खादी ग्रामोद्योग आयोग के सूबे के एकमात्र शोरूम में भी खादी के झंडे की बिक्री बढ़ गई है। शोरूम के अनुसार पिछले वर्ष के तुलना में इस बार दोगुने से अधिक झंडे बिके हैं।

     

  • भोजली महोत्सव के कार्यक्रम छत्तीसगढ़ : छालीबुड फ़िल्मी सुपर स्टार करेंगे मनोरंजन

    [object Promise]

    विलासपुर ।भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर भोजली के पावन पर्व पर भोजली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में छालीबुड सुपर स्टार (हंस झन पगली फंस जाबे ) फ़िल्मी हीरो मन कुरैशी जी)( भाई बहन की अटूट बंधना ) फ़िल्मी हीरो राम यादव जी फ़िल्मी अभिनेत्री मनीषा वर्मा साथ में फ़िल्मी निर्माता जेठू साहू जी भोजली के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आयेगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार के द्वारा और अलग अलग क्रू के 5 टीम नृत्य का कार्यक्रम में आयेंगे ।

    [object Promise]
    छालीबुड अभी नेता मन कुरैशी जी
    [object Promise]
    छालीबुड होरो राम यादव जी

     

    [object Promise]
    छालीबुड अभिनेत्री मनीषा वर्मा

    भोजली में भाग लेने वाले को प्रथम ईनाम 3500 सौ एवं कप दुतीय 2100 सौ तूतीय 1500 सौ चौथा से नैवा तक 1000 हजार रूपये उचित ईनाम कप दिया जायेगा भोजली प्रतियोगिता को सांत्वना में 200 साड़ी भी दिया जायेगा । दिनाँक 16 अगस्त 2019 दिन शुक्रवार समय 3.00 बजे से कार्यक्रम का स्थान विसर्जन का स्थान = तोरवा पटेल मोहल्ला भोजली घाट विवेकानंद नगर वार्ड 40 बिलासपुर छ.ग. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उपन्यास – जुराव लेखक कामेश्वर पाण्डेय का विमोचन करेगे । इस कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी श्रीमति रशिम गुप्ता भोजली महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर यादव उपाध्यक्ष मुकेश केवट विनोद भोई सुनील भोई गीता निर्मलकर महासचिव कमल पटेल नंदकिशोर यादव देवा भोई सचिव सत्यप्रकाश संजय पटेल सतीश केवट दुर्गेस केवट सुभाष मनीष पटेल नानक पटेल बंटी केवट धीरज भोई प्रमुख रूप से तुलाराम केवट अजय प्रधान शशि सौनिक तिलक केवट श्रीमति सुखमत केवट सुनीता यादव रामबाई अमरीका भोई जुग्गा भोई कुवारी भोई पार्वती पटेल विमला तिवारी बनवासा यादव राधा पटेल दुर्गा विश्कर्मा भोजली महोत्सव समिति तोरवा पटेल मोहल्ला भोजली घाट विवेकानंद नगर बिलासपुर( छ.ग)।

    [object Promise]
    भोजली महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर यादव

     

  • राबड़ी देवी बोलीं, तेजस्वी होंगे शामिल शनिवार को RJD की बैठक में

    [object Promise]

    बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, लेकिन आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक से गायब रहे।

    बैठक के बाद आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।

    बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि आरजेडी के सभी विधायक मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब आरजेडी पर मुसीबत आई है, तब-तब पार्टी और मजबूत हुई है। राबड़ी देवी ने कहा कि यह बैठक शनिवार को भी जारी रहेगी और तेजस्वी इसमें शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।

    इस बीच आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव अवश्य शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि बैठक शनिवार को भी होगी।

    आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बैठक में तेजस्वी के नहीं आने पर कहा कि किसी काम के कारण वह नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि आरजेडी में सभी नेता हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी अपना अधिकांश समय पटना से बाहर ही गुजार रहे हैं।

     

  • बिहार के पूर्णिया में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर फहराया गया तिरंगा

    पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है। 73वें स्वतंत्रता दिवस (73rd Independence Day LIVE UPDATES) पर आज पूरे भारत में खुशी और जोश की लहर है। इसी क्रम में  बिहार के पूर्णिया  शहर के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर बाघा बॉर्डर के तर्ज पर 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। ध्वजारोहण के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। 1947 में आजादी की घोषणा के बाद से ही यहां 14 अगस्त की देर रात को आजादी का झंडा फहराया जाता है।

     

  • बारिश का उत्तर भारत में कहर; 28 की मौत, UP में कई नदियां उफान पर

    [object Promise]

    उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। रविवार को बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कम से कम 28 लोगों के मरने जबकि 22 अन्य के लापता होने की खबर है। वहीं यमुना एवं उसकी अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है। यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 8.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा ने सेना से तैयार रहने का अनुरोध किया है।

    हिमाचल में 22 की मौत
    हिमाचल प्रदेश में बारिश जनित घटनाओं में दो नेपाली नागरिक समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। वहीं उत्तराखंड में बादल फटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य लापता हो गये। पंजाब में भी तीन लोगों के मरने की खबर है। दक्षिण भारत के केरल में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी है। मलप्पुरम के कवालप्पारा और वायनाड के पुथुमला में शवों का पता लगाने के लिए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का इस्तेमाल किया जा रहा है जहां हुए भयंकर भूस्खलन ने दो गांवों का नामो-निशान मिटा दिया था।

    दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी
    दिल्ली में भी रविवार को बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है क्योंकि यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की आशंका है।

    उत्तर प्रदेश में कई नदियां उफान पर
    केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और घाघरा समेत कई नदियां उफान पर हैं। बदायूं, गढ़मुक्तेश्वर, नरौरा और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी तरह से पलियाकलां में शारदा नदी और एल्गिनब्रिज में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने तथा भूस्खलन होने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि 22 अन्य लापता हो गये। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में बादल फटने से यमुना की सहायक नदियों में आयी बाढ ने कई गांवों में तबाही मचायी जिससे आराकोट, माकुडी, मोल्डा, सनेल, टिकोची और द्विचाणु में कई मकान ढह गये।

    हिमाचल में 490 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का नुकसान
    हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश संबंधी घटनाओं में दो नेपाली नागरिकों समेत 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 490 करोड़ रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को कांगड़ा के नूरपुर और सोलन के नालागढ़ उपमंडलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बुला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ व्यक्तियों की मौत शिमला में जबकि सोलन में पांच, कुल्लू, सिरमौर और चंबा में दो..दो व्यक्तियों की और उना तथा लाहौल..स्पीति जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। राज्य में भूस्खलन की कई घटनाओं के चलते कई रेल मार्गों के अवरुद्ध हो जाने के कारण शिमला एवं कालका के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हैं।

    हरियाणा एवं पंजाब में हाई अलर्ट
    हरियाणा एवं पंजाब में लगातार बारिश होने से रविवार को कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया हालांकि अधिकारियों ने दोनों राज्यों में हाई अलर्ट की चेतावनी जारी की है। पंजाब के एक गांव में बारिश के कारण एक घर की छत ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव में आयी बाढ़ के कारण फंसे हुए 11 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं।

    राजस्थान में बाढ़ जेसै हालात नहीं
    राजस्थान में अब बाढ़ का पानी घट रहा है और राज्य में बाढ़ जैसी कहीं कोई स्थिति नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 15 जून से बारिश जनित घटनाओं में 49 लोगों की मौत हो गयी और 500 लोगों को बारिश प्रभावित इलाकों से निकाला गया। पश्चिम बंगाल में शहरी इलाकों खासकर दक्षिण बंगाल के अधिकतर हिस्सों में दो से मूसलाधार बारिश के बाद अब स्थिति में सुधार हो रहा है।

    चेन्नई के की हिस्सों में बारिश, महाराष्ट्र में 56 और कर्नाटक में 76 लोगों की मौत
    चेन्नई और इसके आस पास के भी कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने वहां अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना जतायी है। कर्नाटक में बारिश संबंधित घटनाओं में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी। यहां 10 और लोगों के शव मिले जबकि 10 लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास का कार्य जारी है। राज्य के उत्तरी, तटीय और मलनाड क्षेत्र बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। महाराष्ट्र के पुणे मंडल में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 56 हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयी बाढ़ के कारण सांगली और कोल्हापुर प्रशासनिक मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले पांच जिले और सोलापुर, पुणे एवं सतारा खंड के अन्य जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।