Category: state-news

  • खेल खेल में गवाई 6 साल के बच्चे जान, पढियये पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    इंदौर में छह वर्षीय बच्चे के शरीर में पंप से हवा भरने की वजह से रविवार को मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि यह जानलेवा हरकत उसके ही हमउम्र दोस्तों ने खेल-खेल में की।

    भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान कान्हा यादव के रूप में हुई है। उसके पिता पालदा औद्योगिक क्षेत्र की एक दलिया फैक्टरी में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ कारखाना परिसर में ही रहते हैं। शुरुआती जांच में हमें पता चला कि इसी परिसर में लगे एक पंप की नली से कान्हा के हमउम्र दोस्तों ने खेल-खेल में शनिवार शाम उसके शरीर में हवा भर दी थी। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे रविवार सुबह शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

    बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का असली कारण का पता लगाया जा सकेगा।

    बच्चे के पिता ने बताया कि घटना के वक्त वह सो रहा था। बच्चे के दो दोस्त उसे घर लेकर आए। उसका पेट काफी फूला हुआ था, जिसे देखते ही तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

     

  • सीधे होगी डॉक्टरों की नियुक्ति मेडिकल कॉलेज कैम्पस से- बोले मोदी

    [object Promise]

    अगले एक साल में डाक्टरों की रिक्तियों को भरने के लिए मेडिकल कॉलेज कैम्पस से सीधे नियुक्तियां की जाएंगी। बिहार में डॉक्टरों,नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी इसलिए है कि 2005 के पहले की सरकारों ने सरकारी क्षेत्र में एक भी नया मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज नहीं खोला। वर्तमान एनडीए सरकार 11 नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इस अकादमिक सत्र से बिहार के मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1400 छात्रों का नामांकन होगा। ये बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही।

    इंडियन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी’ के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के बाद श्री मोदी ने कहा कि पूर्णिया में 365 करोड़ की लागत से 300 बेड का, छपरा में 425 करोड़ की लागत से 500 बेड का, मधेपुरा में 781 करोड़ तथा बेतिया में 775 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माणाधीन है। वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, झंझारपुर और बक्सर में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। कटिहार, किशनगंज व रोहतास में निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज संचालित है। निजी क्षेत्र के अन्तर्गत सहरसा में 100 सीट और मधुबनी में 140 सीट के मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है।

    आईजीआईएमएस के साथ हर मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई प्रारंभ करने के निर्णय के साथ ही हर जिले में जीएनएम और अनुमंडल स्तर पर एएनएम स्कूल खोल कर अधिकांश जगहों पर पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर आईसीसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.बीसी श्रीनिवासन, कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑाफ इंडिया के डॉ.एनके दास, आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ.एनआर विश्वास, पटना एम्स के निदेशक डॉ.पीके सिंह, आईजीआईसी के निदेशक डॉ.एसएस चटर्जी, आईसीसी बिहार के अध्यक्ष डॉ.बीपी सिंह, आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ.प्रभात कुमार, डॉ.अरविंद कुमार और सचिव डॉ.एके झा उपस्थित थे।

     

  • ऋषिकेश में बनेगा नया लक्ष्मणझूला पुल कांच से

    [object Promise]

    भारत में पहली बार चीन निर्मित पारदर्शी कांच से नया लक्ष्मणझूला पुल बनाया जाएगा। 80 मिलीमीटर मोटे पारदर्शी कांच के बने पुल पर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का विहंगम नजारा भी देख सकेंगे। दो लेन वाले 150 मीटर लंबे एवं छह मीटर चौड़े पुल में आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे।

    ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला पुल पर लोगों की आवाजाही पर शासन ने रोक लगा दी है। ऐसे में अब पुल के पास ही नया पुल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई। पुराने पुल की जगह नया पुल चीन के पारदर्शी कांच से बनाया जाएगा।  जिसमें दोपहिया वाहन भी आ-जा सकेंगे। खास बात यह है कि चीन से कांच को भारत आने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा।

    लक्ष्मणझूला से 60 मीटर की दूरी पर बनेगा कांच का पुल : लोनिवि के सहायक अभियंता एसएल गोयल ने बताया की लक्ष्मणझूला के पास ही 60 मीटर की दूरी पर ही नया पुल बनाया जाएगा। इंजीनियरों ने पुल की साइट का सर्वे कर लिया है। लोनिवि के सर्वे एक्सपर्ट पीके चमोली ने बताया की लक्ष्मणझूला पुल के स्थान पर जो नया पुल बनाया जाएगा वह अत्याधुनिक होगा।

    पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी  : कांच के पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। डिजाइन तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि लक्ष्मणझूला पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी घूमने के लिये ऋषिकेश आते है। झूला पुल उनके आकर्षण का केंद्र होते है। कांच का पुल बनने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

    तैयारी
    * लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को शासन को भेजी रिपोर्ट।
    * डेढ़ महीने का समय लगेगा चीन से कांच को भारत लाने में।

  • मुफ्त में भरवा सकेंगे गैस झारखंड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी

    [object Promise]

    झारखंड में ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के लाभार्थी अब मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर भरवा सकेंगे। राज्य सरकार ने रविवार को दावा किया कि देश में यह पहल करने वाला झारखंड पहला राज्य है।

    रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक गैस सिलेंडर मुफ्त में भरने और 12 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि झारखंड एकमात्र राज्य है जो योजना के तहत लाभार्थियों को कनेक्शन के समय मुफ्त गैस स्टोव और भरा हुआ सिलेंडर देता है। अब वे आगे भी मुफ्त में इन सिलेंडरों को भरवा सकते हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2016 में योजना लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 31 लाख एलपीजी कनेक्शन बांटे जा चुके हैं।

     

  • दिखे रामदेव के कड़े तेवर धारा 370 और राम मंदिर पर , जानें क्या बोले

    [object Promise]

    सुर्खियों में चल रहे धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों पर योग गुरू बाबा रामदेव के तल्ख तेवर देखने को मिले हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि धारा 370 समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 370 को समाप्त करने की दिशा में हमेशा उनका समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में देश का अपमान करने वालों को देश छोड़ना ही होगा।

    वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चली आ रही लंबी बहस पर उन्होंने कहा कि इसका समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर मध्यस्थता से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद थे।

    पतंजलि योगपीठ में धूमधाम से मनाया जा रहा आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, योग गुरु बाबा रामदेव, प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पतंजलि योगपीठ के स्वयंसेवी भी मौजूद। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण की आयुर्वेद पर लिखी 11 पुस्तको का लोकार्पण भी किया जाएगा।

     

  • मुख्यमंत्री की पत्नी हुईं ठगी का शिकार

    [object Promise]

    पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह की पत्नी व पटियाला की सांसद परनीत कौर सेे साइबर ठगी हो गई। ठगों ने फोन कर बताया कि वह बैंक सेे बोल रहे हैं और इसके बाद उनसे जानकारी लेने लगे। देखतेे ही देखते परनीत कौर केे खाते से 23 लाख रुपयेे उड़ गए।

    पटियाला पुलिस ने ठगों का प्रॉडक्शन वारंट हासिल कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए पटियाला के एसएसपी मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि रांची के जामताड़ा से उक्त आरोपित अता उल अंसारी को कल वीरवार बाद दोपहर तक पटियाला लाए जाने की संभावना है। उसके बाद उक्त आरोपित को अदालत में पेश करके आगे पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    बता दें कि दिल्ली में संसद सत्र के दौरान परनीत कौर से उनके मोबाइल फोन पर ही उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर आरोपित ने यह रकम निकाली। एसबीआइ बैंक मैनेजर बन परनीत कौर को फोन करने वाले ने बैंक अकाउंट में सैलरी डालने के नाम पर अकाउंट, एटीएम और सीवीवी नंबर की जानकारी मांगी। सैलरी में देरी न हो इसलिए कॉलर ने मोबाइल होल्ड कर ओटीपी नंबर भी मांग लिया।

    ओटीपी नंबर बताते ही परनीत कौर के खाते से 23 लाख रुपये निकल गए। अकाउंट से मोटी रकम निकल जाने की जानकारी मिलते ही उन्होंने दिल्ली के संबंधित थाने में शिकायत की। मामले की जांच साइबर सैल को दी गई। इसके साथ ही यह जानकारी डीजीपी पंजाब को भी दी गई, जिन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए। सांसद परनीत कौर फिलहाल दिल्ली में हैं।

  • सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी के नेतृत्व में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें सभी प्रखंड कर्मी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्त्ता शोक सभा में शामिल हुए । इस शोक सभा में मृतक सुषमा स्वराज की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु एक मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में शामिल प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी ने कहा कि सुषमा स्वराज की निधन से हमारे देश को अपूर्णीय क्षति हुआ है।

    वे देश ही नही बल्कि पूरे विश्व में याद की जाती थीं। शोक सभा में बीस सुत्री अध्यक्ष-रामलाला दुबे स्वच्छता के प्रखंड कोऑर्डिनेटर विपिन पांडेय ,भाजपा कार्यकर्ता- शशी रंजन दुबे, राम लखन चंद्रबंशी, विनोद चंद्रबंशी,कनीय अभियंता-अनिल कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार,प्रधान लिपिक- विजय राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।

  • सरपंच ने किया अपनी पत्नी की हत्या

    [object Promise]

    सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने हाल ही में प्रीतमपुरा गांव के सरपंच अनिल की पत्नी प्रीति (35) की हत्या के मामले में बुधवार को सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रीति की 26 जुलाई की रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। परिजनों ने बताया था कि प्रीति ने घर में फंदा लगा लिया है। बाद में पुलिस ने मृतका के भाई चिराग दिल्ली निवासी कपिल के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। महिला के भाई ने उसकी बहन के फंदा लगाकर जान देने की बात कही थी।

    पुलिस ने पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की। इस मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को अनिल के बयान पर संदेह हुआ और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है।

  • वीडियो टिक टाक पर डालना भारी पड़ गया चंडीगढ़ पुलिस में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों को

    [object Promise]

    चंडीगढ़। गुजरात समेत देश के अन्य राज्यों में पुलिस कर्मियों के Tik Tok पर Video बनाने का क्रेज खूब सामने आ रहा है। अब चंडीगढ़ पुलिस में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों की Tik Tok Video चर्चा में है। दो Video में वह अलग-अलग गाड़ियों में वर्दी पहनकर थाने के सामने स्टाइल मारती नजर आ रही हैं। पहली Video को लेडी हेड कांस्टेबल गुरप्रीत कौर ने थार जीप में सवार होकर बनाया है। इसे सेक्टर 17 के वूमेन पुलिस थाने के सामने बनाया गया है, जबकि सफेद कार में बनाई गई दूसरी Video शहर के किसी दूसरी जगह पर बनाई गई है।

    इस Video में महिला हेड कांस्टेबल दूसरी महिला पुलिसकर्मी के साथ एक्शन करती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी ने दूसरी Video के अभी तक संज्ञान में न आने की बात कही है। बहरहाल, थार जीप वाली Tik Tok Video को संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने डिपार्टमेंटल जांच खोल दी है। सूत्रों की मानें तो महिला हेड कांस्टेबल सहित दोनों महिला पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। वहीं दोनों महिला पुलिसकर्मी आपस में अच्छी दोस्त भी बताई जा रही हैं।

    गौरतलब है कि महिला हेड कांस्टेबल गुरप्रीत कौर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में तैनात है, जबकि दूसरी Tik Tok Video में गुरप्रीत कौर के साथ नजर आ रही एक अन्य महिला पुलिसकर्मी की पहचान का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में विभाग का कहना है कि Video को लेकर चर्चा जोर पकड़ने के बाद मामले में एक्शन लेने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही इस दिशा में अधिकारी कार्रवाई का निर्णय ले सकते हैं।

    Video को मिली 3 लाख 87 हजार 400 लाइक्स, 48 हजार 400 फॉलोअर्स

    चंडीगढ़ पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल गुरप्रीत कौर ने Tik Tok पर @preetkour050381 के नाम से अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर कुल 3 लाख 87 हजार 400 लाइक्स, 48 हजार 400 फॉलोअर्स हैं। इसके साथ गुरप्रीत कौर 26 लोगों को फॉलो कर रही हैं। आइडी अकाउंट पर लिखा हुआ है कि साइबर क्राइम चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस, वी-केयर फॉर यू।

    डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे जांच

    चंडीगढ़ पुलिस की पीआरओ और डीएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि थार जीप में महिला हेड कांस्टेबल की ओर से वर्दी में बनाई गई Video viral होने के बाद अधिकारियों ने डिपार्टमेंट इंक्वायरी मार्क कर दी है। जबकि, दूसरी Video का अभी संज्ञान नहीं लिया गया है। डीएसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

  • सुषमा स्वराज के निधन पर शोक

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह सरकोनि पंचायत-मुखिया मीना देवी ने पूर्व विदेश मंत्री-सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की शुष्मा स्वराज ने जम्मू कश्मीर को स्वतंत्र व आम-अवाम के विकास के राह पर लाने का जो सपना था,उसे देख कर ही दुनिया छोड़ी।साथ ही मिना देवी ने कहा की आर्टिकल 370 समाप्त हुआ।यह बेहद ख़ुशी सम्पूर्ण भारत में है।साथ ही कहा की सरकार ने यह बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है।