Amar Patnaik, BJD: We would probably support some party or some kind of combination, whoever forms the govt at the Centre and agrees to settle some of the unsettled and long pending issues of Odisha.
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरिया चौक भीम बराज के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त गिरफ्तारी की जानकारी थाना प्रभारी-दीपक कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि शुक्रवार के शाम को जांच अभियान चलाया जा रहा था।उक्त अभियान में दोनों युवक मोहम्मदगंज थाना के निवासी-राजेन्द्र राम व काशतिर कुमार को करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
दोनों युवक अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से बैग के अंदर ट्यूब में देसी शराब लेकर मोहम्मद गंज की तरफ जा रहे थे।थाना प्रभारी-दीपक कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अबैध शराब पर पूर्णरूप से शिकंजा कस दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि कोई भी अप्रिय घटना का मुख्य जड़ शराब ही है।साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व के लिए प्रशासन सख्त है।
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा): एसपी शिवानी तिवारी ने सोमवार को कांडी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय, मालखाना, जवानों के आवास व अधूरा पड़े भवन सहित अन्य सभी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि थाना परिसर एकदम स्वच्छ रहना चाहिए। गेट से कार्यालय तक फुटपाथ होना चाहिए।थाना प्रभारी- दीपक कुमार ने एक-एक कर सभी चीजों से एसपी को अवगत कराया। पत्रकारों से बात करके हुए शिवानी तिवारी ने कहा कि 19 मई को बिहार के सासाराम संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है।
यह क्षेत्र गढ़वा जिले के कांडी,भवनाथपुर व केतार प्रखंड स्थित सोनतटीय क्षेत्र के सामानांतर है इसलिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। खरौंधा गांव स्थित मंदिर से मूर्ति चोरी के मामले में एसपी ने कहा कि पुलिस ठीक तरीके से अपना काम कर रही है। जल्द रिजल्ट सामने आ जाएगा। मौके पर- डीएसपी-ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर-हरि किशोर मंडल,मझिआंव थाना- प्रभारी विनय कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
भुवनेश्वर l लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण खत्म होने के साथ ही गठबंधन को लेकर तमाम तरह की जुगत शुरू हो गई हैं। इस बीच ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल ने एक बयान जारी कर गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। बीजेडी प्रवक्ता अमर पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी उसी दल को समर्थन देगी जो केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में होगा।
अमर पटनायक ने कहा, ‘हम संभवतः उस पार्टी या गठबंधन को समर्थन देंगे जो केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में होगा।’ हालांकि इस गठबंधन की एक शर्त भी होगी। अमर ने बताया, ‘जो दल सरकार बनने के बाद ओडिशा के अनसुलझे और अरसे से लंबित मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेगा, हमारा समर्थन उसी को जाएगा।’
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार निलंजन रॉय की कार पर हमला हुआ है। बंगाल में पिछले 6 चरणों के दौरान भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जाधवपुर और बसीरहाट में बीजेपी ने टीएमसी पर वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस बीच बीजेपी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को हार दिख रही है, इसलिए बौखलाहट में हिंसा की जा रही है। दूसरी तरफ टीएमसी ने उलटे बीजेपी पर वार करते हुए कहा है कि वह राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव नहीं चाहती।
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नतीजे पक्ष में न रहने पर ममता बनर्जी नरसंहार करा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘बंगाल की सीएम शुरू से धमकी देती आर रही हैं। इसलिए हमें डर है कि आज पोलिंग खत्म होने के बाद से टीएमसी का नरसंहार उधर शुरू हो सकता है। इसलिए हमारी मांग है कि चुनाव आचार संहिता तक केंद्रीय बलों को वहीं रोका जाए।’ उन्होंने कहा कि टीएमसी की हिंसा के खिलाफ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से शिकायत करेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की घटनाएं सामने आई हैं। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
ममता के भतीजे के खिलाफ लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट पर अटैक
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण भी हिंसा से अछूता नहीं है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी कैंडिडेट निलांजन रॉय की कार पर हमला हुआ है। यहां के डोंगरिया इलाके में रॉय की कार पर हमला हुआ।
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के ग्राम- जमुआ में कोवर युक्त बिजली का तार नहीं लगाए जाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विगत कई माह से अधुरे पड़े बिजली का कार्य पूर्ण करवाने की मांग की। बिजली कनेक्शन शीघ्र करवाने के लिए डीसी ,एसडीओ,थाना प्रभारी व मुखिया को लिखित आवेदन भी सौंपने को कहा।


नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि स्टार्लिंग कंपनी के द्वारा आधा- अधूरा बिजली का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के मदरसा टोला पर लगभग 500 परिवार निवास करते हैं,किन्तु उक्त कंपनी ने लोगों को सिर्फ आश्वासन व छलावा ही दिया है। ग्रामीण के अनुसार पूर्व में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पोल गाड़ी गई थी।जबकि उस वक्त के सभी पोल पूर्ण रूप से जर्जर हो चले हैं।

ट्रांसफार्मर भी जल गया है।ग्रामीणों के अनुसार कंपनी ने मानक के विपरीत इस गांव में कार्य किया है।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों के घर के पास से नंगा केबल गुजरा हुआ है,जो घटना को आमंत्रित कर रहा है।ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित सभी समस्याओं के निदान के लिए उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देने का भी निर्णय लिया।

मौके पर- हॉस्मत शाह, तस्लीम अंसारी, जहूर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी ,कलामुद्दीन अंसारी ,शंभू शरण ,शैलेश कुमार, विवेक कुमार ,निर्मला देवी ,पूनम देवी ,कमला देवी सहित काफी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : झामुमो युवा नेता-अभिमन्यु सिंह उर्फ़ बब्लू सिंह संकल्प यात्रा में स्वयं होंगे शामिल।वे चलाएंगे जन-संपर्क अभियान। जन संपर्क के दौरान पंचायत वासियों व गांव वासियों की समस्याओं से रूबरू होंगे। वे जानने की कोशिश करेंगे की लोगों के साथ कौन-कौन सी परेशानियां हैं।साथ हीं पैंतीस साल से विश्रामपुर में चल रहे निरंकुश सत्ता के खिलाफ लोगों के बिच चर्चा करेंगे।उक्त संकल्प यात्रा सह जन संपर्क अभियान की जानकारी लड्डू पाण्डेय ने दी।
उन्होंने बताया की दो जून मंगलवार को चटनियां व लमारी कला,तिन जून बुधवार को खुटहेरिया व घटहुआं कला,चार जून गुरुवार को शिवपुर व रानाडीह,पांच जून शुक्रवार को कांडी व पतरिया,छः जून शनिवार को खरौंधा व गाड़ा खुर्द,सात जून रविवार को सरकोनि व बलियारी और आठ जून सोमवार को पतीला पंचायत यानि पंचायतवार अभिमन्यु सिंह स्वयं पहुँच कर जनता के साथ बैठ कर करेंगे विकास पर चर्चा। लड्डू पाण्डेय ने बताया की इस प्रकार एक सप्ताह तक लगातार कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के 13 पंचायतों में संकल्प यात्रा निकाला जाएगा।
संवाददाता-विवेक चौबेकांडी(गढ़वा) : गढ़वा अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर अनराज घाटी के समीप पोपुलर नामक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिसमें कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम-जतरो पतहरिया निवासी-लव ठाकुर,कांडी निवासी-आबिद अंसारी व मानमति देवी का नाम शामिल है।
https://jansandeshonline.com/vid-20190627-wa0015-1-mp4/बस दुर्घटना में सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है।

बता दें की उक्त घटना बीती रात तकरीबन ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी।

सदर अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सिविल सर्जन-डॉ एनके रजक के नेतृत्व में मेडिकल टीम लगी हुई है।
पंचकूला । हरियाणा के मानसिक स्वास्थ्य रेाग विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. विश्वनीत सिंह ने कहा कि परिवार स्वंय सहायता समूह के माध्यम से मानसिक रोगियों को अपने व परिवार के बारे में आपसी चर्चा करने का सशक्त माध्यम है, जोकि आने वाले समय में इनके लिए वरदान साबित होगा। अतिरिक्त निदेशक डा.सिंह शनिवार को पंचकूला के जिला सिविल अस्पताल सेक्टर 6 में संबंध हेल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ) व हरियाणा सरकार द्वारा आयेाजित परिवार स्वंय सहायता समूह की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्हेने बताया कि मानसिक हेल्थकेयर अधिनियम, 2017 के तहत यह अनिवार्य है कि राज्य मानसिक बीमारी और उनके परिवारों के साथ रहने वाले लोगों के लिए समुदाय आधारित सेवाएं प्रदान करेगा। एमएच अधिनियम की धारा 18 (4) (सी) के अनुसार हरियाणा सरकार की और से सेक्टर 31 में ऐसे परिवारेा के सदस्यों के लिए देखभाल करने वालों को घर आधारित पुनर्वास (आउटरीच सेवाओं) के लिए समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने पुनर्वास सेवाएं भी प्रदान की हैं जो एमएच अधिनियम की धारा 18 (5) (बी) के अनुसार समुदाय में और उनके परिवारों के साथ मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों का समर्थन करती हैं।

हर माह हेागी बैठक
इस परिवार स्वंय सहायता समूह की बैठकें जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ मिलकर होंगी। प्रोजेक्ट रिकवरी 2018 में हरियाणा सरकार के साथ मिलकर शुरु किया गया था, जोकि विशेष रुप से डिजाइन किया गया है। इसके तहत अभी तक 22 जिलों में बैठक हो चुकी है। पंचकूला व फरीदाबाद से इस कार्यक्रम की पहली शुरुआत की गई है। इस बैठक में मानसिक रोगी को अपने व परिवार के बारे में चर्चा, पैंशन सहित अन्य सरकार की कल्याणकारी योजनाअेां के बारे में जानकारी इत्यादि पर विस्तार से बातचीत के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
मानसिक रोगियों के लिए खास कार्यक्रम
हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ वीणा सिंह के निर्देशन में हरियाणा में मानसिक रोगियों के लिए खासातैार पर ऐसी सेवाएं प्रदान की जाएं। वर्ष 2014 से एसएचएफ और हरियाणा सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के अनुसार एसएचएफ स्किजोफ्रेनिया और द्वि-ध्रुवीय गंभीर मानसिक बीमारी वाले लोगों के लिए विभिन्न रिकवरी सेवाएं चला रहा है। हरियाणा शायद कुछ राज्यों में से एक है जो इस तरह की सामुदाय-आधारित सेवाओं का संचालन करता है।
खास कार्यक्रम से हो रहा बदलाव
हरियाणा सरकार ने जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सिविल अस्पताल और एसएचएफ मिलकर समुदाय आधारित केंद्र चला रहे है। जिसमें विभिन्न तरह के मानसिक रोगो से स्वास्थ्य लाभ और जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसमें रिकवरी कार्यक्रम मुख्य है, इसमें योग, ध्यान इत्यादि से लेकर हमारी दिनचर्या के सारे काम शामिल है। जो एक सामान्य इंसान करता है।
इस रिकवरी कार्यक्रम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। इस केन्द्र में रह रहे कई मानसिक रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपना आत्मविश्वास दुबारा से प्राप्त किया है।
संबंध हेल्थ फाउंडेशन( एसएचएफ) की ट्रस्टी रीता सेठ ने कहा है कि लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण मानसिक रोग के शिकार हो सकते है। हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिस कारण डिप्रेशन सहित कई तरह की बीमारियेां से हम ग्रसित होते जा रहे है। इसमें खासतौर पर सिजोफे्रनियां और बायपोलर प्रमुख है। उन्होने बताया कि वर्तमान में डिप्रेशन के प्रभाव में 25 से 40 पार आयु वर्ग आ रहा है। खासतौर पर इनमें महिलाअेां की अपेक्षा पुरुषों में मानसिक रोग की यह समस्या अधिक सामने आई है जो कि चिंता का विषय है। है।
निमहंस, बैंगलोर द्वारा किए गए नवीनतम मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2016) के अनुसार भारत में मानसिक बीमारी 15 करोड़ लोगों पीड़ित हैं। सर्वेक्षण के अनुसार पाया गया है कि इतनी भारी संख्या में मानसिक रागियों के इलाज और देखभाल के लिए सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। लेकिन इलाज की स्थिति का इसी से पता चलता है कि देश में लगभग 5,000 मनोचिकित्सक ही है। इसके अलावा देखभाल और अन्य कार्यों के लिए आवश्यक अन्य मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या मनोचिकित्सकों की संख्या से काफी कम है। ऐसे हालात में समस्या का एकमात्र समाधान प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के साथ मानसिक स्वास्थ्य को जोड़ना है।
सिविल अस्पताल के मानसिक रोग चिकित्सक डा.मनोज कुमार ने कहा कि मानसिक रोगी व उनके परिजनेां को हमेशा धैर्य बनाये रखना चाहिए। जब किसी चिकित्सक से उपचार चल रहा हो तो वे धैर्य बनाये रखें और जल्दबाजी में चिकित्सक ना बदले। इस स्थिति में परिवार के लोग हमेशा धैर्य बनाये रखें। इस बैठक में एसएचएफ की आकृति कपूर व सिविल अस्पताल के कर्मचारी, मानसिक रोगी व उनके परिजन व अधिकारी भी उपस्थित थे।
संवाददाता – विवेक चौबे
पलामू : जिले के उंटारी रोड थाना अंतर्गत गाँधी हाईस्कूल उण्टारी रोड है। जहा करीब 1500 छात्र अध्यन करते है। परन्तु यहाँ छात्रो को जिन कठिनाइयों से हो कर गुजरना पड़ता है बहुत ही डरावनी सी है। इन बच्चो के साथ कभी भी हादसा हो सकती है। इससे कितनी बड़ी हादसा हो सकती है सोचने से भी परे है। इस विद्यालय से सटे प्रखंड मुख्यालय है। साथ ही घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है।

सभी लोग प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचने के लिए इसी ट्रेन वाली ट्रैक से जो कभी भी मौत आ सकती है से गुजरते है। लोग व स्कूल के बच्चे ट्रैक पार करने पर मजबूर है। क्योंकि यहाँ हमेशा एक मालगाड़ी लगा ही रहता है।

उस मालगाड़ी के निचे से सभी बच्चे और ग्रामीण जनता ट्रैक पार करते है,कभी कभी तो ट्रेन भी खुल जाती है। और वे किसी तरह तेजी से बाहर निकल जाते है।

बहुत बार तो ट्रैक पार करने में कितनो ने मौत को गले भी लगा चुके है। यह समस्या बहुत सालो से चलती आ रही है। ग्रामीण जनता बहुत बार क्षेत्र के विधायक मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया। परन्तु जवाब में कुछ नही मिला।लोगो ने आस छोड़कर इसी तरह से मौतों वाली ट्रैक पार करने पर विवश हैं।

जानकारी देते हुए चन्दन कुमार ने बताया की सभी नेता मंत्री,विधायक व सांसद को एक बार इस समस्या को गंभीरता से सोचने के लिए कहूँगा। साथ ही जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जाए।