Category: state-news

  • कलेजे के टूकड़े के लापता होने से सदमें में हैं सौरभ के माता-पिता

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपूरा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सिंह 17 जनवरी से ही लापता है.गढ़वा व्यवहार न्यायालय में लापता बालक सौरभ कुमार सिंह के पिता प्रद्युम्न सिंह ने परिवाद दायर करते हुए गांव के ही दो युवक पर अपने नाबालिक पुत्र को बहला-फुसला कर घर से भगाने का आरोप लगाया है. फरवरी में गढ़वा व्यवहार न्यायालय में दायर परिवाद में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पहले नाबालिक सौरभ को उसके गांव के ही दो युवक अनेक प्रलोभन देते हुए तैयार किये व कर्नाटक के बंगलुरु ले गये. जब लोगों से संपर्क किया गया तो पता चला कि सौरभ वहां से घर के लिए चल दिया है. किन्तु वह अभीतक घर नहीं पहुंचा.

    न्यायालय द्वारा भवनाथपुर थाना को सौरभ के केस की जांच के लिए आदेश भी दिया जा चुका है. जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए भवनाथपुर थाना प्रभारी ने जांच पदाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है.इधर सौरभ के माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. उसके पिता ने लोगों से अपील करके हुए कहा कि जिन्हे भी उनके पुत्र की जानकारी मिले वे तत्काल उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 8987714176, 8987714178, 7766856706, 7759803968 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं.

    बतौर प्रद्युम्न सिंह उनके लड़के सौरभ कुमार सिंह की उम्र 15 वर्ष, रंग गेहूंआ तथा लंबाई लगभग 5 फीट है. सौरभ की मां अनिता देवी ने भी लोगों से मार्मिक अपील करते हुए अपने बेटे की कुशल छेम की जानकारी उपरोक्त मोबाइल नंबर पर देने की आग्रह की है.

  • धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर ने मरीज के जिन्दगी के साथ किया खिलवाड़

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    बवासीर का इलाज कराने गए मरीज का निकाल दिया बच्चेदानी व अपेंडिक्स

    कांडी(गढ़वा): डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। लेकिन डॉक्टर ही जब मरीज़ों की जान के साथ खिलवाड़ करने लगे तो मरीज स्वस्थ होने के बजाए सीधा स्वर्ग सिधार जाता है। जी हां! एक ऐसा ही कारनामा उजागर हुआ है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज की जान जाते-जाते बच गई। उक्त मामला हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी 35 वर्षीया मरीज लवकुश देवी से जुड़ा हुआ है। मरीज के अनुसार वह एक माह पहले बावासीर की इलाज के लिए गढ़वा के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर नाथुन साह के निजी क्लिनिक नवनीत हेल्थकेयर सेंटर में गई थी। जहां डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारे बच्चेदानी में सूजन व अपेंडिक्स पक गया है, जो कभी भी फट सकता है। डॉक्टर ने बवासीर से पहले उक्त दोनों रोग का ऑपरेशन कराने की सलाह दिया। मरीज के अनुसार एक रोग का ईलाज का खर्च आठ हजार रुपये बताया। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने पांच हजार रुपये जमा कराए।

    इसके बाद लवकुश की ऑपरेशन रविवार की रात कर दी गई। ऑपरेशन के अगले दिन मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर नाथुन के सलाह पर उसे बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी स्थित मेडविन हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहाँ के डॉक्टरों ने जब ईलाज से पहले जांच कराई तो मरीज के लिए बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। वहाँ डॉक्टर ने बताया कि लवकुश की पथरी व अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान पैखाना की नली को ही बंद कर दिया गया है। इतना सुनते ही मरीज व उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लवकुश की बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी के डॉक्टर ने करीब तीन लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद लवकुश के पति नंदू पटवा ने कर्ज लेकर व गहने बेंचकर पत्नी का ईलाज शुरू कराया। इसके बाद उक्त मामले में गलत ऑपरेशन करने व ईलाज में पड़ रही खर्च में सहयोग की अपेक्षा लेकर जब नंदू डॉ. नाथुन के पास गए तो उन्होंने मामला टाल मटोल करते हुए नंदू से बाद में बात करने की बात कह कर मामला टाल दिया। फिलवक्त लवकुश का ईलाज वाराणसी से चल रहा है। भुक्तभोगी का कहना है मेरी आर्थिक स्थिति दयनीय है। गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ही उचित ईलाज का खर्च वहन करें।

    क्या बोले डॉक्टर

    उक्त संबंध में डॉ. नाथुन साह ने बताया कि मेरे ऑपरेशन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। पैखाना की नली को सिल देने का आरोप गलत है। पेट के अंदर आंत में गड़बड़ी हो गई थी। उस मरीज के ईलाज में जितना खर्च आएगा, मैं वहन करूंगा। साथ ही मरीज को साथ में ईलाज के लिए वाराणसी ले जाऊंगा।

    स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के मरीजों से होता है खिलवाड़

    सूबे के स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने की जिम्मेवारी वजीरे सेहत रामचंद्र चंद्रवंशी को है। लेकिन उनके गृह जिला गढ़वा के कई नामी गिरामी निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम में कई बार मरीजों के साथ संगीन खिलवाड़ होते रहा है। जिसमें कई लोग जान से हांथ धो चुके है। लेकिन आज तक उक्त मामले में किसी डॉक्टर या निजी अस्पतालों पर समुचित करवाई नहीं हो सकी। कई बार मरीजों का ईलाज डाक्टरों के लिए व्यापार का नमूना बनकर सामने आते रहा है। साथ ही प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम इस तरह का कारोबार फलफूल रहा है

    काम न आया आयुष्मान कार्ड

    देश के प्रत्येक गरीबों का पांच लाख तक मुफ्त में ईलाज के लिए प्रधानमंत्री की ओर से जारी आयुष्मान भारत कार्ड भी भी नंदू की पत्नी की ईलाज में काम नहीं आया। नंदू के अनुसार पत्नी की ईलाज का खर्च कम पड़ने पर उसने डॉक्टर को आयुष्मान कार्ड दिखाकर ईलाज करने की अपील किया।

    इस पर डॉक्टर ने उक्त योजना का लाभ की सुविधा नहीं होने की बात कह कर मरीज से नगद पैसे लिए। इसके अलावा वाराणसी में भी नगद पैसे देकर ही ईलाज कराया जा रहा है। उक्त संबंध में सीएस डॉ. एन. के. रजक को लगाया गया लेकिन उन्होने फोन रीसिव नही किया. इधर कांग्रेसी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने काम से फुर्सत मिले तब न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगें. स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में डाक्टरों द्वारा लागातार गरीब के जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जो बहुत ही दु:खद है.

  • महागठबंधन के दलों की हुई बैठक

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : कांडी मुख्यालय स्थित बाजार में बुधवार को महागठबंधन के दलों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष-सुखनंदन यादव नेता ने की। बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम को जिताने पर मंथन की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रतिदिन गांव-गांव घूमकर घुरन राम के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। श्री राम कोई नया नाम या नया चेहरा नहीं है, इसलिए लोगों को समझाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

    वे पूर्व में भी लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं तथा लोगों के प्रिय हैं।इस बार भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता-सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय,आबिद खलीफा, मुर्तजा अंसारी, नुरुल्लाह खां, रघुनंदन यादव, विनोद चंद्रवंशी, विकास कुमार दुबे, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • जानें किस गांव के ग्रामीणों ने लिया निर्णय की “बिजली नहीं तो वोट नहीं”

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : कब घर-घर जलेगी बिजली,यह आस लगा बैठे हैं लोग। बिजली की आस देखते देखते जब विश्वाश खत्म हो गया तो कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के ग्राम मंडरा के सैकड़ो ग्रामीणों ने बुधवार को एकत्रित होकर निर्णय लिया कि बिजली नहीं तो वोट नहीं।

    ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर पंचायत के कई गांव में बिजली का काम पूरा हो चुका है। प्रत्येक घर में बिजली भी जल रही है,किन्तु ग्राम-मंडरा में अभी तक पोल भी नही गाड़ा गया है।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में वोट देने से क्या लाभ। उपस्थित ग्रामीणों ने एक जुट होकर कहा कि बिजली नहीं तो वोट नहीं।

    मौके पर-अवधेश पाण्डेय,अब्दुल अंसारी ,रामधनी पांडेय, देवेंद्र पांडेय,सूरजदेव राम, जीरहुल देवी, मानमती देवी, चंद्रावती देवी, श्यामलाल राम, श्री राम पांडेय,राजेश पांडेय,रिंकू पांडेय,कामेश्वर विश्वकर्मा ,अरुण पांडेय,रोहित रजक ,चन्दन कुमार रवि ,अजय कुमार रवि, अजय पासवान, सन्तोष कुमार रवि ,अर्जुन राम, अगस्त मुनि शुक्ला ,विवेक कुमार, लालमणि देवी ,शांति देवी, बचनी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण उपस्थित थे।बताते चलें कि कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे गांव हैं,जहां बिजली का नाम आया,बिजली नहीं आयी।

  • BJP के चुनावी काफिले पर नक्सली हमला, BJP विधायक समेत 5 की मौत

    [object Promise]

    दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के नकुलनार के पास विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर आज नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीएसओ समेत 5 जवान शहीद हो गए। साथ ही विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई।

    खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक नक्सलियों ने भीमा मंडावी के काफिले की एक गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। खबर है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश वघेल ने ‘High Level’ मीटिंग बुलाई है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा विधायक भीमा मंडावी का काफिला दंतेवाड़ा से गुजर रहा था। इसी दौरान उनके काफिले पर नक्सिलयों ने आईईडी ब्लास्ट से हमला कर दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

    हमले में पीएसओ समेत 5 जवान शहीद हो गए। साथ ही भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। जिस वाहन में भाजपा विधायक मंडावी सवार थे वो बुलेट प्रूफ था।

    जैसा की आप जानते हैं इस समय देशभर में चुनावी माहौल है। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान होगा। भाजपा विधायक भीमा मंडावी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नक्सल प्रभावित दंतेवाडा में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं।

  • अनियंत्रित मारुति से 50 वर्षीय धनजय चौबे हुए घायल

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-रानाडीह निवासी- 50 वर्षीय धनजय चौबे घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित मारुति ने धनजय चौबे को धक्का मार दिया।

    घायल को उनके परिजनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।उक्त घटना मंगलवार के तकरीबन 3 बजे दिन की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

  • ग्रामीणों को विविपैट मशीन की दी गयी जानकारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भंडरिया गांव में रविवार को मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह के संचालक- प्रमोद सिंह ने लोकसभा चुनाव में नये वोटिंग मशीन के बारे में मतदाताओं को जानकारी दि । उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि अब पहले वाली बात नहीं रही कि वोट गड़बड़ हो जाएगा ।अब आप सब मशीन का बटन दबा कर इसमें देख भी सकते हैं कि आप जिस पार्टी को वोट दिए,उसमें वोट पड़ा कि नहीं। इस बार से लोग संतुष्ट भी हो जाऐंगे ताकि यह न लगे कि हम जिस पार्टी को वोट दिया वो सही है या गलत।
    वहीं लोगों को यह भी कहा गया कि आप अपना मत जरूर दें।

    यह हम सबों का अधिकार है।हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और स्वतंत्र हैं। हम सब मिल कर एक संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के उम्मीदवार चुनने का अधिकार है और अपने मत का प्रयोग जरूर करें। मौके पर- उस्सीन्दर पासवान,विकास सिंह,निरज सिंह,शंभू राजवंशी,अनहिया देवी,मनमतिया देवी,धर्मेन्द्र चौधरी,योगेन्द्र पासवान,राजेश्वर राजवंशी,शोनी देवी,विन्दा देवी,रीता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थितथे।

  • महाराष्ट्र: बाल मजदूरी के लिए लाए जा रहे 18 बच्चे छुड़ाए

    [object Promise]

    ठाणेबाल मजदूरी के लिए बिहार और नेपाल से मुंबई लाए जा रहे 18 नाबालिगों को ठाणे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से रेलवे पुलिस ने छुड़ाया। बच्चों से मुंबई के नागपाडा स्थित चमड़ा उद्योग से जुड़े कई कारखाने में मजदूरी कराई जानी थी। सामाजिक संस्था प्रथम को जानकारी मिली थी कि नेपाल और बिहार से बच्चों को चमड़ा उद्योग से जुड़े कारखाने में काम करवाने के लिए लाया जा रहा है। सूचना पर प्रथम संस्था और सलाम बालक एनजीओ ने ठाणे रेलवे पुलिस की मदद से स्टेशन पर जाल बिछाया।

    ठाणे स्टेशन पर सुबह पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस में पुलिस के साथ संस्था के कार्यकर्ता दाखिल हुए और उन्होंने खोजबीन कर करीब 29 बच्चों को ठाणे में उतारा और सभी को ठाणे रेलवे पुलिस कार्यालय ले गए। जांच में 18 बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई।

    प्रथम के नवनाथ कांबले के अनुसार, इस समय बिहार और नेपाल में स्कूलों की छुट्टी चल रही है। जून में स्कूल खुलने पर स्कूल बैग की डिमांड खूब रहती है। ऐसे में चमड़ा और रेगजीन उद्योग से जुड़े कारखानों में काम करने के लिए अधिक मजदूरों की जरूरत रहती है। कम रुपये में बाल कामगार अधिक मेहनत करते हैं। छुड़ाए गए नाबालिगों को भिवंडी और उल्हासनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

  • बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुरकुट्टा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुखिया को घेरा

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा): प्रखंड के कुरकुट्टा गांव के मदरसा टोला के सैकड़ो महिला पुरुषों ने बिजली ट्रांसफार्मर व पोल को बदलने की मांग को लेकर शनिवार को मुखिया कृष्णा दास का घेराव किया।साथ हीं डीसी ,एसडीओ बिजली विभाग,बीडीओ ,थाना प्रभारी व मुखिया को लिखित आवेदन सौपते हुए न्याय की गुहार लगायी है। मुखिया का घेराव कर रहे ग्रामीणों ने बिजली के काम कर रही स्टार्लिंन कम्पनी के संवेदक पर आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदक ने 60 परिवारों पर 25 केवी का मात्र एक ट्रांसफार्मर लगाकर फरार हो गए। साथ हीं नया बिजली पोल न गाड़कर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के पुराने पोल पर ही केबल लगा दिया गया।नियम यह है कि 15 परिवारों पर एक ट्रांसफार्मर लगाना है।गांव के इस टोले पर 50 बीपीएल व पांच एपीएल परिवार के अलावे अन्य रहते हैं ।

    फिर भी सवेदक मनमानी कर रहा है।केबल टाईट करने के समय कई पोल टूट भी गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस गांव में पिछले सात महीना से बीजली का काम चल रहा है ।फिर भी अधूरा है।संवेदक की लापरवाही से बिजली पोल गाड़ने वाली गढ़ा को खोदकर छोड़ देने के कारण उसी में गांव का एक बच्चा गिर कर मर गया था।सभी ने संवेदक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी शिकायत करने पर वे धमकी देते हैं कि किसी के घर मे बिजली नही जलेगी ।ज्यादे परेशान करोगे तो पुलिस को बुलाकर जेल भेजवा देंगे।साथ ही मीटर देने के नाम पर दो -दो सौ रुपया की अवैध वसूली प्रत्येक परिवार से की गयी है।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के पुराने एलटी तार को हीं 11 हजार वोल्ट के पोल में जोड़ दिया गया है।

    जो कभी भी टूट कर गिर सकता है। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। साथ ही 11 हजार वोल्ट के तार को टाईट न कर ढीला ही छोड़ दिया गया है।जो काफी खतरनाक स्थिति है। मुखिया का घेराव करने वालों में मोहम्मद शमीम अंसारी, सुरेंद्र राम,आफ़ताब आलम ,मुंशी अंसारी,मोहम्मद शाहबाज अंसारी,लाल मोहम्मद,कौसर अंसारी,इसराफिल अंसारी,मंजूर अंसारी,मुन्ना अंसारी,जुमन अंसारी,रेयाज अंसारी, हबीब अंसारी,शबीना खातून,जुलेखा बीबी,नसीबन बीबी,ईदन बीबी,हमीदन बीबी,हुस्नबानो बीबी,इकबाल अंसारी,फरजाना खातून सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

    इस संबंध में मुखिया कृष्णा दास ने कहा कि पंचायत के सभी गांव में कंपनी के ठेकेदारों द्वारा बिजली का आधा अधुरा कार्य करके छोड़ दिया गया है। कंपनी द्वारा पंचायत के सभी गांव के सभी घरों में बिजली का कनेक्शन दिया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि मैं ग्रामीणों के मांग के साथ खड़ा हूँ।

  • नील गायों की उत्पात से किसान परेशान, किसानों की हजारों एकड़ फसले बर्बाद

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र में नील गायों की उत्पात से किसान खूब परेशान हैं।नीलगायों से फसल बचाने के लिए किसान दिन-रात मेहनत करते हैं।जबकि उनका मेहनत बेकार चला जा रहा है।खून पसीने एक करके किसान खेतों में अन्न उगाते हैं,इस विश्वाश के साथ की उनके परिवार का पालन-पोषण हो सके।किसान को मात्र एक आशा है मेहनत से उगाए गए फसल।प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत के किसानों को प्रत्येक वर्ष नीलगायों से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।फसल बर्बादी को लेकर नौजवान संघर्ष मोर्चा के युवा नेता- छोटन उपाध्याय ने कांडी में स्थित पेट्रोल पंप के समीप ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इस सत्र में भानु प्रताप शाही के द्वारा विधान सभा में भी आवाज उठाया गया है।वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।विगत 50 वर्षों से नील गायो द्वारा हजारों एकड़ भूमि में लगे फसल को बर्बाद किया जा रहा है।फसल बर्बादी को देखते हुए छोटन उपाध्याय ने जागरूकता के लिए गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।उन्होंने बताया कि आचार संहिता के बाद 23 मई से चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।

    आंदोलन छेड़ने का उद्देश्य है नीलगाय से निजात के उपाय प्रशासन द्वारा लाया जाए।या बर्बाद फसल का मुआवजा किसानों को भुगतान किया जाए। सरकार व वन विभाग इन समस्याओं का समाधान शीघ्र करे,वरना जन आंदोलन जोरदार व धारदार होगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हक व हकूक के लिए मैं हर समय तत्पर हूं।किसान खेती कर रहे हैं,परंतु वे अनाज घर पर ला नहीं पा रहे हैं।जंगली पशु हजारों हेक्टेयर में लगे फसल को बर्बाद करके चले जाते हैं।इस पर किसी भी अधिकारी व पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है।प्रेस कांफ्रेंस में चंद्रेश मिश्रा,लाला पांडेय, सचिन पांडेय,अजय यादव, रीशु रंजन, मुरलीधर पांडेय, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।