Category: state-news

  • ट्रांसफार्मर पर हुआ वज्रपात,बाल-बाल बचे लोग

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के चटनियाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम घोड़दाग़ में हुए व्रजपात से एक ग्रामीण व कुछ बच्चे बाल बाल बच गये। घटना रविवार को दिन के 2 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिन के समय रिमझिम फुहारों के बीच अचानक तेज बिजली चमकी व तेज आवाज के साथ वार्ड संख्या 12 में लगे ट्रांफार्मर पर व्रजपात हुआ।

    जिस समय व्रजपात हुआ ठीक उसी समय लगभग 15 मीटर दूर 40 वर्षीय सुरेश यादव खड़े थे , जबकि उनसे कुछ ही दूरी पर कुछ बच्चे साइकिल से कहीं जा रहे थे।

    सभी बाल बाल बच गये। सुरेश यादव ने बताया कि तेज रौशनी व आवाज से उनकी आँखें चौंधिया गई । घटना के बाद कई ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गये व कहावत -जाके राखो साइयां, मार सकै न कोए , की चर्चा करते रहे।

    मौके पर-उपेंद्र यादव,अखिलेश यादव,दीपक कुमार,पारसनाथ यादव,कामेश्वर यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • “एकता के रंग में रंग कर” लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों व मुहल्लों में हर्सोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया।बताते चलें की होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार।एकता के रंग में रंग कर अबीर गुलाल व रंग से होली मनाया गया।थाना क्षेत्र में प्रशाशन सख्त थी।जिससे कि कोई अप्रिय घटना न घटे।प्रशाशन की कड़ी नजर चारों ओर थी।

    वहीं होली के अवसर पर सभी गांवों में होली गायन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।होली गायन में भी लोगों ने खूब जमकर अबीर व गुलाल उड़ाया।चारों तरफ भाईचारगी दिखाते हुए होली मनाया गया।खबर लिखे जाने तक कोई अनहोनी व अप्रिय घटना की खबर नहीं थी।

  • गुड्डू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सर्विस रामपुर कार्यक्रम प्रभारी राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर पेश कॉन्फ्रेंस किया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र से पार्टी जिसको भी उम्मीदवार घोषित करती है,उन्हें बिश्रामपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता सुबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करेंगे।उस दौरान पार्टी का निर्णय हम सभी कार्यकर्ताओं का मान्य रहेगा।

    उन्होंने बताया कि पार्टी कभी गलत निर्णय नहीं लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस मुकाम पर पहुंचना चाहिए था सही कार्य कर रही है। जिस प्रकार से बिश्रामपुर विधानसभा में सुबे के स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में जो भी कार्य किया गया है,कार्यों से कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है।निश्चित तौर पर इसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। यह सारी बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुड्डू सिंह ने कहा।

  • उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    [object Promise]

    रिपोर्ट अजय कुमार (डेहरी ऑन सोन)

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा बिहार के सभी 40 सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया पटना में आयोजित सम्मेलन में एनडीए नेताओं के द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। जिसमें भाजपा के चर्चित नेता गिरिराज सिंह को नवादा से हटाकर बेगूसराय से उम्मीदवारों बनाया गया है शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता साफ कर पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

    जहानाबाद जदयू ने चंदेश्वर चंद्रवंशी उम्मीदवार बनाया गया है। महाबली सिंह को काराकाट से उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने हिस्से की कुल 17 सीटों में 13 सीटों पर सवर्ण को उतारा गया है वहीं जदयू के द्वारा अपने 17 सीटों में पिछड़ा वर्ग विशेष तरजीह दी गई है और नीतीश कुमार के द्वारा जातीय समीकरण के अनुसार अति पिछड़ा वर्ग से चार लोगों के द्वारा बनाया गया है।

    उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ क्षेत्र में लग गए हैं और अपने अपने प्रत्याशी के लिए कैंपेनिंग का कार्य शुरू कर दिया है । लोक जनशक्ति पार्टी के खातिर ना कुल 6 सीट गई है जिसमें रामविलास पासवान के दो भाई और पुत्र समेत 3 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है।

    हाजीपुर से लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस उम्मीदवार बनाया है जमुई से रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को बनाया गया है रोसडा से रामचंद्र पासवान को उनके पुराने सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

  • रानाडीह के पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की हुई बैठक,देखें पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-रानाडीह के पंचायत सचिवालय में प्रखंड के सभी मुखिया की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता-रानाडीह पंचायत मुखिया-कृष्णा दास ने की।बैठक में कई मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत के विकास से संबंधित कार्यों में हो रहे परेशानी को लेकर बैठक आयोजित किया गया है , जिसमें कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।सभी ने बताया कि मनरेगा आयुक्त रांची के आदेशानुसार पाँच लाख तक की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पंचायत कार्यकारिणी को देने का आदेश प्राप्त हुआ था ।

    लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। पीएम आवास योजना में मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान मुखिया को करना है,लेकिन इस संदर्भ में आवास का जीओ टैग या किस्त भुगतान के संदर्भ में बीडीओ कांडी द्वारा किसी मुखिया को किसी भी प्रकार का कोई जानकारी नहीं दि गयी, इस पर सभी ने रोष प्रकट किया।

    स्वच्छता ग्राही टीम के द्वारा सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया था ।जिसका आवंटन प्रखंड कार्यालय को प्राप्त होने के बावजूद भी पंचायतों में राशि नहीं भेजी गई , जिसकी मांग बीडीओ कांडी से करने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रखंड के लगभग सभी जन वितरण दूकानदारों द्वारा अधिक राशि लेकर भी कम मात्रा में राशन दिये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

    प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए सभी मुखिया ने गंभीरता से विचार विमर्श किया व सभी ने इस संबंध में कार्यपालक अभियंता गढ़वा से मिलने का निर्णय लिया साथ ही प्रखंड स्तरीय जो भी समस्या है उसे दूर करने की मांग को लेकर आगामी 28 मार्च को बीडीओ गुलाम समदानी से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी मुखिया ने महिने में कम से कम एक बार मुखिया संघ की बैठक करने का भी निर्णय लिया। बैठक में राणाडीह मुखिया कृष्णा दास , गाडा़ खुर्द मुखिया आरती सिंह , शिवपुर मुखिया योगेन्द्र राम , बलियारी मुखिया संध्या देवी ,पतहरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज चंचल , खरौंधा मुखिया प्रतिनिधि मनोज ठाकुर , गाडा़ खुर्द मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, डुमरसोता मुखिया प्रतिनिधि रामाकांत मेहता , बलियारी मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र साव , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • जानिए कहां है ऐसा गांव, जहां मोबाईल में किसी कम्पनी का नेटवर्क नहीं बताता

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    भवनाथपुर(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-हुरका में आज भी लोग एक दूसरे से संपर्क करने से परे हैं।स्थिति यह कि यहां के लोगों को मोबाईल या तो पेड़ों पर या फिर घरों के छत पर लटकाना पड़ता है।मोबाईल पेड़ों व छत पर रखने के बावजूद भी मोबाईल में नेटवर्क नहीं बताता।यहां के लोगों को इतनी बड़ी समस्या है कि रिश्तेदार से,मां अपने बेटे से,पत्नी अपने पति से लेकर अपने किसी चहेतों से बात करने व संपर्क करने से कोसों दूर हैं।ऐसे में बड़ी असुविधा है यहां । एयरटेल, जिओ सहित अन्य कोई कंपनी का नेटवर्क नहीं बताता ।

    कुछ लोग तो गांव से कई कोसों दूर जाकर फोन से बात कर पुनः घर वापस आते हैं।सुबह निकलकर घर से जाते हैं,देर शाम को ही घर को वापस आते हैं।बताते चलें कि केवल हुरका गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के कई ऐसे गांव हैं,जहां के लोगों को बड़ी असुविधा है।ग्रामीणों का कहना है कि मोदी जी ने देश को डिजिटल इंडिया बनाने का सपना देखा था,किन्तु डिजिटल इंडिया बने तो कैसे। यह हास्यपद ही है कि गढ़वा जिले में ऐसे आज भी कई गांव हैं जहां के लोग फोन से बात करने से भी वंचित रह रहे हैं।न सरकार को इस पर ध्यान है,न किसी नेता को।

  • ग्रामीणों का कहना है विकास नही तो वोट नही,इस बार चुनाव में वोट का बहिष्कार पूर्ण रूप से करेंगे

                कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के नवडीहवा टोला के सैकड़ो ग्रामीणों ने बुधवार को एकत्रित होकर निर्णय लिया कि इस बार चुनाव में वोट का बहिष्कार पूर्ण रूप से करेंगे।वोट बहिष्कार करने का कारण ग्रामीणों ने बताया कि आज भी हमलोग ढिबरी युग में रहने पर विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लमारी कला गांव के तीन टोला में बिजली का काम पूरा हो चुका है। प्रत्येक घर में बिजली भी जल रही है,किन्तु नवडीहवा व चतरी टोला में अभी तक पोल तक नही गाड़ा गया है।ऐसे में वोट देकर नेता,मंत्री व मुखिया बनाने से क्या फायदा।लोगों ने एक स्वर से कहा कि विकास नही तो वोट नही ग्रामीणों का कहना है कि हमारे टोला में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। न अच्छी सड़क है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। कई लोगों को अभी तक राशन व केरोसिन भी नही मिलता है।
    

    ऐसे में लोकतंत्र का महापर्व हम सभी के लिए कोई मायने नही रखता। सरकार द्वारा हर घर को बिजली देने का वादा भी बेमानी साबित हो रहा है।बताते चलें कि प्रखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतिकरण योजना के तहत स्टार्लिन कंपनी द्वारा जोर-शोर से बिजली का काम कराया जा रहा है।वहीं बिजली विभाग के संवेदक संजय सिंह द्वारा भी प्रखंड के कई गांवों में बिजली का कार्य कराया जा रहा है।लमारी कला गांव में संजय सिंह को ही काम मिला था,किन्तु उनके द्वारा आधा अधुरा कार्य कराकर हीं छोड़ दिया गया है,जिससे काफी परेशानी हो रही है।मौके पर- सुचित नारायण सिंह, बिरेन्द्र सिंह, बुधन साह,सरयु साह, प्रसाद साह,पनबसिया देवी,दुलरिया देवी,बिगनी देवी, मनतोड़ा देवी,तेतरी देवी,शिवकली देवी,जशोदा देवी, सुशीला देवी, फुलवंती देवी,चिंता देवी,संगीता देवी,मीना देवी, गीता देवी, गुड्डी देवी, प्रमीला देवी,रेखा रजवार,निरंजन कुमार साह,दिलीप कुमार साह, अखिलेश साह, सोमारु साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • अभी भी ऐसे लोग हैं,जो बेटी की शादी में मदद करना पसंद करते हैं

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    गढ़वा : कहते हैं कि असहाय व गरीबों की मदद करने को कोई तैयार नहीं होता,किन्तु आज सिद्ध हुआ कि समाज में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं,जिन्हें गरीबों की मदद करना बेहद पसंद है।

    खबर पढ़ें विस्तार से…..

    कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-गाड़ा खुर्द निवासी स्व. अजय पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी में युवा समाजसेवी नीरज कुमार सिंह ने सहानुभूति दिखाते हुए भरपूर सहयोग किया।

    मदद करने को कोई तो होता है तैयार….

    जी हां, नीरज सिंह एक ऐसे समाज सेवी,जिन्हें जानकारी मिली कि असहाय खुशबू की शादी है।

    जानकारी पाकर खुशबू के घर पहुंच कर उन्होंने 10,000 रुपए नकद व तिलक के लिए बरतन सहित कई सामान देकर आर्थिक मदद की।

    बता दें कि खुबशू के माता -पिता दोनो की मौत हो चुकी है।

    असहाय खुशबू की शादी में काफी कठिनाई हो रही थी।

    चुकी आप समझ सकते हैं कि जिस लड़की के माता-पिता न हों और उसकी शादी हो तो शादी के खर्च कहाँ से आ पाएगा?

    परिजन किसी प्रकार पैसे जमा कर ही रहे थे की नीरज सिंह ने मौके पर पहुंच कर खुशबू की मदद की।

    कहा कि मेरे रहते किसी गरीब बेटी की शादी नही रुकेगी।

    उसे हर संभव मदद किया जाएगा।

    उन्होंने जसनकारी देते हुए कहा कि अब तक मैं आठ गरीब परिवार की बेटी की डोली उठाने में आर्थिक सहित कई अन्य तरह की भी मदद किया हूँ।

    यह शिलशिला आगे भी जारी रहेगा ।

    किसी बेटी की शादी करने में सहयोग करना सबसे बड़ा पूण्य है ।

  • गैस एजेंसी का ताला डेढ़ माह बाद खुला

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : कांडी बाजार स्थित मां गायत्री भारत गैस एजेंसी व नवल इंडेन गैस एजेंसी का ताला डेढ़ माह बाद खोला गया जिससे उक्त एजेंसियों से जुड़े लाभुकों में काफी खुशी है. विदित हो कि डेढ़ माह पूर्व इन दोनों गैस एजेंसियों के ऊपर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस के कनेक्शन के बदले अवैध राशि की उगाही के आरोप को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर कांडी बीडीओ गुलाम समदानी व तत्कालीन सीओ मोहम्मद असलम द्वारा दोनो गैस एजेंसियों को सील कर दिया गया था. तब से लेकर लाभुकों को सिलिंडर रीफील कराने सहित नया कनेक्शन लेने में काफी परेशानी हो रही थी. हलाकिं जिला प्रशासन द्वारा लाभुको को सुविधा के लिए दूसरे जगह के भारत व इंडेन गैस एजेंसी को टैग कर लाभुकों के लिए रीफील की व्यवस्था की गई थी.

    लेकिन हर वक्त सुविधा के अनुसार गैस नही मिलने से लोग काफी परेशान थे. वहीं नया कनेक्शन लेने वाले भी काफी परेशान थे. उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने 28 मार्च को हीं पत्र निर्गत कर अविलंब दोनों गैस एजेंसियों का सील खोलने का आदेश बीडीओ गुलाम समदानी को पत्र के माध्यम से दे दिया था. किन्तु बीडीओ ने दोनों गैस एजेंसी को खुलवाने में 48 घंटे लगा दी. 30 मार्च शनिवार की रात 8 बजे से 9 बजे के बीच कांडी पुलिस की उपस्थिति में बीडीओ ने दोनों एजेंसियों का ताला खुलवाया.उन्होने शख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध उगाही की शिकायत दुबारा नही मिलनी चाहिए. सरकार की महत्वकांक्षी योजना है इसे सही तरीके से क्रियान्वित करें. एसडीओ के निर्देश के 48 घंटे बाद सील खुलवाने के संबंध में उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्तता है. उसी में बड़ी मुश्किल से समय निकालना पड़ा. इधर गैस एजेंसी के खुलते हीं रविवार को काफी लोगों को कार्यालय में देखा गया.

    इस संबंध में नवल इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजकुमार यादव ने कहा कि माह का अंतिम तारीख हैं सभी कार्य तेजी से निपटाना होगा ताकि लाभुकों का सब्सिडी उनके खाते में जा सके. वहीं मां गायत्री भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर श्रीमती मनु देवी ने कहा कि एजेंसी राजनीति का शिकार हो गया था. फिर भी इस बार से और ज्यादा एहतियात बरता जाएगा ताकि लाभुकों को कोई परेशानी न हो.

  • आईटीआई के छात्रावास में जान हथेली पर लेकर रहते हैं छात्र

    [object Promise]

    रिपोर्ट अजय कुमार

    (डेहरी ऑन सोन ) औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र डिहरी के छात्रावास में रहने वाले सैकड़ों छात्र अपनी जान हथेली पर रखकर निवास करते हैं। शाम को छात्र जब केंद्र से शिक्षा ग्रहण कर छात्रावास में आते हैं तो भवन के प्रवेश द्वार से पहले चौखट पर माथा टेक देवी देवताओं का बंदन करते हैं । जब प्रातः काल सकुशल जगते हैं तो अपने अपने हाथ जोड़ कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। डेहरी क यह आईटीआई बिहार का प्रथम आईटी केंद्र है। जिसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार के द्वारा किया गया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात राज्य सरकार इसका अधिग्रहण कर भवन एवं कार्यशाला का निर्माण कराया था।

    हॉस्टल का भवन पुराना होने के कारण जर्जर अवस्था में पहुंच गया है और भवन की सूरत खंडहर में तब्दील हो गया है। भवन का छत टूट टूट कर गिर रहा है। अब तक दर्जनभर से अधिक छात्र इसके चपेट में आने के कारण घायल हो गए हैं। जर्जर भवन किसी भी ध्वस्त हो सकता है और एक साथ कई घरों के चिराग बुझाएंगे। आईटीआई प्रबंधन के द्वारा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से 1800 प्रति महा राशि किराए के रूप में लिया जाता है। हॉस्टल के दो भवन है पूर्वी एवं पश्चिमी। पूर्वी भवन का शौचालय कई वर्षों से जर्जर हो कर ध्वस्त हो गया है। शौच के लिए छात्रों को पश्चिमी भवन में स्थित शौचालय में जाने के लिए कतार लगानी पड़ती है अन्यथा मजबूरी में खुले में शौच करना पड़ता है। पेयजल बिजली के संकट का मार भी छात्रों को सहन करना पड़ता है। छात्र रवि रंजन कुमार अमरजीत कुमार विकास कुमार ने बताया कि प्राचार्य से कई बार शौचालय निर्माण जर्जर छात्रावास की मरम्मत कराने की किया गया है परंतु अभी तक मारम्मति के कार्य को नहीं कराया गया है। छात्रावास में रात्रि प्रहरी नहीं होने का कारण छात्र अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।

    हॉस्टल की सफाई कार्य छात्र आपस में चंदा कर कराते हैं। पूर्वी भवन में 16 कमरे हैं पश्चिमी भवन में 12 कमरे हैं प्रत्येक कमरे में चार-चार छात्र संयुक्त रूप से रहते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सुरेश कुमार सिंह ने बताया की छात्रावास के जर्जर भवन की जीर्णोद्धार एवं शौचालय का निर्माण प्रशासनिक भवन कर्मशाला की मरम्मती के लिए कुल ₹8800000 की राशि आवंटन सरकार के द्वारा किया गया है। जिसकी निविदा के पश्चात कार्य शुरू कराया जाएगा।