Category: state-news

  • तीस हजार की संपति उड़ा ले गये चोर

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी सुदामा राम के घर बीती रात चोरों द्वारा लगभग 30 हजार की संपत्ति चोरी कर ली गई। भुक्तभोगी के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा बारह बजे के लगभग छत के रास्ते घर में घुसकर 20 हजार नकद समेत लगभग 30 हजार की संपत्ति चोरी कर ले गये।

    एक सुटकेश में रखा जेवर व एक बक्से में रखा 20 हजार रुपए ले गये।घर में खर-खुर की आवाज सुनकर जब लोग जागे तो दो-तीन लोगों को भागते देखा गया। मौके की तहकीकात में जुटी कांडी थाना दीपक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है जल्द दोषियों को पकड़ा जाएगा।

  • आदर्श सामूहिक विवाह आयोजित,12 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

    [object Promise]

    रिपोर्ट । मनोज कुमार साकत

    पीथमपुर । छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश पनिका समाज के आदर्श सामूहिक विवाह बिलासपुर जिला के पेन्ड्रा कि छेत्र के सोनकुंड मे 12 जोडे हुए एक दूजे के और शादी के पवित्र बंधन मे बँधे , विवाह संपन्न होने के पहले पनिका समाज के पदाधिकारियों ने समान जुटा लिया. आदर्श सामूहिक विवाह सोनकुंड मे १२ जोडे परिणय सूत्र मे बंधे.

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे छेतरी विधायक छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे और रायपुर से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डां चरण दास महंत जी की प्रति निध्व डी.डी.महंत देवधर महंत और सुमीत दास महंत प्रदेश अध्यक्ष पनिका समाज युवा मंच प्रकाश दास महंत प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच के पूरी टीम युवा मंच की बनी रही .

    उन्होंने सभी जोडे को विवाह संपन्न होने पश्चात सुखमय वैवाहिक जीवन व्यथित करने अपना आशीर्वाद प्रदान किया. बारात के लिये दूल्हे को ३ किलो मीटर धूम धाम से घुमाया और बारतीया के साथ बैड बाजा मे नाचते गते निकले बारात के लिए पनिका समाज ने दिया गया दहेज प्रथा आलमारी ड्रेसिंगटेबल थाली लोटा 4 सेट बर्तन ट्राली बैग दूल्हा दूल्हान का सम्पूर्ण परिधान 5 सेट वधू को जेवर सिंगार पेटी भी दहेज दिये .

    और आवश्यक सामग्री अपने हाथों से सभी जोडो का का वितरण किया इस मौके पर रायपुर की टीम अपने हाथों से सभी दूल्हान को एक एक साडी सप्रमेह भेट किये और जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों भी उपस्थित रहे पनिका समाज के अध्यक्ष श्री जिया लाल सोनवानी जी और पनिका समाज के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के प्रमुख सदस्य. मरवाही ब्लाक के कोर कमेटी जिया लाल सोनवानी, घनश्याम काशी पुरी, भजन मोर्चे, लाल जी नारायण केवरा और पेन्ड्रा ब्लाक के चन्द्रभान सिंह मलैया ब्लाक अध्यक्ष अशोक काशीपुरी उपाध्यक्ष टीका दास मलैया अशोक काशीपुरी बेन्दरचुआ रविशंकर और सहयोगी मंच नंद लाल गनपत जाता जो कि अपने नजदीकी गांव से क्रय करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    वहा पर अन्य समाज के सदस्य भी आदर्श सामूहिक विवाह देखने के लिये आपना समय देकर खुशी की नजर दिखाई दे रहे थे और माध्यम भोजन का भी व्यवस्था बनाई गई थी और लगातार तीन दिन से सोनकुड मे सामूहिक विवाह किया गया और मनोज कुमार साकत ग्राम पीथमपुर का कहना है कि अगले वर्ष की भाँति ईस वर्ष बहुत दूर दूर से आये हुए पनिका समाज के आदर्श सामूहिक विवाह मे शामिल हुए

  • झारखण्ड में लगातार जारी अवैध बालू खनन, प्रशासन खामोश

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    मझिआंव- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित पानी टंकी के पास कोयल नदी पर बालू घाट का समय सीमा बहुत ही पहले समाप्त हो चुकी है। पत्राचार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल झारखंड को लिखते हुए झामुमो नेता व अल्पसंख्यक के केन्द्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित लंबाई-चौड़ाई सीमा क्षेत्र से 4 गुना अधिक संवेदक द्वारा बालू का उठाव कर लिया गया है।

    अभी भी अवैध तरीके से बालू का उठाव जारी है।जबकि क्षमता से अधिक बालू का उठाव हो पहले ही हो चुका है। जगह-जगह पर काफी गड्ढे हो गए हैं। पानी का लेयर भी काफी नीचे चला गया है।उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन कराई जा सकती है।जेसीबी तक प्रयोग किया जा रहा है। लगभग एक माह पूर्व अंचलाधिकारी-कमल किशोर ने काफी संख्या में ट्रैक्टर जब्त किया था।कई दिनों तक बालू का उठाव बंद कराई गई थी।लेकिन पैसा लेनदेन कर सेटिंग हो गयी और पुनः बालू का उठाव चालू हो गया। बालू उठाव कार्य में जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व उनके कर्मचारी पूरी तरह शामिल हैं।अब आगे चलकर मझिआंव में पानी का हाहाकार मचने का उम्मीद है। ऐसे भी गर्मी यहाँ पानी का समस्या हो जाता है। अतः आग्रह पूर्वक कहना है कि बालू घाट समय सीमा समाप्त होने केंद्रीय बाद भी अबैध उठाव पर अवीलंब रोक लगाते हुए बालू घाट का सीमा क्षेत्र से 4 गुना अधिक लंबाई चौड़ाई अवैध बालू उठाव उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन के साथ ही जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा,अंचलाधिकारी मझिआव पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा की जाए। उक्त विषय की जानकारी प्रतिलिपि के माध्यम से एक एक प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड सरकार,सचिव खनन विभाग रांची,उपायुक्त पलामू प्रमंडल, उपायुक्त महोदय गढ़वा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा व जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा को प्रेषित किया गया है।

  • नहीं रुक रहा अबैध बालू का उठाव : अनवर

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    मझिआव(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी के समीप बालू घाट बंदोबस्ती हुआ है।उक्त स्थल का अविलंब भौतिक सत्यापन कराई जाए। निर्धारित सीमा से अधिक बालू की खुदाई व उठाव अब भी जारी है। क्षमता से अधिक बालू का उठाव हो चुका है।जेसीबी का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है।पानी का लेयर भी काफी नीचे चला गया है। आगे चलकर मझिआव में पानी को लेकर हाहाकार मचने की पूर्ण संभावना है।

    तत्कालीन अंचलाधिकारी- कमल किशोर ने उक्त बालू उठाव पर रोक लगाई थी व कई ट्रैक्टर को जब्त भी किया गया था। लेकिन बालू माफियाओं द्वारा पैसे के बल पर पुनः सेटिंग हो गई।उक्त सभी बातें झामुमो नेता-अनवर हुसैन अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि हम उपायुक्त महोदय गढ़वा तथा खनन विभाग व अंचलाधिकारी मझिआव से उक्त बालू घाट को बंद कराने की मांग करते हैं।अन्यथा झामुमो द्वारा अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा तथा झामुमो उक्त मामले को ऊपर तक पहुंचाएगी।

  • देश के शहीद वीर की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : कोस्को नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता-ईश्वर सागर चंद्रवंशी थे। उन्होंने फीता काट कर व बल्लेबाजी कर मैच का शुभारंभ किया।

    बताते चलें कि उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रीमियर लीग सीजन चार के तहत देश के शहीद वीर जवानों की याद में आयोजित किया गया।

    वीर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने एक मिनट का मौन धारण किया।

    मैच ग्राम- घटहुआँ व डुमरसोता के बीच खेला गया।अंत मे घटहुआँ की टीम की जीत हुई।

    मैच आकर्षक था। मौके पर-प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे,विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह,सांसद प्रतिनिधि,प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय,पतीला मुखिया प्रतिनिधि-गुड्डू सिंह ,कमिटी अध्यक्ष-प्रकाश सोनी,उपाध्यक्ष-प्रदीप प्रसाद,सचिव-पंकज कुमार,कोषाध्यक्ष-अमजद हुसैन सहित काफी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

  • डांस इंडिया डांस कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च को

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में झारखंडी कलाकार- राहुल चौरसिया का कार्यक्रम आगामी 27 मार्च को कांडी प्रखंड में होगा। उक्त विषय की जानकारी स्वयं सेवी संस्था दृष्टि यूथ आँर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव-शशांक शेखर ने दी।शशांक शेखर ने कहा कि 27 मार्च को संस्था का चौथी बर्षगाठ मनाया जायेगा।जिसमें पद्मश्री से अलंकृत व छऊ नृत्य में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुकुंद नायक मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि उनके साथ कार्यक्रम में कई फेमस कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें , जिसमें डांस इंडिया डांस का फाइनलिस्ट रांची का रहने वाला राहुल चौरसिया भी शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि दृष्टि युथ के सामाजिक कार्य के चार वर्ष पूरा होने पर राहुल चौरसिया अपनी टीम के साथ कांडी की पावन पवित्र धरती पर नृत्य के क्षेत्र में धमाल मचायेंगे , जबकि पद्मश्री मुकुंद नायक कांडी को झारखंडी कला संस्कृति से अवगत करायेंगे। बताते चलें कि मुकुंद नायक जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रपति भवन के दरबार हाॅल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायक को यह पुरस्कार दिया था ।

  • चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कुशहा में अवस्थित विद्यालय में मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।बताते चलें कि ग्राम-कुशहा से लेकर ग्राम-बेलोपाती तक उक्त अभियान चलाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थी भी शामिल रहे।

    मौके पर-प्रधानाध्यापक-प्रभात रंजन सिंह उर्फ टप्पू सिंह,शिक्षक-दीपक कुमार,शिक्षिका-रेणु बाला सिंह,रेणु कुमारी,अध्यक्ष-मनोज कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • यहां के लोग हैं परेशान,पानी की बड़ी समस्या

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-पतहरिया के ग्राम-शिवरी में स्थित पीपल वृक्ष के समीप चापाकल खराब है।ऐसा समझा जाता है कि जल ही जीवन है।जल के बिना कुछ भी सम्भव नहीं।उक्त विषय की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि जबसे चापाकल लगा है तब से लेकर अभी तक किसी ने उस कल पर पानी नहीं पिया।चुकी चापाकल में छोटा पाइप लगा है,जिसके कारण पानी सदैव गंदा आता है।

    गंदा पानी भी आना तो दूर अब चापाकल में हैंडल तक भी गायब है।यहां के लोगों को पानी की सबसे बड़ी समस्या है।

    ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल के लिए फर्श भी नहीं बनाया गया है।साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि पीपल वृक्ष के पास दशगात्र वैग्रह भी किया जाता है।बताते चलें कि उक्त चापाकल मुख्य सड़क पर स्थित है।इस मुख्य सड़क से हजारों गुजरने वाले यात्री को भी इस कल का पानी नसीब नहीं ।

    ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल तो दूर पंचायत में सोलर लाइट भी नहीं लगाया गया है।इस पंचायत में कोई विकास नहीं हुआ है अबतक।जबकि इस पंचायत की मुखिया-रिंकी देवी हैं।सवाल यह उठता है कि रिंकी देवी के द्वारा अपने कार्यकाल में क्या कार्य हुआ।ग्रामीणों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि पानी की समस्या से यहां के ग्रामीणों को निजात दिलाया जाए।

    मौके पर-धनन्जय पासवान,नितिन पासवान,मुकेश पासवान,कोशिला देवी,समुद्री देवी,उदय पासवान,शशिकांत पासवान,इंदल साह, रंजीत पासवान,विक्की कुमार,रमेश पासवान,दिलीप पासवान,नीरज मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • इस वर्ष कांग्रेसी कार्यकर्ता क्यों नहीं मनाएंगे होली,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    रिपोर्ट : विवेक चौबे

    गढ़वा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों व उनपर हमले को लेकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी युवा नेता-अजय दुबे काफी दुःखद हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया जाता था। किंतु इस वर्ष वीर सैनिकों पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी दुखी हैं। उन्होंने होली का पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने देश के वीर सैनिकों की कुर्बानी पर दुःख व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि जब हमारे देश की रक्षा करने वाले शहीद जवानों के घर में होली नहीं मनेगा तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भी इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। मौके पर-प्रभात दुबे,चुन्नू दुबे,शौकत खां, अलमुद्दीन खलीफा,छोटू दुबे,मनोज दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • बच्चे छोड़ रहे थे पटाखे,घर मे लगी आग

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के लमारी कला निवासी महेंद्र साह के घर में आग लगने से घर जल गया ।घटना शनिवार को दोपहर की है ।पीड़ित ने बताया कि घर के छोटे बच्चे पटाखा जला रहे थे,उसी क्रम में घर में आग पकड़ लिया।

    इस आगजनी में लगभग दस हजार रुपए की संपत्ति जल जाने का अनुमान है । ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पा सके ।