Category: state-news

  • मीना देवी ने जिला प्रशाशन से सतबहिनी में यज्ञ शांति पूर्ण तरीके से कराने का मांग किया है

    [object Promise]

    कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल राज्य का अनमोल प्राकृतिक धरोहर है। उक्त झरना तीर्थ स्थल स्थानीय लोगों की मदद से 17 वर्षों में इसका रूप-रेखा तैयार किया गया है। कई वर्षों से इस स्थल पर यज्ञ व मेले का आयोजन विकास समिति व ग्रामीणों की मदद से होते आ रहा है। किन्तु इस झरना तीर्थ स्थल को हिन्दू धार्मिक ट्रस्ट से जोड़ दिया गया है। मुखिया संघ अध्यक्ष सह सरकोनी पंचायत मुखिया-मीना देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष उसी हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत यज्ञ कराया जाएगा।

    सोंचने-समझने की बात तो यह है कि पूर्व की विकास समिति व धार्मिक न्यास बोर्ड दोनों समिति इस स्थल पर यज्ञ कराना चाहती है।एक ही स्थल पर एक ही तिथि पर यज्ञ कराना शोभा नहीं देगा।एक ही तिथी पर दो यज्ञ होने से अशांति की लहरें भी आ सकती हैं।अशांति न फैलने को लेकर मीना देवी ने प्रशासन से आग्रह करती हैं कि संभव हो सके तो एक कमेटी को नदी के पूर्व व दूसरे कमेटी को नदी से पश्चिम का स्थान दिया जाए,जिससे किसी को भावना के ठेस नहीं पहुंचे। दोनों कमेटी के लोग एक दूसरे पर केस पर केस कर रहे हैं।स्थानीय लोगों की मदद व उनके अथक प्रयास से इस स्थल का विकास,सुंदरीकरण,मंदिर निर्माण आदि हुआ है। तब जाकर इस स्थल को इतना सुंदर रूप मिल पाया है।साथ ही मुखिया-मीना देवी ने कहा कि डरा धमकाकर किसी को बस में नहीं किया जा सकता है।

    साथ ही कहा कि मैं माननीय स्वास्थ्य मंत्री-रामचंद्र चंद्रवंशी जी व वर्तमान सरकार से भी आग्रह करती हूं की सतबहिनी के विकास के लिए आग्रह करती हूं।कुछ लोग स्वार्थ में आकर राजनीति कर रहे हैं तो कुछ लोग मंत्री जी के नजदीकी बनने के लिए कोशिश कर रहे हैं।प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन से मीना देवी ने आग्रह किया है कि जन भावना को देखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से यज्ञ कराने का कृपा करें।

  • मुंबई के धारावी विभाग में राष्ट्रवादी कांग्रेस की तरफ से जन आंदोलन

    [object Promise]

    मुंबई के धारावी विभाग में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी  की तरफ से भारतीय जनता पक्ष और शिवसेना के खिलाफ आंदोलन किया गया .  यह आंदोलन मोदी सरकार की वजह से हुए बेरोजगारी , नोटबंदी और महंगाई के खिलाफ किया गया  २०१४ लोकसभा चुनाव में २करोड़ नौकरिया देने का वादा किया गया था परन्तु लोगो को अपनी नौकरिया छोड़नी पड  रही है l

    ऐसा माहौल देशभर में दिखिई देने लगा है. धरावी विभाग के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सरे कार्यकर्ता  आक्रामक होकर इस आंदोलन में शामिल हुए थे. नोटेबंदी का फ़टका हर किसीको पड़ा है इसलिए महिला भी उसी उत्साह के साथ शामिल हुई. इस आंदोलन में नरेंद्र मोदी चोर है और मोदी  सरकार हाय हाय ऐसी घोषणा दी गयी

  • महिला एवं बच्चों ने निकाली जन आक्रोश रैली

    [object Promise]

    भरतपुर के सेवर कस्बे से लाल बहादुर शास्त्री नगर  के निवासियों ने हाल ही में हुए पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया जो कि सेवर थाने से होता हुआ भरतपुर स्टेडियम स्थित यादगार पर संपन्न हुआ इस मौके पर कॉलोनी से महिला एवं बच्चों ने भाग लिया साथ ही एनकेएस स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र पाठक जीने अपने स्कूल के बच्चों के साथ महिलाओं के साथ ही आक्रोश रैली में भाग लिया l

    महिला एवं बच्चों में बहुत ही आक्रोश था उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को का नारा लगाते हुए अपने गुस्से का इजहार किया

    और सरकार से आर पार की लड़ाई की गुजारिश की इस मौके पर लेक्चरर सुमन गोयल ने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान में घुसकर हमला करने की सरकार से मांग की इसी मौके पर डोली ने कुछ ऐसा करने के लिए सरकार से आग्रह किया जो दोबारा से पाकिस्तान ऐसी कायराना हरकत ना करें अंत में नरेंद्र पाठक ने उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक करने का सरकार से आग्रह किया अंत में सभी ने 1 मिनट का मौन धारण रखा और मोमबत्ती जला कर अमर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की l

  • कुछ लोगों के कारनामों का होगा जल्द खुलासा : अजय सिंह

    [object Promise]

    कांडी(गढ़वा) : सतबहिनी में कार्य करने का दावा करने वाले कुछ लोगों के कारनामों का खुलासा जल्द ही किया जायेगा, इस बात की जानकारी मीडिया को देते हुए विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोगों पर परिवाद दायर किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सतबहिनी में कोई संस्था 10 साल से कार्यरत थी तो उसका रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं करवाया गया था।

    उन्होंने कहा कि मां सतबहिनी के विकास में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का अहम योगदान है। स्वास्थ्य मंत्री ने 2005 से 2010 के कार्यकाल में विधायक मद से आँफिस बनवाया है। उन्होंने कहा कि कितना हास्यास्पद है कि दस साल से कथित रुप से कार्यरत समिति के पास अपना हिसाब किताब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद एक एकाउंट में कई लाख रूपये जमाकर निकासी की गई, आखिर वह रूपये किसके थे व कहाँ गई, इन सब कारनामों का खुलासा जल्द ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे यज्ञ में सभी जाति के लोग शामिल हो रहे हैं,लेकिन कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है कि सभी जाति के लोग यज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभायें। इन्हीं सब बातों के कारण स्वास्थ्य मंत्री को कुछ लोग बदनाम करने पर तुले हुए हैं।

  • लाउड स्पीकर के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

    [object Promise]

    रिपोर्ट मनोज कुमार पीथमपुर

    पीथमपुर । स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं को ध्यान मे रखते हुए. जिले मे लाउड स्पीकर के उपयोग पर कलेक्टर और जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. बच्चो को पढाई के लिये शांत माहौल देने के लिए व्यवस्था बनया गया है. उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल दोवरा और हायर सेकंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा १ ,मार्च से शुरू हो रही है परीक्षा के समय बच्चो के लिये बहुत बडी महत्वपूर्ण है. इसलिये इस दौरान उन्हें सकारात्मक और शांत माहौल देना जरूरी है . तभी तो वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पायेगे. लाऊड स्पीकर से उत्पन्न अधिक शोर के कारण एकाग्रता भंग हो सकती है. बच्चो की पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.

    ध्यान मे रहते हुए लाऊड स्पीकर की उपयोग न करे क्यो कि कि प्रशासनिक का समाना करना पड़ सकता है .

  • अम्बेडकर जी के प्रतिमा तोड़े जाने पर कांडी में हुआ विरोध प्रदर्शन

    [object Promise]

    रैली का विरोध प्रदर्शन बाबा साहेब की प्रतिमा गढ़वा स्थित सहिया मोड़ पर अज्ञात लोगों के द्वारा मूर्ति का हाथ तोड़े जाने पर आक्रोशित लोगों ने कांडी में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भीम आर्मी कांडी के लोग शामिल होकर कई प्रकार के नारे लगाए।

    जय भीम -जय भीम झारखंड सरकार हाय हाय प्रतिमा तोड़ने वाले अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करो नहीं तो हम लोग जान भी दे देंगे। विरोध प्रदर्शन रैली में शामिल भीम आर्मी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अमित चांडाल, महासचिव हनी सिंह, बहुजन समाज पार्टी प्रखंड अध्यक्ष लाल मुनी राम व सदस्य नरेश मेहता, सूरजदेव मेहता, नरेंद्र राम, कुंदन राम, चुनमुन राम, दिनेश कुमार, रमेश बौद्ध, विपिन कुमार, कुणाल राम, संतु राम, सुनील राम सहित कई अन्य महिलाएं एवं पुरूष भी शामिल थे।

  • पीलीभीत सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

    [object Promise]

    रिपोर्ट जाहिद अली
    पीलीभीत समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन 127 शहर विधान सभा का हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज चंदोई में हुआ पूर्व कैविनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद की अध्यक्षता में हुआ
    बरखेड़ा विधानसभा का सम्मेलन पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की अध्यक्षता में हुआ बीसलपुर विधान सभा का सम्मेलन जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव व मुरादाबाद के विधान परिषद सदस्य जयवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

    शहर विधान सभा के सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा भाजपा सरकार में हर तरफ लूट मची हुई है चाहे वह कोई भी जगह हो हर जगह पर लोगों को लूटा जा रहा है अब सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा घबरा गई है झूंठी अफ़बाहें फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम करेंगे । इनसे साबधान रहना होगा सभी बूथ प्रभारी अपने अपने बूथों को मजबूत करें ।

    ताकि आने बाले लोकसभा के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं ।सम्मेलन में बसपा के भी पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया भीम सेना के जिला भी मौजूद थे बसपा जिला अध्यक्ष व बसपा मंडल कोआर्डिनेटर ने भी सम्भोदित किया संचालन सपा शहर अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ने किया रूपराम कश्यप निरंजन गंगवार लक्ष्मी सक्सेना मुन्ने खां (चैयरमेन नगर पंचायत मझोला)गयासुद्दीन (जिला पंचायत सदस्य)शफीक अहमद रामगोपाल प्रजापति सिद्दीक अहमद मुराद अली वीरपाल सागर बसपा कोआर्डिनेटर (अल्पसंख्यक)मखदूम शाह यूनिस अली अदील अहमद आदि लोगों ने सम्भोदित किया ।

  • कांडी में चलाया गया “आपके सुझाव” कार्यक्रम” कमल ज्योति दीप उत्सव” के तहत

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : आज प्रखंड कार्यालय से सुरूवात किया गया ऑर सतबहीनी तक ले जाकर लोगों के द्वारा अपने अपने मन की बात लिख कर बाॅक्श में डाले।प्रेमानंद त्रिपाठी ने कहा कि उठाएं कलम और सीधे मोदी जी तक पहुंचाए अपने “मन की बात” जी हां, यह कार्यक्रम भाजपा नेताओं -प्रेमानंद त्रिपाठी, संजय कमलापुरी राम लखन प्रसाद आदि के द्वारा के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष-राम लला दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम एक साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है “कमल ज्योति दीप उत्सव” के अंतर्गत कांडी प्रखंड मुख्यालय से कांडी बाजार व प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर मनाया गया।

    साथ ही कांडी के सभी बूथों पर दीप जलाया गया। इस कार्यक्रम में श्रीकांत पाण्डेय, राम लखन प्रसाद, अजय सिंह, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद,सुरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र पाण्डेय,सीताराम दुबे,रमेश पाण्डेय, भोला मेहता, सहित काफी संख्या भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस आयोजन में खास बात यह रहा की कांडी मुखिया-विनोद प्रसाद सह भाजपा नेता एक बक्से को अपने सिर पर रख कांडी प्रखंड परिसर से कांडी बाजार तक आए।

    बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ग्रामीणों ने लिफाफे के अंदर सुझाव लिख कर उस बॉक्स में डाले।यह अभियान हर्षोल्लास के साथ चला।प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने सुझाव लिख उस बॉक्स में डाले। मौके पर-सुरजीत दुबे,राजेंद्र पांडेय,भानु पांडेय,सुरेंद्र सिंह सहित भाजपाइयों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर -गढ़वा मुख्य सड़क स्थित भंडरिया गांव के पास शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान मोरबे गांव निवासी राम गोपाल सोनी का 36 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सोनी के रूप में की गई है ।परिजनों ने बताया कि वह इंटरसिटी ट्रेन से मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था ।

    अज्ञात वाहन से दब जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बिहार के बड़की सलैया हाई स्कूल में आदेशपाल के पद पर कार्यरत था ।कांडी थाना की पुलिस गश्ती में थी।सूचना पाकर एसआई-रविंसन मुंडरी अपने दल-बल के साथ पहुंचे।शव को पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया,साथ ही शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

  • दो यज्ञों की पूर्णाहुति,महाप्रसाद का वितरण,सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा संचालित यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई।यज्ञ के अंतिम दिन हवन के बाद पूर्णाहुति का कार्यक्रम किया गया।

    इसके बाद यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष-प्रविण सिंह , मंत्री प्रतिनिधि-ललित बैठा , विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह , सचिव- गुड्डू सिंह,रानाडीह मुखिया-कृष्णा दास सहित अन्य लोगों ने पाठकर्ता वैदिक ब्राह्मण , साधु संतों व अन्य विद्वानों की प्रेम पूर्वक विदाई किये। इस दौरान महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    एक जज के परिवार के सदस्य भी यज्ञ में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किये व मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का भ्रमण करते हुए मां सतबहिनी सहित अन्य मंदिरों में पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किये।

    वहीं पर्यटन स्थल विकास समिति द्वारा आयोजित यज्ञ में विद्वान वक्ता पंडित विनोद पाठक के प्रवचन को श्रोताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।

    वही उन्होंने प्रवचन के बाद दर्शकों को होली गाकर खूब लुभाया।दर्शकों ने उनके सुरीले आवाज में गाए गए होली पर खूब ताली बजा-बजा कर आनंद लिया।

    तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ।मौके पर-पूर्व समिति अध्यक्ष-नरेश सिंह, मुरलीधर मिश्र,सरकोनी मुखिया-मीना देवी,मुखिया पति-अरुण सिंह,रामजन्म पाण्डेय,मंच संचालक-दिलीप पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

    वहीं पूर्ण सुरक्षा को लेकर कांडी थाना एसआई-संतोष पाण्डेय,वाहन चालक-तिवारी जी सहित दल-बल के साथ पुलिस तैनात थी।खबर लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटना घटने की खबर नहीं है।