कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र में स्टर्लिंग कंपनी के ठेकेदारों द्वारा विद्युत कार्य मनमानी तरीके से किए जाने पर राणाडीह पंचायत के ग्राम- घुरुआ में अवस्थित दुर्गा मंडप के पास एक बैठक किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी-सुदर्शन राम ने की। बैठक में मौजूद लोगों ने शिकायत पत्र के द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारी को देने की भी बात कही।
वहीं मुखिया- कृष्णा दास ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त विषय की जानकारी मैं ने एसडीओ को भी दिया है।बिजली के बारे में ऐसे और भी कई समस्याएं हैं।जैसे-मीटर कनेक्शन के नाम पर प्रत्येक लाभुक से 50 से ₹100 की राशि की अबैध वसूली करना, वर्षों पुराने पोल पर बिजली का कार्य करना, विभागीय ठेकेदार से पूछे जाने पर धमकी भरे शब्द का प्रयोग करना, बिना राशि वसूली किए बीपीएल धारी लाभुकों को बिजली कनेक्शन नहीं करना सहित कई समस्याएं हैं। जो स्टर्लिंग कंपनी के द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है व गरीबों के खून चूसने का कार्य कर रही है स्टर्लिंग कंपनी।