Category: state-news

  • 490 बच्चों का भविष्य अंधकार में : मीना देवी

    [object Promise]

    कांडी-प्रखण्ड मुखिया संघ सह सरकोनी पंचायत मुखिया मीना देवी के द्वारा पंचायत क्षेत्र का दौरा किया गया। मुखिया मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया की राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा,कोआड़ी,सरकोनी का औचक निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण व दौरा में सरकोनी विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय बंद पड़े रहने का मुख्य कारण पारा शिक्षकों के हड़ताल है।वहीं कोआड़ी व सेमौरा विद्यालय खुला पाया गया। कोआड़ी विद्यालय में दो शिक्षक थे।

    वहीं सेमौरा विद्यालय में 490 बच्चों के लिए केवल एक शिक्षक ही हैं। मुखिया मीना देवी ने कहा कि चिंता इस बात को जानकर हुई कि 31/1/2018 को मात्र एक शिक्षक रामचंद्र प्रसाद मेहता का सेवा समाप्त हो जाएगी। राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा भी सरकोनी जैसा ही शिक्षक के अभाव में बंद हो जाएगा। क्या होगा इन 490 बच्चों का भविष्य,जो एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

    मुखिया मीना देवी ने कहा कि पारा शिक्षक के हड़ताल को समाप्त करने का सरकार कोई रास्ता निकाले,क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य हैं।

     

    बताते चलें कि लगभग दो माह से शिक्षा व्यवस्था का हाल बहुत ही खराब है।साथ ही मीना देवी ने कहा कि राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा को लगभग नौ लाख रुपये खाता में रख कर पूर्व प्रधानाध्यपक सेमौरा शोभ नाथ प्रसाद अभी तक विद्यालय का काम पूरा नहीं कर सके हैं।डीसी डॉ.नेहा आरोड़ा के साथ ही मुख्यमंत्री को भी डाक द्वारा आवेदन मुखिया द्वारा दिया गया था।शोभ नाथ प्रसाद काम शुरू करके फिर बंद कर दिए हैं।इस विषय पर मीना देवी ने कहा कि इसके लिए जल्द ही जिला अधिकारी से मिलूंगी।

  • आंध्रप्रदेश में घोड़दाग़ निवासी 38 वर्षीय मजदूर की हुई मौत

    [object Promise]

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-घोड़दाग़ निवासी-रामप्रीत प्रजापति के 38 वर्षीय पुत्र-बचु प्रजापती की हुई मौत। बताते चलें कि बच्चू प्रजापति अपने घर-परिवार चलाने के लिए बाहर मजदूरी करने के लिए गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वह आंध्रप्रदेश के मनचिराल नामक गाँव के एनएनईसी कम्पनी मे काम करता था की काम करने के दौरान ही मौत हो गई ।

    मृतक के केवल चार पुत्री ही हैं। दो लडकी को किसी तरह से सादी तो कर दिया पर दो मासुम छोटी बच्ची छोड़ गया। बच्चू करीब तीन-चार माह पुर्व काम करने गया था।

     

    वह सरीया,सेटरिंग में का काम करता था। मौत के बाद कम्पनी के द्वारा अपने तरफ से एमबुलेन्स द्वारा शव को उसके घर तक भेजा गया।शव घर पर पहुंचते हीं गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार शाम को पांच बजे हुआ।

  • कांग्रेस नेता शिंदे पीएम मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर से की

    [object Promise]

    मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। सुशील कुमार शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से करते हुए उन पर विपक्ष के अधिकारों को ‘दबाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। शिंदे का यह बयान मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई के एक दिन बाद आया है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी पर सोलापुर में चुनावी भाषण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सूखे, धनगर आरक्षण और जनता से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर बात करने में शर्म आती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क परियोजनाओं समेत कई विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने के लिए बुधवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में थे। सोलापुर जिले के रहने वाले शिंदे ने दावा किया कि पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, यह लोकतंत्र है या तानाशाही? यहां तक कि हिटलर भी इस तरह की हरकतें नहीं किया करता था।

    महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वह गांधी परिवार से आदेश लेते हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे को प्रधानमंत्री की आलोचना का कोई अधिकार नहीं है।

  • विधायक की सरेआम गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, पुलिस भी बनी रही तमाशबीन

    [object Promise]

    लखीसराय । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक प्रह्लाद यादव के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह मामला एक शख्स को जमीन विवाद में थप्पड़ मारने की वजह से दर्ज हुआ है। यह घटना बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ इलाके की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यादव जिलाधिकारी के साथ हैं और उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को न केवल थप्पड़ जड़ा बल्कि उसे भद्दी गालियां भी दी. पीड़ित की पहचान आशीष कुमार शर्मा उर्फ मनीष शर्मा के रूप में की गई है.।

    पुलिस को दी गई शिकायत में शर्मा ने यादव और 19 अन्य लोगों के खिलाफ 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि वो अपने प्लॉट पर बन रही दीवार का निर्माण कार्य को देखने पहुंचा था, यहीं उससे पैसों की मांग की गई. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी निरंजन सिन्हा ने कहा है कि, श्हमें लिखित में तहरीर मिली है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वो अपने प्लॉट पर बन रही दीवार को देखने गया था, इसी बीच विधायक आए और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

    वीडियो में दिख रहा है कि यादव जिलाधिकारी के साथ हैं और उन्होंने शख्स को न केवल थप्पड़ जड़ा बल्कि उसे गालियां भी दी। पीड़ित की पहचान आशीष कुमार शर्मा उर्फ मनीष शर्मा के तौर पर हुई है। अपनी शिकायत में शर्मा ने यादव और अन्य 19 लोगों पर आरोप लगाया है।

    पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी. बता दें कि यादव पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं. वहीं वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखा रहा है कि घटनास्थल पर कई पुलिसवाले भी मौजूद हैं और उनके सामने ही विधायक ने पीड़ित को थप्पड़ मारा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि वहां उपस्थित पुलिस तमाशबीन बनी यह सब देखते रहे.।

  • तीन घंटे सड़क जाम,48 घंटे बाद टुटा आमरण अनशन

    [object Promise]

    कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-लमारी कला मुखिया प्रतिनिधि-संतोष सिंह ने हनुमान मंदिर के सामने आमरण अनशन किए थे। आज सड़क जाम करते हुए आमरण अनशन पर बैठे। अनशन पर बैठने के कई मुख्य कारण थे।

    जैसे-शौचालय निर्माण,बिजली की समस्या,पानी का व्यवस्था,डीलर के द्वारा मनमानी सहित कई मुद्दा शामिल हैं। 48 घण्टे निर्जल रहते हुए अनशन की अवधि प्रारम्भ रहा। बीच सड़क पर अनशन जारी रहा। सड़क जाम तकरीबन 3 घंटे तक रहा। जिसमें यातायात बाधित रही,किन्तु मरीजों के वाहन छोड़ दिए जा रहे थे।

     

    सड़क जाम की खबर मिलते ही कांडी थाना संतोष पाण्डेय,निर्मल साहू के साथ साथ पुलिस बल भी सड़क जाम हटवाने का कोसिस किया गया लेकिन असर नहीं दिखा। संतोष सिंह ने पुलिस बल को ठुकरा दिया। पुलिस के साथ नोंक-झोंक भी हुआ।

    अनशन की खबर सुनते हुए सीओ पहुंचे।सीओ ने अनशन तोड़ने को कहा किन्तु असफल रहा।बीडीओ गुलाम समदानी व जिला से विकास कुमार भी पहुंचे। गुलाम समदानी अनशन के उद्देश्य समझते हुए कहा कि डीलर लाभुकों के साथ ठीक नहीं कर रहा है। उसके उपर कार्यवाई किया जाएगा। मौके पर सुनैना स्वयं सहायता समूह के डीलर के द्वारा दिए गए राशन को मशीन पर तौलवा कर प्रत्यक्ष दिखाया।

    मौके पर रत्न यादव के राशन को तौला गया,जिसमें कार्ड के अनुसार 30 किलो के बदले में 28 किलो,देनी रजवार को 50 के बदले 44 किलो,बलदेव साह को 60 के बदले 54 किलो राशन प्रत्यक्ष दिखाया गया। गुलाम समदानी ने सारी बातें सुनने के बाद कहा कि डीलर के ऐसे मनमानी पर लगाम लगाया जाएगा।वहीं विकास कुमार ने भी कहा कि मशीन से पर्ची निकलने के बाद पर्ची लाभुकों को न देना,राशन कम देना सहित कई समस्याओं से साफ स्पष्ट होता है कि डीलर बेलगाम हो गया है।डीलर लाभुकों के अनाज लूटने का काम कर रहा है। गुलाम समदानी व विकास कुमार ने उक्त डीलर को सस्पेंड करने को भी कहा।गुलाम समदानी व विकास कुमार के समझाए बुझाए जाने के बाद अनशन तोड़ दिया गया।

  • छत्तीसगढ़ – आमाडांड मे शिशु मंदिर के समाने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

    [object Promise]

    रिपोर्ट मनोज कुमार साकत

    आमाडांड मे शिशु मंदिर के समाने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे डाँ विनोद तिवारी अस्थी रोग विशेषज्ञ और डाँ संजना तिवारी सर्थी रोग विशेषज्ञ डाँ की टीम भी रहे ।

    साथ मे दवा गोली वितरण किया गया जिसमे विधालय का प्रमुख अशोक काशीपुरी नंद लाल पनिका और ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्य उपस्थित थे.

    जिसमे ग्रामीणों की भीड बनी रही चेक कराने के लिये और दवाइया भी दिया गया ।

  • मरवाही पेंड्रा गौरेला ब्लॉक कांग्रेसियों ने एकजुट होकर मनाया नववर्ष मिलन समारोह

    [object Promise]

    मनोज कुमार साकत

    दानीकुंडी। मरवाही पेंड्रा गौरेला ब्लॉक कांग्रेसियों ने एकजुट होकर मनाया नववर्ष मिलन समारोह।हजारों की संख्या में कांग्रेसी इकट्ठे होकर समारोह में एक दूसरे को नववर्ष व छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की बधाइयाँ दीं।कार्यक्रम में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के साथ आगामी लोक सभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कार्यक्रम की मनभावन प्रस्तुति देकर लोगों को रोमांचित किया।

    कार्यक्रम में उत्तम वासुदेव,प्रमोद परस्ते,विशाल सिंह उरेती ने अपने वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में एक जोश भरा,कार्यक्रम में मुख्य रूप शिवराम सिंह मार्को,भोला नायक,दया वाकरे,महेन्द्र शुक्ला, विवेक पोर्ते,भरत राजपूत,प्रशांत श्रीवास,अजीत सिंह श्याम व तीनो ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम के अंत में सबने भोजन कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।कार्यक्रम में संगठन के कुछ पदाधिकारी अनुपस्थित रहे,जो संगठन के तितर बितर होने का संकेत देता नजर आया।

  • ग्रामस्तर पर”रैयती समन्वय समिति”के गठन हेतु आयोजित”ग्रामसभा”

    [object Promise]

    रिपोर्ट विवेक चौबे

    कांडी-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटहुआँ कला में अवस्थित पंचायत सचिवालय के प्रांगण में दिनांक 21/1/ 2019 को दिन सोमवार 11बजे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर एक ग्रामसभा आयोजित की गई । बताते चलें कि उक्त बैठक उपायुक्त गढ़वा के पत्रांक 9,दिनांक 9/1 /2019 एवं अंचल अधिकारी कांडी के ज्ञापांक 27,दिनांक 17/1 /2019 के आलोक में की गई ।उक्त बैठक की अध्यक्षता- ग्रामीण रामसुंदर शाह ने की । मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रारंभिक तैयारी के लिए ग्राम स्तर पर रैयती समन्वय समिति के गठन करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।पर्वेक्षक के रूप में किसान मित्र-जयमंगल राम उपस्थित थे।

    बताते चलें कि उक्त ग्राम सभा में चयनित रैयती सदस्य समिति में गठित व्यक्ति अध्यक्ष पद पर रामसुंदर शाह,सचिव- संतोष कुमार गुप्ता व सदस्य कमालोद्दीन अंसारी, रामसुमेर शाह, सुनील कुमार चौबे को नियुक्त किया गया। मौके पर-राजेश्वर गुप्ता,कैलाश विश्वकर्मा,लखन कहार, रामसुमेर साह, सुरेंद्र भगत,राजू साह, उदय प्रसाद साह, कमलेश शर्मा,दीपक कुमार राम,सुनील राम,विश्वनाथ साह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • दहानू धूंदलवाडी जिला प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थियों का बाल मेलावा सम्पन्न

    [object Promise]

    दहानू धूंदलवाडी जिला प्राथमिक पाठशाला में विद्यर्थियों के लिए बाल मेलावा आयोजित किया गया। इस मेलावे में विद्यार्थियों द्वारा वर्ली चित्रकारी और टाकाव से टिकाव वस्तुओ का प्रदर्शन लगाया गया। विद्यार्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न लोकगीत और नृत्य सदर किये गए। इस कार्यक्रम में केंद्र के प्रमुख अजित तरे, गाव के सरपंच शिवजी महले, पुलिस पाटिल वसंत सदडे, पाठशाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष प्रकाश धूम, प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष वसंत भासरा उपस्थित थे।

    विद्यार्थियों द्वार केंद्र प्रमुख की मुलाखत ली गयी और मोबाईल से होने वाले दुष्परिणाम यह मुकनाट्य गाँववालो का आकर्षण बना। पाठशाला की मुख्यअध्यापिका स्मिता पगधरे इनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और पाठशाला के अन्य शिक्षोकोने भी पाठशाला के मुख्यअध्यापिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी व्यवस्था संभाली। पिछले कई दिनों से दहानूकर जो नैसर्गिक आपत्ति का सामना कर रहे है उसपर मात करके यह कार्यक्रम सम्पन्न कर दिखाया इसपर पगधरे मैडम के कर्तुत्व को सलाम

  • पुल निर्माण करवाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित

    [object Promise]

    सोननदी संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर राष्ट्रपति के नाम जेईई मंदिप राम को पुल निर्माण करवाने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।मौके पर समाजसेवी नीरज सिंह, मुन्ना ठाकुर ,रामाकांत मेहता, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, मुखिया योगेंद्र राम, कृष्णा दास, विनोद प्रसाद बिहार के दारानगर के मुखिया नागेंद्र पटेल, रामपुकार साह, दारा राम, केदारनाथ सिंह, गमला चौबे, मुखलाल गुप्ता, सुनील मेहता, महेश्वर चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।