Category: state-news

  • कांडी : ज्योति डिजिटल एक्सरे मेडिकल व जांच घर का हुआ उदघाटन

    [object Promise]

    कांडी(गढ़वा) -प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क के समीप सदर अस्पताल कांडी के बगल में ज्योति डिजिटल एक्सरे मेडिकल व जांच घर का किया गया उदघाटन।बताते चलें कि डिजिटल एक्सरे मेडिकल सच्चिदानंद दुबे के द्वारा खोला गया।

    इस मेडिकल का उद्घाटन सदर अस्पताल के डॉक्टर कुमार गौरव बिक्रम के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर- सांसद प्रतिनिधि लखन प्रसाद , पंडित रामबरन, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • ठाकुर मोहल्ला का पीसीसी सड़क हुआ नालियों में तब्दील

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी- कांडी के ठाकुर मोहल्ला में पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ था। जबकि उसी मुहल्ला के लोगों को ऑर बच्चों के स्कूल पढ़ने के लिए आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे दो चार ही घर है ,जो गंदगी फैलाने का काम करते हैं। जब ग्रामीण गंदगी न फैलाने को कहते हैं तब गंदगी फैलाने वाले झगड़े पर भी उतारू हो जाते हैं।

    जब की मुखिया विनोद प्रसाद भी मना किये थे लेकिन फिर भी यहां गंदे नाली के पानी सड़क पर ही बहा रहे हैं। आज फिर ग्रामीणों ने कांडी मुखिया विनोद प्रसाद को बुलाकर इसकी जानकारी दी,किन्तु उनकी बातों को भी अनसुना कर दिया।अनसुना करने पर मजबूर होकर मुखिया विनोद प्रसाद ने मोहल्ले के लोगों के बीच कहा कि प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

    प्रशासन के द्वारा गंदगी फैलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर- राजन ठाकुर ,पंकज कुमार, प्रभात ठाकुर, शशि कुमार, राजेश चौधरी,शैलेंद्र ठाकुर ,गया ठाकुर, आनंद कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर हुए फरार

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कोरगाँई के वार्ड.संख्या 12 में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर घटना का अंजाम दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उक्त गांव निवासी अर्जून मेहता के घर में रात तकरीबन 11-12 बजे रात की है।

    अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर, बैग से चाभी निकाला, सुटकेश में रखे नगद 7000 रू, जेवर में-
    मांगटिका,मंगलसूत्र,झुमका,पायल,मेंहदीछाल सहित लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ फेर चोर फरार हो गये।

    पिड़िता निशा देवी, पति-जितेन्र्द मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि चोर घर के आँगन से घूस कर घर के ऊपर झरोखा के माध्यम से घुसे थे।सभी सदस्य उसी घर में सोय थे।किन्तु नींद में सभी मस्त थे,चोरों को घर मे घुसने का कोई भनक भी नहीं लगा। वहीं समाचार लिखे जाने तक कांडी पुलिस मामले का जांच में जुट गई। थाना प्रभारी- विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है,जल्द ही खुलाशा कर दिया जाएगा।

  • अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका के द्वारा नए-नए नियम लागू किये जा रहे है

    [object Promise]

    अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका के द्वारा नए-नए नियम लागू किये जा रहे है परंतु मुंबई के धारावी विभाग में जो कि आशिया खंड की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी मानी जाती है l

    सरकारी जमीन पर कब्जा करके कई अवैध निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष सेवादल के दक्षिण मध्य मुंबई के अध्यक्ष मालिक कलाल ने आवाज उठाई है। कलाल पिछले 2 वर्षों से अवैध निर्माण को लेकर जी/उत्तर विभाग मुंबई महानगरपालिका के कार्यलय के चक्कर काट रहे है।

    जी/उत्तर मनपा कार्यालय के सहायक आयुक्त अशोक खैरनार अवैध निर्माण को संरक्षण देकर संबंधित ठेकेदारो एक तरह से मदत करने की कोशिश में लगे है ऐसा सवाल कलाल ने उठाया है। धारावी राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष सेवादल का कहना है कि अगर जल्द से जल्द अवैध निर्माण पर कोई करवाई नही हुई तो कलाल और अन्य पदाधिकारी मनपा कार्यालय के सामने धरना आंदोलन पर बैठ जाएंगे।

  • 30 दिसम्बर को की जाएगी एक बैठक आहूत,सतबहिनी झरना का सुंदरता है अद्भुत

    [object Promise]

    अजय सिंह ने कहा कि इस बैठक में माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह सतबहिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष-रामचंद्र चंद्रवंशी जी का आगमन होगा।

    साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों सहित हजारों की संख्या में जनता को उपस्थित होने को आग्रह किया है।बताते चलें कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल अति सौन्दर्यवान है।

    यह प्राकृतिक धरोहर है।बीते वर्ष के अंतिम दिन व नए वर्ष के प्रथम दिन पर्यटकों की अपार भीड़ होती है। नए वर्ष के पहली जनवरी को लाखों लोग पिकनिक के लिए इस स्थान को नियुक्त कर मीठे भोजन बनाकर नए साल का आनंद प्राप्त करते हैं।

    यह सुनहरा स्थल पर्यटकों को खूब लुभाता है।सतबहिनी सातों देवियों के साथ कई सुंदर मूर्तियों व मंदिरों के लिए विख्यात है। सालों भर झर झर झरते मनोरम झरना के कारण अति प्रसिद्ध स्थल है।आसपास रोपे गए पेड़ पौधे अत्यधिक आकर्षित करते हैं।

  • गुरदासपुर रैली : मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कही ये बड़ी बात !

    [object Promise]

    गुरदासपुर। लोकसभा चुनावों 2019 का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान रैली की शुरूआत सत् श्री अकाल से करते हुए उन्होंंने पंजाबी में भाषण की शुरूआत की। पंजाब के गुरदासपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस में कई हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि गुरदासपुर की धरती देश, समाज, मानवता के लिए हमेशा से प्रेरणा देने वाली रही है।

    PM मोदी ने गुरादसपुर के दिवंगत सांसद विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते कहा कि गुरदासपुर बाबा नानक की धरती है। सिखों की भावनाओं को मुख्य रखते हुए NDA सरकार ने 7 दशक बाद करतारपुर कोरिडोर खोलने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय उस समय की कांग्रेस सरकार ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब को हिंदुस्तान में नहीं मिलाया था, जबकि डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब का सफर महज 4 किलोमीटर है। कांग्रेस की इस गलती की वजह से लोगों को गुरु नानक देव जी के पावन स्थल के दर्शन दूरबीन से करने पड़ते हैं।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के आरोपियों को एनडीए सरकार के प्रयासों से सजा मिली है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सज्जन कुमार जैसे आरोपियों की फाइलों को दबा दिया था। एनडीए सरकार ने सत्ता में आने के बाद नये सिरे से एसआईटी का गठन किया तब जाकर कहीं हाईकोर्ट से दोषियों को सजा हुई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं करवा पाई जबकि एनडीए सरकार ने इस रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया जिससे किसानों को उनकी फसल की लागत से डेढ़ गुणा ज्यादा समर्थन मूल्य मिल रहा है।शाहपुर कंडी डैम परियोजना को हमारी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस प्रोजैक्ट को पूरा होने में अभी 3-4 साल का समय लगेगा। प्रोजैक्ट पूरा होने पर जम्मूृ-कश्मीर और पंजाब के कई हिस्सों में सिंचाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। वर्तमान में रावी नदी का पानी पाकिस्तान चला जाता है। प्रोजैक्ट पूरा होने पर रावी नदी के पानी पर भारत का ही हक होगा।

  • आकांक्षा पाण्डेय बनी यूनिवर्सिटी टॉपर, बॉटनी में सर्वाधिक अंक

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    बरडीहा-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सलगा पंचायत के ग्राम-कुन्दरहे निवासी-अखिलेश कुमार पांडेय व अनिता पाण्डेय की पुत्री-आकांक्षा पाण्डेय ने नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय से स्नातक फाइनल परीक्षा में बॉटनी विषय मे सर्वाधिक अंक लाकर यूनिवर्सिटी टॉप की है।इस सफलता से पूरे क्षेत्र के लोग गौरवनित हैं।आकांक्षा शिवेशर चंद्रवंशी डिग्री कॉलेज ,मझिआव की छात्रा है। वह शुरू से ही पठन-पाठन में मेधावी रही है।

    सत्र 2015-18 वर्ष सर्वाधिक 73.8% अंक लाकर विश्वविद्यालय टॉप किया है।हालांकि राज्यपाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में वह जानकारी नहीं होने के कारण भाग नहीं ले पाई,जिसका उसे मलाल है। उसने अपनी सफलता का का श्रेय अपने शिक्षक,पढ़ाई में मार्गदर्शक बड़ी बहन ऋचा द्विवेदी तथा अपने परिजनों को समर्पित की।बताते चलें कि आकांक्षा एक शिक्षिका बन समाज मे नाम कमाने के साथ बच्चों को पढ़ाई में मदद करना उसका शौक है।

  • राजन मेहता कार्यकर्ताओं को मान्य नहीं : विजय

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी: विश्रामपुर विधानसभा के लिए बसपा प्रत्याशी के रुप में राजन मेहता बसपा कार्याकर्ताओं को मान्य नहीं हैं , यह बाते बसपा के विश्रामपुर विधानसभा के प्रभारी विजय राम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही। मझिआंव में आयोजित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विजय राम ने बताया कि विगत 30 दिसम्बर को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपुजन मेहता द्वारा सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित कुशवाहा महासम्मेलन में राजन मेहता को विश्रामपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है ।

    उन्होंने बताया कि आनन फानन में प्रत्याशी घोषित करना प्रदेश अध्यक्ष की नीजी स्वार्थ को झलकता है। विश्रामपुर विधानसभा कमीटी यहां की संगठन चलाती है व प्रत्याशी की घोषणा कमीटी के निर्णय पर ही होगा। कहा कि आनन फानन में घोषणा कर क्षेत्र में दिगभ्रम फैलाने व बसपा को कमजोर करने की साजिश की गई है। जिससे बसपा के लिए समर्पित सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

    कहा कि कमीटी इसकी घोर निंदा करती है। बैठक में विश्रामपुर विधानसभा महासचिव वीरेंद्र राम , ऊंटारी प्रखंड अध्यक्ष विजय राम , मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष साकिब खां , बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी , पूर्व विस सचिव विरेंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बिगु राम , पूर्व जिला सचिव अनिल राम , कार्यालय सचिव सुनेश्वर राम सहित कई बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • हरिगावां में क्रिकेट मैच प्रारम्भ,छोटन उपाध्याय ने फीता काट कर किया शुभारम्भ

    [object Promise]

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिगावां में युवाओं के द्वारा युवा क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया।इस मैच के आयोजन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में नवजवान संघर्ष मोर्चा के नेता-छोटन उपाध्याय उपस्थित रहे। छोटन उपाध्याय के द्वारा फीता काट कर मैच का शुभारंभ किया गया।

    छोटन उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि आजकल युवाओं को क्रिकेट खूब भा रहा है। क्रिकेट पसंदीदा खेल युवाओं के लिए बन गया है।साथ हीं कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी आवश्यक है।खेल व खिलाड़ियों से प्रखण्ड व जिले का नाम रौशन होता है।

    बताते चलें कि ग्राम-गरदहा व ग्राम-चचरिया के बीच पहला मैच खेला गया।इस खेल में गरदहा की टीम ने 8 विकेट से चचरिया के टीम को हराकर विजय प्राप्त किया।

    क्रिकेट मैच कमिटी के अध्यक्ष-राजा सिंह के द्वारा राजा सिंह नामक खिलाड़ी को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।मैच आकर्षक रहा।मौके पर-कमिटी कोषाध्यक्ष-प्रेमशंकर प्रजापति,सचिव-सूरज पासवान,धर्मेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह,दिनेश पासवान,प्रमोद बिहारी मिश्रा, विजय मिश्रा, पिंकू पासवान,सोनू कुमार,बिपुल सिंगज,सत्यनारायण ठाकुर,बिनहु चंद्रवंशी,रौशन सिंह,मुकेश प्रजापति,लखन प्रजापति,पवन कुमार सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

  • सीओ के व्यवहार में नहीं हुआ बदलाव तो कांडी की जनता करेगी आंदोलन : नीतू पाण्डेय

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी: प्रखंड प्रमुख- नीतु पाण्डेय ने सीओ- मो. असलम के द्वारा राणाडीह मुखिया कृष्णा दास के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की निंदा की है। प्रमुख-नीतू पाण्डेय ने बताया कि जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधी के साथ पदाधिकारी द्वारा किये गये दुव्यर्वहार को कांडी की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

    साथ ही कहा कि कांडी सीओ सरकारी सेवक हैं तो नियम के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों से दूव्यर्वहार न करें। कांडी सीओ का आचरण एक लोक सेवक के जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से वे आये हैं तभी से वे अपने व्यवहार के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांडी सीओ का व्यवहार नहीं सुधरा तो कांडी की जनता उनके विरुद्ध आंदोलन भी करेगी।