Category: state-news

  • माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का हुआ आगमन

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भीम बराज भंडरिया से सुंडीपुर तक बांईं मुख्य नहर पक्कीकरण योजना का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया।उक्त योजना 22 करोड़ 42 लाख की लागत से बनाई जाएगी। कार्यक्रम गाड़ा खुर्द पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित हुआ। शिलान्यास के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किसान हमारे मालिक है। इस बार जीत कर जाने के बाद सुंडीपुर पुल का निर्माण करने की बात मन मे ठान लिया था। पुल और सड़क में अधिग्रहण की गई जमीन की मुआवजा को लेकर डीसी से बात हुई है। एक सप्ताह में लोगों को इसका मुआवजा मिलने लगेगा। बीडीओ को सभा स्थल पर निर्देश दिया कि हर गरीब को घर और बृद्ध और विधवा को हर हाल में पेंशन दीजिए। सुखाड़ की लिस्ट बनाई जा रही है। नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 3 जनवरी को तीन सौ लोगो का निःशुल्क आंख का इलाज किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या नीलगाय है , जिसका निराकरण जल्द ही किया जायेगा।

    मंत्री ने कहा कि नहर की पक्कीकरण योजना का विधिवत शिलान्यास प्रधानमंत्री जनवरी फरवरी में करेंगे , इसके साथ प्रधानमंत्री बिहार के डेहरी से झारखंड के गढवा तक सड़क का भी शिलान्यास करेंगे , जिसमें सोन नदी पर पुल भी शामिल होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। इसके पूर्व भोजपुरी जगत के सुप्रसिद्ध गायिका चांदनी सिंह ने सभा स्थल पर एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

    उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन नीरज सिंह व राणा ऋषिकेश सिंह की ओर से किया गया। मौके पर बीडीओ गुलाम समदानी, थाना प्रभारी विजय सिंह, जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी, ललित बैठा, सांसद प्रतिनिधि सीबी रमण सिंह, मोहम्मदगंज बीस सूत्री अध्यक्ष माणिक चंद्र शर्मा, पंचायत के मुखिया आरती सिंह, पतीला पंचायत की मुखिया पूजा सिंह, पतरिया रिंकू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, मनोज चंचल, पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ राय सहित कई लोग मौजूद थे।

  • कांडी : सात दिसम्बर को मंत्री व सांसद जी का होगा आगमन : गुड्डू सिंह

    [object Promise]

    Reporter vivek chaube

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सात दिसंबर, दिन -शुक्रवार को माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक- रामचंद्र चंद्रवंशी जी व पलामू सांसद -बीडी राम जी का होगा आगमन।उक्त विषय की जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झारखण्ड सह पतीला पंचायत-मुखिया प्रतिनिधि-गुड्डू सिंह ने दी।गुड्डू सिंह ने कहा कि सात दिसम्बर को मंत्री जी व सांसद जी के द्वारा भीम बराज भंडरिया से सुंडीपुर तक बाय मुख नाहर का पक्की करण का शिलान्यास किया जाएगा।

    साथ ही कहा कि शिलान्यास के बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया जाएगा।साथ ही गुड्डू सिंह ने कहा कि भाई -बंधु ,किसान मजदूर माताएं व बहने भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्रीय सांसद को इसी प्रकार के कार्य करने के लिए मनोबल को बनाए रखें ।कांडी प्रखंड के सभी मुखिया,सभी पंचायत समिति सदस्य से भी आग्रह है की ऐसे अवसर पर अवश्य उपस्थित हों।

    जैसा की आप सभी जानते हैं की विगत सैकड़ों वर्ष से इस योजना की मांग की जा रही थी आज भारतीय जनता पार्टी की राज्य व केंद्र में सरकार होने के कारण ही किसानों के लिए उपयोगी योजना स्वीकृत हो सका इसलिए सभी भाई बंधुओं से अपील है कि आप इस योजना को पारित कराने वाले हमारे क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्रीय सांसद को बधाई देते हुए सभा में उपस्थित हों।

  • स्वास्थ्य मंत्री आनन-फानन में करते हैं बिना शिलापट के शिलान्यास

    [object Promise]

    कांडी– खरौंधा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मोर्चा मिडिया प्रभारी राहुल दुबे ने कहा कि सुबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पिछले दिनों एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजना का आनन-फानन में शिलान्यास कर सस्ती लोकप्रियता का परिचय दिया है। उक्त बातें झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल दुबे सहित कांडी प्रखण्ड प्रभारी अंजनी कुमार के अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई। बता दूं की भीम बराज पुल से निकली बाई मुख्य नहर का शिलान्यास आनन- फानन में कर दिया गया। जबकि अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए बिना शिलापट लगाए मौखिक रूप से शिलान्यास कर दिया।

     

    जबकि फरवरी में माननीय प्रधानमंत्री को शिलान्यास करना था। यह क्षेत्र झारखंड नवनिर्माण मोर्चा का प्रभावशाली क्षेत्र हमेशा से रहा है। क्योंकि श्री सिंह ने इस क्षेत्र में निजी खर्चो से कई पुराने मुद्दों को जड़ से खत्म किया है। प्रखण्ड प्रभारी अंजनी सिंह ने कहा कि जो केंद्र सरकार के द्वारा लगभग 23 करोड़ की लागत से मरम्मत कराने की योजना है उसका शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को फरवरी-मार्च में करना था। इस नहर को जनता के आंदोलन से मोर्चा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जी ने किसानों का दर्द समझते हुए 2013 में चेचरिया सहित कुछ अन्य गांव के सभी किसानों को मुआवजा दिलवाने के बाद निजी खर्च से नहर को बनवाया था।

    प्रधानमंत्री को करना था शिलान्यास स्वास्थ मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अहंकार में आकर पहले ही शिलान्यास कर दिया। जबकि यह योजना केंद्र सरकार की है और इस नहर की मरमती के लिए मोर्चा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने हमेशा से इस नहर के लिए संघर्ष करते रहे है। पर मंत्री चंद्रवंशी ने ओछी राजनीति का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री से पहले ही शिलान्यास कर दिया।  5 सालों से हमेशा नहर की मरमती सहित पानी भेजता है मोर्चा।
    नहर को निजी खर्च से बनवाने के बाद से अब तक हर साल किसानों को 2000 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है। और अभिमन्यु सिंह ने इन 5 सालों में कई बार नहर टूटने पर निजी खर्च से मरमती भी करवाया है। पानी नही पहुचने पर बिहार का पानी बन्द कर पहले अपने किसानों भाइयों के खेत को सिंचित करने का काम भी करते रहे है।

    मौके पर गायत्री देवी, धनकेसरी देवी, प्रेमी कुंवर, बीना देवी, शांति देवी, सुमन देवी, रीता देवी, समुंद्री देवी, संतरा देवी, पुष्पा देवी,सुनील पांडेय, कृष्णा चौहान, नंदू मेहता,श्यामनारायण मेहता,दिलीप चौहान, पप्पू पासवान, कृष्णा सोनी,मोहन सोनी,बिगन चौहान,धनंजय चौहान,जुगेवश्वर पासवान, ललन पासवान, मोर्चा के कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।

  • भारत गैस एजेंसी के द्वारा गैस चूल्हा का किया गया वितरण

    [object Promise]

    कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राणाडीह में अवस्थित पंचायत सचिवालय के प्रांगन में भारत गैस एजेंसी के द्वारा 90 लाभुकों के बीच गैस चूल्हा का वितरण किया गया । मुखिया- कृष्णा दास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिनका सुची में नाम दर्ज है वे लाभुक सभी प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पासबुक ,जाति प्रमाण पत्र ,दो फोटो ,राशन कार्ड इन सभी प्रमाण पत्रों के छाया प्रति जमा कर गैस चूल्हा प्राप्त किए।साथ ही कृष्णा दास ने कहा कि अब महिलाओं को लकड़ी से भोजन बनाने व आंखों में धुआँ लगाने की जरूरत नहीं है।

     

    सरकार भी नहीं चाहती कि महिलाओं को धुआँ से आंख खराब हो जाए।कृष्णा दास ने बताया कि गैस का वितरण निःशुल्क किया गया।वहीं दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिया गया उज्जवला योजना के तहत आप लोगों के बीच गैस का वितरण किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बहुत सारे लाभ जनता को दिए गए हैं ,आगे भी दिया जाएगा। साथ उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना भी वैसे लोगों को दिया गया है,जो अत्यंत निर्धन थे। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है,जिससे लाभुक लाभान्वित हो रहे हैं।

    मौके पर- निरंजन सिंह ,श्याम बिहारी दुबे, ब्रज मोहन मिश्र ,प्रमोद सिंह, प्रवेश चौबे ,प्रवेश राम सहित कई गणमान्य लोगों के साथ साथ सैकड़ों लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे

  • ब्रजेन्द्र पाठक ने फुटबॉल मैच का किया उदघाटन

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र के गरदाहा में स्थित खेल के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी – ब्रजेन्द्र कुमार पाठक जी रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा श्री पाठक जी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।ब्रजेन्द्र पाठक एवं श्याम बिहारी दुबे ने इस मैच का उदघाटन फीता काट कर किया।इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी अति आवश्यक है। वो भी फुटबॉल खेल से शरीर में फुर्ती तो आता ही है,किन्तु खेल से खिलाड़ियों के नाम के साथ साथ प्रखण्ड व जिले का भी नाम रौशन होता है।

    वहीं योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष-बिपुल धर दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि फुटबॉल एक प्रसिद्ध खेल है। साथ ही कहा कि यह खेल का मैदान बहुत ही उबड़ खाबड़ है। यदि किसी खिलाड़ी को चोट पहुंच जाए तो नजदीकी कोई अच्छा अस्पताल भी नहीं है।

    बताते चलें कि यह फुटबॉल मैच दो पंचायतों -हरिहरपुर व गाड़ाखुर्द के बीच खेला गया। दो एक से हरिहरपुर ने मैच जिता है। मैच आकर्षक रहा।दोनों पंचायत की टीम के खिलाड़ियों के द्वारा अच्छा खेला गया।

    मौके पर-मुख्य अतिथि के साथ भाजपा सदस्य-बिपिन तिवारी,झारखण्ड यूथ ब्रिगेड केंद्रीय महासचिव-संजय पाण्डेय,जीप सदस्य-हसन रजवार,मुखिया प्रतिनिधि-नीरज सिंह, रानाडीह मुखिया-कृष्णा दास, घटहुआँ कला उप मुखिया-अजीज अंसारी,दिलीप पाण्डेय,शिव साह सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।

  • जादूगर लक्की राज ने ऐसे आंखों पर पट्टी बांधकर किया रोड शो

    [object Promise]

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रखण्ड मुख्यालय के ठीक सामने मुख्य पथ से पश्चिम दिशा में लक्की जादूगर सम्राट का आयोजन हुआ है। बताते चलें कि असिस्टेंट थाना प्रभारी-संतोष पाण्डेय व छोटा बाबू-रविंसन मुंडारी ने संयुक्त रूप से जादूगर सम्राट लक्की राज की आंखों पर पट्टी बांध दिया।लक्की राज ने पट्टी बांधी हुई हालात में मोटरसाइकल चलाकर लोगों को रोड शो दिखाया।

     

    इसके बाद समयानुसार जादू पंडाल के अंदर एक से बढ़कर एक जादू का खेल प्रदर्शन किया।इस जादू को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।जादू तो आकर्षक रहा।साथ ही बता दें कि जादूगर लकी राज भारत के पहला ऐसा जादूगर है,जो बहुत ही कम समय में जादू से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

    जादूगर लकी राज का कहना है कि जादू प्रदर्शन का समय 11 बजे से 2 बजे व 2 बजे से 5 बजे व 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाता है।

  • कमलनाथ को मध्यप्रदेश की कमान, सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया

    [object Promise]

    भोपाल.मध्यप्रदेश में कमल नाथ ही होंगे अगले सीएम. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ़्तर में विधायक दल की बैठक के दौरान रात 11 बजे सीएम के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. इससे पहले विधायक दल की बैठक में कमल नाथ को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इस दौरान कमल नाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, पर्यवेक्षक एके एंटनी व प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद थे. कमल नाथ ने सभी विधायकों को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और समर्थकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के साथ काम किया था,

    इसलिए मैं उनका ख़ास शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरे नेतृत्व में भरोसा दिखाया. उन्होंने कहा, ‘यह पद मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुआ है. 13 दिसंबर को ही इंदिरा गांधी छिंदवाड़ा आईं थी और मुझे जनता को सौंपा था. आज ही के दिन मुझे यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है. मैने संजय गांधी, राजीव गांधी, माधवराव सिंधिया के साथ काम किया है और अब उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा है. सभी का दिल से शुक्रिया.’

    वहीं कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर भी कमल नाथ को मध्यप्रदेश के अगले सीएम बनने की बधाई दी गई. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि राज्य में कोई उप-मुख्यमंत्री पद नहीं होगा. कांग्रेस ने ट्वीटर हैंडल पर कमल नाथ को बधाई देते हुए लिखा, ‘कमल नाथ को मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई, हमें उम्मीद है कि उनके साथ मध्यप्रदेश का दौर बदलेगा.’

    वहीं अर्जुन सिंह के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा ‘कांग्रेस विधायक दल द्वारा कमलनाथ जी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई. आपके ऊर्जावान नेतृत्व में कांग्रेस अपने वचनपत्र को पूरा करेगी और मध्यप्रदेश को समृद्धि की नई की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी.’

    बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कमल नाथ को अपना तीसरा बेटा मानती थीं, जिन्होंने 1979 में मोरारजी देसाई की सरकार से मुकाबले में मदद की थी. 39 साल बाद 72 वर्षीय कमलनाथ ने इंदिरा के पोते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दमदार भूमिका निभाई.

    इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर लगभग 4-5 घंटे की बैठक हुई. बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री पद के लिए कमल नाथ के नाम पर मुहर लग गई थी.

  • कांग्रेसी नेता-अजय दुबे ने फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का किया उदघाटन

    [object Promise]

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामपंचायत-लमारी कला के नौताला खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में कोंग्रेस पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी-अजय दुबे जी रहे।अजय दुबे ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया। उदघाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

    साथ ही कहा कि खेल खेलने से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है।युवाओं में खेल के प्रति आकर्षित होने व जज्बा होने चाहिए। साथ ही कहा कि हर सामाजिक कार्य में आप सबों के साथ मैं हूँ।युवा ही हमारे देश की शान,जान व ताकत हैं।

    हर कष्ट पर खरा उतरने जैसे कई मुख्य बातें भी कही गई।बताते चलें कि बनकट व सरकोनी के बीच मैच खेला गया।सरकोनी टीम की जीत पांच विकेट से हुई। मैच आकर्षक ऑर रोमांचक था।दर्शक प्रसन्न मुद्रा में खेल देखते हुए दिख रहे थे।

    मौके पर-जीप सदस्य-हसन रजवार,संतु सिंह,अमरजीत सिंह,रौशन सिंह,विक्की सिंह,विपुल सिंह,अनिल प्रजापति सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

  • फुटबॉल मैच में ग्रामपंचायत-घटहुआँ कला की हुई जी

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-गरदहा में अवस्थित उच्च विद्यालय के निकट खेल के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है।मैच आयोजन का आठवां दिन था।

    ग्रामपंचायत-घटहुआँ कला व ग्रामपंचायत-खरौंधा के बीच मैच खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता-बजेंद्र पाठक जी भी उपस्थित रहे,जो युवा समाज के जिला संयोजक हैं।

    श्री पाठक जी ने दोनों पक्षों के सभी खिलाड़ियों से मिला।उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल मनोरंजन का साधन है,किन्तु खिलाड़ियों व प्रखण्ड,जिले का भी नाम रौशन होता है।बताते चलें कि यह खेल अति आकर्षक था।दर्शकों ने ताली बजा बजाकर खिलाड़ियों के हौसला बुलंद करते दिखे।इस प्रकार ग्रामपंचायत-घटहुआँ कला की तीन गोल से जीत हुई।हालांकि दोनों पक्षों के खिलाड़ी में नया जोश व उमंग दिख रहे थे।

    मौके पर-कांडी थाना प्रभारी-विजय सिंह,घटहुआँ कला पंचायत-उपमुखिया-अजीज अंसारी,संतोष चौबे सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

  • भारी वाहन की आवागमन बर्जित है फिर भी चंद रिश्वत लेकर आवागमन करने दिया जाता है

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी- अवैध तरीके से भीम बराज पुल पर गार्डों के द्वारा मनमानी से कुछ वसूली कर के बालू लदे हुए हाइवा को पार किया जा रहा है। जो कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा व थाना प्रभारी द्वारा भी हिदायत दी गयी है कि भारी वाहन का प्रवेश बर्जित है।

    जबकि भंडरिया के तरफ बेरियर भी लगाया गया है। जो कि वहां पर बराज के सुरक्षा के लिए रह रहे सुरक्षा गार्डों के द्वारा गाड़ियों से वसूली कर बेरियर खोल देते हैं। जो कि आस पास के ग्रामीण जनता को बालू भरा लोडेड गाड़ी पार करना गलत समझ रहे हैं। हालांकि बस के साथ साथ छोटी वाहनें चलती थीं। किन्तु बस की संख्या में भी कमी हो गयी है। क्योंकि बस वालों से भी मनमानी वसूली किया जा रहा था। अगर सरकार पुल का निर्माण करवाई है तो कम से कम जनता को सुविधा दिया जाए।

    इस बाबत पर जब सिंचाई विभाग के एजकुटिभ अधिकारी से पूछा गया तो शुरू में तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बात हो ही नहीं सकती। जब पूछा गया कि ऐसा है तब उन्होंने फिर कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है। मैं इसकी जांच करूँगा ऐसा करने वालों के उपर कार्यवाई करूंगा। अब सवाल यह भी है कि कब तक ऐसा चलता रहेगा।