Category: state-news

  • अपने क्षेत्र में विकास के लिए अड़े हैं कांडी 20सुत्री अध्यक्ष

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी- बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे,विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय वंशीधर में पहुँचे। बताते चलें कि वंशीधर में माननीय झारखंड मुख्यमंत्री-रघुवर दास का आगमन हुआ।

    इस अवसर पर रामलला दुबे,अजय सिंह व श्रीकांत पाण्डेय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

    साथ ही मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा गया।इस मांग पत्र में पुर्व के भांति श्री दुबे ने श्रीनगर से सुंडिपुर तक सोन नदी में एवं सुंडिपुर में तटबंध निर्माण,सोनपुरा बलियारी से लेकर डुमरसोता तक हजारों एकड़ खाली बेकार भूमि पर पावर प्लांट,चटनियां डेम का जीर्णोद्धार,चोराटी पहाड़ के पास सिंचाई चेकडैम,कांडी प्रखण्ड में बिजली के धीमी कार्य मे तेजी लाकर चहुंओर बिजली से प्रकाशित करना,कांडी में एक कोल्ड स्टोर सहित कई अन्य आवश्यक योजनाएं शामिल हैं। यह सब योजना काफी समय से 20सुत्री अध्यक्ष रामलला दुबे के द्वारा किया जा रहा है ताकि कांडी प्रखंड क्षेत्र का विकास हो सके।

  • एक ऐसा गांव जहां आज भी लोग पानी पीने के लिए लाठ, कुड़ी का उपयोग करते हैं

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के ग्राम-सोनपुरवा में आज भी लोग पानी पीने की समस्या को लेकर तरस रहे हैं। बताते चलें कि सोनपुरवा निवासी- योगेश चौधरी एक निर्धन परिवार से हैं,जो कि पानी पीने के लिए किसी कल,नल का व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं,फसल सिंचाई की तो बात ही अलग है।

    पंचायती राज होने के बावजूद भी योगेश चौधरी शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था करने से मजबूर हैं। योगेश चौधरी कुवां के गंदे पानी तक पीने को मजबूर है,क्योंकि आर्थिक व्यवस्था इनकी कमजोर है।सिर्फ इतना ही नहीं प्राचीन तकनीक लाठ, कुड़ी की मदद से कुवां से पानी निकाल कर पिता है।
    प्रखंड में बहुत चापाकल गाड़े जाते हैं लेकिन जहाँ होना चाहिए वहां क्यों नहीं।

    सरकार गरीबों के प्रति बहुत सारा व्यवस्था व योजनाएं उपलब्ध करवा रही है,जिससे गरीबों को किसी प्रकार की समस्या व जीवन मे कठिनाई न हो,वहीं उक्त पंचायत में उक्त मजबूर निर्धन व्यक्ति के लिए सरकार की तरफ से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कि जा रही है।गंदा पानी पीने से ऐसे ही निर्धन परिवार किसी रोग से ग्रस्त हो जाते हैं और उनका जीवन समाप्त हो जाता है।आज भी इन गरीबों का सहारा प्राचीन व्यवस्था एक मात्र लाठ, कुड़ी ही है।जिससे कुवां के गंदा पानी पीने पर विवश हैं पुरे परिवार के लोग।

  • नेताजी ‘वोट’ के लिए वोटर के घर ‘रोटी’ में बेलने को भी तैयार

    [object Promise]

    जयपुर. जीत और वोट के लिए राजनीति नेताओं को कुछ भी करा सकती है. कांग्रेस के सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से बीजेपी ने युनुस खान को उतारा है, जो बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी है. सोशल मीडिया पर युनुस खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने संसदीय क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए उनके रसोई के अंदर तक घुस गए हैं.

    वीडियो में बीजेपी नेता को किसी आम आदमी के घर में रोटी बना रहे हैं और उन्हें घेरकर खड़े उनके समर्थक कोई नारे लगा रहे हैं तो कोई फोटो खींच रहे हैं. चुल्हे पर रोटी बनाते हुए युनुस खान के समर्थक उन्हें किसान का नेता बता रहे हैं. वीडियो में युनुस खान कह रहे हैं कि सचिन पायलट को बुलाओ खेत में काम कैसे होता है.

    नागौर के डीडवाना से अब तक चुनाव लड़ने वाले खान को सीएम वसुंधरा राजे के कहने पर पायलट के खिलाफ टोंक विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. राजस्थान में टोंक एक मुस्लिम बहुल इलाका है और ऐसे में बीजेपी में ने खान को उतारकर मामला कांटे का कर दिया है. राजस्थान में युनुस खान मुस्लिम समुदाय में एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन उनकी असली लड़ाई सात दिसंबर को होगी जब जनता उन्हें या पायलट में से किसी एक को चुनेगी.

  • सबुआं स्कूल के एसएमसी के अध्यक्ष-शिव कुमार चौबे व संयोजिका-अनिता देवी बने

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सबुआं में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में एसएमसी के अध्यक्ष व संयोजिका के चुनाव को लेकर एक सभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता-गोपाल ठाकुर ने की।पर्वेक्षक के रूप में सीआरपी-बीरेंद्र कुमार प्रजापति उपस्थित थे।

    बताते चलें कि प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखण्ड संसाधन केंद्र कांडी के ज्ञापांक-281,दिनांक-19/11/2018 के आदेशानुसार दिनांक-27/12/2017 को पुनर्गठित एसएमसी के अध्यक्ष व संयोजिका का स्वेक्षा से दिए गए इस्तीफा के कारण विद्यालय में काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। उतपन्न समस्याओं को देखते हुए सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से अध्यक्ष-शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू व संयोजिका-अनिता देवी को नियुक्त किया गया।बताते चलें कि पूर्व एसएमसी शेष दस सदस्यों में से केवल छः सदस्य उपस्थित हुए एवं दो सदस्य (एक पुरुष एवं एक महिला)का चयन किया गया।

    कुल उपस्थित आठ सदस्यों के द्वारा एसएमसी के अध्यक्ष व संयोजिका चयन पर सहमति बनाई गई।उपस्थित सदस्यों के द्वारा शिव कुमार चौबे उर्फ बब्लू को पांच बनाम दो मतों से एसएमसी के अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। वहीं संयोजिका पद के लिए अनिता देवी को पांच बनाम दो मतों से चयन किया गया। बता दें कि पूनम देवी पूर्व से ही एसएमसी के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

    मौके पर-प्रधानाध्यपक-नवीन कुमार दुबे,एसएमसी के सदस्यगण -पूनम देवी,रीता देवी,विनोद प्रजापति,प्रमोद कुमार,श्यामनारायण गुप्ता,विन्दा देवी के साथ साथ-धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू,अनिल कुमार,रानी देवी,देवकुमार तांतों,अमरेश चंद्र,सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • हरिहरपुर में ग्राम विकास समिति के गठन में हुआ विवाद,लोगों ने जांच का किया मांग

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर में उच्च स्तरीय हरिहरपुर में ग्राम विकास समिति का जांच का विषय बना हुआ है। हरिहरपुर में पहली बार निर्विरोध चुनाव किया गया। जो दो महीने बाद बिना जांच किये बिना हरिहरपुर गए । एक दिन पहले चुनाव का दिनाक घोसित किया गया और दूसरे दिन चुनाव करा दिया गया।हरिहर पुर के ग्रामीण ने दूसरी बार जब सचिव पद के लिए विबाद हुआ ।

    तब ग्रामीण ने सभा अध्यक्ष और पर्यवेक्षक के कथनानुसार दो स्वंय अजित सिंह और राकेश राम से जिओ टेकिंग के साथ सँजीत सिंह के पक्ष में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बोलकर गिनती करवाये हैं।जिसमे 212 लोगों ने भाग लिया। हरिहर पुर के ग्रामीणों ने 12-09-2018 को जिला उपायुक्त महोदय से मिलकर जांच की मांग किये पर उस समय खाता नही खुली हुई थी ।

    महोदय के द्वारा आस्वासन मिलने के बाद काँडी प्रखँड के पदाधिकारियों ने अपने लोंगो के लाभ पहुचाने के चक्कर मे खाता खोलवा दिए।जांच के मांग करने वाले में प्राभकर शुक्ला, लखन राम,सुनील साह, नन्दु साह, राजू चौधरी,धनन्जय राम,सत्येन्द्र चन्द्रवंशी,विजय राम ,मोमताज मियां, आदि का नाम शामिल है ।

  • EVM मशीनों को लेकर मचा बवाल, कलेक्टर बोलीं -EVM के पास कोई आए तो मार देना गोली

    [object Promise]

    भोपाल. म. प्र. चुनाव में नेताओं की बयानबाज़ी अब थमी भी नहीं थी की अब अफसरों के द्वारा भी बयानबाजी सामने आने लगी है. अब इसी क्रम में रीवा की कलेक्टर ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे हड़कंप मच गया है. उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि EVM के पास कोई आए तो गोली मार देना.इतना ही नहीं कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि ये चुनाव मेरे लिए मामूली है, इस फिजूल के चक्कर में 25 साल की साख ख़राब नहीं करूंगी. मुझे आगे प्रिंसिपल सेकेट्री चीफ सेकेट्री बनना है. निर्वाचन ये मेरे लिए कुछ नहीं है.

    दरअसल, रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम में EVM की सुरक्षा पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसी को लेकर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चर्चा के दौरान ये सब बातें कही हैं. इस दौरान कलेक्टर परिसर का निरीक्षण करती भी दिखाई दे रही हैं.

    बता दें कि एमपी में चुनाव के बाद EVM मशीनों को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसी क्रम में सागर के नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को लापरवाही के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया हैं.. इससे पहले कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी EVM में छेड़छाड़ की आशंका जताई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी नज़र रखने की गुजारिश भी की. इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में भोपाल के स्ट्रांग रूम पर पहरा दे रहे हैं. बता दें की वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

  • खुलासा : एक शख्स 6 महीने तक लाश के साथ कमरे में यह करता रहा, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

    [object Promise]

    गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह शहर में एक शख्स 6 महीने तक अपने पिता की लाश के साथ कमरे में रहता रहा। वह अपने पिता को जिंदा करने की तमाम कोशिशें करता रहा। इसमें उसकी मां व दो बहनें भी उसका साथ दे रहीं थीं। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब  प्रशांत की मां के हाथ से उस रसायन की बोतल गिर गई जिसका लेप वह शव पर लगाता था। बस इससे भड़का प्रशांत अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर घर के बाहर नाला में धकेलने जा रहा था। उसने अपनी बहनों को भी पीटा। मां व दोनों बहनों ममता कुमारी एवं गुड़िया सिन्हा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में शव को देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनय कुमार राय मौके पर पहुंचे।

    घटना ने पूरे इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रशांत की मां व दोनों बहनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मौत स्वभाविक भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। शव सड़ गल गया है। तांत्रिक एवं उसकी मां व बहनों के बयानों में काफी विरोधाभास है। पुलिस जांच कर रही है। मालूम हो कि प्रशांत कुमार विज्ञान संकाय से स्नातक उत्तीर्ण है।

    स्थानीय लोगों का कहना है इसी साल जनवरी में ही मृतक विश्वनाथ की तबीयत खराब होने की जानकारी उन्हें मिली थी। इसके बाद से किसी ने विश्वनाथ को नहीं देखा था। जब भी उसके घरवालों से विश्वनाथ के संबंध में पूछताछ की जाती तो घरवाले कहते थे कि उनका इलाज चेन्नई के अस्पताल में चल रहा है। पड़ोसियों ने कहा कि 6 महीने से विश्वनाथ के घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी।जिसकी वजह से उन्हें अगरबत्ती जलानी पड़ी थी।

    मृतक की बेटी ममता के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाले बच्चे जब घर में दुर्गंध की बात कहते थे तो बच्चों को मारपीट की धमकी दी जाती थी। उनसे कहा जाता था कि नाले में चूहा मरा होगा उसी की दुर्गंध होगी। बड़े बच्चे जब कहते कि असहनीय दुर्गंध इंसान के शव के गलने जैसी है तो उन्हें धमकाया जाता। अत्यधिक बदबू के कारण दो दिन पहले कुछ बच्चों ने ट्यूशन पढ़ना छोड़ दिया था। अपने घर में परिजनों को भी बताया था। बच्चों के परिजनों से घर वालों ने हवन पूजन की महक की बात कह कर उनको बरगला दिया।

    लोगों का कहना था कि उन्हें शक तो था कि विश्वनाथ प्रसाद अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिल रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रशांत लगभग 6 महीनों से अपने पिता विश्वनाथ की डेड बॉडी को अपने घर में रखे हुए था।

    मृतक की पत्नी अनु कुमारी सिन्हा का कहना है कि पति की मौत होने के बाद उसका बेटा बार-बार कहता था कि वह अपने पिता को जीवित कर देगा। जब उसके घर के लोग इसकी सूचना मुहल्ले के लोगों को देने की बात करते थे तो प्रशांत उनके साथ मारपीट भी करने लगता। अनु कहती है कि उसे डर था कि पति की मौत के बाद उसका बेटा भी कहीं आत्महत्या नहीं कर ले। इसलिए उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि अनु यह भी कहती है कि मौत के कई माह तक शव को लेकर प्रशांत घर नहीं आया था।

     

    विश्वनाथ के पुत्र और आरोपी प्रशांत का कहना है कि उसे पता था कि उसके पिता मर चुके हैं, लेकिन याद रखने के लिए उन्होंने अपने पिता के शव को रखा था। प्रशांत का कहना है कि वह पूजा करता था लेकिन अब पूजा नहीं करता। उसका कहना है कि उसे अपने पापा से बहुत प्रेम था और वह अपने पापा के बगैर नहीं रह सकता है। तांत्रिक प्रशांत का दावा है कि अभी भी वह अपने मृत पिता को तंत्र-मंत्र से जिंदा कर सकता है। किस मंत्र से जिंदा करेंगे, इस बात पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि यह गोपनीय मंत्र है।

  • झारखंड : सुंडिपुर में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड का किया गया वितरण

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाखुर्द पंचायत के ग्राम-सुंडिपुर में अवस्थित समुदायक भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया गया।

    बताते चलें कि मुखिया-आरती सिंह,मुखिया प्रतिनिधि-नीरज सिंह व सहिया के द्वारा लोगों के बीच कार्ड का वितरण किया गया।वितरण के दौरान नीरज सिंह ने कहा कि यह कार्ड बहुमूल्य है,जिससे निर्धन लोगों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।वहीं आरती सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री-नारेन्द्र मोदी के द्वारा गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं,जिससे गरीब भी अपना जीवन ठीक से व्यतीत कर सकें।

  • जुबानी जंग तेज : हद पार की ओवैसी ने, कहा-चाय वाले को इतना मारूंगा कि कान से खून निकलने लगेगा

    [object Promise]

    नई दिल्ली. देश भर में चुनावों को लेकर इस वक़्त माहौल गर्माया हुआ है. तेलंगाना विधानसभा से पहले नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में ‘छोटे ओवैसी’ यानि असदद्दुीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के चारमिनार विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. अकबरुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी पर जुबानी हमला करते हुए कहा, चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा-इतना मारूंगा कि कान में से पीक निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा.

    इसके अलावा सीएम योगी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, आज एक और आया, वो कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशे जैसा दिखता है. किस्मत से चीफ मिनिस्टर भी बन गया, कह रहा है निजाम की तरह ओवैसी को भगाऊंगा, अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे.

    गौर हो कि यूपी सीएम ने AIMIM प्रमुख असदद्दुीन ओवैसी पर जुबानी हमला करते हुए कहा था कि यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ओवैसी को तेलंगाना छोड़कर वैसे ही भागना पड़ेगा, जैसे निजाम हैदराबाद छोड़कर भागे थे.

  • रानाडीह पंचायत में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड का किया गया वितरण

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत -रानाडीह में अवस्थित पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया गया। समाजसेवी यूवा भाजपा नेता-डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी , बीस सूत्री अध्यक्ष- रामलाला दूबे, मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा, विधायक प्रतिनिधि- अजय सिंह व मुखिया कृष्णा दास के द्वारा संयुक्त रूप से कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि सभी मुख्य अस्पतालों में यह कार्ड प्रभावी है।

    अभी तक झारखंड के 350 प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में इस कार्ड के माध्यम से प्रति परिवार 5 लाख रूपये तक के कई तरह की बिमारियों का ईलाज निशुल्क करवाया जा सकता है। सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए सभी बीपीएल परिवारों को निशुल्क आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीणों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, 2022 तक सभी का पक्का मकान बनेगा।

    ग्रामीण दलालों के चक्कर में न पड़े विकास से संबंधित सभी प्रकार के कार्य के लिए सक्षम पदाधिकारी व कर्मचारी आपके घर जाकर कार्य करेंगे।

    मौके पर उपस्थित बीस सूत्री अध्यक्ष -रामलाला दूबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आवास योजना प्लस व उज्जवला योजना प्लस के तहत वंचित लोगों का नाम जोड़ा जा रहा है ।अब कोई भी योग्य लाभुक वंचित नहीं रहेंगे। सभा को मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, पूर्व मुखिया श्याम बिहारी दूबे, मुखिया- कृष्णा दास , डीलर ब्रजमोहन मिश्रा , सूर्यदेव मेहता ने भी संबोधित किया। मौके पर रामलखन चंद्रवंशी,परमेश पाण्डेय, दशरथ पाण्डेय, मुन्ना दूबे, संजय चौबे , महेंद्र चौबे, विजय पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।