Category: state-news

  • रामलला दुबे की अध्यक्षता में की गयी एक महत्वपूर्ण बैठक

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी: प्रखंड में बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलाला दूबे की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक कि गयी, जिसमें कई निर्णय लिए गये। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष-राम लला दुबे ने बताया कि प्रखंड में स्टर्लिंग कंपनी द्वारा लापरवाही पूर्वक बिजली का कार्य किया जा रहा है व कार्य की गति काफी धीमी है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किया जाएगा।

    साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में किए जा रहा अनियमितता की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी जाएगी । उन्होंने कहा कि 25 व 26 नवंबर को होने वाले बंशीधर महोत्सव में मुख्यमंत्री , राज्यपाल व आने वाले सभी मंत्रियों का स्वागत करने के लिए अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता शामिल रहेंगे।

    इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जायेगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि-राम लखन प्रसाद भाजपा नेता व कांडी-मुखिया विनोद प्रसाद विधायक प्रतिनिधि-अजय कुमार सिंह , अरुण चंद्रवंशी, राम लखन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे ।

  • चुनाव प्रचार के दौरान BJP विधायक को पहना दी जूतों की माला

    [object Promise]

    उज्जैन. जनसंपर्क के दौरान जनता से वोट मांगने निकलने भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक दिलीप सिंह शेखावत को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा. यहां एक युवक ने उन्हें जूतों की माला पहना दी, इससे शेखावत और समर्थक इतने गुस्साए की उन्होंने उस युवक की पिटाई कर दी.

    घटना सोमवार की है जब देर शाम नागदा खाचरोद की सीट से विधायक और उम्मीदवार दिलीप शेखावत जनसंपर्क के लिए पहुंचे। वह एक गांव की ओर गए और वहां मौजूद जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे। इसी दौरान बीजेपी की टोपी लगाए एक शख्स ने वोट मांगने आए नेता के गले में जूतों का हार पहना दिया।

    घटना के बाद से ही शहरभर में चर्चाएं हो रही है, वही पार्टी नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है. जनता में विकास ना होने पर आक्रोश व्याप्त है और समय समय पर राजनैतिक दलों पर फूट रहा है.माना जा रहा है. चुनाव से पहले ये विरोध सरकार को भारी पड़ सकता है.

    दरअसल, नागदा खाचरोद की सीट पर दोबारा बीजेपी से चुनाव लड़ रहे विधायक दिलीप शेखावत सोमवार को जनसंपर्क के लिए निकले थे. इस दौरान एक युवक को मिलने  दिलीप शेखावत आगे बड़े ही थे कि युवक ने  उनके गले में जूतों की माला डाल दी.

  • ‘भीम’ रोज पीता है 25 लीटर दूध, कीमत है 10 करोड़

    [object Promise]

    जयपुर.हर साल राजस्थान में आयोजित किए जाने वाले पुष्कर मेले में इस बार ‘भीम’ नाम का 10 करोड़ रुपए वाला भैंसा पेश किया गया. मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के वजन 1200 किलो के करीब बताया जा रहा है. इस भैंसे की उंचाई 6 फीट और लम्बाई करीब 14 फीट है.

    भैंसे भीमा के मालिक जवाहरलाल जांगिड़ ने बताया कि इसे हर महीने 1 लाख रुपए की तक की खुराक दी जाती है. यह भैंसा केवल 5 साल की उम्र में ही हम उम्र अन्य भैंसों से यह कद-काठी में काफी बड़ा हो गया है.

    भीमा के मालिक ने बताया कि उसे हर दिन में एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद, 25 लीटर दूध और एक किलो काजू-बादाम खिलाया जाता है. वहीं इस भैंसे की 1 किलो सरसों के तेल से रोजाना उसकी मालिश भी की जाती है.

    4 लोगों की देखरेख में पल रहे भीमा ने राजस्थान के उदयपुर जिले में आयोजित हुई एग्रो टेक किसान मेले में भीम ने सबसे ताकतवर भैंसा होने का खिताब भी जीता था. गौरतलब है कि भीम के पहले सुल्तान और युवराज नाम के भैंसे चर्चा में आए थे. जिनकी कीमत भी करोड़ों में आंकी गई थी.

  • ओडिशा : महानदी पुल से नीचे गिरी बस, 12 लोगों की मौत

    [object Promise]

    कटक । ओडिशा में एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। कटक के जगतपुर में महानदी पुल पर जा रही एक यात्री बस अचानक पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक ये प्राइवेट बस तिलचेर से कटक जा रही थी तभी अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फुट नीचे आ गिरी। नदी में पानी नहीं था और सूखी जमीन पर गिरते हुए कई लोग बस के नीचे कुचल गए। चश्मदीदों के मुताबिक बस के सामने एक भैंस आ गई थी जिसके बाद ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए बस का नियंत्रण खो दिया।

    हादसे की जानकारी मिलते हुए पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे भी दुख जताते हुए ओडिशा सरकार के एक मंत्री को घटनास्थल पर भेजकर घायलों की मदद का भरोसा दिया है। राज्य के डीजीपी आर पी शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज की भी घोषणा की है। उन्होंने पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।

  • पढ़ें सनसनीखेज दास्तां: बेटी ने ही खत्म करवा दिया चंदेल वंश का राज परिवार, जानिये घिनौना सच !!

    [object Promise]

    पंचकूला (हरियाणा) । पंचकूला के खटौली में हुई चार हत्याओं का सच सामने आ गया है। आखिर कोई बेटी अपनी ही मां और तीन बच्चों को कैसे मौत के घाट उतरवा सकती है। वह भी महज संपत्ति के लिए। समाज का यह एक ऐसा है जिसकी बानगी पंचकुला के खटौली गांव में देखने को मिली। जहां चंदेल रजवाड़े परिवार की बुजुर्ग महिला राजबाला, उनकी दो पौत्रों और एक पौत्री की हत्या इसी लालच में करवा दी गई।

    चन्देल वंश मध्यकालीन भारत का प्रसिद्ध राजवंश रहा है
    इस वंश की उत्पत्ति का उल्लेख कई लेखों में है। प्रारंभिक लेखों में इसे चंद्रात्रेय वंश कहा गया है पर यशोवर्मन् के पौत्र देवलब्धि के दुदही लेख में इस वंश को चंद्रल्लावय कहा है। कीर्तिवर्मन् के देवगढ़ शिलालेख में और चाहमान पृथ्वीराज तृतीय के लेख में चन्देल शब्द का प्रयोग हुआ है। इसकी उत्पत्ति भी चंद्रमा से मानी जाती है इसीलिये चंद्रात्रेयनरेंद्राणां वंश के आदि निर्माता चंद्र की स्तुति पहले लेखों में की गई है। धंग के विक्रम सं. 1011 (954 ई.) के खजुराहो वाले लेखों में जो वंशावली दी गई है, उसके अनुसार विश्वशृक पुराणपुरुष, जगन्निर्माता, ऋषि मरीचि, अत्रि, मुनि चंद्रात्रेय भूमिजाम के वंश में नृप नंनुक हुआ जिसके पुत्र वा पति और पौत्र जयशक्ति तथा विजयशक्ति थे।

    जिसने 08वीं से 12वीं शताब्दी तक स्वतंत्र रूप से यमुना और नर्मदा के बीच, बुंदेलखंड तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी भाग पर राज किया। चंदेल वंश के शासकों का बुंदेलखंड के इतिहास में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने लगभग चार शताब्दियों तक बुंदेलखंड पर शासन किया। चन्देल शासक न केवल महान विजेता तथा सफल शासक थे, अपितु कला के प्रसार तथा संरक्षण में भी उनका महत्घ्वपूर्ण योगदान रहा। चंदेलों का शासनकाल आमतौर पर बुंदेलखंड के शांति और समृद्धि के काल के रूप में याद किया जाता है। चंदेलकालीन स्घ्थापत्घ्य कला ने समूचे विश्व को प्रभावित किया उस दौरान वास्तुकला तथा मूर्तिकला अपने उत्कर्ष पर थी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं खजुराहो के मंदिर।

    बेटी ही निकली मां और तीन भतीजे-भतीजी की कातिल
    बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को मृतका राजबाला की बड़ी बेटी लवली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसके मुताबिक उसने यह हत्घ्या संपत्ति के लालच में करवाई थी और इसके लिए उसने सुपारी किलर की मदद ली थी। मारी गई महिला की पहचान 75 वर्षीय राजबाला और उसके दो मासूम पोते (16 वर्षीय दिवांशु, 12 वर्षीय आयुष) और एक पोती (18 वर्षीय ऐश्वर्या) के रूप में हुई है। 16 साल का दिवांशु दसवीं कक्षा का छात्र था और मौली के स्कॉलर स्कूल पढ़ाई करता था। वंश छठी कक्षा का छात्र था और रायपुर रानी के केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था। ऐश्वर्या रायपुर रानी के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करती थी। इन सभी की हत्घ्या को अंजाम देने वाली का नाम लवली है जो राजबाला की बेटी है।

    रहस्यमय तरीके से अन्य परिवार के लोग गायब है मौत हो गयी
    राजबाला के पति राजेंद्र सिंह चंदेल की खटौली और आसपास के गांवों में 80 से 90 एकड़ जमीन एवं काफी संपत्ति है। राजबाला के बेटे उपेंद्र की भी वर्ष 2008 में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत करीब सात वर्ष पहले हो गई थी। इसको सुसाइड बताया गया था। इसके बाद राजबाला के पति राजेंद्र की भी मौत हो गई थी, जिसके बाद यह प्रापर्टी राजबाला के नाम हो गई थी। करीब दो वर्ष पहले राजबाला की बहू भी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिसका आजतक कोई पता नहीं चल सका है। इस हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस पूरी घटना को 16 नवंबर की रात को अंजाम दिया गया। अगले दिन सुबह जब इस हत्या का मामला सामने आया तो सबसे पहले शक की सूई राजबाला की बड़ी बेटी लवली और उसके पुत्र की ओर पर गई। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

    इस सनसनीखेज हत्याकांड में कौन-कौन लोग शामिल है पुंलिस कर रही है पता
    उसका मोबाइल घर पर ही है। पुलिस को उसकी लोकेशन वर्तमान में यूपी की मिल रही है। उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। ये टीमें अब यह पता कर रही हैं कि राजकुमार का यूपी में किससे और क्या संबंध है। हालांकि पुलिस विश्वसनीय पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजकुमार भी पुलिस की हिरासत में है और जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करेगी। पुलिस खुलासे से पहले वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहती है। बता दें कि इससे पहले मृतका राजबाला के ड्राइवर सोनू और उसकी बड़ी बेटी लवली के बेटे विजय से भी पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, हत्या के दौरान जमीन पर बिखरा खून आज भी वैसे ही पड़ा है। इसकी सुरक्षा के लिए जहां चारपाई लगाई गई है, वहीं पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

     

    हत्या की रात गांव में आई थीं कुल छह गाड़ियां
    वहीं, तीन दिन की पुलिस जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि परिवार के चारों लोगों की हत्या किसी करीबी ने की या फिर करवाई है। गांव वालों ने बताया कि हत्या की रात गांव के बाहर छह गाड़ियां आई थीं, जिनके साथ राजबाला की बड़ी बेटी लवली के बेटा विजय को देखा गया था। पुलिस ने गांव की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में लिया है, जिसमें छह गाड़ियां दिखाई दी हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने छह गाड़ियों में से एक नंबर और घर का एड्रेस भी ट्रेस कर लिया है। पुलिस किसी भी वक्त गाड़ी मालिक को हिरासत में ले सकती है।

    के वंश में अकेली बची 12 वर्षीय पोती मासूम शैली
    इस वक्त अत्याधुनिक इंसास राइफल के साए में है और घर की चारदीवारी में ही कैद होकर रह गई है। वह केवल रिश्तेदारों के अन्य बच्चों से मिलकर और उन्हीं के साथ खेल पाती है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जहां घर में बाहरी किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को वर्जित कर रखा है, वहीं मासूम शैली की सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथों में करीब 900 मीटर तक की मारक क्षमता वाला अत्याधुनिक राइफल इंसास थमा रखा है। इसके अलावा घर के मुख्यद्वार पर ही एक पुलिस की जिप्सी भी तैनात की गई है। जवान रोटेशन वाइज यहां ड्यूटी दे रहे हैं। शैली जिस कमरे में दादी और भाई सोते थे, उसी में खेल रही है। उसे केवल पढ़ाई की चिंता सता रही है।

    राजबाला की कहां कितनी प्रॉपर्टी
    राजघराने से संबंध रखने वाली मृतक राजबाला की कहां कितनी प्रॉपर्टी है, इसका भी पता पुलिस ने लगा लिया है। जांच में पता चला है कि राजबाला की पंचकूला क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ जमीन है। इसके अलावा उनके बैंक खातों में भी एक करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा है। लवली की इसी पर नजर थी, जिसके लिए उसने अपनी मां, भतीजी और भतीजों की हत्या करवाई। इस घटना के बाद अब परिवार में राजबाला के पति राजेंद्र सिंह चंदेश वंश की केवल एकमात्र वारिस शैली बची है। पुलिस ने शैली को कड़ी सुरक्षा प्रदान की है। इसके अलावा तंगोर जिला कुरुक्षेत्र में राजबाला ने 20 किल्ले जमीन खरीद रखी थी, जो दोनों पोतों के नाम पर है। इस जमीन के बारे में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया था। शाहपुर में भी राजबाला की 5 एकड़ जमीन है और बाकी जमीन गांव खटौली में है, जोकि राजबाला के नाम पर है। इस तरह कुल मिलाकर 70 किल्ले की मालकिन थीं राजबाला।

    राजबाला का एक बेटा उपेंद्र और चार बेटियां अंजना, लवली, बंटी व मंजू हैं। चारों शादीशुदा है। लवली और बंटी एक ही घर में विवाहित हैं। बेटे उपेंद्र की मौत के बाद राजबाला की संपत्ति को लेकर अक्सर लवली एवं मां के बीच झगड़ा रहता था। इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया था। लवली भी राजबाला की संपत्ति में हक मांग रही थी। बताया जाता है कि राजबाला संपत्ति उपेंद्र के चारों बच्चों 18 साल की ऐश्वर्या, 16 साल के दिवांशु, 12 साल के आयुष उर्फ वंश और 10 साल की शैली के नाम करना चाहती थी।

  • शाहरुख ने Salman Khan के पिता को दी जान से मारने की धमकी , पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मुंबई. जहां एक तरफ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है. सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान के पीए ने पुलिस के पास जाकर शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है.हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धामकी मिली थी. इसके बाद सलमान खान के पीए ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. जिस शख्स ने सलमान खान को यह धमकी दी थी, उसका नाम शाहरुख गुलाबनबी उर्फ शेरा है.

    वह फिल्मों में काम न मिलने के कारण नाराज था. इसलिए उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी. उस शख्स ने सलमान के पीए को भी धमकाया था. साथ ही उसने सलमान के पिता को भी धमकी भरे कॉल्स किए थे. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उस व्यक्ति की खोज में जुट गई थी. उस व्यक्ति को प्रयागराज के करेली से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था. बताया जा रहा है कि शेरा को मुंबई लाया जा चुका है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 22 नवंबर तक उसको हिरासत में रखा जाएगा. मामला सलमान खान के पिता से जुड़ा था तो मुंबई पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

    बता दें आरोपी ने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताते हुए सलमान खान के पीए से संपर्क किया और सलमान खान के नंबर की डिमांड की. जब आरोपी को सलमान खान का नंबर नहीं मिला तो उसने सलमान के पीए के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहां कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को भी जान से मार देगा. जब आरोपी को सलमान खान का नंबर नहीं मिला तो उसने सलमान के पीए के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहां कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को भी जान से मार देगा.

  • देखें वीडियो, फटी जेब से झूठे वायदे निकालकर नामदार जनता को कर रहे भ्रमित : PM MODI

    [object Promise]

    जबलपुर। पी एम नरेेंद्र मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस की सरकारों की जबर्दस्त आलोचना की, वहीं एमपी में शिवराज सिंह चैहान की सरकार की जमकर तारीफ की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता तय करे कि उनकी (कांग्रेस) 55 साल व एमपी में हमारी (भाजपा) की 15 सालों के विकास की तुलना करें, अंतर स्पष्ट हो जायेगा, क्योंकि भाजपा काम करने वाली जनता की सरकार है. वह नामदारों की सरकार नहीं है. उन्होंने जबलपुर में डिफेंस उत्पाद की संभावनाओं के बारे में कहा कि पहले विदेशों से बड़ी मात्रा में डिफेंस सामग्री खरीदी जाती थी, परंतु भाजपा सरकार ने मेक इन इंडिया पर जोर दिया है, जिससे युद्ध सामग्री निर्माण का जबलपुर बड़ा केंद्र बन सकता है. जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    पीएम मोदी ने अपने 39 मिनट के भाषण में कहा कि भाजपा ने विकास ही मुद्दा रखा है. यह चुनावी मुद्दा नहीं होता है. क्रांतिकारियों ने जो सपने देखे थे उसको पूरा करना है. उनका सपना था तेज विकास. कांग्रेस पार्टी न विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी है न चर्चा करने की हिम्मत रखती है. यदि हिम्मत है तो 55 साल का विकास और शिवराज का कार्यकाल का हिसाब लगाओ. कांग्रेस ने कितनी बिजली दी, कितनी सड़क दी, शिवराज ने कितनी बिजली दी, कितनी सड़क दी.।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक एलईडी वल्ब जहां 3 सौ रुपए का बिकता था, अब 60 रुपए का मिल रहा है, यह सब हुआ है बिचैलिया राज खत्म करने से, इसी तरह दवा के दामों में जो बिचैलियो से संगामित्ती का खेल कांग्रेस के लोग करते रहे, वह भाजपा सरकार ने छिन्न-भिन्न कर दिया, जिसका फायदा सीधे आम जनता को होने लगा है, जन औषधि योजना के माध्यम से हर जरूरतमंद को किफायती दामों में दवाइयां मिलने लगी है, ऐसे बुजुर्गों, उनके परिवारजनों का आशीर्वाद हमारे साथ है. पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जनता-जनार्दन को सुनवाई, इस मुद्दे पर हम (भाजपा सरकार) काम कर रही है.।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस व उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को नामदार से संबोधन करते हुए कहा कि वे (कांग्रेस नेता) फटी जेब से झूठे वायदे निकालकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जनता समझदार है, उनके झूठे वायदों के झांसे में नहीं आयेगी, ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वायदा करती है, वे वायदा करने वाले लोग हैं, लेकिन भाजपा जो वायदा करती है, वह पूरा करती है.।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय एमपी अंधियारा राज्य में गिना जाता था, किंतु शिवराज के आने के बाद 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन 5 गुना बढ़ाकर 15 हजार मेगावाट किया गया है, यह अपने आप में सरकारों के काम का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि शिवराज को तो एमपी में केवल चार साल ही खुलकर काम कर पाये हैं, क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, उसके पहले केंद्र में मैडम के रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली सरकार थी, जो शिवराज के जनहितैषी कार्यों में लगातार रोड़े अटकाती रही है, लेकिन अब वक्त बदल गया है.।

    पीएम मोदी यही नहीं रुके. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में कोई ऐसा है जो नामदार के खिलाफ बोल सके. वे बिना कोई सबूत दिए सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. हमने विकास किया है और यही हमारा मुद्दा है. उन्होंने नामदार (राहुल) पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां पर मोबाइल बनाने की फैक्ट्री का वायदा करते हैं, लेकिन उन्हेें यह नहीं पता कि अब भारत दुनिया में भारत में बने मोबाइल फोन को निर्यात करने लगा है.।

     

  • रानाडीह में ‘सबका साथ,सबका विकास योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

    [object Promise]

    Reporter – vivek chaube

    कांडी:प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रानाडीह पंचायत में स्थित पंचायत सचिवालय में ‘सबका साथ,सबका विकास’ योजना के तहत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

    बताते चलें कि इस सभा की अध्यक्षता- उप मुखिया- किरण सिंह ने किया । जानकारी देते हुए पंचायत सेवक- कृष्णा तिवारी ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित विशेष ग्रामसभा के माध्यम से गांवों के विकास से संबंधित कई योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें पक्की नाली , पीसीसी , कुआ व अन्य पंचायत के विकास से संबंधित योजना शामिल है।

    मौके पर स्वयं सेवक-चंदन कुमार, अंजनी सिंह, परमेश पाण्डेय, सूर्यदेव मेहता , मृत्युंजय चौबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • पीएम की मन की बात ध्यानपूर्वक सुना ग्रामीणों ने

    [object Promise]

    रिपोर्टर विवेक चौबे

    कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत -सुंडिपुर के वार्ड संख्या-13 व 14,बूथ संख्या-23,24 में पीएम नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनी गई। इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय जी ग्रामीणों के बीच उपस्थित हुए ऑर साथ बैठकर पीएम की मन की बात को सुने।

    मन की बात सुंडिपुर में स्थित दुर्गा पूजा मंडप के प्रांगण में कार्यक्रम चल रहा था। काफी संख्या में ग्रामीण ध्यानपूर्वक पीएम की मन की बात सुन रहे थे। वहीं जब पीएम की मन की बात समाप्त हुआ तो ग्रामीणों ने बताया कि नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा बहुत ही अच्छा काम किया जा रहा है।वहीं यह हुआ कि बहुत दिनों बाद रेडियो की आवाज सुनने को मिला।

    मौके पर सत्यनारायण ठाकुर,संजय मेहता,सच्चितानन्द मेहता,लव विश्वकर्मा,उदल ठाकुर,अखिलेश विश्वकर्मा,शंकर गुप्ता,कुंडल साह,मुनेश्वर राम,ददई राम,संतोष राम,रिंकू पासवान सहित अन्य कई ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

  • पीएसी जवान बना दूल्हा, फेरों से पहले घरातियों ने जमकर पीटा, वजह जानकर सभी है हैरान!

    [object Promise]

    नैनीताल। नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर पीट डाला। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया।

     

    महिला ने बताया कि अब जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने हंगामा कर बताया कि जवान नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है। इसी बीच, मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए।