Category: state-news

  • Tej Pratap Yadav पत्नी ऐश्वर्या से लेंगे तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

    [object Promise]

    पटना. बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घरानों के लालू यादव परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक बीते मई में ही शादी के बंधन में बंधे लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. बीते 12 मई को ही तेज प्रताप यादव शादी के बंधन में बंधे थे और पटना में बड़े धूम-धाम से उनकी शादी हुई थी. तेज प्रताप यादव की तरह से पटना सिविल कोर्ट में तलाक की यह अर्जी दी गई है.

    खबरों के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने कोर्ट तलाक की अर्जी देने के बाद अपने पिता से मिलने रांची चले गए हैं जहां आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे हैं.

    सूत्रों के मुताबिक अपनी तलाक की अर्जी में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो खुद को कृष्ण मानते हैं लेकिन उनकी पत्नी ऐश्वर्या राधा नहीं है इसलिए अब वो उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं.

    दिलचस्प है कि ऐश्वर्या आरजेडी से ही विधायक चंद्रिका राय की बेटी है और उस वक्त शादी को लेकर बेहद उत्साहित भी थे. दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप ने तलाक का फैसला किसी तांत्रिक या बाबा के कहने पर ली है.

    हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि लालू परिवार ने साफ कहा है कि वो ऐश्वर्या को अकेला नहीं छोड़ेगें लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच शादी के 15 दिनों बाद से ही विवाद शुरू हो गया था.

    गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव बेहद धार्मिक स्वभाव के हैं और कई बार उनके कभी भगवान शिव का रूप तो कभी कृष्ण भगवान के वेश भूषा में नजर आ चुके हैं. तेज प्रताप यादव को तंत्र मंत्र में भी काफी भरोसा है और मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने बंगले में कई तांत्रिक क्रियाएं भी कराई थी.

  • पुलिस के घर चोरों ने मनायी धनतेरस

    [object Promise]
    डूंगरपुर। चोरों का अपना नेटवर्क अब पुलिस से ज्यादा भारी है और आसपुर क्षेत्र का इलाका मानो रास आ गया है। यहां एक के बाद बाद चोरी की वारदातों ने आमजनों में भय का माहौल बना दिया है। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालियां निशान खड़े कर दिए है। चोरों को नया नवेला थाना बना साबला क्षेत्र खासा भा गया है। हाल यह है कि मकान दो घंटे सूना रखना भी चोरों को बुलावा है। चैकाने वाली बात यह है कि साबला में दो भाइयों के मकान में चोरी हुई। इसमें एक भाई पुलिस विभाग में ही कार्यरत है।
    इन चोरियों की वारदातें से यह तय हो गया है और वो पुलिस वालों के मकान को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है। ऐसे में आम लोगों के सूने मकानों का अब भगवान ही मालिक है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई खुलासा तो नहीं कर पाई है। पर वारदातों को छिपाने का प्रयास जरूर किया जा रहा है।
    दो भाइयों के ग्राम पंचायत तालोरा के घाटडा गांव में सूने मकान में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर प्रवेश किया भंवरसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राव के घर लोहे की अलमारी तोडकर दो तोला सोने की चेन, सोने की अंगुठी आधा तोला सहित करीब २५० ग्राम के चांदी के जेवरात और पूरे घर का सामान बिखेर दिया। वहीं इसके पुलिसकर्मी भाई गजराजसिंह केे घर का ताला तोडकर २ तोला सोने की ब्रेसलेट, डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र, २० तोला चांदी के जेवरात एव उसकी मां के चांदी के ५०० ग्राम पायजम ले उडे।
    सूचना पर थानाधिकारी धुलजी प्रजापत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। सभी सदस्य राजकीय सेवा में  भंवरसिंह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रींछा में सेवारत होने से ड्युटी पर तथा इनकी पत्नी नयना कुॅवर मोडासा में शिक्षिका है। इसका भाई गजराज सिंह पुलिस थाना प्रतापगढ में कांन्स्टेबल है तथा इसकी पत्नी राजकीय विद्यालय बिलुडा में शिक्षिका है। यह बीमार होने पर मुंगेड अपनी बेटी के पास ही है। दोनो घरों में कोई नहीं था। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष है।

  • Baba Ramdev का विवादित बयान : दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर वापिस लें Voting rights

    [object Promise]

    हरिद्वार । योग गुरु बाबा रामदेव अपने योग के अलावा भी कई बातों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं या फिर यह कह लें कि चर्चा में बने रहने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ते। कुछ एेसा ही एक और विवाद योग गुरु ने अपने ब्यान से शुरू कर दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से वोटिंग अधिकार वापिस ले लेना चाहिए।

    उद्हारण देते हुए उन्होंने कहा, मेरी तरह जो व्यक्ति शादी ना करे, उसे समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए। अगर विवाह करे भी तो 2 से ज्यादा संतान पैदान करने पर उसका वोटिंग अधिकार ले लेना चाहिए।

    बता दें कि इससे पहले राम मंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा था कि अगर न्यायालय फैसले में देरी करेगा तो सरकार कानून लाकर मंदिर निर्माण करेगी। उन्होंने कहा था, ‘यदि न्यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में जरूर इसका बिल आएगा, आना ही चाहिए। रामजन्मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा? संतों/राम भक्तों ने संकल्प किया है कि अब राम मंदिर में और देर नहीं। मुझे लगता है कि इस वर्ष शुभ समाचार देश को मिलेगा।’

  • कोयल सोन के संगम से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को कांडी थाना पुलिस ने पकड़ा

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत- शुंडीपुर के कोयल नदी ऑर सोन नदी के संगम से अवैध बालू लोड करते ही थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के द्वारा तत्परता दिखाते हुए तीन ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले लाया गया।

    थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोगों को मना करने के बावजूद भी ट्रैक्टर मालिक मान नहीं रहें हैं तो कार्यवाई भी होना तय है। सरकार के द्वारा या खनन विभाग के द्वारा मना कर दिया गया है फिर भी लोग दो नंबर के धंधा कर ही रहे हैं।

    जो लोग अवैध तरीके से बालू लोड करेंगे उनको बक्सा नहीं जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि स्वराज ट्रैक्टर मालिक मनोज सिंह सुंडीपुर,महिन्द्रा ट्रैक्टर मालिक ऑलेश गुप्ता कांडी ऑर दुसरा महिन्द्रा ट्रैक्टर मालिक गुड्डू चौहान कांडी का जो देर शाम को पकड़ा गया है। इसकी सूचना खनन विभाग के अधिकारियों को दे दिया गया है।

  • Crime : पूर्व BJP मंत्री जनार्दन रेड्डी 954 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार

    [object Promise]

    नई दिल्ली. कर्नाटक  में भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को लगभग 954 करोड़ पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में आज (रविवार) सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 24 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रेड्डी के ऊपर इस स्कैम के मुख्य आरोपी के पैसों को हवाला के जरिए बाहर भेजने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

    केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रेड्डी पर एक पिता व पुत्र को बचाने का आरोप लगाया है. इन पिता, पुत्र पर 954 करोड़ रुपये की पोंजी योजना में आरोपी हैं.

    इससे पहले रेड्डी को गिरफ्तार कर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था. सीसीबी ने रेड्डी के सहयोगी अली खान को भी गिरफ्तार किया है, जो आरोपी सैयद अहमद फरीद व उसके बेटे सैयद अफाक अहमद के साथ कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये के सौदे में फंसा है.

    आरोपी सैयद अहमद फरीद व उसका बेटा सैयद अफाक अहमद, एम्बिडेंट मार्केटिंग लिमिटेड नामक कंपनी चलाते हैं. इस कंपनी ने पोंजी योजना के जरिए 15,000 निवेशकों के साथ ठगी की है.

    अस्पताल के बाद रेड्डी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत देते हुए 24 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया. इससे पहले रेड्डी ने जांच अधिकारी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCB) एस. गिरीश को हटाने की अपील की थी.

    इससे पहले शनिवार को रेड्डी एजेंसी के सामने पेश हुए थे जहां क्राइम ब्रांच ने रेड्डी और खान को रविवार को पूछताछ का नोटिस दिया था.

    रिपोर्ट्स के अनुसार क्राइम ब्रांच पहले से ही रेड्डी को गिरफ्तार करने के बारे में विचार कर रही थी, हालांकि वह इससे पहले सबूतों के आधार पर दस्तावेज तैयार करने में जुटी हुई थी. क्राइम ब्रांच के सीपी आलोक कुमार ने बताया है कि विश्वासपूर्ण सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है.

    क्राइम ब्रांच की जांच में पता लगा था कि रेड्डी और खान ने ऐंबिडेंट मार्केटिंग से 18 करोड़ रुपये की कीमत का 57 किलो सोना लिया. यह सोना प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों से ऐंबिडेंट (Ambident Group) के प्रमोटर सैयद अहमद फरीद को ‘ढील’ देने की बात करने के बदले लिया गया था.

    गिरीश को हटाने की मांग पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गिरीश के खिलाफ उनके ऐक्शन से उनकी बौखलाहट दिखाई देती है.

    एक अधिकारी ने बताया, ‘गिरीश को सीधी बात करने और सतर्कता से जांच करने के लिए जाना जाता है. इसमें कोई हैरानी नहीं है कि जांच के घेरे में आया राजनेता ऐसे ऑफिसर को हटाने की बात करे.’

    गिरीश ने पिछले 10 साल में कई छापे मारे हैं और नेताओं को गिरफ्तार किया है. यहां तक कि सितंबर 2011 में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और उनके दामाद के घर और ऑफिस में छापा मारा था.

  • चर्चा में: एमपी चुनाव में बीजेपी की एकमात्र मुस्लिम महिला प्रत्याशी, जानिये कौन है यह !!

    [object Promise]

    सोशल मीडिया पर फातिमा रसूल सिद्दीकी की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा लाजिमी भी है, क्योंकि फातिमा मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी की एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं। बीते पार्टी ने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी की, जिसमें सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इसमें भोपाल-उत्तर सीट से फातिमा रसूल सिद्दिकी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि फातिमा ने गुरुवार दोहपर ही बीजेपी जॉइन की थी।

    कांग्रेस से बीजेपी में हुए शामिल फातिमा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। फातिमा गुरुवार को कांग्रेस से ही बीजेपी में शामिल हुई हैं। बता दें कि फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मरहूम रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं।1992 से लगातार जीत रहे हैं आरिफ अकीलफातिमा के खिलाफ  मैदान में खड़े आरिफ भोपाल-उत्तर सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं। इतना ही नहीं, वह 1992 से अब तक लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

    ऐसे में फतिमा की चुनावी डगर इतनी आसान भी नहीं है। फातिमा ने कांग्रेस से इस्घ्तीफा दिया और महापौर आलोक शर्मा के सरकारी बंगले पर बीजेपी की सदस्यता ली। आरिफ से पहले फातिमा के पिता थे विधायक90 के दशक में इस सीट पर फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीकी 2 बार विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील जनता दल पार्टी से इस सीट पर लड़े और जीत दर्ज की। तब सिद्दीकी साहब तीसरी जगह पर रहे थे।

    जाहिर तौर पर चुनाव में रसूल अहमद सिद्दीकी को भी याद किया जाएगा। इलाके में है मुस्लिम भोपाल-उत्तर में मुस्लिम आबादी अधिक है। ऐसे में बीजेपी ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फातिमा बीजेपी की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं। भोपाल-उत्तर से जीत को तरस रही है बीजेपीइससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरिफ अकील के खिलाफ आरिफ बेग को मैदान में उतारा था। साल 2008 के बीजेपी ने वर्तमान महापौर आलोक शर्मा ही आरिफ अकील के खिलाफ़ खड़े थे, लेकिन तब भी जीत आरिफ अकील को मिली थी।

  • सनसनीखेज खुलासा : पटना की यह डाॅन लेडी ‘खादी से लेकर खाकी’ तक करती थी लड़कियां की होम सप्लाई

    [object Promise]

    पटना । एक पीड़ित लड़की ने पटना के गांधी मैदान थाने में अपनी शिकायत से सनसनी मचा दी है। इस डाॅन लेडी का पति लूटपाट गैंग का सरगना तो था ही लेकिन पत्नी भी लेडी डॉन निकली। पटना के ‘पांडव गिरोह’ के सरगना संजय की पहली पत्नी प्रतिमा सिंह की। पटना पुलिस ने रंगदारी वसूलने के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक लड़की ने उसपर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप लगाया है। डाॅन लेडी की मानें तो प्रतिमा के ग्राहकों में राजनेताओं से लेकर बड़े अफसर व पुलिसवाले तक अनेक रसूखदार शामिल रहे हैं।

    शिकायत करने वाली लड़की कहा है कि प्रतिमा पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित जुबेदा काम्पलेक्स के अपने फ्लैट संख्या 304 में देह व्यापार का धंधा करती रही थी। उसके पास कई रसूखदार लोग अपनी हवस की आग बुझाने आते थे। यही नहीं, वह खादी से लेकर खाकी तक लड़कियां की होम सप्लाई भी करती थी। पीड़ित लड़की के मुताबिक वह पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के एक अपार्टमेंट में अपनी मां और परिवार के साथ रहती थी। किसी तरह उसकी मां का परिचय प्रतिमा से हुआ। इसके बाद वह घर आई और उनलोगों से घुल-मिल गई। उसने उसे अपने फ्लैट पर उसकी छोटी बेटी के साथ खेलने के लिए बुलाया।

    पीड़ित लड़की के अनुसार जब वहां गई तो प्रतिमा ने उसे पीने के लिए चाय दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और वह बेहोश हो गई। जब नींद खुली तो उसे मनीष ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह किसी मर्द के साथ अंतरंग अवस्था में दिख रही थी। उस वीडियो का भय दिखाकर प्रतिमा उसका शोषण करने लगी। उसने बताया कई ऐसी लड़कियां भी उसके जाल में फंस चुकी थीं, जिसका वह नाजायज फायदा उठाती थी। वह बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देती थी। इसके कारण लड़कियां मुंह नहीं खोल पाती थीं। वह देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को जबरन नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देती थी।

    लड़की के अनुसार इसके अलावा प्रतिमा स्मैक, गांजा, हेरोइन आदि नशीली वस्तुओं का भी कारोबार करती है। उसके फ्लैट में काफी मात्रा में यह सब रखा रहता था। जब उसे प्रतिमा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी हुई तो उसने हिम्मत कर पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस बाबत गांधी मैदान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। गौरतलब है कि प्रतिमा को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शुक्रवार को उसके फ्लैट से रंगदारी वसूलने के मामले में दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

  • सरकार 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है डूबी, मंत्रियों के लिए खरीद रही लग्जरी गाड़ियां

    [object Promise]

    जयराम सरकार करोड़ों रुपये के कर्ज में डूबी है, बजट के लिए प्रदेश के लोगों से भले ही खर्च घटाने के सुझाव मांग रही है, लेकिन अपने मंत्रियों के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है।  तीन मंत्रियों को फॉर्च्यूनर गाड़ियां देने के बाद मंगलवार को तीन और फॉर्च्यूनर गाड़ियों का सप्लाई आर्डर जारी करने का प्रपोजल तैयार कर दिया गया। ये लग्जरी गाड़ियां बंगलूरू की कंपनी से मंगवाई जा रही हैं।

    एक गाड़ी की कीमत 32 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। माना जा रहा है कि तीनों गाड़ियां एक करोड़ रुपये में हिमाचल पहुंचेंगी। हिमाचल सरकार 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी है।

    सरकार चलाने को कभी लोन लिया जा रहा है, तो कभी केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए फरियाद लगाई जा रही है, लेकिन मंत्री और अन्य नुमाइंदे अपने खर्चे कम नहीं कर रहे।

    पहले जो तीन लग्जरी गाड़ियां आई हैं, वह मंत्री गोविंद ठाकुर, किशन कपूर और अनिल शर्मा को दी गई हैं। अब जो तीन लग्जरी गाड़ियां आएंगी, इन्हें अन्य तीन मंत्रियों को दिया जाना है, वर्तमान में इन मंत्रियों के पास जो गाड़ियां हैं, वह सचिवालय सामान्य प्रशासन पूल में रखेगा।

    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से जो गाड़ी अलॉट की गई थी, उन्होंने उसे वापस कर दिया है। इन्होंने शिक्षा विभाग से गाड़ी ली है।

    जुब्बल-कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा को सचिवालय सामान्य प्रशासन ने गाड़ी अलॉट कर दी है। सचिवालय में चर्चा है कि मुख्य सचेतक को गाड़ी विधानसभा से दी जानी थी, लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि जनमंच के संयोजक के कारण उन्हें गाड़ी अलॉट की है।

    सूत्र बताते है कि बंगलूरू कंपनी से आने वाली ये तीनों गाड़ियां मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाएंगी। अब यह सीएम कार्यालय तय करेगा कि किन-किन मंत्रियों को यह लग्जरी गाड़ियां दी जानी हैं।

  • सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर खुशियों के साथ छठ व्रत बिता , लेकिन मैया ने छीन लिया लाल को

    [object Promise]

    रिपोर्टर – विवेक चौबे

    कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र में एक तरफ खुशहाली से तैवहार मनाया गया। वहीं पंचायत -लमारी कला के ग्राम-पतहरिया निवासी ओमकार पाण्डेय के 12 वर्षीय पुत्र-अभिषेक पाण्डेय की हुई मौत से घर – गांव ही नहीं पंचायत के साथ प्रखंड छेत्र में मौत से हाहाकार मच गया। यह घटना सुबह 6:30 बजे की है। बताते चलें कि प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर इसके घर के लोग छठ व्रत करने गए हुए थे। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपने अपने घर चले आए।

    लेकिन अभिषेक झरना में अपने उम्र के बच्चों के साथ स्नान करने लगा। इतनाहीं में अभिषेक कब डूब गया पता नहीं चला।काफी देर बाद लोगों को पता चला ऑर काफी खोज बिन के बाद लड़के को बाहर निकाला गया,तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। शव निवास स्थान पतहरिया पहुंचा। परिजनों का रो रो कर बहुत ही बुरा हाल है। अभिषेक अपने माता पिता के एकलौता पुत्र था,इसके अलावे उसके दो बहनें हैं। ओमकार पाण्डेय विक्लांक हैं। परिवार का यही कहना था हे सतबहीनी माई कौन सी ऐसी गलती हो गई।

    ओमकार की उम्मीद सिर्फ वही लड़का था,सायद बनता बुढ़ापे का सहारा। जब मौत का खबर आया तो गांव ही नहीं पुरे पंचायत छेत्र में आग की तरह फैल गई। आस पास के लोगों का ओमकार के घर भिड़ एकत्रित हो गया ऑर बहुत लोग संतावना देते देखे गए।

  • यहां की Voter लिस्ट में जिंदा है 352 साल का व्यक्ति, लाइन लगाकर डालता है Vote !

    [object Promise]

    विजयवाड़ा । आप यकीन नहीं करेंगे कि कोई 352 साल का इंसान जिंदा है। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान वह लाइन लगाकर वोट भी डालता है। एक रिसर्च में पता चला है कि राज्य के विशाखापत्तनम जिले की वोटर लिस्ट में 352 साल का यह शख्स जीवित है। दरअसल यहां के निर्वाचन दस्तावेजों की विस्तृत स्टडी में यह गड़बड़ी सामने आई है।

    यह सिर्फ एक केस नहीं है बल्कि ऐसे हजारों केस आईआईएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र और सॉफ्टवेयर इंजिनियर थुम्माला लोकेश्वर रेड्डी की टीम ने पकड़े हैं। उन्होंने मतदाता सूची के अध्ययन में पाया कि 15 फीसदी वोटर्स ऐसे हैं जो अवैध या ड्यूप्लिकेट हैं। साथ ही उनका नाम लिस्ट में बार-बार है। इतनी बड़ी संख्या किसी भी चुनाव में जीत-हार में अहम रोल निभाती है। लोकेश्वर ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 3.2 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, स्टडी के दौरान इनमें से 52.67 लाख वोटर्स उन्होंने फर्जी पाए।

    अध्ययन में पाया गया कि 25 लाख वोटरों के नाम, पिता और पति का नाम सही है लेकिन दूसरी डीटेल गलत हैं। रिसर्च में यह भी सामने आया कि हजारों मतदाताओं के पास दो वोटर आईडी कार्ड और गलत पते वाले आईडी कार्ड हैं। इतना ही नहीं कई के पास तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों प्रदेशों के वोटर आईडी कार्ड मिले।

    टीम ने पाया कि हजारों वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है। यही नहीं हजारों वोटर्स 18 साल से कम उम्र के पाए गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट में तो नेल्लोर शहर के एक वोटर का नाम ऐसा पड़ा था जिसकी उम्र सिर्फ एक साल की दर्शायी गई है।

    लोकेश्वर ने बताया कि उन्होंने इस डाटा के विश्लेषण में पंद्रह साल लगाए। इसमें उन्होंने कैलिफोर्निया और यूके के आईटी प्रफेशनल्स के मदद भी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी है कि इस तरह की गड़बड़ियों को सुधारे।