Category: state-news

  • कांडी : कई पंचायतों में वितरण हुए आयुष्मान भारत योजना का कार्ड

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-घटहुआँ कला,लमारी,चटनीया,कांडी,पतहरिया व पतीला में अवस्थित पंचायत सचिवालय में आयुष्मान भारत योजना कार्ड का वितरण किया गया। कांडी प्रखंड सभागार में भी कार्ड का वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता- प्रखंड विकास पदाधिकारी- गुलाम समदानी के द्वारा नेतृत्व किया गया।

    इस मौके पर- भाजपा नेता व समाजसेवी-ईश्वर सागर चंद्रवंशी(मुन्ना) ने गरीबों के बीच कार्ड का वितरण किया।इनके साथ मझिआंव भाजपा सांसद प्रतिनिधि-बिरेन्द्र नाथ दुबे, कांडी विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह,रविन्द्र चंद्रवंशी व मोतीलाल यादव भी शामिल थे।

    सभा संबोधित करते हुए डॉ ईश्वर सागर ने कहा कि इस कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा। इसी कार्ड से प्राइवेट अस्पताल में भी आप इलाज करा सकते हैं। यह कार्ड अति बहुमूल्य है।सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत कार्ड का वितरण किया जा रहा है कि गरीब व्यक्ति की किसी बड़े बीमारी के कारण मौत न हो सके। सांसद प्रतिनिधि- बिरेन्द्र नाथ दुबे ने कहा कि यह भाजपा का साशन वाली सरकार है ।यह गरीबों की सरकार है।

    केंद्र में नरेन्द्र भाई मोदी जी गरीबों को गरीबी से मौत न हो उसी को देखते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक का फ्री इलाज के वास्ते कार्ड लागू किया है। प्रमुख बात यह है कि जब भारत सरकार इस योजना को लाई तो झारखंड सरकार भी इस पर अपना ताकत दिया ऑर इस योजना में मुख्य जन क्षेत्रिय विधायक व झारखंड स्वास्थ्य मंत्री -राम चंद्र चंद्रवंशी जी ने इस योजना को नई ताकत दे दिए।

    पुरे झारखंड राज्य में 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को यह योजना का लाभ दिया जा रहा है। शेष 11 लाख जो परिवार बच जा रहे हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। बीस सुत्री अध्यक्ष -रामलला दुबे ने कहा कि निर्धन परिवार भी अच्छे अस्पताल में ढंग से इलाज करा सकते हैं। आप कंही भी इलाज कराने जाते हैं तो बिचौलियों के द्वारा नहीं करायें। जो आपके इलाज में खर्च होगा अस्पताल में आपका कार्ड से उतना ही पैसा काटेगा बाकी शेष पैसा उसी कार्ड में रह जायेगा।

    मौके पर-बीडीसी प्रतिनिधि-जयमंगल राम,अखिलेश गुप्ता,बिपुल चौबे,नंदलाल साह अवधेश गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग थे । इसी प्रकार ग्रामपंचायत-चटनियां में अवस्थित पंचायत सचिवालय में भी कार्ड का वितरण किया गया।मौके पर रामलखन चंद्रवंशी ,सहिया-आशा देवी,सहिया साथी-आशा देवी, मौके पर-मुखिया-रामजी यादव,पंचायत सेवक-सुनील गुप्ता,स्वयं सेवक-जित्येन्द्र विश्वकर्मा,मोती यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • दृष्टि युथ आर्गेनाइजेशन ने लगाया जनता दरबार

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी-रविवार को प्रखंड मुख्यालय कांडी सभागार में दृष्टि युथ आर्गेनाइजेशन ने आम जनता के साथ जन समस्या समाधान कार्यक्रम रखा, जिसमे कांडी प्रखंड के आम जनता के अनेकों समस्याओं को सुना समझा और समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों से मिलकर निदान करने का आश्वासन दिया ।
    कांडी प्रखंड में निम्नलिखित समस्या सुनने को मिला:-

    वृद्धा पेंशन –

    जिन व्यक्तियों का उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। और कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जिनका उम्र 60 वर्ष से कम होने के बावजूद उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है।

    योग्य लाभुक को आवास न मिलना

    लाभुक का शौचालय निर्माण के 6 महीने के पश्चात ही ध्वस्त हो जाना एवं कुछ ऐसे लाभुक जिन्हें शौचालय से वंचित रखा गया जबकि कांडी प्रखंड को यहाँ के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।

    कुछ ऐसे लाभुक जो BPL के योग्य हैं, बावजूद इसके ऐसे लाभुक का BPL कार्ड नहीं बना।

    बिजली की समस्या से आम जनता बहुत परेशान है और नया कनेक्शन लेने के लिए सरकारी उचित फ़ीस के अलावा ज्यादा राशि वसूला जा रहा है।

    कांडी के जमा दो सरकारी ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक में आम जनता से कुछ बिचौलियों द्वारा जल्दी खाता खोलने के एवज में कुछ राशि वसूले जाते हैं, जो की एक बहुत ही गंभीर समस्या है।
    बैंको की समस्या को लेकर दृष्टि युथ आर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव-शशांक शेखर अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास से मिलकर शिकायत साझा करेंगे और उचित कार्यवाई करने की आग्रह करेंगे ।

    जन समस्या कार्यक्रम में आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष-अमित कुमार , उपाध्यक्ष – रौशन कुमार ,सचिव- साजिद सैम , निखिल सोनी, ऋतिक , प्रधान सचिव सह झारखंड के राष्ट्रिय मानवाधिकार के सचिव – शशांक शेखर, मीडिया प्रभारी -राजन कुमार एवं समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

  • शांति पुर्वक एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा त्योहार मनाया गया,सभी को धन्यवाद – रामलला दुबे

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    काँडी प्रखँड–20 सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे ने सभी मीडिया कर्मी, जनप्रतिनिधी,प्रखँड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी,सभी पूजा कमिटि और काँडी प्रखँड के सभी जनता को पूरे काँडी प्रखँड में शान्ति और सौहार्दपूर्ण दुर्गा पुजा मनाये जाने पर धन्यबाद दिये । शांति पुर्ण त्योहार में अहम योगदान पुलिस- प्रशासन का रहा ।

    श्री दुबे ने कहा कि इसी तरह हमलोगों पर माता रानी का कृपा बनी रहे ,इनकी कृपा से काँडी प्रखँड का चौमुखी विकास होता रहे।काँडी का नाम जिला के एक नम्बर प्रखंडों में गिना जायेगा। जय माता दी। इस मौके पर- राजेन्द्र पाण्डेय महामंत्री BJP, जय कुमार सिंह, रामलखन चन्द्रवंशी,आदि थे।

  • समाज के उत्थान सहित कई आवश्यक तथ्यों पर ब्राह्मण महासंघ के द्वारा की गई बैठक

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    मयूरहंड-आज दिनांक 23/ 10/ 2018 ,दिन -मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मयुरहंड प्रखंड के द्वारा बैठक किया गया। इस बैठक का नेतृत्व प्रखंड प्रभारी- धनंजय शर्मा ने की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी ब्राह्मण बंधुओं को एक साथ होकर ही हमारे समाज का उत्थान करना होगा और एक होने का निर्णय लिया गया।

    वहीं सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया की अग्रिम बैठक प्रखंड के झरदाग गांव में दिन 28/ 10/ 2018 को दिन 10:00 बजे से दोपहर से शाम 4:00 बजे तक रखी गई। इस बैठक को सफल बनाने में उपस्थित पदाधिकारी गण, प्रखंड प्रभारी- धनंजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष -मनोज पांडेय,प्रखंड महासचिव- नीरज पांडेय,कोषाध्यक्ष -रोहित पांडेय,संगठन मंत्री- प्रकाश पांडेय, प्रखंड सचिव- पंकज पांडेय व युवा प्रकोष्ठ प्रखंड प्रभारी-पंकज शर्मा ,सचिव – राहुल पांडेय,महासचिव- धीरज पांडेय,प्रभारी-दिनेश पांडेय सहित बहुत से विप्र बंधु उपस्थित थे।

  • दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिये ग्रामीणों ने किया भुमि पूजन

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- राणाडीह में शिव मंदिर के सामने दूर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। दूर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए मुन्ना देवी द्वारा जमीन दान की गई है , जिस पर ग्रामींणों के सहयोग से दूर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जायेगा।

    बुधवार को धूमधाम से पंडित राजेंद्र पाठक ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन करवाया। यजमाण के रुप में ग्रामीण- संजय चौबे थे।इस मौके पर श्री चौबे ने बताया की स्थाई पूजा पंडाल का निर्माण हो जाने से हर वर्ष की परेसानी अब नही होगी।अब किसी भी तरह का आयोजन करने में कोई समस्या नही होगी।

    मौके पर ग्रामीण प्रेमशंकर चौबे, रामप्रवेश चौबे, नागेंद्र चौबे, शिवदेव चौबे, पारस चौबे, महेंद्र चौबे, बच्चा साव, फेकन साव , डीलर प्रवेश राम, लल्लू साव , प्रमोद चौबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • पॉश कॉलोनी में कथावाचक साध्वी से दुष्कर्म, डरी-सहमी साध्वी ने तीन माह बाद दर्ज कराई एफआइआर

    [object Promise]

    भोपाल । होशंगाबाद रोड की एक पॉश कॉलोनी में साध्वी का आश्रम है। 40 वर्षीय कथावाचक साध्वी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने तीन माह पहले साध्वी की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया था। कुछ दिनों बाद उसने पीड़िता को गोली मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी साध्वी मेरठ (यूपी) में अपने गुरु के पास चली गई थी। गुरु के हिम्मत देने पर पीड़िता ने ज्यादती के तीन माह बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर कराई। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

    मिसरोद टीआई संजीव चैकसे के अनुसार 40 वर्षीय साध्वी अपने शिष्यों के साथ रहती है। दो साल पहले मिसरोद इलाके में भागवत कथा वाचन के दौरान मंडीदीप के इंदिरा नगर निवासी जयपाल सिंह राजपूत पिता ठाकुर सिंह से उनकी पहचान हुई थी। इसके बाद वह साध्वी को कथास्थल तक लाने-ले जाने का काम करने लगा। वह उन्हें दीदी कहता था। बीते 22 जुलाई को जयपाल साध्वी के आश्रम में पहुंचा। उसने चाय पीने की इच्छा जाहिर की। साध्वी ने चाय बनाई और दोनों पीने लगे।

    इसी दौरान जयपाल ने बिस्किट मांगे, साध्वी बिस्किट लेने के लिए अंदर कमरे में गई। इस बीच आरोपित ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे पीने से साध्वी बेसुध हो गई। जयपाल ने इसका फायदा उठाया और साध्वी के साथ दुष्कर्म कर भाग गया। होश आने पर साध्वी ने जब आरोपित को फोन किया तो वह धमकाने लगा।

    साध्वी ने पुलिस को बताया है कि जयपाल को जब पता चला कि पुलिस में उसकी शिकायत करने वाली है, तो वह तीन अगस्त को उनके आश्रम आ धमका। यहां गाली-गलौज कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई और मेरठ में अपने गुरु के पास चली गई। उनके द्वारा हिम्मत देने पर उन्होंने ज्यादती के तीन माह बाद एफआइआर दर्ज कराई। टीआई चैकसे का कहना है कि जयपाल की तलाश में मंडीदीप पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • यहां 700 के करीब मिले हैं नर कंकाल, वारिस ढूंढने के लिए 3380 लोगों का होगा DNA टेस्ट

    [object Promise]

    देहरादून ।   उत्तराखंड पुलिस केदारनाथ त्रासदी क्षेत्र से मिल रहे नर कंकालों के वारिस खोजने का प्रयास किया है। पुलिस ने उन सभी 3380 लोगों को पत्र लिखकर डीएनए टेस्ट कराने को कहा है जिन्होंने अपने परिजनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दरअसल, पुलिस को अबतक 700 के करीब नर कंकाल मिले हैं। इसी नर कंकालों की पहचान के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अबतक मिले सभी नर कंकालों का डीएनए टेस्ट कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

    जून-2013 में केदारनाथ में आए जल प्रलय से हजारों लोग काल के ग्रास बन गए थे। सरकार ने त्रासदी के बाद वहां से मिले शवों को बरामद कर उनका डीएनए टेस्ट कराया था, ताकि उनके परिजनों से मैचिंग कराई जा सके। कुछ दिन बाद देशभर से लगभग 3380 लोगों ने अपने परिजनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    इसके बाद समय-समय पर त्रासदी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 677 नर कंकाल और शव बरामद हुए थे। इन सभी का डीएनए टेस्ट कराया गया लेकिन इनमें से कुछ के ही परिजनों से डीएनए मैच हो पाया है। इस पर पिछले साल दिसंबर में हाईकोर्ट ने भी फिर से सर्च ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए।

    हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इसी माह पांच आईपीएस के नेतृत्व में टीमें गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बार भी 21 कंकाल बरामद हुए और उनका डीएनए सैंपल लेकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऐसे में अब तक लगभग 700 कंकाल और शव त्रासदी क्षेत्र से बरामद हो चुके हैं। इनके वारिस तलाशने के लिए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिजनों को पत्र लिखकर डीएनए टेस्ट कराने का आग्रह किया है। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर पुलिस का यह प्रयास सफल हो पाएगा या नहीं।

    गुमशुदगी दजज़् कराने वाले सभी लोगों को पत्र लिखी गई हैं। ताकि, कंकाल और अब मिले शवों की पहचान का प्रयास किया जा सके। इन सभी के पहले हैदराबाद में डीएनए टेस्ट कराए गए थे। अब टेस्ट उत्तराखंड की फोरेंसिक लैब में भी कराए जा सकते हैं।

  • महिला आयोग के इस आदेश से मंत्रियों व अफसरों में मची खलबली

    [object Promise]

    नई दिल्ली़। महिला आयोग के नए निर्देश से राज्य के मंत्रियों और अफसरों में खलबली मच गई है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा है कि मंत्री व अधिकारी ऑफिस टाइम के बाद महिला कर्मचारियों को दफ्तर में न बुलाएं।

    अगर ऐसा जरूरी है तो उनके साथ कोई दूसरी महिला भी जरूर हो। इस दौरान महिला के साथ वेतन और अप्रेजल संबंधी कोई बात न करें जो यह संकेत करता हो कि आप उसके पक्ष में कुछ कर सकते हैं।

    मंत्री और अधिकारी ’ मनीषा गुलाटी ने यौन उत्पीड़न संबंधी 2013 के निर्देशों को सोमवार को फिर से जारी किया। गुलाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विदेश से लौटने पर वह तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मामले के संबंध में पूरी डिटेल लेंगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई करेंगी।

    बता दें कि पंजाब में मंत्री चन्नी द्वारा एक महिला आइएएस अफसर को आपत्तिजनक मैसेज का मामला तूल पकड़ा हुआ है। मनीषा गुलाटी ने कहा कि वह इस मामले का संज्ञान नहीं ले सकतीं क्योंकि इसमें शिकायतकर्ता कोई नहीं है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी है।

    अगर आज वह पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट मांगें तो क्या कहेंगी कि उन्हें कैसी रिपोर्ट चाहिए? जब उनसे पूछा गया कि पिछले एक हफ्ते से इस मामले ने तूल पकड़ा हुआ है और आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा तो उन्होंने कहा कि आयोग तभी कार्रवाई करेगा जब कोई शिकायत आएगी।

    गुलाटी ने कहा कि अभी शिकायत सीएम कैप्घ्टन अमरिंदर सिह के पास गई है। उनके विदेश से लौटते ही वह उनसे बात करेंगी और अगर जरूरत पड़ी तो संबंधित महिला अधिकारी और मंत्री के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि न तो मंत्री उनके रिश्तेदार हैं और न ही वह महिला आइएएस अधिकारी। अगर जरूरत हुई तो वह एक्शन जरूर लेंगी।

    कांग्रेस के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी के बयान से गुलाटी ने भी सहमति जताई। आशा कुमारी ने कहा था कि चन्नी द्वारा मैसेज भेजने का मामला मी-टू में नहीं आता। गुलाटी ने कहा कि अगर मैसेज अश्लील है तभी कार्रवाई बनती है।

    मनीषा गुलाटी ने कहा कि मी-टू प्रकरण के बाद आयोग के पास शिकायतें बढ़ गई हैं, लेकिन पाया गया कि कई शिकायतें महिलाओं द्वारा ब्लैकमेल करने के लिए भी की गई। ऐसे मामलों में जब भी उनकी शिकायतों संबंधी पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाती है तो महिलाएं ही भाग जाती हैं।

  • दर्दनाक घटना : अस्पताल में  चूहों  का आतंक, नवजात शिशु की कुतर-कुतर कर ले ली जान  !

    [object Promise]

    पटना. चूहों ने मार डाला उस नवजात बच्चे को जिसे दुनिया में आए हुए मात्र 9 दिन हुए थे। उस मां का यह मंजर देखकर कैसी स्थिति हो गई होगी। इस दर्दनाक घटना को जानकर आप भी हतप्रभ रह जाएंगे। यह घटना बिहार के दरभंगा ज़िले के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के शिशु विभाग का है। जहां महज़ 9 दिन के बच्चे की मौत चूहों के कुतरने की वजह से हो गई। मृतक बच्चे के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि NICU में भर्ती उनके नवजात को चूहों ने कुतर कर जख्मी किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    डीएमसीएच के चिल्ड्रन डिपार्टमेंट में मधुबनी के नजरा गांव निवासी वीणा देवी ने अपने 9 दिन के बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह जब वह बच्चे को देखने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि चूहे उसके बच्चे के शरीर को कुतर रहे हैं। इसके बाद जब वीणा देवी ने शोर मचाया तो अस्पताल का एक कर्मी दौड़ कर पहुंचा और चूहे को भगाया। हालांकि, तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज दहशत में हैं कि कहीं वह भी चूहों का शिकार न हो जाएं।   विभागाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश ने कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी. उसका बचना मुश्किल था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पीडि़त परिवारों के आरोप से इंकार नहीं किया जा सकता। वे खुद भी मानते हैं कि सिर्फ शिशु विभाग ही नहीं, बल्कि पूरा अस्पताल ही चूहों के आतंक से परेशान है।

    वहीं, NICU में इस घटना के बाद खौफ का माहौल है। मरीजों को डर है कि कहीं चूहे उनकी जान न ले लें। इस घटना की सूचना मिलने पर शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

  • घर-घर दीप जलाना है,अंधेरों को मिटाना है

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    पलामू-सीआरपीएफ के जवान दुर्गेश सिंह व उनकी टीम और युवा पलामू राकेश तिवारी के द्वारा आज उस घर में खुशियां प्रदान करने की प्रयास की गई, जहां दूर-दूर तक उजाला दिखाई नहीं देती, जहां आज हम 4G /3G की बात करते हैं डिजिटल इंडिया की बात करते हैं ,मगर हमारे बीच में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हर चीज से वंचित हैं ।

    सरकार जितनी भी अध्यादेश लाती है, गरीब नीचे तबके के लोगों के लिए, मगर बड़े-बड़े लोग इसके फायदे उठाते हैं और मूलभूत सुविधाएं इन तक नहीं पहुंच पाती।दुर्गेश ने कहा कि हम इस खुशी भरी त्यौहार दीपावली में इन प्रजातियों के लोगों से मिले, जो कि समाज से कट कर रहते हैं। लोग इन्हें मुसहर प्रजाति के नाम से जानते हैं ।क्या वह इंसान नहीं है ।

    हमने कभी सोचा है इन्हें अभी तक सुविधा क्यों नहीं मिली। क्या यह सुविधा लेना नहीं चाहते। लोग जगह-जगह शिविर लगाते हैं, लोगों को जागरूक करते हैं ,हम सरकार से और समाज में कुछ गणमान्य व्यक्ति हैं ,उनसे अपील करते हैं कि इन्हें भी जागरूक करें और इनके घर भी आए और खुशियां प्रदान करें ताकि इन्हें भी महसूस हो कि हम असहाय गरीब निर्धन और विभिन्न प्रकार के प्रजातियों से अलग नहीं हूं ।

    अगले क्रम में दुर्गेश सिंह राकेश तिवारी अभिषेक तिवारी सोनू सिंह एस डी पाठक शशिकांत तिवारी बबलू सिंह दिव्यांशु कुमार सौरभ रोबिन कुमार विमलेश कुमार सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि दीपावली हम उस पूर्व काल से मनाते हुए आ रहे हैं ।

    जब श्री रामचंद्र जी रावण का वध कर अयोध्या को लौट रहे थे तो अयोध्यावासी इस खुशी में समस्त अयोध्या को दीप प्रज्वलित कर अपनी खुशी जाहिर की थी । दीपक हमें अंधेरे से उजाले की ओर अन्याय पर न्याय का जीत के लिए प्रेरणा देता है हमें दीपक से प्रेरणा लेनी चाहिए ।