Category: state-news

  • महिला ने बैंक मैनेजर को पीटा, मैनेजर ने लोन के बदले शरीरिक संबंध बनाने की थी मांग

    [object Promise]

    बेंगलुरु  सोशल मीडिया पर महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक की एक महिला ने मौके पर ही एक बैंक मैनेजर को सबक सिखाया। ये बैंक मैनेजर लोन दिलाने के लिए महिला से आपत्तिजनक मांग कर रहा था। महिला ने बीच सड़क पर इस शख्स की डंडे और चप्पले से धुनाई कर दी। बैंक मैनेजर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ये घटना कर्नाटक के दावणगेरे की है। महिला के अनुसार उसने बैंक में दो लाख रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। वहां मैनेजर ने उसे गंदी नियत से हाथ लगाया और कहा कि अगर वह अपना लोन अप्रूव करवाना चाहती है, तो उसे पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा। गुस्साई महिला ने बैंक मैनेजर की शर्ट का कॉलर पकड़ा और उसे बैंक के अंदर से खींचकर बाहर लाई। बाहर महिला ने एक डंडा उठाया और बैंक मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया।

    महिला ने आरोपी को लात, घूंसे और चप्पलों से भी पीटा। उसने बैंक मैनेजर की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि महिला बैंक मैनेजर की पिटाई कर रही है। कभी वो उसे डंडे से पीटती है, तो चप्पल से धुनाई करती है। महिला ने बैंक मैनेजर के गाल पर कई तमाचे भी जड़े। वीडियो में शख्स महिला के आगे गिड़गिड़ाता हुआ नजर आ रहा है।

    लोगों ने बैंक प्रबंधक की इस पिटाई का वीडियो बना लिया। महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही। बैंक के बाहर युवक की पिटाई होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस व्यक्ति का नाम देवइया है और ये डीएचएलएफ बैंक में मैनेजर है।

  • भारतीय संस्कृति की असली पहचान है नाटक मंचन : अभिमन्यु

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    समाज को धर्म-जाति के नाम पर बांटने वालों को सबक सिखाना होगा

    पांडू/पलामू : नाटक केवल मनोरंजन का एक साधन मात्र हीं नहीं वरन भारतीय संस्कृति की एक स्तंभ भी है। जिसकी सारी दुनिया में एक अलग पहचान है। जिसे सतत बनाये रखने का हम सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा। उक्त बातें झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा। वे पलामू जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के तिसिबार कला में पीपल पेड़ के पास दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित नाटक मंचन कार्यक्रम के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    श्री सिंह ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम व सदभाव बढ़ाने का संकल्प हम सभी को लेना होगा। माँ दुर्गा सृष्टि के पालनकर्त्ता है पर कुछ स्वार्थी राजनेता व छोट भैये नेता इन दिनो क्षेत्र में भ्रमण कर समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांट कर लड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। श्री सिंह ने कहा कि एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे जहां सुबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल थे।

    जो एक साजिश के तहत रेहला, विश्रामपुर, नावाबाजार थाना पर दबाव डालकर जेल में भेजने में सफल हो गये। लेकिन न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था जहां से बरी कर दिया गया। श्री सिंह ने कहा कि माँ दुर्गा ने सृष्टि की खूबसूरती और जीवन की रचना किये थे पर रामचंद्र चंद्रवंशी ने विश्रामपुर विधानसभा में अपने एक परिवार का साम्राज्य स्थापित किया है।

    गरीबो की जमीन लूट कर अपने नाम करा लिया। साथ हीं विश्रामपुर के जंगल-पहाड़ को तोड़कर अपने कब्जे में कर सलतनत बनाने में सफल हुये। कहा कि लोगों का सहयोग मिला तो गरीबों से लुटी गई जमीन उन्हें वापस करायेंगे। साथ हीं गरीबों की जमीन हड़पने वाले को बुढ़ापे में सलाखों में गुजारना पड़ेगा कार्यक्रम में दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष इदरीश अंसारी, पूर्व मुखिया राजेश बैठा, उप मुखिया मीना देवी, बच्चा तिवारी, अनिल केशरी, बिमलेश सिंह, नसीम अंसारी,छोटू दुबे, सहित सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।

  • MeToo के लपेटे में आ गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, इसके साथ किया था दुष्कर्म

    [object Promise]

    केरल. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी MeToo के लपेटे में आ गए हैं. चांडी के खिलाफ केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच में अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. एक महिला ने आरोप लगाया कि चांडी ने उसके कारोबार में बढ़ावा देने के बदले में उससे कुकर्म किया था. केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात को इस बात की जानकारी दी कि चांडी के खिलाफ आपराधिक मामले की जांच की जा रही है.

    शिकायत में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपी रही महिला के साथ तिरुवनंतपुरम स्थित अपने आधिकारिक आवास क्लिफ हाऊस में साल 2013 में रेप किया था.

    पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह चांडी से इसलिए मिलने गई थी ताकि उसके सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को राजनीतिक संरक्षण मिल सके और निवेशक इस प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षित हों. इस प्रोजेक्ट के बदले चांडी ने उससे यौन संबंध बनाए थे. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल प्राथमिकी में क्राइम ब्रांच ने कहा कि पूर्व सीएम चांडी ने महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए थे.

    हालांकि प्राथमिकी को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. प्राथमिकी के तथ्य भी अभी तक गोपनीय ही हैं. उल्लेखनीय है कि उच्च स्तरीय शिवरंजन क​मिशन ने हाल ही में सौर ऊर्जा घोटाले की जांच 2017 में शुरू की थी और कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए राजनीति में बैठे कई शीर्ष नेताओं ने एक महिला से यौन संबंध बनाए थे.

  • बड़ा ट्रेन हादसा : रेलवे ट्रैक के पास जलते रावण के पुतले से मची भगदड़, करीब 200 लोगों की मौत की आशंका

    [object Promise]

    पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 200 के करीब लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर रेलवे के आलाधिकारी पुलिसबल के साथ पहुंच चुके है। बचाव कार्य जारी है। घायलों को 108 एंबुलेस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी।

    अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरा उत्सव मनाया जा रहा था, जिस समय पुतलों को आग लगाई गई, तो मौके पर मची भगदड़ के बीच लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी बीच रेलगाड़ी आ गई, जिस कारण सैकड़ों लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है, इस हादसे में 200 के करीब लोग मारे गए हैं। लेकिन फिलहाल अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    जानकारी के मुताबिक रावण का पुतले का दहन देखने के लिए जुटी भीड़ पर एक लोकल ट्रेन चढ़ गई। इस घटना के वक्त वहां भगदड़ मच गई।

    वहीं रेलवे के आलाधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत बचावकार्य शुरू कर दिया है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी मरने वाले लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • साध्वी का खुला राज! समलैंगिक साध्वी आश्रम की नाबालिग बच्चियों से पढ़ाई के बहाने बनाती थी जबरन संबंध

    [object Promise]

    जयपुर। एक साध्वी पर जयपुर के कानोता थाने में युवतियों से दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि आरोपी साध्वी के खिलाफ शिकायत दर्ज होते ही कई लोग अपने बच्चों को बचाने में जुट गए हैं। मामले को दबाने के लिए आश्रम में रहने वाली मासूम बच्चियों को बीच पढ़ाई ही वापस लौटा दिया गया। जबकि आरोप लगाने वाली पीड़िता शक्ति स्तम्भ में रह रही है।

    उधर, मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपी साध्वी आश्रम से फरार है, जबकि मामला दबाने की पूरी जानकारी है। सूत्रों का कहना है कि जामड़ोली में एक आश्रम चलाने वाली साध्वी समदर्शी पर कलेक्टर ऑफिस से आदेश आने के बाद 29 सितंबर को छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ।

    [object Promise]
    sadhvi

    महिला साध्वी पर जबरन संबंध बनाने का आरोप है। आरोप लगाने वाली युवती पिछले ढ़ाई माह से उसके आश्रम में रह रही थी। जब उसके साथ साध्वी ने समलैंगिक होने का प्रयास किया तो उसने आश्रम में किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी। किशोरी बालिकाओं ने साध्वी की इस करतूत का पिछले कई दिनों से शिकार होना बताया।

    पीड़िता की जानकारी पर थाना और चाइल्ड हैल्पलाइन ने आश्रम में छापा डाला तो वहां पर त्रिपुरा से लाई गई 6 से 16 साल तक की 16 बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। बीच पढ़ाई बच्चियों को लौटाया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिखवाल ने बताया कि 10 दिन पहले शिशु गृह में दूसरे स्टेट के बच्चों को लाया गया था। आश्रम संचालक पर कुछ आरोप थे, जिसके संदर्भ में बच्चों की काउंसलिंग करवाई गई, फिलहाल उनको रोकने जैसा मामला नजर नहीं आ रहा, मंगलवार शाम परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।

    पीड़िता के बयानों की भी पुलिस तस्दीक करवा रही है। पुलिस इस मामले में आज आश्रम की फिर से तलाशी ले सकती है। जांच में यह भी सामने आया कि पीडिघ्त पहले भी कई आश्रमों में रह चुकी है। ऐसे में पीड़िता का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    एसीपी बस्सी मनस्वी ने बताया कि पीड़िता के बयानों की तस्दीक करवाई जा रही है। पीड़िता पहले जिस आश्रमों में रही है उनसे रिकॉर्ड मांगा गया है। साध्वी पुलिस की नजर में है उससे भी जल्द पूछताछ की जाएगी। आश्रम में रहने वालों बच्चों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल मामले की सघनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

    साध्वी के खिलाफ दर्ज मामले मेंपीड़िता के बयान हो गए है। दूसरे राज्यों की मिली बच्चियों के बारे में नोटिस जारी कर दिए गए है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

  • BJP नेताओं की नींद उड़ा दी इस सर्वे ने

    [object Promise]

    कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी पार्टियां अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है.। इसी सिलसिले में बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपनी ताकत जांचने के लिए महाराष्ट्र का चुनाव सर्वे करवाया, लेकिन सर्वे के नतीजे ने बीजेपी नेताओं की नींद उड़ा दी है. पहले शिवसेना का अलग होना और अब सर्वे के नतीजे अपने पक्ष में नहीं आने से बीजेपी का टेंशन में आना लाजमी ही है.।

    दरअसल, पार्टी ने महाराष्ट्र में एक आंतरिक सर्वे करवाया जिसेमें 8 सांसदों और 40 विधायकों का दोबारा जीतना मुश्किल लग रहा है और इसी बात ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है. भाजपा ने सांसदों और विधायकों को लेकर एक आंतरिक सर्वे कराया था. इस महाराष्ट्र का चुनाव सर्वे जिसके तहत उनके कामकाज का विश्लेषण किया गया।

    [object Promise]
    MAHARASHTRA-BJP

    सर्वे में लोगों से उनके जनप्रतिनिधियों के कामकाज के बारे में राय मांग गई, साथ ही यह पूछा गया कि क्या आप अपने मौजूदा सांसद या विधायक को दोबारा मौका देना चाहेंगे।इस सर्वे में सोलापुर के सांसद शरद बंसोडे, धुले के सांसद सुभाष भामरे और रक्षा खडसे के काम के तरीके को लेकर लोग नाराज हैं. ं।

    इतना ही नहीं बीजेपी की मुश्किलें इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हाथ मिला लिया है. महाराष्ट्र का चुनाव सर्वे रिपोर्ट और पार्टी का आतंरिक विश्लेषण तो यही इशारा कर रहा है कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के गठबंधन से महाराष्ट्र में भाजपा की जीत की राह आसान नहीं होगी।

    उधर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि ऐसे सर्वे का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, पार्टी बस यू हीं इस तरह के सर्व कराती रहती ताकि कामकाज में गलतियों और कमियों को सुधारा जा सके. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उनके जनप्रतिनिधियों के काम से जनता खुश नहीं है।

    महाराष्ट्र का चुनाव सर्वे   खैर किसके दावे कितने सच्चे है और कितने झूठे ये तो आने वाले चुनावी नतीजों के बाद साफ हो ही जाएगा, लेकिन एक बात तो तय है कि पिछले चुनाव में पूर्ण बहुत हासिल करने वाली बीजेपी के लिए इस बार का चुनाव आसान नहीं होगा.

  • झारखंड : कांडी प्रखण्ड में नम आंखों से श्रद्धालुओं के द्वारा मां की की गयी विदाई

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का विसर्जन किया गया।कुल 50 स्थानों पर मूर्ति स्थापित किए गए थे।आधा से कुछ कम गांवों की मूर्तियों का विसर्जन दिन-शुक्रवार को ही कर दिया गया था।वहीं शेष मूर्तियों का विसर्जन दिन-शनिवार को कर दीया गया।मूर्ति विसर्जन यात्रा में नवयुवकों के द्वारा आधुनिक डीजे साउंड पर जबरदस्त नृत्य पेश किया गया।

    बताते चलें कि ग्राम-हरिगावां,सुंडिपुर-उतरे टोला, नैनाबार, कांडी,शिवरी,भिलमा,मझिगावां,लमारी कला,घटहुआँ कला,ग्रामपंचायत-पतहरिया,ग्रामपंचायत-चटनियां सहित अन्य गांवों की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

    10 दिनों तक चलने वाला दशहरा त्योहार के बाद अर्थात एकादशी को मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी।शनिवार को 2 बजे से ही प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकालने का सिलसिला शुरू हो गया था।विसर्जन जुलूस काफी भव्य व आकर्षक रहा ,जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    खबर लिखे जाने तक विसर्जन कार्यक्रम शांति व सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुआ।इस विसर्जन यात्रा में प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय, उपप्रमुख प्रतिनिधि-अशोक प्रसाद ने कांडी,शिवरी,भिलमा,नैनाबर सहित अन्य गांवों के मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।कांडी मुखिया विनोद प्रसाद ने बताया कि विसर्जन यात्रा अति आकर्षक रहा व सौहार्द्र पूर्ण सम्पन्न हुआ।रानाडीह पंचायत मुखिया-कृष्णा दास ने बताया कि मिल जुल कर लोगों के द्वारा मां को नम आंखों से विदाई दी गयी।

  • 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने दुर्गा पंडाल का किया भ्रमण

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी : प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे के द्वारा पूजा पंडाल का किया भ्रमण।साथ ही प्रखंड सांसद प्रतिनिधि- रामलखन प्रसाद ने भी कांडी के पूजा पंडाल का भ्रमण किया। जानकारी देते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे ने बताया कि मां दूर्गा से प्रखंड के सभी लोगों के लिए अमन, चैन , सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना किए।साथ ही कहा कि प्रखंड का विकास हद से अधिक हो माता रानी से यही है प्रार्थना।

    प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि मां दूर्गा से आशिर्वाद लेने के बाद कमीटी द्वारा चलाये जा रहे भंडारा में शामिल हुए।जहां की प्रसाद का भी वितरण किया गस्य। मौके पर-, कमिटी के अध्यक्ष-राजेश प्रसाद ,उपाध्यक्ष- रामाकान्त प्रसाद ,श्रवण प्रसाद , कोषाध्यक्ष नरेश मौर्या, विनोद कुमार , सचिव रामानुज सिंह, संजय प्रसाद, अमित प्रकाश सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • प्रमुख प्रतिनिधि व पंचायत समिति के द्वारा बजरंग दल का टीम किया गया गठित

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय व पंचायत समिति- मीरा सिंह के द्वारा बलियारी पंचायत के ग्राम-सनपुरा, बरवाडीह व बुनियाद बीघा में 40 सदस्य टीम गठित किया गया। गठित बजरंग दल की अध्यक्ष उमेश यादव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया । पंचायत समिति -मीरा सिंह का कहना है कि सभी जगहों पर बजरंग दल का टीम गठित हो चुका है, परंतु यहां रामनवमी के शुभ अवसर पर किसी भी तरह का जुलूस का आयोजन नहीं किया जाता है।

    इस प्रकार मैंने यहां के लोगों को इकट्ठा कर टीम गठित करने की सोच रखी थी ज पर पूजा पंडाल में पहुंच कर, टीम गठित कर,तलवार व गमछा प्रदान की। इसी बीच प्रमुख प्रतिनिधि- पिंकू पांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज तक कई सालों से बीजेपी का समर्थन करते आ रहा था, परंतु यहां मंत्री व उनके दलाल नेतागण सही ढंग से बीजेपी का कार्य नहीं कर रहे थे।

    ठीक से कार्य नहीं करने के कारण प्रखण्ड में पिछड़ेपन होने से अपने आप को असंतुष्ट हुआ। इस कारण मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो चुका हूं और मैं विश्रामपुर विधानसभा से विधायक के लिए चुनाव लड़ना चाहता हूं । मैं आप सभी युवकों से निवेदन करता हूं कि आप यहां एक नए युवक को समर्थन करने का प्रयत्न करें। साथ ही कहा कि मैं आप लोगों से उम्मीद व्यक्त करता हूं कि आप हमारा समर्थन जरूर करेंगे। इस अवसर पर मीरा सिंह ने मोदी जी के नाम पर दो गाने गयीं। बलियारी पंचायत के पखनाहा गांव में उन्होंने अपने भक्ति गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

    साथ हीं कई तरह के रोमांटिक गानों से सभी लोगों को प्रसन्न की। बताते चलें की मीरा सिंह भोजपुरी के प्रसिद्ध चर्चित गायिका के रूप में जानी जाती हैं। बताती है कि मैं अपनी गरीबी के कारण अपने मकसद तक नहीं पहुंच पाई,लेकिन मैं अपने क्षेत्रों में सभी लोगों को अपनी गीतों से भक्तिमय करती हूं और करती रहूंगी। इस प्रकार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • Video : महाकाली के विसर्जन के दौरान हिंसा, आगजनी, पुलिस ने उपद्रवियों पर किया लाठीजार्च

    [object Promise]

    जबलपुर। जबलपुर. लटकारी के पड़ाव वाली मन्नत वाली महाकाली के विसर्जन के दौरान आज मंगलवार 23 अक्टूबर की तड़के पुलिस द्वारा नर्मदा नदी में विसर्जन से रोके जाने पर जमकर बवाल हो गया. पुलिस और भक्तों के बीच जमकर मारपीट, बलवा उत्पन्न हो गया. उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी. वहीं पुलिस ने भी जमकर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले फोड़े, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. घटना की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल ग्वारीघाट क्षेत्र में तैनात कर दिया।

    जबलपुर की महारीनी के नाम से प्रसिद्ध काली माता पड़ाव समिति की प्रतिमा के नर्मदा में विसर्जन को लेकर ग्वारीघाट इलाके में विवाद हुआ था। लोगों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को फूंक डाला। माहौल गरमाने के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दी थी। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर मां काली की प्रतिमा का विसर्जन करा दिया है और इलाके में शांति बनी हुई है।

    इससे पहले हालात को संभालने के बाद खुद कलेक्टर छवि भारद्वाज हाथ और एसपी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने पथराव करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं समिति से जुड़े लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

    दरअसल हाई कोर्ट ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर आदेश जारी किया है कि नर्मदा नदी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं होगा। इसके लिए अलग से एक कुंड बनाया गया है, जिसमें विसर्जन होना था। लेकिन पड़ाव की महारानी से जुड़ी समिति से जुड़े लोगों ने जबरदस्ती मूर्ति को नर्मदा में विसर्जित करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर हालात बेकाबू हो गए और यहां पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई गाड़ियां फूट गई हैं। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां भी फोड़ डाली हैं।

    ये जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलता है और इसमें 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है। आस-पास के इलाकों से इस जुलूस में शामिल होने के लिए हजारों लोग आते हैं। इस जुलूस को लेकर पहले ही पुलिस ने समिति से जुड़े लोगों के साथ बैठक करके समझाइश दी थी कि प्रतिमा विसर्जन नर्मदा नदी में नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद समिति ने आज सुबह ग्वारीघाट में प्रतिमा विसर्जन की कोशिश की, जिसके बाद हालात बिगड़ गए थे।