झारखंड,कांडी-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी ने सभी मुखिया,पंचायत सेवक व पंचायत स्वयं सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल कॉलेज में नामांकन हेतु छत्राओं को प्रवेश परीक्षा हेतु प्रचार प्रसार अपने अपने पंचायत में करना आवश्यक है।साथ ही गुलाम समदानी ने इस संबंध में कहा कि प्रेझा फाउंडेशन द्वारा नर्सिंग कौशल कॉलेज में छात्राओं को ए एन एल के लिए 10+2 ,व आईटीआई के लिए 10 वीं पास छात्राओं को 02 वर्षों के प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक-7/10/2018 को समय-9:00 बजे गोविंद हाई स्कूल गढ़वा में किया गया है।
समदानी ने निर्देश दिया है कि अपने पंचायत से प्रवेश परीक्षा में भाग लेने हेतु अधिक से अधिक प्रचार करते हुए छात्राओं को प्रेरित करते हुए परीक्षा केंद्र पर साथ मे 03 पासपोर्ट साइज फोटो ,आधार पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र तक भेजना सुनिश्चित करेंगे जिनका लक्ष्य निम्न है-
कांडी-थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पुजा को लेकर शांति समिति की बैठक दिन शनिवार को रखा गया है। प्रखण्ड के समस्त गणमान्य लोगों ,जैसे-20 सूत्री अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि,सांसदप्रतिनिधि,प्रमुख,उपप्रमुख,मुखियागण,बीडीसी सहित अन्य गणमान्य लोगों को थाना परिसर में दिनांक-7/10/2018 को समय-2:00 बजे आह्वान किया है।
थाना प्रभारी-विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक किया जाना है।इस शांति समिति में गणमान्य लोगों की उपस्थिति अति आवश्यक है। जिससे थाना छेत्र में शांति कायम रह सके व शांति पूर्ण तरीके से पर्व सम्पन्न हो सके।
भुवनेश्वर । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओडिशा इकाई ने 2019 के आम चुनाव में पुरी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव लडने का प्रस्ताव दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा ने कहा कि पार्टी को इस संबंध में लिखा गया है और पार्टी का संसदीय बोर्ड इस पर अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य में विधानसभा की 120 सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त है।
पुरी में 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन पार्टी के राज्य नेतृत्व का मानन है कि पीएम मोदी की उम्मीदवारी राज्य के तटीय बेल्ट में राजनीतिक स्थिति को बदल देगी, जिसे नवीन पटनायक की अध्यक्षता में सत्ताधारी बीजेडी का गढ़ माना जाता है. उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार अशोक साहू ने बीजेडी के पिनाकी मिश्रा के खिलाफ 20.76 प्रतिशत वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि मिश्रा ने 50.33 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।
ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होते हैं और मोदी ओडिशा में किसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हैं , जैसे कि अटकलें हैं तो इस स्थिति में भाजपा को 13 सीटें , बीजद को छह और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है।
वर्तमान में 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजू जनता दल(बीजद) की 117 सीटें हैं जबकि अन्य दलों की सदस्य संख्या कांग्रेस -16 , भाजपा- 10 , माकपा-1, एसकेडी-1 और निर्दलीय- 2 है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में अकेले बीजद के पास 20 सीटें हैं और मात्र एक सीट सुंदरगढ़ भाजपा के खाते में हैं। सुंदरगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व जुएल ओरांव कर रहे हैं।
पटना। बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस को एके-47 रायफलों का जखीरा मिला है। बरहद और तौफीर गांव के बीच बहियार में एक कुंए से पुलिस ने 12 रायफलें बरामद की हैं। पुलिस को यह जानकारी तौफीर आलम से मिली थी,जिसे हजारीबाग में गिरफ्तार किया गया था। एसपी बाबू राम के नेतृत्व में एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह और एएसपी हरिशंकर ने रात भर छापामारी कर रायफलें बरामद की।
29 अगस्त को मोहम्मद इमरान को जमालपुर पुलिस ने तीन एके 47 रायफल के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में मोहम्मद शमशेर और इमरान की बहन रिजवाना को पुलिस ने तीन एके 47 रायफल के साथ बरदह गांव से गिरफ्तार किया था। फिर जब दोनों से पूछताछ हुई तो उसके बाद शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन, जिसमें हथियारों का जखीरा बरामद होने का सिलसिला जारी है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मामले में हथियार तस्कर मजीत उर्फ मुंजी भी शामिल है। पुलिस मंजीत को खोजने में लगी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बरदह गांव में मोहम्मद एजाजुल हक का बेटा तौफीर कारतूस से भरी पॉलीथिन शमशेर के घर में फेंक कर भाग गया है। इस पॉलीथिन में एके-47, इंसास व एसएलआर आदि की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तौफीर को भी निशाने पर ले लिया। । तौफीर को विशेष पुलिस टीम ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तौफीर ने पुलिस को एके-47 की तस्करी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। तौफीर ने पुलिस को बताया कि बहियार में बने कुएं में कई एके-47 रायफलें रखी गई हैं। इसी आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापामारी कर 12 रायफलें बरामद कीं।
वर्ष 2010 से डीपो से चोरी कर एके 47 जैसे राइफल डीपो से निकाल कर मुंगेर पहुंचाए जाने लगे, जहां शमशेर, इमरान आदि हथियार की बिक्री किया करते थे। 29 अगस्त को जमालपुर में तीन एके 47 के साथ इमरान पुलिस के हत्थे चढा। इसके बाद एके 47 तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
इस मामले में पुलिस अब तक 20 एके 47 राइफल बरामद कर चुकी है। कुआं और जमीन के नीचे से भी एके 47 की बरामदगी की गई। इस मामले में मुंगेर पुलिस अब तक बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, असाम आदि राज्यों में छापामारी कर चुकी है। कई राज्यों में नेटवर्क फैले होने की सूचना बाद पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच एनआइए को सौंपे जाने की अनुशंसा कर दी है। पूछताछ में शमशेर ने बताया कि अब तक 70 से अधिक एके 47 रायफल मुंगेर लाई जा चुकी हैं। पुलिस अब तक 20 एके-47 ही बरामद कर सकी है। ऐसे में 50 और एके 47 की बरामदगी को लेकर पुलिस कुआं से लेकर गंगा नदी तक की खाक छान रही है।
इस गांव में कुएं से एके-47 की खेप मिलने के बाद पुलिस को एक दूसरे कुएं से ऑटोमैटिक रायफल के पार्ट्स भी मिले थे। पुलिस को शक है कि अभी इन इलाकों से कई और एके-47 बरामद की जा सकती हैं। मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण का इतिहास काफी पुराना है। अंग्रेजों के डर से बंगाल के नवाब मीर कासिम ने मुंगेर को अपनी राजधानी बना लिया था। वहीं, अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए मीर कासिम के सेनापति गुरगीन खान ने मुंगेर में बंदूक फैक्ट्री की स्थापना की। बाद में अंग्रेजी शासनकाल में भी बंदूक फैक्ट्री संचालित रही। बंदूक फैक्ट्री में काफी संख्या में लोगों को बहाल किया गया। लेकिन, बाद में बंदूक फैक्ट्री बदहाली की कगार पर पहुंच गया। ऐसे कारीगरों को जब काम मिलना बंद हुआ, तो वे अवैध रुप से हथियार बनाने में जुट गए।
देसी कटटा, बंदूक से शुरू हुआ सफर नाइन एमएम और 7-62 एमएम पिस्घ्टल तक पहुंच गया। मुंगेर में हथियार की खरीद करने देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं। इसका फायदा उठाते हुए हथियार तस्करों ने विदेशी हथियार मुंगेर ला कर बेचना शुरू कर दिया। मुंगेर में ऑस्ट्रिया के एक पुलिस अधिकारी से चोरी की गई ग्लाक पिस्टल बरामद की गई। वहीं, कासिमबाजार थाना क्षेत्र में फ्रेंच पिस्टल भी बरामद किए गए। यह हथियार नगालैंड के रास्ते मुंगेर लाया गया था।मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के डीपो में मुंगेर के हथियार तस्करों ने सेंध लगा दी। पुलिस के हत्थे चढे शमशेर के भाई और सेना के सेवानिवृत जवान रियाजुल ने सीओडी में कार्यरत पुरुषोत्तम लाल से अपने भाई शमशेर और उसके साला इमरान की मुलाकात कराई थी ।
गढ़वा-आजादी के बाद भी गढ़वा जिला बिजली की समस्या से जूझ रहा है।जिले के निवासी आज भी ढिबरी युग मे रहने को विवश हैं। बताते चलें कि दिनांक-4/8/2018 को बिजली को लेकर कांग्रेसियों के तत्वधान में महा रैली निकाली गई। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए झारखंड प्रदेश के कोंग्रेस अध्यक्ष -डॉक्टर अजय कुमार का गढ़वा में भव्य स्वागत किया गया।
अजय कुमार जिला में बिजली और महंगाई के मुद्दे को लेकर जनसभा में उपस्थित थे,जहां हजारों की भीड़ थी। अजय कुमार ने गढ़वा में रोड शो भी किया।बता दें कि कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में बिजली और महंगाई के मुद्दे पर जनसभा का आयोजन किया गया था। डॉ अजय ने खुली जीप में सवार होकर गढ़वा शहर में रोड शो किया।
इस दौरान उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं की ओर से अगुवाई विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी-अजय दुबे ने किया। डॉ अजय ने अजय दुबे के साथ खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। रोड शो में काफी संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता शामिल दिखे। हजारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष -डॉ अजय कुमार ने वर्तमान प्रधान मंत्री- मोदी पर जमकर साधा निशाना ।
उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का काला धन को सफेद करना भाजपा सरकार की उपलब्धि है।साथ ही कहा कि भाजपा भगवान का इस्तेमाल सत्ता पाने के लिए करती है। फिर से धर्म का बखेड़ा खड़ा कर भरमाया जा रहा है। आयुष्मान भारत पर भी उठाए कई सवाल।
कहा कि बड़े हॉस्पिटल को लाभ पहुंचाने के लिए इसे लागू किया गया है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए ‘मुंह में राम’ ‘बगल में नाथूराम’ को रखने जैसी बात कही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित हजारों लोगों से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्य की जानकारी बीजेपी की सरकार से पूछने की अपील की। कहा कि इस क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ।
जालंधर. पंजाब पुलिस के सीआइए स्टाफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए जालंधर से तीन कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी की है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत के जालंधर दौरे के दौरान ही सीटी इंस्टीट्यूट में से तीन कश्मीरी आतंकवादी गिरफ्तार किये गए हैं। मंगलवार रात को सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में जालंधर कमिशनरेट व जेएंडके की पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन में कश्मीरी आतंकी गुट अंसार-गाजवत-उल-हिन्द (एजीएच) के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है और इनके कब्जे से असॉल्ट राइफल्स सहित विस्फोटक बरामद किए गए हैं। डीजीपी सुरेश अरोड़ा खुद केस की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सीटी इंस्टीट्यूट हॉस्टल का यह कमरा बीटेक (सिविल) दूसरे सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार पुत्र गुलजार अहमद रादर निवासी राजपोरा, पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा, श्रीनगर का है। जाहिद के साथ मोहम्मद इदरिश शाह उर्फ नदीम, निवासी पुलवामा, (जम्मू कश्मीर) तथा यूसुफ रफीक भट्ट, नूरपुरा, पुलवामा (जम्मू कश्मीर) को गिरफ्तार किया।
जालंधर के एक बहुत बड़े शिक्षा संस्थान जिसकी एक अपनी यूनिवर्सिटी भी है उसके शाहपुर स्थित कैंपस में कल देर रात जालंधर पुलिस ने रेड कर तीन कश्मीरी युवाओं को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए तीन स्टूडेंट्स में से दो छात्र इसी कैंपस में पढते है. जबकि तीसरा उनका साथी रात में उनके साथ रहने के लिए आया हुआ था. इनको हॉस्टल के कमरा नंबर 94 से कल रात गिरफ्तार किया गया. पुलिस पार्टी का नेतृत्व जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुद किया.
तीनों विद्याथियों का मुंह ढक कर कैंपस से बाहर निकाला गया और उनके बैंग को भी पुलिस साथ ले गई. बैग में हथियार होने की बात सामने आई है. इन तीन कश्मीरी युवाओं के आलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी अभी पुष्टि नहीं की गई है. जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर उत्तम हिन्दू को बताया कि हमे जम्मू कश्मीर पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग ने इसके बारे में सूचना दी थी. बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के इंटेलिजेंस विभाग के दो अधिकारी जालंधर पहुंचे थे जो इन छात्रों पर नजर रख रहे थे.
बता दे कि कैंपस में हर साल कई कश्मीरी स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते हैं. लिहाजा इस तरह की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है. सूत्र बताते है कि जालंधर में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी आए हुए है जिसकों लेकर बड़ी वारदात के अंजाम को भी नकारा नहीं जा सकता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसके बारे में डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा चंढीगड़ में जल्द प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.
झारखंड,कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-चटनियां में हर्षोल्लास के साथ जितिया पर्व मनाया गया।ऐसा कहा जाता है कि जितिया पर्व करने से पुत्र की आयु लंबी होती है।
इस दिन महिलाओं ने उपवास व्रत रख पूजन अर्चना किया।विधि-विधान के अनुसार कथा श्रवण कर पंडित को दान दक्षिणा दिया।बताते चलें कि इस जितिया पर्व के अवसर पर कांडी मुखिया-विनोद प्रसाद,प्रखण्ड प्रमुख पति-पिंकू पाण्डेय,उप प्रमुख पति-अशोक प्रसाद व जिला परिषद- हसन रजवार ने मांदर बजा कर उपस्थित सभी ग्रामीणों को आकर्षित करने के साथ-साथ धर्म के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
साथ ही प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय ने कहा कि मैं सभी लोगों के साथ हूँ,चाहे वह किसी प्रकार के पर्व,समस्या आदि हो। इस अवसर पर महिलाओं ने पुरुषों संग मांदर के थाप पर थिरकती हुई नजर आईं।यहां का सुंदर नृत्य देख ग्रामीण भी आकर्षित व आनंदित हो रहे थे।इस प्रकार कांडी प्रखण्ड में जितिया पर्व नृत्य के साथ मनाते हुए पाया गया। मौके पर-धर्मेन्द्र चंद्रवंशी,छोटू उरांव,जित्येन्द्र उरांव,शिव उराँव,प्रवेश रजवार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जिले के बरवाला के सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर चार साल बाद हत्या के केस में हिसार की विशेष अदालत में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हत्या के दो मामले में रामपाल दोषी क़रार दिया। अदालत सजा का एेलान 16 या 17 अक्टूबर को करेगी।
हिसार । मामला 2014 का है जब रामपाल के आश्रम में भड़की हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 5 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल था। फैसले के बाद रामपाल के समर्थकों द्वारा उपद्रव होने की आशंका के चलते जेल के ही अंदर विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रामपाल की पेशी हुई।
[object Promise]
विवादित संत रामपाल को हत्या के दोनों मामले में कोर्ट ने दोषी करार
इस फैसले को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही पूरे हिसार में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बुधवार को ही जिले में धारा-144 लगा दी गई थी। साथ ही यहां की सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं।
करीब 2000 सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गई। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और रामपाल के समर्थकों की भीड़ का हिसार शहर में प्रवेश रोकने के लिए 48 पुलिस नाके लगाए गए थे।
शहर में कई जगह रूट डायवर्जन भी हुआ। बता दें कि 18 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को बरवाला स्थित उसके आश्रम से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था।
कार्रवाई के पहले दिन काफी लोग घायल हुए, लेकिन रामपाल के समर्थक डटे रहे। रामपाल के बाहर निकलने तक काफी हिंसा हुई और इस दौरान पांच महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हुई थी। पुलिस ने हिंसा के एक मामले में रामपाल के अलावा 15 लोगों पर और एक अन्य मामले में रामपाल समेत 14 लोगों पर केस दर्ज किया था। प्रशासन ने फैसले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
ऐसे में ये समर्थक किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगाड़ पाएं, इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। जिले से 1300 पुलिसकर्मी और बाहरी जिलों से 700 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य जिलों के एसपी और डीएसपी की ड्यूटी भी हिसार में लगाई गई है। इनके अलावा आरएएफ की पांच कंपनियों को हिसार बुलाया गया है।
हिसार ।संत रामपाल पर सतलोक आश्रम मामले में विवादित सजा का ऐलान हो गया है। उन्हें दो मर्डर केसों में आजीवन कारावास की सजा मिली है। रामपाल के साथ उसके 26 अनुयायियों को भी गुरुवार को दोषी करार दिया गया था।
हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर.चालिया ने हत्या के दोनों मामलों और अन्य अपराधों में रामपाल और उसके अनुयायियों को दोषी ठहराया था। बता दें कि इन हत्या के मामलों की सुनवाई लगभग चार साल तक चली है। 67 वर्षीय रामपाल और उसके अनुयायी नवम्बर, 2014 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद थे।
क्या है मामला रामपाल और उसके अनुयायियों के खिलाफ बरवाला पुलिस थाने में 19 नवम्बर, 2014 को दो मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला दिल्ली में बदरपुर के निकट मीठापुर के शिवपाल की शिकायत पर जबकि दूसरा मामला उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सुरेश ने दर्ज कराया था।
दोनों ने रामपाल के आश्रम के अंदर अपनी पत्नियों की हत्या की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों महिलाओं को कैद करके रखा गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपों के अलावा इन पर लोगों को गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था।
(गरीबों के प्रति युवाओं का पहल उद्देश्य जन-जन की सेवा )
पलामू – रात्रि के तकरीबन 07 बजे रेलवे स्टेशन पलामू परिसर में किया गया भोजन वितरण का आयोजन। सीआरपीएफ के जवान-दुर्गेश कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि युवाओं का पहल अब देखने को मिल रहा है।
इनका साथ हमें आगे बढ़ने को अग्रेषित करता है । नवरात्रि के शुभ अवसर पर हमने भोजन वितरण का कार्यक्रम युवाओं के पहल से रखा, अब पलामू में जगह-जगह शिविर का आयोजन व सभी क्षेत्रों में युवाओं द्वारा किया गया पहल आपको देखने को मिलेगा। देश के सेवा के साथ गरीब असहाय बेसहारे को सहारा देना ही हमारा लक्ष्य होगा।
इस कार्यक्रम में दिव्यांशु कुमार सौरभ ,अमन पांडे, अविनाश दिक्षित ,प्रकाश गोस्वामी ,अभिषेक जोहरी ,ओम प्रकाश ,शशिकांत तिवारी ,चिंटू दुबे ,पवन गिरी, वेद प्रकाश, अभिषेक शर्मा ,मंटू कुमार ,प्रकाश सिंह , वेद प्रकाश,ट्विंकल ,रोबिन कुमार, कुंदन कुमार ,प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार रूपेश कुमार , आयुष कुमार सहित अन्य युवागण उपस्थित थे ।उपस्थित युवाओं ने कहा कि दुर्गेश सिंह का साथ और इनका पहल हम सब का पहल है। हम लोगो का साथ सदैव इन के साथ बना रहेगा।