Category: state-news

  • CBI खुलासा Porn-CD कांड : BJP नेता ने बनवाई थी पूर्व भाजपा मंत्री की अश्लील सीडी, BJP से निष्कासित

    [object Promise]

    रायपुर. छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित अश्लील सीडी कांड फिर गरमा गया है. सीबीआई द्वारा पेश चार्जशीट में भाजपा नेता कैलाश मुरारका को पोर्न क्लिप में अपनी ही सरकार के मंत्री का चेहरा लगाने का मुख्य आरोपित बनाया गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 25 सितंबर को मुरारका को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही मुरारका की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी गई है.

    सीबीआई की चार्जशीट में मुरारका की भूमिका

    सीबीआइ की चार्जशीट कहती है कि मुरारका, मृतक रिंकू खनूजा(सीबीआई पूछताछ के दौरान खुदकशी की थी) और विजय पंड्या ने मंत्री राजेश मूणत की फर्जी अश्लील सीडी बनाने का षडयंत्र किया. रिंकू और मुरारका ने मुंबई जाकर पंड्या के माध्यम से मानस साहू से मिलकर उनसे एक पोर्न फिल्म में मूणत के फोटो से चेहरे को कॉपी कर पोर्न फिल्म के एक्टर के चेहरे में लगाने का सौदा किया. इसके लिए मानस को 98 हजार स्र्पये दिए. इस फिल्म के लिए मुरारका और रिंकू को 75 लाख मिलने की बात रिंकू ने स्वीकार की है.

    पत्रकार विनोद वर्मा तक पहुंचाई सीडी

    चार्जशीट में सीबीआई ने बताया कि फर्जी अश्लीली सीडी बन जाने के बाद मुरारका 24 अक्टूबर 2018 को पत्रकार विनोद वर्मा के निवास इंद्रपुरम गाजियाबाद जाकर पेनड्राईव में इस पोर्न फिल्म को देकर आए. इसी दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विजय भाटिया के साथ दिल्ली में थे, जहां मुरारका ने उन दोनों से भी मुलाकात की.

    बघेल और भाटिया सीडी लेकर पहुंचे रायपुर

    सीबीआई के अनुसार 25 अक्टूबर 2018 को वर्मा और भाटिया ने सुपरटोन डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक लाजपत नगर से पांच सौ कॉपी सीडी की कराई, जिसे दिनांक 26 अक्टूबर को बघेल और भाटिया रायपुर लेकर आए. उसी दिन बचत पांच सौ नग सीडी वर्मा अपने घर ले गए, जिसे रायपुर पुलिस ने 27 अक्टूबर को जब्त किया.

    मंत्री समेत दो बड़े नेताओं के करीबी रहे

    मुरारका बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया के रहने वाले हैं. उनकी राज्य सरकार में एक मंत्री से रिश्तेदारी भी है. उन्हें भाजपा के दो बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है. वे फिलहाल एक बड़े स्टील कारोबारी के साथ मिलकर काम कर रहे थे. करीब दस साल पहले वे मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं. मुरारका खेल संगठनों से भी जुड़ा रहा है. सीबीआई की चार्जशीट में मुख्य आरोपित बनाए जाने के बाद वे सामने नहीं आए हैं.

  • दिल दहला देने वाली खबर: ट्रैफिक के बीच एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या, भीड़ बनी तमाशबीन

    [object Promise]

    हैदराबाद । हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शहर में बीच सड़क पर ट्रैफिक के बीच एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। यही नहीं इस दौरान दर्जनों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है जो इतना वीभत्स है कि हम उसे आपको नहीं दिखा सकते।

    इस विडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बीच सड़क में एक युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ एक के बाद एक वार करता रहा और लोग खड़े देखते रहे। बताया जा रहा है कि पीवीएनआर एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 143 के पास यह वारदात हुई।

    दरअसल, युवक जे रमेश बीते साल दिसंबर में हुई 24 वर्षीय महेश गौड़ नाम के व्यक्ति की हत्या में मुख्य आरोपी था। कथित रूप से महेश की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। हमला करने वालों की पहचान महेश के पिता और चाचा के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश जब राजेंद्र नगर कोर्ट से घर वापस लौट रहा था, थोड़ी दूर तक उसका पीछा करने के बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया।

    इसका एक विडियो फुटेज सामने आया है जिसमें वहीं से एक पुलिस पट्रोलिंग गाड़ी जाते हुए दिखती है लेकिन मौके पर नहीं रुकती। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सामने आए इस घटना के विडियो में दिखता है कि शुरू में कुछ लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।

    मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल भी आरोपियों को रोकने आया, लेकिन उसे भी पीछे हटना पड़ा। रमेश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी वहीं छोड़ दी और पुलिस के पास सरेंडर कर दिया। हालांकि सामने आए विडियो में एक ही आरोपी वार करता दिख रहा है।

    शमशाबाद डीसीपी एन प्रकाश रेड्डी ने बताया कि रमेश दिसंबर 2017 में हुए महेश गौड़ के मर्डर का आरोपी था और यह हत्या उसका बदला लेने के मकसद से की गई। पुलिस ने बताया कि रमेश और महेश दोनों ही कथित रूप से एक विवाहित महिला से प्यार करते थे। रमेश ने महेश को उससे दूर रहने को कहा था लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया, जिसके बाद रमेश ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी थी।

  • खाकी के जुल्मो-सितम: महिला को जीप की छत पर बांधकर पूरे गांव में घुमाया

    [object Promise]

    अमृतसर । सोशल मीडिया पर पुलिसवालों की करतूत का एक शर्मनाक विडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस कठघरे में है। अमृतसर के मजीठा कस्बे में पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी की पत्नी को गाड़ी की छत पर बांधकर घुमाया। खाकी के जुल्मो-सितम का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बाद में पुलिसवाले उसे सड़क के किनारे फेंककर चले गए। इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस मजीठा के चविंडा देवी गांव में एक युवक को पकड़ने गई थी। आरोप है कि जब वह घर में नहीं मिला तो पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की महिला से कहासुनी हो गई।

    महिला का आरोप है कि पुलिस बिना किसी वजह के उसके पति को गिरफ्तार करने घर पहुंची थी। उसने जब इसका विरोध किया तो पुलिसवालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। कहासुनी के बाद पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ ले गए और अपनी गाड़ी की छत पर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने उसे पूरे गांव में घुमाया।

    पुलिस की इस मनमानी के बीच गांव के लोग भी जुट गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता गाड़ी से गिर भी गई थी, जिससे उसे चोटें आई हैं। आखिर में लोगों के गुस्से को भांपते हुए पुलिसकर्मी पीड़िता को छोड़कर चले गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • नहीं बदला जा रहा है जला हुआ ट्रांसफार्मर

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    झारखण्ड (कांडी) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-ढबरिया में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है।इसके पूर्व यहां के लोग बड़े ही हर्ष के साथ रहते थे,क्यों कि इस गांव में आजादी के पश्चात बिजली आयी थी।अब यहां के निवासी लाचार व अंधेरे में रहने पर विवश हो गए हैं।

    कांडी मुखिया-विनोद प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने के पश्चात बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं यहां के लोग। साथ ही कहा कि इस गांव में फिर से ग्रामीणों को परंपरागत अर्थात ढिबरी युग मे रहने का मौका मिला है।

    बताते चलें कि इस गांव में बिजली की समस्या तकरीबन एक महीने से है। ग्रामीणों में एक महीने से खराब बिजली ट्रांसफार्मर पर काफी आक्रोश दिख रहा है। बिजली विभाग के लापरवाही बरते जाने के कारण बिजली की समस्या सामने आ रही है।बताते चलें कि यह समस्या इस गांव की तकरीबन एक माह से है,किन्तु कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कई गांव ऐसे हैं जहां न ही बिजल के खंभे न ही तार की व्यवस्था हुई है।ऐसा लगता है ,जैसे बिजली विभाग बीमारी के हालात में है या फिर सुस्त है।

    बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण कांडी प्रखण्ड अत्यंत पिछड़ गया है। नेता,अधिकारी,पदाधिकारी सबको मालूम है कि कांडी प्रखण्ड के लोग किस प्रकार ढिबरी युग मे रहने पर विवश हैं।फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

  • बीडीओ सह एमओ गुलाम समदानी व प्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा कराया गया राशन वितरण

    [object Promise]

    रिपोर्ट – विवेक चौबे

    खबर का असर

    (झारखंड)कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-घोड़दाग़ के लाभुकों को अगस्त महीने का राशन नहीं दिया जा रहा था।उस राशन को मौके पर-बीडीओ गुलाम समदानी व पिंकू पाण्डेय पहुंचकर लाभुकों के बीच राशन का वितरण कराया। राशन पाना सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा वितरण कराया गया।

    इसी तरह पंचायत घटहुआं कला के सेतो ग्राम में सोनू स्वंय सहायता समूह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा राशन वितरण कराया गया।

    वितरण के दौरान प्रमुख पति-पिंकू पाण्डेय ने कहा कि आप सभी लाभुकों को किसी प्रकार की कोई समस्या राशन संबंधी हो तो जानकारी अवस्य दें।

    साथ ही जन वितरण प्रणाली के दुकानदार-पाना सहायता समूह के दुकानदार व अक्षयबर विश्वकर्मा को कहा कि लाभुकों के प्रति कोई समस्या उत्पन्न न करते हुए समय से राशन वितरण किया करें। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी -गुलाम समदानी ने कहा कि कोई भी समस्या लेकर मुझसे बेहिचक मिलें। जनता के साथ गलती करना बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

    साथ ही कहा कि 2016 से अबतक बंचित 8 लाभुकों के राशन चालू कराने के लिए मंगलवार को जनता दरबार मे पहुंचने के लिए कहा गया। आश्वाशन देते हुए बीडीयो समदानी ने कहा कि पुनः बंचित आठों लाभुकों के चालू हो जाएगा राशन। मौके पर-पंचायत समिति,पंचायत सेवक-नरेंद्र सिंह सहित अन्य लाभुक भी उपस्थित थे।

  • रविवार को प्रखण्ड परिसर में माननीय मंत्री जी का होगा आगमन : अजय सिंह

    [object Promise]

    by विवेक चौबे

    झारखंड (कांडी) -प्रखण्ड परिसर में स्थानीय सह झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री-रामचंद्र चंद्रवंशी जी का दिन रविवार दिनांक- 30/9/18 को आगमन होगा ।

    जी हां,स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की खबर के संबंध में विधायक प्रतिनिधि-अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मंत्री जी रविवार को तकरीबन 11 बजे आगमन होगा।

    बताते चलें की माननीय मंत्री जी के द्वारा एक आययोजित कार्यक्रम में कांडी प्रखंड के प्रांगण में गरीब परिवार को उज्वला योजना के तहत करीब 500 जरूरत मंदों के बीच गैस – चुल्हा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

  • Terrorist-Fund से बनाई जा रही मस्जिद, एनआईए ने गिरफ्तार किया युवक को

    [object Promise]

    पलवल. पलवल के गांव उटावड़ में आतंकवादी फंड से मरकज नामक मस्जिद बनाई जा रही है। जिसको लेकर गांव उटावड़ के रहने वाले सलमान नामक युवक को भारतीय खुफिया एजेंसी (एनआईए ) की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का मूल निवास स्थान जिला पलवल के मेवाती इलाके का उटावड़ गांव है। उक्त आरोपी मरकज मस्जिद उटावड़ में हर शुक्रवार को आता रहता है।

    मस्जिद के निर्माण में लगी करोड़ों रुपयों की धनराशि के बारे में एनआईए के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में अन्य दो लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक सलमान को दिल्ली स्थित उसके निवास से अरेस्ट किया गया। सलमान को गांव में बनाई जा रही मस्जिद में लाया गया, जहां मस्जिद में लगाई जा रही धन राशि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

    बताया जा रहा है कि मस्जिद के निर्माण में में विदेश से आया धन खर्च किया गया है, उक्त धन अरब देशों से के जरिये आया था, जो कि सरकार के नियमों का उलंघन है। एनआईए ने सलमान के साथ जिन दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया है उनके टेरर फंडिंग के साथ जुड़े होने व एक की पाकिस्तानी नागरिक से भी संलिप्तता बताई जा रही है।

  • हैरतअंगेज: रातोंरात ये गरीब मजदूर 99 करोड़ 99 लाख रुपयों का बन गया मालिक, आइये जानें कैसे बना अरबपति !!

    [object Promise]

    खगड़िया। गंगौर ओपी अंतर्गत रहिमा गांव के बलराम साह के खाते में अचानक 99 करोड़ रुपये आ गए। यह पता चलते ही वो दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी जानकारी दी। जांच के बाद ऋण दिलाने के नाम पर हुए बड़े खेल का खुलासा होने के बाद जिले में सनसनी फैल गई है। बैंक और पुलिस अधिकारी भी अचंभित हैं।

    पीड़ित बलराम साह के अनुसार उन्होंने वर्ष 2009 में स्टेट बैंक जलकौड़ा शाखा में पत्नी गुड़िया देवी व खुद के नाम ज्वाइंट खाता खुलवाया। दो एटीएम मिला था। एक गिरोह के सदस्य ने ऋण दिलाने के नाम पर एटीएम अपने पास रख लिया। बलराम ने जब दूसरे एटीएम से जम्मू कश्मीर में बैंक का स्टेटमेंट निकाला, तो उसके होश उड़ गए। उसमें 99 करोड़ 99 लाख 74571 रुपये का लेन-देन दर्शाया गया है।

    दरअसल, हुआ यूं कि गरीब के खाते में अचानक कहीं से 99 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए। जब उसे इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए उसने तुरंत जाकर इस बात की सूचना पुलिस थाने में दी। ये जानकारी पाकर पुलिस महकमा भी हिल गया। उन्होंने फौरन जांच के आदेश दे दिए।

    मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ये घटना बिहार के खगड़िया जिले की है। सिर्फ इतना ही नहीं जांच होने पर यह भी पता चला कि यहां 15 से अधिक लोगों के खाते में ऐसी गड़बड़ पाई गई है। जांच में पता चला कि ये सभी लोग साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

    खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र के रहने वाले रहीमा पंचायत के 15 से ज्यादा लोग साइबर क्राइम के शिकार हो गए। सभी के खाते से पिछले कई महीने से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हो रहा था। इन सभी लोगों का कहना है कि दलाल के चक्कर में फंसकर वे ठगी के शिकार हो गए हैं।

    उन्होंने लोन दिलाने के लालच में अपने कागजात इन ठग को सौंप दिए थे। गांव के एक बिचैलिये ने महिलाओं को लालच दिया कि वे बैंक से लोन दिला देंगे। इसी लालच में बिचैलियों ने इन लोगों के दस्तावेज लेकर अलग-अलग कई बैंकों में खाता खुलवा दिए।

    इसके बाद बैंक की पासबुक, एटीएम, पिन नंबर और सिम कार्ड भी अपने पास रख लिए। ये खेल शुरू भोलेभाले गरीब लोगों को समझ नहीं आया। इसका रहस्योद्घाटन तब हुआ जब एक अकाउंट होल्डर बैंक जा पहुंचा। उसने लोन दिलाने वाले दलाल से बात न करने की बजाय सीधे बैंक जाकर इस बारे में पता किया। जब उसे सच्चाई मालूम पड़ी उसके पैरों तले जमीन निकल गई।

    इन्होंने खगड़िया के जलकौड़ा स्थित एसबीआई ब्रांच में जाकर अपना बैलेंस चेक किया। बैलेंस देखकर उसके होश उड़ गए। उसके खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपये दिखा रहा था। इसे देखकर बैंक के अधिकारी भी हैरान रह गए।

    इसके बाद उसने बिना देरी किए सीधे पुलिस को इस बात की सूचना दी। मजदूर को ये बात समझ में आ गई कि उसके बैंक खाते का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है इस बारे में उसने बैंक को भी बताया। फिलहाल बैंक की और  खाता सीज कर दिया गया है। इस असुविधा से उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। जरा सोचिए अगर आपके खाते में ऐसे ही करोड़ों रुपए आ जाए तो आप क्या करेंगे..?

  • आवास के लिए प्रतीक्षा सूची में 475 का नाम हुआ दर्ज

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    (झारखंड)कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-लमारी कला में अवस्थित पंचायत सचिवालय में प्रधान मंत्री आवास योजना के प्रतीक्षा सूची में वैसे लाभुकों का नाम जोड़ा गया,जो अत्यंत निर्धन व आवास के योग्य थे।बताते चलें की इस मौके पर-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी,प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय व जिला परिषद अध्यक्ष-विकास कुमार स्वयं उपस्थित रहे।

    इस मौके पर लगभग 475 आवास के लिए नए नाम जोड़े गए। उपस्थित लोगों ने राशन डीलर के अनियमितता की जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष-विकास कुमार को दिए।ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित दर व वजन के अनुसार डीलर राशन नहीं देते हैं।

    मौके पर ही विकास कुमार ने बीडीओ-गुलाम समदानी से अनियमितता में सुधार लाने की बात कही।बीडीओ-गुलाम समदानी ने कहा कि कार्डधारियों को एक रुपए प्रति किलो की दर से अधिक राशन के लिए न दें।अब से डीलर एक रु प्रति किलो के दर से राशन देंगे।साथ ही समदानी ने कहा कि राशन लाभुक के राशन से कटौती भी नहीं कि जाएगी। बीडीओ -गुलाम समदानी ने कहा कि अब कोई गरीब नहीं रहेगा।

    हर कच्चे घर वालों का होगा पक्का का घर। साथ ही पिंकू पाण्डेय ने कहा कि सरकार इसीलिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दे रही है,जिससे निर्धनता का नाम मिट सके।

    साथ ही पिंकू पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि कांडी अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।इस अस्पताल में बहुत सारी कमियां हैं।अच्छे चिकित्सक की व्यवस्था अनिवार्य है। मौके पर-जिला परिषद-हसन रजवार,मुखिया-गीता देवी,मुखिया पति-लालेश्वर सिंह,बीडीसी-कमला देवी,स्वयं सेवक-सूनन्द कुमार,मुरारी पासवान,ओमप्रकाश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

  • प्रखण्ड परिसर में शास्त्री जी व गांधी जी की मनाई गई जयंती,निकाला गया पद यात्रा

    [object Promise]

    विवेक चौबे

    झारखंड ,कांडी-प्रखण्ड परिसर में लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी दोनों की जयंती मनाई गई।बीडीओ-गुलाम समदानी,प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे व प्रखण्ड प्रमुख पति-पिंकू पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से शास्त्री जी व गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पण कर,दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाई गई।

    इस जयंती के अवसर पर बीडीओ-गुलाम समदानी की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर पद यात्रा निकाला गया।

    पद यात्रा प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर अमर शहीद जगदेव चौक तक निकाला गया।मौके पर-प्रखण्ड के पदाधिकारी व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।