Category: state-news

  • कांडी : अगस्त महीने का नहीं मिला राशन,कोई उठाया आवाज तो कट जाएगा सदा के लिए राशन,लाभुकों में आक्रोश

    [object Promise]

    संवाददता-विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चटनियां पंचायत के ग्राम घोड़दाग़ की समस्या बड़ी जटिल समस्या है। यहाँ के ग्रमीणों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व खधापूर्ती मंत्री को एक आवेदन लिखा।हस्त लिखित आवेदन के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त महीने का राशन कार्डधारी लोगों के बीच वितरण नहीं किया गया।

    इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा है। लाभुकों ने जानकारी देते हुए कहा कि अक्षयबर विश्वकर्मा,लाइसेंस नम्बर-80/92 सस्पेंड हो गए थे।
    जिस कारण लाभुकों के राशन पाना महिला सहायता समूह- लाइसेंस नम्बर-31/11 के पास राशन स्थानांतरण हो गया था।पाना सहायता समूह के दुकानदार द्वारा अगस्त महीने का राशन नहीं दिया गया। पाना सहायता समूह के दुकानदार कहते हैं कि अक्षयबर विश्वकर्मा के पास मिलेगा।अक्षयबर विश्वकर्मा का कहना है कि वहां मिलेगा जाकर लीजिए।

    दोनों के पास लाभुक गए। दोनों राशन वितरण के दुकानदार कहते हैं कि उनके पास मिलेगा तो उनके पास।इस प्रकार लगभग 30 से 35 लाभुकों को अगस्त के राशन नहीं मिला है।लाभुकों को समझ नहीं आ रहा कि लाभुक को राशन कहाँ प्राप्त होगा।इसी प्रकार लाभुकों ने 2016 में राशन महीने -महीना नहीं देने के संबंध में उठाया आवाज तो कई लोगों के राशन मिलने बंद हो गए।कई राशन वंचित लाभुकों ने 2016 से प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काटते -काटते परेशान हो गए।इस संबंध में एसडीओ को भी लाभ कों ने लिखित आवेदन भी दिए थे।राशन मिलना अब तक बंद रहा।

    2016 से अभी तक जिनको राशन मिलना बंद है उसमें 8 लाभुक इस प्रकार हैं-लालो देवी,सुनीता देवी,फुलपतिया देवी,शाकुंतला देवी,बेबी देवी,उषा देवी,रीना देवी,किरण देवी ।फिर इस वर्ष के अगस्त महीने के राशन कुछ लोगों को दिए भी गए ,जबकि 30 से 35 लाभुकों को नहीं मिला राशन।राशन मांगने पर डीलर बोलते हैं कि ज्यादा बोलोगे तो राशन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।इस प्रकार की कुछ धमकियां भी दी जाती हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त दोनों डीलरों का दुकान केवल राशन वितरण के दौरान ही खुलता है, चूंकि दोनों डीलर इस गांव के निवासी नहीं हैं।किसी प्रकार की समस्या को लेकर डीलर से वार्तालाप करने से भी लाभुक दूर रह रहे हैं।

     

    लाभुकों ने कहा कि अगस्त महीने का राशन दिलाया जाए,जिससे हम गरीब मजदूरों का कुछ सहारा मिले।साथ हीं 8 लाभुक जो 2016 से वंचित हैं,उनका राशन चालू कराया जाए।बताते चलें कि यह खबर पढ़ कर जान ही गए होंगे कि प्रखण्ड से जिला तक का दरवाजा लाभुकों द्वारा खटखटाया गया,किन्तु कोई असर नहीं दिखा।इसे आप पदाधिकारी की लापरवाही नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।गरीब भूख से तड़पता रहे पदाधिकारी मौन धारण कर गरीबों की दयनीय स्थिति को देखते रहें।

    मौके पर-गीता देवी,कुंती देवी,बासमती देवी,माना कुँवर,कलावती देवी,रविन्द्र ठाकुर,नंदू यादव ,कुंती देवी,गीता देवी,कसलेश्वरी कुँवर,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • सभी डीलर अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर हो रहे आंदोलन में हैं शामिल

    [object Promise]

    By विवेक चौबे

    झारखंड (कांडी) : ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को गढ़वा जिला के कई जनप्रणाली दूकानदार जिला अध्यक्ष कामेश्वर दुबे के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में दिल्ली के जन्तर मन्तर पर हो रहे आंदोलन में शामिल हैं । इस बात की जानकारी दिल्ली से फोन पर देते हुए गढ़वा जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कामेश्वर दुबे ने बताया कि पूरे भारत देश के डीलर ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि डीलर एसोसिएशन की मांगों में सभी डीलरों को 30 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय देने , 250 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देने व डीबीटी व्यवस्था को समाप्त करने सहित अन्य मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि आंदोलन में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला से सौ से अधिक डीलर व जनवितरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आंदोलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि पूरे देश से हजारों की संख्या में डीलर आंदोलन में शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि आज की संख्या को देखकर सरकार हमारी मांग मानने पर बाध्य हो जायेगी। गढ़वा जिला से आंदोलन में शामिल डीलरों में ब्रजमोहन मिश्रा, रघुनाथ प्रसाद, विमला देवी, मीना देवी, प्रमोद सिंह, अशोक उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल हैं।

  • Crime : सरेशाम AK-47 से भूना पूर्व मेयर समीर कुमार को ड्राईवर सहित

    [object Promise]

    पटना. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रविवार को मुजफ्फरपुर में दो लोगों की हत्या सनसनी फैल गई है. दरअसल अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार सिंह समेत दो लोगों को बनारस बैंक चौक के पास सरेशाम AK-47 से भून डाला. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. अपराधियों ने उनके कार पर गोलियों की बौझार कर दी. वहीं, इस घटना में समीर कुमार के ड्राइवर की भी मौत हो गई है.

    मिली जानकारी के मुताबिक समीर कुमार सिंह अपनी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड कार से अपने घर लौट रहे थे. तभी बनारस बैंक चौक के पास AK-47 से लैस बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गाड़ी के सामने से हुई ब्रस्ट फायर में पूरी गाड़ी छलनी हो गई.

    घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घटना वाली जगह से 6 कारतूस मिले हैं और करीब 17-18 राउंड फायर किए गए हैं.

    खुलासा : अनूप जलोटा पर एक टीवी ऐक्ट्रेस ने लगाया सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप !

  • मैं करता हुं प्यार नहीं मानूँगा कभी हार……

    [object Promise]

    झारखंड (कांडी) -प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- पंचायत बलियारी के बरवाडीह टोला में मुन्ना अंसारी की लड़की- गुलबा खातून ने ग्राम-सुआ ,थाना मेंदीनीनगर, जिला पलामू निवासी मोहम्मद खलील शेख के साथ पिछले कई महीनों से दोनों के बीच प्यार चल रहा था।

    दिनांक- 24 .9.18 को हंसी-खुशी के साथ दोनों पक्ष ने निकाह के लिए राजी हो गए।

    जिसमें पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों-पंचायत मुखिया पति -सत्येंद्र शाह, पंचायत समिति सदस्य- आशिक अंसारी सहित कई लोगों के समक्ष निकाह कराया गया।

    लड़की से पूछे जाने पर बोली कि मैं हंसी- खुशी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कर रही हूं।

    इसी प्रकार के कुछ अंदाज में लड़के मोहम्मद खलील ने भी अपना बयान दिया।

    बताते चलें कि मोहम्मद खलील ने एक हस्त लिखित पत्र में बयान के रूप में लिखा कि मैं होशो हवास में यह निकाह स्वीकार कर रहा हूँ।हस्तलिखित ब्यान की आवश्यकता थी जिससे कि आगे चल कर कोइ दिक्कत नहीं हो।

    साथ ही बंधन पत्र में लिखा कि आगे चलकर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद होगा तो मैं खुद जिम्मेवार रहूंगा।

    इस प्रकार प्रतिनिधियों के समक्ष हंसी खुशी के साथ निकाह संपन्न हुआ।

  • बीजेपी : कार्यकर्त्ता महाकुंभ में PM Modi कार्यकर्ताओं को देगें जीत का ये मंत्र !

    [object Promise]

    भोपाल.  BJP  कार्यंकतार्ओंं के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, ये हमारे सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता देश की सेवा के भाव से काम करता है. पीएम ने कहा कि हम दीनदयाल जी का शताब्दी वर्ष कोई बड़े कार्यक्रम कर नहीं बल्कि लोगों की सेवा कर मना रहे हैं. आज हमारी पार्टी की 19 राज्य में सरकार है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के तीन महापुरुषों का नाम लिया और कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं पंडिल दीनदयाल उपाध्याय ने देश की जनता के लिए सोचा. आज उन्हीं के विचारधारा पर काम करने वाले लोग देश की राजनीति में अहम पदों पर कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीनदयाल जी ने देश के अंतिम पंक्ति तक के लोगों की चिंता की.

    पीम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी पार्टी का संगठन काफी मजबूत है, यहां पर कई वर्ष से 25 सितंबर से महाकुंभ का मनाया जाता है. मैं भी पहले बतौर कार्यकर्ता यहां आ चुका हूं. उन्होंने कहा कि इस धरती के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके आशीर्वाद से ही ये पार्टी आगे बढ़ रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कभी भी दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के योगदान को नहीं भूलेगा. हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी-लोहिया-दीनदयाल सभी लोग मंजूर हैं. सबका साथ-सबका विकास सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ये हमारा मार्ग है.

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए. देश पर 50 साल तक शासन करने वाली पार्टी देश में अपना स्थान ढुंढ रही है. आज उनकी स्थिति अच्छी नहीं है तो इसके लिए वे खुद जिम्मेबार हैं. भाजपा के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी हारी लेकिन हमने संकल्प के साथ आगे बढ़ा और आज देश के अधिकतर भागों में हमारा डंका बज रहा है. कांग्रेस की दुगर्ति यह है कि छोटे दलों के सामने भी हाथ जोड़ रहे हैं. यदि कांग्रेस के लोग आत्मचिंतन किए होते, लोगों के लिए काम किए होते तो आज ऐसी नौबत नहीं आती.

    मोदी ने कहा विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩा है वे देश और समाज को तोडऩे के सिद्धांत पर चुनाव लडऩा चाहते हैं. हम संगठन की शक्ति पर चुनाव लड़ेंगे, उनको उनका सिद्धांत मुबारक पर हम ऐसा नहीं करेंगे. हम धनबल से चुनाव नहीं लड़ेंगे, हम जनबल से चुनाव लड़ेंगे. इसलिए मेरा मंत्र है, मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी मंत्र के आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे. हम गलत नहीं करेंगे न ही गलत रास्ते पर जाएंगे. अपना बूथ मजबूत करेंगे.

  • लमारी में अवैध रूप से संचालित भट्टी के साथ 150 किलो जावा महुआ किया गया नष्ट

    [object Promise]

    By विवेक चौबे

    कांडी -प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम -लमारी में कांडी गढ़वा मुख्य मार्ग पर दिन रात भट्ठी चलता रहता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ से निर्मित देशी शराब कई चूल्हे जलाकर तैयार किया जाता था ।

    काफी संख्या में पियकड़ो की बड़ी जमात जमी रहती थी।जिससे आसपास के कई घरों की उजड़ने की नौबत भी आ गयी थी ।शराब पीने को लेकर घरों में परिवारों के साथ झगड़ा झंझट भी हुआ करता था। इस अबैध संचालित भट्टी के संबंध में ग्रामीणों के द्वारा कांडी थाना को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी- विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।

    इस छापेमारी अभियान में लगभग 150 किलो जावा महुआ,सभी उपकरण,चूल्हे आदि को पुलिस के द्वारा नष्ट कर दिया गया।थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह ने कहा कि गांव में जितने भी झगड़े झंझट होते हैं इन सबका जड़ शराब ही है। शराब को लेकर अत्यधिक मामले थाना पर आते हैं।

    विजय सिंह ने कहा कि हमारा सोच, फर्ज व कर्तव्य है कि जितने भी अबैध भठियां चल रही हैं उनको जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए बंद कर दिए जाएंगे।साथ ही कहा कि तब तक अभियान जारी रहेगा जबतक पूर्ण रूप से कांडी प्रखण्ड अबैध शराब से मुक्त न हो जाए।

    विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दारू बनाने वाले में शत्रुघ्न रजवार ,दुखी रजवार, मुखन रजवार ,सिधारी राम ,दीनानाथ रजवार सहित कुछ विधवा के नाम शामिल हैं।बताते चलें कि पुलिस को आने की जानकारी मिलते ही भट्टी संचालक फरार हो चुके थे।किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। मौके पर-रॉबिन्स मुंडारी,चालक-मिथलेश तिवारी सहित कई जवान उपस्थित थे।

  • हरिहरपुर : प्रिंस के अभिभावक ने दिलाया था दाखिला, कर दी गयी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

    [object Promise]

    संवाददाता-विवेक चौबे

    हरिहरपुर- ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत के एक अत्यंत निर्धन व्यक्ति -शंभू शर्मा ने अपने पुत्र प्रिंस शर्मा का दाखिला 28.07.2016 को रुड़की इंजिनीयरींग एंड टेकनालॉजी शामली,कैराना उत्तर प्रदेश में कराया था। दाखिला के बाद माता – पिता तथा रिस्तेदारो से केवल फोन के हीं माध्यम से बात हो पाती थी । पर दाखिला को केवल एक माह पन्द्रह दिन ही हूए थे कि 13.09.2016 को जब प्रिंस की मां -उषा शर्मा ने फोन किया तो प्रिंस की जगह कॉलेज से यह कहा गया की आपके पुत्र की मृत्यु यमुना नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गई है। उसके बाद तो परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टुट पड़ा।

    ईधर मृतक प्रिंस शर्मा के शव को लेने के लिए परिवार के तरफ से भतीजा गोविंद शर्मा एवं दामाद चदंन शर्मा गये। बताते चले की कॉलेज के जानकारीयों के अनुसार 13.09.2016 को दो लड़के पहला प्रिंस शर्मा गढ़वा व दुसरा किशन कुमार खरसावां की मृत्यु यमुना नदी में नहाने के क्रम में हो गई थी। लेकिन प्रिंस शर्मा के माता – पिता इस घटना को मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके पुत्र की मृत्यु नदी में डूबने से हूई है। शंभू शर्मा के पुत्र -प्रिंस के हॉस्टल के आउट और इन टाइमिंग रजिस्टर पर हस्ताक्षर के आधार पर पुत्र की हत्या की आशंका जताया जा रहा है, क्योंकी 13.09.2016 को आउट टाइम पर 11:00 बजे तथा इनटाइम पर 5:30 शाम को हस्ताक्षर है ।

    इसी आधार पर माता पिता का कहना है कि जब हमारे पुत्र की मृत्यु दोपहर 2:30 बजे हूई है तो उसी शाम को 5:30 बजे हस्ताक्षर कैसे हूई है।प्रिंस के माता – पिता न्याय पाने हेतू कई जगहों पर गुहार लगा चूके हैं ,लेकिन उन्हें उचित न्याय नहीं मील पा रहा है । यह खबर कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशीत हो चुकी है । प्रिंस के अभिभावक उपायुक्त गढ़वा ( नेहा अरोड़ा ) , उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री -योगी आदित्य नाथ तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार तक के दरवाजों को खटखटा चूके,लेकिन उन्हे न्याय नहीं मीला ।

    अब देखना यह है कि प्रिंस के माता – पिता को अंत तक न्याय मीलता है अथवा नहीं।

  • गुस्साई भीड़ ने बेदला रेलवे स्टेशन पर लगा दी आग

    [object Promise]

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में नाराज भीड़ ने स्टेशन में आग लगा दी. पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के आंदोलन के चलते लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को ट्रेन रद्द होने से नाराज गुस्साई भीड़ ने बेदला रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी.

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को काबू करने का प्रयास तेज कर दिया है. इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचन नहीं है.

    वैसे स्टेशन प्रबंधन ने बताया कि आग के कारण कई महत्वपूर्ण उपकरण जल गए हैं. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज की ओर से रेल रोको आंदोलन चल रहा है.

    विश्वविद्यालय स्तर तक ओलिचकी लिपी को मान्यता दिए जाने और बड़ी संख्या में संथाली भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षकों के तबादले पर रोक लगाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आदिवासियों का आंदोलन चल रहा है. आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, तो कई के रूट में परिवर्तन कर दिया गया है.

    मंगलवार को ट्रेनें रद्द होने से नाराज भीड़ ने बेलदा रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी. रेलवे स्टेशन पर आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया गया था.

  • रिश्वत की शिकायत पर 20 सूत्री अध्यक्ष ने लगाई फटकार

    [object Promise]

    अनियमितता बरते जाने पर बख्सा नहीं जाएगा-रामला दुबे

    विवेक चौबे

    झारखण्ड (कांडी) । बताते चलें कि दिनांक- 27/9/18को कांडी प्रखण्ड अंतर्गत मनरेगा संबंधी लाभुकों के शिकायत गाय शेड, समतलीकरण, जॉव बनवाने में रिश्वत का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरों का भुगतान नहीं होना आदि भी शामिल है। प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने उक्त शिकायत पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी-सोनू कुमार को कड़ी फटकार लगाई । साथ ही श्री दुबे ने निर्देश दिया कि मनरेगा अधिनियम के तहत कार्यों का निष्पादन रोजगार सेवक करें।मनरेगा में बिचौलिए का कोई जगह नहीं होना चाहिए।

    साथ ही कहा कि काम मांगने वाले मजदूरों को काम दिया जाए व पूर्ण रूप से निर्मित गाय शेड का भुगतान अविलंब किया जाए।मनरेगा में रोजगार से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो जगह खाली करें।दूसरे रोजगार सेवक के माध्यम से कार्य कराया जाए।साथ ही श्री दुबे ने कहा कि अनियमितता बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • जिला परिषद के द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया छात्रवृत्ति का पैसा

    [object Promise]

    By विवेक चौबे

    कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनियां में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के बीच छात्रवृति वितरण किया गया।छात्रवृति वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद -हसन रजवार शामिल थे। बताते चलें कि हसन रजवार के द्वारा लगभग 49 विद्यार्थीयों को 500 रु प्रति बच्चा को वितरण किया गया। हसन रजवार ने छात्रवृति वितरण के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिदिन व समय से विद्यालय पहुंचने को कहा।साथ ही कहा कि पढ़ाई-लिखाई ठीक से मन लगाकर करें।समय को बर्बाद न करें।

    बच्चों को समझाया कि सरकार के द्वारा आप सबों पैसा,ड्रेस एवं भोजन मिल रहा है क्योंकि आप सब रोज स्कूल आयें और मन लगा कर पढ़ें। साथ ही हसन रजवार ने शिक्षकों को भी कहा कि नियमित समय से विद्यालय पहुंचें और विद्यार्थियों के पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने को कहा। कहा कि कोई लापरवाही न बरती जाए। मौके पर-अध्यक्ष-सत्येन्द्र राम,सचिव-सुरेंद्र प्रसाद साहू,शिक्षक-सुखदेव प्रजापति,रूपलाल प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।