Category: state-news

  • 43 साल के MLA की होने वाली 23 साल की दुल्हन, ब्वॉयफ्रेंड के संग भागी

    [object Promise]

    तमिलनाडु.। एआईएडीएमके विधायक इस्वरण की 12 सितंबर को शादी होने वाली थी. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन 8 दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई. मामला तमिलनाडु के इरोड जिले का है. ।

    43 साल के विधायक का 23 साल की एमसीए ग्रेजुएट लड़की से रिश्ता तय हुआ था और 12 सितंबर को उनकी शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही लड़की शनिवार रात को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.।

    खबर के मुताबिक इस विवाह में सीएम पलानीस्वामी भी शामिल होने वाले थे, साथ में डिप्टी सीएम और स्पीकर को भी इन्वीटेशन भेजा गया था लेकिन अब विधायक ने शादी कैंसिल कर दी है. दुल्हन की मां ने कडाथुर पुलिस स्टेशन में बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया है।
    दुल्हन की मां पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने कहा कि वह अपनी बहन के घर जा रही है लेकिन वह वहां नहीं पहुंची. जिसके बाद उसको सभी रिश्तेदारों के घर भी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली।

    लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी, शायद वह उसके साथ न चली गई हो. पुलिस ने मामला दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.।

  • कश्मीर में पत्थरबाजी करती लड़कियां को भारतीय सेना पकड़ती है, फिर उनके साथ सैनिक ऐसा काम करते हैं कि आपके खड़े हो जायेंगे रोंगटे !!

    [object Promise]

     

    जम्मू/कश्मीर। भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर और रहेगा। पिछले कई सालों से कश्मीर लगातार जलता हुआ ही हम लोगों को नजर आता है। कश्मीर में पाक द्वारा पोषित आतंकवादी में लगातार इजाफा हो रहा हैं अब वहां के युवाओं को इसमें पाक ने शामिल कर उन्हें आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहा है।

    यही नहीं वहां की भोली भली लड़कियों को पत्थरबाजी का प्रशिक्षण और पैसों के सहारे भारतीय सैनिकों पत्थरबाजी करवा रहा है। पत्थरबाजी भारतीय सेना और सरकार के लिए मुश्किल का काम बनकर रह गई है। लगातार पत्थरबाजी कर रहे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और सेना को उनसे मुकाबला करने के लिए पूरी छूट नहीं मिलती है. सेना न तो गोली चला सकती है और ना ही सामने से पत्थर मार रहे लोगों को पत्थर मार सकती है।

    [object Promise]
    indian-army-in-kashmir 1

    ऐसे भारतीय सेना के पास सिर्फ और सिर्फ इन लोगों को शांत करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है. कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि सेना को कोई कार्यवाही करनी पड़ती है लेकिन अब भारतीय सेना के सामने जो एक सबसे बड़ी मुश्किल है ।

    वह यही है कि जो लड़कियां कश्मीर में पत्थरबाजी कर रही होती है उनको किस तरीके से रोका जाए. आइये आपको बताते हैं कि किस तरीके से भारतीय लड़कियों को रोकने का काम कर रही है।

    [object Promise]
    ndian-army-in-kashmir-4

    ऐसा कई बार हुआ है कि सेना अगर लड़कियों को गिरफ्तार करती है तो भारतीय संविधान और कानून की अनुमति नहीं देता है. इसलिए भारतीय सेना लड़कियों के ऊपर कारवाई करने से बचती है. यदि लड़कियों को पीटते हुए मीडिया में कोई फोटो आ जाए तो निश्चित रुप से लोग अपनी छाती पीटने लग जाएंगे लेकिन यह लड़कियां किस तरीके से सेना के ऊपर पत्थर बरसाती है इसके ऊपर कोई ध्यान नहीं देता है. लड़कियों को पैसे मिल रहे हैं और वह पत्थरबाजी करती हैं.।

    [object Promise]
    ndian-army-in-kashmir-4

    सेना इन लड़कियों को आराम से समझाती है। सेना अगर इन लड़कियों को पकड़ती है तो वह इनको आराम से समझाती है और यह बताती है कि वह जो काम कर रही है बिल्कुल गलत है.। पैसा लेकर देश से गद्दारी करना सही नहीं है. तुम अगर सेना के ऊपर पत्थरबाजी करोगी तो इससे उनका पूरा करियर खराब हो जाएगा।

    [object Promise]
    indian-army-in-kashmir-

    इसके बाद इन लड़कियों को उनके मां-बाप के हवाले किया जाता है. इनके घर का पता लेकर उनके घर से लड़कियों के माता-पिता को बुलाया जाता है और उनको यह दिखाया जाता है कि किस तरीके से यह सेना के ऊपर पत्थरबाजी कर रही है।

     

  • जानिये, एक किसान ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी में बांटी ‘सोने की मिठाई’ !

    [object Promise]

    पुणे. सोने-चांदी के गहने पहनने का शौक केवल महिलाओं में नहीं होता, बल्कि इन दिनों युवाओं और आर्थिक रूप से समक्ष लोगों को भी सोने से लदे हुए देखा जा सकता है. लेकिन क्या सोने की मिठाई के बारे में आपने कभी सुना है? एक किसान ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी में ऐसा ही अजूबा किया है और सभी का मुंह मीठा करने के लिए सोने की मिठाई बांटी है. मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के धायरी का है. यहां रहने वाले किसान सुरेश पोकले को महंगी गाड़ी खरीदने का शौक है. इस शौक को पूरा करने के लिए सुरेश पोकले ने इस बार एक करोड 12 लाख रुपए खर्च कर जगुआर कार खरीदी है.

    [object Promise]
    कार खरीदने के बाद पूरे गांव में सोने की मिठाई …

    पोकले परिवार के कार खरीदने के साथ ही इसकी खुशी में बांटी गई मिठाई भी पुणे में चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, महंगी कार खरीदने का सेलिब्रेशन भी जोरदार तरीके से हुआ. इसके लिए पोकले परिवार ने सोने से मिठाई तैयार करके अपने रिश्तेदारों और परिचितों का मुंह मीठा करवाया. इसके लिए पुणे के प्रसिद्ध काका हलवाई से सोने का वर्क लगी मिठाई तैयार करवाई गई. इस मिठाई की कीमत सात हजार रुपए प्रति किलो है. सुरेश पोकले कहते है कि उन्होंने एक टीवी सीरियल में एक बहन द्वारा भाई को मिठाई खिलाते हुए देखा था, उन्हें इसी टीवी सीरियल को देखकर ऐसी मिठाई तैयार कराने की प्रेरणा मिली. इसके लिए काका हलवाई के संचालक अविनाश गाडवे से संपर्क किया और उनके सामने ऐसी मिठाई तैयार करने के लिए कहा था, जो अब तक कभी किसी ने तैयार नहीं की हो.

    काका हलवाई के संचालक अविनाश गाडवे कहते हैं, ‘सुरेश पोकले मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने जगुआर गाड़ी खरीदने पर हमने ऐसी मिठाई तैयारी की, जो अब तक कभी नहीं बनी थी. इसके लिए हमने सोने की मिठाई तैयार की. इससे पहले हमने उन्हें ड्रायफ्रूट और मलाई से तैयार महंगी मिठाइयों का आइडिया दिया था, लेकिन उन्हें कुछ अलग हटकर चाहिए था. इसके लिए ड्रायफ्रूट के साथ सोने के वर्क से सजी मिठाई तैयार की गई’

  • पुलिस की लापरवाही : महिला हेड कॉन्स्टेबल से बार-बार रेप, 6 बार अबॉर्शन, अब फिर प्रेगनेंट

    [object Promise]

    पलवल । 4 साल से गैंगरेप का शिकार हो रही हेड कॉन्स्टेबल ने रविवार को महिला आयोग की टीम को अपने साथ हुई बर्बरता की आपबीती सुनाई। हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि चाकू की नोक पर उससे रेप किया जाता। दरिंदों से से बचने के लिए वह बार-बार मकान बदलती, लेकिन हर बार उसे ढूंढकर रेप करते और चले जाते। डर की वजह से वह थाने में ही रहने लगी, लेकिन यहां भी महफूज नहीं थी। 6 बार उसका अबॉर्शन डरा-धमका कर करवाया गया। अब वह सातवीं बार डेढ महीने की गर्भवती है।

    बता दें कि हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात महिला की साल 2014 में बस में आते जाते एक शख्स से जान-पहचान हुई थी। उसने मौका पाकर 15 जून को महिला के साथ चाकू की नोक पर रेप किया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर बार-बार गैंगरेप करते रहे। इस बीच जब वह गर्भवती होती तो उसका अबॉर्शन करा दिया जाता। उसकी सैलरी भी वे जबरदस्ती निकलवाकर ले जाते। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता ने हिम्मत करके अब शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

    मानसिक और शरीरिक तौर पर प्रताड़ित पीड़िता 4 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट है। मीडिया में खबर आने के बाद महिला आयोग की टीम रविवार को हॉस्पिटल में पीड़िता से मिलने पहुंची। इस दौरान उसने टीम को अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। साथ ही बताया कि वह डेढ माह की गर्भवती है और सातवीं बार गर्भपात कराना चाहती है।

    पीड़िता के बयान लेने के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज और सदस्य रेणु भाटिया ने बताया कि आरोपी तोषराज फरीदाबाद पुलिस में तैनात है, जबकि जोगेंद्र एक राजनीतिक दल का जिला फरीदाबाद का उपाध्यक्ष है। दोनों को 24 घंटे के अंदर अरेस्ट करने के लिए साउथ रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव को आयोग की तरफ से नोटिस दिया जाएगा। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि शिकायत देने के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जाना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले में महिला आयोग पुलिस को नोटिस जारी कर जबाव मांगेगा।

    डीएसपी रमेश कुमार ने बताया की पीड़िता का जल्द ही अल्ट्रासाउंड कराकर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। अदालत में बयान दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपितों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस मामले में जोगेन्द्र और तोषराज रेप के आरोपी हैं, जबकि प्रीति, पप्पू और नरेंद्र मारपीट, गर्भपात करवाने और पीड़िता की सैलरी को ले जाने के आरोपी हैं।

  • मां ने 9 साल की बेटी का गैंगरेप करवा कर कराई हत्या, भाई भी था शामिल साजिश में

    [object Promise]

    जम्मू । उत्तरी कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में सौतेली मां ने एक बच्ची से गैंग रेप करवा कर हत्या करवा दी और शव को जंगल में फेंकवा दिया। आरोपी महिला और उसके बेटे सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

    एसएसपी बारामुला इम्तियाज मीर के अनुसार नाबालिग लड़की उड़ी क्षेत्र से 23 अगस्त को लापता हो गई। 2 सितंबर रविवार को लड़की का शव जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच की तो और पाया चाकू की नोक पर नाबालिग को अगवा कर गैंग रेप किया गया। उसके बाद उसकी हत्या की गई।

    लड़की की सौतली मां ने खुद चाकू लिया था। मौका-ए-वारदात से चाकू भी बरामद कर लिया गया। सौतेली मां के साथ उसका 14 साल का बेटा भी मौजूद था। उसने अपनी मां का साथ दिया।

    पांच अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की को झाड़ियों में फेंका गया और सभी मौके से फरार हो गए।

    लड़की के शव को ऊपर से अनानास के पेड़ की टहनियां डाल कर ढंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

    बताया जाता है कि महिला के पति ने एक शादी झारखंड की महिला से कर रखी थी और दूसरी शादी कश्मीरी महिला से की। जिस बच्ची की हत्या की गई, वह झारखंड वाली पत्नी की बेटी थी। सौतन से ईर्ष्या के कारण उसने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करवा कर मां की मामता को कलंकित किया।

  • सुनहरा मौका, खरीदिए पेट्रोल-डीजल और पाइए मुफ्त में बाइक-लैपटॉप!

    [object Promise]

    भोपाल। पेट्रोल या डीजल खरीदिए और बाइक, लैपटॉप, एयर कंडिशनर या वॉशिंग मशीन मुफ्त में हासिल करने का सुनहरा मौका पाइए। जी हां, मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप मालिकों ने इस तरह के लुभावने ऑफर दे रखे हैं। अपनी बिक्री को बनाए रखने और कारोबार में टिके रहने के लिए पेट्रोल पंप मालिक यह ऑफर दे रहे हैं।

    बता दें कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगता है, जो कि देशभर में सबसे महंगे राज्यों की श्रेणी में माना जाता है। तेल की कीमत में बड़ा अंतर होने की वजह से ट्रक ऑपरेटर और कमर्शल वीइकल मध्य प्रदेश के बजाए राज्य की सीमा के पार वाले इलाकों में तेल भराने को प्राथमिकता देते हैं। यहां तक कि स्थानीय लोग भी राज्य के पेट्रोल पंपों की बजाए एमपी बॉर्डर के करीब स्थित पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

    ये लुभावने ऑफर दे रहे हैं पेट्रोल पंप मालिक
    उन्होंने साथ ही कहा,  5 हजार लीटर तेल खरीदने पर मोबाइल, साइकल और कलाई घड़ी का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, 15 हजार लीटर खरीदने पर अलमारी, सोफा सेट या 100 ग्राम सिल्वर कॉइन का ऑफर है। 25 हजार लीटर डीजल खरीदने पर ग्राहकों को ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, 50 हजार लीटर डीजल पर स्प्लिट एसी या लैपटॉप और 1 लाख लीटर डीजल खरीदने पर हम स्कूटर या मोटरसाइकल का ऑफर दे रहे हैं।

    उनका कहना है कि नए ऑफर के बाद बिक्री में इजाफा हुआ है। छूट हासिल करने के लिए ड्राइवर 100 लीटर पेट्रोल खरीद रहे हैं। एक पेट्रोल पंप मालिक मनोज अरोड़ा का कहना है , श्शिवपुरी और अशोकनगर जैसे सीमावर्ती जिलों के 125 पेट्रोल पंप मालिक डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर का अंतर होने की वजह से मुश्किल में हैं।

  • Facebook पर महिला को प्रेम जाल में फसाया,फिर गोमांस खिलाकर धर्मांतरण किया

    [object Promise]

    रामपुर/जालंधर। उत्‍तर प्रदेश के रामपुर के एक युवक ने फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर जालंधर की एक महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए महिला से फेसबुक पर दोस्‍ती कर ली और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे रामपुर बुला लिया और तीन-चार दोस्‍तों के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसने उसे जबरन गोमांस खिलाया और धर्मांतरण कराने की कोशिश की। वहां हिंदू संगठनों के सदस्‍यों को इस बारे में पता चल जाने पर उन्‍होंने महिला को मुक्‍त कराया।

    जालंधर की इस महिला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपित को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर रामपुर के तीन बत्ती चौराहे पर चाय की एक दुकान पर बैठी महिला को रोता देख लोगों की भीड़ लग गई। पूछने पर महिला ने बताया कि वह पंजाब के जालंधर की रहने वाली है। उसका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। उसी दौरान फेसबुक पर 31 दिसंबर 2016 को हिंदूू युवक के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया।

    महिला ने बताया कि इसके बाद दोनों की फेसबुक पर चैटिंग होने लगी और युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन युवक ने उसे झांसा देकर रामपुर बुला लिया। यहां आने पर वह उसे एक होटल में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिला दीं। इसके बाद वह बेसुध हो गई जो युवक ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।

    महिला ने बताया कि इसके बाद युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उससे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसे पीटा और जबरन उसे गोमांस खिलाया। इसके बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर पंजाब में जालंधर अपने घर आ गई।

    महिला ने बताया कि वह जालंधर अपने घर लौट आई तो आरोपित फोन पर लगातार उसे दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का धमकी देता रहा। युवक के ब्लैकमेल कर दोबारा बुलाने पर महिला शनिवार को दोबारा रामपुर पहुंची। युवक उसे लेकर मिलक आ गए। वह व उसके साथी उसे किसी और के हाथ बेचने की साजिश रच रहे थे। उसने विरोध किया तो युवक व उसके साथियों ने उसका मोबाइल और 2400 रुपये छीन लिए। इसके बाद वे एक दुकान पर बैठा कर चले गए।

    हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने पकड़वाया आरोपित काे

    मामले की जानकारी होेने पर हिंदूू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और महिला को कोतवाली थाने ले गए। पीड़िता ने तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चाय की दुकान पर पहुंची। इसी दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा तो पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। सीओ नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक रामपुर के भैंसोड़ी का है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • खुलासा: बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंग रेप, प्रिंसिपल, डायरेक्टर समेत नौ अरेस्ट, पढ़े पूरी स्टोरी !

    [object Promise]

    देहरादून । यह घटना सहसपुर इलाके के भाऊवाला स्थित स्कूल में बीती 14 अगस्त को हुई। यहां इंटर में पढ़ने वाले दो व हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। छात्रा स्कूल में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई।

    दून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड बोर्डिंग स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा से न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात कराने का भी प्रयास हुआ। मामले में सहसपुर पुलिस ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित चारों छात्रों के अलावा प्रकरण को दबाने की कोशिश के आरोप में स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण की टीम भी स्कूल पहुंची और छात्रा व उसके अभिभावकों से मिली।

    इसके बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई में अब तक आरोपित छात्रों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, दीपक की पत्नी तन्नू व आया मंजू शामिल हैं। इन लोगों पर छात्रा को डराने-धमकाने और गर्भपात कराने की कोशिश करने का आरोप है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    गैंगरेप के सभी आरोपित छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिन्हें मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करते हुए अन्य आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही मंगलवार को ही पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा। बड़ी बहन ने स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद छात्रा को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद प्रबंधन मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया और छात्रा का गर्भपात कराने की भी कोशिश हुई।

    इस बीच छात्रा ने दून में रह रही अपनी चाची को यह बात बता दी। रविवार को दून पहुंचे छात्रा के परिजनों ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को मामले की जाकनारी दी। साथ ही बताया कि स्कूल प्रबंधन उनकी मदद नहीं कर रहा है।

  • VIDEO : राहुल गांधी ने सड़क किनारे स्टाल पर चाय पी, खाए भजिए और फिर मारी आंख

    [object Promise]

    भोपाल   मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में उतर गए हैं। इसका आगाज राहुल ने भोपाल में रोड शो के साथ किया है। अपने रोड शो के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब रोशनपुरा के पास से गुजर रहे थे। तब उन्होंने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से चाय पीने की इच्छा जाहिर की। इस पर कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी के काफिले को राजू टी स्टाल पर रुकवाया।यहां बेहद सहज होकर राहुल गांधी और अन्य सभी नेताओं ने चाय पी। नेताओं ने न केवल चाय की चुस्कियां ली लेकिन यहां भजिए और पकौड़ों का आनंद भी लिया।

    इस दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी और अन्य नेता भी मौजूद थे। राजू टी स्टाल पर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं के लिए स्पेशल चाय बनाई गई। राहुल ने चाय पीकर उसकी तारीफ भी की। चाय पीने के दौरान राहुल अन्य नेताओं से बातचीत करते रहे, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी भी लेते रहे। वहां पर उनके समर्थकों के साथ साथ उनके  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इस पूरे घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खास बात यह है कि इसमें राहुल गांधी एक बार फिर से आंख मारते हुए दिखाई दे रहे है।

     

  • पतीला में मुहर्रम के अवसर पर हुआ खेल का आयोजन

    [object Promise]

    संवाददता – विवेक चौबे

    काण्डी I प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- पतीला में मुहर्रम के शुभ अवसर पर सोनपुरा नामक कर्बला के मैदान मे खेल का आयोजन किया गया।बलियारी पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने फीता काट कर खेल को प्रारम्भ किया।

    इस खेल में कई भयानक व खतनाक खेल का प्रदर्शन किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ी बाहर से मंगाए गए थे।

    लाठी-डंडे के खेल,तलवार के खेल,शरीर पर ट्यूबलाइट तोड़ना कई खतरनाक खेल के साथ साथ खिलाड़ी के शरीर पर ट्रेक्टर चढ़ा देना, जैसे कई खतरनाक खेल देखने को मिले।सैकड़ों लोगों ने इस खेल को देखकर प्रसन्न हो रहे थे।

    मुख्य अतिथि के रूप में कोंग्रेस अध्यक्ष-बड़ू दुबे, काण्डी थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख पति -पिंकु पाण्डेय,जिला परिषद-हसन रजवार, सहित अन्य लोग शामिल रहे।थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह इस खेल आयोजन के शुभ अवसर पर अपने दल बल के साथ तैनात रहे,ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न घटे व खेल आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।

    विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दो समुदायों में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं देखा गया।बड़े ही सौहार्द्रपूर्ण भाव व भाई चारा के साथ खेल सम्पन्न हुआ।हिन्दु व इस्लाम दोनो समुदाय के लोग मौजुद रहे।

    मौके पर-इदरीश हाश्मी, शौकत अंसारी,बीडीसी-आशिक हुसैन,मुखिया पति-सत्येंद्र साव सहित सैकड़ों गणमान्य व दर्शक उपस्थित थे।