Category: state-news

  • पांच किसानों ने किया 30 करोड़ का घोटाला, भाग गये विदेश, पढ़े पूरी स्टोरी !

    [object Promise]

    देहरादून. उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के नाम पर कुछ किसानों ने बैक डेट में लैंड यूज बदलवाया और मुआवजे के 30 करोड़ रुपये लेकर कनाडा भाग गए जिसके बाद अब पुलिस इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी कर रही है.

    उत्तराखंड के सबसे बड़े और बहुचर्चित एनएच-74 मुआवजा घोटाले की जांच जहां अब अंतिम चरण में है वहीं इस घोटाले में जमीन का लैंड यूज बैक डेट में बदलवाकर 30 करोड़ रुपये का मुआवजा हड़पने वाले जसपुर के पांच किसान विदेश भाग गए हैं. एसआईटी को उनके कनाडा भागने का अंदेशा है. जांच में पुष्टि होने पर एसआईटी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी में है.

    उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर में सामने आये 400 करोड़ से अधिक के एनएच-74 मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान एसआईटी को काशीपुर और जसपुर तहसील की जांच में पता चला था कि किसानों ने अफसरों की मिलीभगत से बैक डेट में करोड़ों का मुआवजा बटोरा. एसआईटी ने जसपुर और काशीपुर तहसील के ऐसे आठ काश्तकार चिह्नित किए थे. एसआईटी अफसरों के मुताबिक जसपुर तहसील के पांच किसानों ने कृषि भूमि को बैक डेट में 143 कराकर अकृषि के तहत करीब तीस करोड़ रुपये मुआवजा ले लिया.

    ऊधमसिंहनगर के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी सूत्रों के मुताबिक किसान विदेश भागे जाने की पुष्टि कर रहे हैं. एसआइटी इन सभी किसानों के पासपोर्ट को खगाले जा रही है जिसके बाद सभी भागे किसानों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है.

  • शिवपुरी में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने आए 12 लोग झरने में बहे, लगभग दर्जन भर लोग अभी भी फंसे, बचाव जारी ,देखें विडियो !!

    [object Promise]

    शिवपुरी। MP के शिवपुरी में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र स्थित सुल्तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। 15 अगस्त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्घ्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे।

    इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे। शाम सवा सात बजे खबर लिखे जाने तक ये स्थिति है कि मौके पर लगातार बारिश हो रही है। अंधेरा भी घिर चला है। इसके चलते हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट करने में problem आ रही है।  सुल्तानगढ़ झरने पर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा 7.00 बजे से बचाव कार किया जा रहा है जिसमें हेलीकॉप्टर की मदद से यह कार्य किया जा रहा है।

    साथ ही 30 लोगों की बहने की आशंका जताई जा रही है। इसमें दो लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है और 11 लापता है और 5 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए। अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है।

    ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने घटना की सूचना मिलते ही तत्घ्काल अपने स्घ्तर पर कुछ गोताखोरों को बुलाया है। इन गोताखोरों से उम्घ्मीद की जा रही है कि वे चट्टान पर फंसे हुए लोगों को निकाल लें। यहां मुख्घ्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसा है।

    शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस चट्टान को पानी छूकर बहने लगा है। जलप्रपात करीब सौ फीट गहरा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है लेकिन दल अभी योजना बना रहा है।

  • Papa के 46 लाख रुपये Friendship Day पर बांट दिये दोस्तों में, जानिये क्या थी वजह

    [object Promise]

    जबलपुर । पिछले हफ्ते दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने दोस्तों को खास उपहार भी दिए। लेकिन मध्य प्रदेश में एक 10वीं के छात्र ने जो किया उस सुन कर सब हैरान रह गए। जबलपुर जिले में फ्रेंडशिप डे के दिन एक छात्र ने अपने पिता के 46 लाख रुपये चुराकर स्कूल के दोस्तों में बांट दिए।

    छात्र ने दिहाड़ी मजदूरी करने वाले दोस्त को सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये दिए। वहीं होमवर्क करने वाले एक क्लासमेट को तीन लाख रुपये दिए। इतना ही नहीं छात्र ने स्कूल और कोचिंग में अपने साथ पढ़ने वाले 35 साथियों को स्मार्टफोन्स दिलाए तो, कईयों को चांदी की चेन गिफ्ट की। कहा जा रहा है कि छात्र के एक दोस्त ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है।

    छात्र के पिता पेशे से बिल्डर हैं। बिल्डर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उसकी अलमारी से 60 लाख रुपये गायब हो गए हैं। उसने हाल ही में हुए एक सेल से मिले 60 लाख रुपये अलमारी में रखे थे। पैसे गायब होने का पता चलते ही वह पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस को चोरी जैसा कुछ भी मामला नहीं लगा।

    इसके बाद जांच में पता चला कि बिल्डर के बेटे ने कैश निकालकर अपने दोस्तों और जरुरतमंद लोगों में बांट दिए। इसके बाद छात्र के पिता ने पुलिस को एक लिस्ट दी जिसके आधार पर पुलिस सभी छात्रों से संपर्क करने की कोशिश में लगी है। अभी तक पुलिस ने 15 लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं। वहीं, दिहाड़ी मजदूर का बेटा पैसो मिलने के बाद से गायब है। ज्यादा रकम पाने वाले पांच स्टूडेंट्स के पैरंट्स को बुलाकर पांच दिन में पैसे वापस करने को कहा गया है।

    एसआई बीएस तोमर ने कहा कि हमने अब तक 15 लाख रुपये रिकवर किए हैं और बाकी के लिए कोशिश जारी है। 15 लाख पाकर एक दिन में अमीर हुए स्टूडेंट पर उन्होंने कहा, हम उसकी तलाश कर रहे हैं और उसने अभिभावकों से पैसे वापस करने को कहा गया है। सभी छात्रों के नाबालिग होने के चलते कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

  • विवादों में घिरा पटना का शेल्टर होम, दो युवतियों की संधिग्ध मौत, प्रशासन को खबर नहीं !

    [object Promise]

    पटना । बालिका गृह कांड की गूंज अभी थमी नहीं है कि पटना के आसरा शेल्टर होम में बड़ी घटना हो गई है। इस शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत हो गई, लेकिन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब उसका मेडिकल बोर्ड का गठन कर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

    यह वही शेल्टर होम है, जहां की चार युवतियों ने ग्रिल काटकर भागने की कोशिश की थी। उसके बाद से ही आसरा शेल्टर होम में पुलिस तैनात थी। ऐसे में युवतियों की बीमारी से लेकर मौत तक की खबर स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं मिल सकी, यह बड़ा सवाल है। घटना उजागर होने के बाद पुलिस शेल्टर होम संचालक तथा उसके सचिव व तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    [object Promise]
    aasara_home

    पहले ही हो चुकी थी मौत
    जानकारी के अनुसार पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित आसरा शेल्घ्टर होम में रहने वाली दो युवतियों पूनम भारती व बबली की मौत 10 अगस्त की रात में 9.26 और 9.35 बजे हो गई थी। दोनों की मौत के बाद शेल्टर होम की कर्मचारी बेबी कुमारी सिंह उन्घ्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ले गई। प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। खास बात यह है कि शव का पोस्टमॉर्टम कल ही पीरबहोर थाना पुलिस की मौजूदगी में करा दिया गया, लेकिन शेल्टर होम के थानीय राजीव नगर थाना को घटना की सूचना नहीं दी गई। दोनों की मौत के बाद भी समाज कल्याण विभाग के वरीय अधिकारी शेल्टर होम की सभी महिलाओं के सुरक्षित होने के बयान दे रहे थे।

    मौत की परिस्थितियां संधिग्ध
    अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि मौत अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी। इससे माना जा रहा है कि दोनों की शेल्टर होम में मौत के बाद मामले को दबाने के मकसद से   अस्पताल ले जाया गया। दोनों युवतियों की बीमारी की बाबत भी आसरा गृह प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी। ऐसे में युवतियों की बीमारी व मौत की परिस्थितियां संदिग्घ्ध नजर आ रही है।

    [object Promise]
    AASARA_HOME01

    DM ने कहा – दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम
    घटना की जांच में राजीव नगर थाना पुलिस शेल्टर होम पहुंच गई है। जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी मनु महाराज ने भी मामले की जांच की। जिलाधिकारी ने जांच के बाद बताया कि दोनों को कोई खास बीमारी की बात समाने नहीं आई है। पूनम को बुखार था और डायरिया से भी पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि एक शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड गठित कर कराया जाएगा।

    विवादों से घिरा शेल्टर होम
    आसरा शेल्टर होम इन दिनों विवादों में है। बीते दिनों यहां की युवतयों ने ग्रिल काटकर भागने की कोशिश की थी। पूछताछ में मालूम चला कि पड़ोस के रहने वाले अधेड़ बनारसी ने आसरा होम में रहने वाली एक लड़की को ब्लेड दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। आसरा होम में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं और बच्चों को रखा जाता है। इसमें 75 महिलाएं और बच्चे थे, जिनमें उपरोक्त दो की मौत हो चुकी है।

  • 15 अगस्त के दिन प्रदेश भर के हजारों दलितों ने किया धर्म परिवर्तन का ऐलान

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हाल के समय में देश भर में भाजपा शासित सरकारों पर लगातार दलित और मुस्लिम विरोधी होने के आरोप तेज होते रहे हैं। यह आरोप राजनीति से प्रेरित हैं या इनमें सच्चाई हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इन घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज के वर्तमान घटनाक्रम में जगह-जगह पर उग्र दलित आंदोलन देखे जा रहे हैं।

    हरियाणा के जींद में सरकार द्वारा मांगे न मानने के कारण दलित विरोध और मुखर होता जा रहा है। ये दलित 183 दिनों से दलित ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में जींद के लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे है। इन सभी ने सरकार पर अपनी विभिन्न मांगों को ना मानने का आरोप लगाया है।

    अब धरने पर बैठे दलितों ने दावा किया है कि 15 अगस्त के दिन प्रदेश भर के करीब 1500 दलित धर्म परिवर्तन करेंगे। उनका दावा है कि यह धर्म परिवर्तन दिल्ली नही बल्कि जींद के धरना स्थल पर ही होगा और इसको लेकर उन्होंने व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली है।

    दलित ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संचालक दिनेश बौद्ध खापड़ ने कहा कि उनकी तरफ से सरकार से सम्पर्क व बातचीत करने के सारे प्रयास विफल रहे और अब मजबूरी में उन्हें धर्म परिवर्तन जैसा कदम उठाना पड़ेगा । दलितों ने प्रदेश सरकार पर दलित हिन्दुओं की कोई सुनवाई व मान सम्मान नहीं करने के आरोप लगाए।

    उनका कहना है कि ये मांगें पूरी करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इसके बावजूद सरकार दलितों के प्रति अपनी संकीर्ण मानसिकता के चलते उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो दलित समाज धर्म परिवर्तन करेगा।’’

    दिनेश खापड़ ने कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है तथा इसी दलित विरोधी मानसिकता के चलते दलितों की जायज नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो इस बार बहुत अधिक गिनती में दलित हिंदु धर्म को छोड़ देंगे।

  • बच्चा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ : 300 बच्चों को यूएस में 45-45 लाख रुपए में बेच चुका तस्कर, इस अभिनेत्री की मदद से पकड़ा गया!

    [object Promise]

    मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सूद ने. उनकी मदद से एक ऐसे बच्चा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो अब तक करीब 300 बच्चों को अमेरिका में 45-45 लाख रुपए में बेच चुका है. इस गिरोह का सरगना राजूभाई गमलेवाला गुरुवार को मुंबई में पकड़ा गया. ग्राहक बनकर पार्लर पहुंचीं प्रीति ने बच्चियों से बात शुरू की, तो पता चला कि वह एक अंकल के साथ गुजरात से आई हैं.

    माता-पिता के बारे में पूछने पर बच्चियों ने चुप्पी साध ली. बच्चियों से प्रीति को बात करते देख तीनों लोग अंदर आ गए और झगड़ा शुरू कर दिया. लेकिन प्रीति तब तक 100 नंबर डायल कर चुकी थीं.

    फिल्म रिवॉल्वर रानी में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रीति सूद ने बताया बच्चियों की स्थिति संदेहास्पद बताई. रविवार होने के बावजूद प्रीति घर पर नहीं रुकी. वह पार्लर पहुंचीं तो तीन लोगों को लेडीज ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ा पाया.

    10 मिनट में ही पुलिस आ गई और बच्चियों के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया. प्रीति को बाद में पता चला कि बच्चियों को उसी रात अमेरिका भेजा जाने वाला था. पुलिस ने इस मामले में उसी दिन दो और लोगों को धर दबोचा.

    उनमें से 26 वर्षीय आमीर खान एक सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर का बेटा है. 11 साल से बच्चों की तस्करी का रैकेट चला रहा था. वह गुजरात के गरीब परिवारों से 10 से 16 वर्ष की उम्र के बच्चों को खरीद कर उन्हें अमेरिका भिजवाता था. वहां एक-एक बच्चे की कीमत वह 45-45 लाख रुपए वसूलता था. राजूभाई गमलेवाला इससे पहले 2007 में पासपोर्ट में घपला करने के आरोप में भी पकड़ा जा चुका है.

    बच्चों की तस्करी मामले में राजू सहित उसके गिरोह के लोगों पर आईपीसी की धारा 34 और 373 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कोर्ट ने राजू को 18 अगस्त तक पुलिस रिमांड में सौंप दिया है.

  • पत्रकार महिला के सामने ऑटो ड्राइवर ने रास्ते में आटो रोक उतारी पैंट और फिर ………..!!

    [object Promise]

    मुंबई। मुंबई की एक महिला पत्रकार बुधवार की रात ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल सकतीं। पत्रकार का कहना है कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर रास्ते में ही हस्तमैथुन करने लगा। इतना ही नहीं अंधेरे में ऑटो रोककर वह पिछली सीट पर बैठी महिला पत्रकार के पास पहुंचा और अपनी पैंट उतार दी।

    घटना के बाद घर लौटी महिला पत्रकार ने आपबीती सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि इस बात पर आश्चर्य है कि इस घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस घटना पर संज्ञान लिया है। बोरीवली पुलिस गुरुवार को महिला पत्रकार के घर पहुंची और एफआईआर दर्ज की। अब पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

    अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उनकी नजर ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हरकत पर पड़ी लेकिन वह शांत रहीं क्योंकि उनका घर आने ही वाला था। ड्राइवर ने अंधेरे में ऑटो रिक्शा रोका और महिला पत्रकार की आंखों में देखते हुए अपनी पैंट उतार दी। इस दौरान वह बिना देरी किए ऑटो रिक्शा से उतरकर भागने लगीं। उन्होंने बताया कि वहां पर छह लोग खड़े थे लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

    महिला पत्रकार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराते समय वह बहुत डरी हुई थीं। उन्होंने कहा, मैं बहुत डर रही थी लेकिन महिला कॉन्स्टेबल इतनी संवेदनशील थीं कि उन्होंने मुझे सपॉर्ट किया।श् सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण डमरे ने बताया कि महिला पत्रकार ने ऑटो रिक्शा का नंबर दिया है। अब उसी आधार पर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

  • जानिए कैसे इस प्रदेश के लोग नाली से सोना निकालने में माहिर हैं

    [object Promise]

    गोपालगंज । आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस गंदी नाली के बगल से गुजरने में लोग नाक-भौं सिकोड़ते हैं, उसी से मध्य प्रदेश के सिद्धहस्त कारीगर हर दिन 10 से 30 ग्राम सोना निकाल रहे हैं। मीरगंज नगर के सोनार गली की नाली के कीचड़ से सोना निकालने वाले ये कारीगर लोगों के बीच कौतुहल का विषय बने हुए हैं।

    बिकती भी हैं सोनार गली की नालियां

    सोनार गली की नाली से कीचड़ निकाल रही मध्य प्रदेश की रीना देवी ने बताया कि वह लोग आठ-दस लोगों के समूह में विभिन्न शहरों में घूमती हैं। हर जिले में अधिकतम दस दिन रहती हैं। इसके बाद दूसरे शहर रवाना हो जाती हैं। रीना की माने तो कई शहरों में सोनार गली की नालियां सोना निकालने के लिए इन कारीगरों को बेची जाती हैं। हालांकि, मीरगंज नगर के सोनार गली की नाली से सोना निकाल रहे करीगरों से यहां के स्वर्णकार कोई शुल्क नहीं ले रहे हैं।

    ऐसे नाली में पहुंचता है सोना

    स्वर्ण आभूषण की सफाई या नए गहने बनाते वक्त सोने के छोटे-छोटे कण दुकान की फर्श पर गिर जाते हैं। दुकान की सफाई करते वक्त ये पानी के साथ नाली की मिट्टी में दब जाते हैं। साल में लगभग चार बार मध्य प्रदेश के कारीगर नाली से सोना निकालने आते हैं।

    ऐसे अलग करते हैं गंदगी से सोना दुकान के सफाईकर्मी झाड़ से निकलने वाली मिट्टी नाली में फेंक देते हैं। जहां नाली की ढलान खत्म होती है, वहां ये स्वर्ण कण जाकर जम जाते हैं। मध्य प्रदेश के कारीगर यहीं से नाली की पूरी गंदगी बोरियों में भर कर अपने ठिकाने ले जाते हैं और एक विशेष प्रकार के छन्नीनुमा बर्तन में रख कर उसे पहले सामान्य पानी, फिर चूने के पानी से धोते हैं।

    जब सिर्फ कणनुमा गंदगी बचती है तो उसमें तरल तेजाब डालते हैं। इससे गंदगी में सोने-चांदी की मात्र का अनुमान लग जाता है और उसके बाद इसमें मरकरी डाली जाती है, जिससे सोना चमकने लगता है। इसके बाद चांदी व सोना को अलग कर लिया जाता है।

    सुनारों को ही बेच देते हैं सोना-चांदी

    स्थानीय स्वर्णकारों के अनुसार गंदगी से सोना-चांदी निकालना विशेष कारीगरी है। इसके लिए काफी धैर्य, संयम तथा विशेष प्रशिक्षण की जरूरत पड़ती है। गंदगी से निकला सोना-चांदी ये सामान्यत: यही बेच देते हैं। यह प्राचीन परंपरा है।सोना निकालने के लिए सुनार गली की नाली से कीचड़ निकालती रीना देवी।

  • दिल दहला देने वाली घटना:14 नवजात बच्चों के कंकाल खाली प्लॉट से मिले

    [object Promise]

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक खाली प्लॉट से 14 नवजात बच्चों के कंकाल बरामद किए गए हैं। कंकाल मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

    [object Promise]
    मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिदेवपुर में एक खाली प्लॉट में रविवार को सफाई की जा रही थी। तभी सफाई कर्मचारियों को वहां से 14 नवजात बच्चों के कंकाल मिले। उन्होंने फौरन अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी गिरोह का काम तो नहीं है।

    [object Promise]
    खाली प्लॉट

    नवजातों के कंकाल प्लास्टिक बैग में मिले हैं। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में कंकाल मिलने से इलाके में सन्नाटा छा गया है। आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के विजयनगर में ऐसी ही घटना सामने आई थी जब करीब 13 नरमुंड मिलने से हड़कंप मच गया था।