Category: state-news

  • इस राज्य में मछली खाई तो लगेगा 10 लाख रुपए का जुर्माना, हो सकती है जेल

    डिमापुर. नागालैंड सरकार ने खुलासा किया है कि राज्य में बिकने वाली लगभग सभी प्रजाति की मछलियों, जिनमें क्रिस्टिशियन भी शामिल है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है. यह खुलासा राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त आई. हिमा दो झिमोमी ने किया है और सभी तरह की मछलियों, जिनमें फारमोलिन का इस्तेमाल किया गया है, उसकी बिक्री और भंडारण पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी है.

    झिमोमी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानक के नियम 9-1 के अनुसार मछलियों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द दाजा उन मछलियों के लिए होता है, जो ज्यादा दिन तक रखने के लिए कोई पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया जाता, यह उन मछलियों पर लागू नहीं होता, जिसे सडऩे से बचाने के लिए बर्फ या किसी अन्य पानी की जगह में रखा गया हो.

    सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फारमोलिन का इस्तेमाल की गई मछलियों के वितरण, बिक्री और भंडारण को खाद्य सुरक्षा और मानक एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित माना गया है. मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध की अधिसूचना जारी करते हुए हिमादो ने चेतावनी दी कि इसका उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना और खाद्य सुरक्षा और मानक एक्ट 2006 के नियम 59 के तहत जेल भी हो सकती है.

  • सपना चौधरी पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी धूम मचायेंगी ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली. मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं. सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं. सपना शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और वहां मौजूद नेताओं से मुलाकात की. कांग्रेस मुख्यालय पहुंची सपना ने बताया कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत प्रभावित है और आने वाले समय में वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं.

    sapna_

    कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’

    यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति में नहीं आऊंगी. मैं पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं.’ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि सपना चौधरी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. वह कांग्रेस से प्रभावित हैं और खासकर हरियाणा में पार्टी बढ़ते ग्राफ को वह भी महसूस कर रही हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी को हरियाणा में कांग्रेस के चुनाव-प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

    [object Promise]
    sapnajpg

    सपना चौधरी एक हरियाणवी गायिका, डांसर और अभिनेत्री है. वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-11 में भी हिस्सा ले चुकी हैं और सपना ने नानू की जानू, भांगओवर और वीरे की वेडिंग जैसी कुछ फिल्मों में आइटम सॉंग भी किए हैं. ‘आंख्या का काजल’ गाने से सपना को एक नई पहचान मिली है.

  • प्रवीण तोगड़िया ने बनाया एएचपी नाम से नया संगठन

    [object Promise]

    नई दिल्ली.  विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) नाम से एक नए संगठन का गठन किया है. तोगड़िया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘नई टीम बनी है वह अपना काम करेगी. टीम बदली है लेकिन तेवर नहीं बदले हैं.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोगड़िया मंगलवार यानी 26 जून को अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान तोगड़िया बीजेपी के ख़िलाफ़ एक जनसभा भी करेंगे. गौरतलब है कि तोगड़िया पिछले काफी दिनों से बीजेपी से नाराज़ चल रहे थे. बाद में वीएचपी की तरफ से भी सहयोग नहीं मिलने की वजह से 14 अप्रैल को उन्होंने ख़ुद को संगठन से अलग कर लिया था.

    27 मई को तोगड़िया ने अपना एक अलग संगठन बनाने की घोषणा की. इस दौरान तोगड़िया ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना भी की. उन्होंने पीएम मोदी को ललकारते हुए कहा, ‘मोटा भाई, रात 12 बजे जीएसटी पर कानून बना सकते हो, मुसलमान औरतों के लिए तीन तलाक का कानून बना सकते हो, तो गोरक्षा क़ानून क्यों पास नहीं करा सकते.’ इतना ही नहीं उन्होंने मोदी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘यदि नहीं कर सकते, तो हटने के लिए तैयार रहो और अगर कानून बनाते हो, तो अगली बार झंडा लेकर हम सरकार बनवाएंगे.’

    उन्होंने कहा, ‘साढ़े तीन साल हो गए पूर्ण बहुमत की सरकार बने. अब कोई एक्सक्यूज नहीं. जब रात 12 बजे जीएसटी पर कानून बन सकता है. मुसलमान औरतों के तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो गौरक्षा पर कानून बनाने में दिक्कत क्या है?’ तोगड़िया ने ललकारते हुए कहा, ‘यदि बचे हुए डेढ़ साल में गौरक्षा को लेकर कानून नहीं बना, तो मोटा भाई कुर्सी से हटाने के लिए तैयार रहें. यदि कानून बनाया तो प्रवीण तोगड़िया स्वयं भाजपा का झंडा लेकर सरकार बनाने देशभर में घूमेगा.’

  • पंजाब में दुष्कर्म पर होगी मौत की सजा

    चंडीगढ़. पंजाब सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के दुष्कर्म और आर्थिक अपराधों में भगोड़ों से संबंधित दो अहम अध्यादेशों को राज्य में लागू करने को हरी झंडी दे दी है. अब पंजाब में भी 12 वर्ष से कम आयु की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर मौत की सजा होगी. दुष्कर्म पर कम से कम सजा दस साल होगी. इसके अलावा देश छोड़कर भागने वाले आर्थिक अपराधियों की जायदाद और संपत्ति को जब्त किया जा सकेगा.

    एक अन्य फैसले में नाराज विधायकों को बोर्ड व कॉरपोरेशन में ‘एडजस्ट’ करने का रास्ता साफ कर दिया गया है. पंजाब स्टेट लेजिस्लेचर (प्रीवेंशन ऑफ डिस्क्वालीफिकेशन) एक्ट, 1952 में बदलाव किया है. इस बदलाव से विधायकों के लिए ‘लाभ के पद’ की नई श्रेणियों को जोड़ दिया गया है. कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस विधायकों में नाराजगी बढ़ गई थी.

    78 सदस्यों वाली कांग्रेस पार्टी में बड़े स्तर पर विधायक बोर्ड व कॉरपोरेशन में चेयरमैन बनने की लाइन में खड़े हैं. इन संशोधनों के साथ विधायकों को लाभ के पद के कुछ और मामलों में अयोग्य न ठहराए जाने से सुरक्षा मिलेगी, जो मूल एक्ट में शामिल नहीं था. इसके लिए नया सेक्शन-1 ए शामिल किया गया है, जिसमें ‘जरूरी भत्ते’, ‘संवैधानिक संस्था’ और ‘असंवैधानिक’ को परिभाषित किया गया है.

    इस एक्ट की धारा 2 के तहत लाभ के पद की और श्रेणियों को शामिल किया गया है. वाटर रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाने की सिफारिश, सब कमेटी गठित : वहीं भूजल विभाग ने राज्य में पानी को संभालने और इंडस्ट्री को अपनी स्थिति के अनुसार यूनिट लगाने के लिए वाटर रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाने का सुझाव दिया है.

    कैबिनेट में 40 मिनट के लगभग विभाग के डायरेक्टर अरुणजीत सिंह मिगलानी की ओर से दी गई प्रेजेंटेशन के बाद कैबिनेट ने पांच मंत्रियों पर आधारित एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन कर दिया. कमेटी इजरायल मॉडल का अध्ययन करने के लिए इजरायल भी जाएगी.

  • 22 सालों से एक ही जगह तैनात है सीएम की पत्नी

    देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के तबादले के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी की तैनाती से जुड़े एक पत्र ने अब नई चर्चा को शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आरटीआई के जरिए मांगी गई सूचना के जवाब में सामने आए एक पत्र ने अब सीएम की पत्नी को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

    आरटीआई के जवाब में मिले इस पत्र में शिक्षा विभाग ने अपने जवाब में बताया है कि सीएम रावत की पत्नी सुनीता रावत को देहरादून के अजायबपुर के प्राथमिक विद्यालय में 27 जून 1996 में तैनाती दी गई थी, इसके बाद 24 मई 2008 को उनका प्रमोशन भी किया गया। हालांकि इस प्रमोशन के बाद भी सीएम रावत की पत्नी का तबादला किसी अन्य जिले में नहीं हुआ। बता दें कि जिस वक्त सुनीता रावत का प्रमोशन किया गया उस समय उत्तराखंड में बीजेपी के बीसी खंडूरी मुख्यमंत्री थे। वहीं इस आरटीआई के जवाब के मीडिया में आने के बाद अब इस मामले में विपक्ष को चर्चा के लिए एक और मुद्दा जरूर मिल गया है।

    बता दें कि उत्तराखंड में गुरुवार शाम से ही एक शिक्षिका द्वारा सीएम के जनता दरबार में हंगामा करने की खबर पर सियासी घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा सीएम दरबार में ट्रांसफर की मांग लेकर पहुंचीं थीं। शिक्षिका को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी मांग रखी। शिक्षिका ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बीजेपी के नारे को लेकर भी सीएम के सामने तंज कस दिया। यहीं से सीएम रावत भड़क गए। दोनों के बीच तू तू-मैं मैं बढ़ता गया। सीएम ने भी इसे तुरंत सस्पेंड करो और बाहर निकालो का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद शिक्षिका चोर-उचक्का कहकर गुस्से में शोर मचाने लगीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जनता दरबार से बाहर कर दिया।

    सीएम के आदेश के बाद सस्पेंड हुई शिक्षिका से शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जब सवाल पूछा तो वह रो पड़ीं। शिक्षिका ने कहा कि सीएम ने कहा, इसे बाहर ले जाओ। इसे क्या होता है। मैं क्या कोई गई-गुजरी हूं? मुझे कोई पूछने वाला नहीं है? शिक्षिका ने रोते हुए कहा कि उनके पति नहीं हैं और भाई नहीं हैं तो उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब एक सीएम महिला शिक्षिका को ऐसा कह रहे हैं तो शिक्षिका क्यों नहीं जवाब दे सकती। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा, ठीक कहा और भगवान भी रहते तो यही बात कहती।

  • BJP सांसद की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानिये पूरा मामला !

    [object Promise]

    हाजीपुर. मुजफ्फरपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद के खिलाफ  हाजीपुर नगरपालिका की जमीन पर निर्माण में गड़बड़ी को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद के खिलाफ  गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर नगरपालिका की जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। रामा के अलावा चार और लोगों के खिलाफ भी नोटिस जारी किए गए हैं।

    रामा निषाद हाजीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष भी हैं। नगर निगम की जमीन काफी समय से एक कॉप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई और फिर कोर्ट ने गिरफ्तार वारंट जारी कर दिया। रामा निषाद न केवल सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं अपितु बिहार भाजपा के कद्दावर नेता कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू भी हैं। कैप्टन निषाद देशभर के निषादों के नेता बताए जाते हैं। इस वारंट को फिलहाल भाजपा-जेडीयू के बीच चल रहे गतिरोध से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

  • देखें इस वीडियो में, इस दीदी में बाप की राजनैतिक ताकत का ‘नशा’

    श्रुति शर्मा उर्फ “दीदी” बाप का नाम सत्यनारायण शर्मा (मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सचिव)! पहले वीडियो देखिए फिर खबर पढ़िए. दरसल खबर वीडियो का ही विस्तार है. आप के मुंह से निकलेगा ऐसा तो होना ही था. सचिव के पद पर बाप की नौकरी शुक्लजी, तिवारीजी, रोहाणीजी जिसने भी लगाई हो….विधानसभा सचिव के पास बेपनाह पावर होते हैं. पूरे सेवाकाल में वह ताकत के दहाने पर बैठा रहता है. शर्मा जी ताकत और रसूख का वैभव भोगते रहे बच्ची हाथ से निकल गई.

    बाप की राजनैतिक ताकत का नशा दिखता है वीडियो में. राहगीरों और घरों पर सरेआम प्रतिबंधित सुतली बम फेकते हुए दीदी. साथी समझाते हैं गाड़ियों को तो निकल जाने दे. श्रुति कहती है…’ अब ये मेरी गलती है वे आ रही हैं साली.’ दो बाइक सवारों के सिर पर बम फटता है तो उनमें से एक हैरत में कहता है पागल हो गई है क्या! …इतना सुनते ही ताकत के नशे में चूर शर्मा जी की बिटिया उन पर झपटती है ‘…हां हां मैं पागल हो गई हूं ,…आओ आओ मैं पागल हो गई हूं.’ जाहिर है यदि उन बच्चों में से कोई रुक जाता तो श्रुति और उसके मुसटण्डे उसे मार ही डालते. और सिर पर बम फटने के बाद बाइक अनकंट्रोल्ड हो जाती तो हादसे में बच्चे मर जाते. …तब ये नशैलची दीदी क्या करती? शायद सड़क पर घायल पड़े बच्चों को अस्पताल भेजने के बजाए उनके गिर्द अट्टहास लगाती पिशाचनी की तरह. इसको बलि चाहिए थी और आखिरकार उसने ले ली.

    बैतूल के एक मेडीकल छात्र यश पाठे ने भोपाल की इस दीदी के नशे की हसरत पूरी करते करते परेशान होकर फांसी लगा ली. यश अपनी फीसें चुकाता कि दीदी की ब्राउनशुगर का खर्च देता. भोपाल इंदौर गये न जाने कितने बच्चे इन दीदियों और भाइयों के शिकार हो रहे हैं. वे इनको नशा करा रहे हैं और उनके घरों का पैसा लूट रहे हैं. पेरैंट्स के हाथ से बच्चे का भविष्य और बच्चे की जान दोनों चले जाते हैं.

    प्रदेश की राजधानी में जब नशे के कारोबार का खुला नर्तन हो रहा है तो उसके आगे इंदौर, उज्जैन, देवास में क्या हो रहा होगा जो अफीम नगरी मंदसौर के नजदीक है? यहां पढ़ने गये बच्चों के अभिभावक क्या कर सकते हैं? कर सकते हैं…वे श्राप दे सकते हैं कि यह ऐसा उड़ता मध्यप्रदेश बने जिसमें मंत्रियों , पुलिस अफसरों और आला ब्यूरोक्रेट्स के कुछ और बच्चे इस नशे की खाई में डूब जाएं ताकि उन्हें यश पाठे के मां बाप जैसे लाखों माता पिताओं की तकलीफ का अहसास हो. शायद तब उनकी आंख खुले!

    फेसबुक लिंक: https://www.facebook.com/rajnish.jain.543/posts/1776096385818331

    साभार:रजनीश जैन के फेसबुक टाइम लाइन पोस्ट

  • कलेक्टर साहब मैनहोल में उतरे, अपने हाथों से साफ की गंदगी, दिया सफाई का अनोखा संदेश

    [object Promise]

    मेडक. तेलंगाना के मेडक जिले में कलेक्टर साहब को मैनहोल में उतरते देख लोगों की आंखें अचरज से फटी रह गईं. कलेक्टर साहब सिर्फ मैनहोल में ही नहीं उतरे, उन्होंने अपने हाथों से उसकी सफाई भी की.

    तेलंगाना के मेडक जिले में के. धर्मा रेड्डी कलेक्टर हैं. बीते दिनों मेडक में पुणे के स्वच्छ भारत मिशन की ओर से खुले में शौचमुक्त भारत यानी ओडीएफ फ्री इंडिया के पक्ष में एक वर्कशॉप किया गया था. इस वर्कशॉप में कलेक्टर साहब भी मौजूद थे. यहां स्वच्छ भारत मिशन के स्टाफ ने पहले दिखाया कि किस तरह मैनहोल में मौजूद गंदगी से खाद बनाई जा सकती है.

    इसके बाद कलेक्टर साहब ने भी मैनहोल में उतरने का फैसला किया. वो मैनहोल में उतरे और फिर वहां से गंदगी निकालकर खाद बनाने के लिए भेजा.बता दें कि बीते साल यानी 2017 में ही तेलंगाना के मेडक जिले को खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ फ्री घोषित किया गया था. इसके साथ ही तेलंगाना के 8 जिले खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं. तेलंगाना ओडीएफ फ्री राज्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. अब तक हिमाचल प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़, दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मेघालय समेत 11 राज्य पूरी तरह ओडीएफ फ्री घोषित हो चुके हैं.

  • 10वीं की परीक्षा में एक प्रश्न पर भारत को ‘अलोकतांत्रिक’ देश लिख दिया और साथ में पूरे नंबर भी मिले

    [object Promise]

    हम सभी ने स्कूल में शुरू से पढ़ा है कि भारत लोकतांत्रिक देश है. लेकिन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इससे सहमत नहीं है. दरअसल उनका मानना है कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं बल्कि अलोकतांत्रिक देश है.

    इस बारे में उस समय मालूम चला जब ओपन स्कूल की परीक्षा में दसवीं बोर्ड के छात्रों से सवाल किया गया था कि भारत लोकतांत्रिक देश है या फिर अलोकतांत्रिक. कमाल की बात ये है कि जिन छात्रों ने भारत कोे ‘लोकतांत्रिक’ देश बताया उन्हें जीरो नंबर दिए गए वहीं जिन छात्रों ने भारत को ‘अलोकतांत्रिक’ कहा उन्हें पूरे 2 नंबर दिए गए.

    वहीं इस मामले के खुलासे के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल की दलील है कि मॉडल आंसर सीट में गलतियों की वजह से ऐसा हुआ है. इसके बाद शिक्षा मंडल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उसने यह भी कहा है कि पेपर सेटर और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई होगी.

    कैसे मालूम चला

    बता दें, परीक्षा में फेल होने और कम नंबर हासिल होने पर कुछ छात्रों ने रिवेल्युशन कराया और अपनी कापियां देखी तब यह गोलमाल सामने आया. सामाजिक विज्ञान विषय के सेट – C पर्चे में ऑब्जेक्टिव पैटर्न सवालों में इसे शामिल किया गया था. छात्रों के मुताबिक जब उन्होंने आंसर सीट देखी और अलोकतांत्रिक देश बताए जाने वाले विकल्पों पर उनकी नजर गई, तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई. उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत ओपन स्कूल परीक्षा के इंचार्ज और गोपनीय शाखा के अधिकारीयों से की.

    आपको बता दें, साल 2017-18 की दसवीं बोर्ड की राज्य ओपन स्कूल परीक्षा में कुल 93426 छात्र शामिल हुए थे. इनमे से 93132 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए. इसमें से 49813 छात्र फेल हुए हैं, जबकि पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 46.82 रहा है. मामले के खुलासे के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जांच के निर्देश दिए हैं. उसकी दलील है कि मॉडल आंसर सीट में गलत विकल्प चिह्न होने के चलते इतनी बड़ी गलती हुई है.

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही.के. गोयल के मुताबिक इस मामले में किस स्तर में गलती हुई है उसको खोजा जा रहा है, जिसने मॉडल उत्तर बनाया है उससे गलती हुई है या किसी और से. उनका कहना है भविष्य में ऐसी गलती ना हो इसक हम इसका प्रयास कर रहे हैं.

    जानें- कौन करता है प्रश्न-पत्र सेट

    दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं के पेपर सेट करने की जिम्मेदारी संबधित विषय के तीन विशेषज्ञों की होती है. इन्हें हफ्तेभर तक विशेष प्रशिक्षण देने के बाद पेपर सेट करवाया जाता है. फिर विशेषज्ञों की यही टीम मॉडल आंसर सीट तैयार करती है. मॉडल आंसर सीट के आधार पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है. इतनी प्रक्रियाओं की औचारिकता पूर्ण करने के बाद भी भारत को अलोकतांत्रिक देश की श्रेणी में डालकर उसे सही विकल्प के तौर पर देखा जाना न तो छात्रों के गले उतर रहा है और न ही अध्यापकों के.

  • मुंबई में भारी बारिश, ट्रेनों में फंसे 2000 यात्री, NDRF ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    [object Promise]

    मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से सड़के नदी बन चुकी है. जलभराव से पूरे शहर की हालत खराब हो गई है. जगह-जगह सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित है. लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगाई गईं हैं

    वड़ोदरा जंक्शन से कल रात रवाना हुई वड़ोदरा एक्सप्रेस को आज सुबह पौने पांच बजे मुंबई सेन्ट्रल पहुंचना था. पालघर उप जिलाधिकारी डॉक्टर नवनाथ जारे ने बताया कि भारी बारिश और सुबह उठी लहरों के कारण नालासोपारा और वसई स्टेशनों के बीच जलस्तर दो मीटर से भी ज्यादा बढ़ गया. जारे ने बताया कि हमने 43 कर्मियों और छह नौकाओं के साथ एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. वह पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि वड़ोदरा एक्सप्रेस में कुछ यात्री सुबह चार बजे से ही फंसे हुए थे. अभी तक हमने दोनों ट्रेनों से करीब 2,000 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है. शताब्दी एक्सप्रेस और वड़ोदरा एक्सप्रेस में फंसे करीब 2,000 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

    पालघर जिले में कल सुबह साढे़ आठ बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे के बीच, चौबीस घंटे में करीब 240 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जारे ने बताया कि राज्य परिवहन की 30 से ज्यादा बसों को ट्रेन में फंसे यात्रियों को लाने के लिए भेजा गया था, लेकिन वसई और आसपास जलभराव के कारण वह फंस गयीं.

    ट्रेनों से सुरक्षित निकाले गये यात्रियों को वसई स्टेशन ले जाया जा रहा है. स्टेशन से उन्हें लोकल ट्रेनों और विशेष बसों से गंतव्य तक भेजा जा रहा है.

    मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में सोमवार सुबह तक 165.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि उपनगरीय इलाके में 184.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी. आने वाले दिनों में और ज्यादा बारिश की संभावना है.

    भारी बारिश के चलते रेल ट्रैक पर जगह-जगह पानी भर जाने से मुंबई की लाइफलाइन मानी कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनों का संचालन लगभग ठप हो गया है. वेस्टर्न सबअर्बन लोकल ट्रेनें जहां देरी से चल रही हैं, वहां वसई और विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं. इसके अलावा एसी लोकल ट्रेनें भी सोमवार को बंद ही रहेंगी.

    मुंबई शहर में चलने वाली बेस्ट की बसें भी बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं. कई बसों के रूट में बदलाव भी किया गया है. बेस्ट ने 9 मुंबई एसी बसों के ट्रेन रूट्स में बदलाव किया है. कई फ्लाइट्स की उड़ान में 30 मिनट की देरी के अलावा कुल 72 उड़ानें प्रभावित हुईं हैं.

    बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक पिछले 21 दिनों में शहर में औसत मौसमी कुल बारिश की 60 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. दहीसर, बोरिवली, मलाड, जोगेश्वरी, अंधेरी, सांताक्रूज, माहिम, कुर्ला, परेल, दादर, चेंबुर, किंग सर्किल, सियॉन, वडाला, मस्जिद बंदर, घाटकोपर, पोवाई, भांडुप और अन्य जगहों पर भारी जलजमाव है. पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे, पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे और पूर्वी फ्रीवे पर भारी जाम लग गया है. मुंबई के अलावा, मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के जिले जैसे ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भी भारी बारिश हुई है.

    यात्रियों की जानकारी के लिए वेस्टर्न रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सूरत के लिए 02612401791, मुंबई सेंट्रल के लिए 23077292 और बांद्रा टर्मिनस के लिए हेल्पलाइन नंबर 26425756 है.