Category: state-news

  • जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी आग, दो की मौत

    [object Promise]

    नई दिल्ली: नरेला इलाके में देर रात जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में एक मजदूर और उसके दोस्त की मौत हो गई। दमकल की 8 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कुलदीप (25) और विनय (30) के रूप में हुई।

    भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर ई-909 में जूते चप्पल बनाने की दो मंजिला फैक्ट्री है। हादसे के वक्त ग्राउंड फ्लोर पर 15 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे। पहली मंजिल से धुआं उठता देख ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।

    दमकल विभाग के मुताबिक, देर रात करीब 2:32 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 8 गाड़ियों ने तड़के 4:15 बजे आग पर काबू पाया। ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले दूसरे मजदूरों के कहने पर जब दमकलकर्मियों ने पहली मंजिल की तलाशी ली तो वहां दो युवक बेहोश मिले। दमकलकर्मियों ने पुलिस की मदद से उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत दम घुटने से हुई है।

    विनय और कुलदीप उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। विनय फैक्ट्री में चौकीदार थे, जबकि कुलदीप किसी और फैक्ट्री में काम करते थे। कुलदीप करीब दो महीने से रात में विनय के साथ फैक्ट्री में सोते थे। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की पहली मंजिल पर चप्पल-जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के ड्रम रखे हुए थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई। ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे मजदूरों को समय रहते आग लगने की जानकारी मिल जाती तो शायद दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस फैक्ट्री मालिक और दूसरे मजदूरों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम होगा।

  • आधार के जरिए पति से मिली पत्नी

    [object Promise]

    नई दिल्ली : अपने आप से अनजान एक गुम महिला को उसके परिवार के पास पहुंचाना किसी चुनौती से कम न था। मगर, दिल्ली पुलिस की कोशिशों और आधार से कामयाबी मिली। महज एक महीने के भीतर मानसिक रूप से विक्षिप्त इस महिला के परिवारवालों का पता मिल गया। मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा ने आदेश दिया कि आशा किरण में औपचारिकताएं पूरी कर लेने के बाद इस महिला को उसके पति को सौंप दिया जाए। पति को निर्देश दिया गया कि वह अपनी बीमार पत्नी का जरूरी इलाज जारी रखे। पुलिस के मुताबिक, उन्हें 22 फरवरी को फोन पर सूचना मिली थी कि एक मानसिक रूप से बीमार महिला शास्त्री पार्क के पास यमुना किनारे भटक रही है। कश्मीरी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

    उसने वहां से महिला को रेस्क्यू कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से सुनीता को आशा किरण भिजवा दिया गया। महिला की मानसिक अस्वस्थता के चलते उससे उसके और उसके परिवारवालों के बारे मे जानना संभव नहीं था। पुलिस ने महिला का आधार कार्ड बनवाने का फैसला लिया जिससे यह पता चल सके कि कहीं आधार कार्ड डेटा बेस में उसका परिचय पहले से मौजूद तो नहीं। प्रक्रिया के दौरान पता चला कि इस महिला का पहले से आधार कार्ड बना हुआ है। इसके बाद पुलिस ने यूआईडीएआई से महिला का डेटा निकलवाकर उसके परिवार वालों का पता लगाया।

    राजस्थान के माला खेड़ा पुलिस थाने में 30 नवंबर 2017 को महिला के गुम होने की कंप्लेंट दर्ज करवाई गई थी। कश्मीरी गेट थाने की पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर यह सारी जानकारी दी और बताया कि महिला का पति राजेंद्र उसे अपने साथ वापस ले जाना चाहता है और उन्होंने उसकी पहचान को वेरिफाई कर लिया है। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए संबंधित थाने के एसएचओ देवेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह की कोशिशों की कोर्ट ने तारीफ की। डीसीपी से कहा कि वह इन दोनों अधिकारियों की अपने स्तर पर भी हौसलाअफजाई करें।

  • कच्छ में तेज रफ्तार बस टैक्टर से टकराई; 9 लोगों की मौत

    [object Promise]

    गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा सामने आया है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच हुई टक्कट में 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह है तेज रफ्तार में आ रही बस ने अचानक संतुलन खो दिया और वह सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई।

    दोनों ही बस और ट्रैक्टर आमने सामने टकरा गए, यह टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तमाम लोग इस हादसे में घायल हो गए। तमाम घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • ऐश्वर्या के साथ तेज प्रताप की हुई सगाई , देखें फोटोज

    [object Promise]

    पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सगाई हो गई है। आपको बता दें कि बिहार के महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ तेज प्रताप की सगाई हुई है और जल्द ही वह शादी के बंधन में बधने वाले है। पटना के होटल मौर्या में ये सगाई समारोह सम्पन्न हुआ है।

    [object Promise]
    aishwarya1

    सगाई के दौरान तेज प्रताप ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं, ऐश्वर्या ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सगाई दोपहर 12 बजे के करीब हुई। इस दौरान राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव, बहन मीसा भारती और जीजा मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर लालू मौजूद नहीं थे।

    [object Promise]
    tej1

    बता दें कि, कुछ वक्त पहले जब मीडियावालों ने तेज प्रताप से शादी के बारे पूछा था तो उन्होंने जवाब दिया था कि सुशील कुमार मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ लाएंगे और जो उनके परिवारवालों को पसंद होगी, वो उसी लड़की से शादी करेंगे।

    [object Promise]
    rabdi devi3

  • अविवाहित 3 बहनों ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, सारा गांव हैरान है !

    [object Promise]

    मलकानगिरि,  ओडिशा के मलकानगिरि जिले के माउलीगुडी शाही क्षेत्र में आज एक हद्वय विदारक घटना के तहत एक घर के भीतर तीन अविवाहित बहनें जिंदा जल गईं। इनके पिता की हाल ही में मृत्यु हो गईं थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पिता के अंतिम संस्कार के बाद अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए के लिए उनका भाई घर से बाहर गया था।

    [object Promise]
    malkangiri-fire

    घर भीतर से बंद था और ग्रामीणों ने घर के भीतर से धुआं उठता देखकर दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया और रसोईघर के भीतर से तीन बहनों के शवों को बरामद किया। ये बहुत ही बुरी तरह झुलसे हुए थे।

    पुलिस का मानना है कि इन तीनों ने आत्महत्या की है। इनकी पहचान के रूकुना राव, एम मानुका और एम मांगा के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पिता के गणपति राव का हाल ही में निधन हुआ था और तभी से तीनों अवसाद ग्रस्त थीं। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • तमिलनाडु के राज्यपाल महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम के गाल थपथपाकर फंसे विवादों में

    [object Promise]

    नई दिल्ली. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक महिला पत्रकार के गाल थपथपाने के कारण विवादों में घिर गए हैं. उनकी ये राजभवन में महिला के गाल थपथपाते हुए उनकी तस्वीर वायरल हो गई है. यह घटना उस समय हुई, जब 78 वर्षीय राज्यपाल राजभवन में भीड़ भाड़ वाले प्रेस कांफ्रेंस हॉल से जा रहे थे.

    महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम TheWeek में काम करती है. घटना के बाद उन्होंने ट्वीट किया, मैंने तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में एक सवाल पूछा. उन्होंने बिना मेरी इजाजत के मेरे गाल पर थपथपाया. विपक्षी द्रमुक ने घटना को संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का अशोभनीय काम करार दिया.

    द्रमुक की राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने ट्वीट किया,अगर संदेह नहीं भी किया जाए, तब भी सार्वजनिक पद पर बैठे एक व्यक्ति को इसकी मर्यादा समझनी चाहिए और एक महिला पत्रकार के निजी अंग को छूकर गरिमा का परिचय नहीं दिया या किसी भी इंसान द्वारा दिखाया जाने वाला सम्मान नहीं दर्शाया. द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अपने टि्वटर हैंडल से कहा, यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ग़लत हरकत है.

    बता दें कि गवर्नर ने देवांग आर्ट्स कॉलेज की प्रोफेसर निर्मला देवी के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस महिला लेक्चरर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी छात्राओं को ज्यादा नंबर और पैसों के लिए अधिकारियों के साथ एडजस्ट’ करने की सलाह दी थी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

    देवांग आर्ट्स कॉलेज की लेक्चरर निर्मला देवी ने दावा किया था कि वह राज्यपाल की करीबी है. राज्यपाल पुरोहित इस यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं. हालांकि राज्यपाल ने उस महिला के साथ किसी जान पहचान की बात ही पूरी तरह खारिज कर दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने आजतक आरोपी लेक्चरर का चेहरा भी नहीं देखा.

  • एसएसपी के पास आय से चार करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली ,जानिये क्या है पूरा मामला !

    [object Promise]

    पटना. बिहार में मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. सोमवार को स्पेशल विजिलेंस ने विवेक कुमार के यहां छापेकारी कर कई करोड़ के अवैध संपत्ति का पता लगाया था. सूत्रों के अनुसार अब तक की छानबीन में आय से चार करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिल रही है.

    दस्तावेज, बैंक एकाउंट, गहने आदि के मूल्यांकन में लगी है. बता दें कि वे आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी हैं. एसएसपी विवेक कुमार इसके पहले भागलपुर, सीतामढ़ी और सीवान में भी एसपी रह चुके हैं. जानकार बता रहे हैं कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के जांच अधिकारी की टीम पिछले कई हफ्तों से विवेक कुमार को खंगालने में लगी थी. उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे हरियाणा के रहने वाले हैं.

    सूत्रों के मुताबिक विवेक कुमार की पत्नी के अलावा उनके ससुराल पक्ष के लोगों के नाम पर मोटी रकम बैंकों में फिक्स डिपोजिट की गई है. सौ के करीब एफडी में करोड़ से ज्यादा की रकम है. पत्नी के नाम 21 लाख की एफडी है जो ससुराल पक्ष द्वारा दिया गया है. जांच में ससुराल पक्ष के साथ काफी लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं. ससुराल पक्ष के पास जो संपत्ति मिली है वह उनकी कमाई से काफी ज्यादा है.

    क्या है पूरा मामला

    एसवीयू ने विवेक कुमार व उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को छापेमारी की. आमदनी से 300 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति को एफआईआर का आधार बनाया गया है. वह भी तब जब एसएसपी के कुल खर्च को शून्य माना गया. एफआईआर में एसएसपी के ससुराल पक्ष को भी नामजद किया गया है. सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई. मुजफ्फरपुर के सरकारी आवास के अलावा सहारनपुर स्थित इनके घर और मुजफ्फरनगर की ससुराल में एक साथ तलाशी ली गई. इसके लिए एसवीयू की टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया है.

    एसएसपी के साथ उनकी पत्नी, सास, ससुर व साला की सिर्फ चल संपत्ति को देखा जाए तो आय से दो सौ प्रतिशत अधिक संपत्ति का मामला बनता है.पुराने नोट तलाशी के दौरान एसएसपी के सरकारी आवास से 40 हजार के पुराने नोट मिले. इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है. नियम के तहत इतनी मात्र में पुराने नोट नहीं रखे जा सकते. माना जा रहा है कि इसको लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा चल-अचल संपत्ति से जुड़े कई कागजात मिलने की बात है. सोना भी मिला है, हालांकि इसकी मात्र को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है.

     

  • दलित समाज के लोग सड़कों जमकर मचाया उत्पाद

    नई दिल्ली, गुजरात में आज राजकोट के राजनगर चौक के पास से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं के अचानक गायब होने से दलित समाज ने लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने सड़कों पर जमकर उत्पाद मचाया और सड़कों पर टायर जलाकर ट्रैफिक जाम कर दिया। इसके अलावा पुलिस की मौजूदगी में ही वहां से गुजरने वाले वाहनों के कांच तोड़े।

    दलित समाज के लोगों की मांग है कि जब तक प्रतिमा चौराहे पर नहीं लगाई जाएगी, तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे, इसके अलावा लोगों ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी है। गौरतलब है कि चौराहे में यह प्रतिमा बिना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की अनुमति के यहां रखी गई थी, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के तहत देर रात प्रतिमा को हटाया गया था।

    लेकिन दलितों द्वारा किए हंगामे के बाद राजकोट के म्युनिसिपल कमिश्नर कहा कि दलितों को आज दोनों प्रतिमा वापस दे दी जायेगी। म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया कि दलित नेताओं के साथ बातचीत से इस मामले को सुलझाया जाएगा और दोनों प्रतिमाओं को 2-4 दिन इस जगह रखने के बाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ये प्रतिमा किसी तय जगह पर लगाई जाएगी। कमिश्नर ने यह भी साफ किया है कि दो जगहों में से सिर्फ एक ही जगह पर प्रतिमा लगाई जाएगी।

  • त्रिपुरा खोवाई ज़िले के तेलियामुरा में नाबालिग के साथ रेप, कारोबारी गिरफ्तार

    देश में मासूमों के साथ रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। त्रिपुरा खोवाई ज़िले के तेलियामुरा में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है। आरोप है कि पिछले 2 महीने में उसने कई बार बच्ची से दुष्कर्म किया है। 54 साल के इस आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले अपने फार्म हाउस में लड़की के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद उसे किसी से न बताने की धमकी दी।

    लेकिन इस बार लड़की ने अपनी एक दोस्त को बताया उसने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद की। टिप्पणियां गौरतलब है कि हाल ही में मासूमों के साथ रेप के मामले में केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश पास कर फांसी का सजा का नियम बनाया है।

    इसके मुताबिक 12 साल से कम बच्चों के साथ रेप का दोषी पाये जाने पर फांसी की सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि कठुआ, सूरत और एटा जैसी तमाम जगहों में ऐसी वारदातों का अंजाम दिया गया है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल केंद्र सरकार के इस अध्यादेश से विरोध में उतर आए हैं।

  • Hot News : SP ने कारोबारी को अगवा कर 12 करोड़ रुपए के 200 बिटकॉइन अपने अकाउंट में कराये ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

    [object Promise]

    गांधीनगर. बिटक्वाइन मामले में CID ने अमरेली के SP जगदीश पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दरअसल, अमरेली पुलिस ने सूरत के बिल्डर और कारोबारी शैलेष भट्ट को अगवा कर 12 करोड़ रुपए के 200 बिटकॉइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए. इस मामले में पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इन पुलिस वालों की जांच में अमरेली एसपी जगदीश पटेल के नाम का खुलासा हुआ था. इसके बाद जगदीश पटेल को हिरासत में लिया गया. जगदीश पटेल के खिलाफ पुख्ता सबूत है. ऐसे में उनके लिए गिरफ्तारी से बचना मुश्किल है.

    लगभग 12 करोड़ रूपये कीमत वाली लगभग 200 आभासी मुद्रा बिटक्वाइन के जबरन हस्तांतरण और लूट से जुड़े मामले की जांच कर रही गुजरात की सीआईडी-क्राइम की टीम इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज तड़के अमरेली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश पटेल को यहां अपने मुख्यालय पूछताछ के लिये ले आयी और घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें आज शाम विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. सीआईडी क्राइम के डीआईजी दीपांकर त्रिवेदी ने यूनीवार्ता को बताया कि श्री पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    उनकी हिरासत (रिमांड) की मांग को लेकर कल उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा. इससे पहले सीआईडी क्राइम के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि इस मामले के पूर्व में मुख्य आरोपी रहे अमरेली पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के इंस्पेक्टर अनंत पटेल के इस बयान कि उसने एसपी के कहने पर ही यह अपराध किया था, उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया. एसपी की गिरफ्तारी से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच यहां सिविल अस्पताल में की गयी. श्री भाटिया और श्री त्रिवेदी ने यह भी बताया कि इस मामले में धारी के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया के खिलाफ कोई सबूत अब तक सामने नहीं आया है.

    ज्ञातव्य है कि सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि अनंत पटेल ने कई पुलिसकर्मियों के साथ मिल कर उन्हें गत 14 फरवरी को गांधीनगर से अगवा कर एक फार्म हाउस में रखा था और जबरन उनसे बिटक्वाइन का हस्तातरण करवा लिया. उन्होंने उनसे 32 करोड़ रूपये की जबरन वसूली का आरोप भी लगाया था. इस मामले में अनंत पटेल को 19 अप्रैल को पकड़ा गया था जबकि उससे पहले दो कांस्टेबल समेत तीन लोगों को पकड़ा गया था.

    अब तक इस मामले के 10 आरोपियों में से 4 तथा पहले से आरोपी नहीं रहे एसपी को पकड़ा जा चुका है. इस बीच बताया जा रहा है कि मामले की जांच कर रही सीआईडी क्राइम ने कल अनंत पटेल के नडियाद स्थित आवास से दो मोबाइल फोन और कुछ अन्य सबूत एकत्र किये थे. एसपी पटेल को दो दिन पहले ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था पर जब वह नहीं आये तो कल देर रात सीआईडी क्राइम की टीम अमरेली के उनके आवास पर पहुंची और आज तड़के उन्हें यहां लाया गया.

    यहां सीआईडी-क्राइम मुख्यालय में हो रही पूछताछ के दौरान अनंत और गिरफ्तार किये गये तीन अन्य आरोपी भी आज उपस्थित रहे. श्री भट्ट ने आरोप लगाया था कि इस मामले में उनके पूर्व कारोबारी भागीदार किरीट पालडिया और श्री कोटडिया का भी हाथ हैं. बताया जाता है कि सीआईडी क्राइम अब यह पता लगा रही है कि बिटक्वाइन का हस्तांतरण किसके खाते में किया गया था और इस पूरी घटना के पीछे किसका हाथ था.

    इस बीच, इंस्पेक्टर अनंत पटेल को राज्य के डीजीपी शिवानंद झा ने निलंबित कर दिया है. दूसरी ओर, पहले से इस मामले में पकड़े गये अन्य तीन आरोपियों में से दो पुलिस कांस्टेबल बाबू डेर और विजय को आज एक अदालत ने जमानत दे दी जबकि वकील केतन पटेल की जमानत अर्जी पर फैसला कल आने की उम्मीद है.