Category: state-news

  • भाजपा अध्यक्ष पर सिद्धारमैया का बड़ा हमला, कहा- अमित शाह खुद को समझते हैं ‘चाणक्य’

    [object Promise]

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पलटवार किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष खुद को चाणक्य मानते हैं और वो समझते है कि वो कर्नाटक में अपनी पार्टी का पासा पलट देंगे।

    सिद्धारमैया ने कहा  कि अमित शाह ने ये विश्वास करना शुरू कर दिया है कि वह एक चाणक्य है और सोचते हैं कि उनकी ‘दलित तबकों तक पहुंच’ उनकी पार्टी के लिए कर्नाटक की राह आसान कर देंगे।

    मुख्यमंत्री ने अमित शाह से ये भी कहा कि पहले उन्हें केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने दलित कार्यकर्ताओं को कथितरूप से ‘कुत्ता’ कहा था।

    मैसूर, मंड्या और रामनगर जिले के दौरे कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा 14वें एफसी फंड्स से कर्नाटक के लोगों से वंचित रखने के मामले में झूठ फैला रही है।

    इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया था कि कर्नाटक के लोगों ने 12 मई को होने वाली विधानसभा चुनावों में सिद्धारमैया सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। अमित शाह ने कहा था कि कर्नाटक की जनता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के भ्रष्टाचार से निराश है।

    आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लिंगायत नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं।

    Read More : एक सर्वे ने भगवा पार्टी की बढ़ा दी मुश्किलें , जानिये भाजपा आगे की रणनीति !

  • BJP मंत्री ने एक महिला पूछा कि भाजपा का चिन्ह क्या है, तो महिला तुरंत बोली ‘पंजा’, मंत्री हैरान , बुलवाया सॉरी

    [object Promise]

    शिवपुरी: मध्यप्रदेश के उपचुनाव के दौरान शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा का मतदाताओं को धमकाने का मामला खूब तूल पकड़ा था, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ और चुनाव आयोग ने इस सम्बन्ध में उन्हें नोटिस जारी कर सख्त हिदायत भी दी थी। अब एक और नया मामला सामने आया है, जिस कारण मंत्री यशोधरा फिर सुर्ख़ियों में है|

    [object Promise]
    yashodharadevi

    शासन द्वारा आयोजित अंत्योदय मेला में पहुंची एक महिला से जब यशोधरा ने पूछा कि भाजपा का चिन्ह क्या है, तो महिला तुरंत बोली ‘पंजा’| इतना सुनते ही मंत्री हैरान हो गई और मुस्कराते हुए कहा कि भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ है| इतना ही नहीं मंत्री ने न सिर्फ महिला से सॉरी बुलवाया और बल्कि हंसते हंसते महिला को सरकार और कमल की जानकारी दे कर निकल गई|

    शहर के गांधी पार्क मैदान में प्रशासन ने अंत्योदय मेले का अयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिरकत की। लेकिन विचित्र स्थिति वहां बन गयी जब उन्होंने एक महिला को साईकल भेंट की। इसके बाद उन्होंने जब महिला से पूछा कि तुम्हे साईकल किसने दी है तो उसने जवाब दिया सरकार ने।

    [object Promise]
    yashodharadevi

    यशोधरा ने फिर पूछा कि सरकार का चिन्ह क्या है तो महिला ने जवाब दिया हाथ का पंजा। यह सुनकर मंत्री हैरान रह गयी। मंत्री के हावभाव देखकर महिला ने पलटी मारी और कहा गलती हो गई। इस पर मंत्री ने कहा कि तुम्हे कई बार सॉरी बोलना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने 5 बार यशोधरा राजे से माफी मांगी। हालांकि मंत्री ने मुस्कराकर उसे कमल निशान के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने उसे बताया कि भाजपा का निशान कमल है।

    Read More :जैव आतंक के जरिए लोगों में दहशत फैलाने की साजिश !

  • ‘ऐश्वर्या राय’ बनेंगी लालू के बड़े बेटे तेज की दुल्हनियां

    [object Promise]
    राष्ट्रीय जनता दल ‘आरजेडी’ के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को दुल्हनिया पसंद आ गयी है। लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे की शादी अपने ही दल के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बिटिया ऐश्वर्या राय के साथ शादी करने की हामी भर दी है।
    चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक 18 अप्रैल को पटना के होटल मौर्या में रिंग सेरेमनी और 12 मई में शादी होगी।
    [object Promise]
    lalu_yadav_1_ tej
    तेज प्रताप यादव बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं
    लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बिहार के उप मुख्यमत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी के मौके पर जब पूछा उनकी शादी के बारे मे पूछा गया कि वे कब शादी करेंगे।  इस पर उन्होंने कहा था कि वे सुशील मोदी को अपने लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी देते हैं।
    जानिए कौन हैं लालू के होने वाले रिश्तेदार चंद्रिका राय
    चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। आपको बता दें कि दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। मंत्री चंद्रिका राय के तीन बच्चे है जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी मंत्री की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ होगी।

  • वायरल हुआ बिहार पुलिस का ‘दारू-मुर्गा’, महिला की चली गई थी जान

    [object Promise]

    पटना, शराब और मुर्गा के साथ पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम को गोपालगंज के एसपी रविरंजन कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से कुचलकर महिला की मौत हो गयी थी और इस घटना के बाद गुसाए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था और एनएच 101 को जाम कर दिया था।

    घटना मोहम्मदपुर थाना के मोहम्मदपुर छपरा रोड की थी, जिसमें पुलिस की पेट्रोलिंग करने वाली गाड़ी से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई थी और दुर्घटना के समय पेट्रोलिग गाड़ी से शराब की बोतल और जिन्दा मुर्गा भी बरामद किया गया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस घटना के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    इस घटना की जांच करने के लिए एसपी ने सदर एसडीपीओ को नियुक्त किया है और जांच के बाद एसपी ने पेट्रोलिंग टीम में शामिल एक प्रमोटी एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी रविरंजन ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम में एक एएसआई, एक हवलदार और तीन सिपाही शामिल हैं।

    एसपी ने कहा की प्रथम दृष्टया पेट्रोलिंग पुलिसकर्मियों के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी जिसके बाद उनके ब्लड सैम्पल को मुजफ्फरपुर के लिए भेजा गया है। मामले में दोषी पाये जाने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    एसपी ने कहा की घटना की चशमदीद महिला के बयान पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। इस घटना में 22 वर्षीय मृतक महिला का नाम किरण देवी की मौत हो गयी थी। वह मोहम्मदपुर निवासी विनय पाल की पत्नी थी।

  • सख्त हुई सरकार, 108 इमरजेंसी सेवा के 3500 कर्मचारी बर्खास्त, सेवाएं ठप

    [object Promise]

    भोपाल, मध्यप्रदेश में इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी जिगित्सा ने प्रदेश में 108 इमरजेंसी सेवा के 3500 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. कंपनी के ड्राइवर और पैरामेडिकल स्टाफ ने 8 घंटे से ज्यादा काम करने से मना कर दिया, जबकि कंपनी इनसे 12 घंटे से ज्यादा काम काम कराती थी. इसके बाद से प्रदेशभर में 108 इमरजेंसी सेवा लगभग ठप हो गई हैं. इधर डायरेक्टर आॅफ हेल्थ सर्विस का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है. सेवाओं में कोई गतिरोध नहीं आएगा.

    [object Promise]
    108 ambulence

    इंदौर में 108 इमरजेंसी सेवा के 80 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. जिससे शहर में 108 सेवा के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं. एम्बुलेंस न मिलने से मरीजों को अस्पताल ले जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि कुछ जगह अप्रशिक्षित स्टॉफ से काम चलाया जा रहा है. इंदौर के बर्खास्त कर्मचारियों ने लेबर कमिश्नर से मिलकर सेवा बहाली की मांग की है. इमरजेंसी सेवा ठप होने से प्रदेशभर में स्थिति बिगड़ती जा रही है.

    एंबुलेंस में काम करने के लिए कर्मचारियों की कम से कम तीन महीने की ट्रेनिंग होती है. ऐसे में ये सेवा जल्द बहाल होती दिखाई नहीं दे रही है. वहीं मानव अधिकार आयोग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को नोटिस देकर इमरजेंसी सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं.

    इधर Directorate of Health Services Madhya Pradesh ने बताया है कि 108 एम्बुलेंस सेवा के ड्राइवर एवं EMT द्वारा 2 अप्रैल से मात्र दो शिफ्ट में कार्य करने व तीसरी शिफ्ट में एम्बुलेंस थाने में खड़ा किया जा रहा है. ड्राइवरों और EMT के हड़ताल की जानकारी NHM दी गई है. जिसके बाद NHM व जिगित्सा कंपनी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है .

    NHM द्वारा जिलों में पदस्थ लगभग 1600 एमपीडबल्यू को ईएमटी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा आवश्यकतानुसार उन्हें एम्बुलेंस में कार्य करने हेतु नियुक्त किया जा रहा है . जिगित्सा कंपनी द्वारा भी एम्बुलेंस सेवा का चालन बाधित न हो इसको लेकर वैकल्पिक वाहन चालकों से एम्बुलेंस चलवाने की व्यवस्था की गई है .वर्तमान में अधिकांश 108 एम्बुलेंस क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था से सेवा प्रदान कर रही है . विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो .

  • 1,000 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा संजय निरुपम पर रिलायंस समूह ने ठोका

    [object Promise]

    मुंबई. अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम को 1,000 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. कंपनी बंबई उच्च न्यायालय में निरुपम के खिलाफ मानहानि की याचिका भी दायर करने जा रही है. मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि अडाणी ट्रांसमिशन द्वारा रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के कर्ज के बोझ से दबे मुंबई के बिजली कारोबार के अधिग्रहण के पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का हाथ है. कंपनी ने निरुपम के इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया है.

    रिलायंस ने निरुपम के आरोपों को आधारहीन बताया

    कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि निरुपम ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के एकीकृत मुंबई बिजली कारोबार की अडाणी ट्रांसमिशन को बिक्री के प्रस्ताव को लेकर कई झूठे और आधारहीन आरोप लगाए हैं और इसे सरकार द्वारा फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से जोड़ा है. रिलायंस ने निरुपम से अपने आरोपों को वापस लेने और नोटिस मिलने के 72 घंटे में माफी मांगने को कहा है.

    निरुपम ने कहा वह लोगों के लिए ऐसे मुद्दे उठाते रहेंगे

    इस बारे में संपर्क करने पर निरुपम ने विचलित हुए बिना कहा कि वह लोगों के लिए ऐसे मुद्दे उठाते रहेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी सौदे में पारदर्शिता की मांग करना क्या मानहानि है. यदि यह मानहानि है तो होने दीजिए. उन्होंने कहा कि मानहानि के जरिये मुझे डराने के बजाय कंपनी को उपनगर मुंबई के 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनपर बिजली की बढ़ी दरों का बोझ नहीं डाला जाएगा. उन्होंने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि के मामले पहले से लंबित हैं.

  • सविता का ई-रिक्शा और पीएम मोदी, जानिये सविता की पूरी स्टोरी

    [object Promise]

    बीजापुर. शनिवार को बीजापुर के जांगला प्रवास के दौरान उन्ही के ई-रिक्‍शा में सवारी करते नजर आये | इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी उनके साथ ई-रिक्‍शा की राइड में साथ दिखे . उन्‍होंने इस दौरान ई-रिक्‍शा चालक से काफी देर तक बातचीत भी की और उनकी परेशानियों को सुना .

    आपको बता दें कि हर सामाजिक व आर्थिक परेशानी से लड़ते हुए बीजापुर की बेटी सविता दंतेश्वरी योजना से प्राप्त ई-रिक्शा से 15000 रुपए प्रतिमाह आमदनी कर रही है, अब वे स्वयं को स्वावलंबी महसूस करती है . कुछ दिनों पहले इन्ही स्वावलम्बी महिलों की कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करते हुए तारीफ की थी |

    आज जब वे छत्तीसगढ़ के बीजापुर प्रवास में पहुंचे, तो वे उन महिलों को भूले नहीं | उन्होंने आज स्वावलम्बी महिला की ई-रिक्शा में सवारी की | सविता ने प्रधानमंत्री को बिठाकर जांगला स्थित विकास परिसर दिखाया . इस दौरान दोनों के बीच योजना को लेकर चर्चा भी होती रही |

    प्रधानमंत्री ने कहा-  ”आज मुझे सविता साहू जी के ई-रिक्शा पर सवारी का अवसर भी मिला. सविता जी के बारे में मुझे बताया गया कि उन्होने नक्सली-माओवादी हिंसा में अपने पति को खो दिया था. इसके बाद उन्होंने सशक्तिकरण का रास्ता चुना, सरकार ने भी उनकी मदद की और अब वो एक सम्मान से भरा हुआ जीवन जी रही हैं.”

    सविता साहू की कहानी बताते हुए पीएम मोदी ने राज्य के नक्सिलयों से हिंसा छोड़ने का आग्रह किया और कहा कि सरकार उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

    यहां आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर मैं हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवाओं से यह कहना चाहूंगा कि संविधान आपके अधिकारों की रक्षा करता है. आपके अधिकारों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है. आपको हथिार उठाने और अपनी जिंदगी नष्ट करने की जरूरत नहीं है.”

  • वीडियो गेम खेल रहे 12 साल के बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, हो गई मौत

    [object Promise]

    रायपुर. विज्ञान का वरदान मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति के जीवन का आवश्यक अंग बनता जा रहा है लेकिन कई बार यही मोबाइल जानलेवा साबित होता है. ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में देखने को मिली जहां मोबाइल फोन पर वीडियो गेम खेल रहे 12 साल के रवि सोनवान नाम के बच्चे के हाथ में ही मोबाइल फट गया.

    घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी मुताबिक रवि अपने घर में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रहा था. इसी दौरान तेज धमाके के साथ मोबाइल रवि के हाथ में ही फट गया.

    धमाके की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में आए तो देखा कि बच्चे की आंतें तक बाहर आ गई थीं. उसे अस्पताल ले जाते समय एक मोटे कपड़े में लपेटा गया था ताकि आंतें अंदर रहें.वहीं उस दिन एंबुलेंस ड्राइवरों की हड़ताल ने परिवार की मुसीबत और बढ़ा दी. हड़ताल की वजह से रवि को ले जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल सकी.

    आखिरकार परिवार को टैक्सी कर जाना पड़ा.मंगलवार सुबह रवि को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

  • सुमिता भंडारी के सिर सजा मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज

    [object Promise]

    देहरादून। नई दिल्ली में आयोजित फेमिना मिस इंडिया नार्थ जोन 2018 के ग्रैंड फिनाले में सुमिता भंडारी के सिर मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज सजा। सुमिता मूल रूप से टिहरी निवासी हैं। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें सुमिता ने बाजी मारी। सुमिता निफ्ट कोलकाता की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं। अब वो फेमिना मिस इंडिया 2018 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    बीती 24 मार्च को देहरादून के राजपुर रोड स्थित बिग बाजार में फेमिना मिस इंडिया नार्थ जोन के लिए ऑडिशन लिए गए थे। जिसमें उत्तराखंड से सुमिता भंडारी के अलावा अदिति जसवाल और अनुभा वशिष्ठ का चयन किया गया था। जिसमें से सुमिता ने दोनों प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज अपने नाम किया।

    नॉर्थ जोन में सुमिता समेत आठ राज्यों के प्रतिभागी फेमिना मिस इंडिया के लिए अपनी-अपनी राज्यों की दावेदारी पेश करेंगी। नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता को फैशन डिजाइनर आशीष सोनी, बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा और नेहा धूपिया ने जज किया। सुमिता इससे पहले एफबीबी कैंपस प्रिंसेस का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो फैशन और ट्रैवल ब्लॉग भी लिखती हैं।

  • हिमाचल के मलकवाल में स्कूल बस 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 11 बच्चों की मौत

    [object Promise]

    पंजाब : (पठानकोट) हिमाचल प्रदेश के मलकवाल में एक निजी स्कूल की बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 11 बच्चों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सात ने मौके पर दम तोड दिया जबकि चार की मौत नूरपुर अस्पताल में हुई।

    वहीँ गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को नूरपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल किया है ओर कुछ बच्चों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड दिया। बस में कुल 40 के करीब बच्चे सवार थे।