Category: state-news

  • छत्तीसगढ़ में खिला कमल, सरोज पाण्डेय की हुई जीत

    [object Promise]

    राज्यसभा की 58 सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। कई राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई हैै। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की एक सीट पर आज हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उम्मीदवार सरोज पाण्डेय निर्वाचित हुई है। पाण्डेय ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के लेखराम साहू को 14 मतों से शिकस्त दी।

    सरोज पाण्डेय को मिले 51 मत 
    सुश्री पाण्डेय को 51 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू को 36 मत प्राप्त हुए। असम्बद्द सदस्य अमित जोगी एवं कांग्रेस के दो सदस्यों आर.के.राय एवं सियाराम कौशिक ने मतदान का बहिष्कार किया। भाजपा को अपनी सदस्य संख्या से दो मत अधिक हासिल हुए। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 49 है,जबकि जीतने के लिए 46 मत की आवश्यकता थी। उन्हे निर्दलीय विमल चोपड़ा ने भी पहले ही वोट देने का ऐलान कर दिया था।इससे भाजपा को 50 वोट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उसे 51 मत हासिल हुए।

    भाजपा उम्मीदवार की तय थी जीत 
    वहीं कांग्रेस के 38 विधायक थे और एक असम्बद्द सदस्य अमित जोगी एवं एक इकलौते बसपा सदस्य ने भी कल देर रात भाजपा के खिलाफ मत देने का ऐलान किया था इससे उसे 40 मत मिलने की संभावना थी। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के हिसाब से भाजपा उम्मीदवार की जीत पहले ही तय थी लेकिन कांग्रेस ने इसके बाद भी उम्मीदवार उतारा था। मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने पहले ही दावा किया था कि भाजपा प्रत्याशी को उसके सदस्यों से अधिक मत हासिल होंगे उनका कथन सही साबित हुआ।

    बसपा सदस्य ने भी दिए वोट 
    राज्य के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार को बसपा सदस्य ने भी वोट दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में अपने वोटरों तक को एकजुट नही रह सकती। वहीं निर्वाचित सासंद सुश्री पाण्डेय ने अपने पक्ष में मतदान करने वाले भाजपा एवं दूसरे सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते किया। उन्होने आगे की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल वह भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव है और महाराष्ट्र की पार्टी प्रभारी है।

  • शिक्षकों का वेतन 40 फीसदी बढ़ाए, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया  आदेश

    [object Promise]
    सुप्रीम कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों के समान कार्य के बदले समान वेतन देने के मामले सुनवाई करते हुए अहम आदेश दिया है। मामलें कि सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को आदेश दिया है कि पहले आप शिक्षकों का वेतन 40 फीसदी बढ़ाए तब हम विचार करेंगे।
    सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के वेतन बढ़ाने की पीछे दलील दी है कि जब एक चपरासी का वेतन 36 हजार रुपए प्रति माह है, तो ऐसे में छात्रों का भविष्य बनाने वाले शिक्षकों किसी चपरासी से कम यानि 26 हजार रुपए वेतन कैसे मिल सकता है।
    सरकार को याद रखना चाहिए कि समाज में शिक्षक का विशेष स्थान होता है और सभी को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। वहीं इस मसलें पर केंद्र सरकार की तरफ से अटॅार्नी जनरल के.के वेणुगोपाल ने दलील देते हुए कहा कि अगर कि सरकार बिहार के शिक्षकों का वेतन बढ़ती है तो ऐसी स्थति में देश के अन्य राज्यों के शिक्षक भी अपना वेतन बढ़ाने की मांग करेंगे जिसे पूरा कर पाना सरकरा के लिए स्वाभाविक नहीं होगा।
    आपको बता दे कि शिक्षकों के वेतन का 70 फीसदी पैसा केंद्र सरकार और 30 फीसदी पैसा राज्य सरकार देती है। ओर अगर बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानती है तो ऐसे में शिक्षको की मौजुदा वेतन 20-25 हजार रुपए से बढ़कर 35-40 हजार रुपए हो जाएगा।
    अटॅार्नी जनरल ने उच्चतम न्यायलय से अपील की है कि केंद्र सरकार को शिक्षकों के वेतन को लेकर नई योजना के लिए चार सप्ताह का समय दिया जाए। जिसे मानते हुए उच्चतम न्यायलय ने केंद्र सरकार की समय सीमा बढ़ाने की मांग को मानते हुए मामले की सुनवाई के लिए 12 जुलाई का समय दिया है।

  • फेमिना मिस इंडिया के गैंड फिनाले में झारखंड की स्टेफी पटेल

    [object Promise]

    झारखंड में हजारीबाग की बेटी स्टेफी पटेल ने एक सफलता का एक और मुकाम हासिल किया है। स्टेफी ने अब मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया के गैंड फिनाले में अपनी जगह बना ली हैं। स्टेफी ने यह सफलता कोलकाता में हुए फेमिना मिस इंडिया इस्ट में सफल होने के बाद मिली है।

    [object Promise]
    Jharkhand girl Steffy Patel Miss

    16 से 22 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा 13 राज्यों की सुंदरियां शामिल थी। झारखंड से स्टेफी के अलावा जमशेदपुर की भावना चौधरी व अतिदि बुलबुल शामिल थी। स्टेफी ने हजारीबाग में भी कई फैशन शो में भाग लिया था। इसके अलावा रांची, दिल्ली के भी कई फैशन शो में शामिल हुई है। स्टेफी बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

    [object Promise]
    Stefy-patel-becomes-miss-teen-international_S

    प्रतियोगिता में स्टेफी ने फाइनल में स्थान बनाने के अलावा मिस रैंपवॉक व मिस फोटोजेनिक का भी अवार्ड जीता। मुंबई में जून में होने वाले इस प्रतियोगिता के स्टेफी पटेल ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। हजारीबाग की डीएवी की छात्रा रही स्टेफी ने मिस टीन इंटरनेशनल का खिताब भी पहले जीत चुकी हैं।

    स्टेफी के पिता अमरेंद्र कुमार को उम्मीद है कि छोटे से शहर से निकली उनकी बेटी यह मुकाम जरूर हासिल करेगी। पूरे शहर के आशीर्वाद उसके साथ है। बताया कि नागपुरी फिल्म के अलावा स्टेफी बॉलीवुड व एक तमिल फिल्म भी काम कर रही है। नागपुरी फिल्म बन कर तैयार है और जल्द ही रिलीज होने वाली है।

  • ममता के मंत्री की भाजपा अध्यक्ष को चुनौती, 3 मिनट में तोड़ दूंगा नाक-फोड़ दूंगा आंख

    [object Promise]

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी है लेकिन इससे पहले ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल के मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने मंगलवार को भारतीय जनता पारी (बीजेपी) के नेता दिलीप घोष को चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल के मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने दावा किया कि वे ‘अधिकतम 3 मिनट’ में भाजपा नेता दिलीप घोष को हरा देंगे।

     रबींद्रनाथ घोष ने दिलीप घोष को चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर वह लाठी से खेलने के लिए तैयार नहीं है, तो मैं भी कुश्ती के लिए तैयार हूं। उन्हें मारने के लिए अधिकतम 3 मिनट की आवश्यकता है।

    पश्चिम बंगाल के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने दिलीप घोष को चेतावनी दी कि अगर वह मुक्केबाजी के लिए तैयार है, तो मैं भी उनकी नाक, आंख और चेहरे को तोड़ दूंगा।

    आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में 25 मार्च को राम नवमी उत्सव पर दिलीप घोष कथित तौर पर तलवार हाथ में लेकर चलते हुए देखा गया था।

    इसके बाद सोमवार को मिदनापुर के खड़गपुर पुलिस स्टेशन में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जानकारी के मुताबकि बंगाल में सार्वजनिक रुप से हथियार लेकर जुलुस निकलने पर पाबंदी है।

    इसके बाद दिलीप ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि राम नवमी ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) करना एक पुराणी हिंदू परंपरा है, और वो रैलियों में शस्त्र पर किसी भी प्रतिबंध से अवगत नहीं थे।

    56 इंच वाले शक्तिशाली व्यक्ति के पास डोकलाम के लिए कोई तो योजना होगी: राहुल

  • नाराज किसान ने इस बार देवेंद्र फडणवीस पर फेंका जूता

    [object Promise]

    नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का दिल्ली के रामलीला मैदान पर चल रहा अनशन सात दिन बाद खत्‍म हो गया है. आंदोलन खत्‍म होने के बाद अन्ना हजारे के मंच से भाषण देते समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जूता फेंका गया.

    [object Promise]
    maharashtra-Farmer-Throwed-Shoe-Devendra-Fadnavis-Forum-Speech-Ramlila-Maidan-Anna-Hunger-strike 0

    यह जूता एक किसान ने फेंका जो उनकी नीतियों से नाराज था. इस बार अन्ना किसानों की समस्याओं और लोकपाल से संबंधित मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे.

    [object Promise]
    devendra_fadnavi

    अन्ना के गांववालों ने रालेगण सिद्धि में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी. गांववालों ने केंद्र और राज्य सरकार पर अन्ना हजारे की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था और गांव से सभी सरकारी कर्मचारियों और पुलिसवालों को बाहर निकाल दिया था. यही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर गुरुवार तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे आत्मदाह शुरू करेंगे.

    [object Promise]
    devendra_fadnavi

    महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार का संदेश लेकर अन्ना हजारे का अनशन खुलवाने रामलीला मैदान गए थे. उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे. बता दें कि अन्ना हजारे 23 मार्च से अनशन पर थे और आज उनके अनशन का सातवां दिन था. उनके सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि अनशन के दौराम भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना का वजन पांच किलोग्राम से ज्यादा घट गया और उनका रक्तचाप भी गिर गया.

    Read More : किचन के ‘लाल बम’ से रहें सावधान, ऐसे चेक करे Expiry Date , हो सकता है जानलेवा

  • गुटखा खाकर थूकने वालों पर लगेगा 200 रुपए जुर्माना, पकड़वाने वाले को मिलेगा इतने रुपए इनाम

    [object Promise]

    भोपाल ,  स्वच्छता चाहिए तो लोगों को खुद आगे आना होगा। देशभर में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार खूब प्रयत्न कर रही है। लेकिन कुछ लोग अभी भी अपने गंदी आदतों को नहीं बदल पा रहा है। देश के कई गांव ऐसे है जहां टॉयलेट होने के बावजूद भी लोग खुले में शौच के लिए जाते है।

    [object Promise]
    Spitting1

    देश में लोगों को थूकने की गंदी बिमारी है जहां चाहों बीच चौराहे, सड़क पर थूक देते है। अब ऐसे लोगों को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल प्रशासन ने भी यहां स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जुमार्ना लगाने का फैसला लिया है।

    [object Promise]
    Spitting1

    मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जेपी अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि वह अस्पताल परिसर में बेतरतीब तरीके से थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। खास गुटखा खाकर थूकने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि थूकते पकड़े जाने पर तत्काल प्रभाव से 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

    इतना ही नहीं थूकने वाले व्यक्ति को पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को 50 रुपए का इनाम दिया जाएगा। रोगी कल्याण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएमएचओ डॉ. सुधीर जैसानी का कहना है कि बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड, एयरपोर्ट सहित अन्य जगहों पर गुटखे की पीक थूकने वाले 8 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ सालभर में कार्रवाई की गई है।

  • एक सर्वे ने भगवा पार्टी की बढ़ा दी मुश्किलें , जानिये भाजपा आगे की रणनीति !

    [object Promise]
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के एक आंतरिक सर्वे ने भगवा पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस सर्वे के मुताबिक कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस 100 से अधिक सीटें जीत सकती है।
    [object Promise]
    Opinion Poll # Karnataka 2018-
    कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी और 15 मई को नतीजे आएंगे। ऐसे में भाजपा अपने रणनीति में बदलाव कर कर्नाटक के तटीय इलाकों में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने पर विचार कर रही हैं।
    डेक्कन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के आंतरिक सर्वे की में कहा गया कि दागी कर्नाटक में बीएस बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार से जनता में अच्छा सन्देश नहीं गया है।
    इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया हैं कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा से अधिक रैलीयां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनी चाहिए। तभी कर्नाटक में भाजपा को सफलता मिल सकती है।
    [object Promise]
    Opinion Poll # Karnataka 2018-
    BJP – कांग्रेस मंदिरों की शरण में  
    कर्नाटक चुनाव में भाजपा अपना हिंदुत्व का एजेंडा आगे रखना चाहती है। इसलिए उसने कर्नाटक के तटीय इलाकों में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देना शुरु कर दिया है।
    वहीं कांग्रेस भी गुजरात चुनाव के बाद से सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर लौट रही है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं।

    Read More : देशभर में 14 अप्रैल को ” हल्ला बोल” आंदोलन चलाने का एलान

  • जैव आतंक के जरिए लोगों में दहशत फैलाने की साजिश !

    [object Promise]

    पश्चिम बंगाल राज्य विश्व विद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के बाद डी.आर.डी.ओ. की टीम ने अपना अध्ययन आलू रोग की 19 नई किस्मों पर शुरू किया। कुछ रोग तो ऐसे थे, जो 48 घंटे में आलू के पूरे खेत को अपनी लपेट में ले सकते हैं।

    देशभर में आलुओं का बड़े पैमाने पर प्रयोग लोगों द्वारा खाने व अन्य खाद्य पदार्थों में किया जाता है। पश्चिम बंगाल में हर वर्ष लगभग 1 करोड़ टन आलू की पैदावार होती है जोकि देश में होने वाले कुल उत्पादन का एक चौथाई हिस्सा है। वैज्ञानिकों को शंका है कि अब बंगाल में आलू की फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है, क्योंकि जैव आतंक का खतरा बढ़ रहा है।

    [object Promise]
    aalu

    डी.आर.डी.ओ. टीम के अधिकारियों ने यह पाया  कि आलू रोग की कुछ किस्मों में जानबूझ कर रोग को पैदा किया गया है, जिसके जरिए जैव आतंक के खतरे को बढ़ावा दिया जा सके। अब इस टीम द्वारा सभी 19 नई किस्मों का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है, क्योंकि इन किस्मों में जैव आतंक फैलाने का खतरा ज्यादा है।

    वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर जैव आतंक को बढ़ावा मिल गया तो इससे देश की खाद्य सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा। इन साजिशों पर कार्य किया जा रहा है तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों व तत्वों का पता लगाने के लिए विभिन्न एजैंसियां कार्य कर रही हैं। डी.आर.डी.ओ. के अधिकारी चाहते हैं कि विभिन्न रोगों वाले आलू की किस्मों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाए ताकि जैव आतंक फैलने का खतरा न रहे।

    पश्चिम बंगाल के अलावा पंजाब में भी आलू की फसल बड़े पैमाने पर होती है। इसलिए देश को उन सभी राज्यों में चौकसी बरतने की जरूरत है, जहां पर आलू की फसल का उत्पादन बड़े स्तर पर किसानों द्वारा किया जाता है। जैव आतंक के जरिए लोगों में दहशत फैलाने की साजिश भी चल रही है।

    Read More : आप दांतों तले ऊँगली दबा लेंगे यह जानकर कि महिला के एक नहीं बल्कि दो प्राइवेट पार्ट हैं, वीडियो में देखिये

  • सगाई में नहीं खिलाई चिकन करी, मेहमानों ने युवक को उतारा मौत के घाट

    हैदराबाद में हत्या का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सगाई समारोह में रिश्तेदारों को चिकन करी न खिलाने पर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया।

    सोमवार को मृतक की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई अनवर के रूप में हुई है। वहीं समारोह में मेहमानों और मेजबानों के बीच हुई इस हाथापाई में एक और व्यक्ति भी घायल हो गया।

    घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ IPC की धारा 302, 147, 148 और 307 के तहत हुसैनी आलम थाने में केस दर्ज किया है।

    वारदात रात के लगभग 1 बजे की है। जब वेटर्स ने समारोह में आए अशफाक और उसके दोस्तों को चिकन करी परोसने से इनकार कर दिया। इसी दौरान जब अनवर ने झगड़े में हस्तक्षेप किया और अशफाक ने अपने भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ उसपर हमला कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में कुल 8 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 लोगों पर अनवर को मारने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बाकी लोगों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जानिये इस भाजपा महिला नेता ने ऐसा क्या कहा – जिसके बयान ने मचा दी सनसनी !

    [object Promise]

    नयी दिल्ली. पार्टियों के नेताओं की जुबान अक्सर फिसलती रहती है. इन दिनों कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं. जिसके चलते हर पार्टी के नेता कर्नाटक पहुंचकर चुनावी तैय्यारियों में जुट गए हैं. ऐसे में राज्य का राजनीतिक तापमान भी काफी गर्म हो चला है. ऐसे में एक भाजपा महिला नेता ने अपने बयान से सनसनी मचा दी है.

    कर्नाटक में भाजपा की महिला नेता दिव्या हगार्गी ने एक सभा तो संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार में मंत्री एम.बी.पाटिल को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने हमारे मामले में दखल दिया तो तलवार से तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी. मुझे जेल जाने का भी डर नहीं है’. कांग्रेस ने दिव्या के बयान को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

    लिंगायत पर छिड़ा घमासान

    दिव्या हगारगी ने कांग्रेस नेता एमबी पाटिल को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दुंगी. वहीं दिव्या के इस विवादित बयान के बाद महिला नेता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. हालांकि अभी तक इस पूरे प्रकरण पर एमबी पाटिल ने कुछ नहीं कहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा दिलाने और अल्पसंख्यक की मान्यता देने का फैसला लिया है. जिसके खिलाफ विजयापुर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे वीरशैव ने इस फैसले का विरोध किया है.

    हिंदुओं को बांटने का आरोप

    भाजपा नेता और वीरशैव ने कांग्रेस पर प्रदेश में हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि कर्नाटक में 15 मई को विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 18 मई को घोषित होंगे. इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की साख दांव पर है. दोनों ही पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती हैं.