Category: state-news

  • रेप को लेकर राजस्थान सरकार सख्त, 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप करने वालों को होगी मौत की सजा

    [object Promise]

    जयपुर : मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर 12 साल या उससे कम उम्र की बच्ची से रेप करने वालों को मौत की सजा मिलेगी। हालांकि इसी साल फरवरी में हरियाणा सरकार ने 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन शोषण या बलात्कार के आरोपियों को मौत की सजा देने का प्रावधना किया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में हुई उस राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में रेप और यौन उत्पीड़न से जुड़े आपराधिक कानूनों को और भी सख्त बनाने का निर्णय लिया गया था।

    रात में पत्नी ने बंद कर दिया वाई-फाई, पोर्न के लती पति ने कर दी पिटाई

    राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा, ‘हमने इस बिल में दो संशोधन किए हैं। 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वाले दोषियों के उम्र कैद या मौत की सजा होगी। साथ ही हमने नियम बनाए हैं कि अपराधी 14 साल तक जेल में रहने के बाद भी जेल से ना निकले।

    दिलाविया घोषित होंगे फैशन ब्रांड रीड एंड टेलर और एस कुमार्स

    आपको बता दें कि साल 2017 के दिसंबर में मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक बिल पास किया था। बिल के मुताबिक 12 साल या उससे छोटी उम्र की लड़कियों से रेप करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। रेप को लेकर बने इस बिल को मध्यप्रदेश विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया गया था।

     

  • इस महिला आइएएस ने गरीबों का गेहूं बेच दिया मिल मालिकों को

    [object Promise]

    8 हजार करोड़ रुपये के 35 हजार क्विंटल गेहूं के घोटाले की आरोपित

    निलंबित आइएएस निर्मला मीणा के बैंक खाते और लॉकर सीज

    जयपुर। राजस्थान में 8 हजार करोड़ रुपये के 35 हजार क्विंटल गेहूं के घोटाले की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी निर्मला मीणा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में मीणा और उनके पति के नाम से 17 विभिन्न बैंकों में खाते और 3 लॉकर होने की बात सामने आई है। एसीबी ने सभी बैंक खाते और लॉकर सीज कराए हैं।

    पिछले तीन दिन से जांच में जुटी एसीबी को पता चला है कि राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी मीणा के नाम से एक फार्म हाउस है। हरिद्वार में भी एक फ्लैट किसी रिश्तेदार के नाम से होने की बात एसीबी की जांच में सामने आई है। इससे पहले शुक्रवार को एसीबी की जांच में निर्मला मीणा के नाम से जयपुर में दो, जोधपुर में पांच मकान, एक पेट्रोल पम्प, बीस बीघा जमीन और एक दुकान होने के दस्तावेज मिले हैं।

    उल्लेखनीय है कि निर्मला मीणा जोधपुर में अलग-अलग समय पर 8 साल तक जिला रसद अधिकारी रहीं और इस दौरान आटा मिल मालिकों और राशन डीलरों से मिलीभगत करके फर्जी लोगों के नाम से राशन कार्ड बना दिए और फिर उनके नाम पर गेंहू आवंटित कर दिया, जो आटा मिल मालिकों तक पहुंच गया। इसके बदले मीणा को काफी पैसा मिला बताया। सरकार में पहुंची गड़बड़ी की शिकायत के बाद एसीबी ने जांच अपने हाथ में ली है।

  • भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

    [object Promise]

    लोहरदगा. झारखंड के लोहरदगा में अपराधियों ने रविवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश पंकज को पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीट्स के सामने गोली मारकर फरार हो गए. घटना रविवार सुबह लगभग 8.30 की है.

    घटना के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. सड़क जाम करने से रांची गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं वरीय पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पंकज ने पिस्का में खरीदी थी जमीन

    बता दें कि लोहरदगा निवासी पंकज गुप्ता ने पिस्का में जमीन खरीदी थी, जिसकी चाहरदिवारी निर्माण के सिलसिले में वह अक्सर नगड़ी आते-जाते थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है.

    सीएम ने दुख जताया

    लोहरदगा जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की हत्या पर दुख जताते हुए सीएम रघुवर दास ने डीजीपी को अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने रांची एसएसपी से फ़ोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है. सीएम ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा पंकज गुप्ता के परिजनों के साथ है. पार्टी हर स्तर पर परिवार की मदद करेगी.

  • CBSE 12वीं का अकाउंट पेपर हुआ लीक, केजरीवाल सरकार ने जांच के दिए आदेश

    [object Promise]

    नई दिल्ली : देशभर में सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा शुरू हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली में 12वीं की परीक्षा का अकाउंट पेपर लीक हो चुका है। अकाउंट्स का ये पेपर व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुआ है। पेपर लीक की इस खबर पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है हमें 12 वीं की परीक्षा में अकाउंट पेपर लीक को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। हमने डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के अधिकारियों से कहा है कि इस मामले की जांच करें और सीबीएसई के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करें। इस मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए ताकि जिन बच्चों ने मेहनत की है उनका सीबीएसई के कारण कोई नुकसान ना हो

    पोकरण में पकड़ा गया संदिग्ध पाक जासूस, डेढ़ साल से रह रहा था किराए के मकान में

    हालांकि सीबीएसई ने पेपर लीक बात से इनकार किया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार सीबीएसई ने अपनी सफाई में कहा है- परीक्षा के दौरान लोकल स्तर पर कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा में बाधा डालने के लिए व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए ये खबर फैलाई है। सीबीएसई ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है।

    https://jansandeshonline.com/147284/

    पेपर लीक होने के साथ ही ट्विटर पर हैशटैग सीबीएसी ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि ये अकाउंट का पेपर 14 मार्च की शाम को ही लीक हो गया था। सीबीएसई की परीक्षा 5 मार्च से चल रही हैं। 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक होनी है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अकाउंट्स के सेट-2 का पेपर व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ था। खबर आने के बाद सीबीएसई ने वायरल प्रश्न पत्र को अपने सेट-2 से मैच करवाया तो सवाल समान मिले थे।

  • इंडियन साइंस कांग्रेस का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- ‘अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए हैं पावर हाउस की तरह’

    [object Promise]

    इंफाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मणिपुर में कई प्रोजेक्ट की नींव रखने वाले हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर यूनिवर्सिटी में 150वीं भारतीय विज्ञान सम्मेलन (इंडियन साइंस कांग्रेस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह है।

    मजीठिया से माफी मांग CM केजरीवाल ‘घर’ में ही ठान बैठे रार, AAP के संजय सिंह ने भी किया किनारा

    इंडियन सांइस कांग्रेस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कहा

    – दुनिया के महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वो भारत के अच्छे दोस्त थे। कॉस्मोलॉजी के स्टार थे। भारत के लिए एक तरह से प्रेरणा के स्रोत थे।

    – यह दूसरा मौका है, जब नॉर्थ-ईस्ट में इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसीलिए आप सभी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों का जीवन आसान हुआ है।

    सोमवार को पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव, चंद्रबाबू नायडू ने बयां किया अपना दर्द

    –  नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1944 में मणिपुर में रहते हुए आजादी के लिए लड़ाई शुरू की थी। आज साइंस से जुड़े लोगों के बीच वही जज्बा देखने को मिल रहा है। हमने किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट समेत देशभर में कई सेंटर बनाए हैं।

    – हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार में 100 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमने लेजर टेक्नोलॉजी में खोज के लिए दुनिया की तीसरी लेजर लैब ‘लीबो’ के लिए हरी झंडी दी है।

    – अब समय आ गया है कि देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को दोबारा परिभाषित किया जाए। सबके लिए विज्ञान, इसका मतलब है कि समाज के आखिरी व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले। उनकी जिंदगी अलग कैसे हो। समाज को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए।”

    – अब समय आ गया है कि देश को दुनिया में आगे लाकर एक नई पहचान बनाई जाए। मैं सभी साइंटिस्ट से अपील करता हूं कि देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।

    इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार डेलिगेट शामिल हुए हैं। इनमें 3 नोबल विनर, देशभर के साइंटिस्ट, स्कॉलर और रिसर्चर शामिल हैं।

     

  • शादी में दहेज नहीं मिला तो पति ने दिया ट्रिपल तलाक, फिर पत्नी को घर से निकाला

    [object Promise]

    New Delhi: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला को उसके पति के द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर वालों ने शादी के वक्त उसे दहेज नहीं दिया था जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया है।

    रेलवे की विशेष सेवा: सफर के बाद यात्रियों को घर तक छोड़ेगा रेलवे, ऐसे आप भी उठा सकते हैं लाभ

    स्थानीय खबरों के मुताबिक बीते 14 फरवरी को महिला की शादी गांव भालूमाड़ा के महबूब सिद्दीकी के साथ हुआ था। लेकिन महिला को शादी के दिन से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

    सियासी दलों में तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद तेज

    महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले 4-5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। महिला ने कहा कि उनके पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह चुपचाप रहीं।

    जब कुछ नहीं होते दिखा तो पति ने उसे शादी के 1 महीने के अंदर ही तलाक दे दिया।

    महिला ने अपने पति के स्टेटमेंट को बताते हुए कहा, ‘यह (पति) मुझे शादी के पहले दिन से ही टॉर्चर करता था। यह कह के कि तुम्हारे घर से कुछ नहीं आया। इस सबके बाद बोला अब मैं तुम्हे अपने घर में नहीं रख सकता हूं और मैं तुम्हे तलाक देता हूं। उन्होंने तीन बार बोला मुझे तलाक।’

    पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा शामिल हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

  • दो नाबालिग लड़कियों के साथ नौ लोगों ने 15 दिनों तक किया गैंगरेप, ऐसे फंसीं हैवानों के चंगुल में

    [object Promise]

    कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो किशोर लड़कियों को  कथित रूप से 15 दिनों तक बंधक बनाकर 9 पुरुषों ने उनके साथ बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में बिजुरी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने कल 17 और15 वर्षीय लड़कियों को बचाया।

    9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, 2 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज

    पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़कियां छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कोरिया जिले के झागराखंड क्षेत्र की रहने वाली है। कोरिया की पुलिस अधीक्षक निवेदिता शर्मा ने बताया, ‘मुख्य आरोपी अभिजीत पाल उर्फ पिंकू(20) का एक पीड़ित लडकी से प्रेम प्रसंग था और वह चार मार्च को उसे शादी करने के बहाने से ले गया। पीडित लड़की की एक दोस्त उसके साथ थी।’

    बड़ी खबर: योगी सरकार आंगनबाड़ियों को देगी राज्य कर्मचारी का दर्जा, बढ़ेगा वेतन !

    शर्मा ने बताया कि पाल दोनों नाबालिग लड़कियों को खओनगपानी में एक स्थान पर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पाल और उसके आठ दोस्तों ने लेद्री और बिजुरी गांवों में इन लड़कियों को कैद कर लिया और उनके साथ कई बार बलात्कार किया।

    अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के परिवार वालों ने18 मार्च की सुबह एक शिकायत दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर पुलिस की एक टीम ने कल तड़के बिजुरी रेलवे स्टेशन के निकट एक स्थान पर छापा मारा और लड़कियों को बचा लिया।

    शर्मा ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान नौ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पाल के अलावा आरोपियों की पहचान अशरफ अली(26), मनोज कुमार(28), हेमराज पानिका(20), अविनाश(28), जितेन्द्र कुमार राय(26) और राकेश कुमार(23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पोस्को अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • चायवाला बन विधायक ने 10 मिनट में कमाए 5000 रुपये

    [object Promise]

    मैसूर में एक चाय स्टॉल पर शुक्रवार को एक विधायक ने चाय बेचकर 10 मिनट में 5000 रुपये कमा लिए। स्टॉल मालिक ने भी शायद कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन में उसकी इतनी कमाई हो जाएगी क्योंकि बाद में विधायक ने चायवाले को इस 5000 रुपये के अतिरिक्त 10 हजार रुपये अपने पास से भी दिए।

    दरअसल, जेडी (एस) के बागी विधायक जमीर अहमद एक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुचे थे। उद्घाटन के बाद मुस्लिम कोऑपरेटिव बैंक सर्कल के सामने लगे एक चाय स्टॉल पर जमीर अपने साथी विधायक वासु के साथ पहुंच गए।

    चाय स्टॉल पर पहुंचकर वह खुद चाय बेचने लगे। देखते ही देखते वहां चाय पीने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पार्टी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी विधायक से चाय ली।विधायक को एक प्याला चाय के लिए 100 से 200 रुपये तक मिले।

    इसके चलते विधायक ने 10 मिनट के अंदर 5000 रुपये कमा लिए। उन्होंने उसमें 10000 रुपये अपनी ओर से जोड़े और चाय स्टॉल के मालिक को दे दिए। इस मौके पर एमएलए वासु के साथ कई और विधायक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • शादी के 4 महीने बाद ही पत्नी हो गयी गर्भवती, परिवार में मच गया हंगामा

    [object Promise]

    इंदौर: अपने जीजा से गर्भवती होने की बात छिपाकर अन्य पुरुष से ब्याह रचाने वाली 28 वर्षीय महिला का विवाह यहां कुटुम्ब न्यायालय ने शून्य घोषित कर दिया. करीब 10 महीने पहले यह शादी हुई थी. दुल्हन के इंदौर स्थित ससुराल पहुंचने के कुछ ही दिन बाद उसके गर्भवती होने का राज खुला.

    शादी से पहले महिला के अपने जीजा से शारीरिक संबंध थे. इसके बाद महिला के 33 वर्षीय पति ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कुटुंब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और इंसाफ की गुहार की. कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने 14 मार्च को सुनवाई के दौरान मामले में पेश सबूतों एवं गवाहों के बयान के आधार पर इस शख्स की याचिका स्वीकार कर उसके विवाह को शून्य घोषित करने का फैसला सुनाया. यह शादी झारखण्ड में 6 मई 2017 को हुई थी.

    अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता को विवाह से पहले अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी. याचिकाकर्ता ने विवाह के कुछ दिन बाद संदेह होने पर अपनी पत्नी की सोनोग्राफी भी करायी, जिसकी रिपोर्ट से मालूम चला कि वह 6 हफ्ते की गर्भवती है.

    कुटुम्ब न्यायालय में खुद विवाहिता ने भी अपने पति की याचिका के तथ्यों को स्वीकार किया. हालांकि अपने जीजा से विवाह पूर्व संबंध कबूलने के बाद वह दोबारा मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं हुई. नतीजतन अदालत ने मामले में महिला के खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही का निर्णय किया.

  • भाजपा से अलग होने के बाद चंद्रबाबू नायडू को सता रहा है साजिश का डर

    [object Promise]

    तेलुगू देशम पार्टी के भाजपा के एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अपने बेटे नारा लोकेश, पार्टी के नेताओं और खुद के खिलाफ मामले में फंसने का डर सता रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई जांच की अटकलों के बीच शुक्रवार को उन्होंने अपने पार्टी के सांसदों और नेताओं को सतर्क और मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस दौरान वह पार्टी के सांसदों से टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए संसद के काम काज की जानकारी ले रहे थे।

    [object Promise]
    भाजपा के एनडीए गठबंधन

    नायडू ने साजिश रचे जाने की बात कहते हुए अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर आने के बाद अब केंद्रीय सत्ता में मौजूद पार्टी उन्हें निशाना बना सकती है। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करना चाहती है। साथ ही कहा जो भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में किया उसे आंध्र प्रदेश में दोहराकर राजनीतिक अस्थिरता लाना चाहती है।

    बता दें कि इन दिनों तेदेपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रह हैं और चंद्रबाबू के बेटे लोकेश को निशाना बनाया जा रहा है। लोकेश प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा सीएजी रिपोर्ट का हवाला देकर भी यह आरोप लगा रही है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा ‘जब तक हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा थे तो कोई आरोप नहीं थे। अब हम अचानक भ्रष्टाचारी कैसे हो गए।’ गौरतलब है कि तेलुगू देशम पार्टी कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राजग गठबंधन से अलग हो गई थी।