Category: state-news

  • कर्नाटक में परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अब तक हो चुका है 152 करोड़ रुपये का नुकसान

    [object Promise]

    बेंगलुरु। कर्नाटक परिवहन निगम कर्मचारी लीग (केएसआरटेल) की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन को राज्य परिवहन विभाग ने अनुमान लगाया कि 7 अप्रैल को हड़ताल शुरू होने के बाद से उसे 152 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। चार राज्यों के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) को 70 करोड़ रुपये, बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) को 20 करोड़ रुपये, उत्तर पश्चिम कर्नाटक पथ परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) को 30.5 करोड़ रुपये और पूर्वोत्तर कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) को 31.5 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

    इसके अलावा चारों परिवहन निगमों ने दावा किया कि 7 से 13 अप्रैल तक बस हड़ताल के पहले छह दिनों के दौरान इन निगमों से संबंधित करीब 60 बसें खराब हो गईं।

    इन परिवहन निगमों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केएसआरटीसी को 34 बसों को नुकसान के साथ सबसे अधिक नुकसान हुआ, इसमें से अधिकांश टूटी हुई विंडशील्ड, खिड़कियां और रियर विंडशील्ड से संबंधित हैं जबकि एनईकेआरटीसी ने 20 बसों को नुकसान की सूचना दी। बीएमटीसी और एनडब्ल्यूकेआरटीसी ने तीन-तीन बसों को नुकसान की सूचना दी है।

    ये चारों निगम 1.37 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद से 26,000 बसों का बेड़ा चलाते हैं।

    चार निगमों में शुमार बीएमटीसी को शहर के हर कोने और क्रैनी को अपनी 6000 बसों के बेड़े से जोड़ने वाली बेंगलुरु पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की लाइफ लाइन माना जाता है।

    कर्मचारियों और सरकार के बीच जारी गतिरोध ने प्रदेश में किसी और से ज्यादा यात्रियों को चोट पहुंचाई है।

  • बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या… धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट

    बताया जा रहा है दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद था। हत्या के बाद फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे ग्राम मुरमुरी निवासी सुभाष पिता चित्रसेन बरिहा (22) की उसके बड़े भाई बिरेश बरिहा (24) ने घरेलू विवाद में बसूला (बढ़ाई औजार) से पीठ पर वार कर दिया ।

    गंभीर रूप से घायल सुभाष को 112 की सहायता से सरायपाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। बहरहाल सिंघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

  • खेतों में सड़ रही सब्जियां, ई पास की सुविधा नहीं ट्रांसपोटिंग के लिए

    [object Promise]

    फसल तैयार, किसानों को हो रहा भारी नुकसान

    लॉकडाउन की झेल रहे मार , सब्जी उत्पादक व विक्रेता दोनों परेशान

    लॉक डाउन से उनकी आर्थिक स्थिति चरमराने लगी है गांव की 40 से 50 मजदूर को रोजगार मिल रहा था वह भी बेरोजगार हो गए हैं लॉकडाउन के चलते रोजाना करेला आदि की तोड़ाई नहीं हो पा रहा है बरबट्टी की फसल पेड़ पर ही सूख जा रहा है जिससे किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें उन्हें लाखों का नुकसान हो रहा है धान की फसल छोड़कर उद्यान विभाग का करेला बरबट्टी फसल लगाए थे ये उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

    कोरोना काल में हो रहे लॉकडाउन के चलते गांव के सुनील भारद्वाज ने बताया कि उनके द्वारा हर दूसरे दिन कई क्विंटल करेला बरबट्टी का तोड़ाई करके सक्ती और शिवरीनारायण भेजा जा रहा था। इसी प्रकार भारद्वाज जी ने बताया कि 3 से 4 दिन में बरबट्टी का तोड़ाई शुरू हुआ था साथ ही इसी प्रकार गांव के तीन चार अन्य किसान हैं जिन्होंने 5 से लेकर 10 एकड़ तक करेला , भाटा, बरबट्टी लगाया हुआ है लेकिन अब इनका नुकसान बढ़ते जा रहा है बताया जा रहा है कि सब्जियों के लिए ई पास की सुविधा नहीं है यही वजह है कि ट्रक पिकअप बाड़ी से मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं देखने वाली बात होगी प्रशासन आने वाले समय में किसानों को नुकसान से बचाने क्या कदम उठाती है

  • आक्सीजन बेड है पर्याप्त किसी भी पेशेंट को वापस न भेजा जाए

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू की रिपोर्ट

    कलेक्टर ने कहा की पूर्व में निर्धारित लॉक डाउन की अवधि में सभी अधिकारियों ने महती जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है। इससे लॉक डाउन के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में लॉकडाउन से कोरोना की बढ़ती रफ्तार को कम करने में कारगर साबित हुआ है। लॉक डाउन की अवधि अब 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। हमें आगे भी पूरी शिद्दत के साथ जवाबदेही से कार्य करना है।

    कलेक्टर ने बैठक में जारी गाइड लाईन की जानकारी देते हुए बताया कि जिले को कन्टेन्टमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। पूर्व जारी निर्देशो में कुछ आंशिक रूप से छूट दी गई है। अभी भी थोक सब्जी मार्केट पूर्ण रूप से बंद रहेगा लेकिन ठेलों के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर फल, सब्जी और राशन का विक्रय कर सकते हैं किंतु शहरी क्षेत्रों के जिस मोहल्ले को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। वहां इसका विक्रय किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में सभी प्रकार के आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम, विवाह और मृत्यु भोज में केवल 10 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।

    बैठक में बताया गया कि पैट शॉप/ एक्वेरियम को केवल पशुओं को चारा देने के लिए खोल जाएगा। दूध के विक्रय समय मे बढ़ोतरी किया गया है। अब सुबह 6 से 8 बजे एवं शाम को 5 से 6:30 बजे विक्रय किया जा सकेगा। पी.डी.एस की दुकानों का संचालन किया जा सकेगा किंतु टोकन वितरण के आधार पर संचालन किया जाएगा। एक दिन में अधिकत्तम 40 से 50 लोगों को ही टोकन जारी किया जाकर राशन का वितरण किया जा सकेगा। मेडिकल एजेंसी संचालकों के लिए कहा कि वे मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करेंगे।
    रेलवे से सफर में आने वाले यात्रियों और मेडिकल संचालक स्ट्रीट वेंडर की होगी कोरोना टेस्ट- कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के रोकथाम के लिए एक बार फिर से मेडिकल स्टोर संचालकों की कोरोना टेस्टिंग करवाये। साथ ही रेलवे से सफर में आने वाले सभी यात्रियों का अनिवार्यता टेस्टिंग होती रहे। साथ ही ठेलों के माध्यम से फल व सब्जी का विक्रय करने वाले स्ट्रीट वेंडरों का भी टेस्टिंग कराने कहा है।

    आक्सीजन बेड है पर्याप्त किसी भी पेशेंट को वापस न भेजा जाए- कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिले में कोरोना के मरीजों के लिए पर्याप्त आक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन बेड की कमी के नाम पर वापस नहीं करने कहा है। उन्होंने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस व अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को शिद्दत के साथ समन्वय के साथ मरीजों को हॉस्पिटल भेजने व भर्ती कराने में मदद करने को कहा है। साथ ही साथ इमरजेंसी सेवा के लिए एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराने कहा है। अन्य आदेश व नियम पूर्व में जारी गाईड लाईन लागू होगी।

    बैठक में एसपी श्री ठाकुर ने कहा कि अभी कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है। हर स्तर पर हमारा प्रयास इसे रोकथाम के लिए होना चाहिए जिससे इस मुश्किल क्षण से निकला जा सके ।

  • चांपा,में लोकडाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

    [object Promise]

    वृत चांपा के ग्राम बंसुला थाना बिर्रा के निवासी योगेंद्र कुमार चंद्रा संज्ञान आधिपत्य से 72 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) का का प्रकरण कायम किया गया
    वृत चांपा के ग्राम- बम्हनीडीह थाना – बम्हनीडीह के निवासी हेमंत चौहान के संज्ञान आधिपत्य से 06 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) का प्रकरण कायम किया गया ।
    उक्त कार्यवाही में वृत शिवरीनारायण प्रभारी गौरव दुबे,वृत चांम्पा प्रभारी महेश राठौर, मुख्य आरक्षक एम.वी. दत्तात्रेय ,आरक्षक जयशंकर कमलेश ,राजेश यादव ,गौरव स्वर्णकार ,नगर सैनिक अंतरसाय निकुंज, आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • कोरोना को गंभीरता से ले मास्क न पहनने पर होगी सख्त कार्यवाही

    [object Promise]

    नगर प्रशासन सड़कों पर उतर कर कोरोना के निर्देशों और आदेशों का पालन करने की लगातार कर रहा जनता से अपील

    अनूप दुबे की रिपोर्ट

    छतरपुर-लवकुशनगर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ एक बार फिर सख्त हो गया है। कोरोना वायरस प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए योजनाबद्ध एवं नियमित रूप से कार्य करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन यह देखा जा रहा है कि लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है ऐसे लोगों जिनके द्वारा कोविड के लिए जारी शासन-प्रशासन के नियमों और आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए है।

  • वन विभाग ने दबोचा, तेंदुए की खाल पर सोता था शिक्षक

    [object Promise]

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पातररास निवासी एक शिक्षक संतोष जायसवाल को वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित शिक्षक ने बताया कि वह अपनी मनोकामना पूरी के लिए तेंदुए की खाल पर सोता था। उसने साल भर पहले किसी से 25 हजार रुपये में तेंदुए की खाल खरीदी थी। वन मंडल दंतेवाड़ा के एसडीओ अशोक सोनवानी ने बताया कि आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खाल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था आरोपित

    वह जिले के प्राथमिक विद्यालय भोगाम में तैनात है। पूछताछ में उसने दावा किया कि तेंदुए की खाल पर सोने से मनोकामना पूरी होती है। पूछताछ में यह तो नहीं पता चला कि तेंदुए की खाल पर सोने से उसकी मनोकामना पूरी हुई या नहीं, यह जानकारी जरूर मिली कि वह खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी और वह पकड़ा गया। उस पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग अब आरोपित शिक्षक को खाल बेचने वाले की तलाश में जुट गया है।

    पहले भी पकड़े गए हैं खाल के तस्कर

    इससे पहले 11 मार्च को जगदलपुर में बाघ की खाल के साथ पुलिसकर्मियों समेत आठ आरोपित पकड़े गए थे। यह मामला भी अंधविश्वास का था। आरोपित बाघ की खाल लेकर महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान कराने आए थे। उनका विश्वास था कि ऐसा करने से धन वर्षा होगी। बस्तर में अवैध शिकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरवार को कोंडागांव में भी तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

  • योगी सरकार का बड़ा फैसला – 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त लगेगी वैक्सीन

    [object Promise]

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. 1 मई से शुरू होने वैक्सीनेशन के अगले चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. केंद्र सरकार ने सोमवार को ही एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला किया. अभी तक सरकार 45 साल से ऊपर के लोगों को ही मुफ्त वैक्सीन लगा रही थी. कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन जो लोग सक्षम हैं और टीके की कीमत चुका सकते हैं. उनसे यह भी अपील सरकार की तरफ से की जा सकती है कि वह निजी अस्पतालों में टीका लगवाएं.

    कैबिनेट में लिए ये फैसले 

    • जिन जिलों में कुल मरीजों के मुकाबले 75 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, वहां इन मरीजों को उनके घर पर ही सात दिन की दवा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए.
    • प्रदेश भर में कोविड अस्पतालों में मौजूदा बेड की संख्या दोगुनी की जाएगी
    • प्रदेश में अभी तक ऑक्सीजन की डिमांड दोगुनी हो चुकी है, इसलिए भारत सरकार से 800 टन ऑक्सीजन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी
    • प्रत्येक जिले के प्रभारी मंत्री अपने जिले में जाएंगे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं खासकर ऑक्सीजन की किल्लत को दूर कराएंगे. साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट सरकार को देंगे. इसके अलावा संबंधित जिले में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण करेंगे.
    • स्वच्छता अभियान को वृह्द स्तर पर चलाया जाए.

    कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में 8वां संशोधन

    मंगलवार को यूपी सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में 8वां संशोधन किया है. आपको बता दें कि इस नए संशोधन के मुताबिक अब बिना मुंह ढके निकलने पर जुर्माने की राशि तय की गई है. इसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति घर के बाहर बिना मास्क, गमछा, स्कार्फ लपेटे हुए नहीं निकल सकेगा, अगर वो ऐसा करता हुआ पाया गया तो फिर उस पर ₹1000 जुर्माने का प्रावधान किया गया है. अगर आपने ये गलती दोहराई यानि कि दोबारा बिना मास्क पहने हुए पकड़े गए तो आपको  ₹10000 का जुर्माना भुगतना पड़ेगा. वहीं सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर ₹500 का जुर्माना भी यूपी सरकार ने लगाया है. महामारी अधिनियम में संशोधन कर जुर्माना राशि शामिल की गई है.

  • जांजगीर-चांपा जिला में फिर से बड़ा लॉकडाउन का समय 28 4 2021 तक कलेक्टर ने दिया आदेश।

    [object Promise]

    योगेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट

    अतः दूध वाले को भी 5:00 से 7:00 तक का समय पेपर वाले को भी इसी प्रकार 5:00 बजे से 7:00 बजे तक तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान को सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से जैसे वार्ड मोहल्ला ग्राम वार टोकन के माध्यम से वितरण कर सकेंगे इस तरह कुछ क्षेत्रों में माननीय जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा छूट दी गई है एवं जांजगीर जिला के जितने भी सीमा है वो पूरी तरह से सील रहेंगे दूसरे जिले से आने जाने वाले पर किसी भी तरह का कोई राहत नहीं है और ना ही किसी को आने जाने की अनुमति दी गई है ।

  • राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir) की भारी किल्लत, जानिए क्या कहना है प्रभारी स्वास्थ्य सचिव का

    [object Promise]

     देहरादून। राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir) की भारी किल्लत है। ऐसे में अब अस्पतालों को इसके तर्कसंगत इस्तेमाल की हिदायत दी गई है। प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने साफ किया है कि यह इंजेक्शन कोरोना के हर मरीज को नहीं लगता है। कोविड अधिकृत निजी अस्पतालों से प्रतिदिन की ऑक्सीजन की खपत के प्रस्ताव भी उन्होंने मांगे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को केंद्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। ऐसे में अस्पताल अपने-अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त प्रस्ताव दे सकते हैं।

    कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रभारी सचिव ने समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों व कोविड आरक्षित निजी चिकित्सालयों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि राज्य के तीनों मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र और जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों से कोविड अस्पताल में कार्य लिए जाने की सरकार की योजना है।

    उन्होंने कहा कि मामलों में निरंतर बढोत्तरी देखने में आ रही है। इस कारण सरकारी और निजी अस्पतालों को अपने यहां बेड बढ़ाने व मानव संसाधन की कमी को दूर की जरूरत है। कोविड अधिकृत चिकित्सालय नजदीकी होटलों को चिह्नित कर अतिरिक्त बेड बढ़ाने का भी प्रस्ताव भेज सकते हैं।

    सभी कोविड अधिकृत चिकित्सालयों को पोर्टल में रियल टाइम पर समस्त सूचनाएं अपडेट करनी है। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा व चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडे ने समस्त चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों से अपील की कि संक्रमितों को उचित उपचार मुहैया कराए