Category: state-news

  • अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं पर पंजाब सरकार 30 फीसदी फंड खर्च करेगी

    [object Promise]

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य की अनुसूचित जाति (एससी) आबादी के कल्याण के लिए सभी सरकारी योजनाओं के तहत कम से कम 30 फीसदी फंड खर्च करेगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दलित समुदाय के उत्थान के लिए कई अन्य उपायों के साथ बुधवार को यह घोषणा बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि के रूप में की। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लिए इतना कुछ करने वाले पहले भारतीय के रूप में उन्हें याद किया जाना चाहिए।

    भारतीय संविधान के निर्माता बी.आर. अंबेडकर की 130वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में अनुसूचित जाति के लिए रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की भी घोषणा की। उन्होंने सयाजीराव गायकवाड़-तृतीय द्वारा स्थापित योजना के तहत बाबा साहेब को सौंपी गई बड़ौदा राज्य छात्रवृत्ति योजना की तर्ज पर अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए एक पोस्ट मैट्रिक ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना शरू करने का वादा किया।

    मुख्यमंत्री ने वित्तवर्ष 2022 के लिए 500 करोड़ रुपये की ग्रामीण संपर्क सड़क परियोजना की घोषणा की।

    इस परियोजना में अनुसूचित जातियों और समाज के अन्य गरीब वर्गों की उन बस्तियों के लिए नई संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल होगा, जिनके पास वर्तमान में सड़क कनेक्टिविटी नहीं है।

    परियोजना के माध्यम से शमशान घाटों और पूजा स्थलों को भी जोड़ा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों के आधुनिकीकरण के लिए 2021-22 में 100 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन प्रस्तावित है।”

    उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के सभी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जबकि लोगों को डेयरी फार्मिग के लिए प्रेरित करने के लिए नौ प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्रों पर 150 ग्राम स्तरीय जागरूकता शिविर और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति के लाभार्थियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने आगे घोषणा की कि उनकी सरकार ने ‘हर घर पक्की छत’ योजना के तहत गांवों में अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण और ईडब्ल्यूएस के लिए किफायती आवास योजना में भी 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव किया है।

  • भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा खुला पत्र

    [object Promise]

    हरिश साहू की रिपोर्ट

    आप से आग्रह करता हु की रायपुर कलेक्टर यदि इस वैक्सीन के लिए 25 करोड़ का प्रवाधान रायपुर के लिए कर दे जिसमे केवल इस इन्जेक्शन की खरीदी होगी और डीलरों के माध्यम से डीलरों द्वारा हर अस्पतालों में निजी व सरकारी में जरूरत मंद पेसेन्ट के जरूरत के हिसाब से समय समय मे वहाँ वे वैक्सीन उपलब्ध करवाए। उसका सारा भुगतान कलेक्ट्रेट से समय समय मे किया जाए तो इस राशि मे लगभग दो पौने दो लाख वैक्सीन की व्यवस्था मरीजो के लिए उपलब्ध हो सकती है। इस भयावह समय मे वरदान साबित होगी। (अभी जितनी इन्जेक्शन उपलब्ध है उसकी जानकारी लेकर इस व्यवस्था को शीघ्र 24 घण्टे में प्रारम्भ किया जा सकता है बाद में जैसे जैसे इन्जेक्शन डीलरों के पास पहुँचेगी। व्यवस्था आगे बढ़ती जाएगी।)

    इस व्यवस्था से कालाबाजारी जमा खोरी और अभाव की समस्या भी नही रहेगी। इसमे केवल बजट और डीलरों को निर्देश की इसका भुगतान जिलाधीश कार्यालय से होगा और उन्हें अतिरिक्त निर्देश की रायपुर के सारे निजी सरकारी अस्पताल के मरीजो को पहुँचा के यह इन्जेक्शन उन्हें निशुल्क देनी है। यह कलेक्ट्रेट से उन्हें समय प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जाएगी कि किस अस्पताल में आज कितनी इन्जेक्शन पहुचाने है। पहुचाने की जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में देकर भुगतान ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

    इस छोटी सी व्यवस्था से सरकार जनता की बड़ी सेवा कर पायेगी। बिना सरकार के निगरानी के इस अराजकता को समाप्त नही किया जा सकता इसलिए इसमे जिलाधीश महोदय के कार्यालय का हस्तक्षेप अनिवार्य है। इसी व्यवस्था को अन्य जिलों में भी दोहराया जा सकता है। बहुत उम्मीद से पत्र आपको लिख रहा हु यदि यह सुझाव पसन्द आये तो जरूर क्रियान्वन करियेगा।

    गौरी शंकर श्रीवास रायपुर निवासी
    पीड़ित दुःखी छत्तीसगढिया

  • बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार की कोरोना से मौत

    [object Promise]

    कोलकाता । कोरोना का तांडव किसी को नहीं बक्श रहा है। मुर्शिदाबाद के कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक की कोरोना से गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। हक इस विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज से चुनाव लड़ रहे थे, जहां 26 अप्रैल को सातवें चरण में चुनाव होना था।

    पार्टी सूत्रों ने कहा कि हक का कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे और घर में क्वारंटीन थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में कोलकाता में एक चिकित्सा सुविधा में शिफ्ट कर दिया गया था।

    उनके देहांत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “उनकी मृत्यु पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने जीवन भर पार्टी में योगदान दिया और हमें पूरी उम्मीद थी कि वह समसेरगंज निर्वाचन क्षेत्र से जीतते। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

    हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री तापस रॉय ने इस कोविड की दूसरी लहर के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है।

    उन्होंने कहा, “हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण है, इसके लिए नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोशिश ही नहीं की। यहां तक कि टीके भी उपलब्ध नहीं हैं।”

    सात अप्रैल को सातवें चरण के चुनाव में समशेरगंज में मतदान होंगे।

  • पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरीया गांव के बधार मे आग लगने से दो बीघे का गेंहू फसल जलकर हुआ राख

    [object Promise]

    रिपोर्ट – नितीश कुमार

    जिला -पटना

    जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरिया गांव से बाहर बुधवार की दोपहर अचमक आग लग गयी। जिसे देख ग्रामीणों ने उसे बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पा सका। आग की भयावहता को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

    इस अगलगी के दौरान चिकसी गांव के पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार की खेत मे लगे डेढ़ बीघे की गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत मे आग लगी है।

  • नीतीश ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, तारकिशोर ने भी लगवाया टीका

    [object Promise]

    पटना। बिहार में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को कोरोना के टीके का दूसरी डोज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (IGIMS) में लिया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद (Tar Kishore Prasad), रेणु देवी (Renu Devi), शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary), ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव (Bijendra Yadav) आदि ने भी टीका लिया। इस अवसर पर अस्‍पताल में एक प्रेजेंटेशन प्रस्‍तुत किया गया। इस दौरान में उपरोक्‍त के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, चंचल कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार भी मौजूद थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि आइजीआइएमएस में कोरोना के इलाज के लिए 50 बेड की व्‍यवस्‍था जल्‍द की जाएगी।

    इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी आज आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) पहुंचे और कोरोना टीकाकरण का अपना दूसरा डोज लिया। कोरोना टीका (Corona vaccine) की दूसरी डोज लेने वालों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के अलावा संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हैं।

    उपमुख्यमंत्री प्रसाद ने टीकाकरण के बाद कहा कि यह टीका पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से चरणबद्ध तरीके से कोरोना (Corona) का टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को सचेत और सतर्क रहने के साथ-साथ मास्क का उपयोग निश्चित रूप से करने की अपील की।

  • मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 कोविड के कारण होगा फिर से बंद

    [object Promise]

    मुंबई । कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) ने टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से बंद करने पर मजबूर कर दिया है। 21 अप्रैल से सीएसएमआईए के टर्मिनल 2 सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं का संचालन करेगा।

    अधिकारी ने गो एयर, स्टार एयर, एयरएशिया, ट्रूजेट और इंडिगो उड़ानों में बुक किए गए सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे आगे की जानकारी के लिए अपने संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें।

    सीएसएमआईए ने आश्वासन दिया कि यह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल और अन्य दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहा है।

  • पटना से सटे पालीगंज थाना के गुल्लीटॉड के पास ट्रेक्टर से दबने से तीन मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत।

    [object Promise]

    रिपोर्ट – नितीश कुमार

    जिला – पटना

    गुल्लीटाॅड गांव के पास बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे तीन मजदूर दब गए. जब तक बचाव कार्य शुरू किया गया, तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी. इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.

    हादसे की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेज दिया गया है,और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तीनों मृतक मजदूर पालीगंज के अकुरी गांव निवासी, दीपक कुमार 20 वर्ष पिता बाबूलाल पासवान,सुबोध उम्र 18 वर्ष पासवान पिता रामशरण पासवान,नौनित कुमार 19 वर्ष महेंद्र राम ये सभी ट्रेक्टर से बालू उतारने का काम करते थे,

  • जिले में अब तक 3.41 लाख कोरोना नमूनों की जांच रेलवे स्टेशन सहित 36 पीएचसी एवं सीएचसी पर निःशुल्क जांच की सुविधा

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा

    राज्य सरकार की ओर से इन केन्द्रों पर मुफ्त जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा और बिलाईगढ़ में 5-5 जांच केंद्र, कसडोल में 7 तथा पलारी में 9 जांच केन्द्र स्थापित हैं। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के जिला अस्पताल सहित सीएचसी लवन और पीएचसी लाहोद, अर्जुनी और रिसदा, भाटापारा विकासखण्ड के सिविल अस्पताल भाटापारा, रेलवे स्टेशन भाटापारा,पीएचसी निपनिया, मोपक और मोपर, सिमगा विकासखण्ड के सीएचसी सिमगा एवं सुहेला तथा पीएचसी हथबन्ध, दामाखेड़ा और रोहरा, पलारी विकासखण्ड के सीएचसी पलारी और पीएचसी ओडान, कोसमन्दी, रोहांसी, जर्वे, लच्छनपुर, दतान प, गिधपुरी एवं संडी बुङ्गला, कसडोल विकासखण्ड के सीएचसी कसडोल, पीएचसी कटगी, बरपाली, अर्जुनी ब, राजादेवरी, बार नवापारा, सोनाखान, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के सीएचसी बिलाईगढ़, पीएचसी पवनी, भटगांव, सरसीवां एवं गोपालपुर शामिल हैं।

    सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने कोरोना के संबंध में जरा सी भी शङ्का होने पर उक्त केन्द्रों पर पहुंचकर जांच करा लेने का आग्रह किया है।

  • अपने ही पति की करवा दी हत्या जीजा के प्यार में खोई साली ने

    [object Promise]

    पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ही जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई कि अपने ही पति की हत्या करने की साजिश रच दी और बाद में उसने अपने प्रेमी जीजा से इस हत्या को अंजाम करवाया। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तीन दिन पहले पूर्णिया के कालीगंज से स्कॉर्पियो सवार 4 लोगों ने साईकिल दुकानदार मोहम्मद बाबुल को अगवा कर लिया और धमदाहा थाना क्षेत्र में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया।

    पुलिस को मामले की जांच के दौरान इनलोगों पर शक हुआ, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

    मुफस्सिल थाना के प्रभारी आदित्य कुमार झा ने बताया, “साईकिल मिस्त्री मोहम्मद बाबुल की पत्नी नवगछिया तुलसीपुर के रहने वाले अपने जीजा मोहम्म्द चांद से प्यार करती है। मृतक की पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की हत्या करवाई।”

    घटना में शामिल चांद को पुलिस नवगछिया स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त किए गए गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    उन्होंने बताया, “आरोपी चांद गाड़ी चलाने का काम चलाता था। घटना के दिन वह बाबुल को गाड़ी में बैठाकर धमदाहा की तरफ लेकर गया और वहीं कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। इस दौरान वह मृतक की पत्नी से फोन पर लगातार संपर्क में था।”

    सूत्रों के अनुसार, इन दोनों में पहले से ही प्रेम संबंध था, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी।

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • मोदी, शाह के खिलाफ तृणमूल ने की कार्रवाई की मांग

    [object Promise]

    नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विभिन्न जाति और समुदाय के लोगों के बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। तृणमूल प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन, कल्याण बनर्जी, प्रतिमा मंडल और शांतनु सेन शामिल रहे।

    चुनाव आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में तृणमूल ने कहा, हम आपके नोटिस में तृणमूल कांग्रेस के प्रति बंगाल चुनाव आयोग के दृष्टिकोण के संबंध में मामलों की विवादास्पद स्थिति सामने रख रहे हैं।

    तृणमूल ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अपनी शिकायत में घटनाक्रम को तीन श्रेणियों में सूचीबद्ध किया है – निर्वाचन आयोग द्वारा कार्रवाई न किया जाना, निर्वाचन आयोग द्वारा कम कार्रवाई करना और निर्वाचन आयोग द्वारा ज्यादा कार्रवाई किया जाना।

    आयोग की ओर से निष्क्रियता का उदाहरण देते हुए, तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दो भाषणों पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही शाह के एक संवाददाता सम्मेलन का भी हवाला दिया गया, जहां उन्होंने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी ने राज्य में आनंद बर्मन की मृत्यु पर एक भी शब्द नहीं बोला, जो सरासर झूठ है। तृणमूल ने शाह पर जातिगत भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया।

    तृणमूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भाषणों को सूचीबद्ध करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसे बयान दिए हैं, जो आदर्श आचार संहिता के साथ ही जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन थे।

    निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग का दावा है कि वह भाषणों की निगरानी करता है। हालांकि, उसने ऐसे गंभीर उल्लंघनों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बचे हुए चरणों में प्रचार के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

    टीएमसी ने यह भी आरोप लगाया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ ही ये भाषण अनुचित और महिलाओं के प्रति असम्मानपूर्ण थे।

    चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई का हवाला देते हुए, तृणमूल के ज्ञापन में कहा गया है कि बनर्जी को 24 घंटे प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    तृणमूल के ज्ञापन में कहा गया है कि यह विश्वास है कि पश्चिम बंगाल के लोग पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करके चुनाव आयोग के इस तरह के अवैध कृत्यों का उचित जवाब देंगे।

    ज्ञापन में कहा गया है, हम चुनाव आयोग से उसके ²ष्टिकोण में कुछ निष्पक्षता प्रदर्शित करने का आग्रह करते हैं। वर्तमान में, इसके कार्य सभी निष्पक्षता से रहित हैं। हम चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों के अंतिम चार चरणों में एक स्तरीय प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं।