Category: state-news

  • आज पहली बार राहुल गांधी बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान से पहले आज पश्चिम बंगाल में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस 44 विधानसभा क्षेत्रों में से पांचवें चरण में 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से वह तीन सीट भी शामिल हैं, जहां पार्टी ने 2016 में जीत हासिल की थी।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में लोधन स्कूल के मैदान में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा दार्जिलिंग जिले के सरोजिनी मैदान में होगी, जो नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

    जहां राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के चुनाव क्षेत्र में देरी से प्रवेश कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में अब तक भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया है।

    सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल में एक सीधी लड़ाई में शामिल हैं। वहीं वामपंथी अपने ग्रामीण समर्थन को वापस जीतने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस 2016 के चुनाव में जीती हुई 44 सीटों में से सभी सीटों को अपने पास बरकरार रखना चाहती है।

    2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 4 प्रतिशत रह गया था।

  • टीएमसी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी

    [object Promise]

    कोलकाता।  बंगाल में दक्षिण 24 परगना की तरह उत्तर 24 परगना भी टीएमसी का गढ़ है। जिले में मुस्लिम आबादी ज्यादा है जो टीएमसी के कोर मतदाता हैं। यही वजह है कि 2016 में जिले की 33 में से 27 सीटें तृणमूल कांग्रेस की झोली में गई थी। हालांकि तब भाजपा आज की तरह लड़ाई में नहीं थी।

    17 अप्रैल को पांचवें चरण में उत्तर 24 परगना की 16 सीटों पर चुनाव होना है। मुस्लिम बहुल इन सीटों पर इस बार तृणमूल को भाजपा से टक्कर मिल रही है। दरअसल वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले और उसके बाद उत्तर 24 परगना जिला के कई कद्दावर नेता तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    बारासात, देगंगा, हाड़ोवा, मिनाखां, संदेशखाली, बशीरहाट दक्षिण, बशीरहाट उत्तर तथा हिंगलगंज में मुस्लिमों की औसत आबादी 40 फीसद के करीब है। तृणमूल के जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मल्लिक का कहना है कि टीएमसी को यहां जीत की पूरी उम्मीद है।

     

    भाजपा ने चक्रवात एम्फन में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश की है। जिले के प्रभावशाली भाजपा नेता व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि एम्फन में बंगाल के जिन जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था, उसमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना शामिल थे। यहां हजारों घर पानी में बह गए। सरकार ने कुछ लोगों को 20-20 हजार रुपये दिए। कुछ को पांच-पांच हजार रुपये दिए। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा भाजपा ने इसे ही बड़ा मुद्दा बनाया है। पंचायत चुनाव में यहां लोगों को वोट भी नहीं डालने दिए गए थे। उन्होंने कहा कि भले की सभी विधानसभा सीटों पर तृणमूल का दबदबा है, लेकिन भाजपा हर सीट पर यहां लड़ाई में है। अर्जुन सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर है। जिले की ज्यादातर सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।

    साल 2019 में ही भाजपा ने टीएमसी के इस गढ़ को भेद दिया था। उत्तर 24 परगना में कुल पांच लोकसभा सीट आती हैं। इसमें से बैरकुपर और बनगांव भाजपा ने जीत ली थी लेकिन ये दोनों वो सीटें हैं जहां मुस्लिम आबादी बहुत कम है और मतुआ संप्रदाय के लोग ज्यादा हैं। जबकि बशीरहाट, बारासात में टीएमसी को ही जीत मिली थी।

  • कोविड पर काबू पाने के लिए हरियाणा सरकार ने रात के कर्फ्यू का किया ऐलान

    [object Promise]

    चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने कोविड मामलों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को तत्काल प्रभाव से रात 9 बजे से सुबह पांच तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की। इससे पहले इसके पड़ोसी राज्य पंजाब के अलावा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मीडिया को बताया कि कोरोनावायरस के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

    हरियाणा में सक्रिय (एक्टिव) कोविड मामलों की संख्या पिछले 11 दिनों में दोगुनी हो गई है। यहां अप्रैल की शुरुआत में जहां 10,300 एक्टिव मामले थे, वहीं 11 अप्रैल को इनकी संख्या 20,000 से अधिक हो चुकी है।

  • ट्रैक्टर चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर बाईक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

    [object Promise]

    ब्यूरो रिपोर्ट

    छतरपुर-चंदला विधानसभा छेत्र के गौरिहार थाना अंतर्गत हुआ दर्द नाक हादसा बता दे कि मृतक गनेश सिंह गौर पिता रघवीर सिंह गौर निवासी हटवा अपने साथी कमलेश सिंह गौर निवासी चंद्रपुरा के साथ निमंत्रण पर जा रहा था फरियादी कमलेश सिंह गौर ने घटना के बारे मे बताया की मृतक गनेश बाईक चला रहा था एवं मै बाईक मे पीछे बैठा हुआ था उक्त घटना चंद्रपुरा एवं खड्डी के बीच बाबूताल के पास हुई है

    ट्रैक्टर चालक रोहित बैहरी निवासी खड्डी जो ट्रैक्टर मे ईटा, सरिया, सीमेंट लोड किये हुए लापरवाही तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दिया था टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया मृतक के चाचा राजाराम सिंह ने कहा की पुलिस प्राशासन अपराधियों के खिलाफ करें सख्त दंडात्मक कार्यवाही हमें न्याय मिलना चाहिए
    वही दूसरी ओर थाना गौरिहार पुलिस द्वारा मामला पंजीबध्य कर जांच में जुटी।

  • रेल और हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ आने वाले ऐसे यात्री जिनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है, उन्हें ही घर जाने की होगी अनुमति

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    छत्तीसगढ़ आगमन से 72 घंटे के भीतर कराये गये आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य

    जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास निर्धारित समयावधि की आर.टी.पी.सी.आर. जांच टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी, उनकी कोविड टेस्ट जांच रेल्वे स्टेशन एवं एयरपोर्ट पर की जाएगी। कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारेंटीन, कोविड केयर सेन्टर, अस्पताल में रखा जाएगा। यदि किसी हवाई यात्री द्वारा कोविड टेस्ट हेतु सहमति नहीं दी जाती है, तो ऐसी स्थिति में उसे स्वयं के व्यय पर 7 दिवस हेतु क्वारेंटीन होना होगा। छोटे बच्चों की कोविड टेस्टिंग के बारे में उनके पालकों की सहमति से टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाइट में पॉजीटिव यात्री के कान्टेक्ट ट्रेसिंग हेतु निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हवाई यात्रा से आने वाले ऐसे यात्री जिनकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट नेगेटिव है, उन्हें भी 7 दिवस होम आइसोलेशन में रहने तथा होम क्वारेंटीन नियम का पालन करने की सलाह दी जाएगी। ऐसे यात्रियों के फॉलोअप के लिए भी संबंधित जिलों के कलेक्टर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। एयरपोर्ट स्थल पर आवश्यक व्यवस्था एवं कोरोना जांच एवं नियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी आगमन स्थल पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी एसओपी का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रेल्वे स्टेशन पर कोविड टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को क्वॉरेंटीन सेंटर ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • चुनाव आयोग अब BJP आयोग रह गया है- तेजस्वी यादव

    [object Promise]

    पटना. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है. पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा ममता बनर्जी (Mamta Banarjee) के प्रचार पर रोक लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला अलोकतांत्रिक है. चुनाव आयोग सत्ता दल की गुलामी कर रहा है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के सेल की तरह काम कर रहा है.

    गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा भड़काऊ भाषण मामले में ममता पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके विरोध में ममता कोलकाता में धरने पर बैठ गई हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कोरोना के बढ़ते मामले पर कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलो में सबको सावधानी बरतनी होगी और सरकार को भी काफी तेजी से काम करने होंगे. बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशील मोदी अनर्गल बोलते रहते हैं. मधुबनी मामले में जो उन्होंने ट्वीट किया उसका क्या हुआ ये सभी जानते हैं. तेजस्वी ने कहा कि उनकी कोई बात का मतलब ही नहीं है अब. सुशील कुमार मोदी अब आउट ऑफ सीन हैं. सुशील मोदी को बिहार बीजेपी ने दरकिनार कर दिया है इसलिए वो खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं.

    मघुबनी मामले में अपराधियों को सह देने के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता का बयान आ गया है तो फिर हमें सफाई देने की जरूरत नहीं है. हमने जो बातें सुनी वो आपको और सरकार को बताई है. हमने भी अपराधियो को पकड़ने की मांग और कार्रवाई करने की मांग की है.

  • भाजपा बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने की कर रही कोशिश: राहुल गांधी

    [object Promise]

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक चुनाव रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसे। राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आपको नौकरी पाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उनके मुताबिक, हमने कभी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं किया है, लेकिन ममताजी ने इसे (अतीत में) किया था। बीजेपी ने “सोनार बांग्ला” बनाने की बात कही, लेकिन पूरे देश को तबाह कर दिया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि भाजपा के पास नफरत और हिंसा के अलावा कुछ भी नहीं है। बीजेपी बंगाल को नष्ट और विभाजित करना चाहती है, वे असम और तमिलनाडु में एक ही काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि भाजपा बंगाल और उसकी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

    राहुल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा और आरएसएस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। भगवा पार्टी बंगाल की संस्कृति, विरासत और को नष्ट करना चाहती है। भाजपा के पास नफरत, हिंसा के अलावा कुछ भी नहीं है। टीएमसी चुनाव के नारे “खेले होबे” ​​(खेल होगा ऐसा होता है), उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना और इसमें खेल खेलना संबंध वही नहीं हैं। हमने कभी भी भाजपा और आरएसएस के साथ गठबंधन नहीं किया। हमारी लड़ाई केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि वैचारिक भी है। ममता  के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई है। भाजपा अच्छी तरह से जानती है कि कांग्रेस कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेगी, इसलिए उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का आह्वान किया। राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

    दार्जिलिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि असम के लोगों का कहना है कि उनके इतिहास और संस्कृति पर हमला किया जा रहा है। तमिलनाडु और बंगाल एक ही बात का सामना कर रहे हैं। जहां भी भाजपा, आरएसएस जाते हैं, वहां नफरत बढ़ने लगती है। उनके मुताबिक, पिछले साल फरवरी में सभी कांग्रेस नेताओं और मैंने सामूहिक रूप से पीएम से कहा कि भारत कोरोना से प्रभावित होने जा रहा है। आप अर्थव्यवस्था, प्रवासी मजदूरों और लघु उद्योग को बचाने की तैयारी शुरू कर देते हैं। प्रेस ने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि मैं लोगों को डराने की कोशिश कर रहा हूं।

  • बलौदाबाजार : एक ऐसा गांव जहां सभी लोग कोरोना संक्रमित, हर घर में सस्पेक्टेड…

    [object Promise]

    रेशम वर्मा

    दरअसल, बलौदा बाजार जिले के सकरी गांव कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है. अभी तक यहां पर 390 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसमें से 3 लोंगो की मौत हो चुकी है. वहीं बाकी का इलाज किया जा रहा है. बता दे कि गांव में एक महिला की मौत हुई थी. महिला के अंतिम संस्कार में पूरा परिवार मौजूद था. इसके बाद वहां से गांव में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है.

    सकरी के रहवासी मनोज सेन ने बताया कि गांव के ही एक महिला की मौत के बाद जांच शिविर लगाया गया था, जिसके बाद ही यहां पर लगातार कोरोना के मामले आए हैं. अबतक 390 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं. प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. इसके अलावा गांव को बैरिकेडिंग किया गया है.

    बता दे कि सकरी में 25 सदस्यों की निगरानी समिति गठित की गई है, जो निगरानी कर रही है. गांव के तालाबों में चूना डलवाया गया है. इसके अलावा गांव को सैनिटाइज भी किया जा रहा है. साथ ही कोरोना जांच शिविर लगाकर नियमित जांच की जा रही है. एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि गांव के तालाब में गुडाखू करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही भीड़ इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा है.

    संकरी गांव की आबादी लगभग 3000 है. गांव के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. 1746 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें 390 लोग संक्रमित पाए गए हैं. अब भी गांव में कोरोना जांच जारी है. लगभग 300 से ज्यादा लोगों का रोज कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

  • इस वर्षा ऋतु खेत में लगाए हरा सोना

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    क्यों कहा जाता है बांस को हरा सोना ?-बांस विभिन्न प्रकार के उपयोगों की वजह से बहुमूल्य है इसलिए इसे हरे सोने का दर्जा दिया गया है। यह अत्यधिक नवीकरणीय, सतत और विकसित करने में आसान है। बांस बहुत तेजी से बढ़ने वाले और विभिन्न कार्यों में उपयोग होने वाले प्राकृतिक संसाधनों में से एक है जिससे यह विश्व की अर्थव्यवस्था में अधिक मूल्यवान होता जा रहा है।

    इस योजना के अंतर्गत इच्छुक किसान 30 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है जिसके पश्चात उन्हें इस वर्ष अवश्यकता अनुसार बांस की प्रजातियों के पौधे रोपण हेतु वर्षा ऋतु में उपलब्ध कराए जाएंगे।

    बांस को वृक्ष की परिभाषा से विमुक्त किया गया है जिसके फलस्वरूप अब भविष्य में खेती में लगे बांस को काटने एवं परिवहन के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
    योजना को सफल बनाने हेतु दुर्ग वनमण्डलाधिकारी ने किसान समूह से अधिक से अधिक मात्रा में रजिस्ट्रेशन करने और खेतो में बांस रोपण करने की अपील की है।
    ‘बाँस हमर हे हरियर सोना, जन-जीवन बर खेत म हे बोना।’

  • TMC का वोट बैंक बाहरी और घुसपैठिए है- गृहमंत्री अमित शाह

    [object Promise]

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नागरकाटा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहा है। उन्होंने कहा, दीदी कहती हैं मैं बाहरी हूं। पीएम को बाहरी कहती हैं। दीदी, कम्यूनिस्टों की विचारधारा बाहरी है। वे चीन और रूस से लाए हैं। कांग्रेस नेतृत्व बाहरी है। ईटली से आई है। TMC का वोट बैंक बाहरी है, घुसपैठिए हैं। मैं इसी देश में जन्मा,मैं कैसे बाहरी हो सकता हूं?

    बंगाल के गरीब का चावल घुसपैठिए ले लेते हैं। 2 मई को सरकार बनने के बाद इंसान तो छोड़े परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। सारे शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम भाजपा करेगी। घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा कर सकती है।