Category: state-news

  • एक लाख से ज्यादा को लगे टीके, टीकाकरण का फिर टूटा रिकॉर्ड

    [object Promise]

     देहरादून।  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में टीकाकरण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। टीकाकरण के मोर्चे पर हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार को प्रदेश में एक लाख सात हजार 658 व्यक्तियों को टीका लगा। यह टीकाकरण का एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

    उत्तराखंड में टीकाकरण को लेकर आम जन में शुरू से ही उत्साह रहा है। यह पूरा अभियान अभी तक स्वत: स्फूर्त रहा है। अब कोरोना का प्रसार बढऩे से आम जन में भय भी उत्पन्न होने लगा है। इसके चलते भी टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। अच्छी बात यह है कि इसी कारण टीकाकरण के आंकड़े में तेजी से उछाल आया है। गुरुवार को प्रदेश में 718 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 45 साल से अधिक उम्र के एक लाख पांच हजार 375 व्यक्तियों को टीका लगा। इसमें 1505 फ्रंटलाइन वर्कर और 778 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

    प्रदेश में अब तक एक लाख 66 हजार 251 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं, जबकि दस लाख दो हजार 711 व्यक्तियों को पहली डोज लग चुकी है। राज्य सरकार ने केंद्र से वैक्सीन की पांच लाख डोज और मांगी हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में टीकाकरण अभियान में और भी तेजी दिखाई देगी।

    झिझकिए नहीं! आप भी लगवाइए वैक्सीन

    दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत का कहना है कि व्यक्ति का संक्रमित होना और वायरस का शरीर पर प्रभाव दो अलग चीज हैं। वैक्सीन वायरस को शरीर में दाखिल होने से नहीं रोक सकती। बस इतना है कि वैक्सीन लगा चुके व्यक्ति पर इसका गंभीर प्रभाव नहीं दिखेगा। मैने वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं, इसलिए स्थिति सामान्य है।

    सीओ एसटीएफ अंकुश मिश्रा ने कहा, मुझे गंभीर संक्रमण भी हो सकता था। अगर मैने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली होती। ये वैक्सीन का ही असर है कि मैं गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित नहीं हुआ हूं। आप भी इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। उसके बाद भी कोरोना हो सकता है, पर घातक नहीं होगा। वैक्सीन के बाद भी मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाए रखें और बार-बार हाथ धोते रहें।

    वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केपी जोशी का कहना है कि संक्रमण और इसकी गंभीरता अलग-अलग चीज हैं। कोई नया स्ट्रेन भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। पर टीकाकरण के बाद वायरस के ज्यादा गंभीर प्रभाव नहीं दिखेंगे। यही कारण है कि वैक्सीन की डबल डोज लेकर संक्रमित हुए व्यक्ति सामान्य स्थिति में हैं। ऐसे में टीका जरूर लगवाएं। साथ ही मास्क, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजेशन समेत कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें।

  • जानें ट्राईसिटी में और क्या रहेगा खास, मोबाइल टेस्टिंग टीम चंडीगढ़ के कई इलाकों में आज करेगा कोरोना टेस्ट

    [object Promise]

    चंडीगढ़। शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित केस को देखते हुए गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्टस और सेक्टर-17 बस स्टैंड, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हल्लोमाजरा, माइक्रोन फैक्टरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक और रेलवे स्टेशन, स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-34, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धनास में मोबाइल टेस्टिंग टीम सुबह नौ बजे से आएगी। इस दौरान लोगों का निशुल्क कोरोना टेस्ट किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट हाथो हाथ लोगों को बता दी जाएगी। मोबाइल टेस्टिंग टीम की ओर से लोगों को कोविड-19 और उसके प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

    पंचकूला: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की ग्रन बेल्ट में भारतीय योग संस्था की ओर से निशुल्क योग शिविर शुक्रवार सुबह शुरू होगा। संस्था की ओर से लोगों को योग से बीमारियों को दूर रखने के उद्देश्य से यह योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।

    चंडीगढ़: सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के मैचों का आयोजन सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में करीब 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में गरीबी और शहरी विकास विषय पर वेबिनार सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम को पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल वर्क विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है जिसमें डॉ. मुकेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। साथ ही कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी के कई आला अधिकारी भी जुड़ेंगे

    चंडीगढ़: सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में नेशनल लेवल स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता सुबह दस बजे से आयोजित होगा। चंडीगढ़: सेक्टर-22 स्थित होटल अरोमा में लुक हूज टॉकिंग पुस्तक का विमोचन सुबह 11 बजे होगा।

    वहीं पिंगला वाला की ओर से चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12:00 बजे पिंगला वाला की ओर से सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में रह रहे लोगों को फल और मिठाइयां वितरित की जाएगी। उसके बाद दोपहर 2:30 बजे सेक्टर 15 स्थित अनाथालय और दोपहर 3:00 बजे मलोया स्थित हाल ही में बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की जाएंगी।

  • जानकी पुल के पास गंगा में डूबने से मौत यमुनानगर से ऋषिकेश में दोस्त से मिलने आए एक युवक

    [object Promise]

    ऋषिकेश। हरियाणा के यमुनानगर से अपने दोस्त से मिलने ऋषिकेश आया एक युवक जानकी पुल मुनिकीरेती के समीप गंगा में डूब गया। पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। उसके स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

     

    थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानंद घाट के समीप शनिवार की सुबह दस बजे जानकी पुल के समीप सचेत लिखी (24 वर्ष)पुत्र प्रवीण निवासी सेक्टर 17 हुड्डा यमुनानगर हरियाणा की गंगा में डूब कर मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सचेत यहां अपने दोस्त चितेश निवासी रेवाड़ी हरियाणा से मिलने के लिए आया था। शनिवार की अल सुबह 2:30 बजे वह यहां पहुंचा था। चितेश कैलाश गेट में ही एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा है। वह यहां योग का प्रशिक्षण लेने आया हुआ है।

     

    घटना के दौरान चितेश गंगा तट पर योग कर रहा था। इसी दौरान सचेत नहाने के लिए गंगा में चला गया। इस दौरान वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चितेश वहां पहुंचा। तब तक सचेत पानी में समा गया था। उसके दोस्त ने समीप मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस के जवानों ने सचेत को पानी में ढूंढा। करीब दस मिनट बाद उसे पानी से निकाला गया। बाद में उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     

    पुलिस ने बताया कि सचेत महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मौलाना अंबाला से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक पास है। वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। सचेत के पिता का हुड्डा यमुनानगर में पेपर मिल का कारोबार है। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो एमबीबीएस करने चीन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।

  • क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां पढ़ें, राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी

    [object Promise]

    देहरादून। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू में सुबह छह बजे तक शहर में आवाजाही नहीं की जा सकेगी। हालांकि, आवश्यक सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। फिलहाल यह व्यवस्था नगर निगम क्षेत्र देहरादून और छावनी परिषद गढ़ीकैंट, क्लेमेंटटाउन के अंतर्गत लागू रहेगी।

     

    देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। यहां औसतन रोजाना करीब 300 मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देहरादून में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए। इस क्रम में जिला प्रशासन ने दस अप्रैल यानी आज आदेश भी जारी कर दिए हैं। तो चलिए आपको बता दें कि नाइट कर्फ्यू के दौरान क्या छूट रहेगी।

     

    ये रहेगी छूट

     

    चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं के साथ ही फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल, और गैस आपूर्ति से जुड़े हुए वाहनों को आगमन में छूट रहेगी।

    मेडिकल की दुकानें और पेट्रोल पंप पूरे समय खुले रह सकेंगे।

    हवाई जहाज, ट्रेन, बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी।

    सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे। साथ ही इनसे जुड़े कार्मिक और मजदूरों को आवागमन में छूट रहेगी।

    औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को संबंधित औद्योगिक इकाई का पहचान पत्र दिखाना होगा।

    नगर क्षेत्र के बाहर से अगर कोई व्यक्ति नगर क्षेत्र होते हुए किसी अन्य जिले के लिए अपने परिवहन से आवागमन करता है तो ऐसे वाहनों को छूट रहेगी।

    विवाहों में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों को विवाह का निमंत्रण पत्र दिखाने पर आवागमन में छूट रहेगी।

    इसके साथ ही नगर निगम देहरादून में हर रविवार सुबह ग्यारह बजे से बड़े पैमाने पर विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य होगा।

  • जेल में मुख्तार अंसारी की 21 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेशी आज, तय होंगे आरोप

    [object Promise]

    बांदा। पंजाब के रूपनगर जेल से बीते बुधवार को बांदा जिला जेल में शिफ्ट होने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली की सोमवार को दिन में पंजाब के मोहाली व लखनऊ की कोर्ट में पेशी होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली पेशी को लेकर भी बांदा जेल में सुरक्षा काफी सख्त है। करीब पांच दिन से बांदा जिला जेल की बैरक नम्बर पांच में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की सारी मुख्तारी अब यहां पर खत्म हो चुकी है।

    मुख्तार अंसारी की सोमवार को पंजाब की मोहाली कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी। पंजाब में रंगदारी के एक माके में बसपा नेता मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी होनी है। लखनऊ में जेलर तथा डिप्टी जेलर के खिलाफ 21 वर्ष पुराने केस में मुख्तार की पेशी होगी। मोहाली की कोर्ट में जबरन वसूली के एक मामले की सुनवाई की जाएगी जबकि एक अन्य मामले में लखनऊ में जेलर और डिप्टी जेलर के साथ 21 साल पुराने मामले में आरोप तय होने हैं।

    बांदा पुलिस सात अप्रैल को तड़के मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से लाई थी। बांदा जेल में इससे पहले भी करीब दो वर्ष तक बंद रहने वाले मुख्तार ने करीब दो साल पंजाब की जेल में भी बिताए थे। मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में करीब 52 मामले दर्ज हैं।

    माफिया से मिलने आए वकील को लौटाया: मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के लिए रविवार को उसके वकील बांदा जेल पहुंचे। कोरोना गाइड लाइन का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया गया। उनका लाया गया सामान नियमानुसार 36 घंटे बाद माफिया को सौंप दिया जाएगा। पांच दिन बाद उससे मिलने प्रयागराज के अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला पहुंचे। अधिवक्ता अनिमेष ने मुलाकात का आवेदन लिखकर दिया। सुरक्षाकर्मी ने लौटकर बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन को लेकर मुलाकात नहीं कराई जा सकती है। काफी देर तक इंतजार के बाद वह लौट गए।

    देशी घी, अचार, खजूर और बिस्कुट दे गए: अनिमेष अपने साथ कुछ सामान साथ लेकर आए थे। जेलर के अनुमित नहीं देने पर लाया गया सामान गेट पर ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। पॉलीथिन के कैरीबैग में देशी घी, अचार, खजूर, बिस्कुट, रूहआफजा समेत खाने का सामान था।

    दो दिन पहले गले में थी खराश, स्वास्थ्य मिला सामान्य: माफिया मुख्तार के स्वास्थ्य की जेल में प्रतिदिन जांच की जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक सहयोगी के साथ जेल पहुंचे और जांच की। उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। शुगर व ब्लडप्रेशर आदि की जांच हुई है। दो दिन पहले जांच में मुख्तार के गले में खराश की शिकायत मिली थी।

    तब चलती थी ‘मुख्तारी’, अब शिकंजे में माफिया: कभी बांदा मंडल कारागार में माफिया मुख्तार अंसारी की ‘मुख्तारी’ चलती थी। बैरक में ही सब सुविधाएं मिलती थीं। शिकायत पर इसकी उच्च स्तरीय जांच हुई तो घेरे में डिप्टी जेलर और बंदी रक्षक आए थे सुबूत नहीं होने से बच गए थे। इस बार उसके जलवे को ग्रहण लग चुका है। निगरानी इतनी कड़ी है कि वह पूरी तरह शिकंजे में है। पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी 30 मार्च 2017 से जनवरी 2019 तक बांदा जेल में रह चुका है। तब जेल में उसका पता बैरक नंबर 15 ही था। उस समय उसकी बैरक में टीवी से लेकर मनोरंजन के साधन तो उपलब्ध रहते ही थे, उसके गुर्गे भी सेवा में लगे रहते थे। उसका अलग खाना भी बनता था। खाईंपुर व स्वराज कालोनी में गुर्गों ने किराये पर मकान ले रखे थे। समय-समय पर वह जेल में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराते थे। एक डिप्टी जेलर व कुछ बंदी रक्षक खाने के सामान से लेकर बाकी व्यवस्थाएं कराते थे। जांच में दोनों घेरे में आए थे। प्रभारी जेलर पीके त्रिपाठी का कहना है कि जेल में किसी को अलग से कोई व्यवस्था किए जाने की इजाजत नहीं है। कैमरे लगे होने से सबकुछ पारदर्शी है। उच्चाधिकारी खुद मानिटरिंग कर रहे हैं।

     

  • दीदी की साजिश है SC, ST और OBC को वोट नहीं डालने दिया जाए और गुंडों से छप्पा वोट डलवाना – पीएम नरेंद्र मोदी

    [object Promise]

    कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को राज्य के चुनावी रण में एक बार फिर फिर उतर चुके हैं। पीएम की बंगाल में आज तीन-तीन चुनावी रैलियां हैं। पीएम मोदी अब अपनी दूसरी रैली, जो नदिया जिले में कल्याणी विश्वविद्यालय ग्राउंड में आयोजित की गई है, उसे संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सबसे पहले कहा कि चार चरणों में जो बहुत भारी संख्या में मतदान हुआ है, वो आशोल पॉरिबोरतोन के लिए है। आशोल पॉरिबोरतोन यानि बंगाल का विकास, बंगाल के लोगों का विकास। आशोल पॉरिबोरतोन यानि दीदी के कुशासन से मुक्ति, दीदी के सिंडिकेट, तोलाबाजों से मुक्ति।

    Updates:

    -पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की दुर्नीति ने बंगाल के गरीब और मिडिल क्लास के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खेला किया है। आयुष्मान भारत से यहां के गरीब को पूरे देश में कहीं भी 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना था। दीदी ने ऐसे होने नहीं दिया।

    -मोदी बोले कि दीदी ने कहा था कि कल्याणी को थीम सिटी बनाएंगे। लेकिन उन्होंने करप्शन, तोलाबाज़ी और सिंडिकेट की अपनी टीम यहां लगा दी। उन्होंने पंचायतों और नगर निगमों को टीएमसी का दफ्तर बना दिया। दीदी की दुर्नीति के कारण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बीसी रॉय जैसे विजनरी नेताओं का सपना अब तक पूरा नहीं हो पाया। जिस कल्याणी को वो आधुनिक बंगाल का मॉडल बनाना चाहते थे, उसे दीदी की दुर्नीति ने वर्षों पीछे छोड़ दिया।

    -पीएम मोदी बोले, ‘आज पूरा बंगाल समझ चुका है कि आर्थिक उन्नयन, निवेष, शिल्प दीदी और उनके दल की प्राथमिकता कभी रही ही नहीं है। TMC के लिए तो उन्नयन का मतलब है, अपने काडर का उन्नयन, गुंडो का उन्नयन।’

    -पीएम बोले, ‘मैं आश्वस्त करने आया हूं। यहां भारत मां में आस्था रखने वाले सभी शरणार्थी साथियों को हर सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा के लिए तो सभी शरणार्थियों, मतुआ और नामशूद्र साथियों को न्याय दिलाना एक तरह से भावनात्मक कमिटमेंट भी है।’ मोदी ने आगे कहा कि मेरा और भाजपा का ये भी सौभाग्य है कि इस चुनाव में बंगाल की बहनें और बेटियां, भाजपा पर, मुझ जैसे छोटे-मोटे हर कार्यकर्ता पर स्नेह दिखा रही हैं। मैं आदरपूर्वक माताओं-बहनों को विशेष रूप से प्रणाम करता हूं।

    -मोदी बोले, कुछ दिन पहले जब मैं बांग्लादेश गया था, तो ओराकान्दी की पवित्र धरती को चरण स्पर्श करने का अवसर मिला था। वहां मतुआ समुदाय के एक साथी मिले, जिन्होंने कहा कि मैं भारत का पहला पीएम हूं जो श्री श्री हॉरिचॉन्द ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचा। पीएम मोदी ने आगे कहा िक दीदी को मेरा ओराकान्दी जाना भी पसंद नहीं आया। दीदी ने इस पर भी सवाल खड़े कर दिए। दीदी, 10 साल आपने बंगाल के दलितो-पीड़ितो-शोषितों-वंचितों से कैसे नफरत दिखाई है, ये देश अब देख रहा है।

    -पीएम ने आगे कहा कि खुलेआम कहा जा रहा है कि TMC के लोग केंद्रीय वाहिनी का घेराव करेंगे और दीदी के बाकी समर्थक छप्पा भोट डालेंगे। चर्चा है कि कूचबिहार में जो हुआ वो दीदी के इसी छप्पा भोट मास्टर प्लान का हिस्सा था।

    -नादिया में पीएम मोदी बोले, हार सामने देख दीदी ने SC, ST और OBC को वोट नहीं डालने देने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि दीदी की साजिश है कि एससी, एसटी और ओबीसी किसी को भी वोट डालने नहीं दिया जाए। दीदी की साजिश है, इन वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोकना और अपने गुंडों से छप्पा भोट डलवाना।

    -पीएम मोदी ने कहा कि हार की बौखलाहट में दीदी और उनकी पार्टी के लोग अब हर सीमा तोड़ रहे हैं। दीदी के लोग खुलेआम एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोगों को गाली देने लगे हैं, सिर्फ इसलिए कि वो बीजेपी को सपोर्ट करते हैं। दीदी, आपके साथी बंगाल के अनुसूचित जाति को भिखारी कहकर अपमान कर सकते हैं, लेकिन हमारे लिए, भाजपा के लिए अनुसूचित जाति का मान सम्मान सर्वोपरि है।

    -पीएम मोदी ने बंगाल में आज अपनी दूसरी रैली, जो कि कल्याणी में आयोजित की गई है, कहा कि दीदी के 10 साल के काम का रिपोर्ट-कार्ड, अपने राजनीतिक हितों के लिए बंगाल के लोगों की हत्या, अपने तोलाबाजों को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल के लोगों से लूट-पाट, अपने सिंडिकेट को ताकतवर बनाने के लिए बंगाल के लोगों से विश्वासघात का ही है।

    -पीएम मोदी ने कहा कि बहनों-बेटियों से कहना चाहता हूं कि आपके इस सेवक ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचे इसके लिए बड़ी योजना शुरु की है। बंगाल की सरकार को भी सैकड़ों करोड़ रुपये इसके लिए हमने भेजे हैं। लेकिन दीदी ने इसका बहुत बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं किया।

    -मोदी बोले, ‘धान का कटोरा’ कहा जाने वाला हमारा बर्धमान, यहां के लोग, आज मूल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आजादी के शुरुआती वर्षों में जो नहरें बनीं, उसकी सही देखरेख तक यहां की सरकार नहीं कर पाई। नई नहरें बनाना कभी दीदी की प्राथमिकताओं में रहा ही नहीं।

    -पीएम ने कहा कि दीदी अगर गुस्सा करना है तो मुझपर कीजिए, जितनी मर्जी गाली दीजिए। मगर बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए।

    -मोदी बोले, ‘दीदी ने 10 साल तक मां, माटी, मानुष के नाम पर बंगाल पर राज किया है। लेकिन इन दिनों सभा में मां, माटी, मानुष नहीं बल्कि मोदी, मोदी करती रहती हैं। दीदी ने बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला किया है। जन्मदिन मनाना है, तो TMC से पूछो। घर बनाना है, तो TMC को कट-मनी दो। राशन लेना है, तो TMC को कटमनी दो। कहीं अपना सामान ले जाना है, अपना सामान लाना है, तो TMC को कट-मनी दो।’

     

    -पीएम मोदी ने कहा, ‘दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा।’

    -प्रधानमंत्री बोले कि दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई। वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी।

     

    -पीएम मोदी बोले, ‘एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया। यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है। दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया। दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया। इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया। और तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है। अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही।’

    -पीएम बोले- दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है। यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ। चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है।

    इसके बाद दोपहर 1:40 बजे से नदिया जिले में कल्याणी विश्वविद्यालय ग्राउंड में उनकी दूसरी रैली है। अंत में दोपहर 3:10 बजे से कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित कछारी मैदान में पीएम रैली को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि बंगाल का जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के सभी शीर्ष नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को पीएम ने बंगाल में दो रैलियां की थी।

    अमित शाह भी लगातार दूसरे दिन रहेंगे बंगाल के दौरे पर

    इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार दूसरे दिन बंगाल के दौरे पर रहेंगे। शाह की सोमवार को उत्तर बंगाल में दो रैली व दो रोड शो है। इससे पहले रविवार को भी शाह बंगाल के दौरे पर थे और उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रोड शो और तीन रैलियां की थी।

  • पीएम मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं, 57 वर्ष के हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ रावत

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस दौरान बच्चों ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

    पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के सीरों गांव में नौ अप्रैल 1964 में जन्मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस को बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान और फल वितरण भी किया।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा।

    इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागरिक उड्ययन मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सीएम तीरथ रावत को बधाई दीं।

    वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा मेरे छोटे भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो और आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूं। पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत ने सीएम रावत की दीर्घायु की कामना करते हुए पिथौरागढ़वासियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    अखाड़ा परिषद ने दी बधाई

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी सीएम रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने उनके कार्यों की भी सराहना की।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से ज़िलों को 9 करोड़ की राशि आबंटित

    [object Promise]

    हेमंत साहू

    कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु आपदा मोचन निधि से राज्य के सभी 28 जिलों में राशि का आबंटन किया गया है। रायपुर जिले को 90 लाख रुपये, बलौदाबाजार जिले को 25 लाख रुपये, गरियाबंद जिले को 55 लाख, महासमुंद जिले को 35 लाख, धमतरी जिले को 40 लाख, दुर्ग जिले को 50 लाख, बालोद जिले को 10 लाख, बेमेतरा जिले को 40 लाख, राजनांदगांव जिले को 40 लाख, कवर्धा जिले को 40 लाख, बिलासपुर को 20 लाख, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को 50 लाख, मुंगेली को 50 लाख, जांजगीर-चाम्पा को 20 लाख, कोरबा को 20 लाख, रायगढ़ को 20 लाख, दंतेवाड़ा को 20 लाख, सुकमा को 10 लाख, बीजापुर को 10 लाख, कांकेर को 25 लाख, बस्तर को 20 लाख, कोंडागांव को 30 लाख, नारायणपुर को 20 लाख, कोरिया को 30 लाख, जशपुर को 30 लाख, सरगुजा को 50 लाख, बलरामपुर को 10 लाख और सूरजपुर जिले को 40 लाख रुपये की राशि आबंटित की गई है। उपरोक्त आबंटित राशि का उपयोग केवल नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित कार्यों में ही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 5 बदमाशों से 3 देशी कट्टा व 61 कारतूस बरामद

    [object Promise]

    जयपुर। गेस्ट हाउस पर फायरिंग कर रंगदारी के लिए कॉल कर धमकाने वाले पांच बदमाशों को प्रताप नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन देशी कट्टा व 61 कारतूस बरामद किए है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

    डीसीपी (ईस्ट) अभिजीत सिंह ने बताया कि टोंक रोड स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी गेस्ट हाउस संचालक दीपक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रविवार रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। फोनकर्ता ने कहा कि आज-कल बहुत पैसे कमा रहा है, कुछ हिस्सा हमें देना पड़ेगा।

    रुपए देने से इंकार करने के करीब 10 मिनट बाद ही स्कूटी सवार दो लडक़े गेस्ट हाउस के सामने आए, जिन्होंने गेस्ट हाउस पर फायर किया और दहशत फैलाकर वहां से फरार हो गए। पीडि़त ने फायरिंग करने की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान बदमाशों ने वापस कॉल किया और पीडि़त को ट्रेलर दिखाने की बात कहकर रंगदारी देने के लिए धमकाया और कहा कि अभी पिक्चर बाकी है।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत – पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। जिसमें स्कूटी पर आए दो बदमाश फायरिंग करते नजर आए। पुलिस ने फुटेज व मोबाइल नंबर के आधार पर पड़ताल कर रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने के मामले में रूपेश भारद्वाज (19) निवासी मथुरागेट भरतपुर हाल सेक्टर-18 प्रताप नगर, अजय उर्फ बंटी (19) निवासी मथुरागेट भरतपुर, सुशांत दंतात्रेय उर्फ सतीश कुमार (24) निवासी ज्ञान विहार रामनगरिया, सतीश कुमार जाट (24) निवासी पचेरी झुंझुंनू हाल चन्द्र गेस्ट हाउस टोंक रोड और पंकज (21) निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश हाल मथुरागेट भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा व 61 कारतूस व वारदात में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।

    मर्डर का भी हुआ खुलासा – पूछताछ में सुशांत दंतात्रोय ने अपने साथी रूपेश व अजय उर्फ बंटी के साथ मिलकर कुशलपाल का मर्डर किया था। पूछताछ में सुशांत दंतात्रोय ने बताया कि बचपन का दोस्त कुशलपाल उर्फ कौशल निवासी कुम्हेर भरतपुर अपराध की दुनिया में काम करता था, इसलिए वह उससे डरता था।

    घटना से कुछ दिन पहले मेरे पास कुशलपाल ने कॉल कर कहा कि मैं जयपुर में तेरे पास ही रहूंगा और कोई बड़ा काम मिलकर करेंगे। कुशलपाल उसके पास जयपुर रहने आ गया और बताया कि जयपुर में किसी बड़े आसामी से रुपए लूटना है। कुशलपाल उससे रोज पैसे डलवाता और परेशान करता था। बहुत ज्यादा परेशान होने पर रूपेश व अजय के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान किया। करीब पांच दिन पहले रामनगारिया में किराए के फ्लैट में तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसकी बॉडी को टाटा एलटोस में डालकर भरतपुर ले जाकर नाले में डाल दिया था।

  • वर्ष प्रतिपदा पर पूजा अर्चना कर राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया नववर्ष का स्वागत

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजभवन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।
    राज्यपाल मिश्र ने नवरात्र के पहले दिन दुर्गासप्तशती का पाठ कर मां दुर्गा से देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सभी हर्ष और उमंग के साथ नव वर्ष का अभिनंदन करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कर इस महामारी को मात देने का निश्चय करें।